27.4 C
Delhi
22 February 2026, Sunday
Home Blog Page 114

Watch Video : कार का साइड मिरर टूटने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में दंपती ने डिलीवरी बॉय को कुचलकर मार डाला

बेंगलुरु में दंपत्ति ने डिलीवरी एजेंट को कार से कुचला
बेंगलुरु में दंपत्ति ने डिलीवरी एजेंट को कार से कुचला

Watch Video: बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया. साउथ बेंगलुरु पुलिस ने एक दंपती को गिग वर्कर की जान लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 25 अक्टूबर की रात हुई इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार सवार दंपती ने डिलीवरी बॉय की बाइक का पीछा किया और फिर जानबूझकर उसे कुचल दिया. हादसे में 24 वर्षीय दर्शन की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया.

पहले सड़क हादसे के रूप में दर्ज हुआ मामला, CCTV ने खोला राज

शुरुआत में पुलिस ने इस घटना को एक सामान्य एक्सीडेंट मानते हुए जेपी नगर ट्रैफिक थाने में मामला दर्ज किया था. लेकिन जब जांच टीम ने फुटेज देखा, तो सच्चाई कुछ और निकली. वीडियो में कार को बाइक का पीछा करते और टक्कर मारते देखा गया. जांच अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अचानक नहीं, बल्कि गुस्से में की गई सोची-समझी हरकत थी.

टक्कर के बाद झगड़ा और फिर मौत

डीसीपी (साउथ) लोकेश जगलासुर के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब दर्शन की बाइक ने कार को हल्का सा छू लिया और उसका साइड मिरर टूट गया. इसी बात से नाराज ड्राइवर मनोज शर्मा ने गाड़ी पीछे ली और बाइक सवारों का पीछा करते हुए उन्हें टक्कर मार दी.

सबूत मिटाने की कोशिश में दोबारा पहुंचे आरोपी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना के कुछ देर बाद आरोपी मनोज शर्मा और उनकी पत्नी आरती मास्क पहनकर मौके पर लौटे. उन्होंने कार के टूटे हुए हिस्से उठा लिए ताकि सबूत मिटाए जा सकें. इसके बाद दोनों फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया.

हत्या की धाराओं में दर्ज हुआ केस

अब यह मामला सड़क हादसे से आगे बढ़कर हत्या की धारा 302 और सबूत नष्ट करने की धारा 201 के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया है और आगे की जांच जारी है. सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है.

इसे भी पढ़ें-

किसानों के लिए बड़ी राहत, खाद पर 38 हजार करोड़ की सब्सिडी को मंजूरी

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 8वें वेतन आयोग को हरी झंडी

रामलला का मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार, श्रद्धालुओं में उत्साह, देखें वीडियो

CM नीतीश का विपक्ष पर वार; बोले– कभी बिहारी कहलाना अपमान था, आज विकास बिहार की नई पहचान है

CM नीतीश
नीतीश सरकार 25 जिलों में नई चीनी मिलें लगाएगी.

Bihar Election 2025: चुनावी सरगर्मी के बीच एनडीए ने राज्य में प्रचार की रफ्तार तेज कर दी है. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह की अलग-अलग जिलों में सभाओं से माहौल गरमाया हुआ है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा पोस्ट लिखकर बिहार के बदलते चेहरे और विकास की यात्रा का उल्लेख किया.

‘2005 से पहले बिहार बदहाल था’ – नीतीश कुमार

नीतीश ने अपनी पोस्ट में कहा कि 2005 से पहले बिहार का नाम पिछड़ेपन और अव्यवस्था से जोड़ा जाता था. “उस समय न सड़कें थीं, न रोशनी. सरकारी दफ्तरों के भवन तक जर्जर थे. बिहार के लोगों को अन्य राज्यों में हीन दृष्टि से देखा जाता था.” उन्होंने कहा कि वह दौर ऐसा था जब ‘बिहारी’ शब्द अपमान की तरह इस्तेमाल किया जाता था.

‘हमने टूटी सड़कों से लेकर टूटी छवि तक सब बदला’

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार; कहा– जो बिहारियों को गाली देते हैं, उन्हीं को मंच दे रही है कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने लिखा कि 2005 के बाद बनी सरकार ने राज्य की बुनियाद को मजबूत करने पर ध्यान दिया. “हमने सड़कों, पुलों, स्कूलों और अस्पतालों के साथ बिहार की छवि भी बदली. आज वही बिहार देश के विकास का हिस्सा है.”

