- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: रेलवे में निजीकरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Bhagalpur News: भागलपुर में रेलवे में निजीकरण पर अविलंब रोक लगाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया.

भागलपुर में प्रदर्शन करते रेलवेकर्मी.
भागलपुर में प्रदर्शन करते रेलवेकर्मी.

Bhagalpur News: भागलपुर में रेलवे में निजीकरण पर अविलंब रोक लगाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर शनिवार 21 फरवरी 2025 को पूरे भारतीय रेलवे में किया गया और 10 सूत्री मांगों काे लेकर आवाज बुलंद की गयी. भागलपुर में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन, भागलपुर शाखा ने विरोध प्रदर्शन स्टेशन परिसर में शाखा सचिव चंदन कुमार एवं अध्यक्ष मो अख्तर हुसैन के नेतृत्व में आयोजित किया.

इसे भी पढ़ें

भागलपुर सिटी में इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, PM कार्यक्रम के चलते जान लें ट्रैफिक व्यवस्था

भागलपुर में आज 04 फीडर रहेगा शटडाउन, कब तक नहीं रहेगी बिजली?

इसमें मुख्य रूप से UPS में OPS की सभी सुविधा देने की मांग की गई. रेलवे में निजीकरण पर अविलंब रोक लगाने, रेलवे कर्मचारियों से 8 घंटे से ज्यादा काम लेना बंद करने, नये श्रम कानून को अविलंब वापस लेने, रेल में सभी रिक्त पदों को अविलंब भराने, 8 वां पे कमीशन में 50% महंगाई भत्ता को मर्ज करने की भी मांग की गई.

इसमें मुख्य रूप से प्रबल कुमार, हीरा सिंह, मनीष कुमार, विद्यानंद विनय, आरके पोद्दार, अमृतेश कुमार, एसके सिंह, रोहित कुमार, अशर अली, जितेंद्र कुमार, राजनीश कुमार मुकुल, अवध किशोर मंडल, विनोद यादव, अवध किशोर मंडल, अंशुमान चक्रपाणि, बिरजू दास, आरके राय, प्रभात राय , मो अशर, संदीप कुमार, रोहित कुमार व अन्य थे.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
few clouds
20.8 ° C
20.8 °
20.8 °
23 %
1.2kmh
18 %
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
34 °
- Advertisment -

अन्य खबरें