23 February 2026, Monday
Home Blog Page 122

Cyclone Montha Tracker: 110 की रफ्तार से तबाही मचाने आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान मोन्था, आंध्र–ओडिशा में अलर्ट की घंटियां तेज

तबाही मचाने आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान मोन्था
तबाही मचाने आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान मोन्था.

Cyclone Montha Tracker: बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व हिस्से में तेजी से सक्रिय हो रहा मौसम तंत्र आने वाले दिनों में समुद्री तूफान के रूप में बड़ा खतरा बन सकता है. भारत मौसम विभाग का कहना है कि यह सिस्टम पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और इसकी ऊर्जा लगातार बढ़ रही है. 26 से 29 अक्टूबर के बीच यह चक्रवाती तूफान मोन्था के रूप में तटीय राज्यों पर गंभीर असर डाल सकता है.

गहराता दबाव, 27 अक्टूबर को तूफान बनने का अनुमान
मौसम विभाग ने बताया कि बना हुआ अवदाब 26 अक्टूबर को और मजबूत होकर गहरे अवदाब में बदलेगा. इसके बाद 27 अक्टूबर की सुबह तक यह सिस्टम दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. बंगाल की खाड़ी के समुद्री तापमान और हवाओं की स्थिति इस तूफान को आवश्यक ताकत देती दिख रही है.

28 अक्टूबर तक रफ्तार चरम पर

IMD का आकलन है कि यह तूफान जमीन की ओर बढ़ते समय ताकत पकड़ता जाएगा. 28 अक्टूबर की शाम या रात में आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के समीप मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच से गुजरते समय हवाओं की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे के आसपास पहुंच सकती है. दिशा बदलकर यह तूफान उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर आगे सरकेगा.

आंध्र प्रदेश में इमरजेंसी तैयारी शुरू

चक्रवात की आशंका के मद्देनजर आंध्र प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी है. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को तुरंत तैयारी मोड पर आने के निर्देश दिए. चार दिनों तक मौसम की मार से जनजीवन प्रभावित होने का अनुमान है. निचले इलाकों में सुरक्षा और बिजली आपूर्ति के लिए विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है.

ओडिशा में दक्षिणी जिलों पर खतरा, रेड अलर्ट

Cyclone Montha Tracker: 110 की रफ्तार से तबाही मचाने आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान मोन्था, आंध्र–ओडिशा में अलर्ट की घंटियां तेज Cyclone Montha Tracker 2

ओडिशा सरकार ने भी आपदा प्रबंधन मॉडल सक्रिय कर दिया है. मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर ने बताया कि तूफान के दौरान 28 और 29 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का बड़ा असर दक्षिणी व तटीय जिलों में दिख सकता है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने रेड अलर्ट की घोषणा की है.

इसे भी पढ़ें-चुनाव में खर्च पर निगरानी, आचार संहिता में सख्ती; मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने दी हिदायत

समुद्र में उठान, मछुआरों को चेतावनी

Cyclone Montha Tracker: 110 की रफ्तार से तबाही मचाने आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान मोन्था, आंध्र–ओडिशा में अलर्ट की घंटियां तेज Cyclone Montha Tracker
तबाही मचाने आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान मोन्था.

आईएमडी ने कहा है कि समुद्र का मिजाज बेहद खराब रहेगा. 26 से 29 अक्टूबर तक समुद्र में किसी भी बोट या जहाज के जाने पर रोक है. जो मछुआरे समुद्री क्षेत्र में हैं उन्हें तत्काल तट की सुरक्षित जगहों पर लौटने को कहा गया है. ऊंची लहरों और तेज धाराओं से खतरा और बढ़ सकता है.

एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती

ओडिशा के राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), ओडिशा आपदा मोचन बल (ODRAF) और अग्निशमन टीमों को पहले से सजग कर दिया गया है. करीब 15 जिलों में सतर्कता के साथ राहत कार्यों की प्लानिंग हो चुकी है. पिछले वर्षों के चक्रवातों के अनुभवों का लाभ इस बार उठाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-

छठ के दिन लालू यादव NDA सरकार पर भड़के, कहा- झूठ के बादशाह और जुमलों के सरदार

भागलपुर में दिनदहाड़े BJP नेता को घर में घुसकर मारी गोली, 6 घंटे में मुख्य आरोपी सूरज तांती गिरफ्तार

 बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Bhagalpur News : डीएम और एसएसपी ने किया छठ घाटों का नाव से निरीक्षण, महापर्व की तैयारियों का लिया जायजा

डीएम और एसएसपी ने किया छठ घाटों का नाव से निरीक्षण
डीएम और एसएसपी ने किया छठ घाटों का नाव से निरीक्षण.

