23 February 2026, Monday
Home Blog Page 123

Ranchi RIMS : खून का स्टॉक घटा, मरीजों को मुश्किल से मिल रहा 25% खून

रांची में तेज बारिश
रांची में तेज बारिश शुरू.

Ranchi RIMS : झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के ब्लड बैंक में लगातार खून की कमी बनी रहती है. इस वजह से अक्सर ब्लड बैंक स्टाफ और मरीजों के परिजनों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. समस्या मुख्य रूप से इसलिए है कि मरीजों की संख्या के हिसाब से पर्याप्त खून उपलब्ध नहीं हो पाता.

जानकारी के अनुसार, ब्लड बैंक को हर महीने लगभग 3,000 यूनिट खून की आवश्यकता होती है, लेकिन रक्तदान शिविरों और अन्य माध्यमों से मुश्किल से 600 से 700 यूनिट खून ही जमा हो पाता है. खून की उपलब्धता मुख्य रूप से रिप्लेसमेंट यानी “खून के बदले खून” के आधार पर होती है. सूत्रों के अनुसार, रोजाना भर्ती मरीजों को करीब 85-90 यूनिट खून उपलब्ध कराया जाता है, जो उनके परिजनों द्वारा रक्तदान के माध्यम से जुटाया जाता है. वहीं, 15-20 यूनिट खून मुफ्त में दिया जाता है, जो थैलेसिमिया, सिकल सेल एनीमिया या ऐसे मरीजों के लिए होता है जिनके लिए कोई रक्तदाता मौजूद नहीं होता.

रिम्स ब्लड बैंक हर महीने लगभग 15-20 रक्तदान शिविर आयोजित करता है, लेकिन इन शिविरों में मुश्किल से 20-22 यूनिट खून ही दान में मिलता है. यही खून की कमी का मुख्य कारण है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस संकट से निपटने के लिए लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करना जरूरी है.

24 अक्तूबर की स्थिति

24 अक्तूबर को ब्लड बैंक में खून का स्टॉक केवल 177 यूनिट था. इनमें से 90 यूनिट तुरंत मरीजों को देना पड़ा. इसके कारण 25 अक्तूबर को स्टॉक और कम होने की संभावना जताई गई थी. हालांकि, इस दिन एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिससे कुछ हद तक खून की कमी पूरी होने की उम्मीद बनी. 23 अक्तूबर को ब्लड बैंक में स्टॉक मात्र 144 यूनिट था.

इसे भी पढ़ें-

छठ पर कद्दू के भाव आसमान छूए, 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा दाम

बारीडीह में छठ घाटों की तैयारी जोर पर, मगर चुनौतियां भी कम नहीं

साकची गुरुद्वारा में 5 से 7 नवंबर तक कीर्तन दरबार

 फ्रांसीसी टीम पहुंची किनूडीह, संताल संस्कृति की सरलता ने किया प्रभावित

Dhanbad News: छठ पर कद्दू के भाव आसमान छूए, 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा दाम

दुकानों से वसूली पर विवाद
दुकानों से वसूली पर विवाद

Dhanbad News: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा. इस दिन व्रतियों की परंपरा है कि वे लौकी-भात और कद्दू की सब्जी का सेवन करते हैं. इसी परंपरा को देखते हुए शुक्रवार को धनबाद के सब्जी बाजारों में कद्दू की कीमतों में तेज़ उछाल देखा गया. कुछ दिन पहले तक 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा कद्दू, शुक्रवार को 60 रुपये प्रति किलो तक पहुँच गया.

सब्जी मंडियों में सुबह से रौनक

शुक्रवार की सुबह से ही सब्जी मंडियों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही. विक्रेता बताते हैं कि नहाय-खाय के दिन हर घर में कद्दू की मांग अचानक बढ़ जाती है. इस मांग के चलते कद्दू के भाव में तेजी देखने को मिली. हालांकि लौकी के दाम स्थिर रहे और उसका पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध था, जिससे व्रतियों को कोई परेशानी नहीं हुई.

