24 February 2026, Tuesday
Hindi News Blog Page 132

Kartavya Path Diwali Video: 1.5 लाख दीयों से जगमगाई दिल्ली, दीपोत्सव में छाया भव्य नजारा

1.5 लाख दीयों से जगमगाई दिल्ली
1.5 लाख दीयों से जगमगाई दिल्ली

Kartavya Path Diwali Video: दिल्ली में शनिवार शाम दीपोत्सव के मौके पर कर्तव्य पथ रोशनी से नहा उठा. करीब 1.5 लाख दीयों की लौ ने राजधानी का माहौल पूरी तरह आलोकित कर दिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने मंत्रिमंडल के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं.

पूरा इलाका दीपों की पंक्तियों, राम कथा और संगीत कार्यक्रमों से गूंज उठा. दिल्ली सरकार की ओर से आकर्षक ड्रोन शो का आयोजन भी किया गया जिसने उत्सव को और भव्य बना दिया.

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, पांच नये चेहरों को मिला मौका

सीएम रेखा गुप्ता ने साझा किया भावनात्मक संदेश

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर दीपोत्सव को लेकर एक पोस्ट साझा की थी. उन्होंने लिखा, “एक लाख 51 हजार दीपों की अद्भुत श्रृंखला, राम कथा, ड्रोन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ दिल्ली अपना पहला दिव्य दीपोत्सव मना रही है.

यह आयोजन केवल पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा और सांस्कृतिक आत्मगौरव का प्रतीक है. आइए, इस पावन क्षण के साक्षी बनें. जय श्रीराम.”

इसे भी पढ़ें-

आखिरी वक्त में नीतीश कुमार का बड़ा दांव, बाहुबली के बेटे की सीट बदली, हार का डर बना वजह

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

Bihar Election 2025: कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, पांच नये चेहरों को मिला मौका

कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची
कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची

ongress Candidates Second List: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शनिवार देर रात अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी. पार्टी ने इस बार पांच सीटों पर नए प्रत्याशियों का ऐलान किया है. इनमें शाश्वत केदार पांडे, मोहम्मद कमरुल होदा, मोहम्मद इरफान आलम, जितेंद्र यादव और मोहन श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं.

पहली सूची में 48 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद यह दूसरी लिस्ट सामने आई है. यानी अब तक कांग्रेस कुल 53 सीटों पर चुनावी मैदान में उतर चुकी है. देर रात जारी यह सूची बताती है कि टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी के अंदर मंथन आखिरी दौर तक चलता रहा.

इसे भी पढ़ें-NDA में मुख्यमंत्री पद को लेकर छिड़ी नई बहस, शाह बोले- विधायक दल करेगा चयन, मांझी बोले- पहले तय होना चाहिए

महागठबंधन में देर तक खिंचा सीटों का समीकरण

राजद और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बातचीत जारी थी. दिल्ली और पटना में हुई बैठकों के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अपनी बाकी सीटों पर नाम तय किए. देर से ही सही, लेकिन पार्टी ने पहले चरण के नामांकन खत्म होने से पहले सभी प्रत्याशियों की घोषणा पूरी कर ली.

2020 की गलती नहीं दोहराने की कोशिश

पिछले विधानसभा चुनाव में राजद ने कांग्रेस को 70 सीटें दी थीं, पर पार्टी महज 19 पर ही जीत दर्ज कर सकी थी. उस नतीजे के बाद महागठबंधन के भीतर यह तर्क दिया गया था कि कांग्रेस को ज़्यादा सीटें मिलने से गठबंधन को नुकसान हुआ. इस बार कांग्रेस को कम सीटें मिली हैं, लेकिन 53 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर पार्टी फिर से अपने पुराने दायरे में लौटने की कोशिश में दिख रही है.है.

इसे भी पढ़ें-मुकेश सहनी ने बदला फैसला, अब नहीं लड़ेंगे बिहार चुनाव, बोले– लक्ष्य सिर्फ डिप्टी सीएम बनना

2020 में 70 सीटें मिली थीं, 19 पर मिली थी जीत

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राजद की ओर से 70 सीटें दी गई थीं, लेकिन पार्टी महज 19 पर ही जीत दर्ज कर सकी थी. तब महागठबंधन के भीतर यह चर्चा रही कि कांग्रेस को अधिक सीटें मिलने की वजह से गठबंधन को नुकसान हुआ. इस बार राजद ने सीटें कम कर दी हैं, फिर भी 53 उम्मीदवारों के साथ कांग्रेस पिछली बार के आंकड़े के काफ़ी करीब पहुंचती दिख रही है.