Bhagalpur News : छठ महापर्व को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत और नगर आयुक्त शुभम कुमार ने शनिवार को बरारी पुल घाट, एसएम कॉलेज घाट, श्री घाट और आदमपुर घाट का नाव द्वारा निरीक्षण किया. अधिकारियों ने घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम की विस्तृत समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि सभी घाटों पर पीने के पानी, अस्थायी शौचालय, चेंजिंग रूम और श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित किए जाएं. उन्होंने कहा कि छठ बिहार की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

डीएम ने बताया कि सभी प्रमुख घाटों पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, गोताखोर टीम और आपदा मित्रों तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य किया जा सके. खतरनाक या गहरे जल वाले घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर स्पष्ट लिखा होगा— “आगे गहरा पानी है, कृपया आगे न जाएं.”

नगर निगम को निर्देश दिया गया कि घाटों पर पर्याप्त एलईडी लाइटें लगाई जाएं और सफाई व्यवस्था लगातार जारी रहे. निरीक्षण में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-चुनाव में खर्च पर निगरानी, आचार संहिता में सख्ती; मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने दी हिदायत

Bihar Election 2025: चुनाव में खर्च पर निगरानी, आचार संहिता में सख्ती; मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने दी हिदायत

भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा
भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बिहार के मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने शनिवार को दूसरे चरण के मतदान वाले जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में भागलपुर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी सहित विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी मौजूद रहे.

मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि इस बार भारत निर्वाचन आयोग ने ‘प्रजाइडिंग ऐप’ पर विशेष बल दिया है. मतदान केंद्रों से सीधे मोबाइल ऐप के माध्यम से मतों की संख्या दर्ज की जाएगी, जबकि जिला स्तर पर केवल डैशबोर्ड के माध्यम से इसकी निगरानी की जा सकेगी. उन्होंने सभी पीठासीन पदाधिकारियों को ऐप के उपयोग का समुचित प्रशिक्षण देने और प्रशिक्षण वीडियो तैयार कर साझा करने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि चुनावी खर्च पर सख्त निगरानी रखी जाए. इसके लिए एसएसटी टीमों को निरंतर सक्रिय रहकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया. इसके अलावा, इलेक्टरल रोल, डाक मत पत्र, सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रांग रूम व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं, सुरक्षा बल की तैनाती और संवेदनशील केंद्रों की पहचान जैसे विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई.

ईवीएम प्रशिक्षण और मतदाता जागरूकता अभियान पर जोर

इसे भी पढ़ें-सांसद पप्पू यादव को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, खुद बताई वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने कहा कि ईवीएम प्रशिक्षण से जुड़ा वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर साझा किया जाए, ताकि अधिक से अधिक मतदाता मतदान प्रक्रिया से परिचित हो सकें. छठ पर्व के दौरान जनसंपर्क के नए और रचनात्मक तरीकों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया गया.

मतदान केंद्रों पर रोशनी, वेबकास्टिंग और सुरक्षा पर निर्देश

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो, ताकि देर शाम तक मतदान सुचारू रूप से चल सके. हर केंद्र पर वॉलेंटियरों की नियुक्ति, वेबकास्टिंग की सुविधा और जिला स्तर पर वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम स्थापित करने का आदेश दिया गया. संवेदनशील केंद्रों की पहचान, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी समीक्षा की गई.

आचार संहिता और सोशल मीडिया पर सख्ती

मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और राजनीतिक हिंसा की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया टीम को सक्रिय रखा जाए और भ्रामक या गलत पोस्ट की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए.

सभी वाहनों में लगेगा जीपीएस, भुगतान समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश

इसे भी पढ़ें- बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

मतदान दिवस पर सामग्री भेजने और अन्य गतिविधियों में शामिल सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि उनकी आवाजाही पर रीयल-टाइम निगरानी रखी जा सके. वाहन मालिकों के भुगतान समय पर सुनिश्चित करने और शिकायत निवारण प्रणाली को सक्रिय रखने के आदेश भी दिए गए. जिन क्षेत्रों में नेटवर्क कमजोर है, वहां का जीपीएस लोकेशन साझा करने और वैकल्पिक संचार व्यवस्था तैयार करने पर बल दिया गया.

