वायरल वीडियो

Bhagalpur News : मृत महिला के नाम पर फर्जी शपथ से दाखिल-खारिज, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Bhagalpur News : मृत महिला के नाम पर शपथ पत्र देकर जमीन का दाखिल-खारिज कराने का गंभीर मामला सामने आया है. प्रकरण को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सख्त रुख अपनाया है. प्रशासन को दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

Bhagalpur News : मृत महिला के नाम से शपथ पत्र दाखिल कर दाखिल-खारिज कराने के गंभीर मामले को लेकर सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने जिलाधिकारी को मामले की गंभीरता से जांच कराने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए.

बताया गया कि इस मामले में अंचलाधिकारी के आदेश पर जगदीशपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है. जानकारी के अनुसार बरहपुरा निवासी सैयद इनामुद्दीन ने इस फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए सदर एसडीओ से लिखित शिकायत की थी. शिकायत की जांच के दौरान यह चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ, जिसके बाद अधिकारियों का ध्यान इस ओर गया.

मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. बड़ी संख्या में लोगों ने मोजाहिदपुर के गणिचक निवासी मो. इस्लाम की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. लोगों का कहना है कि बीते पांच दिनों से मामला चर्चा में है, इसके बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है. लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर दोषियों को कानून के शिकंजे में लेने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें-नये साल में महंगी बिजली का लग सकता है झटका, 1 अप्रैल से बढ़ सकती हैं बिहार में दरें

इसे भी पढ़ें-मंगलवार को राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, दूर होंगी परेशानियां

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
24 ° C
24 °
24 °
69 %
3.1kmh
40 %
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
39 °
Sun
41 °
Mon
40 °

अन्य खबरें