23 February 2026, Monday
Home Blog Page 125

Bhagalpur News : डीएम ने वज्रगृह में ईवीएम की सुरक्षा का किया निरीक्षण, 24 घंटे सीएपीएफ तैनात

डीएम ने वज्रगृह में ईवीएम की सुरक्षा का किया निरीक्षण
डीएम ने वज्रगृह में ईवीएम की सुरक्षा का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को महिला आईटीआई परिसर में स्थित ईवीएम संग्रहण केंद्र सह वज्रगृह का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बिहपुर, गोपालपुर और सुल्तानगंज के सामान्य प्रेक्षक भी मौजूद रहे.

डीएम ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के वज्रगृहों का दौरा कर बताया कि किस कक्ष में ईवीएम रखी जाएगी, मतगणना कार्य कहां होगा और निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रेक्षक कहां बैठेंगे. इसके अलावा, उन्होंने रिसीविंग सेंटर, वाहन पार्किंग और आवागमन मार्ग का भी जायजा लिया.

जिलाधिकारी ने कहा कि वज्रगृह परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौकस निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा के लिए सीएपीएफ के जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता या व्यवधान की संभावना न रहे. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारी को और मजबूत करने के निर्देश दिए.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, वज्रगृह कोषांग के नोडल पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, बिहपुर के निर्वाची पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, गोपालपुर के निर्वाची पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह, सुल्तानगंज की निर्वाची पदाधिकारी अपेक्षा मोदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर के आठ छठ घाटों पर खतरे की घंटी, निगम ने बैरिकेडिंग लगवाने का दिया आदेश

भागलपुर में काली पूजा विसर्जन शोभा यात्रा में दो पक्षों में झड़प, आधा दर्जन लोग घायल, स्थिति अब सामान्य

कवर्ड वायर भी न बचा सका शहर को अंधेरे से, भागलपुर में 30 घंटे बिजली ठप

Bihar Election 2025: बिहार के भागलपुर में चुनावी मैदान में 82 उम्मीदवार, तीन ने नाम वापस लिया

भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा
भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा

Bihar Election 2025: बिहार में भागलपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों पर अब कुल 82 उम्मीदवार चुनावी दौड़ में हैं. गोपालपुर, सुलतानगंज और पीरपैंती से एक-एक प्रत्याशी ने अपने नामांकन वापस लिया. जिले में कुल 102 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 85 वैध पाए गए और अंतिम नाम वापसी के बाद यह संख्या 82 रह गई.

डीएम की मतदाता अपील और सुरक्षा तैयारी

डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि निर्वाचन की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होगा. उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे 11 नवंबर को सुबह 7 बजे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करें. डीएम ने चेताया, “एक बार भी मतदान न करने पर अगले पांच वर्षों तक अफसोस रहेगा.”

प्रचार और व्यय नियम

प्रत्याशियों को निर्देश दिया गया कि रैली, सभा और प्रचार के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है. कोई भी प्रत्याशी अपने परिवार के अलावा अधिकतम चार लोगों को ही साथ रख सकता है. ध्वनि विस्तारक यंत्र रात 10 बजे तक ही इस्तेमाल किया जा सकता है. चुनावी व्यय का पूरा खर्च उम्मीदवार के अपने बैंक खाते से होना चाहिए, और 10,000 रुपये से अधिक नकद व्यय प्रतिबंधित रहेगा.

विधानसभा वार उम्मीदवारों की सूची

इसे भी पढ़ें-चुनावी तैयारी में कड़ाई, प्रचार में रहेंगे सिर्फ परिवार और 4 लोग, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

बिहपुर विधानसभा (10 उम्मीदवार):
कुमार शैलेंद्र, अर्पणा कुमारी, पवन चौधरी, कृष्ण कुमार मंडल, रूपम देवी, अवनीश कुमार, किशोर कुमार, ममता कुमारी, अजय कुमार रविदास, संजीव कुमार

गोपालपुर विधानसभा (10 उम्मीदवार)
शैलेश कुमार, प्रेम सागर, मंकेश्वर सिंह, पीयूष झा, नरेंद्र कुमार नीरज, भारत भूषण गणपति, सोनी भारती, सुमन कुमार, संजीव कुमार यादव, राजीव कुमार सिंह

पीरपैंती विधानसभा (10 उम्मीदवार):
राम बिलास पासवान, मुरारी पासवान, घनश्याम दास, अशोक कुमार पासवान, राजेश पासवान, सहदेव कुमार, सुनील कुमार चौधरी, प्रीतम कुमार, राहुल कुमार पासवान, नंद किशोर रजक

कहलगांव विधानसभा (13 उम्मीदवार):
प्रवीण सिंह, रजनीश भारती, शुभानंद मुकेश, भवेश कुमार, मंजर आलम, पवन कुमार यादव, ओमप्रकाश मंडल, निर्मल कुमार, रूपम देवी, रामचंद्र मंडल, महेंद्र तांती, संजू कुमारी, अनुज कुमार मंडल

भागलपुर विधानसभा (12 उम्मीदवार):
रोहित पांडेय, अजीत शर्मा, अभय कांत झा, रेखा दास, संजय कुमार यादव, सुबोध मंडल, निशा भारती, चंद्र किशोर साह, धनंजय कुमार पांडेय, एसजे वेदांत, योगेंद्र प्रसाद यादव, रवि कुमार सिंह

सुलतानगंज विधानसभा (12 उम्मीदवार):
ललन कुमार, ललित नारायण मंडल, राकेश कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार, सुमन कुमार, मतिऊर रहमान, बंटी ठाकुर, विपिन कुमार सिंह, धर्मेद्र सिंह, अजीत कुमार, सुनील कुमार

नाथनगर विधानसभा (15 उम्मीदवार):
शेख जियाउल हसन, मिथुन कुमार, अजय कुमार राय, रविश चंद्र रवि कुशवाहा, सनजी कुमार, मो. मंजर आलम, सुधीर कुमार, शारदा देवी, चेतन राम, अरविंद मंडल, जयप्रकाश मंडल, मो. इस्माइल, सुशील कुमार यादव, दयाराम मंडल, जयकरण पासवान

इन प्रत्याशियों ने करायी नाम वापस

  • पीरपैंती विधानसभा :राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के अभ्यर्थी उपेंद्र पासवान.
  • सुलतानगंज विधानसभा : निर्दलीय उम्मीदवार रामबालक मंडल.
    गोपालपुर विधानसभा : निर्दलीय उम्मीद लक्ष्मी कुमारी.

मतदाता और मतदान केंद्र

कुल मतदाता: 22,30,208 (पुरुष 11,49,215, महिला 10,80,912, तीसरे लिंग 81)

बूथ: 2,686 (सहायक बूथ 8 शामिल)

चलंत बूथ: 12 (बिहपुर-6, कहलगांव-2, भागलपुर-4)

आदर्श बूथ: 37 (बिहपुर-5, गोपालपुर-5, पीरपैंती-4, कहलगांव-5, भागलपुर-10, सुलतानगंज-3, नाथनगर-5)

सखी बूथ: 14 (बिहपुर-2, गोपालपुर-2, पीरपैंती-1, कहलगांव-2, भागलपुर-3, सुलतानगंज-2, नाथनगर-2)

मुख्य मतदान केंद्र:

बिहपुर, गोपालपुर, सुलतानगंज: राजकीय महिला ITI, भागलपुर

पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, नाथनगर: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बरारी

निर्वाचन प्रक्रिया और सुरक्षा

  • सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम पूर्ण हैं.
  • प्रचार और रैली के लिए उम्मीदवारों या दलों को निवार्ची पदाधिकारियों और जिला स्तर पर गठित एकल खिड़की कोषांग से अनुमति लेना अनिवार्य है.
  • मतदान 11 नवंबर, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा.
  • मतगणना 14 नवंबर को निर्धारित है.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर के आठ छठ घाटों पर खतरे की घंटी, निगम ने बैरिकेडिंग लगवाने का दिया आदेश

भागलपुर में काली पूजा विसर्जन शोभा यात्रा में दो पक्षों में झड़प, आधा दर्जन लोग घायल, स्थिति अब सामान्य

कवर्ड वायर भी न बचा सका शहर को अंधेरे से, भागलपुर में 30 घंटे बिजली ठप

Bihar Election 2025: चुनावी तैयारी में कड़ाई, प्रचार में रहेंगे सिर्फ परिवार और 4 लोग, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

चुनाव प्रचार में रहेंगे सिर्फ परिवार और 4 लोग
चुनाव प्रचार में रहेंगे सिर्फ परिवार और 4 लोग

Bihar Election 2025: बिहार के भागलपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी सामान्य प्रेक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नवगछिया, निर्वाची पदाधिकारी और प्रत्याशी मौजूद रहे. बैठक के दौरान डीएम ने आदर्श आचार संहिता, चुनावी व्यय और प्रचार संबंधी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी.

डीएम ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी अपने परिवार के सदस्यों के अलावा अधिकतम चार लोगों को ही साथ रख सकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि रैली, सभा, जुलूस, बैनर या ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी. बिना अनुमति प्रचार करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल केवल रात 10 बजे तक की अनुमति होगी, जिसके लिए संबंधित एसडीएम से पूर्व स्वीकृति लेनी होगी.

मतदान केंद्रों और ईवीएम से जुड़ी तैयारियां

चुनाव व्यय नियमों के तहत सभी खर्च उम्मीदवार के अपने बैंक खाते से किए जाएंगे. 10,000 रुपये से अधिक का नकद भुगतान प्रतिबंधित रहेगा. चुनाव समाप्ति के 30 दिनों के भीतर व्यय विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, अन्यथा विजयी प्रत्याशी की सदस्यता भी रद्द की जा सकती है. जिन उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले लंबित हैं, उन्हें इसकी जानकारी अखबारों में प्रकाशित कर प्रमाण निर्वाचन कार्यालय में जमा करना होगा.

डीएम ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सीएपीएफ की तैनाती की जाएगी और वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी. 29 अक्टूबर को ईवीएम का रैंडमाइजेशन होगा, जबकि 29 और 30 अक्टूबर को इन्हें वेयरहाउस से डिस्पैच सेंटर भेजा जाएगा. 10 नवंबर को मतदान केंद्रों पर ईवीएम की डिलीवरी होगी. प्रत्याशी अपने अधिकृत प्रतिनिधि और वीडियोग्राफर के साथ इस प्रक्रिया में उपस्थित रह सकते हैं. जिले में छह डिस्पैच सेंटर और दो काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं. पोल्ड ईवीएम वज्रगृह में तथा अनपोल्ड ईवीएम वेयरहाउस में सुरक्षित रखे जाएंगे.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर के आठ छठ घाटों पर खतरे की घंटी, निगम ने बैरिकेडिंग लगवाने का दिया आदेश

भागलपुर में काली पूजा विसर्जन शोभा यात्रा में दो पक्षों में झड़प, आधा दर्जन लोग घायल, स्थिति अब सामान्य

कवर्ड वायर भी न बचा सका शहर को अंधेरे से, भागलपुर में 30 घंटे बिजली ठप

Bhagalpur News : डीएम ने सबौर के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

डीएम ने सबौर के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
डीएम ने सबौर के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Bhagalpur News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को सबौर क्षेत्र स्थित मतदान केंद्र संख्या 347 और 348 का निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्रों पर बिजली, पानी, रैम्प, पहुंच मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान से पहले सभी आवश्यक सुविधाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया लोकतंत्र की आत्मा है, इसे निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है.

निरीक्षण के समय उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सबौर नगर पंचायत अध्यक्ष दीपशिखा परिना, बीडीओ प्रभात रंजन, सीओ सौरभ कुमार, सीडीपीओ शोभा रानी, कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार, जीविका डीपीएम सुनिर्मल, डीपीओ (आईसीडीएस) अनामिका कुमारी और श्रम अधीक्षक नलिनी रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर के आठ छठ घाटों पर खतरे की घंटी, निगम ने बैरिकेडिंग लगवाने का दिया आदेश

भागलपुर में काली पूजा विसर्जन शोभा यात्रा में दो पक्षों में झड़प, आधा दर्जन लोग घायल, स्थिति अब सामान्य

कवर्ड वायर भी न बचा सका शहर को अंधेरे से, भागलपुर में 30 घंटे बिजली ठप

Bhagalpur News : भागलपुर के आठ छठ घाटों पर खतरे की घंटी, निगम ने बैरिकेडिंग लगवाने का दिया आदेश

भागलपुर नगर निगम में 16,300 कंबल का आया खेप
भागलपुर नगर निगम में 16,300 कंबल का आया खेप.

