विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Crime : औरंगाबाद में चाचा ने दो भतीजों और एक भतीजी का गला काटा, खुद भी दी जान

Bihar Crime News :औरंगाबाद के खुटहन गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक युवक ने तीन मासूमों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली. घटना के पीछे घरेलू विवाद को वजह माना जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar Crime News : बिहार के औरंगाबाद में हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में मातम और दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

एक ही परिवार के चार लोगों की गई जान

इस दर्दनाक घटना में राजेंद्र भगत का 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार, राजेंद्र भगत का भतीजा यानी गुड्डू कुमार भगत के तीन बच्चे—15 वर्षीय आयुष राज, 8 वर्षीय अनीश कुमार और 3 वर्षीय अनुष्का कुमारी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि युवक ने पहले तीनों बच्चों की हत्या की और इसके बाद खुद भी जान दे दी.

गला रेतकर वारदात को दिया अंजाम

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने बेहद क्रूर तरीके से इस घटना को अंजाम दिया. उसने धारदार हथियार से तीनों मासूमों की हत्या की और बाद में खुद भी उसी तरीके से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है.

घरेलू विवाद की आशंका

हालांकि घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ था, जिससे युवक मानसिक रूप से परेशान था.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश

इसे भी पढ़ें-राजमहल में ज्वेलर से हथियार के बल पर लूट, घर लौटते वक्त बदमाशों ने घेरा; फायरिंग से दहशत

इसे भी पढ़ें-5 थानों में नए इंस्पेक्टर तैनात, SSP ने जारी किया आदेश

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
55%
2.2m/s
34%
सोम
40 °
मंगल
42 °
बुध
30 °
गुरु
37 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें