14.1 C
Delhi
15 February 2026, Sunday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bihar Election 2025 Voting : फर्स्ट फेज में 25 साल का टूट रिकॉर्ड, बंपर वोटिंग; 64.46% मतदान का जिलेवार आंकड़े आए सामने

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में राज्यभर के मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि कुल 45,341 केंद्र बनाए गए थे. इनमें 8,608 शहरी और 36,733 ग्रामीण केंद्र शामिल थे, सभी पर ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया.

Bihar Election 2025 Voting : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान गुरुवार को पूरे राज्य में संपन्न हो गया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने पत्रकारों को बताया कि इस बार कुल 64.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले 25 वर्षों में सबसे अधिक है. इससे पहले केवल 1990, 1995 और 2000 में ही मतदान 60 प्रतिशत से ऊपर दर्ज हुआ था.

मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहा. मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ किया. इस दौरान कहीं कोई बड़ी हिंसा की घटना नहीं हुई.

सुबह 11 बजे तक मतदान की स्थिति

गुरुवार की सुबह 11 बजे तक राज्य में औसत मतदान 27.65 प्रतिशत रहा. इस समय बेगूसराय में सबसे अधिक 30.37 प्रतिशत और पटना में सबसे कम 23.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. शेखपुरा में 27.65 प्रतिशत वोटिंग के साथ मध्यम स्तर का आंकड़ा रहा.

दोपहर 1 बजे तक मतदान की स्थिति

दो-पहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 42.31 प्रतिशत पहुंच गया. गोपालगंज जिले में सबसे अधिक 46.73 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पटना में सबसे कम 37.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इससे पता चलता है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदान की गति अलग रही.

दोपहर 3 बजे तक स्थिति

दोपहर 3 बजे तक राज्य में कुल मतदान 53.77 प्रतिशत तक पहुंच गया. इस समय बेगूसराय में सबसे अधिक 59.82 प्रतिशत मतदान हुआ और पटना में सबसे कम 48.69 प्रतिशत. अधिकांश जिलों में मतदान उत्साह बढ़ता नजर आया.

शाम 5 बजे तक अंतिम अनुमान

शाम 5 बजे तक कुल 60.18 प्रतिशत मतदान हो चुका था. बेगूसराय में सबसे अधिक 67.32 प्रतिशत और शेखपुरा में सबसे कम 52.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 8,608 शहरी और 36,733 ग्रामीण केंद्र शामिल हैं.

ईवीएम और वीवीपैट का विवरण

सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया. मतदान के दौरान 385 बैलेट यूनिट, 421 कंट्रोल यूनिट और 847 वीवीपैट बदले गए. मॉक पोल के दौरान 165 बैलेट यूनिट, 159 कंट्रोल यूनिट और 480 वीवीपैट बदले गए. अभी कुछ केंद्रों से अंतिम डाटा प्राप्त नहीं हुआ है, जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा.

सुरक्षा और गिरफ्तारी : 1,415 लोग अरेस्ट

मतदान के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया. एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बताया कि मतदान केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में अब तक 1,415 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राजद एमएलसी पर शराब पीने की शिकायत के संबंध में कहा कि मामले की जांच कराई गई, लेकिन कोई पुष्टि नहीं हुई.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने दी जानकारी

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि पहले चरण में कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए थे. इनमें से 8,608 शहरी क्षेत्रों में और 36,733 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित थे. सभी केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया. मतदान के दौरान 385 बैलेट यूनिट, 421 कंट्रोल यूनिट और 847 वीवीपैट बदले गए. वहीं, मॉक पोल के दौरान 165 बैलेट यूनिट, 159 कंट्रोल यूनिट और 480 वीवीपैट बदले गए. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अभी कुछ केंद्रों से डेटा प्राप्त नहीं हुआ है. फाइनल आंकड़े जल्द ही जारी किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें-छिटपुट घटना के बीच पहले चरण का मतदान सम्पन्न, सम्राट ने 100 सीटों पर जीत का किया दावा

