23 February 2026, Monday
Home Blog Page 124

Bhagalpur News : छठ पूजा पर रेलवे स्टेशन में श्रद्धा का माहौल, अब दिनभर गूंजेंगे छठ के गीत

भागलपुर नगर निगम में 16,300 कंबल का आया खेप
भागलपुर नगर निगम में 16,300 कंबल का आया खेप.

Bhagalpur News : छठ पर्व पर स्टेशन पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत अब भक्ति सुरों के साथ होगा. यात्रियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई प्रमुख स्टेशनों पर छठ पूजा के गीतों का प्रसारण शुरू कर दिया है. इससे स्टेशनों पर एक पवित्र और उत्सवी वातावरण बन गया है.

भागलपुर, पटना, दानापुर, हाजीपुर, जमालपुर, सोनपुर, नई दिल्ली, गाजियाबाद और आनंद विहार टर्मिनल जैसे स्टेशनों पर लगातार छठ गीत बज रहे हैं. शनिवार से भागलपुर स्टेशन पर एलईडी स्क्रीन के जरिए भी ये गीत प्रसारित किये जाएंगे.

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं. भीड़ प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, ताकि लोग आराम से अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकें. सुरक्षा व्यवस्था में भी सख्ती की गई है. आरपीएफ जवानों की तैनाती के साथ पूरे परिसर पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है.

शुक्रवार को भागलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म और फुट ओवरब्रिज पर आरपीएफ की टीम लगातार पेट्रोलिंग करती दिखी. ट्रेन आने से पहले सीटी बजाकर प्लेटफॉर्म की लाइन में यात्रियों को व्यवस्थित रहने की हिदायत दी जा रही थी. गंगा स्नान कर लौट रहे यात्रियों की भीड़ इतनी रही कि एसी कोच तक ओवरफ्लो हो गए. सामान्य टिकट वाले भी रिजर्व बोगी में चढ़ गए, जिससे वैध रिजर्वेशन यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी. सबसे अधिक दबाव सुबह 7:50 बजे खुलने वाली भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस में देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें-

महिलाओं ने संभाली लोकतंत्र की जिम्मेदारी, नाथनगर में आईसीडीएस का मतदाता जागरूकता अभियान

डीएम ने वज्रगृह में ईवीएम की सुरक्षा का किया निरीक्षण, 24 घंटे सीएपीएफ तैनात

बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

Bihar Election 2025: बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा
भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा

Bihar Election 2025: भागलपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को शुक्रवार को निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए. राजनीतिक दलों के टिकट पर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को संबंधित दल का चुनाव चिह्न मिला, जबकि निर्दलीय और गैर-मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग ने अलग प्रतीक आवंटित किए.

नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की गई थी. तीन उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद अब कुल 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बने हुए हैं. चुनावी चिह्न आवंटन के साथ ही जिले में सरगर्मी बढ़ गई और सभी प्रत्याशी प्रचार अभियान में सक्रिय हो गए हैं.

विधानसभा वार उम्मीदवार और उनके चुनाव चिह्न

बिहपुर विधानसभा (10 उम्मीदवार)
कुमार शैलेंद्र : कमल
अर्पणा कुमारी : आदमी व पाल युक्त नौका
पवन चौधरी : स्कूल का बस्ता
कृष्ण कुमार मंडल : हाथी
रूपम देवी : चिमनी
अवनीश कुमार : बल्लेबाज
किशोर कुमार : बल्ला
ममता कुमारी : बाल्टी
अजय कुमार रविदास : कैमरा
संजीव कुमार : आरी

गोपालपुर विधानसभा (10 उम्मीदवार)
शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल : तीर
प्रेम सागर उर्फ डब्ल्यू यादव : आदमी व पाल युक्त नौका
मानकेश्वर सिंह : स्कूल का बस्ता
पीयूष झा : ब्लैक बोर्ड
नरेंद्र कुमार नीरज : बैटरी टार्च
भारत भूषण गणपति : ब्रीफकेस
सोनी भारती : बल्ला
सुमन कुमार : हाथी
संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव : बाल्टी
राजीव कुमार सिंह : मोतियों का हार

