23 February 2026, Monday
Home Blog Page 129

Bihar Election 2025: चुनाव के बाद NDA का अगला सीएम कौन बनेगा? जवाब आया सामने

आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा
आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट किया है कि एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा वही होंगे जो वर्तमान में पद संभाल रहे हैं, यानी नीतीश कुमार। कुशवाहा ने कहा कि चुनाव एनडीए के नेतृत्व में हो रहा है और जीत के बाद नीतीश कुमार ही सरकार की बागडोर संभालेंगे.

नीतीश कुमार को एनडीए का सीएम चेहरा मान्यता

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “नीतीश कुमार जी हमारे सीएम चेहरे हैं। बिहार में चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। हम जीतेंगे और सरकार उनके नेतृत्व में शपथ लेगी।” उन्होंने एनडीए की योजनाओं और चुनावी रणनीतियों को सफल मानते हुए विश्वास जताया कि जनता भाजपा और सहयोगी दलों के नेतृत्व को प्राथमिकता देगी.

महागठबंधन पर निशाना

आरएलएम अध्यक्ष ने महागठबंधन को स्वार्थपरक गठबंधन करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल राजनीतिक लाभ के लिए गठित हुआ है और जनता के वास्तविक हितों को नजरअंदाज करता है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता महागठबंधन के वादों से प्रभावित नहीं है और आगामी चुनाव में इसकी हालत और खराब होगी.

लालू यादव की नीतियों पर सवाल

कुशवाहा ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर पंद्रह साल के शासन के दौरान दलित और पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “जब लालू यादव सत्ता में थे, तब दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिला। महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए अवसर सीमित थे।” उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन केवल चुनावी प्रलोभन देकर सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रहा है.

नीतीश सरकार की सराहना

उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार के बदलावों से पिछड़े और दलित समुदायों का प्रतिनिधित्व बढ़ा है और उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। कुशवाहा ने यह भी बताया कि नीतीश कुमार की पहल से सामाजिक समावेशन और न्याय सुनिश्चित हुआ.

इसे भी पढ़ें-असरानी का आखिरी पोस्ट बना यादों का सहारा, अक्षय कुमार ने कहा– बड़ा नुकसान है

जनसुराज पार्टी की चुनौती को खारिज

कुशवाहा ने प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को भी कम महत्व दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की लड़ाई मुख्य रूप से एनडीए और महागठबंधन के बीच है और तीसरे दल की कोई प्रमुख चुनौती नहीं बन पा रही है। उन्होंने प्रशांत किशोर के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उनके पार्टी को एनडीए के लिए चुनौती बताया गया था.

चुनाव से पहले एनडीए पर विश्वास

चुनाव के दृष्टिगत उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए के पूर्ण बहुमत की संभावना पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए आसानी से सरकार बनाएगा और जनता उनके नेतृत्व को प्राथमिकता देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीएम चेहरा पर कोई संशय नहीं है और नीतीश कुमार की लोकप्रियता चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगी.

इसे भी पढ़ें-

दिवाली पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम पत्र: ‘स्वदेशी अपनाएं, हर भाषा का करें सम्मान’

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Pune Shaniwarwada Controversy: पुणे शनिवारवाड़ा; नमाज पर विवाद, बीजेपी सांसद ने किया ‘शुद्धिकरण’

पुणे शनिवारवाड़ा
पुणे शनिवारवाड़ा

Pune Shaniwarwada Controversy: महाराष्ट्र के ऐतिहासिक शनिवारवाड़ा किले में नमाज पढ़ने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. कुछ मुस्लिम महिलाओं के नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हिंदू संगठनों में रोष फैल गया. विरोध जताते हुए बीजेपी सांसद मेधा कुलकर्णी ने ‘शुद्धिकरण’ समारोह आयोजित किया, जिसमें गौमूत्र छिड़का गया और शिव वंदना की गई..

