29.5 C
Delhi
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bihar Cabinet: सम्राट चौधरी बने भाजपा विधायक दल के नेता, विजय सिन्हा होंगे उपनेता

Bihar Cabinet: पटना में नई सरकार के गठन की तैयारियाँ जोरों पर हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को गांधी मैदान में अपने 10वें कार्यकाल की शपथ लेंगे. शपथ से एक दिन पहले भाजपा विधायक दल ने सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना.

Bihar Cabinet: पटना में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में अपने रिकॉर्ड 10वें कार्यकाल की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण से एक दिन पहले, बुधवार को भाजपा कार्यालय में विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें संगठन और सरकार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. इस बैठक में सभी विधायकों की सहमति से सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, जबकि विजय सिन्हा को उपनेता नियुक्त किया गया.

NDA विधायक दल की बैठक आज शाम 3:30 बजे

बुधवार शाम 3.30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक में एनडीए के सभी 202 नवनिर्वाचित विधायक मौजूद रहेंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा और विजय सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे. बैठक में एनडीए विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा.

Also Read-नीतीश कुमार चुने गए जदयू विधायक दल के नेता, 20 नवंबर को शपथ ग्रहण

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कई बड़े नेता

20 नवंबर को नीतीश कुमार पुनः मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के मोहन यादव, राजस्थान के भजन लाल शर्मा और महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस सहित कई गणमान्य नेता शामिल होंगे. इसके अलावा पद्म पुरस्कार विजेताओं, वैज्ञानिकों, साहित्यकारों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है.

इसे भी पढ़ें-

मकर राशि को मिलेगी खुशी, बाकी राशियों का भी हाल जानें

देश के इन राज्यों में 19 से 24 नवंबर तक बारिश का जोरदार असर, 48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
clear sky
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
12 %
3.1kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
36 °
- Advertisment -

अन्य खबरें