24 February 2026, Tuesday
Hindi News Blog Page 133

सारठ में युवक की हत्या का आरोप, ससुरालवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बीडीओ ने दिखाई सख्ती
बीडीओ ने दिखाई सख्ती

Deoghar News : सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत अजय नदी के पास पाँच दिन पहले पेड़ से लटका शव मिलने के बाद मृतक मंजूर शेख के पिता ने ससुराल के लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है. मृतक के पिता, महफूज शेख ने पत्नी रबीना बीबी, उनके भाई संदीप मियां, मुस्तकिम मियां, मनरुद्दीन मियां, हदीश अंसारी, एनायत अंसारी और हसीना बीबी पर मारपीट कर हत्या करने और शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया.

प्राथमिकी में बताया गया है कि 12 अक्टूबर को उन्हें अजय नदी के पास पेड़ से लटका शव मिलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों के साथ उन्होंने पहचान की कि शव उनके पुत्र मंजूर शेख का है. पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर कई जख्म और चोट के निशान पाए गए, जिससे पिता का आरोप है कि ससुरालवालों ने हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव पेड़ पर टांग दिया.

महफूज शेख ने बताया कि मंजूर बीते दो वर्षों से सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के सिंहनी गांव में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था और जमीन खरीदकर settled था. उन्होंने यह भी कहा कि हत्या और मारपीट का वीडियो साक्ष्य स्वरूप वायरल हो चुका है.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. जांच के दौरान सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारियों की प्रक्रिया जारी है.

Bihar Election 2025: गंजी-हाफ पैंट में नामांकन; बेलागंज के उम्मीदवार ने किया सबको हैरान

गंजी-हाफ पैंट में नामांकन!
गंजी-हाफ पैंट में नामांकन!

Bihar Election 2025 : गया जिले की बेलागंज विधानसभा सीट से शुक्रवार को नामांकन के दौरान कुछ ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सबको चौंका दिया. यहां निर्दलीय प्रत्याशी राहुल रंजन कुमार पारंपरिक कुर्ता-पायजामा या सफारी सूट में नहीं, बल्कि हाफ पैंट और गंजी पहनकर नामांकन करने पहुंचे. उनकी गंजी पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था— “भ्रष्टाचार, हत्यारा, बालू माफिया, शराब माफिया खत्म करो” और नीचे लिखा था— “प्रणाम बेला-सलाम बेला.”

जनता के टिकट पर चुनावी मैदान में

राहुल रंजन का कहना है कि वे किसी पार्टी के समर्थन से नहीं, बल्कि जनता के टिकट पर मैदान में उतरे हैं. उन्होंने कहा कि वे “बेला रणधीर” हैं, लेकिन उन नेताओं जैसे नहीं जो बड़ी गाड़ियों और बॉडीगार्ड के काफिले में चलते हैं. उनके अनुसार, उनकी असली ताकत बेलागंज की जनता है, जो उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है.

इसे भी पढ़ें-बिहार चुनाव से पहले अमित शाह का पटना दौरा, 3 दिनों तक रहकर तय करेंगे NDA की रणनीति

स्थानीय मुद्दों पर बोले राहुल रंजन

राहुल रंजन ने कहा कि बेलागंज की सबसे बड़ी समस्या हत्या, बालू और शराब माफिया का प्रभाव है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में वे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को अपना मुख्य एजेंडा बना रहे हैं. उनका कहना है कि सड़कों का निर्माण इंजीनियर और मुखिया का काम है, जबकि विधायक की असली जिम्मेदारी जनता को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर देना है.

‘गंजी-पैंट गरीबों की सच्चाई दिखाती है’

अपनी पोशाक को लेकर उठे सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका फैशन नहीं, बल्कि बेलागंज की वास्तविक तस्वीर है. यहां के किसान गरीबी से जूझ रहे हैं, खेतों में सिंचाई की सुविधा नहीं है और कई परिवारों के पास पहनने तक के कपड़े नहीं हैं. राहुल रंजन ने कहा कि वे इसी बदहाली को बदलने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं और उनका सपना है कि बेलागंज विकास की राह पर आगे बढ़े.