बीजेपी सांसद का बयान

मेधा कुलकर्णी ने कहा कि शनिवारवाड़ा मराठा साम्राज्य की आन-बान-शान का प्रतीक है और इस ऐतिहासिक स्थल पर नमाज अदा किया जाना पुणेकरों के लिए अपमानजनक है. उन्होंने कहा, “हमने इस जगह को शुद्ध करने के लिए शिव वंदना की. भगवा झंडा फहराना चाहते थे, मगर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी.”

विपक्ष ने साधा निशाना

इस पूरे मामले पर विपक्ष ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है. एनसीपी की प्रवक्ता रूपाली पाटिल ठोंबरे ने कहा कि पुणे हमेशा सद्भाव का प्रतीक रहा है, लेकिन बीजेपी समुदायों को बांटने की राजनीति कर रही है. उन्होंने मांग की कि सांसद मेधा कुलकर्णी पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का केस दर्ज किया जाए..

एआईएमआईएम प्रवक्ता वारीस पठान ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “कुछ महिलाओं ने शुक्रवार की नमाज पढ़ी, तो इसमें समस्या क्या है? संविधान का अनुच्छेद 25 सभी को धार्मिक स्वतंत्रता देता है. बीजेपी को अपने मन की नफरत का शुद्धिकरण करना चाहिए.”.

इसे भी पढ़ें-दिवाली पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम पत्र: ‘स्वदेशी अपनाएं, हर भाषा का करें सम्मान’

पुलिस ने की कार्रवाई, अज्ञात महिलाओं पर दर्ज हुआ केस

घटना के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने उन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने शनिवारवाड़ा में नमाज पढ़ी थी. पुलिस ने बताया कि यह स्थल संरक्षित स्मारक है, जहां किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन प्रतिबंधित है. फिलहाल सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्त निगरानी रखी जा रही है..

मंत्री नितेश राणे का बयान

राज्य के मंत्री नितेश राणे ने भी नमाज की घटना की निंदा की. उन्होंने कहा, “शनिवारवाड़ा हिंदू समुदाय के लिए आस्था का प्रतीक है. अगर कोई हिंदू हाजी अली दरगाह में हनुमान चालीसा पढ़े, तो क्या मुस्लिम समाज को ठेस नहीं पहुंचेगी? नमाज मस्जिद में अदा की जानी चाहिए.”.

इसे भी पढ़ें-

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

PM Modi : दिवाली पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम पत्र: ‘स्वदेशी अपनाएं, हर भाषा का करें सम्मान’

दिवाली पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम पत्र
दिवाली पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम पत्र

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए एक भावनात्मक पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के बाद यह दूसरी दीपावली है, जो नई उमंग और उजाले की प्रतीक है.

राम मंदिर के बाद दूसरी दीपावली

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम हमें सदैव धर्म के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरुद्ध साहसपूर्वक खड़े होने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लिखा कि इसका सजीव उदाहरण हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर में देखने को मिला, जब भारत ने धर्म का पालन करते हुए अन्याय का जवाब दिया.

नक्सल प्रभावित इलाकों में जगमगाएंगे दीये

प्रधानमंत्री ने पत्र में कहा कि इस दीपावली की रौशनी अब देश के उन इलाकों तक पहुंचेगी, जहां कभी नक्सलवाद और माओवादी हिंसा का बोलबाला था। उन्होंने उन लोगों की सराहना की जिन्होंने हिंसा और आतंक की राह छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने, संविधान को अपनाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने का निर्णय लिया। मोदी ने इस बदलाव को भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि यह राष्ट्र की आत्मा में नया आत्मविश्वास भरने वाला क्षण है.