सड़क परियोजनाओं से जुड़ा विकास एजेंडा

नीतीश ने राज्य में बीते दो दशकों में पूरी हुई कई बड़ी परियोजनाओं का जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि जेपी गंगा पथ, अटल पथ, लोहिया पथ चक्र, बिहटा–सरमेरा पथ और ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर जैसी योजनाओं ने बिहार को नई दिशा दी.

‘नए एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं’

उन्होंने कहा कि वाराणसी-कोलकाता, आमस-दरभंगा, पटना-पूर्णिया और रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे निर्माणाधीन हैं, जिनसे राज्य को देश के अन्य हिस्सों से सीधा जुड़ाव मिलेगा. “हमारा लक्ष्य है कि बिहार का हर जिला राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ जाए.”

इतिहास और पर्यटन से जोड़ा गौरव

नीतीश ने नालंदा, बोधगया, राजगीर और वैशाली जैसे धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों पर हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यटन को सशक्त बनाना बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान देने का हिस्सा है. “हमने बिहार की परंपरा को आधुनिक विकास से जोड़ा है.”

इसे भी पढ़ें-

पीएम मोदी 6 नवंबर को भागलपुर में करेंगे जनसभा

टिकारी में NDA उम्मीदवार के काफिले पर हमला, 9 गिरफ्तार

भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर में माइक्रो ऑब्जर्वरों का रैंडमाइजेशन पूरा, 148 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार; कहा– जो बिहारियों को गाली देते हैं, उन्हीं को मंच दे रही है कांग्रेस

PM Modi
बंगाल के सिंगूर में मोदी करेंगे विकास परियोजनाओं का शुभारंभ.

PM Modi Rally in Chhapra: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छपरा में एनडीए की जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखे हमले किए. मोदी ने कहा कि “नरेंद्र और नीतीश बिहार के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं.” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं खुद पूर्वांचल से सांसद हूं, भोजपुरी में बोलने-समझने में अब कौनो दिक्कत ना होला. जब दुनिया में भोजपुरी की गूंज सुनता हूं, तो गर्व होता है.”

कांग्रेस पर सीधा निशाना: अपमान करने वालों को बुला रही है मंच पर

मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने बिहार और बिहारियों का अपमान करने वालों को प्रचार अभियान में बुलाया है. “तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में कांग्रेस और उसके साथी दलों के नेता बिहारियों को गालियां देते हैं. वही लोग अब बिहार में प्रचार करने आ रहे हैं. कांग्रेस ने सोच-समझकर बिहार की गरिमा को ठेस पहुंचाने की साजिश रची है.”

‘RJD को कमजोर करने के लिए रची गई चाल’ – पीएम मोदी

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी 6 नवंबर को भागलपुर में करेंगे जनसभा

मोदी ने कहा कि कांग्रेस को खुद आरजेडी के बढ़ते प्रभाव से डर लगने लगा है. “कांग्रेस चाहती है कि बिहार में आरजेडी कमजोर हो, इसलिए वह उन्हीं चेहरों को बिहार भेज रही है जिन्होंने कभी बिहारियों का अपमान किया था. यह साजिश बिहार की जनता के खिलाफ है.”

‘पंजाब में कहा गया था बिहारियों को नहीं घुसने देंगे’

प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने एक बार कहा था कि बिहार के लोगों को राज्य में नहीं घुसने देंगे. “उस वक्त मंच पर गांधी परिवार की एक बेटी मौजूद थीं, जो अब सांसद हैं, लेकिन उन्होंने एक शब्द नहीं बोला. वह चुप्पी ही बिहार और बिहारियों के अपमान का सबसे बड़ा सबूत है.”

मढ़ौरा की फैक्ट्री से जंगलराज तक – विकास की कहानी अधूरी

मोदी ने अपने संबोधन में मढ़ौरा की बंद पड़ी चीनी मिल का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा, “जंगलराज के दौर में यहां की चीनी मिलें और मॉर्टन चॉकलेट जैसी फैक्ट्रियां बंद हो गईं. वही मढ़ौरा, जो कभी औद्योगिक पहचान रखता था, आज एनडीए सरकार उसकी खोई विरासत को फिर से लौटा रही है.”

