23 February 2026, Monday
Home Blog Page 126

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती; 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, सैलरी 69 हजार तक

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कांस्टेबल (Executive) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो अब अंतिम चरण में है. इस अभियान के तहत कुल 7565 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद आवेदन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
  • सबसे पहले वेबसाइट के होमपेज पर “Delhi Police Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • “New Registration” के विकल्प से नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • अंत में आवेदन की एक प्रति डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है.
पुरुष अभ्यर्थियों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है.
उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच तय की गई है, हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

चयन तीन चरणों में होगा—

  • लिखित परीक्षा (Computer Based Test)
  • फिजिकल टेस्ट (PET/PST)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. सफल अभ्यर्थियों की अंतिम नियुक्ति दस्तावेज जांच के बाद की जाएगी.

फिजिकल टेस्ट में क्या होगा?

इसे भी पढ़ें-No College Degree? करें ये 8 Online Course, मिलेगी लाखों की सैलरी और करियर में ग्रोथ

फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों की फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा—

दौड़: पुरुषों को 1600 मीटर और महिलाओं को 800 मीटर तय समय में पूरी करनी होगी.

ऊंचाई: पुरुषों के लिए कम से कम 170 सेमी और महिलाओं के लिए 157 सेमी होनी चाहिए.

लॉन्ग जंप/हाई जंप: शारीरिक दक्षता की जांच के लिए लंबी और ऊंची कूद जैसे परीक्षण शामिल होंगे.

अन्य फिटनेस एक्सरसाइज: सहनशक्ति और ताकत को परखने के लिए अन्य व्यायाम भी कराए जा सकते हैं.

वेतन संरचना

चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच बेसिक सैलरी मिलेगी, साथ ही भत्ते व अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.

इसे भी पढ़ें-

अब दिसंबर में होगी परीक्षा, जानें नई तारीखें और पूरा शेड्यूल

यूजीसी नेट परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक, देखें एनटीए का ऑफिशियल नोटिस

Bhagalpur News: भागलपुर में मां काली की पूजा और निकली विसर्जन शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने दिखाई आस्था

भागलपुर में मां काली की पूजा
भागलपुर में मां काली की पूजा

Bhagalpur News: शहर में बुधवार को मां काली के प्रति आस्था और श्रद्धा का जो माहौल देखने को मिला, वह अद्भुत था. प्रातः से ही विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और सुबह से देर शाम तक पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा. शाम को महाआरती के बाद शहर में मां काली की प्रतिमा की विशेष शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पारंपरिक रथ, झांकियां और अस्त्र-शस्त्रों के साथ झिलमिलाते सजावट ने लोगों का मन मोह लिया.

देशभक्ति और परंपरा का संगम

इसे भी पढ़ें-भागलपुर शहर में कल विसर्जन रूट की ठप रहेगी बिजली, लंबी कटौती का करना पड़ेगा सामना

आदमपुर पूजा स्थल पर देशभक्ति को दर्शाती झांकी सजाई गई थी, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक विजय के दृश्य को श्रद्धालुओं ने देखा और उत्साह व्यक्त किया. घंटाघर चौक पर श्रद्धालुओं ने अपने हाथों में पारंपरिक हथियार और झंडे लेकर शक्ति का प्रदर्शन किया. वहीं कोयलाघाट की प्रतिमा 15 घुड़सवारों के साथ स्टेशन चौक पहुंची, जहां अध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में शोभायात्रा आगे बढ़ी.

युवाओं और श्रद्धालुओं का उत्साह

युवाओं की टोली ने गाजे-बाजे की धुन पर नृत्य करते हुए शोभायात्रा में चार चाँद लगा दिए. श्रद्धालुओं ने ढोल-ढाक, बैंड-बाजे और पारंपरिक शस्त्रों के साथ भाग लिया. हड़बड़िया काली स्थल में प्रसाद वितरण किया गया, जबकि बड़ी हसनगंज समेत अन्य पूजा स्थलों पर विधि-विधान के साथ अर्चना संपन्न हुई.

विसर्जन की तैयारी और मार्ग

महासमिति के अंतर्गत 79 प्रतिमाओं के अलग-अलग जत्थे निर्धारित मार्ग से स्टेशन चौक के लिए रवाना हुए. विसर्जन शोभायात्रा का मार्ग स्टेशन चौक से वेराइटी चौक, खलीफाबाग, कोतवाली चौक, नयाबाजार, बूढ़ानाथ, दीपनगर, मानिक सरकार, आदमपुर और खजरपुर होते हुए मुसहरी गंगा तट के विसर्जन तालाब तक था. महासमिति के प्रवक्ता गिरीशचंद्र भगत ने बताया कि पहली प्रतिमा दोपहर एक बजे विसर्जन स्थल तक पहुंची.

श्रद्धा और भक्ति का उत्सव

पूरे दिन मां काली की पूजा-अर्चना और प्रतिमा विसर्जन ने शहरवासियों में उत्साह और आस्था का माहौल बना दिया. पारंपरिक और सांस्कृतिक रंगों से सजी शोभायात्रा ने सभी की आँखों में उल्लास और श्रद्धा का संचार किया.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में रिश्वत बांटने पर होगी कार्रवाई, FST और SST टीमों को मिले सख्त निर्देश

Box Office Report: ‘थामा’ ने मचाया धमाल, ‘कांतारा चैप्टर 1’ की बादशाहत कायम, ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ हुई पीछे

Box Office Report
Box Office Report

Box Office this week: सिनेमाघरों में तीन अलग शैली की फिल्में दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’, रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ और पौराणिक एक्शन ‘कांतारा चैप्टर 1’ बुधवार तक के आंकड़ों के अनुसार विभिन्न स्तर पर प्रदर्शन कर रही हैं. शुरुआती रिपोर्ट बताते हैं कि कुल कमाई में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अभी भी शीर्ष स्थान बनाए रखा है, जबकि ‘थामा’ ने नए रिलीज के तौर पर अच्छा कलेक्शन किया.

‘थामा’ का जबरदस्त प्रदर्शन

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने बुधवार शाम तक 9.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. अब तक दो दिन में कुल कमाई 33.55 करोड़ रुपए पहुंच गई है. ट्रेड विश्लेषकों के अनुसार, वीकेंड में फिल्म की कमाई में और इजाफा होने की संभावना है. फिल्म के हॉरर-ह्यूमर सीन्स ने विशेषकर युवा दर्शकों को आकर्षित किया.

थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

Box Office Report: 'थामा' ने मचाया धमाल, 'कांतारा चैप्टर 1' की बादशाहत कायम, 'एक दीवाने की दीवानीयत' हुई पीछे Box Office Report 1
Sacnilk report

‘एक दीवाने की दीवानीयत’ की स्थिति

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपए की कमाई की थी. बुधवार तक कुल कमाई 13.08 करोड़ रुपए तक बढ़ गई. 30 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म के लिए यह आंकड़े संतोषजनक हैं, लेकिन अन्य दो फिल्मों के मुकाबले इसे दर्शकों की अधिक संख्या हासिल करने की जरूरत है.

एक दीवाने की दीवानीयत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

Box Office Report: 'थामा' ने मचाया धमाल, 'कांतारा चैप्टर 1' की बादशाहत कायम, 'एक दीवाने की दीवानीयत' हुई पीछे Box Office Report 1 1
Sacnilk report

‘कांतारा चैप्टर 1’ का दबदबा

इसे भी पढ़ें-असरानी का आखिरी पोस्ट बना यादों का सहारा, अक्षय कुमार ने कहा– बड़ा नुकसान है

ऋषभ शेट्टी की पौराणिक एक्शन फिल्म तीसरे हफ्ते में भी मजबूत प्रदर्शन कर रही है. बुधवार को इसने 6.75 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की, जिससे कुल आंकड़ा 553.85 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. हालांकि सप्ताह की शुरुआत में प्रदर्शन थोड़ी धीमी रही, फिर भी फिल्म ने लगातार डबल डिजिट कलेक्शन बनाए रखा.

बॉक्स ऑफिस की रैंकिंग

बुधवार के आंकड़े साफ बताते हैं कि नई रिलीज ‘थामा’ दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही. कुल कमाई के मामले में ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब भी शीर्ष पर है. ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ को अपनी रफ्तार बढ़ानी होगी. फिलहाल, बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का राज कायम है, जबकि अन्य दोनों फिल्मों को दर्शकों की प्रतिक्रियाओं पर अपनी पकड़ मजबूत करनी है.