इसे भी पढ़ें-बंगाल की खाड़ी में उठ रहा नया चक्रवात, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी

आर्थिक स्थिरता और बचत की बात

पीएम मोदी ने लिखा कि जीएसटी बचत उत्सव के दौरान नागरिकों को हजारों करोड़ रुपये की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया कई तरह की चुनौतियों से जूझ रही है, तब भारत स्थिरता और संवेदनशीलता का प्रतीक बनकर उभरा है। उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि भारत अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और हर नागरिक को इस यात्रा में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए योगदान देना चाहिए.

स्वदेशी, भाषा और स्वच्छता पर जोर

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, सभी भाषाओं और संस्कृतियों का सम्मान करने और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हर भारतीय की जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। पीएम मोदी ने नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, योग को अपनाने और भोजन में तेल का उपयोग दस प्रतिशत तक कम करने की सलाह दी.

आत्मनिर्भर भारत की ओर

पत्र के अंत में प्रधानमंत्री ने लिखा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पर्व हर घर में खुशियां, सौहार्द और नई ऊर्जा लेकर आए। प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को दीपों के इस पावन त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें-

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

Asrani Last Post: असरानी का आखिरी पोस्ट बना यादों का सहारा, अक्षय कुमार ने कहा– बड़ा नुकसान है

असरानी का आखिरी पोस्ट देखकर फैंस हुए भावुक
असरानी का आखिरी पोस्ट देखकर फैंस हुए भावुक

Asrani Last Post: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन गोवर्धन असरानी का सोमवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया. बीते कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे और चार दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. असरानी ने अपने लंबे करियर में 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसक दोनों स्तब्ध हैं.

Asrani Last Post: असरानी का आखिरी पोस्ट बना यादों का सहारा, अक्षय कुमार ने कहा– बड़ा नुकसान है asrani last post 1

दीवाली से पहले किया था आखिरी पोस्ट

निधन से कुछ दिन पहले असरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीवाली की शुभकामनाओं वाला एक पोस्ट साझा किया था. इसमें उन्होंने सभी को प्रकाश पर्व की बधाई दी थी. अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भावुक हो उठे हैं. कई यूजर्स कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और पुराने दिनों को याद कर रहे हैं.

अक्षय कुमार ने जताया दुख

इसे भी पढ़ें-कॉमेडी के बादशाह असरानी का निधन, दिवाली के दिन थम गई हंसी की रौशनी

अभिनेता अक्षय कुमार ने असरानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “असरानी जी के निधन की खबर सुनकर शब्द नहीं मिल रहे. एक हफ्ते पहले ही ‘हैवान’ की शूटिंग के दौरान हमने एक-दूसरे को गले लगाया था. वे बेहद विनम्र और मृदुभाषी इंसान थे. उनकी कॉमिक टाइमिंग बेमिसाल थी. ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’, ‘दे दना दन’, ‘वेलकम’ और अब तक रिलीज न हुई ‘भूत बंगला’ व ‘हैवान’ जैसी फिल्मों में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला. उनसे बहुत कुछ सीखा. यह फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.”

असरानी का सफर और योगदान

गोवर्धन असरानी, जिन्हें दर्शक प्यार से सिर्फ ‘असरानी’ के नाम से जानते थे, ने अपने करियर में कॉमेडी और गंभीर दोनों ही किरदारों को जीवंत किया. उन्होंने ‘शोले’, ‘मेरे अपने’, ‘कोशिश’, ‘बावर्ची’, ‘परिचय’, ‘अभिमान’, ‘चुपके चुपके’, ‘छोटी सी बात’ और ‘रफू चक्कर’ जैसी यादगार फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ी. उनकी कॉमिक टाइमिंग और चेहरे के भावों ने उन्हें सिनेमा जगत में एक अलग पहचान दी.

परिवार और निजी जीवन

असरानी अपने पीछे पत्नी मंजू असरानी को छोड़ गए हैं. उनकी कोई संतान नहीं थी. उनके परिवार में एक बहन और भतीजा हैं. परिवार ने बताया कि असरानी अपने अंतिम दिनों तक सकारात्मक और हंसमुख बने रहे. उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर अभिनेता, निर्देशक और प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

फैंस का दर्द सोशल मीडिया पर छलका

फैंस असरानी के आखिरी पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें ‘लैजेंड’ बता रहे हैं. किसी ने लिखा, “आपने हमें हंसना सिखाया, आज रुला दिया.” तो किसी ने लिखा, “आपकी हंसी हमेशा याद रहेगी.”