ग्राहक और व्यापारी दोनों रहे सतर्क

ग्राहकों ने भी बताया कि महापर्व के चलते कद्दू खरीदने में कोई देरी नहीं करना चाहते, इसलिए सुबह-सुबह ही मंडी पहुंच गए. व्यापारी मानते हैं कि छठ पर्व से पहले कद्दू की मांग सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी हो जाती है, इसलिए मूल्य में बढ़ोतरी आम है.

आस्था के साथ खरीदारी की जा रही तैयारी

धनबाद के बाजारों में व्रतियों और गृहणियों की खरीदारी में उत्साह देखा गया. लोग कद्दू, लौकी और अन्य आवश्यक सामग्री लेकर पर्व की तैयारियों में जुटे रहे. व्यापारी भी ग्राहकों की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने में व्यस्त रहे.

इसे भी पढ़ें-

बारीडीह में छठ घाटों की तैयारी जोर पर, मगर चुनौतियां भी कम नहीं

साकची गुरुद्वारा में 5 से 7 नवंबर तक कीर्तन दरबार

 फ्रांसीसी टीम पहुंची किनूडीह, संताल संस्कृति की सरलता ने किया प्रभावित

Jamshedpur News : बारीडीह में छठ घाटों की तैयारी जोर पर, मगर चुनौतियां भी कम नहीं

जमशेदपुर
फॉर्च्यूनर के संदिग्ध नंबर पर पुलिस की खोज जारी.

Jamshedpur News : महापर्व छठ को देखते हुए बारीडीह क्षेत्र के सभी प्रमुख घाटों पर तैयारी तेज है. नगर निकाय और स्थानीय पूजा समितियां सफाई से लेकर सुरक्षा तक हर व्यवस्था मजबूत कर रही हैं. पिछले एक सप्ताह से लगातार सफाई अभियान चल रहा है, लेकिन विसर्जन सामग्री नदी किनारे छोड़ देने की प्रवृत्ति से सफाई कर्मियों की मेहनत बेअसर हो जा रही है. सुबह घाट चकाचक दिखते हैं और शाम तक फिर कचरे का ढेर लग जाता है.

नगर निकाय व समिति के सदस्यों ने अपील की है कि पूजन सामग्री नदी में न फेंकें बल्कि निर्धारित स्थान पर ही डालें, ताकि घाट स्वच्छ और सुरक्षित रह सके.

  1. भोजपुरी छठ घाट: सुरक्षा तैयारी, विसर्जन सामग्री से कठिनाई

भोजपुरी घाट पर सफाई लगातार की जा रही है, फिर भी कई लोग अब भी सामग्री नदी किनारे फेंक रहे हैं. सफाईकर्मी उसे इकट्ठा करने में लगे रहते हैं. यहां पानी गहरा है, इसलिए दो चेंजिंग रूम और गोताखोरों की तैनाती की योजना है. हाईमास्ट लाइट पहले से है और आने-जाने के रास्ते पर अतिरिक्त लाइटिंग लगायी जाएगी. समितियां पूरे इलाके को आकर्षक तरीके से सजाने में जुटी हैं.

  1. निराला पथ छठ घाट: गहराई से होगी परेशानी

निराला पथ घाट की साफ-सफाई की जिम्मेदारी जेएनएसी के पास है. यहां भी पूजा समितियों द्वारा छोड़ी गयी सामग्री हटाई जा रही है. घाट के एक हिस्से में सीढ़ियां हैं और दूसरा हिस्सा ढलान वाला है. दोनों तरफ पानी काफी गहरा है, जिससे व्रतियों को अधिक सावधानी की जरूरत होगी. स्थानीय युवा भी लगातार श्रमदान कर घाट तैयार कर रहे हैं. पूजा समितियां यहां दूध, दातुन, चाय और बिस्कुट आदि नि:शुल्क उपलब्ध कराती हैं.