सभा के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि “कांग्रेस और आरजेडी की जोड़ी बिहार को फिर उसी अंधेरे में ले जाना चाहती है, जहां से हमने उसे निकाला है. ये लोग घोषणापत्र नहीं, रेट लिस्ट लेकर आए हैं. बिहार की जनता इनकी चाल समझ चुकी है”.

इसे भी पढ़ें-

टिकारी में NDA उम्मीदवार के काफिले पर हमला, 9 गिरफ्तार

भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर में माइक्रो ऑब्जर्वरों का रैंडमाइजेशन पूरा, 148 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

Bhagalpur Weather Update : हल्की बारिश से बदला भागलपुर का मौसम, बढ़ी ठंडक और मिली राहत

झारखंड
झारखंड में ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत.

Bhagalpur Weather Update : भागलपुर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही. देर शाम हुई हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. बारिश के बाद शहर में हल्की ठंडक महसूस की गई.

पौधा संरक्षण विभाग के सहायक निदेशक सुजीत कुमार पाल ने बताया कि फिलहाल इस तरह के मौसम बदलाव से फसलों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा. हालांकि, यदि आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता बढ़ी या तेज हवाएं चलीं, तो धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है.

गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सुबह की आर्द्रता 89 प्रतिशत जबकि दोपहर की 80 प्रतिशत रही. पछिया हवा की रफ्तार 2.2 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई.

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के पूर्वानुमान के अनुसार, दो नवंबर तक जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने किसानों को सलाह दी है कि संभावित वर्षा को देखते हुए खेतों से जल निकासी की व्यवस्था रखें और पकी हुई धान की फसल की कटाई कर सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें.

इसे भी पढ़ें-BSEB का बड़ा फैसला; इंटर परीक्षा में 2 विषयों में अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा ग्रेस अंक

Bhagalpur News : भागलपुर में फिरौती के लिए बच्चे के अपहरण मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बच्चे के अपहरण मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बच्चे के अपहरण मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Bhagalpur News : औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना पुलिस ने 11 वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी जिच्छो निवासी सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

मामला 11 जनवरी का है, जब फतेहपुर गांव से एक बच्चे का अपहरण फिरौती वसूलने के उद्देश्य से किया गया था. अपहरण के कुछ घंटे बाद ही अपहर्ताओं ने बच्चे के परिजन से संपर्क कर 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था. उस समय तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि सुमन कुमार मौके से फरार हो गया था.

पुलिस के अनुसार, फरारी के दौरान सुमन बिहार से बाहर चला गया था. हाल ही में छठ पर्व के दौरान अपने घर लौटने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में 24 अक्तूबर को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने हबीबपुर थाना क्षेत्र के नवाब कॉलोनी, कासिमबाग निवासी मो. मंसूर खान को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई वारदात की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद की गई.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

BSEB का बड़ा फैसला; इंटर परीक्षा में 2 विषयों में अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा ग्रेस अंक

अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा ग्रेस अंक
अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा ग्रेस अंक.

Bihar Education Policy : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं. समिति ने स्पष्ट किया है कि जो परीक्षार्थी मुख्य या विशेष परीक्षा में दो विषयों में अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें अब किसी भी प्रकार का ग्रेस अंक या श्रेणी (Division) प्रदान नहीं किया जाएगा.

हालाँकि ऐसे विद्यार्थी वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, परंतु उन्हें किसी अतिरिक्त सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा. समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिकल परीक्षा दोबारा आयोजित नहीं की जाएगी. जिन छात्रों के पिछले प्रैक्टिकल अंक उपलब्ध हैं, वही अंक कैरी फॉरवर्ड किए जाएंगे. वहीं, जो विद्यार्थी पहले प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं, वे इस बार प्रैक्टिकल देने के पात्र नहीं होंगे.

इसे भी पढ़ें-इस तारीख से शुरू होंगी परीक्षाएं, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड.

इसके अलावा, बोर्ड ने यह भी नियम तय किया है कि एक या दो विषयों में असफल छात्र अब कंपार्टमेंटल परीक्षा नहीं दे सकेंगे. ऐसे विद्यार्थियों को पूर्ववर्ती छात्र (Ex-Student) के रूप में अगली परीक्षा में शामिल होना होगा.