इसे भी पढ़ें-

झारखंड के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवीनी, 2026 से शामिल होंगे अध्याय

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Govardhan Puja 2025: कब है गोवर्धन पूजा, क्या है शुभ मुहूर्त और कैसे करें पूजा, जानें पूरी विधि

Govardhan Puja 2025
Govardhan Puja 2025

Govardhan Puja 2025: हर साल की तरह इस बार भी गोवर्धन पूजा उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी. दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाला यह पर्व अन्नकूट उत्सव के नाम से भी प्रसिद्ध है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्रदेव के प्रकोप से बचाने की स्मृति में पूजा-अर्चना की जाती है.

गोवर्धन पूजा की तिथि

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा होती है. इस वर्ष यह तिथि 21 अक्टूबर 2025 की शाम 5:54 बजे से प्रारंभ होकर 22 अक्टूबर की रात 8:16 बजे तक रहेगी. उदिया प्रतिपदा 22 अक्टूबर को होने के कारण गोवर्धन पूजा बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी.

शुभ मुहूर्त

इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए दो विशेष मुहूर्त सबसे शुभ माने गए हैं–

  • प्रातःकालीन मुहूर्त: 6:26 से 8:42 बजे तक
  • अपराह्न मुहूर्त: 3:29 से 5:44 बजे तक
    इन समयों में पूजन करने से घर में समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

पूजा सामग्री

पूजा के लिए रोली, अक्षत, बताशा, नैवेद्य, मिठाई, खीर, सरसों के तेल का दीपक, फूल, दही, शहद, धूप, दीप, कलश, केसर, गंगाजल, पान, फूलों की माला, भगवान कृष्ण की प्रतिमा या चित्र, गाय का गोबर और गोवर्धन पर्वत की तस्वीर आवश्यक होती है.

पूजा विधि

सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थल को सजाएं. गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का रूप बनाकर उसकी पूजा करें. उस पर रोली, चावल और फूल अर्पित करें तथा दीपक जलाएं. भगवान श्रीकृष्ण को खीर, पूरी, बताशे, दूध और केसर का भोग लगाएं. परिवार सहित सात बार गोवर्धन की परिक्रमा करें और आरती कर क्षमा याचना करें. मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि और शुभ फल प्राप्त होते हैं.

गोवर्धन पूजा का महत्व

दीपावली के अगले दिन मनाई जाने वाली यह पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्रदेव के अभिमान को शांत करने और ब्रजवासियों की रक्षा की घटना की स्मृति में की जाती है. गोवर्धन पर्वत को श्रीकृष्ण का ही अवतार माना गया है, इसलिए इसकी पूजा विशेष फलदायी होती है.

गाय के गोबर से पूजा का कारण

गाय को पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. इसलिए गोवर्धन पर्वत की आकृति गाय के गोबर से बनाकर पूजन किया जाता है, जिससे प्रकृति और गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

इसे भी पढ़ें-

टमाटर के बीज बने लाल सोना, चांदी से भी महंगे दाम पर बिक रहे हाइब्रिड सीड्स

जीएसटी में कटौती का सिलसिला जारी रहेगा, पीएम मोदी बोले- जनता को लगातार मिलेगी राहत

Bihar News: भागलपुर के कुप्पाघाट में गंगा स्नान के दौरान हादसा, 4 बच्चे बह गए, दो की मौत

कुप्पाघाट में गंगा स्नान के दौरान हादसा
कुप्पाघाट में गंगा स्नान के दौरान हादसा

Bihar News: भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के कुप्पाघाट में बड़ा हादसा हो गया. गंगा स्नान करने पहुंचे चार बच्चे नदी के तेज बहाव में बह गए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई. बाकी दो बच्चों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल छा गया.

