विज्ञापन

वायरल वीडियो

यूएई से 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर भारत आ रहा जहाज, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगेगी लगाम?

India Crude Oil Import: खाड़ी क्षेत्र से भारत आने वाले तेल और गैस से जुड़े जहाज सुरक्षित बताए गए हैं. यूएई से कच्चा तेल लेकर आया एक जहाज जल्द मुंद्रा बंदरगाह पहुंचेगा. सरकार ने कहा कि फारस की खाड़ी में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन

India Crude Oil Import: खाड़ी क्षेत्र से भारत आने वाले तेल और गैस से जुड़े जहाजों को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है. अधिकारियों के अनुसार भारतीय ध्वज वाले जहाज निर्धारित मार्ग से सुरक्षित रूप से भारतीय बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं और चालक दल भी सुरक्षित है.

यूएई से कच्चा तेल लेकर आ रहा जहाज

सरकारी जानकारी के मुताबिक ‘जग लाडकी’ नाम का भारतीय ध्वज वाला जहाज संयुक्त अरब अमीरात से मुरबान ग्रेड का करीब 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर भारत के लिए रवाना हुआ था. यह जहाज 14 मार्च को यूएई से चला था और अब गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है. जहाज पर तैनात सभी भारतीय नाविक सुरक्षित बताए गए हैं और इसके जल्द ही बंदरगाह पहुंचने की संभावना है.

एलपीजी जहाज भी अपने गंतव्य की ओर

सरकार ने यह भी बताया कि तरलीकृत पेट्रोलियम गैस लेकर आने वाले दो अन्य जहाज भी सुरक्षित रूप से यात्रा कर रहे हैं. ‘शिवालिक’ नाम का एलपीजी कैरियर फारस की खाड़ी से निकलकर होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है और भारत की ओर आगे बढ़ रहा है. वहीं ‘नंदा देवी’ नामक जहाज के कांडला बंदरगाह पहुंचने की संभावना जताई गई है.

फारस की खाड़ी में मौजूद भारतीय जहाजों पर नजर

अधिकारियों के अनुसार फारस की खाड़ी क्षेत्र में फिलहाल भारतीय ध्वज वाले 22 जहाज मौजूद हैं, जिन पर 600 से अधिक भारतीय नाविक तैनात हैं. ये सभी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में संचालित हो रहे हैं.

सरकार का कहना है कि पिछले 24 घंटों में किसी भी जहाज से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. संबंधित एजेंसियां लगातार जहाजों और उनके चालक दल के संपर्क में हैं तथा पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

इसे भी पढ़ें-कटक के SCB मेडिकल कॉलेज में आग: ICU से मरीजों को निकालते समय 10 की मौत

इसे भी पढ़ें-होर्मुज स्ट्रेट से गुजरकर भारत पहुंचा कच्चा तेल का पहला टैंकर, रास्ते में ट्रैकिंग से हुआ था गायब

इसे भी पढ़ें-असम के सिलचर में पीएम मोदी की सौगात, 23,550 करोड़ की परियोजनाएं; मेघालय-असम एक्सप्रेसवे का भूमि पूजन

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
38.6 ° C
38.6 °
38.6 °
37%
2m/s
100%
मंगल
37 °
बुध
39 °
गुरु
33 °
शुक्र
37 °
शनि
39 °

अन्य खबरें