इसे भी पढ़ें-

छठ के दिन लालू यादव NDA सरकार पर भड़के, कहा- झूठ के बादशाह और जुमलों के सरदार

भागलपुर में दिनदहाड़े BJP नेता को घर में घुसकर मारी गोली, 6 घंटे में मुख्य आरोपी सूरज तांती गिरफ्तार

 बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Bihar Politics : सांसद पप्पू यादव को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, खुद बताई वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Pappu Yadav
सांसद पप्पू यादव को मिला इनकम टैक्स का नोटिस

Bihar Politics : पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस जारी किया है. नोटिस में आरोप लगाया गया है कि सांसद ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित किए गए पैसे को नियमों के खिलाफ माना गया. इससे पहले वैशाली जिले में भी उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया जा चुका है. इस नोटिस की जानकारी पप्पू यादव ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की.

पप्पू यादव ने खुलासा किया

सांसद ने नोटिस की तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्हें इनकम टैक्स का नोटिस मिला है और बाढ़ प्रभावितों की मदद को अपराध बताया गया है. उन्होंने लिखा कि अगर यह अपराध है, तो वे हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे और इसे जारी रखेंगे.

सरकार पर इशारे-इशारे तंज

इसे भी पढ़ें-तेजस्वी बोले- आपका क्या है, आप बिहार को ठगकर गुजरात बस जायेंगे, हमें तो यहीं जीना-मरना है

पप्पू यादव ने यह भी कहा कि वैशाली जिले के नया गांव पूर्वी पंचायत के मनियारी गांव में बाढ़ प्रभावित लोग जिनका घर पानी में बह गया, उनकी मदद न करना क्या राज्य के मंत्री और स्थानीय सांसदों की तरह मूकदर्शक बने रहने जैसा होता? इस तंज के जरिए उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से सरकार पर सवाल उठाया.

करीब दो हफ्ते पहले सांसद ने वैशाली जिले का दौरा किया और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद दी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद सहदेई थाने में एफआईआर दर्ज की गई और सांसद पर बिहार चुनाव से जुड़ी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप भी लगा. अब इन घटनाओं के बाद इनकम टैक्स विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें-

छठ के दिन लालू यादव NDA सरकार पर भड़के, कहा- झूठ के बादशाह और जुमलों के सरदार

भागलपुर में दिनदहाड़े BJP नेता को घर में घुसकर मारी गोली, 6 घंटे में मुख्य आरोपी सूरज तांती गिरफ्तार

 बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Road Accident : बस में लगी आग, पीछे की कहानी क्या है? 20 यात्रियों की मौत का हुआ खुलासा

20 यात्रियों की मौत का हुआ खुलासा
20 यात्रियों की मौत का हुआ खुलासा

Road Accident : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार सुबह कावेरी ट्रैवल्स की बस में लगी भीषण आग में 20 यात्रियों की मौत हो गई. हादसे ने पूरे इलाके और देश को झकझोर कर रख दिया. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बस में कई सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ था, जिससे आग लगने के बाद स्थिति भयावह हो गई. बस के भीतर मौजूद यात्रियों को बाहर निकलने का अवसर नहीं मिल सका और कई लोग जिंदा जल गए.

बस में रखे स्मार्टफोन बने हादसे की वजह

जांच अधिकारियों के अनुसार बस में हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही 234 स्मार्टफोन की खेप रखी हुई थी. फोरेंसिक विशेषज्ञों का अनुमान है कि इन फोनों की बैटरियों के फटने से आग तेजी से फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक इन स्मार्टफोनों की कुल कीमत लगभग 46 लाख रुपये थी. यह खेप हैदराबाद के एक व्यापारी द्वारा बेंगलुरु स्थित ई-कॉमर्स कंपनी के लिए भेजी जा रही थी, लेकिन दुर्घटना के कारण यह पहले ही ब्लास्ट हो गई.

