वायरल वीडियो

Bhagalpur News : बाइक दुर्घटना में दंपति और बच्ची घायल, सबौर के घोषपुर में हुआ हादसा

Bhagalpur News : सबौर थाना क्षेत्र के घोषपुर फरका में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दंपति और उनकी तीन वर्षीय बच्ची घायल हो गए. परिवार कार्तिक मेला देखने जा रहा था, तभी अचानक सामने आए व्यक्ति से बचने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई.

Bhagalpur News : सबौर थाना क्षेत्र के घोषपुर फरका में गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. रात करीब 10 बजे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें एक दंपति और उनकी तीन वर्षीय बच्ची घायल हो गई. परिजनों के अनुसार, परिवार कार्तिक मेला देखने जा रहा था तभी रास्ते में यह घटना घटित हो गई.

अचानक सामने आया व्यक्ति, अनियंत्रित हुई बाइक

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घायलों की पहचान हरिदासपुर, ममलखा गांव निवासी 25 वर्षीय छोटू मंडल, उनकी पत्नी स्वीटी देवी और बेटी रानी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि घोषपुर के समीप अचानक एक व्यक्ति सड़क पर आ गया, जिससे छोटू मंडल ने बाइक पर जोर से ब्रेक लगाया. इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर गिर गई और तीनों सड़क पर जा गिरे.

मायागंज अस्पताल में जारी है इलाज

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल छोटू मंडल को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, जबकि उनकी पत्नी और बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. खबर लिखे जाने तक छोटू मंडल का इलाज जारी था और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर के सन्हौला में जीविका दीदियों की रैली, मतदाताओं से किया मतदान का आग्रह

एक मिनट, एक अंगुली और 5 साल, डीएम ने कहा —इतना समय दीजिए और मताधिकार का प्रयोग कीजिए

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
few clouds
33 ° C
33 °
33 °
33 %
3.1kmh
20 %
Wed
33 °
Thu
42 °
Fri
42 °
Sat
41 °
Sun
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें