23 February 2026, Monday
Home Blog Page 127

Bihar Elections 2025: बिहार में PM मोदी और अमित शाह की जनसभाओं का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब-कहां करेंगे प्रचार

PM मोदी और अमित शाह की जनसभाओं का पूरा शेड्यूल जारी
PM मोदी और अमित शाह की जनसभाओं का पूरा शेड्यूल जारी

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सूबे का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन अब मैदान में पूरी ताकत झोंक चुके हैं. उम्मीदवारों के साथ राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज नेता भी चुनावी रण में उतरने को तैयार हैं. इस बीच बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है.

कर्पूरी ग्राम से मोदी की शुरुआत, छह जिलों में होंगी सभाएं

इसे भी पढ़ें-तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान, MAA-BETI योजना से महिलाओं को मिलेगी बड़ा लाभ

बीजेपी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर से अपने चुनावी दौरे की शुरुआत करेंगे. इस दिन वह समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम पहुंचकर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को नमन करेंगे. इसके बाद वह समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाएं करेंगे. मोदी का अगला कार्यक्रम 30 अक्टूबर को तय है, जब वे मुजफ्फरपुर और छपरा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद 2, 3, 6 और 7 नवंबर को भी वे अलग-अलग जिलों में रैलियां करेंगे.

अमित शाह 23 अक्टूबर से बिहार में करेंगे एंट्री

गृहमंत्री अमित शाह 23 अक्टूबर को बिहार पहुंचेंगे और अगले दिन यानी 24 अक्टूबर को सीवान और बक्सर में जनसभाएं करेंगे. इसके बाद 25 अक्टूबर को नालंदा, मुंगेर और खगड़िया में उनकी रैलियां होंगी. पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गुरुवार को बिहार दौरे पर रहेंगे और संगठनात्मक बैठकों के साथ-साथ जनसभाओं में हिस्सा लेंगे.

इसे भी पढ़ें- ‘हम ही सिखाए हैं, तो छान रहे हैं’, तेजप्रताप यादव ने राहुल गांधी के जलेबी वीडियो पर चुटकी ली

दो चरणों में होगा मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में संपन्न होंगे. पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. इन तारीखों के बीच बिहार का राजनीतिक माहौल पूरी तरह प्रचार की गूंज से सराबोर रहेगा.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में नामांकन की पहली परीक्षा पास कर 85 उम्मीदवार तैयार, कल करा सकेंगे नाम वापसी

विधानसभा उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा तय, जानें कितनी मिली खर्च की मंजूरी

भागलपुर में नामांकन कराने निकले डिप्टी मेयर डॉ सलाहउद्दीन अहसन बीच रास्ते में छोड़ा मैदान

Bihar News : गंगा में डूब रहे युवक की जान बचाकर आपदा मित्र बने हीरो, शंकरपुर घाट पर टली बड़ी दुर्घटना

शंकरपुर घाट पर टली बड़ी दुर्घटना
शंकरपुर घाट पर टली बड़ी दुर्घटना

Bihar News : भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर घाट पर बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. नहाने के दौरान एक युवक गंगा की गहराई में डूबने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद आपदा मित्रों की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बच गई. यह साहसिक बचाव कार्य वहां मौजूद लोगों के लिए मिसाल बन गया.

नहाने के दौरान गहरे पानी में फंसा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तातारपुर के लाल कोठी निवासी हर्ष चौधरी बुधवार को बुढ़ानाथ मंदिर के पास शंकरपुर घाट पर नहा रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. कुछ ही सेकंड में वह तेज बहाव में डूबने लगा, जिससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई.

आपदा मित्रों की तत्परता से बची जान

घाट पर मौजूद आपदा मित्र मोहम्मद मुस्तकीम और बंटी ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी. दोनों ने मिलकर हर्ष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. जब तक स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आते, तब तक दोनों आपदा मित्र युवक को किनारे तक पहुंचा चुके थे. उनकी इस बहादुरी से एक संभावित त्रासदी टल गई.