इसे भी पढ़ें-

झारखंड के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवीनी, 2026 से शामिल होंगे अध्याय

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Chhath Geet Bhojpuri: शिल्पी राज का नया छठ गीत ‘खुश रखिह माई के’ रिलीज, मां-बेटी के रिश्ते में भक्ति की गूंज

शिल्पी राज का नया छठ गीत
शिल्पी राज का नया छठ गीत

Chhath Geet Bhojpuri: छठ पर्व को लेकर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हर साल कई नए गीत रिलीज होते हैं, मगर इस बार शिल्पी राज का ‘खुश रखिह माई के’ भावनात्मक जुड़ाव के कारण सबसे खास बन गया है. यह गीत एक बेटी की अपनी बीमार मां के प्रति ममता और भक्ति का प्रतीक है. वीडियो में बेटी छठी मईया से मां की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की दुआ करती नजर आती है.

गीत की शुरुआत कोमल सुरों से होती है, जो धीरे-धीरे भक्ति और संवेदना के संगम में बदल जाती है. संगीत संयोजन बेहद सौम्य है, जो शिल्पी राज की आवाज के साथ मेल खाता है. वीडियो में ग्रामीण परिवेश, घाट की तैयारियां और छठ पूजा की पारंपरिक झलक देखने को मिलती है.

शिल्पी राज का कहना

गीत की रिलीज़ के मौके पर शिल्पी राज ने कहा कि “यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है. हर बेटी अपनी मां के लिए जो दुआ करती है, वही भावना मैंने इस गीत में गाई है.” उन्होंने यह भी बताया कि गीत की रिकॉर्डिंग के दौरान वे खुद कई बार भावुक हो गईं.

कहां सुन सकते हैं ‘खुश रखिह माई के’

यह गीत Pitambra Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के कुछ घंटों में ही इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा यह गीत Spotify, Gaana, Apple Music, Wynk Music और JioSaavn जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है. सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं.

छठ पर्व पर बढ़ी उत्सव की रौनक

चार दिन तक चलने वाला आस्था का महापर्व छठ 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. इस बीच, मंदिरों और घाटों पर तैयारियां जोरों पर हैं. हर ओर शिल्पी राज और अन्य कलाकारों के छठ गीतों की गूंज सुनाई दे रही है. भोजपुरी संगीत की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिल्पी राज का यह गीत लोगों के दिलों में नई आस्था का संचार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें-

नाम-पता अपडेट पर बढ़ा शुल्क, PAN लिंकिंग और KYC में नये नियम लागू

बिहार में PM मोदी और अमित शाह की जनसभाओं का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब-कहां करेंगे प्रचार

Purnia: चुनावी तैयारियों की समीक्षा में जुटे प्रेक्षक, दिए कई सख्त निर्देश

चुनावी तैयारियों की समीक्षा में जुटे प्रेक्षक
चुनावी तैयारियों की समीक्षा में जुटे प्रेक्षक

Purnia: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक ने बुधवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण किया. उन्होंने जिला हेल्पलाइन, नियंत्रण कक्ष, शिकायत निवारण केंद्र, वोटर हेल्पलाइन सेल और एमसीएमसी सेल की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया. इस दौरान प्रेक्षक ने नोडल अधिकारियों और वरीय पदाधिकारियों से सोशल मीडिया, आचार संहिता और शिकायत निवारण से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि चुनाव प्रचार सामग्री, इंटरनेट मीडिया पोस्ट और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों की लगातार निगरानी की जाए. उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष में आने वाली शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए. एमसीएमसी सेल को भी विज्ञापनों और प्रचार सामग्री की जांच में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए गए.

प्रेक्षक ने जिला प्रशासन की तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि जिले में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं और अब तक की तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं. निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-गोवर्धन पूजा में श्रद्धा और उमंग की लहर, गौ पूजन और दीप आराधना से गूंजा इलाका

Purnia News : गोवर्धन पूजा में श्रद्धा और उमंग की लहर, गौ पूजन और दीप आराधना से गूंजा इलाका

चुनावी तैयारियों की समीक्षा में जुटे प्रेक्षक
चुनावी तैयारियों की समीक्षा में जुटे प्रेक्षक

Kenagar: केनगर प्रखंड क्षेत्र और चम्पानगर नगर पंचायत समेत आसपास के गांवों में बुधवार को गोवर्धन पूजा पूरे उल्लास और भक्ति भाव से मनाई गई. सुबह से ही श्रद्धालु अपनी गायों को स्नान कराकर, नई रस्सी पहनाकर और सजाकर पूजा-अर्चना में जुट गए. वहीं, गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाकर पारंपरिक तरीके से भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की गई.

महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और भगवान गोवर्धन को नैवेद्य अर्पित किया. यह पर्व दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है और इसे प्रकृति, गौवंश और कृषि के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का प्रतीक माना जाता है. पूरे क्षेत्र में दिनभर पूजा, भजन और प्रसाद वितरण का माहौल बना रहा.

