वायरल वीडियो

Bhagalpur News : भागलपुर में 14 प्रोजेक्ट के भू-अर्जन की समीक्षा, DM ने दिए सख्त निर्देश

Bhagalpur News : भागलपुर में चल रही बड़ी विकास परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की प्रगति को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है. जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में 14 महत्वपूर्ण परियोजनाओं के भू-अर्जन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.

Bhagalpur News : जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, तीनों भूमि सुधार उपसमाहर्ता तथा सभी अंचल अधिकारी शामिल हुए.

भू-अर्जन की प्रगति पर असंतोष, एसडीओ करेंगे निगरानी

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर में विभिन्न विभागों की कुल 14 महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया चल रही है. अमीनों द्वारा भूमि सर्वे किया जा रहा है, लेकिन अपेक्षित प्रगति नहीं मिल रही है. इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि अब संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भू-अर्जन मामलों की निगरानी और अनुश्रवण स्वयं करेंगे, ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके.

एनएच-133 से ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक परियोजनाओं की समीक्षा

बैठक में एनएच-133, एकचारी–महगामा पथ, पीरपैंती थर्मल पावर परियोजना, कटारिया–विक्रमशिला रेल लाइन, गोराडीह औद्योगिक क्षेत्र, बधुआ जलाशय योजना, अंतर्राज्यीय बस स्टैंड, गंगा पथ परियोजना तथा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना सहित अन्य योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि के भू-अर्जन की स्थिति की क्रमवार समीक्षा की गई.

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 5 से 6 दिनों के अंदर सभी भू-धारकों का सर्वे पूरा कर उनका जमाबंदी नंबर, खाता संख्या और खेसरा विवरण के साथ परियोजनावार प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि भू-अर्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर–रांची–भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस 6 और 7 जनवरी को रहेगी रद्द

इसे भी पढ़ें-रांची की जगह नामकुम तक चलेगी गोड्डा–रांची इंटरसिटी, जानें कब तक?

इसे भी पढ़ें-थानों में आने-जाने वालों पर अब पुलिस की रहेगी सीधी नजर

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
65 %
3.6kmh
75 %
Wed
26 °
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
39 °
Sun
41 °

अन्य खबरें