22.1 C
Delhi
15 February 2026, Sunday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: वंदे भारत पर फिर संकट; मवेशी से टकराई, दहशत में रहे यात्री

Bhagalpur News: भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस से रविवार को यात्रियों की यात्रा दहशत भरी रही. ट्रेन भागलपुर से दोपहर 3:05 बजे रवाना हुई और टेकानी स्टेशन पार करते ही एक मवेशी से टकरा गई. इस टक्कर से ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे के बाद ट्रेन को मौके पर करीब 15 मिनट रोका गया. इसके बाद दुमका में भी क्षतिग्रस्त हिस्से का मुआयना किया गया. ट्रेन अपने गंतव्य हावड़ा पहुंची, जहां मरम्मत के लिए उसे सिक लाइन पर ले जाया गया.

वंदे भारत ट्रेन के साथ ऐसी घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, जो चिंताजनक है. बीते शनिवार को भी इसी ट्रेन पर पथराव हुआ था. यह घटना हाट पुरैनी से टिकानी के बीच हुई थी, जब कुछ अराजक तत्वों ने पत्थर फेंके थे. पथराव से यात्री दहशत में आ गए थे.

हालांकि, इन दोनों ही घटनाओं में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन ट्रेन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें-
- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
21 ° C
21 °
21 °
60 %
2.1kmh
0 %
Sun
21 °
Mon
28 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °
- Advertisment -

अन्य खबरें