वायरल वीडियो

Bihar News : अफवाहों के बीच गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, वितरण की निगरानी के लिए 22 मजिस्ट्रेट तैनात

Bihar News : भागलपुर में गैस सिलेंडर को लेकर अचानक भीड़ उमड़ने से कई एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग गईं. अफवाहों के बीच लोग बड़ी संख्या में सिलेंडर लेने पहुंच गए. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए 22 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं.

Bihar News : भागलपुर शहर के दाऊदवाट इलाके में सोमवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंच गए. सुबह से ही एजेंसी के बाहर लंबी कतारें लग गईं और उपभोक्ता घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. बढ़ती भीड़ के कारण इलाके में हलचल का माहौल बन गया.

गैस नहीं मिलने की शिकायत से बढ़ी परेशानी

कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने पहले ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कर रखी है, लेकिन समय पर डिलीवरी नहीं मिल पा रही है. कुछ लोगों ने यह भी बताया कि गैस लेने के दौरान मोबाइल पर ओटीपी नहीं पहुंचने की वजह से उन्हें सिलेंडर नहीं मिल सका.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस कारण कई लोगों को लंबी लाइन में खड़े रहने के बावजूद वापस लौटना पड़ा. एजेंसी पर बढ़ती भीड़ और इंतजार के कारण लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली.

डिस्ट्रीब्यूटर ने कमी की बात से किया इनकार

गैस एजेंसी से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर का कहना है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. उनके अनुसार मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव की खबरों के कारण लोगों में आशंका पैदा हो गई है और इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग एक साथ गैस लेने पहुंच रहे हैं.

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराहट में सिलेंडर लेने की कोशिश न करें और अफवाहों पर भरोसा न करें.

स्थिति संभालने के लिए प्रशासन अलर्ट

एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है. गैस वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और संभावित जमाखोरी को रोकने के लिए अनुमंडल क्षेत्र में 22 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.

इन अधिकारियों की निगरानी में गैस गोदामों से सिलेंडरों की आपूर्ति और वितरण की प्रक्रिया कराई जा रही है. साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है.

प्रशासन ने लोगों से की अपील

सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि सभी दंडाधिकारियों को संबंधित गैस एजेंसियों पर पहुंचकर व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

प्रशासन का कहना है कि जरूरत के मुताबिक सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा और किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें-बिहार में पटाखा विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 घायल; गांव में पसरा मातम

इसे भी पढ़ें-सहरसा में समृद्धि यात्रा पर पहुंचे नीतीश कुमार, 500 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

इसे भी पढ़ें-पटना में गैस किल्लत की अफवाह पर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने कहा- घबराकर एडवांस बुकिंग न करें

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
clear sky
36.9 ° C
36.9 °
36.9 °
11 %
4.4kmh
6 %
Mon
34 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
36 °
Fri
36 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here