लोगों ने की जमकर सराहना

हर्ष को सुरक्षित देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और दोनों आपदा मित्रों की बहादुरी की खुलकर प्रशंसा की. कई लोगों ने कहा कि उनकी त्वरित सूझबूझ और साहस ने एक परिवार को अपूरणीय दुख से बचा लिया.

क्या है ‘आपदा मित्र’ योजना

गौरतलब है कि राज्य सरकार की आपदा मित्र योजना के तहत ऐसे युवाओं को प्रशिक्षित किया जाता है, जो बाढ़, आग या किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत कार्य कर सकें. इनकी तैनाती संवेदनशील इलाकों, विशेष रूप से नदी घाटों पर की जाती है ताकि संकट की घड़ी में तुरंत मदद मिल सके.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर शहर में कल विसर्जन रूट की ठप रहेगी बिजली, लंबी कटौती का करना पड़ेगा सामना

Bihar Election 2025: रिश्वत, नकदी या शराब बांटने की सूचना पर तुरंत होगी कार्रवाई, 24 घंटे में कोर्ट में पेश होगा केस

भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा
भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने की हर कोशिश पर अब तुरंत कार्रवाई की जाएगी. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने फ्लाइंग स्क्वॉड (FST) और स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) को सख्त निर्देश दिए हैं. ये आदेश व्यय एवं मॉनिटरिंग सेल की ओर से जारी किए गए हैं.

प्रलोभन या हथियार की सूचना पर तुरंत पहुंचेगी टीम

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि घूस, नकदी, शराब या किसी भी तरह के प्रलोभन की जानकारी मिलते ही एफएसटी और एसएसटी टीमें तत्काल मौके पर पहुंचें. अगर किसी असामाजिक तत्व द्वारा हथियार या गोला-बारूद का परिवहन किया जा रहा हो, तो उसकी भी त्वरित जांच हो.

कानूनी कार्रवाई और 24 घंटे में कोर्ट में पेशी

पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि ऐसे मामलों में जब्त वस्तुओं की सूची तैयार करें, गवाहों के बयान दर्ज करें और सभी साक्ष्य सुरक्षित रखें. जब्त की गई वस्तुओं का पंचनामा भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रावधानों के तहत तैयार किया जाएगा.
पूरा मामला 24 घंटे के भीतर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. उड़नदस्ते के मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करेंगे कि कार्रवाई के दौरान सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी हों और किसी तरह की अव्यवस्था न फैले.

इसे भी पढ़ें- तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान, MAA-BETI योजना से महिलाओं को मिलेगी बड़ा लाभ

वीडियो रिकॉर्डिंग और एफआईआर अनिवार्य

हर कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी. एफएसटी प्रभारी को निर्देश है कि रिश्वत देने या लेने वाले व्यक्ति, या प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ पकड़े गए लोगों के खिलाफ तुरंत शिकायत या एफआईआर दर्ज करें. दर्ज रिपोर्ट की प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक को भी भेजनी होगी.

उम्मीदवार के खर्च से जुड़ा मामला होगा अलग से दर्ज

इसे भी पढ़ें-भागलपुर शहर में कल विसर्जन रूट की ठप रहेगी बिजली, लंबी कटौती का करना पड़ेगा सामना

यदि किसी मामले में किसी उम्मीदवार का संबंध पाया जाता है, तो उसका उल्लेख शैडो ऑब्जर्वेशन रजिस्टर में किया जाएगा. इससे उम्मीदवार के चुनाव खर्च और आचार संहिता के पालन पर निगरानी रखी जा सकेगी.

गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त नजर

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव अवधि में किसी भी तरह की अनियमितता, घूस या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में 2973 पोलिंग पार्टी गठित, अब होगा मतदान केंद्रों का आवंटन

Bhagalpur News : भागलपुर शहर में कल विसर्जन रूट की ठप रहेगी बिजली, लंबी कटौती का करना पड़ेगा सामना

भागलपुर में आज बंद रहेगी बिजली
भागलपुर में आज बंद रहेगी बिजली.