Bhagalpur News : भागलपुर नगर निगम ने शहर के आठ घाटों को खतरनाक घोषित करते हुए वहां बैरिकेडिंग लगाने का आदेश जारी किया है. इनमें चंपापुल, बूढ़ानाथ, मुसहरी, बरारी लंच, गंगा पुल, आदमपुर, एसएम कॉलेज और सीढ़ी घाट शामिल हैं. प्रशासन ने कहा है कि इन घाटों पर बरसात और तेज बहाव के दौरान दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है, इसलिए सुरक्षा उपाय जरूरी हैं.

निगम अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इन घाटों पर अनावश्यक रूप से न जाएं और लगाए गए सुरक्षा घेरों का पालन करें. सावधानी बरतने से ही किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में काली पूजा विसर्जन शोभा यात्रा में दो पक्षों में झड़प, आधा दर्जन लोग घायल, स्थिति अब सामान्य

कवर्ड वायर भी न बचा सका शहर को अंधेरे से, भागलपुर में 30 घंटे बिजली ठप

Bhagalpur News : कवर्ड वायर भी न बचा सका शहर को अंधेरे से, भागलपुर में 30 घंटे बिजली ठप

भागलपुर में आज बंद रहेगी बिजली
भागलपुर में आज बंद रहेगी बिजली.

Bhagalpur News : काली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा ने इस बार भागलपुर के लोगों के लिए उत्सव से ज्यादा परेशानी छोड़ दी. सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर की गई बिजली कटौती 30 घंटे तक खिंच गई, जिससे शहर की रफ्तार थम गई. चार लाख से ज्यादा आबादी अंधेरे में डूबी रही और घरों में पानी का संकट गहराता गया.

खुले तार हटाकर कवर्ड वायर लगाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि बिजली कटौती की परेशानी अब नहीं होगी, लेकिन इस बार स्थिति उलटी रही. विभागीय इंजीनियरों ने दावा किया कि शोभायात्रा की सुरक्षा के मद्देनज़र फीडर बंद किए गए, मगर लोगों का कहना है कि अगर लाइनें अंडरग्राउंड होतीं, तो यह स्थिति नहीं बनती.

अंधेरे में डूबा शहर, ठप रहा कारोबार

डिक्शन फीडर बुधवार शाम 7:30 बजे से गुरुवार सुबह 9 बजे तक बंद रहा, जबकि विसर्जन शोभायात्रा रात 3 बजे तक समाप्त हो चुकी थी. कई इलाकों में बिजली बहाली में देरी से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा.

  • नाथनगर: करीब 11 घंटे बिजली गुल रही.
  • डीएन सिंह रोड, सुजानगंज बाजार, स्टेशन रोड, गौशाला रोड, खलीफाबाग, कोतवाली चौक, एमपी द्विवेदी रोड: 20 घंटे की कटौती.
  • मंसूरगंज, मसाकचक, आदमपुर, मायागंज और खंजरपुर: लगभग 30 घंटे तक ठप आपूर्ति.

लंबी कटौती के चलते इन्वर्टर बंद पड़ गए और बाजारों में जेनरेटर की गूंज सुनाई देने लगी. कारोबारियों ने बताया कि बिजली न रहने से बिक्री आधी रह गई और दिनभर का व्यापार प्रभावित हुआ.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में काली पूजा विसर्जन शोभा यात्रा में दो पक्षों में झड़प, आधा दर्जन लोग घायल, स्थिति अब सामान्य

Bihar News : भागलपुर में काली पूजा विसर्जन शोभा यात्रा में दो पक्षों में झड़प, आधा दर्जन लोग घायल, स्थिति अब सामान्य

विसर्जन शोभा यात्रा में दो पक्षों में झड़प,
विसर्जन शोभा यात्रा में दो पक्षों में झड़प,

Bihar News : भागलपुर में काली पूजा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान बुधवार की शाम तनाव की स्थिति बन गई. उल्टापुल के पास प्रतिमा आगे-पीछे करने को लेकर भीखनपुर 1 नंबर गुमटी और बढ़ई टोला के लोगों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिछले वर्ष हुए विवाद की रंजिश को लेकर बढ़ई टोला के कुछ लोगों ने पहले हमला किया. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को उपचार के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी ह्रदयकांत मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया. फिलहाल मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में मां काली की पूजा और निकली विसर्जन शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने दिखाई आस्था

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती; 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, सैलरी 69 हजार तक

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कांस्टेबल (Executive) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो अब अंतिम चरण में है. इस अभियान के तहत कुल 7565 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद आवेदन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
  • सबसे पहले वेबसाइट के होमपेज पर “Delhi Police Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • “New Registration” के विकल्प से नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • अंत में आवेदन की एक प्रति डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है.
पुरुष अभ्यर्थियों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है.
उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच तय की गई है, हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

चयन तीन चरणों में होगा—

  • लिखित परीक्षा (Computer Based Test)
  • फिजिकल टेस्ट (PET/PST)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. सफल अभ्यर्थियों की अंतिम नियुक्ति दस्तावेज जांच के बाद की जाएगी.