इसे भी पढ़ें- जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार, पीएम मोदी ने तेजतर्रार अंदाज में भरी हुंकार

पीरपैंती विधानसभा (10 उम्मीदवार)
राम बिलास पासवान : लालटेन
मुरारी पासवान : कमल
घनश्याम दास : स्कूल का बस्ता
अशोक कुमार पासवान : एयरकंडीशनर
राजेश पासवान : चारपाई
सहदेव कुमार : फलों से युक्त टोकरी
सुनील कुमार चौधरी : हाथी
प्रीतम कुमार : झाड़ू
राहुल कुमार पासवान : अलमारी
नंद किशोर रजक : छड़ी

कहलगांव विधानसभा (13 उम्मीदवार)
प्रवीण सिंह : हाथ
रजनीश भारती : लालटेन
शुभानंद मुकेश : तीर
भवेश कुमार : हाथी
मंजर आलम : स्कूल का बस्ता
पवन कुमार यादव : गैस सिलेंडर
ओमप्रकाश मंडल : बल्लेबाज
निर्मल कुमार : अलमारी
रूपम देवी : चिमनी
रामचंद्र मंडल : लैपटॉप
महेंद्र तांती : एयरकंडीशनर
संजू कुमारी : पानी का टैंक
अनुज कुमार मंडल : ट्रक

भागलपुर विधानसभा (12 उम्मीदवार)
रोहित पांडेय : कमल
अजीत शर्मा : हाथ
अभय कांत झा : स्कूल का बस्ता
रेखा दास : हाथी
संजय कुमार यादव : दूरबीन
सुबोध मंडल : गैस सिलेंडर
निशा भारती : सेब
चंद्र किशोर साह : अलमारी
धनंजय कुमार पांडेय : अंगूठी
एसजे वेदांत : बांसुरी
योगेंद्र प्रसाद यादव : एयरकंडीशनर
रवि कुमार सिंह : बैटरी टार्च

इसे भी पढ़ें-सीएम फेस बने तेजस्वी, बोले-14 करोड़ बिहारी ही होंगे असली CM; दिलाया बड़ा भरोसा

सुलतानगंज विधानसभा (12 उम्मीदवार)
ललन कुमार : हाथ
ललित नारायण मंडल : तीर
राकेश कुमार : स्कूल का बस्ता
चंदन कुमार उर्फ चंदन कुमार सिन्हा : लालटेन
राहुल कुमार : बल्ला
सुमन कुमार : गैस का चूल्हा
मतीऊर रहमान : हाथी
बंटी ठाकुर : हीरा
विपिन कुमार सिंह : चारपाई
धर्मेद्र सिंह : ईंटें
अजीत कुमार : छड़ी
सुनील कुमार : बैटरी टार्च

नाथनगर विधानसभा (15 उम्मीदवार)
शेख जियाउल हसन : लालटेन
मिथुन कुमार : हेलीकॉप्टर
अजय कुमार राय : स्कूल का बस्ता
रविश चंद्र रवि कुशवाहा : हाथी
शनिज कुमार : सेब
मो मनजर आलम : बाल्टी
सुधीर कुमार : बल्ला
शारदा देवी : बेबी वॉकर
चेतन राम : गैस सिलेंडर
अरविंद मंडल : अलमारी
जयप्रकाश मंडल : प्रेशर कुकर
मो इस्माइल : पतंग
सुशील प्रसाद यादव : फलों से युक्त टोकरी
दयाराम मंडल : एयरकंडीशनर
जयकरण पासवान : अंगूठी

इसे भी पढ़ें-

ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी — चीन पर 155% तक टैरिफ और हमास को भी मिली सख्त धमकी

ट्रंप की सख्त चेतावनी—जब तक भारत रूस से तेल खरीदेगा, तब तक लगेगा अमेरिकी टैरिफ

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Bhagalpur News : महिलाओं ने संभाली लोकतंत्र की जिम्मेदारी, नाथनगर में आईसीडीएस का मतदाता जागरूकता अभियान

नाथनगर में आईसीडीएस का मतदाता जागरूकता अभियान
नाथनगर में आईसीडीएस का मतदाता जागरूकता अभियान

Bhagalpur News : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नाथनगर विधानसभा क्षेत्र (158) में आईसीडीएस की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में सेविका और सहायिका शामिल हुईं.

