वायरल वीडियो

Bihar News: फर्जीवाड़े से होमगार्ड बनने चला था, दबोचा गया!

भागलपुर: तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) स्टेडियम में चल रही होमगार्ड बहाली की शारीरिक जांच परीक्षा के दौरान मंगलवार को एक बड़ा खुलासा हुआ. एक फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ा गया जो किसी और के बदले परीक्षा में शामिल हुआ था. उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर विश्वविद्यालय थाने को सौंप दिया गया है, और उसके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है.

कुल 1400 अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 993 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. परीक्षा के विभिन्न चरणों के बाद, कुल 264 अभ्यर्थी दैनिक रूप से सफल घोषित किए गए हैं.

शारीरिक जांच परीक्षा का विवरण

1600 मीटर की दौड़ में 338 उम्मीदवार सफल हुए. इसके बाद, ऊँचाई और सीना मापदंड में मानक पूरा न कर पाने के कारण 28 उम्मीदवार असफल घोषित किए गए. फिर, ऊँची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक में 310 उम्मीदवारों ने भाग लिया. इस दौरान एक उम्मीदवार फर्जी पकड़ा गया. वहीं, 46 उम्मीदवार चिकित्सीय परीक्षा में अनफिट पाए गए.

इसे भी पढ़ें-
- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
34 ° C
34 °
34 °
26 %
4.1kmh
40 %
Sun
33 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
36 °

अन्य खबरें