  1. जिला स्कूल घाट: सबसे जोखिमभरा, चौकन्ना रहना जरूरी

जिला स्कूल छठ घाट की स्थिति ज्यादा खतरनाक बतायी गयी है. घाट का रास्ता ढलानदार और कच्चा है. जेसीबी लगाकर रास्ता सुधारा गया है, फिर भी व्रतियों को सावधानी रखनी होगी. यहां भी समितियां लाइटिंग और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं. नदी का किनारा काफी गहरा है, जो सबसे बड़ी चुनौती है.

  1. डीएस फ्लैट छठ घाट: सुविधाएं पूरी, सब मुफ्त

डीएस फ्लैट ट्यूब कॉलोनी के दुर्गापूजा मैदान में कृत्रिम घाट बनाया गया है, जहां पिछले 10 साल से छठ पूजा हो रही है. समिति की ओर से दूध, दातुन, इडली, चाय, बिस्कुट, चिप्स और नारियल तक सब कुछ नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है, ताकि व्रतियों को किसी चीज़ की कमी न हो.

  1. कुआं मैदान में नया कृत्रिम घाट तैयार

कुआं मैदान टीएस केटू के पास कृत्रिम छठ घाट तैयार हो रहा है. विधायक पूर्णिमा साहू की पहल से बनाए जा रहे इस घाट पर स्थानीय लोग अर्घ देंगे. कॉलोनीवासी उत्साह के साथ इसमें सहयोग दे रहे हैं.

क्या कहते हैं छठसेवी

रमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वे 15 साल से व्रतियों की सेवा में लगे हैं और यह परंपरा बिना रुके जारी रहेगी.
संजीव मिश्र ने बताया कि व्रतियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस साल भी सेवा शिविर में जरूरी इंतजाम होंगे.
संजीव कुमार के अनुसार, छठ के दिनों में सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाती हैं और तैयारियां तेजी पर हैं.

प्रशासन की अपील

उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि सफाई कर्मी लगातार जुटे हैं, लेकिन आमजनों का सहयोग बेहद जरूरी है.
पूजन सामग्री को नदी तट पर फेंकना परेशानी बढ़ा रहा है. सब मिलकर घाटों को स्वच्छ रख सकते हैं.

युवाओं का समर्पण: “आस्था का तट” खुद बनाते हैं

शहर के कई युवा बीते वर्षों की तरह इस बार भी पूरी निष्ठा से श्रमदान कर रहे हैं. शुक्रवार को बारीडीह के विभिन्न घाटों पर युवाओं की टीम काम में जुटी दिखी.

प्रशांत कुमार, साहिल तिवारी, निखिल और आकाश कुमार जैसे युवक हर साल 4-5 दिन समर्पित कर घाटों को तैयार करते हैं. इनका मानना है कि यह सिर्फ जिम्मेदारी नहीं बल्कि आस्था और संस्कार से जुड़ा कार्य है.

युवाओं के विचार

  • “हम 8-9 साल से घाट की सफाई कर रहे हैं. यह सेवा हमारी श्रद्धा है.” – प्रशांत कुमार
  • “बचपन से यह काम करते आए हैं, आगे भी जारी रहेगा.” – साहिल तिवारी
  • “हम अपने स्तर से श्रमदान कर व्रतियों के लिए सुविधाएं जुटाते हैं.” – निखिल कुमार
  • “छठ से पहले घाटों को दुरुस्त करना हमारा संकल्प बन चुका है.” – आकाश कुमार

इसे भी पढ़ें-

जरुली स्टेशन के पास मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरी, आधा घंटे रुका परिचालन

साकची गुरुद्वारा में 5 से 7 नवंबर तक कीर्तन दरबार

 फ्रांसीसी टीम पहुंची किनूडीह, संताल संस्कृति की सरलता ने किया प्रभावित

Jamshedpur News : जरुली स्टेशन के पास मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरी, आधा घंटे रुका परिचालन

जमशेदपुर
फॉर्च्यूनर के संदिग्ध नंबर पर पुलिस की खोज जारी.