बोर्ड ने सभी प्लस-टू विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे इन नए नियमों की जानकारी प्रत्येक छात्र तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी परीक्षार्थी प्रक्रिया से वंचित न रह जाए. इस दिशा में जिला शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है और परीक्षार्थियों की सूची भी तैयार की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-खेलों में ईमानदारी और एंटी-डोपिंग पर छात्रों को किया गया जागरूक

Bihar Election 2025: पीएम मोदी 6 नवंबर को भागलपुर में करेंगे जनसभा

बंगाल और असम दौरे पर प्रधानमंत्री
बंगाल और असम दौरे पर प्रधानमंत्री.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार चुनावी सभाएं की जा रही हैं. इसी क्रम में अब प्रधानमंत्री मोदी 6 नवंबर को भागलपुर में भी एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. यह सभा भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडे के समर्थन में आयोजित की जाएगी.

भाजपा नेता दीपक शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री की यह सभा 6 नवंबर को होने वाली है. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संगठन स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी गई है. सभा स्थल के चयन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय प्रशासन के बीच बातचीत चल रही है. स्थान को लेकर अंतिम निर्णय शीघ्र ही लिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की इस सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता के शामिल होने की संभावना है. सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए भी प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

इसे भी पढ़ें-सीवान में गरजे योगी; शहाबुद्दीन का नाम लेकर RJD व कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला

RRB Group D Exam 2025: इस तारीख से शुरू होंगी परीक्षाएं, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड.

दिसंबर में परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी
दिसंबर में परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी.

RRB Group D Exam 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. देशभर में आयोजित होने वाली यह परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी. इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेंगे. यह भर्ती रेलवे के विभिन्न जोनों में खाली पड़े तकनीकी और सहायक पदों को भरने के लिए की जा रही है.

जल्द जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

रेलवे के अनुसार, परीक्षा से करीब दस दिन पहले उम्मीदवारों की सिटी स्लिप जारी की जाएगी. इससे अभ्यर्थियों को पता चलेगा कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित है. वहीं असली एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन से चार दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें.

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

इसे भी पढ़ें-बीएचयू में प्लेसमेंट बूम: 1.49 करोड़ रुपये का धमाकेदार पैकेज

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Group D Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकाल लें और सुरक्षित रखें.
  • एग्जाम सेंटर में जरूरी डॉक्यूमेंट साथ ले जाएं

बोर्ड ने साफ किया है कि बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसलिए परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है. उम्मीदवार आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी में से किसी एक को साथ रख सकते हैं.

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में किन पदों पर होगी नियुक्ति?

इस परीक्षा के माध्यम से रेलवे में असिस्टेंट (वर्कशॉप), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज और वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल/इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पीवे, असिस्टेंट टीएल और एसी, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्समैन बी, ट्रैकमेंटेनर-IV जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी. ये पद रेलवे के विभिन्न जोनों में खाली पड़े हैं, जिन्हें इस परीक्षा के जरिए भरा जाएगा.

परीक्षा के दिन किन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या स्मार्टवॉच परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल रेलवे की वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी, इसलिए किसी फर्जी लिंक या अनधिकृत वेबसाइट से बचें.

RRB की ओर से खास अपील

रेलवे बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा की तारीखों और एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया या अनधिकृत चैनलों से न लें. आधिकारिक जानकारी केवल RRB की वेबसाइट पर ही मान्य होगी. परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुशासनहीनता पाए जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें-

सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर, फीस जमा करने का मौका 28 अक्टूबर तक

No College Degree? करें ये 8 Online Course, मिलेगी लाखों की सैलरी और करियर में ग्रोथ

Smart Career: सिस्टम एनालिस्ट बनकर कमाएं लाखों, जानें कौन से कोर्स और स्किल्स हैं जरूरी

यूपी में दो बड़ी भर्तियां निकलीं
यूपी में दो बड़ी भर्तियां निकलीं

Smart Career: अगर आप कंप्यूटर की गहराइयों में खो जाना पसंद करते हैं, डेटा आपके लिए पहेली नहीं बल्कि मज़ा है और हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन निकालने में आपको दिलचस्पी है, तो System Analyst बनना आपके लिए शानदार करियर चॉइस है. यह वो प्रोफेशन है जहां टेक्नोलॉजी और बिजनेस दोनों की समझ मायने रखती है. आइए जानते हैं कि सिस्टम एनालिस्ट क्या करता है, कौन-से कोर्स आपके लिए सही हैं और इसकी सैलरी कितनी हो सकती है.

