🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,612.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,613.11 💵 USD / INR : ₹ 95.64 📈 Sensex : 78,009.25 (0.05%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,612.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,613.11 💵 USD / INR : ₹ 95.64 📈 Sensex : 78,009.25 (0.05%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar News : अररिया में तेज रफ्तार बाइक ने पुलिस गश्ती वाहन को मारी टक्कर, SSB जवान समेत 2 की मौत

Bihar News : अररिया नगर थाना क्षेत्र के रानीगंज रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार बाइक ने पुलिस की गश्ती वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एसएसबी जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में गश्ती दल के पुलिसकर्मी सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

विज्ञापन

Bihar News : अररिया नगर थाना क्षेत्र के रानीगंज रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार बाइक ने पुलिस की गश्ती वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एसएसबी जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में गश्ती दल के पुलिसकर्मी सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

विज्ञापन

Bihar News : बिहार में अररिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज रोड स्थित कोल्ड स्टोर के समीप रविवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई. तेज रफ्तार बाइक ने नगर थाना पुलिस की गश्ती वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

एसएसबी जवान समेत दो मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान आरएस वार्ड संख्या चार निवासी एसएसबी जवान सुधीर कुशवाहा और फारबिसगंज के बड़ा शिवालय रोड निवासी विक्की जयसवाल के रूप में की गई है. चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत अत्यंत गंभीर थी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. हादसे में घायल अन्य लोगों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है, जिनकी स्थिति पर चिकित्सक निगरानी रखे हुए हैं.

एक ही बाइक पर सवार होकर बस पकड़ने जा रहे थे दोनों

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुधीर कुशवाहा और विक्की जयसवाल एक ही बाइक पर सवार होकर अररिया आरएस की ओर से अररिया बस स्टैंड जा रहे थे. इसी दौरान रानीगंज रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास खड़ी नगर थाना की गश्ती वाहन में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई.

गश्ती दल के पुलिसकर्मी भी हुए घायल

इस दुर्घटना में नगर थाना की गश्ती टीम में शामिल एएसआई दीपक कुमार, वाहन चालक और एक होमगार्ड जवान भी घायल हो गए. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गश्ती वाहन सड़क किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार बाइक उससे टकरा गई.

52वीं बटालियन में तैनात था मृतक जवान

मृतक सुधीर कुशवाहा एसएसबी की 52वीं बटालियन, अररिया में तैनात थे. वह अपने मित्र एवं व्यापारी विक्की जयसवाल के साथ देर रात बस पकड़ने के लिए निकले थे. घटना की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है.

पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया

यातायात पुलिस उपाधीक्षक फखरे आलम के अनुसार बाइक सवार अररिया की ओर से आ रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिस गश्ती वाहन से टकरा गई. इस हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई है. शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, यातायात थानाध्यक्ष प्रेमचंद कुमार, एसएसबी के अधिकारी एवं जवानों सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें-जून 2027 तक पूरा होगा दानापुर-बिहटा-कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर, 45% काम पूरा

इसे भी पढ़ें-जहानाबाद में अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसक स्थिति, पुलिस पर पथराव से मची अफरा-तफरी

इसे भी पढ़ें-राहुल गांधी को लेकर बयान से सियासी तूफान, शकील अहमद ने जताई सुरक्षा की चिंता

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
84%
3.6m/s
100%
शुक्र
29 °
शनि
35 °
रवि
36 °
सोम
29 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें