23 February 2026, Monday
Home Blog Page 128

Kolkata News : तेज रफ्तार बाइकें आमने-सामने टकराईं, पांसकुड़ा में एक की मौत तीन घायल

मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव
मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव.

Kolkata News : घाटाल–पांसकुड़ा राज्य सड़कों पर सोमवार की रात करीब 11:30 बजे एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई. किसान मंडी के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान सौरभ दास के रूप में हुई है, जो बाहारग्राम का निवासी था. हादसे में घायल तीन युवकों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पांसकुड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात उन्हें तमलुक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही पांसकुड़ा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शेख समीरुद्दीन सहित अन्य नेता मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे और अत्यधिक तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, झाड़ग्राम में चालक की मौत

‘हम ही सिखाए हैं, तो छान रहे हैं’, तेजप्रताप यादव ने राहुल गांधी के जलेबी वीडियो पर चुटकी ली

Kolkata News : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, झाड़ग्राम में चालक की मौत

मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव
मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव.

Kolkata News : बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र के टंगभेंदा जंगल के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार चालक की मौत हो गई. पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम मनोरंजन सरदार है.

जानकारी के अनुसार, कार बेलपहाड़ी की ओर जा रही थी. अत्यधिक गति और अनियंत्रित ड्राइविंग के कारण वाहन अचानक सड़क से बाहर होकर पेड़ से टकरा गया. इस हादसे में कार का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही, क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले जाया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें- ‘हम ही सिखाए हैं, तो छान रहे हैं’, तेजप्रताप यादव ने राहुल गांधी के जलेबी वीडियो पर चुटकी ली

Bihar Election 2025: ‘हम ही सिखाए हैं, तो छान रहे हैं’, तेजप्रताप यादव ने राहुल गांधी के जलेबी वीडियो पर चुटकी ली

राहुल गांधी के जलेबी बनाने पर तेज प्रताप यादव का रिएक्शन
राहुल गांधी के जलेबी बनाने पर तेज प्रताप यादव का रिएक्शन

Bihar Election 2025: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा से उम्मीदवार तेजप्रताप यादव चुनावी अभियान में पूरी तरह सक्रिय हैं. बुधवार को महुआ विधानसभा क्षेत्र में जनता से मिलने के दौरान मीडियाकर्मियों ने उनसे राहुल गांधी के जलेबी बनाने वाले वायरल वीडियो पर सवाल किया.

तेजप्रताप का बयान: ‘हम ही सिखाए, इसलिए छान रहे’

तेजप्रताप यादव ने कहा, “राहुल गांधी मेरी जलेबी बनाने की विधि सीख रहे हैं, इसलिए छान रहे हैं. हमने ही उन्हें यह तरीका सिखाया है.” यह वीडियो दिवाली से पहले दिल्ली की मशहूर घंटेवाला मिठाई की दुकान का है, जहां राहुल गांधी ने इमरती और लड्डू बनाने में हाथ आजमाया और सोशल मीडिया पर साझा किया.

इसे भी पढ़ें-फर्स्ट फेज के चुनाव में NDA और महागठबंधन के कितने करोड़पति उम्मीदवार हैं ? यहां जानें पूरा डिटेल्स

राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में राहुल गांधी ने लिखा कि पुरानी दिल्ली की यह प्रतिष्ठित दुकान अपनी मिठास और पारंपरिक स्वाद बनाए रखती है. उन्होंने कहा कि दीपावली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है. साथ ही लोगों से पूछा कि वे अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं और इसे खास कैसे बना रहे हैं.

महुआ में जीत का दावा

तेजप्रताप यादव ने महुआ विधानसभा में अपनी पकड़ का दावा किया. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अब भाजपा या कांग्रेस का नहीं, बल्कि जनशक्ति पार्टी का गढ़ बन चुका है.

14 नवंबर को दीपावली मनाने का संकेत

दीपावली के दिन के सवाल पर तेजप्रताप यादव ने कहा, “महुआ में जाकर देखिए किसका डंका बज रहा है. 14 नवंबर को जब रिजल्ट आएगा, तब दीपावली मनाई जाएगी.” इस तरह उन्होंने पार्टी की जीत पर भरोसा जताया.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में नामांकन की पहली परीक्षा पास कर 85 उम्मीदवार तैयार, कल करा सकेंगे नाम वापसी

विधानसभा उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा तय, जानें कितनी मिली खर्च की मंजूरी

भागलपुर में नामांकन कराने निकले डिप्टी मेयर डॉ सलाहउद्दीन अहसन बीच रास्ते में छोड़ा मैदान

No College Degree? करें ये 8 Online Course, मिलेगी लाखों की सैलरी और करियर में ग्रोथ

Online Course
Online Course(फोटो : सोशल मीडिया)

Best Online Course 2025: हर किसी के पास कॉलेज डिग्री होना जरूरी नहीं है. कई लोग किसी कारणवश पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं या कॉलेज तक नहीं पहुंच पाते. अगर आपके पास डिग्री नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं—क्योंकि अब ऐसे कई ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं जिन्हें पूरा करके आप लाखों की सैलरी पा सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन शॉर्ट टर्म ऑनलाइन कोर्स, जिनसे आपकी स्किल्स और इनकम दोनों बढ़ सकती हैं.

आने वाले वक्त में बढ़ेगी इन कोर्स की डिमांड

टेक्नोलॉजी और बिजनेस सेक्टर तेजी से बदल रहे हैं. साल 2026 तक कई ऐसे ऑनलाइन कोर्स आ जाएंगे, जिन्हें इंडस्ट्री में डिग्री के बराबर माना जाएगा. मतलब, बिना कॉलेज डिग्री के भी करियर बनाने का रास्ता खुला रहेगा. ये कोर्स न सिर्फ स्किल्स सिखाते हैं बल्कि रोजगार के मौके भी बढ़ाते हैं.

Online Course के फायदे

  • कहीं से भी सीख सकते हैं.
  • प्रैक्टिकल नॉलेज पर आधारित होते हैं.
  • रोजगार के अधिक अवसर मिलते हैं.
  • करियर को नई दिशा मिलती है.

AWS Certified Solutions Architect

अमेज़न वेब सर्विसेज का यह कोर्स क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइन करने की ट्रेनिंग देता है. कोर्स में कंप्यूट, स्टोरेज, नेटवर्किंग और सुरक्षा जैसी AWS सेवाओं की जानकारी दी जाती है. इसे पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट मिलता है और क्लाउड सेक्टर में बेहतरीन करियर बन सकता है.