इसे भी पढ़ें-

आखिरी वक्त में नीतीश कुमार का बड़ा दांव, बाहुबली के बेटे की सीट बदली, हार का डर बना वजह

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

Viral Video: जंगल में गैंडे और भैंस की जोरदार भिड़ंत, कांप उठा पूरा इलाका, देखें रोमांचक जंग का वीडियो

जंगल में गैंडे और भैंस की जोरदार भिड़ंत
जंगल में गैंडे और भैंस की जोरदार भिड़ंत

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रोमांचक वाइल्डलाइफ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गैंडा और भैंस आमने-सामने टकराते नजर आ रहे हैं. जंगल की खुली जगह पर दोनों जानवरों के बीच ऐसी ताकतवर जंग हुई कि पूरा इलाका गूंज उठा. यूजर्स इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और लगातार शेयर कर रहे हैं. वन्यजीवों के संघर्ष और शक्ति प्रदर्शन का यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

गैंडे और भैंस की भिड़ंत से गूंज उठा जंगल

वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक विशाल गैंडा और ताकतवर भैंस आमने-सामने खड़े हैं, मानो दोनों एक-दूसरे की ताकत परख रहे हों. अचानक भैंस आगे बढ़कर गैंडे के सिर पर सींग मारती है और उसे कुछ कदम पीछे धकेल देती है. कुछ पल को लगता है कि भैंस मुकाबले में बढ़त बना लेगी, लेकिन फिर गैंडा पलटवार करता है. अपने भारी शरीर और विस्फोटक ताकत के साथ वह भैंस को पछाड़ देता है. धीरे-धीरे भैंस का संतुलन बिगड़ता है और गैंडा उसे जमीन पर पटक देता है.

गैंडे के सामने टिक नहीं पाई भैंस

भैंस अपनी शक्ति और फुर्ती के लिए जानी जाती है, लेकिन गैंडा आकार और ताकत दोनों में उससे कई गुना भारी पड़ता है. जानकारों के अनुसार एक गैंडा अपनी टक्कर से छोटे ट्रक को भी कई मीटर तक पीछे धकेल सकता है. उसके मोटे चमड़े के कारण भैंस की सींगों का असर भी कम हो जाता है. भिड़ंत के अंत में गैंडा पूरी तरह हावी हो गया और भैंस ने भागकर अपनी जान बचाई. इसी के साथ यह जंग गैंडे की जीत पर खत्म हो गई.

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

इस दिलचस्प वीडियो को एक्स (Twitter) पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक इसे करीब चार लाख लोग देख चुके हैं, जबकि छह हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने लिखा, “एक सींग वाला बुलडोजर बनाम अंधा टैंक”, तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “सोचिए अगर गैंडे के सींग और तीखे होते, RIP भैंस!” एक अन्य यूजर ने लिखा, “जैसे ही राइनो को एहसास हुआ कि ये लड़ाई असली है — गेम खत्म!” इस वीडियो पर लगातार व्यूज़ और प्रतिक्रियाएं बढ़ रही हैं.

इसे भी पढ़ें-

शेर के सामने डटकर खड़ा हुआ ब्लैक माम्बा, जंगल में छिड़ी खौफनाक टक्कर

सड़क पर क्रैश होते विमान का डरावना वीडियो वायरल, गाड़ियां उड़ती हुई दिखाई दीं

नाग की तड़पती मौत और नागिन का गम, भावुक कर देने वाला वीडियो

NDA में मुख्यमंत्री पद को लेकर छिड़ी नई बहस, शाह बोले- विधायक दल करेगा चयन, मांझी बोले- पहले तय होना चाहिए

NDA में मुख्यमंत्री पद को लेकर छिड़ी नई बहस
अमित शाह एवं चिराग पासवान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन ने सीट बंटवारे से लेकर उम्मीदवारों की सूची तक सब कुछ तय कर लिया है, लेकिन मुख्यमंत्री पद पर अब नई बहस छिड़ गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ताजा बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. शनिवार को पटना के एक होटल में चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं के बीच चुनावी रणनीति पर लंबी बातचीत हुई. इस बैठक के बाद सीएम फेस पर चिराग ने भी अपनी बात रखी.