Bhagalpur News : भागलपुर में गुरुवार को विसर्जन रूट पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. स्टेशन चौक से लेकर खलीफाबाग, कोतवाली, गोशाला रोड, नयाबाजार, बूढ़ानाथ, आदमपुर खंजरपुर व मुसहरी घाट के आसपास के क्षेत्रों में लोगों को लंबी कटौती का सामना करना पड़ सकता है.

बिजली विभाग के सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा कारणों से इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति स्थगित रहेगी. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे प्रतिमाएं आगे बढ़ेंगी, प्रशासन के साथ समन्वय करके बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी. विसर्जन रूट पर बिजली पूरी तरह बंद रहेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि बिजली मिलने पर तुरंत पानी भर लें, ताकि असुविधा कम से कम हो.

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को भी बिजली बंद रही. प्रतिमा निकाले जाने के कारण तिलकामांझी इलाके में सबसे लंबी कटौती हुई. यहां दो फीडरों को बंद करना पड़ा.

छठ घाटों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयारियां तेज

बिजली विभाग ने छठ घाटों पर लगातार और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियाँ शुरू कर दी हैं. खंजरपुर एसएम कालेज रोड सीढ़ी घाट, बरारी जहाज घाट, खिरनीघाट, मायागंज मुसहरी घाट, नयाबाजार घाट और आदमपुर जहाज घाट सहित सभी प्रमुख गंगा घाटों में मरम्मत और रखरखाव का काम किया जा रहा है.

खराब हाइमास्ट लाइट को दुरुस्त किया जाएगा और आपूर्ति लाइन की मरम्मत की जाएगी. अर्घ्य के समय कनीय अभियंता और सहायक अभियंता के साथ लाइनमैन तैनात रहेंगे. घाटों के पास ट्रांसफार्मर की निगरानी की जाएगी और खराब होने पर तुरंत मरम्मत कर बिजली आपूर्ति सुचारू की जाएगी. जरूरत पड़ने पर रिजर्व ट्रांसफार्मर तुरंत घाटों पर भेजे जाएंगे.

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिजली की तारों से सटने वाले पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराई गई है, ताकि हवा चलने पर बिजली आपूर्ति बाधित न हो.

क्विक रिस्पांस टीम और कंट्रोल रूम शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में किसी भी समस्या का तुरंत समाधान करेंगे.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में रिश्वत बांटने पर होगी कार्रवाई, FST और SST टीमों को मिले सख्त निर्देश

Bihar Election 2025: भागलपुर में रिश्वत बांटने पर होगी कार्रवाई, FST और SST टीमों को मिले सख्त निर्देश

12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट
12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

Bihar Election 2025: बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और सख्त कर दिया है. इसी क्रम में व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग ने फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST) और स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

निर्देशों के अनुसार, यदि कहीं नकदी, शराब या रिश्वत के वितरण अथवा हथियार, गोला-बारूद या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन** से जुड़ी कोई शिकायत मिलती है, तो एफएसटी टीम को तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करनी होगी.
पुलिस पदाधिकारी ऐसे मामलों में संबंधित वस्तुएं जब्त करेंगे, गवाहों के बयान दर्ज करेंगे और सभी साक्ष्य एकत्र करेंगे. जब्ती की प्रक्रिया भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों के तहत की जाएगी तथा पूरा मामला 24 घंटे के भीतर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.

मजिस्ट्रेट को यह सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है कि पूरी कार्यवाही कानूनी प्रक्रिया के अनुसार हो और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो.
हर कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग करना अनिवार्य होगा. एफएसटी के प्रभारी अधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया है कि रिश्वत देने-लेने वाले, प्रतिबंधित वस्तुएं रखने वाले या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त व्यक्ति के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करें.