फिजिकल टेस्ट में क्या होगा?

इसे भी पढ़ें-No College Degree? करें ये 8 Online Course, मिलेगी लाखों की सैलरी और करियर में ग्रोथ

फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों की फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा—

दौड़: पुरुषों को 1600 मीटर और महिलाओं को 800 मीटर तय समय में पूरी करनी होगी.

ऊंचाई: पुरुषों के लिए कम से कम 170 सेमी और महिलाओं के लिए 157 सेमी होनी चाहिए.

लॉन्ग जंप/हाई जंप: शारीरिक दक्षता की जांच के लिए लंबी और ऊंची कूद जैसे परीक्षण शामिल होंगे.

अन्य फिटनेस एक्सरसाइज: सहनशक्ति और ताकत को परखने के लिए अन्य व्यायाम भी कराए जा सकते हैं.

वेतन संरचना

चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच बेसिक सैलरी मिलेगी, साथ ही भत्ते व अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.

इसे भी पढ़ें-

अब दिसंबर में होगी परीक्षा, जानें नई तारीखें और पूरा शेड्यूल

यूजीसी नेट परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक, देखें एनटीए का ऑफिशियल नोटिस

Bhagalpur News: भागलपुर में मां काली की पूजा और निकली विसर्जन शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने दिखाई आस्था

भागलपुर में मां काली की पूजा
भागलपुर में मां काली की पूजा

Bhagalpur News: शहर में बुधवार को मां काली के प्रति आस्था और श्रद्धा का जो माहौल देखने को मिला, वह अद्भुत था. प्रातः से ही विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और सुबह से देर शाम तक पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा. शाम को महाआरती के बाद शहर में मां काली की प्रतिमा की विशेष शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पारंपरिक रथ, झांकियां और अस्त्र-शस्त्रों के साथ झिलमिलाते सजावट ने लोगों का मन मोह लिया.

देशभक्ति और परंपरा का संगम

इसे भी पढ़ें-भागलपुर शहर में कल विसर्जन रूट की ठप रहेगी बिजली, लंबी कटौती का करना पड़ेगा सामना

आदमपुर पूजा स्थल पर देशभक्ति को दर्शाती झांकी सजाई गई थी, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक विजय के दृश्य को श्रद्धालुओं ने देखा और उत्साह व्यक्त किया. घंटाघर चौक पर श्रद्धालुओं ने अपने हाथों में पारंपरिक हथियार और झंडे लेकर शक्ति का प्रदर्शन किया. वहीं कोयलाघाट की प्रतिमा 15 घुड़सवारों के साथ स्टेशन चौक पहुंची, जहां अध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में शोभायात्रा आगे बढ़ी.

युवाओं और श्रद्धालुओं का उत्साह

युवाओं की टोली ने गाजे-बाजे की धुन पर नृत्य करते हुए शोभायात्रा में चार चाँद लगा दिए. श्रद्धालुओं ने ढोल-ढाक, बैंड-बाजे और पारंपरिक शस्त्रों के साथ भाग लिया. हड़बड़िया काली स्थल में प्रसाद वितरण किया गया, जबकि बड़ी हसनगंज समेत अन्य पूजा स्थलों पर विधि-विधान के साथ अर्चना संपन्न हुई.

विसर्जन की तैयारी और मार्ग

महासमिति के अंतर्गत 79 प्रतिमाओं के अलग-अलग जत्थे निर्धारित मार्ग से स्टेशन चौक के लिए रवाना हुए. विसर्जन शोभायात्रा का मार्ग स्टेशन चौक से वेराइटी चौक, खलीफाबाग, कोतवाली चौक, नयाबाजार, बूढ़ानाथ, दीपनगर, मानिक सरकार, आदमपुर और खजरपुर होते हुए मुसहरी गंगा तट के विसर्जन तालाब तक था. महासमिति के प्रवक्ता गिरीशचंद्र भगत ने बताया कि पहली प्रतिमा दोपहर एक बजे विसर्जन स्थल तक पहुंची.