मदरसा से लौटकर गए थे नहाने

जानकारी के अनुसार, मुस्तफापुर निवासी मोहम्मद मुर्तजा अपने तीन बच्चों और भतीजी को लेकर गंगा स्नान के लिए कुप्पाघाट पहुंचे थे. सभी बच्चे सुबह मदरसा से पढ़कर लौटे और उसके बाद एक साथ नहाने चले गए. नदी का तेज बहाव अचानक बढ़ गया और चारों बच्चे गहराई में चले गए. शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को बाहर निकाल लिया, लेकिन बाकी दो काफी देर तक पानी में डूबे रहे.

TRF टीम ने निकाले शव

सूचना मिलने पर बरारी पुलिस और टाउन रेस्क्यू फोर्स (TRF) की टीम मौके पर पहुंची. लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी. मृतकों की पहचान समी अहमद (9) पुत्र मोहम्मद मुर्तजा और नजमा खातून (9) पुत्री मोहम्मद टिंकू के रूप में हुई है.

परिजनों का बुरा हाल

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों के शव देखकर चीख-पुकार मच गई. नजमा की मां ने रोते हुए कहा, “मेरे पति की मौत छह महीने पहले हो चुकी थी. किसी तरह तीन बेटियों के सहारे घर चला रहा था, अब मेरी एकमात्र सहारा भी चली गई.” शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इलाके में शोक और सुरक्षा की मांग

हादसे के बाद कुप्पाघाट घाट पर सन्नाटा पसरा. स्थानीय लोग प्रशासन से घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. बरारी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें-पटना में युवक पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर मारी गई तीन गोली, 6 महीने पहले ही घर लौटा था

Bihar Crime News: पटना में युवक पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर मारी गई तीन गोली, 6 महीने पहले ही घर लौटा था

पटना में दौड़ा-दौड़ाकर युवक को मारी तीन गोली
पटना में दौड़ा-दौड़ाकर युवक को मारी तीन गोली

Bihar Crime News: पटना में दीवाली से एक दिन पहले देर रात एक युवक पर ताबड़तोड़ हमला हुआ. मैला टंकी के पास एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर तीन गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान 25 वर्षीय मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है. वह खेमनीचक का निवासी था और रविवार को दोस्तों से मिलने के लिए मैला टंकी गया था.

घर लौटे हुए छह महीने हुए थे

मृत्युंजय के पिता ने बताया कि वह लगभग छह महीने पहले दिल्ली से वापस आया था और टैली सीख रहा था. रविवार की रात लगभग 8:30 बजे वह प्रेमचंद्र गोलंबर के पास अपने दोस्तों से मिलने गया. घटना की सूचना लगभग साढ़े 11 बजे मिली, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पिता ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई और उनके नाम पुलिस को भी दे दिए हैं.

पुरानी रंजिश की आशंका

जानकारी के अनुसार, कदमकुआं थाना से मात्र 150 मीटर दूर यह वारदात हुई. टाउन डीएसपी 1, राजेश रंजन ने बताया कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले जेल भी जा चुका था. घटना को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान हो गई है और पुरानी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

गयाजी से भी मिली थी दो भाइयों की लाश

इसके पहले गयाजी से खबर आई थी, जहां दो भाइयों की लाश मिली थी. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी. दोनों भाई रविवार की शाम से लापता थे, लेकिन देर रात उनकी लाश मिली. घटना के बाद परिजन जमकर बवाल कर रहे थे, जबकि पुलिस जांच में लगी हुई है.