Google IT Support Professional Certificate

गूगल का यह कोर्स आईटी सपोर्ट और टेक्नोलॉजी की प्रैक्टिकल नॉलेज देता है. इसमें सिस्टम और नेटवर्क प्रोसेस की गहरी समझ विकसित की जाती है. इस कोर्स के बाद उम्मीदवारों की औसत सैलरी 5 से 8 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक हो सकती है.

Certified ScrumMaster (CSM)

यह कोर्स एजाइल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट पर आधारित है. सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट या आईटी सेक्टर में करियर बनाने वालों के लिए यह बेहद उपयोगी है. इससे टीम लीडिंग और प्रोजेक्ट हैंडलिंग की क्षमता बढ़ती है.

HubSpot Content Marketing Certification

कंटेंट और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में कदम रखने वालों के लिए यह कोर्स बेस्ट है. इसमें इनबाउंड मार्केटिंग, ब्रांडिंग और कंटेंट स्ट्रैटजी की गहराई से ट्रेनिंग दी जाती है.

Cisco Certified Network Associate (CCNA)

नेटवर्किंग फील्ड में काम करने वालों के लिए यह कोर्स बेहद फायदेमंद है. इसमें नेटवर्क सेटअप, ट्रबलशूटिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी से जुड़ी तकनीकों की जानकारी दी जाती है.

Project Management Professional (PMP)

हर संगठन में प्रोजेक्ट को सही दिशा देने के लिए एक्सपर्ट की जरूरत होती है. यह कोर्स प्रोजेक्ट हैंडलिंग, रिस्क मैनेजमेंट और टीम कोऑर्डिनेशन जैसी स्किल्स सिखाता है. इस सर्टिफिकेट से 12 से 22 लाख रुपये सालाना तक की सैलरी मिल सकती है.

Microsoft Certified: Azure Fundamentals

माइक्रोसॉफ्ट के इस कोर्स में क्लाउड कंप्यूटिंग की बुनियादी जानकारी दी जाती है. यह उन लोगों के लिए खास है जो आईटी सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं और माइक्रोसॉफ्ट प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करना पसंद करते हैं.

Certified Data Professional (CDP)

डेटा साइंस और एनालिटिक्स के क्षेत्र में यह कोर्स बहुत लोकप्रिय है. इस सर्टिफिकेट के बाद बड़े संगठनों में डेटा हैंडलिंग और प्रोसेसिंग से जुड़ी नौकरियाँ मिलती हैं. इस कोर्स के बाद 13-15 लाख रुपये वार्षिक तक की सैलरी संभव है.

इसे भी पढ़ें-

अब दिसंबर में होगी परीक्षा, जानें नई तारीखें और पूरा शेड्यूल

दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, 3,000+ पदों के लिए खुला मौका, तुरंत करें आवेदन

बिहार में 1907 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख जानें

Aaj Ka Rashifal 22 October 2025: धनु राशि वालों की पूरी होंगी इच्छाएं, जानें आज 22 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 3 November 2025
Aaj Ka Rashifal 3 November 2025

Aaj Ka Rashifal Today, 22 October 2025: बुधवार का दिन नई शुरुआत और सकारात्मक परिणामों का संकेत दे रहा है. आज सितारों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आई है. मेहनत और लगन का फल मिलने वाला है. कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे तो कुछ को पारिवारिक मोर्चे पर राहत. जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का पूरा दैनिक राशिफल.

मेष (Aries)

आज आपके करियर में उन्नति के योग हैं. नौकरी बदलने या प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं. किसी वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात लाभदायक रहेगी. व्यापारियों को आर्थिक फायदा होगा और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

वृष (Taurus)

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं जिनका आप सफलतापूर्वक निर्वाह करेंगे. आपकी योजनाएँ फलीभूत होंगी. राजनीति या समाज सेवा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और परिवार में आनंद का माहौल रहेगा.

मिथुन (Gemini)

किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा. पढ़ाई या प्रतियोगिता में सफलता के संकेत हैं. घर में शुभ आयोजन हो सकता है. धार्मिक या सामाजिक कार्यों में भागीदारी से आत्मसंतोष मिलेगा.

कर्क (Cancer)

आत्मविश्वास बढ़ेगा और मेहनत रंग लाएगी. नई नौकरी या बिज़नेस से जुड़ी योजनाएँ सफल होंगी. वाहन या संपत्ति की खरीद संभव है. लंबी दूरी की यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं.

इसे भी पढ़ें-फर्स्ट फेज के चुनाव में NDA और महागठबंधन के कितने करोड़पति उम्मीदवार हैं ? यहां जानें पूरा डिटेल्स

सिंह (Leo)

आज काम में धैर्य रखना होगा. जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में मतभेद संभव हैं. वरिष्ठों से संवाद में संयम रखें.

कन्या (Virgo)

पारिवारिक दायित्वों को निभाने में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा. अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा. छात्रों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे.

तुला (Libra)

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन परिणाम सकारात्मक मिलेंगे. कारोबार में स्थिरता आएगी. नए स्रोतों से आमदनी के योग बनेंगे. प्रभावशाली लोगों से जुड़ाव लाभकारी रहेगा.

वृश्चिक (Scorpio)

लंबे समय से अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं. अचानक धन लाभ की संभावना है. मित्रों और परिजनों से सहयोग मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

धनु (Sagittarius)

आज आपके लिए सौभाग्यशाली दिन साबित हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. रुके हुए संपत्ति या जमीन के मामले सुलझ जाएंगे. विरोधी परास्त होंगे और महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी.

मकर (Capricorn)

आज आपके प्रयासों का सार्थक परिणाम मिलेगा. सट्टा या निवेश से लाभ हो सकता है, लेकिन सावधानी जरूरी है. पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें. पारिवारिक माहौल आनंदमय रहेगा.

कुंभ (Aquarius)

शारीरिक और मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा. परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा. अधूरे कार्य पूरे होंगे और नए अवसर सामने आएंगे.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में नामांकन की पहली परीक्षा पास कर 85 उम्मीदवार तैयार, कल करा सकेंगे नाम वापसी

मीन (Pisces)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. व्यापार में विस्तार होगा और आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी. नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा संभव है. पारिवारिक जीवन में खुशियाँ रहेंगी और मन प्रसन्न रहेगा.