महिलाओं ने निकाली रैली, बनाया मतदान पर संदेश

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने जागरूकता रैली, रंगोली प्रतियोगिता, परिचर्चा और संकल्प सभा का आयोजन किया.
उन्होंने आगामी 11 नवंबर 2025 को मतदान में भाग लेने और अपने परिजनों एवं पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली.

200 से अधिक सेविकाएं हुईं शामिल

गोपालपुर में आयोजित इस अभियान में लगभग 200 सेविकाएं और सहायिकाएं शामिल हुईं. इस दौरान प्रतिभागियों को मतदान के महत्व और मतदाता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई.
आईसीडीएस के इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में निश्चित रूप से मतदान के लिए प्रेरित करना है.

इसे भी पढ़ें-छठ गीत पीएम मोदी करेंगे शेयर, जानिए क्या करना होगा

Jolly LLB 3 Box Office Day 35: अक्षय की फिल्म का दम टूटता दिखा, कमाई पहुंची 116 करोड़ पर

बॉक्स ऑफिस पर 'जॉली एलएलबी 3'
बॉक्स ऑफिस पर 'जॉली एलएलबी 3'

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 35: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी वाली जॉली एलएलबी 3 की कमाई अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह कोर्टरूम ड्रामा 19 सितंबर को सिनेमाघरों में आई थी. रिलीज को एक महीना पार हो चुका है और अब फिल्म का डेली कलेक्शन बेहद मामूली हो गया है. इसी बीच 35वें दिन की कमाई सामने आ गई है, जिसने फिल्म के कुल आंकड़ों की तस्वीर भी साफ कर दी है.

35वें दिन की कमाई कितनी रही

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉली एलएलबी 3 ने बुधवार को लगभग 0.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म का कुल नेट बिजनेस 116.28 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा अब 170.22 करोड़ रुपये के करीब है. हाल के दिनों में रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1, थामा और एक दीवाने की दीवानियत जैसी फिल्मों ने जॉली एलएलबी 3 के कलेक्शन को काफी प्रभावित किया है.

दिन के हिसाब से कमाई का पूरा ग्राफ. (Jolly LLB 3 Box Office Collection Day Wise)

इसे भी पढ़ें-‘थामा’ ने मचाया धमाल, ‘कांतारा चैप्टर 1’ की बादशाहत कायम, ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ हुई पीछे

Day 1 – 12.5 करोड़ रुपये.
Day 2 – 20 करोड़ रुपये.
Day 3 – 21 करोड़ रुपये.
Day 4 – 5.5 करोड़ रुपये.
Day 5 – 6.5 करोड़ रुपये.
Day 6 – 4.5 करोड़ रुपये.
Day 7 – 4 करोड़ रुपये.
Day 8 – 3.75 करोड़ रुपये.
Day 9 – 6.5 करोड़ रुपये.
Day 10 – 6.25 करोड़ रुपये.
Day 11 – 3 करोड़ रुपये.
Day 12 – 3.75 करोड़ रुपये.
Day 13 – 4 करोड़ रुपये.
Day 14 – 2 करोड़ रुपये.
Day 15 – 1.15 करोड़ रुपये.
Day 16 – 1.75 करोड़ रुपये.
Day 17 – 2.2 करोड़ रुपये.
Day 18 – 0.6 करोड़ रुपये.
Day 19 – 0.75 करोड़ रुपये.
Day 20 – 0.45 करोड़ रुपये.
Day 21 – 0.45 करोड़ रुपये.
Day 22 – 0.50 करोड़ रुपये.
Day 23 – 1 करोड़ रुपये.
Day 24 – 1.15 करोड़ रुपये.
Day 25 – 0.3 करोड़ रुपये.
Day 26 – 0.45 करोड़ रुपये.
Day 27 – 0.25 करोड़ रुपये.
Day 28 – 0.25 करोड़ रुपये.
Day 29 – 0.25 करोड़ रुपये.
Day 30 – 0.4 करोड़ रुपये.
Day 31 – 0.65 करोड़ रुपये.
Day 32 – 0.35 करोड़ रुपये.
Day 33 – 0.16 करोड़ रुपये.
Day 34 – 0.16 करोड़ रुपये.
Day 35 – 0.11 करोड़ रुपये (Early Estimates).

कुल नेट कलेक्शन: 116.28 करोड़ रुपये.

इसे भी पढ़ें-

झारखंड के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवीनी, 2026 से शामिल होंगे अध्याय

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Bihar Election 2025: समस्तीपुर में एनडीए की पहली बड़ी रैली, मोदी-नीतीश ने विपक्ष पर बोला हमला; 15 अहम बातें सामने आईं

मोदी-नीतीश ने विपक्ष पर बोला हमला
मोदी-नीतीश ने विपक्ष पर बोला हमला.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मिथिलांचल से एनडीए के प्रचार का आगाज़ किया. समस्तीपुर के दुधपुरा हवाई अड्डा मैदान में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त जनसभा को संबोधित किया. मंच से दोनों नेताओं ने विकास, सुशासन और जंगलराज की वापसी रोकने का संकल्प दोहराया. मोदी के भाषण की 10 और नीतीश कुमार की 5 बड़ी बातें इस तरह रहीं.

पीएम मोदी के भाषण की 10 प्रमुख बातें

  1. पीएम मोदी ने अपनी यात्रा की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव कर्पूरी ग्राम जाकर की और कहा कि कर्पूरी जी के भारत रत्न सम्मान का अवसर उनकी सरकार को मिला, जो उनके लिए बड़ी प्रेरणा है.
  2. उन्होंने लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने को कहा और पूछा कि “इतनी रोशनी में भी लालटेन की जरूरत है क्या.” साथ ही नारा दिया “फिर एक बार एनडीए सरकार. फिर एक बार सुशासन सरकार.” जंगलराज पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिहार अब उसे दूर रखेगा.
  3. पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार वंचितों को वरीयता और पिछड़ों को प्राथमिकता देने की नीति पर चल रही है. इसी सोच से गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण और SC-ST आरक्षण को 10 साल के लिए बढ़ाया गया.
  4. उन्होंने दावा किया कि आज बिहार में हर दिशा में विकास के कार्य चल रहे हैं. सड़क, बिजली, पानी, इंटरनेट और गैस कनेक्शन को वह केवल सुविधा नहीं बल्कि सशक्तिकरण का माध्यम मानते हैं.
  5. छोटे किसानों के लिए बैंकिंग सिस्टम को आसान बनाने की बात कही और बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत बिहार को अब तक 28 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं.
  6. पीएम मोदी ने कहा कि मिथिलांचल का जो उत्साह उन्होंने देखा है, वह साफ संकेत देता है कि “नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी एनडीए सरकार.”
  7. राजद-कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हजारों करोड़ के घोटालों में फंसे नेता जमानत पर हैं और उनकी राजनीति परिवारवाद पर टिकी है. उन्होंने केंद्र द्वारा बिहार को लगातार मदद मिलने का दावा किया.
  8. युवाओं पर बात करते हुए कहा कि आज भारत में 1 जीबी डेटा की कीमत एक कप चाय से कम है. इससे बिहार के युवा अपनी क्रिएटिविटी और डिजिटल कौशल से नई कमाई के अवसर पा रहे हैं.
  9. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की महिलाएं एनडीए की सबसे मजबूत गारंटर हैं. उज्ज्वला, शौचालय और स्वच्छ पानी जैसी सुविधाओं से उन्हें राहत मिली है.
  10. उन्होंने भरोसा जताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए इस बार अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारी जीत दर्ज करेगी.

सीएम नीतीश कुमार की 5 प्रमुख बातें

इसे भी पढ़ें-जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार, पीएम मोदी ने तेजतर्रार अंदाज में भरी हुंकार

  1. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में विकास और स्थिरता के लिए केंद्र सरकार हर कदम पर साझेदार रही है और यह साथ आगे भी जारी रहेगा.
  2. उन्होंने जंगलराज के दौर की याद दिलाते हुए कहा कि बिहार फिर उस समय में नहीं लौटना चाहता, इसलिए एनडीए को मजबूत करना जरूरी है.
  3. महिलाओं के सशक्तिकरण को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने आरक्षण और विभिन्न योजनाओं के बेहतर परिणाम गिनाए.
  4. नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र-राज्य मिलकर जिस गति से काम कर रहे हैं, उससे बिहार और तेजी से आगे बढ़ेगा.
  5. उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, इंटरनेट जैसे आधारभूत ढांचे के विस्तार को अपना संकल्प बताते हुए कहा कि यह अभियान और मजबूत होगा.

इसे भी पढ़ें-

ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी — चीन पर 155% तक टैरिफ और हमास को भी मिली सख्त धमकी

ट्रंप की सख्त चेतावनी—जब तक भारत रूस से तेल खरीदेगा, तब तक लगेगा अमेरिकी टैरिफ

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

PM Modi Bihar Visit: जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार, पीएम मोदी ने तेजतर्रार अंदाज में भरी हुंकार

पीएम मोदी: जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार
पीएम मोदी: जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार

PM Modi Bihar Visit: चुनावी समर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को समस्तीपुर पहुंचे. बिहार में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित इस विशाल जनसभा में उनका पारंपरिक मखाने की माला से स्वागत किया गया. उन्होंने दावा किया कि बिहार एक सुर में कह रहा है. फिर आएगी एनडीए सरकार. सुशासन की राह मजबूत होगी और जंगलराज की वापसी नहीं होने दी जाएगी.

“छठ के बीच इतनी भीड़, गुजरात में भी दुर्लभ”

पीएम मोदी ने जनसभा में उमड़ी भीड़ को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी आधी जिंदगी गुजरात में काम करते हुए गुजारी है, मगर इतनी बड़ी भीड़ वहां भी कम ही देखने को मिलती है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान इतने लोग यहां पहुंचे, यह बिहार के उत्साह और समर्थन का प्रमाण है. मंच से उनका नारा गूंजा. “नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी एनडीए सरकार.” उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए इस बार अब तक का सबसे बड़ा जनादेश हासिल करेगा और हर रिकॉर्ड तोड़ देगा.

मोबाइल फ्लैश की रोशनी और लालटेन पर तंज

इसे भी पढ़ें-सीएम फेस बने तेजस्वी, बोले-14 करोड़ बिहारी ही होंगे असली CM; दिलाया बड़ा भरोसा

प्रधानमंत्री ने सभा में मौजूद लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने का आग्रह किया. देखते ही देखते पूरा मैदान रोशनी से जगमगा उठा. इसी पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा. “इतनी उजास में भी लालटेन की जरूरत है क्या.” मोदी का कहना था कि जनता अब लालटेन काल से बाहर निकल चुकी है और पूरा देश यह देख रहा है.

RJD-कांग्रेस पर आरोप. जननायक का अपमान बर्दाश्त नहीं

मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आरजेडी और कांग्रेस घोटालों के मामले में जमानत पर चल रहे हैं. भ्रष्टाचार की लत उन्हें जननायक की उपाधि तक का दुरुपयोग करा रही है. उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान देशवासियों को मंजूर नहीं और इसे किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा.

कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि. बड़ी संख्या में नेता मौजूद

सभा से पहले प्रधानमंत्री मोदी कर्पूरी ग्राम पहुंचे. उन्होंने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को नमन किया और उनके परिवारजनों से भेंट की. समस्तीपुर के दुधपुरा में आयोजित इस सभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, नित्यानंद राय सहित कई बड़े चेहरे मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-

ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी — चीन पर 155% तक टैरिफ और हमास को भी मिली सख्त धमकी

ट्रंप की सख्त चेतावनी—जब तक भारत रूस से तेल खरीदेगा, तब तक लगेगा अमेरिकी टैरिफ

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Bihar Election 2025: सीएम फेस बने तेजस्वी, बोले-14 करोड़ बिहारी ही होंगे असली CM; दिलाया बड़ा भरोसा

सीएम फेस बने तेजस्वी
सीएम फेस बने तेजस्वी.