Jamshedpur News : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत जरुली रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को एक मालगाड़ी की बोगी अचानक बेपटरी हो गयी. घटना के समय ट्रेन रनिंग लाइन पर खड़ी थी, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ और करीब 30 मिनट तक मालगाड़ियों की आवाजाही ठप रही.

जैसे ही यह जानकारी मिली, स्टेशन परिसर में हूटर बजाकर सभी को सतर्क किया गया. कंट्रोल रूम को रिपोर्ट भेजने के बाद रिलीफ टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बोगी को पटरियों के बाहर किया गया. डांगवापोशी से भी आवश्यक उपकरणों के साथ रिलीफ ट्रेन बुलाई गयी, जिसने राहत कार्य में सहायता की.

राहत अभियान पूरा होते ही पटरियों को सुरक्षित घोषित कर दिया गया. हालांकि एहतियात के तौर पर आसपास की लाइनों पर गुजरने वाली ट्रेनों को कुछ समय तक धीमी गति से चलाने का निर्देश दिया गया है. सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी के अनुसार, मुख्य परिचालन पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा. थोड़े समय की मशक्कत के बाद रेल मार्ग को पूरी तरह बहाल कर दिया गया और ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो गयी.

इसे भी पढ़ें-

साकची गुरुद्वारा में 5 से 7 नवंबर तक कीर्तन दरबार

 फ्रांसीसी टीम पहुंची किनूडीह, संताल संस्कृति की सरलता ने किया प्रभावित

Jamshedpur News : साकची गुरुद्वारा में 5 से 7 नवंबर तक कीर्तन दरबार

जमशेदपुर
फॉर्च्यूनर के संदिग्ध नंबर पर पुलिस की खोज जारी.

Jamshedpur News : गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में साकची गुरुद्वारा साहिब आगामी 5, 6 और 7 नवंबर को विशेष कीर्तन दरबार की मेजबानी करेगा. इस अवसर पर दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी भाई सरबजीत सिंह सुचेतगढ़ के साथ कई ख्याति प्राप्त रागी जत्थे कीर्तन सेवा के लिए पहुंचेगे.

शुक्रवार को गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान निशान सिंह ने परमजीत सिंह काले, सतपाल सिंह राजू, अजायब सिंह, प्रितपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया. समिति ने बताया कि 5 नवंबर की सुबह अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा. इसके बाद तीनों दिनों में सुबह और शाम अलग-अलग सत्रों में कीर्तन दरबार आयोजित होगा.

कार्यक्रम में भाई सरबजीत सिंह सुचेतगढ़, भाई हरप्रीत सिंह जेठूवाल, गुरुद्वारा साहिब साकची के हजूरी रागी भाई नारायण सिंह अमृतसरी, मुख्य ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह तथा जत्थेदार ज्ञानी जरनैल सिंह सहित अन्य रागी जत्थे शबद-कीर्तन में अपनी सेवा देंगे. संध्या कार्यक्रमों में विशेष रूप से भाई नारायण सिंह अमृतसरी और भाई अमृतपाल सिंह कीर्तन करेंगे.

पूरी तैयारी स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था और सिख नौजवान सभा के सहयोग से की जा रही है. श्रद्धालुओं के लिए तीनों दिनों प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लंगर सेवा भी उपलब्ध रहेगी. गुरुद्वारा प्रबंधन ने अधिक से अधिक संगत से शामिल होकर गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव की खुशियां साझा करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें-फ्रांसीसी टीम पहुंची किनूडीह, संताल संस्कृति की सरलता ने किया प्रभावित

Jamshedpur News : फ्रांसीसी टीम पहुंची किनूडीह, संताल संस्कृति की सरलता ने किया प्रभावित

जमशेदपुर
फॉर्च्यूनर के संदिग्ध नंबर पर पुलिस की खोज जारी.