System Analyst क्या करता है?

सिस्टम एनालिस्ट किसी कंपनी के कंप्यूटर सिस्टम, सॉफ्टवेयर और डाटा फ्लो को समझकर उन्हें बेहतर बनाता है. यह सिर्फ कोडिंग तक सीमित नहीं होता, बल्कि कंपनी की जरूरतों के हिसाब से टेक सॉल्यूशन डिजाइन करता है. इसे आप IT टीम और बिजनेस टीम के बीच पुल कह सकते हैं. इसका मुख्य काम होता है –

बिजनेस प्रोसेस को समझना

इसे भी पढ़ें-बीएचयू में प्लेसमेंट बूम: 1.49 करोड़ रुपये का धमाकेदार पैकेज

  • यूज़र्स की जरूरतों के हिसाब से सिस्टम तैयार करना.
  • नए सॉफ्टवेयर की रिक्वायरमेंट एनालिसिस करना.
  • अपग्रेडेशन और सिक्योरिटी मॉड्यूल तैयार करना.
  • सिस्टम एनालिस्ट बनने के लिए कौन-से कोर्स करें?

अगर आप इस फील्ड में आना चाहते हैं, तो 12वीं में साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करें. इसके बाद आप निम्न कोर्स चुन सकते हैं –

  • BCA (Bachelor of Computer Applications)
  • B.Sc. in Computer Science
  • B.Tech in Information Technology या Computer Science

इन ग्रेजुएशन कोर्स के बाद अगर आप अपनी वैल्यू बढ़ाना चाहते हैं, तो MCA (Master of Computer Applications) या MBA in IT Management भी कर सकते हैं. पढ़ाई के दौरान Data Analysis, Database Management, Networking, और Programming Languages (Python, Java, SQL) की मजबूत पकड़ जरूरी है.

System Analyst के लिए जरूरी स्किल्स

Analytical & Logical Thinking

  • Communication और Team Coordination.
  • Data Management की समझ.
  • Basic Programming Knowledge (Python, SQL, Java).
  • Project Management और Documentation स्किल.
  • System Analyst Salary & Growth.

सिस्टम एनालिस्ट की शुरुआती सैलरी ₹5 से ₹8 लाख सालाना तक होती है. कुछ सालों के अनुभव के बाद यह ₹20 लाख रुपये या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती है. बैंकिंग, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स, और आईटी सेक्टर में इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है.

आईटी इंडस्ट्री के विस्तार और डेटा की बढ़ती जरूरत के चलते आने वाले वर्षों में System Analysts की मांग आसमान छूने वाली है.

FAQs: सिस्टम एनालिस्ट से जुड़े सामान्य सवाल.

  1. सिस्टम एनालिस्ट बनने के लिए कौन-सी पढ़ाई जरूरी है?
    बीसीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस या बीटेक आईटी डिग्री से शुरुआत करें. एमसीए या एमबीए इन आईटी करने पर करियर और मजबूत बनता है.
  2. क्या सिस्टम एनालिस्ट को कोडिंग करनी पड़ती है?
    थोड़ी बहुत हां. यह डेवलपर की तरह कोडिंग नहीं करता, बल्कि सिस्टम डिजाइन और एनालिसिस पर ध्यान देता है.
  3. भारत में सिस्टम एनालिस्ट की सैलरी कितनी होती है?
    शुरुआती सैलरी ₹5–8 लाख सालाना और अनुभव के साथ ₹20 लाख या उससे अधिक हो सकती है.
  4. क्या फ्रेशर सिस्टम एनालिस्ट बन सकता है?
    हां, अगर आपके पास एनालिटिकल स्किल्स और बेसिक कोडिंग नॉलेज है, तो फ्रेशर भी इस फील्ड में एंट्री ले सकता है.
  5. कहां सबसे ज्यादा डिमांड है?
    दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और गुरुग्राम जैसे टेक शहरों में सिस्टम एनालिस्ट की डिमांड सबसे अधिक है.