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनावी जंग का बिगुल अब तेजस्वी यादव ने फूंक दिया है. महागठबंधन ने उन्हें शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर अपना सीएम फेस घोषित किया और इसके साथ ही तेजस्वी ने पटना से प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी. मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि जनता ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, तो बिहार का हर नागरिक खुद को सशक्त महसूस करेगा. मेरा वादा है कि बिहार चिंताओं से मुक्ति की ओर बढ़ेगा. मैं खोखली और अधूरी बातें नहीं करता.

तेजस्वी ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बनी तो वादे हवा में नहीं उड़ेंगे. “हमारी राजनीति भरोसे पर टिकी है. हर परिवार में सरकारी नौकरी देने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा किया जाएगा. जीविका दीदियों के लिए भी विशेष योजनाएं लागू होंगी, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक ताकत मिलेगी. यह सब चुनावी जुमले नहीं हैं. मौका मिला तो हम हर घोषणा पर अमल करेंगे.”

इसे भी पढ़ें-छठ गीत पीएम मोदी करेंगे शेयर, जानिए क्या करना होगा

पीएम मोदी पर निशाना. 55 से अधिक घोटालों की याद दिलाई

प्रधानमंत्री द्वारा “बिहार में अब जंगलराज नहीं आने दिया जाएगा” वाले बयान पर तेजस्वी ने कड़ा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों और बिहार की जमीनी स्थिति में बड़ा अंतर है. “दोपहर में ही हत्या, फायरिंग और अपराध के मामले सामने आ रहे हैं. खुद प्रधानमंत्री ने 55 से ज्यादा घोटालों का जिक्र किया था. आखिर उन घोटालों का क्या हुआ. जांच कहां गायब है. असली जंगलराज क्या यही नहीं.”

कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सीधे सवाल

तेजस्वी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री को बिहार की वास्तविकता पर जवाब देना होगा. “क्या उन्हें बिहार की हालत दिखाई नहीं देती. अपराध और भ्रष्टाचार पर वे क्यों खामोश हैं. यह बताना पड़ेगा कि सरकार किस दिशा में जा रही है.”

5 जगहों पर चुनावी रैलियां

महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम फेस घोषित होने के बाद, दूसरे चरण के तीन उम्मीदवारों ने नामांकन वापस भी ले लिया. इसके बाद शुक्रवार को तेजस्वी ने सहरसा के सिमरी-बख्तियारपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली में जनसभाओं को संबोधित किया. उन्होंने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की और बदलाव का संदेश देने की कोशिश की.

दीपंकर भट्टाचार्य भी मैदान में

इसी क्रम में माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य आरा में महागठबंधन और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगे. गठबंधन की रणनीति के तहत यह कार्यक्रम चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने और स्थानीय कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने पर केंद्रित है.

इसे भी पढ़ें-

ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी — चीन पर 155% तक टैरिफ और हमास को भी मिली सख्त धमकी

ट्रंप की सख्त चेतावनी—जब तक भारत रूस से तेल खरीदेगा, तब तक लगेगा अमेरिकी टैरिफ

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Chhath Puja 2025: आस्था और अनुशासन का पर्व कल से आरंभ, जानें संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की पूरी जानकारी

आस्था और अनुशासन का पर्व कल से आरंभ
आस्था और अनुशासन का पर्व कल से आरंभ.

Chhath Puja 2025: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा कल से आरंभ हो रहा है. इस वर्ष यह पर्व 25 अक्टूबर, शनिवार से शुरू होकर 28 अक्टूबर, मंगलवार तक चलेगा. चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत में महिलाएं और पुरुष दोनों पूरी श्रद्धा, संयम और अनुशासन के साथ सूर्य देव और छठी मइया की उपासना करते हैं. यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि समाज में स्वच्छता, आत्मसंयम और एकता का संदेश भी देता है.

पहला दिन – नहाय-खाय (25 अक्टूबर 2025)

छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. इस दिन व्रती स्नान कर घर की शुद्धि करते हैं और सात्विक भोजन बनाते हैं. आमतौर पर चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद तैयार किया जाता है. यह भोजन न केवल व्रत की शुरुआत का प्रतीक है बल्कि इसे ग्रहण करने के बाद ही व्रती आगे का उपवास शुरू करते हैं. नहाय-खाय के साथ ही छठ की पवित्र परंपरा की शुरुआत होती है, और घरों में भक्ति का वातावरण बन जाता है.