Jamshedpur News : संताल आदिवासियों की परंपरा, रहन-सहन और प्रकृति आधारित जीवनशैली अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है. इसी उद्देश्य से फ्रांस से सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को करनडीह-किनूडीह गांव पहुंचा. गांव की कम्युनिटी लीडरशिप की पारंपरिक पदवी संभालने वाले माझी बाबा रेंटा सोरेन, नायके बाबा गुरुचरण सोरेन और रैयमत सोरेन ने अतिथियों को आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया.

टीम के सदस्य गांव में बने मिट्टी के घरों की तकनीक, दीवारों पर उकेरी गयी कलात्मक आकृतियों और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को देखकर प्रभावित हुए. उन्होंने स्थानीय बुजुर्गों और महिलाओं से बातचीत कर यहां के खान-पान, पहनावे, त्योहारों और सामुदायिक जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी ली. फ्रांसीसी प्रतिनिधियों ने गांव में प्रचलित सामाजिक नियमों और पर्यावरण-संरक्षण वाली जीवन पद्धति को भी समझा.

टीम का नेतृत्व कर रहे जेरार्ड पेलिसन ने कहा कि संताल समुदाय की सादगी और सामूहिकता, प्रकृति के प्रति उनका गहरा जुड़ाव और आधुनिक साधनों के बिना भी संतुलित जीवन जीने की कला सीखने योग्य है. उनके मुताबिक यह अनुभव इस बात का प्रमाण है कि पारंपरिक ज्ञान में दुनिया के अनेक सवालों के जवाब मौजूद हैं.

दौरे के दौरान विदेशी अतिथियों ने मांदर और नगाड़े की थाप पर संताल आदिवासी नृत्य में भाग लिया. ग्रामीणों ने उन्हें चावल और रानू से तैयार पारंपरिक पेय चखने को दिया. पत्तों के दोने में परोसे गये हड़िया की भी उन्होंने सराहना की.

टीम में जेरार्ड पेलिसन, वैलेंटे पेलिसन, क्रिस्टीन फ्रेंचेट, जोसेट डुप्लौय, एनी डेलेले के अलावा दिल्ली के शानू गिरी और रांची के अमित कुमार शामिल थे. उन्होंने कहा कि यहां से मिली सीख और अनुभव उनके अध्ययन का अहम हिस्सा बनेंगे. साथ ही संताल संस्कृति के सामुदायिक और प्राकृतिक संतुलन वाले जीवन दर्शन को वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साझा करेंगे.

इसे भी पढ़ें-HDFC बैंक डकैती केस; एक माह बाद भी पुलिस खाली हाथ, सुरागों पर काम जारी

Kolkata : कोलकाता में जेल के बाहर हर शाम महिला कैदियों का लगता स्टॉल, पकौड़ियों की खुशबू की कहानी निराली

कोलकाता में हर शाम महिला कैदियों का लगता स्टाल
कोलकाता में हर शाम महिला कैदियों का लगता स्टाल.

Kolkata : कोलकाता के अलीपुर महिला सुधार गृह के बाहर हर शाम आलू के पकौड़े, कटलेट और अन्य नाश्तों की खुशबू हवाओं में फैलती है. राहगीर बीच रास्ते में रुककर स्वादिष्ट व्यंजन खरीदते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि इन व्यंजनों को बनाने वाली महिलाएं जेल की कैदी हैं. यह छोटा सा स्टाल कैदियों और समाज के बीच सेतु का काम करता है, जो उन्हें बाहरी दुनिया से जुड़ने और अपने आत्मसम्मान को दोबारा हासिल करने का अवसर देता है.