इसे भी पढ़ें-

विधानसभा उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा तय, जानें कितनी मिली खर्च की मंजूरी

भागलपुर में नामांकन कराने निकले डिप्टी मेयर डॉ सलाहउद्दीन अहसन बीच रास्ते में छोड़ा मैदान

Bihar Election 2025: फर्स्ट फेज के चुनाव में NDA और महागठबंधन के कितने करोड़पति उम्मीदवार हैं ? यहां जानें पूरा डिटेल्स

बिहार में करोड़पति उम्मीदवारों का जानिये पूरा डिटेल्स
बिहार में करोड़पति उम्मीदवारों का जानिये पूरा डिटेल्स

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 121 सीटों पर होने वाले मुकाबले में उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर अनुभव का पूरा आंकड़ा सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार इस चरण में सबसे अधिक 17 उम्मीदवार कानून (LLB) की डिग्रीधारी हैं, जबकि 13 इंजीनियर, 5 डॉक्टर, 12 पीएचडी या समकक्ष डिग्रीधारी, और 3 एमबीए उम्मीदवार मैदान में हैं.

सामाजिक समीकरण और आरक्षण

सामाजिक दृष्टि से दोनों गठबंधनों ने अपने परंपरागत वोटबैंक को साधने की पूरी कोशिश की है. महागठबंधन ने इस चरण में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है. कुल 121 सीटों में से 19 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं.

आर्थिक स्थिति: करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में नामांकन की पहली परीक्षा पास कर 85 उम्मीदवार तैयार, कल करा सकेंगे नाम वापसी

आर्थिक रूप से इस चरण में एनडीए के 92 और महागठबंधन के 87 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जो चुनावी मैदान में संपत्ति और वित्तीय ताकत का बड़ा संकेत है. संपन्न उम्मीदवारों की यह संख्या राजनीतिक दलों की तैयारी और प्रत्याशियों की क्षमता को दर्शाती है.

करोड़पति उम्मीदवारों का डिटेल्स(सीट- पार्टी- प्रत्याशी -उम्र- जाति- संपत्ति- शिक्षा)

लखीसराय
भाजपा-विजय कु सिन्हा- 58- भूमिहार- 4.22 करोड़- इंजीनियरिंग
कांग्रेस – अमरेश कुमार- 45- भूमिहार- 1.44 करोड़- सातवीं पास

नालंदा
जदयू- श्रवण कुमार- 66- कुर्मी- 1.71- करोड़- इंटर
कांग्रेस – कौशलेंद्र कुमार- 59- कुर्मी- 1.57 करोड़- एलएलबी

बरबीघा
जदयू- कुमार पुष्पंजय- 62- भूमिहार- 71.57 करोड़- एलएलबी
कांग्रेस- त्रिशुलधारी सिंह- 66- भूमिहार- 1.44 करोड़- साक्षर

शेखपुरा
जदयू – रणधीर सोनी- 50- कुर्मी- 6.21 करोड़- पीजी
राजद- विजय कुमार 45 यादव 6.85 करोड़ स्नातक

अस्थावां
जदयू- जितेंद्र कुमार- 53- कुर्मी- 3.69 करोड़- पीजी
राजद – रवि रंजन- 29- भूमिहार- 1.92 करोड़- स्नातक

बिहारशरीफ
भाजपा- डॉ सुनील कुमार- 68- कुशवाहा- 11.41 करोड़- एमबीबीएस
कांग्रेस- उमैर खान- 55- मुस्लिम- 2.88 करोड़ – पीजी

राजगीर
जदयू- कौशल किशोर- 52- रविदास- 1.56 करोड़- एलएलबी
सीपीआइ- विश्वनाथ चौधरी- 65- पासी- 1.7 लाख- इंजीनियरिंग

इस्लामपुर
जदयू- रूहेल रंजन- 44- कुर्मी- 9.30 करोड़- इंजीनियरिंग
राजद-राकेश रंजन- 55- यादव- 3.88 करोड़- एलएलबी

हिलसा
जदयू – कृष्ण मुरारी शरण- 74- कुर्मी- 2.99 करोड़- बीएससी (1)
राजद- शक्ति सिंह यादव- 52- यादव- 8.62 करोड़- इंटर

हरनौत
जदयू- हरिनारायण सिंह- 78- कुर्मी- 2.02 करोड़- स्नातक
कांग्रेस -अरुण कुमार- 45- बेलदार – 15.25 लाख- स्नातक

संदेश
जदयू – राधाचरण शाह- 67- कानू- 27.42 करोड़- आठवीं
राजद- दीपू सिंह- 28- यादव- 2.01 करोड़- स्नातक

बड़हरा
भाजपा- राघवेंद्र प्रताप- 72- राजपूत- 81 लाख- मैट्रिक
राजद- अशोक कु सिंह- 49- राजपूत – 16.87 करोड़ – स्नातक

आरा
भाजपा- संजय सिंह- 55- राजपूत- 31 लाख- पीजी
माले- क्यामुद्दीन अंसारी- 50- मुस्लिम- 37 हजार- पीजी

अगियांव
भाजपा- महेश पासवान- 48- पासवान- 55 हजार- पीजी
माले- शिवप्रकाश रंजन- 40- रविदास- 30 लाख- एलएलबी

सीवान
भाजपा-मंगल पांडे- 52- ब्राह्मण- 01. 47 करोड़- स्नातक
राजद-एबी चौधरी- 78- यादव- 4.6 करोड़ – स्नातक

जीरादेई
जदयू-भीषम प्रताप सिंह- 54- कुशवाहा- 1.45 करोड़- मैट्रिक
माले-अमरजीत कुशवाहा- 54- कुशवाहा- 63 लाख- स्नातक

दरौली
माले- सत्यदेव राम- 58- रविदास- 47 लाख- मैट्रिक
एलजेपी-विष्णुदेव पासवान -33 -पासवान- 3 लाख -मैट्रिक

रघुनाथपुर
जदयू-विकास कुमार सिंह -48 -राजपूत -5.25 करोड़- स्नातक
राजद-ओसामा- 31 -मुस्लिम- 2.31 करोड़- मैट्रिक

दरौंदा
माले-अमरनाथ यादव -60- यादव- 70.9 लाख- साक्षर
भाजपा-कर्णजीत सिंह- 50 -राजपूत- 9.18 करोड़- इंटर

बड़हरिया
राजद-अरुण कुमार गुप्ता- 54 -वैश्य -40.9 करोड़- इंटर
जदयू -इंद्रदेव सिंह- 60 कुर्मी- 2.08 करोड़- हाइ स्कूल

गोरयाकोठी
राजद-अनवारूल हक- 45 मुस्लिम- 12.97 करोड़- स्नातक
भाजपा-देवेशकांत सिंह- 57- भूमिहार- 1.69 करोड़- स्नातक

महाराजगंज
राजद-विशाल कुमार- 31- जायसवाल- 2.76 करोड़- स्नातक
जदयू-हेम नारायण प्रसाद- 31 -कलवार -5.04 करोड़ -इंटर

एकमा
राजद-श्रीकांत यादव -55- यादव -2.49 करोड़- आठवां पास
जदयू-मनोरंजन सिंह -66- भूमिहार- 3.27 करोड़- नॉन मैट्रिक

मांझी
जदयू-रंधीर कुमार- 42- राजपूत -1.76 करोड़- इंटर
माकपा-डा सत्येंद्र यादव- 48- यादव – 1.50 करोड़ -एमए

बनियापुर
भाजपा-केदारनाथ- 61 -राजपूत- 3.62 करोड़ -स्नातक
राजद-चांदनी देवी- 54- राजपूत -3.62 करोड़ -इंटर

तरैया
भाजपा-जनक सिंह- 64 -राजपूत -6.95 करोड़ -स्नातक
राजद-शैलेंद्र प्रताप- 54- राजपूत- 1.33 करोड़- स्नातक

मढ़ौरा
राजद-जितेंद्र कुमार राय- 46- यादव -4.09 करोड़- स्नातक
लोजपा-नामांकन रद्द

छपरा
राजद-शत्रुघ्न यादव -39- यादव- 24.81 करोड़ -मैट्रिक
भाजपा-छोटी कुमारी -35- कानू- 26.35 लाख- इंटर

गड़खा
राजद-सुरेंद्र राम- 45- रविदास- 1.06 करोड़- स्नातक
लोजपा-सीमांत मृणाल -34- पासवान- 1.18 करोड़- इंटर

अमनौर
भाजपा-कृष्ण कुमार मंटू- 50 -कुर्मी -7.52 करोड़- मैट्रिक
राजद-सुनील कुमार -50- यादव- 94.25 लाख- इंटर

मोकामा
जदयू- अनंत सिंह- 64- भूमिहार- 37.88 करोड़ -साक्षर
राजद- वीणा देवी- 52- भूमिहार -8.67 करोड़- नौवीं

दानापुर
भाजपा-रामकृपाल यादव- 64- यादव- 1.66 करोड़ – स्नातक
राजद- रितलाल राय- 53- यादव- 12.53 करोड़- इंटर

दीघा
भाजपा- संजीव चौरसिया -56- चौरसिया- 4.52 करोड़ – पीएचडी
माले- दिव्या गौतम- 33- राजपूत -15.26 लाख – पीजी

बाढ़
भाजपा- सियाराम सिंह- 48- राजपूत -2.23 करोड़- एमबीबीएस
राजद-कर्णवीर सिंह- 55 -यादव -16.37 करोड़ – स्नातक

बख्तियारपुर
लोजपा- अरुण कुमार- 51- वैश्य- 4.10 करोड़
राजद-अनिरुद्ध कुमार- 55- यादव- 10.99 करोड़- इंटर

फतुहा
लोजपा- रूपा कुमारी- 29- यादव -1.08 करोड़ – साक्षर
राजद-रामांदन यादव- 69 -यादव- 14.60 करोड़- पीएचडी

बिक्रम
कांग्रेस- अनिल कुमार- 61- भूमिहार- 26.70 करोड़- स्नातक
भाजपा- सिद्धार्थ सौरभ- 44- भूमिहार- 42.87- करोड़ इंटर

कुम्हरार
भाजपा- संजय कुमार- 50- वैश्य- 93.18 लाख- स्नातक
कांग्रेस- इंद्रदीप चंद्रवंशी -47- कहार -59 लाख- पीएचडी

पालीगंज
माले- संदीप सौरव- 38 -यादव- 49 लाख- पीएचडी
लोजपा- सुनील कुमार- 42 -यादव- 7 करोड़ -मैट्रिक

पटना
भाजपा- रत्नेश कुमार- 45- कुशवाहा- 3.42 करोड़- एलएलबी
कांग्रेस- शशांत शेखर- 34- यादव- 3.24 करोड़ -बीटेक

फुलवारी
जदयू- श्याम रजक- 71 -धोबी- 2 करोड़- बीकॉम
माले- गोपाल रविदास -56- रविदास -19.54 लाख -स्नातक

मसौढ़ी
जदयू- अरुण मांझी- 53- मुसहर- 58. 19 लाख -मैट्रिक
राजद- रेखा देवी- 54 -दुसाध- 1.33 करोड़ -सातवीं

मनेर
लोजपा-जितेंद्र यादव- 45- यादव -1.54 करोड़- मैट्रिक
राजद- भाई विरेंद्र- 64 -यादव -3.18 करोड़ -मैट्रिक

बांकीपुर
भाजपा- नितिन नवीन -45- कायस्थ -2.39 करोड़- इंटर
राजद- रेखा कुमारी- 45 -वैश्य -6.34 करोड़- स्नातक

भोरे
माले-धनंजय- 29- दुसाध – 82.47 लाख -एमफिल
जदयू- सुनील कुमार- 65- रविदास -3.61 करोड़ – एमए

बैकुंठपुर
राजद-प्रेमशंकर प्रसाद- 40- यादव- 1.80 करोड़- इंटर
भाजपा- मिथिलेश तिवारी- 54 -ब्राह्मण- 1.23 करोड़- इंटर

गोपालगंज
कांग्रेस-ओमप्रकाश गर्ग -39- ब्राह्मण -4.70 करोड़- एलएलबी
भाजपा- सुभाष सिंह- 49 -राजपूत -11.34 करोड़- इंटर

हथुआ
राजद-राजेश कु सिंह- 52- कुशवाहा -1.47 करोड़- इंटर
जदयू-रामसेवक सिंह -53 -कुशवाहा- 2.41 करोड़- इंटर

कुचायकोट
कांग्रेस- एचएन सिंह- 55- कुशवाहा- 82 लाख- मैट्रिक
जदयू- अमरेंद्र कु पांडेय- 51 -ब्राह्मण- 3.97 करोड़- इंटर

सकरा
कांग्रेस-उमेश कु राम- 64 -चमार -4.25 लाख- बीए- कृषि
एससी जदयू-आदित्य कुमार- 30- पासी- 68.10 लाख- एलएलबी