इसे भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बाइक से टकराने के बाद बस में लगी आग, 10 से अधिक यात्रियों की मौत

अग्निशमन विभाग के महानिदेशक पी. वेंकटरमन ने कहा कि बस के एसी सिस्टम में लगी बैटरियां भी फट गईं, जिससे अंदर तापमान तेजी से बढ़ गया और यात्रियों के बाहर निकलने की संभावना और कम हो गई. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक आग बस के सामने के हिस्से में लगी और फैलते ही पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया.

ईंधन रिसाव और बस की संरचना ने बढ़ाई त्रासदी

जांच में यह भी पाया गया कि बस के नीचे फंसी एक मोटरसाइकिल से पेट्रोल रिसा और गर्मी या चिंगारी के संपर्क में आकर आग भड़क गई. बस के निर्माण में लोहे के बजाय हल्का एल्यूमीनियम इस्तेमाल किया गया था, जो आग की तीव्रता में पिघल गया. इससे फर्श और निकास मार्ग अवरुद्ध हो गए और यात्री बाहर नहीं निकल पाए. महानिदेशक ने बताया कि यह निर्माण दोष हादसे की गंभीरता बढ़ाने में मुख्य कारण रहा.

अधिकारियों ने कहा कि यह घटना स्पष्ट करती है कि सुरक्षा नियमों और परिवहन मानकों की अनदेखी कितनी जानलेवा साबित हो सकती है. बस में प्रतिबंधित सामान रखना, ईंधन रिसाव और कमजोर निर्माण जैसी वजहों की जांच जारी है. जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें-

ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी — चीन पर 155% तक टैरिफ और हमास को भी मिली सख्त धमकी

ट्रंप की सख्त चेतावनी—जब तक भारत रूस से तेल खरीदेगा, तब तक लगेगा अमेरिकी टैरिफ

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Chhath Puja 2025: नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ महापर्व, जानें पूजा विधि, कार्यक्रम और महत्व

आज है खरना का दिन
आज है खरना का दिन

Chhath Puja 2025 : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज 25 अक्टूबर 2025 से आरंभ हो गया है. सूर्य उपासना के इस पर्व की गूंज बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में सुनाई दे रही है. यह चार दिवसीय पर्व अनुशासन, भक्ति और संयम का अद्भुत उदाहरण है. छठ व्रती महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखकर सूर्य देव और छठी माता की आराधना करती हैं. बिना जल और अन्न ग्रहण किए, वे पहले अस्ताचलगामी सूर्य और फिर उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती हैं. यही इस पर्व का सबसे अनोखा और कठिन संकल्प माना जाता है.

नहाय-खाय से आरंभ हुई छठ पूजा

पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा के साथ छठ पर्व की शुरुआत होती है. यह दिन आत्मशुद्धि और सात्विकता का प्रतीक है. व्रती प्रातःकाल नदी या तालाब में स्नान कर सूर्य देव का ध्यान करते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं. भोजन आमतौर पर कद्दू-भात या लौकी-चने की दाल और चावल का होता है, जिसे शुद्ध घी में बनाया जाता है. इसी से छठ व्रत की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है. इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की क्रमवार विधियां संपन्न होती हैं.

चार दिवसीय छठ पूजा का संपूर्ण कार्यक्रम

पहला दिन (नहाय-खाय) – शनिवार, 25 अक्टूबर: स्नान कर सूर्य देव की पूजा और सात्विक भोजन से व्रत का आरंभ.

दूसरा दिन (खरना) – रविवार, 26 अक्टूबर: दिनभर का निर्जला उपवास और शाम को गुड़-चावल की खीर व रोटी का प्रसाद ग्रहण.

तीसरा दिन (संध्या अर्घ्य) – सोमवार, 27 अक्टूबर: अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान व परिवार के कल्याण की कामना.

चौथा दिन (उषा अर्घ्य) – मंगलवार, 28 अक्टूबर: उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण कर व्रत का समापन.

नहाय-खाय का आध्यात्मिक अर्थ

छठ पर्व का यह प्रथम चरण शरीर और मन की शुद्धि का प्रतीक माना जाता है. व्रती इस दिन सांसारिक कार्यों से दूर रहकर आध्यात्मिक साधना की दिशा में कदम बढ़ाते हैं. माना जाता है कि शुद्ध आहार और संयम से व्रती के भीतर भक्ति, कृतज्ञता और आत्मबल का संचार होता है. नहाय-खाय यह संकेत देता है कि साधक अब पूर्ण समर्पण के साथ छठ माता की सेवा और सूर्य आराधना में रत रहने को तैयार है.