दर्ज की गई शिकायतों या एफआईआर की प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक को भेजी जाएगी. यदि मामला किसी अभ्यर्थी के निर्वाचन व्यय से जुड़ा पाया जाता है, तो उसका उल्लेख शैडो ऑब्जर्वेशन रजिस्टर में अनिवार्य रूप से किया जाएगा.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, रिश्वतखोरी या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषी पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में 2973 पोलिंग पार्टी गठित, अब होगा मतदान केंद्रों का आवंटन

 2034 रिक्त पदों पर हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति के लिए जेएसएससी को आवेदन

Bihar Election 2025: भागलपुर में 2973 पोलिंग पार्टी गठित, अब होगा मतदान केंद्रों का आवंटन

भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा
भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को गति दी गई है. इसी क्रम में बुधवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया. प्रक्रिया की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की.

रेंडमाइजेशन के दौरान सभी संबंधित निर्वाची पदाधिकारी और प्रेक्षक मौजूद रहे. इस चरण में विधानसभावार पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों की पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 प्रतिशत कर्मियों को रिजर्व के रूप में रखा गया है.

द्वितीय रेंडमाइजेशन के बाद अब सभी मतदान कर्मियों को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार पोलिंग पार्टियों में समायोजित कर दिया गया है. आगामी तृतीय रेंडमाइजेशन*में प्रत्येक पार्टी को मतदान केंद्र आवंटित किए जाएंगे.

विधानसभा क्षेत्रवार पोलिंग पार्टियों की संख्या इस प्रकार है:

  • बिहपुर – 350
  • गोपालपुर – 351
  • पीरपैंती (अ.ज.) – 484
  • कहलगांव – 468
  • भागलपुर – 415
  • सुल्तानगंज – 442
  • नाथनगर – 463

इस प्रकार कुल 2973 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही सभी मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण तिथि, सामग्रियों के वितरण और मतदान दिवस की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में नामांकन की पहली परीक्षा पास कर 85 उम्मीदवार तैयार, कल करा सकेंगे नाम वापसी

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान, MAA-BETI योजना से महिलाओं को मिलेगी बड़ा लाभ

काउंटिंग से पहले RJD का आरोप
काउंटिंग से पहले RJD का आरोप.

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में महिलाओं के लिए MAA और BETI योजना का बड़ा एलान किया. उन्होंने बताया कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है, तो ये योजनाएं महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगी.

MAA-BETI योजना क्या है?

प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव ने विस्तार से योजना की रूपरेखा बताई. MAA का फुल फॉर्म M- मकान, A- अन्न, A- आमदनी है, जबकि BETI का फुल फॉर्म B- बेनेफिट, E- एजुकेशन, T- ट्रेनिंग, I- इनकम है. योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा, शिक्षा और प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए जाएंगे.

‘माई बहिन मान’ योजना का भी ऐलान

इसे भी पढ़ें- ‘हम ही सिखाए हैं, तो छान रहे हैं’, तेजप्रताप यादव ने राहुल गांधी के जलेबी वीडियो पर चुटकी ली

इसके पहले तेजस्वी यादव ने ‘माई बहिन मान’ योजना के तहत महिलाओं को 2,500 रुपये दिए जाने की घोषणा की थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई लोन नहीं होगा और सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर इस योजना का अधिनियम और कानून बनाए जाएंगे. योजना के तहत हर परिवार को सरकारी नौकरी का अवसर भी मिलेगा.

जीविका दीदियों के लिए बड़ा ऐलान

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि जीविका दीदियों को स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलेगा और उनका मासिक वेतन 30,000 रुपए निर्धारित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करते समय उन्होंने जीविका समूहों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझा.

इस तरह से चुनाव से पहले ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महिलाओं और जीविका दीदियों के लिए बड़ी घोषणाएं कर महागठबंधन की महिलाओं के लिए योजनाओं को प्रमुख एजेंडा बना दिया है.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में नामांकन की पहली परीक्षा पास कर 85 उम्मीदवार तैयार, कल करा सकेंगे नाम वापसी

विधानसभा उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा तय, जानें कितनी मिली खर्च की मंजूरी

भागलपुर में नामांकन कराने निकले डिप्टी मेयर डॉ सलाहउद्दीन अहसन बीच रास्ते में छोड़ा मैदान

Ranchi News : 2034 रिक्त पदों पर हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति के लिए जेएसएससी को आवेदन

रांची में तेज बारिश
रांची में तेज बारिश शुरू.