इसे भी पढ़ें-

आखिरी वक्त में नीतीश कुमार का बड़ा दांव, बाहुबली के बेटे की सीट बदली, हार का डर बना वजह

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

Dhanteras 2025: धनतेरस पर खरीदें ये 5 शुभ वस्तुएं, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में बढ़ेगा सुख और समृद्धि

धनतेरस पर खरीदें ये 5 शुभ वस्तुएं
धनतेरस पर खरीदें ये 5 शुभ वस्तुएं

Dhanteras 2025: दीपावली से पहले आने वाला धनतेरस का दिन हर साल समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक बनकर आता है. इस शुभ अवसर पर की गई खरीदारी न सिर्फ परंपरा है, बल्कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक माध्यम भी मानी जाती है. ऐसा विश्वास है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई कुछ खास चीजें घर में धन-धान्य, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती हैं. अगर आप भी इस धनतेरस अपने जीवन में समृद्धि का आशीर्वाद चाहते हैं, तो जरूर खरीदें ये पांच वस्तुएं.

1. सोना और चांदी – स्थायी समृद्धि का प्रतीक

Dhanteras 2025: धनतेरस पर खरीदें ये 5 शुभ वस्तुएं, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में बढ़ेगा सुख और समृद्धि Gold and Silver coins

Dhanteras 2025

धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इन धातुओं की खरीद से घर में स्थायी सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता आती है. लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति या सोने-चांदी के सिक्के इस दिन खरीदना विशेष फलदायी होता है.

इसे भी पढ़ें-जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

2. नए बर्तन – शुद्धता और सौभाग्य का संकेत

Dhanteras 2025: धनतेरस पर खरीदें ये 5 शुभ वस्तुएं, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में बढ़ेगा सुख और समृद्धि pots

Dhanteras 2025

तांबे, चांदी या स्टील के बर्तन इस दिन खरीदना शुभ माना गया है. बर्तन शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक हैं. ध्यान रखें कि नया बर्तन खाली न खरीदें — उसमें चावल, पानी या सिक्का रखें. यह मां लक्ष्मी का स्वागत करने का पारंपरिक तरीका माना जाता है.

3. झाड़ू – दरिद्रता को दूर करने का प्रतीक

Dhanteras 2025: धनतेरस पर खरीदें ये 5 शुभ वस्तुएं, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में बढ़ेगा सुख और समृद्धि Broom
Dhanteras 2025

वास्तु शास्त्र के अनुसार धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता दूर होती है. इसे घर में सुख-समृद्धि के मार्ग को स्वच्छ करने वाला माना जाता है. झाड़ू को घर में शुभ ऊर्जा लाने का संकेत भी माना गया है.

4. इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं – आधुनिक युग की शुभ शुरुआत

Dhanteras 2025: धनतेरस पर खरीदें ये 5 शुभ वस्तुएं, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में बढ़ेगा सुख और समृद्धि electronic item
Dhanteras 2025

आज के समय में कई लोग धनतेरस पर मोबाइल, लैपटॉप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदना शुभ मानते हैं. इसे उन्नति और प्रगति का प्रतीक माना जाता है. सही मुहूर्त में खरीदी गई ये वस्तुएं व्यवसाय, शिक्षा और करियर में सकारात्मक परिणाम देती हैं.