शाम 05 बजे : 60.18% मतदान

क्रम संख्याजिले का नाममतदान प्रतिशत
1मधेपुरा65.74%
2सहरसा62.65%
3दरभंगा58.38%
4मुजफ्फरपुर65.23%
5गोपालगंज64.96%
6सीवान57.41%
7सारण60.90%
8वैशाली59.45%
9समस्तीपुर66.65%
10बेगूसराय67.32%
11खगड़िया60.65%
12मुंगेर54.90%
13लखीसराय62.76%
14शेखपुरा52.36%
15नालंदा57.58%
16पटना55.02%
17भोजपुर53.24%
18बक्सर55.10%
कुल मतदान60.18%

स्रोत : बिहार निर्वाचन आयोग

दोपहर 3.00 बजे : 53.77% मतदान

क्रम संख्याजिले का नाममतदान प्रतिशत
1मधेपुरा55.96%
2सहरसा55.22%
3दरभंगा51.75%
4मुजफ्फरपुर58.40%
5गोपालगंज58.17%
6सीवान50.93%
7सारण54.60%
8वैशाली53.63%
9समस्तीपुर56.35%
10बेगूसराय59.42%
11खगड़िया54.77%
12मुंगेर52.17%
13लखीसराय57.39%
14शेखपुरा49.37%
15नालंदा52.32%
16पटना48.69%
17भोजपुर50.07%
18बक्सर51.69%
कुल मतदान53.77%

स्रोत : बिहार निर्वाचन आयोग

दोपहर 01 बजे : 42.31% वोटिंग

क्रम संख्याजिले का नाममतदान प्रतिशत
1मधेपुरा14.16%
2सहरसा42.20%
3दरभंगा39.35
4मुजफ्फरपुर45.41%
5गोपालगंज46.73%
6सीवान41.20%
7सारण43.06%
8वैशाली42.60%
9समस्तीपुर43.03%
10बेगूसराय46.02%
11खगड़िया42.94%
12मुंगेर41.47%
13लखीसराय46.37%
14शेखपुरा41.23%
15नालंदा41.87%
16पटना37.72%
17भोजपुर41.15%
18बक्सर41.10%
कुल मतदान42.41%

स्रोत : बिहार निर्वाचन आयोग

सुबह 11 बजे : 27.65% मतदान

क्रम संख्याजिले का नाममतदान प्रतिशत
1मधेपुरा28.46%
2सहरसा29.68%
3दरभंगा26.07%
4मुजफ्फरपुर29.66%
5गोपालगंज30.04%
6सीवान27.09%
7सारण28.52%
8वैशाली28.67%
9समस्तीपुर27.92%
10बेगूसराय30.37%
11खगड़िया28.96%
12मुंगेर26.68%
13लखीसराय30.32%
14शेखपुरा26.04%
15नालंदा26.86%
16पटना23.71%
17भोजपुर26.76%
18बक्सर28.02%
कुल मतदान27.65%

स्रोत : बिहार निर्वाचन आयोग

सुबह 9.00 बजे : 13.13% मतदान

क्रम संख्याजिले का नाममतदान प्रतिशत
1मधेपुरा13.74%
2सहरसा15.27%
3दरभंगा12.48%
4मुजफ्फरपुर14.38%
5गोपालगंज13.97%
6सीवान13.35%
7सारण13.3
8वैशाली14.30%
9समस्तीपुर12.86%
10बेगूसराय14.60%
11खगड़िया14.15%
12मुंगेर13.37%
13लखीसराय13.39%
14शेखपुरा12.97%
15नालंदा12.45%
16पटना11.22%
17भोजपुर13.11%
18बक्सर13.28%
कुल मतदान13.13%

स्रोत : बिहार निर्वाचन आयोग

इसे भी पढ़ें-

सूर्यगढ़ा के इस बूथ पर नहीं हुआ मतदान, पटना में सबसे कम वोटिंग दर्ज

मुंगेर में झड़प, सिवान में चाकूबाजी, कई दिग्गजों ने डाला वोट

एक मिनट, एक अंगुली और 5 साल, डीएम ने कहा —इतना समय दीजिए और मताधिकार का प्रयोग कीजिए

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
14 ° C
14 °
14 °
82 %
0kmh
0 %
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
30 °
- Advertisment -

अन्य खबरें