नहाय-खाय की पारंपरिक विधि

इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना शुभ माना जाता है. अगर पास में नदी, सरोवर या तालाब उपलब्ध हो तो वहीं स्नान किया जाता है, अन्यथा घर के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है. इसके बाद घर और रसोई की पूरी सफाई की जाती है ताकि वातावरण पवित्र बना रहे. पूजा स्थल पर दीप प्रज्वलित कर सूर्य देव और छठी माता की आराधना की जाती है. व्रती इस दिन व्रत का संकल्प लेते हैं और निम्न मंत्र का उच्चारण करते हैं—

“ॐ अद्य अमुकगोत्रोअमुकनामाहं मम सर्व पापनक्षयपूर्वकशरीरारोग्यार्थ श्री सूर्यनारायणदेवप्रसन्नार्थ श्री सूर्यषष्ठीव्रत करिष्ये.”

संकल्प के बाद सात्विक भोजन किया जाता है. इस दिन मांसाहार, प्याज-लहसुन या तामसिक भोजन पूर्णतः वर्जित होता है. भोजन स्वयं व्रती बनाते हैं या व्रतियों के लिए घर की कोई शुद्ध महिला तैयार करती है.

सामाजिक एकता और आस्था का पर्व

छठ पूजा का सबसे सुंदर पक्ष यह है कि इसमें कोई भेदभाव नहीं होता. सभी वर्ग, जाति और समुदाय के लोग मिलकर घाटों की सफाई, सजावट और व्यवस्था में भाग लेते हैं. नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक हर दिन लोगों की श्रद्धा और सहयोग का उदाहरण पेश करता है. यही कारण है कि इसे ‘लोक आस्था का महान पर्व’ कहा जाता है.

इसे भी पढ़ें-

350 रुपये से कम में पाएं जियो के बेहतरीन प्लान्स, मिलेगा 5G डेटा और कई शानदार बेनिफिट्स

छठ के दिन लालू यादव NDA सरकार पर भड़के, कहा- झूठ के बादशाह और जुमलों के सरदार

350 रुपये से कम में पाएं जियो के बेहतरीन प्लान्स, मिलेगा 5G डेटा और कई शानदार बेनिफिट्स

जियो का धमाका
जियो का धमाका.

Jio Recharge Plans Under 350: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, जियो अपने यूजर्स के लिए कई रिचार्ज प्लान्स पेश करती है. चाहे सस्ते प्लान्स हों या फिर महंगे, जियो का प्लान्स का पोर्टफोलियो काफी बड़ा है. इस बार हम आपको जियो के दो बेहद सस्ते और फायदे वाले प्लान्स के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 198 रुपये और 349 रुपये है. खास बात यह है कि 349 रुपये वाला प्लान फिलहाल एक फेस्टिव ऑफर के साथ आ रहा है, जो सीमित समय के लिए उपलब्ध है. आइए, जानते हैं इन दोनों प्लान्स के बारे में विस्तार से.

Jio का 198 रुपये वाला प्लान

जियो का 198 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और हर दिन 2GB डेटा देता है. इसके अलावा, इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा. हालांकि, इसकी वैलिडिटी सिर्फ 14 दिन की है, जिसका मतलब है कि प्लान सस्ता होने के बावजूद वैलिडिटी उतनी लंबी नहीं है. इसके साथ-साथ जियो के एक्स्ट्रा सर्विसेज जैसे JioTV और JioCloud का भी एक्सेस मिलेगा, जो आपको एक बेहतर अनुभव देता है.

इसे भी पढ़ें-नाम-पता अपडेट पर बढ़ा शुल्क, PAN लिंकिंग और KYC में नये नियम लागू

Jio का 349 रुपये वाला प्लान

अब बात करते हैं जियो के 349 रुपये वाले प्लान की, जिसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और हर दिन 2GB डेटा मिलता है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ मिलता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, यानी यह 198 रुपये वाले प्लान से ज्यादा लंबी चलती है.

इसके अलावा, जियो ने इस प्लान में कुछ खास फेस्टिव ऑफर्स भी जोड़े हैं. अगर आप JioFinance से गोल्ड खरीदते हैं, तो आपको 2% अतिरिक्त गोल्ड मिलेगा. इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको बस 8010000524 पर मिस्ड कॉल करना होगा.

