वायरल वीडियो

Bihar Stampede: नालंदा में शीतला मंदिर हादसे के बाद पुलिस पर गिरी गाज, दीपनगर के थानाध्यक्ष निलंबित

Bihar Stampede: नालंदा के मधड़ा स्थित शीतला मंदिर भगदड़ मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सुरक्षा में चूक के आरोपों के बीच दीपनगर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है. हादसे में 8 महिलाओं की मौत के बाद जांच और जवाबदेही दोनों तेज हो गई हैं.

Bihar Stampede: नालंदा के मधड़ा स्थित शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की घटना के बाद प्रशासन ने पहली बड़ी कार्रवाई की है. सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोपों के बीच दीपनगर थाना के प्रभारी राजमणि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई एसपी भारत सोनी की ओर से की गई है. प्रारंभिक स्तर पर हुई जांच में सुरक्षा प्रबंधन को लेकर गंभीर कमियां सामने आई हैं.

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि मंदिर परिसर की व्यवस्था मजबूत पुलिस निगरानी में रखने के बजाय चौकीदार के भरोसे छोड़ दी गई थी. इसी वजह से भीड़ बढ़ने के बावजूद हालात पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया जा सका. इतना ही नहीं, स्थिति बिगड़ने के बाद भी इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों तक समय पर नहीं पहुंचाई गई.

भीड़ बढ़ी और फिर बेकाबू हो गए हालात

चैत्र माह के अंतिम मंगलवार के अवसर पर शीतला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था. पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे थे. जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, परिसर में दबाव भी बढ़ता चला गया. इसी बीच हालात अचानक बिगड़ गए और भगदड़ मच गई.

इस दर्दनाक घटना में 8 महिलाओं की मौत हो गई. वहीं कई अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मंदिर परिसर और उसके आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मौके पर मौजूद लोग लंबे समय तक दहशत में रहे.

परिजनों और स्थानीय लोगों में दिखा आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों में गहरा आक्रोश देखा गया. लोगों ने आरोप लगाया कि अगर भीड़ को संभालने के लिए पहले से पर्याप्त इंतजाम किए गए होते तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए गए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई.

इसी के बाद प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया को गति दी गई. थानाध्यक्ष के निलंबन को इसी कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा है.

एसआईटी जांच शुरू, वरीय अधिकारी भी सक्रिय

पूरे मामले की जांच के लिए प्रशासन ने पहले ही डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया है. यह टीम भगदड़ की वजह, मौके पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की भूमिका की जांच कर रही है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी स्तर के अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया है. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. फिलहाल प्रशासन इस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटा हुआ है.

मंदिर प्रबंधन की ओर के कोई सूचना नहीं दी गई थी-एसपी

नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़ मामले में एसपी भारत सोनी ने बताया कि मंदिर प्रबंधन की ओर से भीड़ जुटने और सुरक्षा को लेकर कोई अतिरिक्त बल की मांग नहीं की गई थी.

इसे भी पढ़ें-शीतला मंदिर भगदड़ से दहला नालंदा, 9 महिलाओं की मौत पर पीएम मोदी-नीतीश ने जताया दुख

इसे भी पढ़ें-नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
31 ° C
31 °
31 °
58 %
1.5kmh
40 %
Tue
38 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
43 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here