इसे भी पढ़ें-मुकेश सहनी ने बदला फैसला, अब नहीं लड़ेंगे बिहार चुनाव, बोले– लक्ष्य सिर्फ डिप्टी सीएम बनना

शाह बोले, विधायक दल चुनेगा मुख्यमंत्री

अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव के बाद विधायक दल ही तय करेगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. उन्होंने साफ किया, “नीतीश कुमार पर बीजेपी ही नहीं, बल्कि जनता का भी पूरा भरोसा है. गठबंधन में नेता का चयन हमेशा विधायक दल की प्रक्रिया से होता है.”

चिराग पासवान ने किया समर्थन, मांझी ने जताई नाराजगी

शाह के बयान के बाद चिराग पासवान ने कहा कि इसमें कुछ नया नहीं है. उन्होंने कहा, “पांच दलों का हमारा गठबंधन है. जो विधायक जीतकर आएंगे, वे मिलकर अपना नेता चुनेंगे. प्रक्रिया का सम्मान सभी को करना चाहिए.” वहीं, हम प्रमुख जीतन राम मांझी इससे असहमत दिखे. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सीएम उम्मीदवार का नाम घोषित होना चाहिए था ताकि गठबंधन और जनता दोनों के बीच कोई भ्रम न रहे.

‘नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं’ – अमित शाह

अमित शाह ने यह भी कहा कि एनडीए में सीटों और उम्मीदवारों का चयन पारदर्शी तरीके से किया गया है. उन्होंने कहा, “हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहे हैं. गठबंधन में किसी भी दल के साथ मतभेद नहीं है. 14 नवंबर को हम असली दीवाली मनाएंगे.”

इसे भी पढ़ें-

आखिरी वक्त में नीतीश कुमार का बड़ा दांव, बाहुबली के बेटे की सीट बदली, हार का डर बना वजह

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

Dhanteras 2025: धनतेरस पर जानें कितना नमक और झाड़ू खरीदना है शुभ

धनतेरस पर इतनी मात्रा में खरीदें नमक और झाडू
धनतेरस पर इतनी मात्रा में खरीदें नमक और झाडू

Dhanteras 2025: धनतेरस का पर्व इस वर्ष 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को मनाया जाएगा. दीपावली की शुरुआत इसी दिन होती है, जब घर-घर में नई खरीदारी और साफ-सफाई का दौर चलता है. लोग सोना, चांदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते हैं, लेकिन परंपरा में नमक और झाड़ू का भी विशेष महत्व बताया गया है. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सही मात्रा में नमक और झाड़ू की खरीद घर में सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और शांति लाती है.

धनतेरस 2025 का शुभ मुहूर्त

  • प्रदोष काल पूजन: शाम 5:45 से 7:45 बजे तक.
  • यम दीपदान: रात 8:00 से 8:30 बजे तक.

क्यों कहा जाता है धनत्रयोदशी

धनतेरस को धनत्रयोदशी इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इस वजह से यह दिन स्वास्थ्य और धन, दोनों की कामना का प्रतीक माना जाता है. इस अवसर पर माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा भी की जाती है ताकि वर्षभर घर में वैभव और शांति बनी रहे.

इसे भी पढ़ें-धनतेरस पर आज अपनी राशि के अनुसार करें निवेश, जानें किसे कहां मिलेगा अधिक लाभ

नमक खरीदने का महत्व और सही मात्रा

धनतेरस पर नया नमक खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि यह नकारात्मकता को दूर करता है. वास्तु के अनुसार, नमक बुरी ऊर्जा को सोखकर घर में शुद्ध वातावरण बनाए रखता है. इस दिन 1 से 2 किलो नमक खरीदकर घर के कोनों या मुख्य द्वार के पास रखने की परंपरा है. इससे धन की कमी, कलह और नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं.

झाड़ू: समृद्धि का प्रतीक

झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक कहा गया है. इसे घर में बुरे प्रभावों को दूर करने और नई ऊर्जा के प्रवाह से जोड़ा जाता है. धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदकर उसे घर के मुख्य स्थान पर रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है. एक या दो नई झाड़ू खरीदना पर्याप्त माना जाता है, जिसे पूजा के बाद उपयोग में लाया जाता है.