इसे भी पढ़ें-नाम-पता अपडेट पर बढ़ा शुल्क, PAN लिंकिंग और KYC में नये नियम लागू

Dhanbad News : छठ पर्व के मद्देनजर घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दुकानों से वसूली पर विवाद
दुकानों से वसूली पर विवाद

JodaPokhar: उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को दामोदर नदी स्थित मोहलबनी घाट का निरीक्षण किया. छठ पर्व के मद्देनजर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लाइट 24 घंटे चालू रहें. जहाँ नदी का पानी गहरा है, वहां बैरिकेडिंग की जाए और स्थानीय लोगों के साथ गोताखोरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

घाट व मेले की व्यवस्थाएं

उपायुक्त और एसएसपी ने काली मेला, लाल बंगला नदी किनारे छठ घाट, सुदामडीह रिवर साइड और मोती नगर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया. मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एसडीएम राजेश कुमार, डीएसपी नौशाद आलम, सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम, जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार, जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता और सुदामडीह, भौंरा, पाथरडीह के थाना प्रभारी पुलिस बल मौजूद थे.

डीसी व एसएसपी ने किया मस्ती भरा पल

निरीक्षण के दौरान मोहलबनी घाट पर एक ठेले पर पानीपूरी बिक रही थी. अधिकारीद्वय की नजर पड़ी तो दोनों ने पानीपूरी खाई और कॉलेज के दिनों की याद ताजा की.

इसे भी पढ़ें-

चापापुर कोलियरी मजदूरों का आंदोलन जारी, वेतनमान पर सहमति नहीं बनी

दीपावली की रात दो स्थानों पर हुई मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News: चापापुर कोलियरी मजदूरों का आंदोलन जारी, वेतनमान पर सहमति नहीं बनी

दुकानों से वसूली पर विवाद
दुकानों से वसूली पर विवाद

Dhanbad: इसीएल मुगमा क्षेत्र के चापापुर कोलियरी में आउटसोर्सिंग मजदूरों द्वारा जारी धरना प्रदर्शन बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा. इस बीच मुगमा एरिया के महाप्रबंधक ओपी चौबे और कोलियरी अभिकर्ता सदानंद शर्मा की अगुवाई में मैराथन बैठक हुई, जिसमें इसीएल प्रबंधन ने सकारात्मक आश्वासन दिया.

वेतन वृद्धि पर असहमति

हालांकि, ओसीपी प्रबंधन ने मजदूरों की वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर लिखित समझौता पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए. कंपनी का कहना है कि नियम से अधिक मजदूर कार्यरत हैं और सभी मानक पूरी करते हुए वेतन का भुगतान हो रहा है. अचानक भारी वेतन वृद्धि देना फिलहाल संभव नहीं है और इस पर समीक्षा की आवश्यकता है.

मौके पर मौजूद लोग

बैठक और आंदोलन स्थल पर रामकनाली पंचायत के मुखिया सुखलाल मरांडी, आशीष गोस्वामी, मो. हनान खान, सीताराम हेंब्रम, निर्मल बाउरी, विनय मंडल, समीम अंसारी, श्यामल बाउरी सहित सभी मजदूर मौजूद थे. मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने का निर्णय किया.

इसे भी पढ़ें- दीपावली की रात दो स्थानों पर हुई मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News: दीपावली की रात दो स्थानों पर हुई मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार

दुकानों से वसूली पर विवाद
दुकानों से वसूली पर विवाद

Dhanbad: दीपावली की रात धनबाद के भागा और जामाडोबा-जीतपुर इलाके में दो अलग-अलग स्थानों पर मारपीट और झगड़े की घटनाएं सामने आईं. इन दोनों घटनाओं में जोड़ापोखर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जामाडोबा की घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों स्थानों पर हुई झड़प में तीन लोग घायल हुए हैं.

जामाडोबा की घटना

जामाडोबा इलाके में एक जुआ अड्डे पर जीत-हार को लेकर जुआरियों के बीच विवाद हुआ. इस झगड़े की शिकायत पर जोड़ापोखर पुलिस ने मंगलवार को मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की और मामले में जांच शुरू कर दी है.

भागा की घटना

भागा इलाके में हुई मारपीट को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है. जोड़ापोखर थानेदार सह इंस्पेक्टर उदय कुमार गुप्ता ने स्पष्ट किया कि दोनों घटनाओं में किसी भी प्रकार की फायरिंग नहीं हुई है.