इसे भी पढ़ें-छठ गीत पीएम मोदी करेंगे शेयर, जानिए क्या करना होगा

दूसरा दिन – खरना (26 अक्टूबर 2025)

छठ का दूसरा दिन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं. शाम होते ही मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर, रोटी और केला का प्रसाद बनता है. सूर्य देव की आराधना और पूजा के बाद यही प्रसाद व्रती ग्रहण करते हैं. इसके बाद 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू होता है, जो अगले दिन उषा अर्घ्य के साथ समाप्त होता है. खरना की शाम को घर-आँगन में छठ गीतों की गूंज और प्रसाद की सुगंध से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठता है.

तीसरा दिन – संध्या अर्घ्य (27 अक्टूबर 2025)

तीसरे दिन व्रती और श्रद्धालु घाटों या जलाशयों पर एकत्र होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. जल, दूध और प्रसाद से सूर्य देव की पूजा की जाती है. इस अवसर पर ठेकुआ, मौसमी फल और गुड़ की मिठाइयाँ प्रसाद के रूप में चढ़ाई जाती हैं. ढलते सूरज की सुनहरी किरणें जब जल में प्रतिबिंबित होती हैं तो पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से आलोकित हो उठता है. घाटों पर छठ गीतों की मधुर धुन, लोक वाद्य की थाप और दीपों की रोशनी मिलकर अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करते हैं.

चौथा दिन – उषा अर्घ्य (28 अक्टूबर 2025)

अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा होती है. यह क्षण व्रती के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. इस वर्ष उषा अर्घ्य का समय सुबह 6:30 बजे रहेगा. सुबह की पहली किरणों के साथ व्रती जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं और छठी मइया से सुख, समृद्धि और परिवार के स्वास्थ्य की कामना करते हैं. पूजा पूर्ण होने के बाद व्रती दूध और प्रसाद ग्रहण कर व्रत का समापन करते हैं. इसके साथ ही चार दिनों का यह तपस्वी पर्व पूर्ण होता है.

छठ पूजा का महत्व

छठ पूजा सूर्य उपासना का सबसे बड़ा और प्राचीन पर्व माना जाता है. लोकमान्यता है कि इस व्रत को करने से घर में सुख-शांति, सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है. छठी मइया को संतानों की रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है. माना जाता है कि जो श्रद्धा और नियमपूर्वक यह व्रत करता है, उसके जीवन में समृद्धि और संतोष आता है.

बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में छठ का विशेष महत्त्व

छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश का सबसे लोकप्रिय पर्व है. घाटों पर हजारों की संख्या में व्रती और श्रद्धालु एकत्र होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं. महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में छठ गीत गाती हैं और लोकधुनों पर झूम उठती हैं. पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर जाता है. यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है बल्कि सामूहिकता और संस्कृति की जीवंत मिसाल भी प्रस्तुत करता है.

कब है छठ व्रत (Chhath Date 2025 Kab Hai)

साल 2025 में छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य के साथ समाप्त होगी.

क्यों मनाया जाता है छठ (Why Chhath Is Celebrated)

छठ पूजा सूर्य देव और उनकी बहन छठी मइया को समर्पित है. यह पर्व सूर्य देव की आराधना और उनकी ऊर्जा के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर है. श्रद्धालु इस व्रत के माध्यम से जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं.

छठ माता कौन हैं

छठ माता को सूर्य देव की बहन माना गया है. लोकविश्वास है कि वे संतान और परिवार की रक्षा करती हैं तथा घर में सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं. इसी आस्था के कारण लाखों श्रद्धालु हर साल इस पर्व को पूरे उत्साह और भक्ति से मनाते हैं.