इसे भी पढ़ें-धनतेरस पर खरीदें ये 5 शुभ वस्तुएं, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में बढ़ेगा सुख और समृद्धि

घर में बढ़ती है सकारात्मकता

नमक और झाड़ू का धार्मिक और मानसिक प्रभाव दोनों हैं. साफ-सुथरा घर, पवित्र वातावरण और नई ऊर्जा मिलकर घर में खुशहाली का वातावरण बनाते हैं. इसलिए धनतेरस की खरीदारी में इन दोनों वस्तुओं को शामिल करना शुभ संकेत माना गया है.

इसे भी पढ़ें-

मेष राशि वालों को मिलेगा नया मौका, सिंह राशि वाले वाहन चलाते समय रहें सतर्क

आखिरी वक्त में नीतीश कुमार का बड़ा दांव, बाहुबली के बेटे की सीट बदली, हार का डर बना वजह

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

Dhanteras 2025: धनतेरस पर आज अपनी राशि के अनुसार करें निवेश, जानें किसे कहां मिलेगा अधिक लाभ

धनतेरस पर आज अपनी राशि के अनुसार करें निवेश
धनतेरस पर आज अपनी राशि के अनुसार करें निवेश

Dhanteras 2025: धनतेरस का पर्व इस बार 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जा रहा है. यह दिन केवल खरीदारी का नहीं, बल्कि भविष्य की आर्थिक दिशा तय करने का शुभ अवसर भी माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार हर राशि के लोगों के लिए निवेश के अलग-अलग क्षेत्र लाभकारी होते हैं. ऐसे में जानिए, इस धनतेरस आपकी राशि के लिए कौन-सा निवेश सबसे ज्यादा फायदे का सौदा साबित हो सकता है.

मेष (Aries)

मेष राशि के लोगों को इस दिन सोना या चांदी खरीदना शुभ रहेगा. इसके साथ ही फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे सुरक्षित विकल्प उनके लिए स्थिर लाभ देंगे.

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वाले इस अवसर पर जमीन या अचल संपत्ति में पूंजी लगा सकते हैं. यह निवेश उन्हें दीर्घकालिक सुरक्षा और मजबूत रिटर्न देगा.

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के लिए म्यूचुअल फंड्स और शेयर बाजार में निवेश करना लाभदायक रहेगा. योजनाबद्ध निवेश से उन्हें अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें-धनतेरस पर खरीदें ये 5 शुभ वस्तुएं, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में बढ़ेगा सुख और समृद्धि

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को सोने-चांदी के आभूषण या बैंक बचत योजनाओं में निवेश करना चाहिए. यह संयम और स्थिरता देने वाला विकल्प रहेगा.

सिंह (Leo)

सिंह राशि के लोग व्यापार बढ़ाने या नए व्यवसाय में पूंजी लगा सकते हैं. उनका आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल निवेश को लाभ में बदल देगा.

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों को एलआईसी पॉलिसी, सावधि जमा या गोल्ड ज्वेलरी में निवेश करना चाहिए. यह उन्हें सुरक्षा और स्थायी मुनाफा देगा.

तुला (Libra)

तुला राशि के लिए शेयर, गोल्ड बॉन्ड्स या योजनाबद्ध म्यूचुअल फंड्स में निवेश बेहतर रहेगा. विवेकपूर्ण निर्णय उन्हें स्थायी लाभ दिलाएगा.

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले अचल संपत्ति या बिजनेस में निवेश करें. यह आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और लंबे समय में लाभ कमाने का अवसर देगा.

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए विदेशी बाजार, म्यूचुअल फंड्स या इक्विटी में निवेश शुभ रहेगा. यह जोखिम भरा जरूर है, पर लाभ की संभावना अधिक रहेगी.

मकर (Capricorn)

मकर राशि के लोग इस धनतेरस पर सोना या फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करें. स्थिरता पसंद करने वालों के लिए यह सबसे सुरक्षित विकल्प रहेगा.

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वालों को नई निवेश योजनाएं, बैंक डिपॉजिट या फंड्स में निवेश करना चाहिए. योजनाबद्ध दृष्टिकोण उन्हें आर्थिक लाभ देगा.

मीन (Pisces)

मीन राशि के लोग जमीन, सोना या लिक्विड फंड्स में निवेश करें. इससे उन्हें दीर्घकालिक समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा दोनों मिलेंगी.