पुलिस की कार्रवाई

जोड़ापोखर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है और घायल लोगों का उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-नाम-पता अपडेट पर बढ़ा शुल्क, PAN लिंकिंग और KYC में नये नियम लागू

Aadhaar Rules 2025: नाम-पता अपडेट पर बढ़ा शुल्क, PAN लिंकिंग और KYC में नये नियम लागू

नाम-पता अपडेट पर बढ़ा शुल्क
नाम-पता अपडेट पर बढ़ा शुल्क

Aadhaar Rules 2025: अब आधार कार्ड में बार-बार नाम, पता, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि बदलवाना महंगा हो गया है. UIDAI ने नए नियम लागू किए हैं, जिनमें अपडेट फीस, आधार-पैन लिंकिंग और KYC से जुड़ी अहम बातें शामिल हैं. ये बदलाव न सिर्फ बैंकिंग और निवेश को प्रभावित करेंगे, बल्कि छोटे सेविंग्स अकाउंट रखने वालों के वित्तीय लेन-देन पर भी असर डालेंगे.

आधार अपडेट के नए चार्ज

  • डेमोग्राफिक बदलाव: नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल या ईमेल अपडेट करने पर अब शुल्क 75 रुपये है, पहले यह 50 रुपये था.
  • बायोमेट्रिक बदलाव: फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो बदलने पर शुल्क 125 रुपये होगा. 5-7 साल के बच्चों के लिए यह फ्री है, और 7-15 साल के बच्चों के लिए सितंबर 2026 तक मुफ्त रहेगा.
  • डॉक्यूमेंट अपडेट: आधार केंद्र पर डॉक्यूमेंट अपडेट करने पर 75 रुपये का शुल्क लगेगा. ऑनलाइन यह सुविधा 14 जून 2026 तक फ्री है. आधार रीप्रिंट करने पर 40 रुपये का चार्ज लागू होगा.
  • होम इनरोलमेंट: घर पर नामांकन कराने पर 700 रुपये, और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए 350 रुपये देने होंगे.

आधार-पैन लिंकिंग जरूरी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि पैन और आधार लिंक न होने पर पैन निष्क्रिय हो जाएगा. इससे म्यूचुअल फंड निवेश, डीमैट खाता खोलने और टैक्स-सेविंग इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश प्रभावित हो सकता है. इसलिए पैन-आधार लिंकिंग अब अनिवार्य है.

सुरक्षित आधार KYC

UIDAI और NPCI ने आधार KYC को और सुरक्षित बनाया है. ऑफलाइन आधार KYC और e-KYC Setu के जरिए बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान बिना पूरी आधार संख्या के भी ग्राहक की पहचान कर सकते हैं. इससे डेटा गोपनीय रहेगा और बैंकिंग प्रक्रिया तेज होगी.

कड़े आधार सत्यापन नियम

UIDAI ने आधार सत्यापन मानकों को सख्त कर दिया है. अब वित्तीय संस्थान केवल तभी आधार-आधारित KYC कर सकते हैं, जब आधार नंबर सक्रिय और गैर-डुप्लिकेट हो. अगर आधार इनवैलिड या डुप्लिकेट पाया गया तो बैंक अकाउंट खोलना या निवेश प्रक्रिया रोक दी जाएगी. यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे mAadhaar ऐप या UIDAI वेबसाइट पर अपने आधार की स्थिति समय-समय पर जांचते रहें.

यूजर्स के लिए सलाह

  • पैन और आधार लिंक करें यदि अभी तक नहीं किया है.
  • mAadhaar ऐप या UIDAI वेबसाइट पर आधार अपडेट स्टेटस देखें.
  • इनकम टैक्स पोर्टल पर पैन-आधार लिंक का स्टेटस चेक करें.
  • बैंक और म्यूचुअल फंड अकाउंट में आधार विवरण अपडेट रखें.
  • समय-समय पर आधार से जुड़े दस्तावेज़ों की KYC कराते रहें.

इसे भी पढ़ें-Jio का नया दांव; ऑफलाइन रिचार्ज पर ₹50 की बचत, जानिए कैसे उठाएं फायदा

iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू, जानें कहां और कितने में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं

Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

WhatsApp से हो रही है जासूसी! इन खतरनाक संकेतों को पहचानें और करें बचाव

Patna
clear sky
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
19 %
3.1kmh
0 %
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
34 °

जरूर पढ़ें