5. भगवान धन्वंतरि की मूर्ति – आरोग्य और शांति का प्रतीक

Dhanteras 2025: धनतेरस पर खरीदें ये 5 शुभ वस्तुएं, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में बढ़ेगा सुख और समृद्धि Statue of Lord Dhanvantari
Dhanteras 2025

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की जयंती भी मनाई जाती है. उनकी मूर्ति या चित्र खरीदकर पूजन करने से घर में स्वास्थ्य, दीर्घायु और मानसिक शांति बनी रहती है. भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से रोगों से मुक्ति और सुख-समृद्धि दोनों की प्राप्ति होती है.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. HelloCities24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

इसे भी पढ़ें-

मेष राशि वालों को मिलेगा नया मौका, सिंह राशि वाले वाहन चलाते समय रहें सतर्क

आखिरी वक्त में नीतीश कुमार का बड़ा दांव, बाहुबली के बेटे की सीट बदली, हार का डर बना वजह

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा को मिला मंत्री पद, गुजरात सरकार में संभालेंगी अहम जिम्मेदारी

रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा को मिला मंत्री पद
रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा को मिला मंत्री पद

Rivaba Jadeja News: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर उत्तर से भाजपा विधायक रीवाबा जडेजा अब गुजरात सरकार में मंत्री बन गई हैं. शुक्रवार को घोषित नए गुजरात मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल किया गया है. अहमदाबाद में हुए शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने अन्य 25 मंत्रियों के साथ शपथ ली. यह कदम मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में भाजपा के बड़े राजनीतिक पुनर्गठन का हिस्सा माना जा रहा है.

भूपेंद्र पटेल ने की राज्यपाल से मुलाकात

राज्यपाल आचार्य देवव्रत से भेंट के बाद मुख्यमंत्री पटेल ने नए मंत्रिमंडल के गठन की औपचारिक मंजूरी ली. राज्यपाल ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राजभवन आकर नये मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की अनुमति मांगी है. इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री को छोड़कर पूरे मंत्रिमंडल ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था, ताकि आगामी स्थानीय निकाय और विधानसभा चुनावों से पहले सरकार में नया संतुलन बनाया जा सके.

कुल 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन

नए गुजरात मंत्रिमंडल में कुल 26 मंत्री शामिल किए गए हैं, जिनमें 8 कैबिनेट मंत्री, 2 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 6 राज्य मंत्री होंगे. राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 27 मंत्री रखे जा सकते हैं, जो कुल सदस्यों का 15 प्रतिशत है.

इसे भी पढ़ें-पर्थ में उतरी नई टीम इंडिया, कोहली-रोहित की वापसी से बढ़ा जोश, देखें वीडियो

राजनीति में तेज़ी से उभरीं रीवाबा

रीवाबा जडेजा 2019 में भाजपा से जुड़ीं और 2022 के विधानसभा चुनाव में जामनगर उत्तर सीट से भाजपा उम्मीदवार बनीं. उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी करशनभाई करमूर को करीब 50 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था. करमूर को 23 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार बिपेन्द्रसिंह जडेजा को 15.5 प्रतिशत वोट मिले.

जडेजा क्रिकेट से दूर, पत्नी राजनीति में सक्रिय

रवींद्र जडेजा हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म में दिखे थे. फिलहाल टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, लेकिन जडेजा को आराम दिया गया है और वह वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं. इस बीच, रीवाबा के मंत्री बनने से जडेजा परिवार एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.

इसे भी पढ़ें-

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

Aaj Ka Rashifal 17 October 2025: मेष राशि वालों को मिलेगा नया मौका, सिंह राशि वाले वाहन चलाते समय रहें सतर्क

Aaj Ka Rashifal 3 November 2025
Aaj Ka Rashifal 3 November 2025

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): 17 अक्टूबर, शुक्रवार का दिन कई लोगों के लिए नई संभावनाओं और अनुभवों से भरा रहेगा. कुछ राशियों को आज आर्थिक उन्नति और करियर में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को सेहत और निजी जीवन से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी होगी. ग्रहों की स्थिति आज कई लोगों की दिनचर्या पर प्रभाव डालने वाली है.

♈ मेष (Aries)

आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुकावटें कम होती दिखेंगी. नए कार्यों की शुरुआत के लिए उपयुक्त समय है. हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें.

♉ वृषभ (Taurus)

आपके प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा. जो काम लंबे समय से रुके थे, वे पूरे होंगे. किसी सहयोगी की आलोचना पर ध्यान न दें. सरकारी मामलों में राहत और पुराने विवादों में सफलता मिलने के योग हैं.