इसे भी पढ़ें-

मेष राशि वालों को मिलेगा नया मौका, सिंह राशि वाले वाहन चलाते समय रहें सतर्क

आखिरी वक्त में नीतीश कुमार का बड़ा दांव, बाहुबली के बेटे की सीट बदली, हार का डर बना वजह

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

मुकेश सहनी ने बदला फैसला, अब नहीं लड़ेंगे बिहार चुनाव, बोले– लक्ष्य सिर्फ डिप्टी सीएम बनना

Mukesh Sahani
Mukesh Sahani

Bihar Election 2025: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में खुद के मैदान में उतरने से इनकार कर दिया है. पहले वे दरभंगा जिले की गौड़ा बौराम सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लेकिन शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने साफ कर दिया कि वे इस बार प्रत्याशी नहीं बनेंगे. सहनी ने कहा कि उनका लक्ष्य महागठबंधन की सरकार बनने पर उपमुख्यमंत्री पद हासिल करना है. उन्होंने राज्यसभा भेजे जाने के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया.

सीट बंटवारे के बाद बदला समीकरण

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चा गुरुवार रात समाप्त हुई, जब वीआईपी, राजद और कांग्रेस के बीच समझौता हो गया. पार्टी सूत्रों ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार सहनी शुक्रवार को गौड़ा बौराम सीट से नामांकन करने वाले थे, लेकिन उसी सीट से राजद उम्मीदवार अफजल अली के पर्चा दाखिल करने के बाद स्थिति बदल गई. इसके बाद यह साफ हो गया कि सहनी अब चुनावी मुकाबले में नहीं उतरेंगे.

प्रचार करेंगे, पर लड़ेंगे नहीं

इसे भी पढ़ें-गंजी-हाफ पैंट में नामांकन; बेलागंज के उम्मीदवार ने किया सबको हैरान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहनी ने कहा, “मैं इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं रहूंगा, बल्कि पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करूंगा.” उन्होंने आगे जोड़ा कि “मेरा लक्ष्य राज्यसभा नहीं, बल्कि डिप्टी सीएम बनना है. जब महागठबंधन की सरकार बनेगी, तब मैं सरकार में उस भूमिका में रहूंगा.”

वीआईपी को मिलीं 15 सीटें

वीआईपी प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि गठबंधन में पार्टी को 15 विधानसभा सीटें दी गई हैं. इसके अलावा राजद की ओर से एक राज्यसभा और दो विधान परिषद (MLC) सीटों का आश्वासन भी मिला है.

एमएलसी के रास्ते सरकार में शामिल हो सकते हैं

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री पद को लेकर अपने रुख पर अडिग हैं. माना जा रहा है कि अगर महागठबंधन सत्ता में लौटता है, तो वे विधान परिषद के सदस्य बनकर सरकार में शामिल हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-

आखिरी वक्त में नीतीश कुमार का बड़ा दांव, बाहुबली के बेटे की सीट बदली, हार का डर बना वजह

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

भागलपुर में बीजेपी के रोहित पांडेय ने दाखिल किया नामांकन, शपथ पत्र में संपत्ति में कमी का खुलासा

बीजेपी प्रत्याशी रोहित पांडेय
बीजेपी प्रत्याशी रोहित पांडेय

Bhagalpur News : भागलपुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रोहित पांडेय ने शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा किया. इसके साथ दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने स्वयं और पत्नी की चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया है.

जमा विवरण के अनुसार, इस बार उनकी चल संपत्ति में भारी गिरावट दर्ज की गई है. वर्ष 2020 के नामांकन में जहां 43 लाख 26 हजार 447 रुपये 19 पैसे की संपत्ति दर्शायी गई थी, वहीं अब यह घटकर मात्र 7 लाख 84 हजार 30 रुपये रह गई है. उनकी पत्नी की संपत्ति भी घटकर 5 लाख रुपये रह गई है, जो पिछले चुनाव में 7 लाख से अधिक थी.

ग्रॉस वैल्यू में भी गिरावट साफ झलकती है. पिछली बार उन्होंने अपनी संपत्ति 43.26 लाख और पत्नी की 7.05 लाख रुपये बताई थी, जबकि इस बार क्रमशः 26 लाख और शून्य रुपये अंकित किए हैं. नकदी के रूप में भी कमी दिखी है — पहले 45,650 रुपये थे, अब सिर्फ 25,000 रुपये बताए गए हैं.