इसे भी पढ़ें-

सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर, फीस जमा करने का मौका 28 अक्टूबर तक

No College Degree? करें ये 8 Online Course, मिलेगी लाखों की सैलरी और करियर में ग्रोथ

Honda 0 Alpha: पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV की झलक, जानें कब होगी भारत में लॉन्च

पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV की झलक
पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV की झलक.

Honda ने Japan Mobility Show 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Honda 0 Alpha को पेश किया है. यह कंपनी की नई “0 Series” लाइनअप का पहला मॉडल है, जिसे भारत में ही लोकल मैन्युफैक्चरिंग के जरिए तैयार किया जाएगा. Honda ने पुष्टि की है कि इस SUV को साल 2027 में भारत में लॉन्च किया जाएगा. इसी के साथ कंपनी भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की नई शुरुआत करने जा रही है.

भविष्य के टच के साथ मिलेगा शानदार डिजाइन

Honda 0 Alpha का डिजाइन ‘Thin, Light and Wise’ कॉन्सेप्ट पर आधारित है. SUV का लुक लो और वाइड स्टांस के साथ बेहद आकर्षक है. फ्रंट में इंटीग्रेटेड हेडलैम्प्स, इल्यूमिनेटेड Honda लोगो और कनेक्टेड DRLs दी गई हैं, जो इसे फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम फील देती हैं. पीछे की ओर U-शेप्ड LED टेललाइट्स इसे एक दमदार विजुअल अपील देती हैं. कंपनी के अनुसार, 0 Alpha का व्हीलबेस 2750mm होगा — जो Honda Elevate से लगभग 100mm ज्यादा है. SUV का ट्रैक भी 20mm ज्यादा चौड़ा रखा गया है, जिससे इसका रोड प्रेजेंस और बेहतर हो जाता है.

इसे भी पढ़ें-Classic 350 ने फिर मारी बाजी, GST कम होते ही Royal Enfield की जोरदार बिक्री में उछाल

अंदर से हाई-टेक और स्पेसियस केबिन

Honda 0 Alpha का केबिन “Thin Packaging” डिजाइन फिलॉसफी पर तैयार किया गया है. इसमें फ्लैट फ्लोर, ज्यादा कabin space, और एडवांस्ड कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का मिश्रण मिलेगा. केबिन के हर हिस्से को मिनिमल और मॉडर्न स्टाइल में डिजाइन किया गया है. कंपनी ने अभी SUV के पावरट्रेन डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि यह फ्रंट-व्हील-ड्राइव लेआउट के साथ आ सकती है.

Honda 0 Alpha का मुकाबला किनसे होगा?

भारतीय बाजार में लॉन्च के बाद Honda 0 Alpha का सीधा मुकाबला Mahindra BE 6, Tata Curvv EV, Hyundai Creta Electric, और Maruti Suzuki eVitara जैसी मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक SUVs से होगा. माना जा रहा है कि यह मॉडल कंपनी के Elevate EV प्रोजेक्ट की जगह लेगा और Honda की इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एंट्री को मजबूत करेगा.

Honda के ग्लोबल EV प्लान्स

कंपनी ने बताया है कि Honda 0 Alpha के बाद Honda 0 SUV और Honda 0 Saloon को भी पेश किया जाएगा. इनमें से 0 SUV को भारत में CBU (Completely Built Unit) के रूप में इंपोर्ट किया जाएगा, जबकि 0 Saloon सिर्फ इंटरनेशनल मार्केट के लिए उपलब्ध होगी.

Honda का यह कदम न केवल भारतीय बाजार में उसकी इलेक्ट्रिक मौजूदगी को मजबूत करेगा, बल्कि “Made in India” रणनीति को भी नई दिशा देगा.

इसे भी पढ़ें-

Mahindra XUV700 1.43 लाख तक सस्ता हुआ, Bolero-Thar समेत कई मॉडलों के दाम घटे

मारुति सुजुकी की नई SUV का टीजर रिलीज, Creta को टक्कर देने के लिए तैयार, जानें लॉन्चिंग डेट

TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर 99,900 रुपये में भारत में लॉन्च, रेंज 158 KM