जियो के नए कनेक्शन के साथ JioHome पर दो महीने की फ्री सर्विस भी मिल रही है, और साथ ही JioHotstar पर मोबाइल या टीवी के लिए 3 महीने की फ्री सब्सक्रिप्शन भी दी जा रही है. इसके अलावा, JioAICloud के जरिए यूजर्स को 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-

Jio का नया दांव; ऑफलाइन रिचार्ज पर ₹50 की बचत, जानिए कैसे उठाएं फायदा

iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू, जानें कहां और कितने में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं

Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

WhatsApp से हो रही है जासूसी! इन खतरनाक संकेतों को पहचानें और करें बचाव

तेजस्वी बोले- आपका क्या है, आप बिहार को ठगकर गुजरात बस जायेंगे, हमें तो यहीं जीना-मरना है

तेजस्वी बोले- आपका क्या है, आप बिहार को ठगकर गुजरात बस जायेंगे, हमें तो यहीं जीना-मरना है
आपका क्या है, आप बिहार को ठगकर गुजरात बस जायेंगे, हमें तो यहीं जीना-मरना है : तेजस्वी

Tejashwi Yadav : इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक बयान में कहा कि “आपका एनडीए 20 साल से बिहार में और आप 11 साल से दिल्ली में कुर्सी पर बैठे हैं. बिहार को आपने क्या दिया और गुजरात को क्या दिया, इसका हिसाब दीजिए. आपका क्या है, आप बिहार को ठगकर गुजरात बस जायेंगे, हमें तो यहीं बिहार में जीना-मरना है.”

तेजस्वी ने अपनी रैली में बताया कि वैशाली जिले में युवाओं ने सड़कों पर सक्रियता दिखाई. उन्होंने कहा कि बिहारी युवाओं को बीते 20 सालों की घिसी-पिटी बातें और बासी वादे सुनने की जरूरत नहीं है. उनका ध्यान अब नए और ठोस विजन पर होना चाहिए, जो बिहार के युवाओं को आगे बढ़ने का मार्ग दिखाए.

तेजस्वी ने जोर दिया कि उनका विजन सिर्फ नारेबाजी नहीं है. उन्होंने कहा कि आगामी 20 वर्षों में बिहार को कैसे नया और विकसित बनाया जा सकता है, इस पर युवाओं की भागीदारी अनिवार्य है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं और युवाओं की सक्रियता और समझ इस परिवर्तन में अहम भूमिका निभाएगी.

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनके विजन में रोजगार, शिक्षा और विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि बिहार के लोग अपनी जमीन पर रहकर खुशहाल जीवन जी सकें. तेजस्वी ने अपने संदेश में जोर देकर कहा कि मिलकर नया बिहार बनाना होगा, और यह बदलाव युवाओं के सहयोग और भागीदारी के बिना संभव नहीं.

इसे भी पढ़ें-

छठ के दिन लालू यादव NDA सरकार पर भड़के, कहा- झूठ के बादशाह और जुमलों के सरदार

भागलपुर में दिनदहाड़े BJP नेता को घर में घुसकर मारी गोली, 6 घंटे में मुख्य आरोपी सूरज तांती गिरफ्तार

 बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Bihar Politics: छठ के दिन लालू यादव NDA सरकार पर भड़के, कहा- झूठ के बादशाह और जुमलों के सरदार

छठ के दिन लालू यादव NDA सरकार पर भड़के
छठ के दिन लालू यादव NDA सरकार पर भड़के

Lalu Yadav : लोक आस्था के महापर्व छठ के नहाय-खाय से आज राज्य में पर्व की शुरुआत हुई. इसी बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने सरकार को “झूठ के बेताज बादशाह” और “जुमलों के सरदार” करार दिया. लालू यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए ट्रेन सेवाओं का उदाहरण देते हुए एनडीए सरकार पर कटाक्ष किया.

ढंग से नहीं चल पा रही ट्रेनें

लालू यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि “देश की कुल 13,198 ट्रेनों में से 12,000 ट्रेनें छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाने का वादा किया गया था, लेकिन यह भी सफेद झूठ साबित हुआ. 20 सालों से एनडीए सरकार में पलायन झेल रहे बिहारवासियों के लिए लोक आस्था के इस महापर्व पर भी ट्रेनें सही ढंग से नहीं चल रही हैं.”