कुढ़नी
राजद-बबलू कुशवाहा- 49- कोइरी- 4.53 करोड़- इंटर
भाजपा-केदार पी गुप्ता- 61- कानू- 1.73 करोड़- एमए

मुजफ्फरपुर
कांग्रेस-विजेंद्र चौधरी- 62- वैश्य -4.13 करोड़- मैट्रिक
भाजपा-रंजन कुमार- 57- भूमिहार- 6.64 करोड़- स्नातक

कांटी
राजद-मो इसराईल- 49- पसमांदा- 1.21 करोड़- आइएससी
जदयू-अजीत कुमार -61- भूमिहार- 2.67 करोड़- इंजीनियरिंग

पारू
राजद -शंकर प्रसाद -58 -यादव- 2.52 करोड़ -स्नातक
रालोमो-मदन चौधरी- 57 -वैश्य- 3.96 करोड़- इंटर

साहेबगंज
राजद -पृथ्वीनाथ राय- 57 -यादव -1.12 करोड़- इंटर
भाजपा -राजू कु सिंह- 55 -राजपूत- 11.10 करोड़- एमटेक

जगदीशपुर
राजद-किशोर कुणाल- 31- यादव- 69.54 लाख- इंटर
जदयू-श्रीभगवान सिंह- 61 -कोइरी- 2.2 करोड़- मैट्रिक

तरारी
भाजपा-विशाल प्रशांत- 31- भूमिहार- 2 करोड़ -इंटर
भाकपा माले-मदन सिंह- 54- कहार- 3 लाख- नन मैट्रिक

शाहपुर
भाजपा-राकेश रंजन- 30- ब्राह्मण- 4.5 लाख- स्नातक
राजद-राहुल तिवारी -51- ब्राह्मण- 6.12 करोड़- इंटर

ब्रह्मपुर
लोजपा-हुलास पांडेय- 48 -भूमिहार- 10 करोड़- स्नातक
राजद-शंभूनाथ- 61 -यादव -50 लाख- मैट्रिक

बक्सर
भाजपा-आनंद मिश्रा- 44- ब्राह्मण- 60 लाख- पीजी
कांग्रेस-मुन्ना तिवारी- 57- ब्राह्मण -25 लाख -स्नातक

डुमरांव
जदयू-राहुल सिंह -38- राजपूत -15 लाख- स्नातक
माले-अजित कु सिंह- 39- कुशवाहा- 13 लाख- स्नातक

राजपुर
कांग्रेस-विश्वनाथ राम 53 रविदास 1.5 करोड स्नातक
एससी जदयू-संतोष निराला 50 रविदास 1 करोड़ स्नातक

बहादुरपुर
राजद-भोला यादव- 62- यादव -49 लाख- पीजी
जदयू-मदन सहनी -58 -निषाद- 1 करोड़- स्नातक

केवटी
राजद-फराज फातमी- 43- सैयद- 05 करोड़- पीजी
भाजपा-मुरारी झा- 68- ब्राह्मण- 02 करोड़- डी लिट

रोसड़ा
भाजपा-बीरेंद्र कुमार- 49- पासवान- 87 लाख- स्नातक
एससी कांग्रेस -बीके रवि- 61- रविदास- 04 करोड़- स्नात्कोत्तर

हसनपुर
जदयू-राज कुमार राय- 27- यादव -49 लाख- एमएससी
राजद-माला पुष्पम -51 -यादव- 08 करोड़- स्नातक

चेरिया
जदयू-अभिषेक आनंद- 42- कुशवाहा- 22 लाख -पीजी
बरियारपुर राजद-सुशील कुमार- 39- कुशवाहा- 15 करोड़- एलएलबी

बछवारा
भाजपा-सुरेंद्र मेहता -66- कुर्मी- 09 लाख- इंटर
बछवारा भाकपा-अवधेश कु राय- 71- यादव- 30 लाख- इंटर

तेघड़ा
सीपीआइ-रामरतन सिंह- 75- भूमिहार -04 करोड़- इंटर
भाजपा-रजनीश कुमार- 52- भूमिहार- 10.47 करोड़- बीएससी

औराई
भाजपा-रमा निषाद- 58- निषाद -7.42 करोड़- इंटर
वीआइपी-भोगेंद्र सहनी- 40- निषाद- 70 लाख- मैट्रिक

मटिहानी
राजद-नरेंद्र कुमार- 59- भूमिहार- 11.25 करोड़- इंटर
जदयू-राजकुमार सिंह- 56- भूमिहार- 14.06 करोड़- स्नातक

साहेबपुर
लोजपा-सुरेंद्र कुमार- 55- भूमिहार- 10.02 करोड़- डिप्लोमा
राजद-सत्तानंद- 60 -यादव- 2.02 करोड़- पीएचडी

बेगूसराय
भाजपा-कुंदन कुमार- 48 -भूमिहार- 12.27 करोड़- स्नातक
कांग्रेस-अमिता भूषण- 50- भूमिहार -2.91 करोड़- एमए

बखरी
लोजपा-संजय कुमार- 52- पासवान -22.04 लाख- बीए
सीपीआइ-सूर्यकांत – 56 -पासवान- 59.04 लाख -बीए

अलौली
राजद-रामवृक्ष सदा -50 -मुसहर- 53.22 लाख- आठवीं
जदयू-रामचंद्र सदा -61- मुसहर- 29 लाख- मैट्रिक

खगड़िया
जदयू-बबलू कुमार- 47- गंगोता -40.27 लाख -साक्षर
कांग्रेस-चंदन कुमार- 53- यादव- 1.19 करोड़- पीएचडी

बेलदौर
कांग्रेस-मिथिलेश निषाद- 47- मल्लाह -1.10 करोड़- स्नातक
जदयू-पन्नालाल पटेल- 76- कुर्मी- 96.20 लाख- मैट्रिक

परबत्ता
लोजपा-बाबूलाल शौर्य -38- भूमिहार- 43.72 लाख -स्नातक
राजद-डॉ संजीव कुमार- 45- भूमिहार- 24.07 करोड़- एमबीबीएस

तारापुर
राजद-अरुण कुमार -63 -बनिया- 15.12 करोड़- एलएलबी
भाजपा-सम्राट चौधरी -56- कुशवाहा -9.27 करोड़ -मानद डीलिट

मुंगेर
राजद-अविनाश विद्यार्थी- 42 -यादव -3.13 करोड़- इंटर
भाजपा-कुमार प्रणय- 52- वैश्य -17.78 करोड़- पीजी