अभिन्नो पहल: कैदियों को जेल में आजीविका और आत्मविश्वास

यह स्टाल पश्चिम बंगाल सुधार सेवा विभाग द्वारा जुलाई में शुरू की गई ‘अभिन्नो’ (एकीकृत) योजना का हिस्सा है. इसका उद्देश्य कैदियों को जेल में रहते हुए आजीविका कमाने और आत्मविश्वास हासिल करने में मदद करना है. कैदियों द्वारा बनाए गए व्यंजन और हस्तशिल्प सीधे जनता को बेचे जाते हैं. अधिकारियों के अनुसार यह पहल जेल सुधार में नए मानक स्थापित कर रही है. बंगाल के सुधार सेवा मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने कहा कि यह परियोजना कैदियों को सम्मानजनक और सशक्त अनुभव प्रदान करती है.

इसे भी पढ़ें-बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

कैदियों को प्रशिक्षण और रिहाई के बाद लाभ

एक गैर-सरकारी संगठन कैदियों को प्रशिक्षण देता है. उनसे होने वाली कमाई कैदियों के कल्याण कोष में जाती है और नियमित वेतन रिहाई के समय उन्हें दिया जाता है. अलीपुर महिला सुधार गृह में लगभग 25 कैदी इस पहल का हिस्सा हैं, जिनमें आठ रोजाना स्टाल चलाती हैं.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मंजूरी और डिजिटल उद्घाटन

प्रेसिडेंसी रेंज के डीआइजी (कारागार) देबाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि इस योजना को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तुरंत मंजूरी दी और स्वयं इसका नाम ‘अभिन्नो’ रखा. जुलाई में इसका डिजिटल उद्घाटन किया गया. अलीपुर में शुरू हुआ यह प्रयोग अब बंगाल की अन्य जेलों में आदर्श बन गया है.

कैदियों और समाज के बीच पुल का काम करती पहल

यह पहल कैदियों को न केवल आजीविका देती है, बल्कि उन्हें सामाजिक जुड़ाव और आत्म-सम्मान भी प्रदान करती है. स्टाल के माध्यम से कैदियों को सम्मानजनक काम का अनुभव मिलता है, जिससे जेल के भीतर अकेलेपन और समाज से कटाव की भावना कम होती है.

स्टाल के माध्यम से कैदियों को कौशल और अनुभव का अवसर

हर दिन स्टाल कैदियों को नए कौशल सीखने और अनुभव हासिल करने का अवसर देता है. उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद स्थानीय लोगों में लोकप्रिय हो रहे हैं. कैदियों के लिए यह न केवल कमाई का जरिया है, बल्कि समाज में फिर से मान-सम्मान हासिल करने का भी माध्यम बन गया है.

इसे भी पढ़ें-

मुंगेर-खगड़िया में आज दहाड़ेंगे अमित शाह, NDA को दिलाने जाएंगे जीत की राह

ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी — चीन पर 155% तक टैरिफ और हमास को भी मिली सख्त धमकी

ट्रंप की सख्त चेतावनी—जब तक भारत रूस से तेल खरीदेगा, तब तक लगेगा अमेरिकी टैरिफ

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Amit Shah Rally: मुंगेर-खगड़िया में आज दहाड़ेंगे अमित शाह, NDA को दिलाने जाएंगे जीत की राह

अमित शाह
25 फरवरी को बिहार आ सकते हैं अमित शाह.

Amit Shah Rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मुंगेर और खगड़िया में चुनावी दौरे पर रहेंगे. पांच वर्षों बाद उनका यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है. इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में वे मुंगेर आए थे. इस बार नौवागढ़ी में आयोजित जनसभा के माध्यम से वे न केवल मुंगेर, बल्कि आसपास के जिलों जैसे खगड़िया, बांका, लखीसराय और जमुई के एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करेंगे.

मंच पर अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे. एनडीए इस जनसभा को चुनावी प्रचार का बड़ा अवसर मान रहा है.

इसे भी पढ़ें-जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार, पीएम मोदी ने तेजतर्रार अंदाज में भरी हुंकार

एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर अमित शाह शनिवार को मुंगेर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. नौवागढ़ी में आयोजित इस रैली में वे मुंगेर, बांका, लखीसराय और जमुई के एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करेंगे.