इसे भी पढ़ें-कर्मचारी ने रची डकैती की साजिश, पुलिस ने चार घंटे में सुलझाई वारदात, 10 गिरफ्तार

Donald Trump Tariff: ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी — चीन पर 155% तक टैरिफ और हमास को भी मिली सख्त धमकी

ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी
ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि यदि कोई नया समझौता नहीं होता, तो 1 नवंबर से चीन पर टैरिफ 155 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है. वर्तमान में चीन 55% टैरिफ दे रहा है और ट्रंप का कहना है कि यह अमेरिका के लिए भारी राजस्व का स्रोत है.

शी जिनपिंग से बातचीत और व्यापारिक संदेश

इसे भी पढ़ें-ट्रंप की सख्त चेतावनी—जब तक भारत रूस से तेल खरीदेगा, तब तक लगेगा अमेरिकी टैरिफ

ट्रंप ने शी जिनपिंग से होने वाली बातचीत का उल्लेख किया और कहा कि कुछ हफ्तों में दक्षिण कोरिया में दोनों नेताओं की मुलाकात तय है. उनका कहना था कि इन कदमों से दोनों देशों के लिए अच्छा परिणाम निकल सकता है.

युद्ध सुलझाने की उपलब्धि

उन्होंने यह भी दोहराया कि पिछले आठ महीनों में उनकी प्रशासन ने आठ युद्ध सुलझाए हैं. उन्होंने बताया कि टैरिफ और व्यापारिक दबाव के माध्यम से वैश्विक संघर्षों को हल करने में सफलता मिली. रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने की दिशा में भी वे आशावान हैं.

हमास को चेतावनी

ट्रंप ने कहा कि हमास अब किसी बाहरी समर्थन पर भरोसा नहीं कर सकता. यदि वे अच्छा व्यवहार नहीं करेंगे, तो उन्हें कड़ा जवाब दिया जाएगा.

वैश्विक और व्यापारिक प्रभाव

विशेषज्ञों का मानना है कि 155% तक टैरिफ की धमकी चीन-अमेरिका व्यापारिक तनाव बढ़ा सकती है. वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और बाजार अस्थिर हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा नया चक्रवात, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी

तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी
तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौसम का मिज़ाज बदलने लगा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में 21 अक्टूबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके असर से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दक्षिणी प्रायद्वीपीय हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाएं और भारी बारिश देखने को मिल सकती हैं. 23 अक्टूबर तक अंडमान-निकोबार के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है, जिसके चलते स्थानीय बंदरगाहों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

तेज हवाएं चलने और समुद्र में उफान की आशंका

इसे भी पढ़ें-ट्रंप की सख्त चेतावनी—जब तक भारत रूस से तेल खरीदेगा, तब तक लगेगा अमेरिकी टैरिफ

मौसम विभाग ने बताया कि निकोबार द्वीप समूह में कुछ इलाकों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की जा सकती है. 21 से 23 अक्टूबर के बीच यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, अंडमान सागर में हवा की गति 22 और 23 अक्टूबर को बढ़कर 55 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. अगले पांच दिनों तक समुद्र की स्थिति खराब रहने की चेतावनी देते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

आईएमडी के अनुसार, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु के इरोड, नीलगिरि, कोयंबटूर, डिंडीगुल, तिरुपुर, मदुरै, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, शिवगंगा, तंजावुर, तिरुवरूर, कुड्डालोर और नागपट्टिनम जैसे जिलों में 64.5 से 111.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है.

केरल में बारिश से बिगड़े हालात, चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

केरल के कई इलाकों में सोमवार को तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर भारी बारिश हुई, जिससे कई जगह जलभराव और यातायात बाधित हुआ. तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड के पहाड़ी इलाकों में दिनभर बारिश जारी रही. आईएमडी ने एर्णाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कोझिकोड जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और बाकी जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

आपदा प्रबंधन टीम हाई अलर्ट पर

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है. अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लिया जाए और बिना आवश्यकता के समुद्र या नदियों के किनारों पर न जाएं.

