वायरल वीडियो

Bihar Board Matric Exam: परीक्षा देने जा रही प्रेग्नेंट छात्रा की सड़क हादसे में मौत, पति-बेटी घायल

Bihar Board Matric Exam: मैट्रिक परीक्षा देने जा रही 6 माह की गर्भवती छात्रा की हाजीपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में पति और दो साल की बेटी घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Bihar Board Matric Exam: बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के बीच हाजीपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. परीक्षा देने जा रही 6 माह की गर्भवती छात्रा की सड़क हादसे में जान चली गई. हादसे में उसके पति और दो साल की बेटी घायल हो गए.

घटना हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर चकसिकंदर के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. बाइक पर सवार महिला मैट्रिक की परीक्षार्थी थी और सेकेंड शिफ्ट में उसका पेपर होना था.

परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले टूटा परिवार

मृतका की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है, जो महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर ढेड़पुरा गांव की रहने वाली थी. उनके पति रवि कुमार ने बताया कि काजल इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा दे रही थीं. शनिवार को सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा के लिए वह अपनी पत्नी और दो साल की बेटी इशिका के साथ बाइक से हाजीपुर जा रहे थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चकसिकंदर के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि काजल सड़क पर गिर गईं और ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पति रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बच्ची को हल्की चोटें आईं.

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे, लेकिन तब तक ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बताया गया कि काजल की शादी तीन साल पहले हुई थी. परिवार में इस घटना के बाद मातम पसरा है.

परीक्षा के दौरान तनाव और हादसे

मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं के दौरान छात्रों से जुड़ी दुखद घटनाएं भी सामने आ रही हैं. हाल ही में मसौढ़ी में एक छात्रा ने परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने के कारण पेपर न दे पाने की हताशा में ट्रेन से कटकर जान दे दी थी. वहीं आरा जिले में सीबीएसई इंटर की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी.
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं परीक्षा के दबाव और सड़क सुरक्षा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.

इसे भी पढ़ें-भूमिहार-ब्राह्मण नाम सरकारी अभिलेख में रहेगा, निगरानी व्यवस्था हाेगी सख्त

इसे भी पढ़ें-जनसुनवाई में गूंजे जमीन और पेंशन के मुद्दे, 70 मामलों पर भागलपुर डीएम ने दिए सख्त निर्देश

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
37 ° C
37 °
37 °
13 %
4.6kmh
0 %
Tue
39 °
Wed
42 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
45 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here