13.1 C
Delhi
Monday, January 19, 2026
- Advertisment -

ब्रेकिंग वीडियो

Bihar News: भागलपुर में शराब कारोबार की सूचना पर छापेमारी; घर से मिलीं खाली बोतलें, गिरफ्तारी नहीं

Bhagalpur News: भागलपुर शहर के वार्ड 46 स्थित नया चक, पुराना शंकर गैस गोदाम की गली में शनिवार देर शाम पुलिस ने एक घर में छापेमारी की. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी प्लॉटर राजकुमार रंजन के आवास पर की गई थी. पुलिस शाम लगभग 5.30 बजे पहुंची और रात 11:45 बजे तक मौजूद रही.

शराब कारोबार की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें राजकुमार रंजन के घर में शराब के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. छापेमारी के लिए विभिन्न थानों की पुलिस के साथ-साथ डीआईयू (जिला खुफिया इकाई) की टीम भी मौके पर मौजूद थी. पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब की तीन खाली बोतलें बरामद हुई हैं. हालांकि, पुलिस राजकुमार रंजन को ढूंढ नहीं पाई और उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

छापेमारी पर उठे सवाल, गिरफ्तारी वारंट की भी चर्चा

घटनास्थल पर मीडिया के पहुंचते ही पुलिस टीम वहां से चली गई. इस छापेमारी के उद्देश्य को लेकर कुछ विरोधाभासी जानकारी भी सामने आई है. जहां सिटी डीएसपी टू के अनुसार, शराब कारोबार की सूचना पर छापेमारी की बात कही गई है, वहीं, सूत्रों का कहना है कि राजकुमार रंजन पर जमीन की बिक्री के मामले में पहले से एक केस दर्ज था. इस मामले में वारंट जारी हो चुका था, और पुलिस संभवतः इसी सिलसिले में उसकी गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

इसे भी पढ़ें-

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
15 ° C
15 °
15 °
88 %
0kmh
0 %
Mon
16 °
Tue
27 °
Wed
26 °
Thu
25 °
Fri
27 °

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

- Advertisment -

अन्य खबरें