इसे भी पढ़ें-

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Trump Tariff: ट्रंप की सख्त चेतावनी—जब तक भारत रूस से तेल खरीदेगा, तब तक लगेगा अमेरिकी टैरिफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर निशाना साधते हुए तीखा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि जब तक भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखेगा, अमेरिका टैरिफ लगाता रहेगा. रविवार को एयर फोर्स वन पर प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर भारत अपनी ऊर्जा नीति में कोई बदलाव नहीं करता, तो अमेरिकी टैरिफ लगातार लागू रहेंगे.

मोदी-ट्रंप बातचीत पर उठा सवाल

ट्रंप से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अगर उस बातचीत में रूस के तेल को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, तो टैरिफ की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय ने इस दावे को खारिज किया है. मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत का विषय रूस का तेल नहीं था.

गाजा शांति योजना पर हुई थी चर्चा

रणधीर जायसवाल के अनुसार, 9 अक्टूबर 2025 को हुई फोन कॉल में गाजा शांति योजना पर हुई प्रगति और व्यापारिक सहयोग की चर्चा हुई थी. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा या तेल आयात पर कोई बातचीत नहीं हुई. प्रवक्ता ने मीडिया से आग्रह किया कि तथ्यों को सही संदर्भ में प्रस्तुत किया जाए और भारत की नीति को लेकर भ्रम न फैलाया जाए.

पश्चिमी देशों का रूस पर दबाव

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिमी देश रूस से ऊर्जा संबंधों को सीमित करने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं. उनका कहना है कि रूस के साथ व्यापार उसके सैन्य अभियानों को आर्थिक मदद देता है. हालांकि भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि उसकी ऊर्जा नीति पूरी तरह से राष्ट्रीय हित, स्थिर कीमतों और नागरिकों की आवश्यकताओं पर आधारित है.

भारत का रुख—नीति नहीं बदलेगी

भारत ने कई मौकों पर कहा है कि ऊर्जा सोर्सिंग किसी बाहरी दबाव से प्रभावित नहीं होगी. भारत का लक्ष्य घरेलू जरूरतों को पूरा करना और उपभोक्ताओं को स्थिर मूल्य पर ऊर्जा उपलब्ध कराना है. इस नीति के तहत भारत अपनी आवश्यकताओं के अनुसार रूस से तेल खरीदता रहेगा.

टैरिफ का असर और संभावनाएं

ट्रंप के बयान से संकेत मिलता है कि वाशिंगटन भारत पर नए टैरिफ लगाने पर विचार कर सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भारत के आयातकों और ऊर्जा क्षेत्र पर कुछ आर्थिक दबाव पड़ सकता है, लेकिन भारत की नीति स्पष्ट है—राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है, किसी विदेशी दबाव में निर्णय नहीं लिया जाएगा.

राजनीतिक बयान या दबाव रणनीति?

भारतीय विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान वैश्विक और घरेलू दोनों स्तरों पर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश है. उन्होंने इसे चुनावी बयानबाजी और रणनीतिक दबाव की राजनीति से जोड़ा है. भारत ने अपने जवाब में यह दोहराया कि उसकी ऊर्जा नीति स्वतंत्र और दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर आधारित है.

भारत की ऊर्जा नीति बनी रहेगी अडिग

ट्रंप की धमकी भरे बयानों के बावजूद भारत ने साफ कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता राष्ट्रीय हित और ऊर्जा सुरक्षा है. मोदी सरकार का रुख स्पष्ट है—रूस से तेल की खरीद का फैसला भारत के उपभोक्ता हित और आर्थिक स्थिरता के अनुसार होगा. बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच भारत ने यह दिखा दिया है कि उसकी नीति किसी दबाव से नहीं, बल्कि अपने निर्णय और हितों से तय होगी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24 कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

इसे भी पढ़ें-

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Patna
clear sky
21.7 ° C
21.7 °
21.7 °
28 %
3.5kmh
0 %
Mon
21 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
34 °

जरूर पढ़ें