वायरल वीडियो

Bihar: मतदान को रफ्तार, साइकिल बनी ‘वोट’ का हथियार; भागलपुर में निकली जागरूकता रैली

Bhagalpur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया.

Bhagalpur News: विश्व साइकिल दिवस के मौके पर भागलपुर में एक अनूठी पहल देखने को मिली. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया. समाहरणालय परिसर से सैंडिस कंपाउंड तक निकली इस रैली में साइकिल सिर्फ सेहत का संदेश नहीं दे रही थी, बल्कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने का जरिया भी बन रही थी.

छात्रों के नारों से गूंजी रैली

रैली में संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं और भारत स्काउट गाइड के सदस्य जोश के साथ शामिल हुए. छात्रों के नारों ने सबका ध्यान खींचा- “साइकिल चलाओ, वोट बढ़ाओ” और “साइकिल चलाओ मतदान कराओ“.

साइकिल से सेहत और लोकतंत्र का संदेश

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए डॉ. चौधरी ने साइकिल के कई फायदे बताए. उन्होंने कहा कि साइकिल न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन है, बल्कि इससे ईंधन की बचत होती है और पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होता. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस रैली का मकसद है कि जिस तरह साइकिल चलती रहे, उसी तरह मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता रहे. उन्होंने 18-19 वर्ष के युवाओं को तुरंत नाम जुड़वाने और 17-18 वर्ष के युवाओं को प्रपत्र-6 भरने की अपील की.

इसे भी पढ़ें-
- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
31 ° C
31 °
31 °
48 %
4.6kmh
40 %
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
43 °
Sun
40 °
- Advertisment -

अन्य खबरें