11.1 C
Delhi
Thursday, February 5, 2026
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bihar Crime : फतुहा में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, महिला की गोली मारकर हत्या, 2 घायल

Bihar Crime : पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह गोलीबारी की घटना हुई. इस वारदात में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

Bihar Crime : पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गांव में शुक्रवार सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

दो भाइयों के बीच महज कुछ इंच जमीन को लेकर हुआ विवाद

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसलपुर गांव में दो सगे भाइयों श्रवण यादव और राजकुमार यादव के बीच मात्र दो से पांच इंच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. इसी दौरान राजकुमार यादव के 20 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार ने अपने चचेरे भाई और चाची पर गोली चला दी.

गोली राजकुमार यादव की पत्नी राजमंत्री देवी के सिर को भेदते हुए पास खड़े ग्रामीण देव सागर के सिर में जा लगी. इस घटना में राजमंत्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देव सागर और महिला का पुत्र रंजन कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया. मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एनएमसीएच भेज दिया गया है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


इसे भी पढ़ें-अररिया में तेज रफ्तार बाइक ने पुलिस गश्ती वाहन को मारी टक्कर, SSB जवान समेत 2 की मौत

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
16 ° C
16 °
16 °
88 %
3.1kmh
0 %
Thu
26 °
Fri
26 °
Sat
26 °
Sun
27 °
Mon
24 °

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here