मुंगेर में अमित शाह का हेलीकाप्टर चड़ौन हेलीपैड पर उतरेगा, जहां से सड़क मार्ग के माध्यम से कार्यक्रम स्थल नौवागढ़ी तक उनका सुरक्षा कड़ा इंतजाम किया गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार हेलीपैड से स्टेज तक थ्री लेयर सुरक्षा रखी गई है.

खगड़िया में अमित शाह की जनसभा और प्रत्याशियों का समर्थन

शनिवार, 25 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खगड़िया के जननायक कर्पूरी ठाकुर (जेएनकेटी) स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे. भाजपा के जिला मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय ने इसकी पुष्टि की. अमित शाह सुबह 11 बजे खगड़िया पहुंचेंगे. इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे.

सभा में खगड़िया सदर के एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी बबलू मंडल, अलौली (सुरक्षित) के जदयू प्रत्याशी रामचंद्र सदा, बेलदौर के जदयू प्रत्याशी व विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, परबत्ता के एनडीए समर्थित लोजपा प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य और साहेबपुर कमाल (बेगूसराय) के लोजपा प्रत्याशी सुरेंद्र विवेक उपस्थित रहेंगे.

कोसी कालेज मैदान में हेलीपैड बनाए गए हैं, जहां से अमित शाह सड़क मार्ग के माध्यम से जेएनकेटी स्टेडियम तक जाएंगे. विशेषज्ञों का मानना है कि अमित शाह की यह सभा न केवल खगड़िया, बल्कि पड़ोसी बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र पर भी प्रभाव डालेगी.

खगड़िया और अलौली में जदयू ने प्रत्याशियों को बदल दिया है, जबकि परबत्ता से जदयू की टिकट पर 2020 में जीतने वाले डॉ. संजीव कुमार अब राजद से चुनाव लड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में दिनदहाड़े BJP नेता को घर में घुसकर मारी गोली, 6 घंटे में मुख्य आरोपी सूरज तांती गिरफ्तार

 बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Bihar News: भागलपुर में दिनदहाड़े BJP नेता को घर में घुसकर मारी गोली, 6 घंटे में मुख्य आरोपी सूरज तांती गिरफ्तार

भागलपुर में दिनदहाड़े BJP नेता को घर में घुसकर मारी गोली
भागलपुर में दिनदहाड़े BJP नेता को घर में घुसकर मारी गोली

Bihar Crime News: भागलपुर शहरमें तिलकामांझी चौक के पास टीएनबी लॉ कॉलेज रोड स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव को कुख्यात अपराधी सूरज तांती ने गोली मारकर घायल कर दिया. चार गुर्गों के साथ पहुंचा अपराधी दरवाजे पर लात मारते हुए भीतर घुसा और छोटे भाई को पुकारकर बाहर निकलने को कहा.

फल विक्रेता से झगड़े का हवाला देते हुए उसने धमकी दी कि हमारे मामले में तुमने साथ क्यों नहीं दिया. उसने अपनी पहचान बताते हुए कहा कि मैं वही सूरज तांती हूं और फंटुश तांती मेरा भाई है.

विवाद से बढ़ा तनाव, दो बार चली गोली

दोनों भाइयों ने विवाद में शामिल होने से इनकार किया तो सूरज तांती के साथ आए एक गुर्गे ने भाजपा नेता पर मुक्का मार दिया. तभी सूरज तांती ने उनके सिर पर पिस्टल तानकर गोली दाग दी. गोली सिर के ऊपरी हिस्से को चीरती हुई निकल गई. इसके तुरंत बाद एक अन्य अपराधी ने भी गोली चलाई, जो घर की दीवार पर जा लगी.

गोलियों की आवाज से स्थानीय लोग दहशत में सड़क पर इधर-उधर भागने लगे और आसपास की छतों से लोग शोर मचाने लगे. अपराधी तीन बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए. इस दौरान सूरज तांती के सिर पर बंधा गमछा वहीं गिर गया जिसे पुलिस ने बरामद किया है.