श्रद्धा और भक्ति का उत्सव

पूरे दिन मां काली की पूजा-अर्चना और प्रतिमा विसर्जन ने शहरवासियों में उत्साह और आस्था का माहौल बना दिया. पारंपरिक और सांस्कृतिक रंगों से सजी शोभायात्रा ने सभी की आँखों में उल्लास और श्रद्धा का संचार किया.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में रिश्वत बांटने पर होगी कार्रवाई, FST और SST टीमों को मिले सख्त निर्देश

Box Office Report: ‘थामा’ ने मचाया धमाल, ‘कांतारा चैप्टर 1’ की बादशाहत कायम, ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ हुई पीछे

Box Office Report
Box Office Report

Box Office this week: सिनेमाघरों में तीन अलग शैली की फिल्में दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’, रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ और पौराणिक एक्शन ‘कांतारा चैप्टर 1’ बुधवार तक के आंकड़ों के अनुसार विभिन्न स्तर पर प्रदर्शन कर रही हैं. शुरुआती रिपोर्ट बताते हैं कि कुल कमाई में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अभी भी शीर्ष स्थान बनाए रखा है, जबकि ‘थामा’ ने नए रिलीज के तौर पर अच्छा कलेक्शन किया.

‘थामा’ का जबरदस्त प्रदर्शन

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने बुधवार शाम तक 9.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. अब तक दो दिन में कुल कमाई 33.55 करोड़ रुपए पहुंच गई है. ट्रेड विश्लेषकों के अनुसार, वीकेंड में फिल्म की कमाई में और इजाफा होने की संभावना है. फिल्म के हॉरर-ह्यूमर सीन्स ने विशेषकर युवा दर्शकों को आकर्षित किया.

थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

Box Office Report: 'थामा' ने मचाया धमाल, 'कांतारा चैप्टर 1' की बादशाहत कायम, 'एक दीवाने की दीवानीयत' हुई पीछे Box Office Report 1
Sacnilk report

‘एक दीवाने की दीवानीयत’ की स्थिति

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपए की कमाई की थी. बुधवार तक कुल कमाई 13.08 करोड़ रुपए तक बढ़ गई. 30 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म के लिए यह आंकड़े संतोषजनक हैं, लेकिन अन्य दो फिल्मों के मुकाबले इसे दर्शकों की अधिक संख्या हासिल करने की जरूरत है.

एक दीवाने की दीवानीयत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

Box Office Report: 'थामा' ने मचाया धमाल, 'कांतारा चैप्टर 1' की बादशाहत कायम, 'एक दीवाने की दीवानीयत' हुई पीछे Box Office Report 1 1
Sacnilk report

‘कांतारा चैप्टर 1’ का दबदबा

इसे भी पढ़ें-असरानी का आखिरी पोस्ट बना यादों का सहारा, अक्षय कुमार ने कहा– बड़ा नुकसान है

ऋषभ शेट्टी की पौराणिक एक्शन फिल्म तीसरे हफ्ते में भी मजबूत प्रदर्शन कर रही है. बुधवार को इसने 6.75 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की, जिससे कुल आंकड़ा 553.85 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. हालांकि सप्ताह की शुरुआत में प्रदर्शन थोड़ी धीमी रही, फिर भी फिल्म ने लगातार डबल डिजिट कलेक्शन बनाए रखा.

बॉक्स ऑफिस की रैंकिंग

बुधवार के आंकड़े साफ बताते हैं कि नई रिलीज ‘थामा’ दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही. कुल कमाई के मामले में ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब भी शीर्ष पर है. ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ को अपनी रफ्तार बढ़ानी होगी. फिलहाल, बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का राज कायम है, जबकि अन्य दोनों फिल्मों को दर्शकों की प्रतिक्रियाओं पर अपनी पकड़ मजबूत करनी है.

इसे भी पढ़ें-

झारखंड के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवीनी, 2026 से शामिल होंगे अध्याय

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Patna
clear sky
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
19 %
3.1kmh
0 %
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
34 °

जरूर पढ़ें