इसे भी पढ़ें-

ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी — चीन पर 155% तक टैरिफ और हमास को भी मिली सख्त धमकी

ट्रंप की सख्त चेतावनी—जब तक भारत रूस से तेल खरीदेगा, तब तक लगेगा अमेरिकी टैरिफ

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Chhath Puja 2025 : छठ गीत पीएम मोदी करेंगे शेयर, जानिए क्या करना होगा

आज है खरना का दिन
आज है खरना का दिन

Chhath Puja 2025 : छठ महापर्व को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से एक विशेष अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा कि “प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है. बिहार सहित देशभर में श्रद्धालु पूरी भक्ति और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं. छठी मइया के गीत इस पर्व की भव्यता और आध्यात्मिकता को और निखारते हैं. आप सभी से निवेदन है कि अपने छठ पूजा से जुड़े गीत मेरे साथ साझा करें. आने वाले दिनों में मैं इन गीतों को देशवासियों के साथ साझा करूंगा.”

पीएम मोदी की यह अपील देशभर के श्रद्धालुओं में उत्साह भरने वाली है. छठी मइया की आराधना से जुड़े पारंपरिक गीत, लोकधुन और भक्ति भाव से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां इस पर्व की आत्मा मानी जाती हैं.

छठ पर्व का कार्यक्रम

नहाय-खाय (25 अक्टूबर 2025): छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. इस दिन व्रती स्नान कर घर की शुद्धि करते हैं और सात्विक भोजन करते हैं.

खरना (26 अक्टूबर 2025): छठ के दूसरे दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं. शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर और रोटी बनाकर सूर्य देव की पूजा की जाती है. इसके बाद यही प्रसाद ग्रहण किया जाता है.

तीसरा दिन – संध्या अर्घ्य (27 अक्टूबर 2025): तीसरे दिन व्रती और श्रद्धालु नदी या तालाब के घाटों पर एकत्र होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. जल, दूध और प्रसाद के साथ सूर्य देव की आराधना की जाती है.

चौथा दिन – उषा अर्घ्य (28 अक्टूबर 2025): अंतिम दिन उषा अर्घ्य का होता है. इस दिन प्रातःकाल उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है.

इसे भी पढ़ें-

ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी — चीन पर 155% तक टैरिफ और हमास को भी मिली सख्त धमकी

ट्रंप की सख्त चेतावनी—जब तक भारत रूस से तेल खरीदेगा, तब तक लगेगा अमेरिकी टैरिफ

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Road Accident : आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बाइक से टकराने के बाद बस में लगी आग, 10 से अधिक यात्रियों की मौत

बाइक से टकराने के बाद बस में लगी आग
बाइक से टकराने के बाद बस में लगी आग

Road accident in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले के चिन्टाटेकुर के पास शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस और बाइक की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई. हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक बस में करीब 40 यात्री सवार थे. कई शव इतने बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रात 3:30 बजे हुआ हादसा, आग ने बस को पूरी तरह घेरा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ. टक्कर के बाद बस में अचानक आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग सबसे पहले बस के आगे के हिस्से में लगी और धीरे-धीरे फैलती चली गई. जैसे-जैसे आग बढ़ती गई, यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान करीब 12 लोग इमरजेंसी एग्जिट से किसी तरह बाहर निकल पाए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं. सभी को इलाज के लिए कुर्नूल सरकारी अस्पताल भेजा गया.

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख, सहायता के दिए निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि कुर्नूल जिले के चिन्टा टेकुर गांव के पास हुई यह भयानक बस दुर्घटना बेहद दर्दनाक है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी. उन्होंने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

“बस कुछ ही मिनटों में जल गई,” बोले टीडीपी सांसद

टीडीपी सांसद बायरड्डी शबरी ने बताया कि बस में आग लगते ही लपटों ने पूरे वाहन को घेर लिया और कुछ ही मिनटों में वह जलकर राख हो गई. अब तक करीब 19 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है और सभी का इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि कई शव पूरी तरह जल गए हैं, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है. मौके पर बचाव कार्य जारी है और स्थानीय प्रशासन राहत में जुटा है.

इसे भी पढ़ें-

ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी — चीन पर 155% तक टैरिफ और हमास को भी मिली सख्त धमकी

ट्रंप की सख्त चेतावनी—जब तक भारत रूस से तेल खरीदेगा, तब तक लगेगा अमेरिकी टैरिफ

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Patna
clear sky
26.7 ° C
26.7 °
26.7 °
25 %
0.9kmh
0 %
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
34 °

जरूर पढ़ें