जमालपुर
जदयू-नचिकेता- 42 -धानुक- 4.69 करोड़- एमएएलएलबी
आइआइपी-नरेंद्र कुमार- 37- पान-तांती- 13.30 लाख- स्नातक

सूर्यगढ़ा
राजद-प्रेम चौधरी- 43 -यादव- 6.19 करोड़ -मैट्रिक
जदयू-रामानंद मंडल- 59- धानुक- 2.19 करोड़ -मैट्रिक

आलमनगर
जदयू-नरेंद्र नारायण- 74- यादव- 93.36 लाख- स्नातक
वीआइपी-नवीन कुमार- 40- मल्लाह- 1.56 करोड़ -डिप्लोमा

बिहारीगंज
जदयू-निरंजन मेहता- 64 -कोइरी- 49.55 लाख -स्नातक
राजद-रेणु कुमारी -63- कोइरी -2.59 करोड़ -पीएचडी

सिंहेश्वर
जदयू-रमेश ऋषिदेव- 55- मुसहर -1.17करोड़- पीएचडी
स्थान राजद-चंद्रहास चौपाल -49- चौपाल -1.51 करोड़- आइएससी

मधेपुरा
जदयू-कविता कुमारी साहा -37- तेली -11.36 लाख -स्नातकोत्तर
राजद-चंद्रशेखर- 63 -यादव- 1.47 करोड़ -स्नातकोत्तर

सोनवर्षा
जदयू-रत्नेश सदा -54- मुसहर -2.22 करोड़- इंटर
कांग्रेस-सरिता देवी- 45- पासवान- 91.75 लाख- एलएलबी

सहरसा
भाजपा-आलोक रंजन- 51- ब्राह्मण- 4.3 करोड़- स्नातकोत्तर
आइआइपी-आइपी गुप्ता- 55- पान-तांती -21.2 करोड़- एमटेक

सिमरी
लोजपा-संजय सिंह- 58- राजपूत- 7.96 करोड़- एलएलबी
बख्तियारपुर राजद-युसुफ- 42- मुस्लिम -3.54 करोड़- स्नातक

महिषी
जदयू-गुंजेश्वर साह- 72 -तेली -40.1 लाख -स्नातक
राजद-गौतम कृष्ण- 40 -यादव- 44.33 लाख- पोस्ट ग्रेजुएट

कुशेश्वर
जदयू-अतिरेक कुमार- 42- रविदास- 5.67 करोड़- स्नातक
स्थान निर्दलीय-गणेश भारती- 48- मुसहर -1.01 करोड़- मैट्रिक

गौराबौराम
भाजपा-सुजीत कुमार- 54- राजपूत- 2.26 करोड़ -एमफिल
वीआइपी-संतोष सहनी -39 -मल्लाह -4.42 करोड़ -साक्षर

सोनपुर
भाजपा-विनय सिंह- 62 -राजपूत- 1.08 करोड़ -एलएलबी
राजद-रामानुज प्रसाद- 66- यादव -90 लाख -डी लिट

हाजीपुर
भाजपा-अवधेश सिंह -55 कुर्मी -97.61 लाख- इंटर
राजद-देवकुमार चौरसिया -69- चौरसिया- 67 करोड़- स्नातक

लालगंज

राजद-शिवानी शुक्ला- 28- भूमिहार – 21.2 लाख- एलएलएम
भाजपा- संजय कुमार- 56 – राजपूत- 1.41 करोड़ -स्नातक

वैशाली
कांग्रेस-संजीव सिंह- 45- भूमिहार- 15 लाख कैश- इंजीनियरिंग
राजद- अजय कुमार -42- कुशवाहा- 10.86 करोड़- इंटर
जदयू- सिद्धार्थ पटेल -53 -कुर्मी -2.88 करोड़- स्नातक

महुआ
जेजेडी- तेजप्रताप यादव – यादव -2.88 करोड़- इंटर
राजद- मुकेश रोशन -39 -यादव- 21.50 करोड़ -एमबीबीएस
लोजपा-संजय कुमार- 45- राजपूत- 18.03 करोड़- स्नातक

राजापाकर
सीपीआइ-मोहित पासवान- 31- पासवान- 16.80 लाख- स्नातक
जदयू- महेंद्र राम -48- रविदास- 23.35 करोड़ -पीजी

राघोपुर
राजद– तेजस्वी प्रसाद- 36- यादव- 8 करोड़- नौवीं पास
भाजपा-सतीश कुमार- 59 -यादव- 1.11 करोड़ -स्नातकोत्तर

महनार
राजद- रवींद्र कुमार सिंह -59- राजपूत- 3.20 करोड़- इंजीनियरिंग
जदयू- उमेश सिंह कुशवाहा- 51- कुशवाहा- 16 करोड़. इंटर

पातेपुर
भाजपा-लखेंद्र कुमार- 46- दुसाध -9.25 करोड़- स्नातक
राजद- प्रेमा चौधरी – पासी -5.12 करोड़- स्नातक

कल्याणपुर
जदयू- महेश्वर हजारी- 63- दुसाध- 4.03 करोड़- स्नातक
माले-रंजीत कुमार राम- 40- रविदास- 1.19 लाख -एलएलएम

वारिसनगर
माले- फूलबाबू सिंह -49- कुर्मी -64.10 लाख -एमए
जदयू-मंजरिक मृणाल- 36- कुर्मी- 10.17 करोड़- इंजीनियरिंग

उजियारपुर
रालोमो-प्रशांत कुमार -50- कुशवाहा -9.33 करोड़- बीटेक
राजद-आलोक मेहता- 58 -कोइरी- 7.11 करोड़- बीइ

मोरवा
जदयू-विद्यासागर निषाद- 57- मल्लाह- 82. 84 लाख- स्नातक
राजद-रणविजय साहू- 49- तेली- 4.07 करोड़- स्नातक

सरायरंजन
राजद-अरबिंद सहनी- 52- मल्लाह -18. 25 लाख- इंटर
जदयू-विजय चौधरी- 68- भूमिहार- 1.79 करोड़- एमए

मोहिउद्दीन
भाजपा-राजेश कुमार- 51- राजपूत- 3.26 करोड़- स्नातक
राजद-एज्या यादव- 53- यादव- 4.47 करोड़ एमए

बिभूतिपुर
जदयू-रवीना कुशवाहा- 27- कुशवाहा- 11. 50 लाख- साक्षर
माकपा-अजय कुमार- 55- कुशवाहा- 1.40 करोड़- एलएलबी

