वायरल वीडियो

बिहार दिवस को लेकर भागलपुर में तैयारी तेज, 22-23 मार्च को होगा आयोजन

Bihar News :भागलपुर में बिहार दिवस 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं. समीक्षा भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई. 22 और 23 मार्च को सैंडिस कंपाउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यंजन मेला और प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे.

Bihar News : बिहार दिवस 2026 के आयोजन को लेकर शनिवार को समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

बैठक के दौरान जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा ने पिछले वर्ष आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम की कार्यवाही पढ़कर सुनाई. इसके आधार पर इस वर्ष के आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सैंडिस कंपाउंड में होंगे मुख्य कार्यक्रम

बैठक में तय किया गया कि 22 और 23 मार्च को सैंडिस कंपाउंड में बिहार दिवस 2026 का मुख्य आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, व्यंजन मेला और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी स्टॉल लगाई जाएंगी.

इन स्टॉलों के माध्यम से विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी.

विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं और सम्मान समारोह

जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में निबंध, वाक्, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा. इन प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा.

साथ ही ऐसे विद्यार्थी और व्यक्ति, जिन्होंने किसी क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, उन्हें भी समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा. जिले के स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मान देने की योजना बनाई गई है.

ऐतिहासिक स्थलों का कराया जाएगा भ्रमण

बिहार दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को जिले के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा, ताकि उन्हें अपने क्षेत्र के इतिहास और विरासत से परिचित कराया जा सके.

जिलाधिकारी ने सभी कार्यालय प्रधानों को निर्देश दिया कि अपने-अपने कार्यालयों की साफ-सफाई और रंग-रोगन कराएं. साथ ही 22 और 23 मार्च को कार्यालय भवनों को नीले प्रकाश से सजाने की व्यवस्था की जाए.

कार्यक्रम में एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा.

बैठक में अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था राकेश रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार रवि और जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रतन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-विज्ञान से विकास की राह: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर युवा प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
41 ° C
41 °
41 °
13 %
7.2kmh
0 %
Wed
43 °
Thu
45 °
Fri
45 °
Sat
44 °
Sun
43 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here