- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : भागलपुर में पिकअप चालक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने का शक

Bhagalpur News : गोराडीह के महनपुर के पिकअप चालक विष्णु कुमार की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी. परिजन गहरे शोक में हैं.

Bhagalpur News : गोराडीह के महनपुर निवासी 26 वर्षीय पिकअप चालक विष्णु कुमार की जहरीला पदार्थ खाने के कारण मौत हो गयी. घटना शुक्रवार को शुरू हुई जब वह दोपहर घर लौटे और अचानक उल्टी करने लगे. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए नाथनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर किया गया. इलाज के क्रम में शनिवार देर शाम विष्णु कुमार की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि उन्हें यह पता नहीं है कि विष्णु ने क्या खाया या क्या पिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जेएलएनएमसीएच स्थित बरारी कैंप थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. मृतक के परिवार में गहरा शोक है. मृतक की मां कौशल्या देवी ने पुलिस के समक्ष घटना का फर्द बयान दर्ज कराया है.

वायरल वीडियो विवाद: सजौर में महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी

सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर रजनपुर से एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद 18 वर्षीय सरस्वती कुमारी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. मृतका सरस्वती कुमारी, रजनपुर गांव निवासी नितेश कुमार की पत्नी थीं. शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ खाने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गयी थी और उन्हें जेएलएनएमसीएच मायागंज में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान शनिवार देर रात सरस्वती की मौत हो गयी.

सरस्वती के पिता, दासपुर निवासी शंभु प्रसाद सिंह ने पुलिस को बताया कि नितेश कुमार, सास प्रमिष्ठा देवी, वरुण कुमार और सुजाता कुमारी ने उनकी पुत्री के साथ मारपीट और प्रताड़ना की. पिता का आरोप है कि इसी कारण उनकी पुत्री ने जहर खा लिया.

पति की अलग कहानी

नितेश कुमार ने बताया कि वह मुंबई में मजदूरी करते हैं. इस माह उनके मोबाइल पर एक वीडियो आया, जिसमें उनकी पत्नी को पड़ोसी लड़के गोलू के साथ देखा जा सकता था. इसके अलावा उन्हें कुछ फोटो भी प्राप्त हुए, जिनमें गोलू ने अपनी प्रेमिका के रूप में सरस्वती को सोशल मीडिया पर दिखाया.

नितेश ने कहा कि उन्होंने पहले गोलू को फोन पर डांटा और फिर घर के लिए रवाना हुए. चार मार्च को भागलपुर पहुंचने के बाद उन्होंने ससुराल जाकर माता-पिता को वीडियो दिखाया और बेटी को समझाने कहा. पांच मार्च को उन्होंने सरस्वती को अनैतिक संबंध न रखने के लिए मना किया. इसी दौरान सरस्वती ने ब्लेड से अपने हाथ काटने की कोशिश की, जिसे रोकते समय उसने ब्लेड अपने मुंह में डाल लिया. नितेश ने इसे बाहर निकाला, लेकिन इस बीच सरस्वती ने कीटनाशक पी लिया.

नितेश ने कहा कि वीडियो वायरल होने से पहले ही यह गांव के कई लोगों तक पहुंच चुका था.

भागकर की थी शादी

सरस्वती के पिता ने बताया कि अगस्त 2023 में नितेश और सरस्वती घर से भागकर शादी कर गए थे. दोनों परिवारों की सहमति से शादी करवाई गई और उपहार स्वरूप डेढ़ लाख रुपये का सामान भी दिया गया. शादी के बाद से ही सरस्वती को ससुराल में प्रताड़ना झेलनी पड़ी. शादी के बाद उनकी एक पुत्री भी हुई.

वीडियो किसने बनाया और वायरल किया

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सरस्वती लड़के को घर से भगा रही थीं, इसी दौरान कोई छिपकर वीडियो बना रहा था. नितेश का कहना है कि उन्हें पता नहीं कौन वीडियो बना रहा था, लेकिन उन्हें शक है कि वही लड़का इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था.

अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ निगम सख्ती, लाखों की वसूली

शहर में नियमों का उल्लंघन करने और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले अवैध विज्ञापनदाताओं के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई को और तेज कर दिया है. उपमुख्यमंत्री एवं नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर नगर निगम ने सक्रिय रूप से कानून लागू करना शुरू किया.

नगर निगम प्रशासन ने अब तक 10 प्रमुख संस्थानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. साथ ही, राजस्व हानि की भरपाई के लिए इन विज्ञापनदाताओं से 19 लाख रुपये से अधिक की दंड राशि वसूली गयी है. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर में नियमों के पालन को सुनिश्चित करेगा.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर केंद्रीय कारा के बंदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
52 %
2.6kmh
87 %
Mon
25 °
Tue
36 °
Wed
38 °
Thu
40 °
Fri
40 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here