इसे भी पढ़ें- मुंगेर-खगड़िया में आज दहाड़ेंगे अमित शाह, NDA को दिलाने जाएंगे जीत की राह

बिहार विरोधी बताई एनडीए सरकार

उन्होंने आगे कहा कि उनके बिहारवासियों को अमानवीय तरीके से सफर करना पड़ रहा है. डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों के कारण हर साल लगभग 4 करोड़ लोग रोजगार के लिए बिहार से अन्य राज्यों में पलायन करते हैं. लालू यादव ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के बाद से एनडीए ने बिहार में कोई बड़ा उद्योग स्थापित नहीं किया और यह सरकार बिहार विरोधी है.

12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान

याद रहे कि सरकार ने दिवाली और छठ जैसे त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया था. इसका उद्देश्य लोगों को त्योहार के समय घर आने-जाने में सहूलियत प्रदान करना था. कई पूजा स्पेशल ट्रेनें भी इस दौरान चल रही हैं, बावजूद इसके लालू यादव ने आरोप लगाया कि ट्रेनें सही तरीके से नहीं चल रही हैं.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में दिनदहाड़े BJP नेता को घर में घुसकर मारी गोली, 6 घंटे में मुख्य आरोपी सूरज तांती गिरफ्तार

 बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2025: झारखंड की तृप्ति लकड़ा ग्रैंड फिनाले में करेंगी झारखंड का प्रतिनिधित्व

रांची में तेज बारिश
रांची में तेज बारिश शुरू.

Ranchi News : झारखंड की बेटी तृप्ति कुमारी लकड़ा शुक्रवार को मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले में भाग लेने के लिए मुंबई रवाना हुईं. उनका चयन हाल ही में फिनाले में शामिल होने वाली देशभर की महिलाओं के बीच किया गया था. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके परिजन, मित्र और शुभचिंतक उन्हें विदा देने पहुंचे. तृप्ति ने कहा कि वह झारखंड की पहली विवाहित आदिवासी महिला हैं जो इस राष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं. उनका मानना है कि यह प्रतियोगिता केवल सौंदर्य का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और उद्देश्य का परिचायक है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सफर सिर्फ उनका नहीं, बल्कि हर उस महिला का है जिसने कठिनाइयों के बावजूद अपने सपनों को जिंदा रखा. उन्होंने कहा कि झारखंड की मिट्टी ने उन्हें सहनशीलता और शक्ति दी है, और अब समय है उस शक्ति को पूरे देश के सामने पेश करने का. प्रतियोगिता 26 से 30 अक्तूबर तक मुंबई में आयोजित होगी, जबकि ग्रैंड फिनाले 30 अक्तूबर की रात 8 बजे प्रसारित होगा.

जानवरों के प्रति लगाव और खास पहल

तृप्ति ने बताया कि जब वह 18 वर्ष की थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया था, जो उनके लिए जीवन का बड़ा आघात था. इसके बाद उन्होंने जीवन को नए उद्देश्य और दृष्टिकोण के साथ जीना शुरू किया. पशु-पक्षियों, विशेषकर पालतू कुत्तों के प्रति उनके प्रेम ने उन्हें ‘डर्टी पॉज’ नामक ब्रांड शुरू करने के लिए प्रेरित किया. यह ब्रांड खासकर पालतू जानवरों के लिए तैयार किए गए विशेष आभूषण बनाता है.

इसके अलावा, उनकी संस्था ने सड़कों पर रहने वाले कुत्तों की सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टिव कॉलर तैयार किए हैं. ये कॉलर वाहनों की रोशनी को प्रतिबिंबित करते हैं, जिससे वाहन चालक सतर्क रहते हैं और कुत्तों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है. तृप्ति का कहना है कि उनका यह प्रयास जानवरों की जीवन रक्षा और उनके प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम है.

इसे भी पढ़ें-

खून का स्टॉक घटा, मरीजों को मुश्किल से मिल रहा 25% खून

बारीडीह में छठ घाटों की तैयारी जोर पर, मगर चुनौतियां भी कम नहीं

साकची गुरुद्वारा में 5 से 7 नवंबर तक कीर्तन दरबार

 फ्रांसीसी टीम पहुंची किनूडीह, संताल संस्कृति की सरलता ने किया प्रभावित

Patna
clear sky
17.5 ° C
17.5 °
17.5 °
41 %
1kmh
0 %
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
34 °

जरूर पढ़ें