Ranchi News : स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 के रिक्त पदों पर नियुक्ति से जुड़ी याचिकाओं के तहत झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को आवेदन जमा करना शुरू कर दिया गया है. याचिकाकर्ताओं के पास अब आवेदन देने के लिए केवल पांच-छह दिन शेष हैं.

झारखंड हाईकोर्ट की एकल पीठ ने आदेश दिया था कि याचिकाकर्ताओं को आदेश की तिथि से आठ सप्ताह के अंदर जेएसएससी सचिव के पास आवेदन जमा करना होगा. इसके अलावा, कोर्ट ने जेएसएससी और राज्य सरकार को शेष 2034 रिक्तियों को योग्य उम्मीदवारों से छह महीने के भीतर भरने का निर्देश दिया है. अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अदालत ने एक सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमीशन का गठन भी किया था.

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कुल 17,784 पदों में से अब तक केवल 12,046 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हुई है और अनुसूचित जाति/जनजाति अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण 3,704 रिक्तियां खाली रही हैं. शेष 2,034 रिक्तियों को पात्र उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर प्रदान करना आवश्यक है.

इस मामले में जेएसएससी ने 26 विषयों का स्टेट मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ जारी किया था. जिला और राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर नियुक्तियां की गईं, जिससे कई योग्य उम्मीदवार अब तक नियुक्त नहीं हो पाए. याचिकाकर्ताओं की ओर से मीना कुमारी व अन्य द्वारा 258 याचिकाएं दायर की गई थीं. इसके जवाब में जेएसएससी ने हाईकोर्ट में अपील याचिका दायर की है, जबकि याचिकाकर्ताओं ने कैवियट याचिका पेश की है.

इसे भी पढ़ें-‘हम ही सिखाए हैं, तो छान रहे हैं’, तेजप्रताप यादव ने राहुल गांधी के जलेबी वीडियो पर चुटकी ली

Kolkata News : तेज रफ्तार बाइकें आमने-सामने टकराईं, पांसकुड़ा में एक की मौत तीन घायल

मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव
मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव.

Kolkata News : घाटाल–पांसकुड़ा राज्य सड़कों पर सोमवार की रात करीब 11:30 बजे एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई. किसान मंडी के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान सौरभ दास के रूप में हुई है, जो बाहारग्राम का निवासी था. हादसे में घायल तीन युवकों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पांसकुड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात उन्हें तमलुक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही पांसकुड़ा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शेख समीरुद्दीन सहित अन्य नेता मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे और अत्यधिक तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, झाड़ग्राम में चालक की मौत

‘हम ही सिखाए हैं, तो छान रहे हैं’, तेजप्रताप यादव ने राहुल गांधी के जलेबी वीडियो पर चुटकी ली

Kolkata News : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, झाड़ग्राम में चालक की मौत

मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव
मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव.

Kolkata News : बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र के टंगभेंदा जंगल के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार चालक की मौत हो गई. पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम मनोरंजन सरदार है.

जानकारी के अनुसार, कार बेलपहाड़ी की ओर जा रही थी. अत्यधिक गति और अनियंत्रित ड्राइविंग के कारण वाहन अचानक सड़क से बाहर होकर पेड़ से टकरा गया. इस हादसे में कार का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही, क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले जाया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें- ‘हम ही सिखाए हैं, तो छान रहे हैं’, तेजप्रताप यादव ने राहुल गांधी के जलेबी वीडियो पर चुटकी ली

Patna
clear sky
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
20 %
3.3kmh
0 %
Mon
25 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
34 °

जरूर पढ़ें