बैंक खातों में दो खातों की जानकारी दी गई है, जिनमें एक में 25,159 और दूसरे में 1,33,872 रुपये जमा हैं. शपथ पत्र में कोतवाली और तिलकामांझी थाने में दर्ज चार आपराधिक मामलों का उल्लेख भी किया गया है.

इसे भी पढ़ें-Bhagalpur News : इंजीनियर शैलेंद्र ने भरा नामांकन, पांच साल में विरासती संपत्ति बढ़ी 3.55 करोड़ रुपये

Patna Crime News: कर्मचारी ने रची डकैती की साजिश, पुलिस ने चार घंटे में सुलझाई वारदात, 10 गिरफ्तार

नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला
नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला.

Patna Crime News: खाजेकलां थाना क्षेत्र के नून का चौराहा स्थित लाल मंदिर के पास हुई डकैती की घटना का पटना पुलिस ने महज चार घंटे में खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस वारदात में शामिल दस अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन और हथियार बरामद किए हैं.

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि अपराधियों ने डकैती की योजना पिछले रविवार को ही बना ली थी. उन्होंने वारदात को अंजाम देने की कोशिश भी की थी, लेकिन असफल रहे. गिरफ्तार अपराधियों में नून का चौराहा निवासी मो. राजा कुमार, दिवान मोहल्ला के राहुल कुमार, पटना सिटी के मो. जिशान, खाजेकलां के मो. रिजवान, हाजीपुर (वैशाली) के मो. साहिल कुमार, राघोपुर के रौशन कुमार, फतुहा के गौरव कुमार, रौकी कुमार, चंदन कुमार और खुसरूपुर के चंदन कुमार शामिल हैं.

पुलिस ने इनके कब्जे से 1.25 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन, एक पिस्टल, दो देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस जब्त किए हैं. जांच में खुलासा हुआ कि साहिल और रौशन ने मिलकर पूरी डकैती की साजिश रची थी. खास बात यह रही कि पीड़ित के बगल में काम करने वाला एक पूर्व कर्मचारी ही गिरोह को अंदर की जानकारी देता था.

एसएसपी के मुताबिक, इस वारदात में तीन लोग लाइनर की भूमिका में थे, जबकि छह अपराधी अंदर जाकर लूटपाट में शामिल हुए. बाहर बाइक पर भी उनके साथी निगरानी कर रहे थे. गौरतलब है कि 16 अक्टूबर की रात नून का चौराहा स्थित मो. शकील अहमद की रेक्सीन दुकान और उनके आवास में डकैती की घटना दर्ज करायी गई थी. पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित साथियों की तलाश में जुटी है.

इसे भी पढ़ें- गंजी-हाफ पैंट में नामांकन; बेलागंज के उम्मीदवार ने किया सबको हैरान

मुजफ्फरपुर में दिखी सौहार्द की मिसाल, एनडीए और महागठबंधन प्रत्याशी ने मिलाया हाथ

Muzaffarpur News
मुजफ्फरपुर में होटल उद्घाटन के दौरान रंगदारी का प्रयास.

Muzaffarpur Election 2025: मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा सीट पर नामांकन के दौरान शुक्रवार को राजनीति से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला. जहां आमतौर पर चुनावी माहौल में प्रतिस्पर्धा और तीखे बयान सुनाई देते हैं, वहीं यहां एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशियों ने आपसी सम्मान का परिचय दिया.

घटना उस समय की है जब एनडीए के भाजपा उम्मीदवार रंजन कुमार स्मार्ट सिटी स्थित आईसीसीसी बिल्डिंग से नामांकन दाखिल कर बाहर निकल रहे थे. उसी क्षण महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र चौधरी नॉमिनेशन करने के लिए अंदर जा रहे थे. दोनों का आमना-सामना हुआ तो राजनीतिक विरोध की जगह उन्होंने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और हाथ मिलाया.

इस अप्रत्याशित दृश्य को देखकर नॉमिनेशन स्थल पर मौजूद अधिकारियों और समर्थकों में आश्चर्य और खुशी दोनों का माहौल था. दिनभर यह दृश्य चर्चा का विषय बना रहा.

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने गठबंधन की ओर से जनता से समर्थन की अपील की. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है और जनता के विश्वास से वे ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे.

इसे भी पढ़ें-गंजी-हाफ पैंट में नामांकन; बेलागंज के उम्मीदवार ने किया सबको हैरान

Patna
clear sky
15.8 ° C
15.8 °
15.8 °
43 %
1.3kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °

जरूर पढ़ें