बोचहा
लोजपा-बेबी कुमारी -47 -रजक -24 लाख -मैट्रिक
राजद-अमर पासवान -36 -पासवान- 12.68 करोड़- एमबीए

जाले
कांग्रेस-ऋषि मिश्रा -50- ब्राह्मण- 5.28 करोड़- स्नातक
भाजपा- जिवेश कुमार- 52- भूमिहार- 2.13 करोड़- पीएचडी

मीनापुर
राजद- राजीव कुमार- 58 -यादव -1.97 करोड़- इंटर
जदयू- अजय कुमार -51- कुशवाहा -2.28 करोड़ -इंटर

गायघाट
राजद-निरंजन राय -53- यादव -2.49 करोड़ -स्नातक
जदयू-कोमल सिंह -30 -राजपूत- 18.54 करोड़- एमबीए

हायाघाट
भाजपा-रामचंद्र प्रसाद- 58- बनिया- 3.02 करोड़- पीएचडी
सीपीआइ-श्याम भारती- 53- पासवान- 38644- इंटर

बरूराज
वीआइपी-राकेश कुमार- 44- यादव- 23.61 करोड़- स्नातक
भाजपा-अरुण कुमार सिंह- 55- राजपूत- 82 लाख- पीएचडी

बेनीपुर
जदयू-विनय चौधरी- 59- ब्राह्मण. 2.62 करोड़. पीएचडी
कांग्रेस-मिथिलेश चौधरी- 49- ब्राह्मण -5.45 करोड़- स्नातक

दरभंगा शहरी
भाजपा-संजय सरागी- 55 -बनिया- 5.11 करोड़- एमबीए
वीआइपी-उमेश सहनी- 59- मल्लाह- 14.18 करोड़- पीजी

दरभंगा ग्रामीण
जदयू-राजेश मंडल- 44- धानुक- 98.5 लाख- स्नातक
राजद-ललित यादव- 59- यादव -5.3 करोड़- पीजी

अलीनगर
भाजपा-मैथिली ठाकुर -25 -ब्राह्मण- 3.82 करोड़- स्नातक
राजद-विनोद मिश्र -63 -ब्राह्मण- 1.45 करोड़- पीजी

समस्तीपुर
जदयू-अश्वमेध देवी- 62- कुशवाहा- 7.61 करोड़- सातवीं
राजद-अख्तरूल इस्लाम- 47- मुस्लिम- 1.23 करोड़- इंटर

परसा
जदयू-छोटेलाल राय- 60- यादव- 2.98 करोड़- मैट्रिक
राजद-करिश्मा- 47- यादव- 1.55 करोड़- एमडीएस

बरैली
जदयू-मंजीत सिंह -53 -राजपूत -2.14 करोड़- स्नातक
राजद-दिलीप सिंह- 42- राजपूत- 11.40 करोड़ -मैट्रिक

इसे भी पढ़ें-

विधानसभा उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा तय, जानें कितनी मिली खर्च की मंजूरी

भागलपुर में नामांकन कराने निकले डिप्टी मेयर डॉ सलाहउद्दीन अहसन बीच रास्ते में छोड़ा मैदान

Heavy Rain Alert: तमिलनाडु में तूफानी बारिश, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी; स्कूल-कॉलेज बंद

कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब चक्रवात में बदल सकता है. यह चेन्नई से लगभग 400 किलोमीटर दूर है. विभाग ने कहा है कि बुधवार दोपहर तक यह चक्रवात के रूप में विकसित हो सकता है.

स्कूल-कॉलेज बंद

भारी बारिश और चक्रवात की आशंका को देखते हुए पुडुचेरी और कराईकल में सभी सरकारी और निजी स्कूल व कॉलेज 22 अक्टूबर 2025 को बंद रहेंगे. प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षित रहने और अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है.

रेड और ऑरेंज अलर्ट

तमिलनाडु के आठ जिलों — विल्लुपुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवल्लूर, तंजावुर, पुदुकोट्टई और रामनाथपुरम — में रेड अलर्ट जारी किया गया है.
चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेरम्बलुर, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी में ऑरेंज अलर्ट है. अधिकारी ने कहा कि उत्तरी तटीय क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

अगले तीन दिन में बारिश जारी रहने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 24 अक्टूबर तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. 22 अक्टूबर को तमिलनाडु और केरल में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें-

दिवाली पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम पत्र: ‘स्वदेशी अपनाएं, हर भाषा का करें सम्मान’

बंगाल की खाड़ी में उठ रहा नया चक्रवात, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

Bihar Election 2025: भागलपुर में नामांकन की पहली परीक्षा पास कर 85 उम्मीदवार तैयार, कल करा सकेंगे नाम वापसी

12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट
12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

Bihar Election 2025: भागलपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई. इस दौरान प्रमुख दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए. नाथनगर से राजद के शेख जियाउल हसन, बिहपुर से वीआइपी की अपर्णा कुमारी, और कहलगांव से कांग्रेस के प्रवीण सिंह कुशवाहा समेत कई अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन भरा.

इसे भी पढ़ें-विधानसभा उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा तय, जानें कितनी मिली खर्च की मंजूरी

कुल नामांकन और वैध नाम का जानें डिटेल्स

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार कुल 102 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें से 17 नामांकन पत्र त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर रद्द कर दिए गए. इस प्रकार, कुल 85 नामांकन वैध पाए गए हैं.

विधानसभा क्षेत्रवार वैध नामांकन

  • बिहपुर: 12 में से 2 रद्द, शेष 10 प्रत्याशी
  • गोपालपुर: सभी 11 नामांकन वैध
  • पीरपैंती: 12 में से 1 रद्द, 11 प्रत्याशी शेष
  • कहलगांव: 16 में से 3 रद्द, 13 प्रत्याशी शेष
  • भागलपुर: 14 में से 2 रद्द, 12 प्रत्याशी वैध
  • सुल्तानगंज: 16 में से 3 रद्द, 13 प्रत्याशी शेष
  • नाथनगर: 21 में से 6 रद्द, 15 प्रत्याशी शेष

कल नाम वापसी की अंतिम तिथि

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को नाम वापसी की अंतिम तिथि है. इस तारीख के बाद ही सभी प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी, जो चुनाव प्रचार और अन्य तैयारियों में आधार का काम करेगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में नामांकन कराने निकले डिप्टी मेयर डॉ सलाहउद्दीन अहसन बीच रास्ते में छोड़ा मैदान

Bihar News : विधानसभा उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा तय, जानें कितनी मिली खर्च की मंजूरी

भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा
भागलपुर में मतगणना के दौरान लागू रहेगी निषेधाज्ञा

Bhagalpur News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर सख्ती दिखाई है. अब किसी भी प्रत्याशी को अधिकतम 40 लाख रुपये तक खर्च की अनुमति दी गई है. इस दिशा में सोमवार को भागलपुर समाहरणालय के समीक्षा भवन में व्यय निगरानी से जुड़े सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें चुनाव खर्च पर निगरानी, रिपोर्टिंग और कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया समझाई गई.