6 घंटे में तीन अपराधी धराए, हथियार बरामद

सूचना मिलने पर परिवार वालों ने जख्मी भाजपा नेता को घर के सामने ही एक निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया, फिर बाद में उन्हें JLNMCH के गहन उपचार कक्ष में रेफर किया गया. परिजनों के अनुसार बरारी थाने को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस को पहुंचने में देरी हुई.

उधर, एसएसपी हृदय कांत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की. पुलिस ने छह घंटे के भीतर सूरज तांती, अशोक तांती और मिथुन यादव को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से दो पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए. एक अन्य आरोपी बाइक लेकर भागने में सफल रहा है.

भाजपा नेता विवेकानंद मूल रूप से कोइली-खुटहा गांव के स्वर्गीय धनंजय प्रसाद यादव के पुत्र हैं और वर्षों से तिलकामांझी क्षेत्र में रह रहे हैं. घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और ग्रामीण उनके आवास पर जुटने लगे.

भाजपा और एनडीए के कई नेता जैसे रोहित कुमार पांडेय, शंभू शर्मा, इंजीनियर सुभाष यादव, विभाष यादव, विपिन बिहारी यादव, पंकज कुमार यादव, पंकज कुमार सिंह और मुन्ना सिंह आदि मौके पर पहुंचे और उनका हालचाल लिया.

सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की गतिविधि कैद

वारदात की तस्वीरें घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई हैं. फुटेज सिटी डीएसपी और थानाध्यक्ष को उपलब्ध करा दिया गया है. पुलिस के अनुसार सूरज तांती चिरंजीवी यादव उर्फ धूरी यादव हत्याकांड सहित कई मामलों में नामजद अपराधी है और हाल में ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया है.

घटना के बाद विवेकानंद प्रसाद के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों को बहुत जल्द सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

 बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

HDFC बैंक डकैती केस; एक माह बाद भी पुलिस खाली हाथ, सुरागों पर काम जारी

बीडीओ ने दिखाई सख्ती
बीडीओ ने दिखाई सख्ती

Deoghar News : राजबाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में 22 सितंबर को हुई 4.10 करोड़ की डकैती को एक महीना बीत चुका है. बावजूद इसके पुलिस अब तक अपराधियों तक पहुंचने में नाकाम रही है. समय गुज़रने के साथ इस मामले में नकदी और जेवर की रिकवरी की उम्मीद भी कम होती दिख रही है. हालांकि विशेष जांच दल अभी भी बिहार में कैंप कर रही है और कई बिंदुओं पर कार्रवाई जारी है.

हाइलाइट्स:
• 22 सितंबर को मधुपुर के राजबाड़ी रोड एचडीएफसी बैंक में हुई थी डकैती.

बताया जाता है कि पुलिस के पास घटना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं. बैंक सहित आसपास के संस्थानों के सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों के चेहरे स्पष्ट दिख रहे हैं, लेकिन केवल चेहरे के आधार पर पहचान कर पाना आसान नहीं है. जांचकर्ताओं को शक है कि इस वारदात में बिहार के पेशेवर अपराधियों का हाथ है.

मालूम हो कि 22 सितंबर को छह हथियारबंद अपराधी करीब 12:45 बजे बैंक में घुसे थे. उन्होंने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर कैश काउंटर और चेस्ट से 1 करोड़ 64 लाख 25 हजार 250 रुपये नकद, 2 किलो 200 ग्राम सोना व एक लैपटॉप लूट लिया था. अपराधी तीन बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे.

इसे भी पढ़ें-

छठ पूजा पर रेलवे स्टेशन में श्रद्धा का माहौल, अब दिनभर गूंजेंगे छठ के गीत

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Patna
clear sky
17.5 ° C
17.5 °
17.5 °
41 %
1kmh
0 %
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
34 °

जरूर पढ़ें