- Advertisment -

वायरल वीडियो

भागलपुर में बड़े गैंग का भंडाफोड़, महिला यात्री से लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Bhagalpur railway crime : भागलपुर में रेलवे पुलिस ने अलीनगर में छापेमारी कर बड़े अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया. कई हथियार, मोबाइल और जेवरात बरामद हुए. यह रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

Bhagalpur railway crime : भागलपुर में रेलवे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से एक बड़ी लूट और अपराध गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. आरपीएफ, जीआरपी, सीआइबी और सीपीडीएस की टीमों ने अलीनगर इलाके में बुधवार को छापेमारी कर कई आरोपियों को निशाना बनाया.

छापेमारी में मिले हथियार और चोरी का माल

मौके से पुलिस ने दो छोटे और एक बड़े ट्रॉली बैग, यात्रियों से छीने गए दर्जनों मोबाइल, भारी मात्रा में सोने-चांदी की जेवरात, कई आधार कार्ड और तीन बैंक पासबुक बरामद किए. इसके अलावा, दो देशी पिस्टल, चार देशी कट्टा और छः धारदार हथियार, दो रामपुरी चाकू और नशीली दवाओं की जांच करने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन भी पुलिस के हाथ लगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेन में हुई वारदात से शुरू हुआ पर्दाफाश

रेल एसपी विद्यासागर ने बताया कि सोमवार को सूरत एक्सप्रेस ट्रेन से भागलपुर रेलवे स्टेशन से महिला यात्री अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रही थी. जैसे ही ट्रेन चल पड़ी, स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर एक अपराधी ने महिला की चेन झपटने की कोशिश की. महिला के साथ सफर कर रहे एक यात्री ने तुरंत पीछा किया और अपराधी के मोहल्ले का पता लगाकर रेलवे पुलिस को सूचना दी.

आरोपियों के घर पर कार्रवाई और गैंग का खुलासा

सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने मोहम्मद जलाल, मोहम्मद लाल बाबू, मोहम्मद कलीम और मोहम्मद नाढा मियां के घर छापेमारी की. नाढा मियां पहले से ही कई मामलों में फरार था और इनके 12 सदस्यीय गैंग का नेतृत्व करता था. कार्रवाई में दो आरोपियों की पत्नियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

रेल एसपी ने इस बड़े ऑपरेशन की सफलता पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की बात भी कही. यह रेलवे क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसने लूट और हथियार तस्करी जैसे मामलों में सख्त संदेश दिया है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर नगर निगम: बजट में जल निकासी, सड़क सुधार, स्मार्ट पार्क और स्वच्छता पर फंड आवंटित

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में पिकअप चालक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने का शक

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
few clouds
29.4 ° C
29.4 °
29.4 °
36 %
2.4kmh
20 %
Wed
29 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
39 °
Sun
38 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here