व्यय कोषांग के अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

दिन के 12.30 बजे से शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी एइओ, अकाउंटिंग टीम, एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी और वीपीटी के सदस्यों ने भाग लिया. यह प्रशिक्षण प्रत्यक्ष और ऑनलाइन, दोनों माध्यमों से आयोजित किया गया. मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी, जिला व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल अधिकारी और एनआईसी के डीआइओ उपस्थित थे. प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता अपर समाहर्ता राकेश रंजन और अपर आयुक्त (अंचल-2) संजीत कुमार ने की.

वीडियोग्राफी से होगी चुनाव खर्च की निगरानी

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों की रैलियों, जनसभाओं, रोड शो और अन्य प्रचार अभियानों पर होने वाले व्यय की निगरानी विशेष टीम द्वारा की जाएगी. इस दौरान वीएसटी (Video Surveillance Team) की मदद से सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी की जाएगी ताकि उम्मीदवारों के खर्च की सही रिपोर्ट तैयार की जा सके.

आचार संहिता उल्लंघन पर तुरंत होगी कार्रवाई

सत्र में यह भी स्पष्ट किया गया कि उड़नदस्ता टीम को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, भ्रष्ट आचरण, डराने-धमकाने, असामाजिक गतिविधियों, शराब या हथियार के अवैध लेनदेन और मतदाताओं को रिश्वत देने जैसी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई का अधिकार दिया गया है. अधिकारियों से कहा गया कि किसी भी प्रकार की चुनावी गड़बड़ी पर त्वरित रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित करें.

चुनावी तैयारी पर प्रशासन ने जताई सख्ती

अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी. व्यय सीमा उल्लंघन पर संबंधित उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. प्रशिक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों ने कहा कि इस बार भागलपुर में चुनावी खर्च और आचार संहिता उल्लंघन पर प्रशासन की नजर और तेज रहेगी.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में बीजेपी के रोहित पांडेय ने दाखिल किया नामांकन, शपथ पत्र में संपत्ति में कमी का खुलासा

इंजीनियर शैलेंद्र ने भरा नामांकन, पांच साल में विरासती संपत्ति बढ़ी 3.55 करोड़ रुपये

Bihar Election 2025: भागलपुर में नामांकन कराने निकले डिप्टी मेयर डॉ सलाहउद्दीन अहसन बीच रास्ते में छोड़ा मैदान

Dr. Salahuddin Ahsan
डिप्टी मेयर डॉ सलाहउद्दीन अहसन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने निकले डिप्टी मेयर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन का सोमवार का दिन नाटकीय घटनाओं से भरा रहा. समर्थकों के साथ तामझाम से जुलूस निकालने के बाद वे बीच रास्ते से ही गायब हो गए और नामांकन नहीं कराया. बाद में उन्होंने महागठबंधन उम्मीदवार का समर्थन करने का एलान कर दिया.

समर्थकों की भीड़ और सियासी जोश

मुस्लिम डिग्री कॉलेज से शुरू हुआ डॉ. अहसन का नामांकन जुलूस बेहद भव्य था. समर्थकों की लंबी कतारें स्टेशन चौक, खलीफाबाग चौक, घंटाघर चौक और आदमपुर चौक से गुजरती हुई आगे बढ़ीं. भीड़ उत्साह में नारे लगा रही थी. जैसे-जैसे जुलूस आगे बढ़ा, माहौल में चुनावी रंग और गहराता गया.

नगर निगम गेट पर रुका काफिला, फिर गायब हुए उम्मीदवार

नगर निगम गेट पर पहुंचते ही जुलूस अचानक थम गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव मौके पर पहुंचे और डॉ. अहसन से मुलाकात की. कुछ देर की बातचीत के बाद मंत्री ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया. समर्थक हैरान रह गए — कुछ नामांकन कराने की मांग कर रहे थे, जबकि कुछ पार्टी की लाइन पर चलने की बात कर रहे थे.

बंद कमरे में हुई बातचीत, फिर पलटा फैसला

संजय यादव डॉ. अहसन को मायागंज स्थित एक घर ले गए, जहां करीब एक घंटे तक बातचीत चली. सूत्र बताते हैं कि इसी मुलाकात में डॉ. अहसन ने नामांकन दाखिल न करने का फैसला लिया. बाद में वे सीधे अपने घर लौट गए. उनके इस कदम से समर्थक स्तब्ध रह गए, जबकि राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई.

पार्टी से मिला भरोसा, अब करेंगे गठबंधन का समर्थन

इसे भी पढ़ें-चुनाव के बाद NDA का अगला सीएम कौन बनेगा? जवाब आया सामने

बाद में मीडिया से बात करते हुए डॉ. सलाहउद्दीन अहसन ने कहा कि झारखंड के मंत्री संजय यादव के माध्यम से उन्हें पार्टी नेतृत्व का भरोसा मिला है. उन्होंने कहा — “मुझे भरोसा दिलाया गया है कि महागठबंधन की सरकार बनने पर मुझे संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी. मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और गठबंधन उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरी ताकत से काम करूंगा.”

भागलपुर की सियासत में नई हलचल

डॉ. अहसन के इस यू-टर्न ने भागलपुर विधानसभा सीट पर मुकाबले की सूरत बदल दी है. निर्दलीय उम्मीदवारी छोड़कर गठबंधन खेमे में लौटने के उनके फैसले ने चुनावी समीकरणों में नई हलचल पैदा कर दी है. अब सभी की निगाहें गठबंधन के उम्मीदवार की रणनीति और विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं.

इसे भी पढ़ें-

दिवाली पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम पत्र: ‘स्वदेशी अपनाएं, हर भाषा का करें सम्मान’

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Patna
clear sky
21.7 ° C
21.7 °
21.7 °
28 %
3.5kmh
0 %
Mon
21 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
34 °

जरूर पढ़ें