- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bhagalpur: भागलपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बड़ी पहल; 22 मशीनें जल्द होंगी चालू

Bhagalpur News: भागलपुर में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (JLNMCH) से संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अब मेडिकल सेवाएं शुरू करने की कवायद तेज हो गई है. शनिवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमशंकर शर्मा और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अविलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया है.

22 मशीनें होंगी चालू, कमेटी गठित

बैठक में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के इंडोर विभाग, सर्जरी और अन्य तरह की जांचों को जल्द से जल्द शुरू करने पर सहमति बनी है. अस्पताल परिसर में 22 मशीनें लाकर रखी हुई हैं, जिन्हें अब तक चालू नहीं किया जा सका था. इन मशीनों को सक्रिय करने और उनके इंस्टॉलेशन के मानक की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस कमेटी में अस्पताल अधीक्षक के अलावा मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी, सर्जरी विभाग के हेड डॉ. सीएम सिन्हा और डॉ. कुमार रत्नेश, तथा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नोडल प्रभारी डॉ. महेश कुमार शामिल हैं. मशीन से जुड़े संबंधित विभागों के प्रमुख भी इस कमेटी का हिस्सा होंगे. यह कमेटी पहले से लगाए गए उपकरणों की स्थिति की भी जांच करेगी.

मरीजों की भर्ती और स्टाफिंग पर भी फैसला:

बैठक में यह भी तय हुआ कि मायागंज अस्पताल के जिन विभागों में स्नातकोत्तर (PG) जूनियर रेजीडेंट की पर्याप्त संख्या है, उन्हें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में तैनात किया जाएगा. मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ. मरीजों को भर्ती करने के लिए यहाँ इमरजेंसी और इंडोर विभाग को चालू किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, प्लास्टिक सर्जरी विभाग में सर्जरी सेवाएँ शुरू करने का निर्देश दिया गया है.

इस महत्वपूर्ण बैठक में न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रोफेसर और हेड डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सूर्यकांत मणि, प्लास्टिक सर्जरी विभाग के हेड डॉ. प्रणव, नेफ्रोलॉजी विभाग के हेड डॉ. हिमाद्री शंकर, और कार्डियोलॉजी विभाग के हेड डॉ. सुमित शंकर जैसे विशेषज्ञ चिकित्सक भी मौजूद थे. यह निर्णय भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर और विशिष्ट चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
few clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
17 %
1.7kmh
20 %
Thu
27 °
Fri
39 °
Sat
39 °
Sun
38 °
Mon
37 °
- Advertisment -

अन्य खबरें