♊ मिथुन (Gemini)

आज आपके प्रयासों की सराहना होगी और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी का समर्थन बना रहेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

♋ कर्क (Cancer)

कामकाज या व्यापार में बदलाव की संभावना है, जो आने वाले समय में शुभ परिणाम देगा. लंबे समय से रुका पैसा वापस मिल सकता है. किसी प्रतिस्पर्धा या विरोधी से सावधानी बरतें.

♌ सिंह (Leo)

दिन सामान्य रहेगा लेकिन लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. वाहन चलाते समय विशेष सतर्क रहें. किसी नकारात्मक सूचना से मन विचलित हो सकता है. धैर्य रखें — आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी.

♍ कन्या (Virgo)

काम में सफलता और पारिवारिक सुकून दोनों मिलेंगे. वैवाहिक संबंधों में मधुरता लौटेगी. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे.

♎ तुला (Libra)

किसी पुराने तनाव या स्वास्थ्य समस्या से परेशान हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. आज शांत रहना और विवादों से दूर रहना ही बेहतर रहेगा.

♏ वृश्चिक (Scorpio)

आज आपकी मेहनत का फल मिल सकता है. आर्थिक लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं. पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य रहेगा.

इसे भी पढ़ें-बिहार चुनाव से पहले अमित शाह का पटना दौरा, 3 दिनों तक रहकर तय करेंगे NDA की रणनीति

♐ धनु (Sagittarius)

कार्यस्थल पर प्रदर्शन शानदार रहेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रयासों से प्रभावित होंगे. प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

♑ मकर (Capricorn)

दोस्तों या सहयोगियों की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे. व्यापार में सुधार होगा. धार्मिक यात्रा या पूजा-पाठ के अवसर बन सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी.

♒ कुंभ (Aquarius)

अड़चनों के बावजूद दिन आपके पक्ष में रहेगा. धन लाभ और पुराने उधार की वापसी संभव है. सोच-समझकर लिए गए निर्णय लाभदायक साबित होंगे.

♓ मीन (Pisces)

आमदनी में कमी के बावजूद खर्च नियंत्रित रहेंगे. संपत्ति या परिवार से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है. रिश्तों में मतभेद बढ़ने की संभावना है, इसलिए संयम रखें.

इसे भी पढ़ें-

आखिरी वक्त में नीतीश कुमार का बड़ा दांव, बाहुबली के बेटे की सीट बदली, हार का डर बना वजह

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

बिहार चुनाव से पहले अमित शाह का पटना दौरा, 3 दिनों तक रहकर तय करेंगे NDA की रणनीति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah in Patna: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav 2024) की सरगर्मी तेज होते ही भाजपा ने अपना सियासी मोर्चा मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को तीन दिन के दौरे पर पटना पहुंचे. नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले शाह का यह प्रवास भाजपा और एनडीए की चुनावी रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

भाजपा संगठन के साथ बंद कमरे में गहन चर्चा

पटना पहुंचते ही अमित शाह ने देर शाम भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें पहले चरण के उम्मीदवारों की तैयारियों, प्रचार अभियान की रूपरेखा और सहयोगी दलों के बीच तालमेल पर विस्तृत चर्चा हुई. शुक्रवार को शाह तरैया और अमनौर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि उसी दिन ज्ञान भवन में वे राज्य के बुद्धिजीवियों से संवाद करेंगे.

एनडीए में तालमेल और नामांकन पर मंथन

सूत्रों के अनुसार, अपने प्रवास के दौरान शाह भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकते हैं. वे नेताओं को एनडीए के अन्य घटकों के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश देंगे, ताकि चुनावी मैदान में कोई भ्रम या असमंजस न रहे. पार्टी के भीतर यह भी तय किया जा रहा है कि किन सीटों पर शीर्ष नेताओं की रैलियों से चुनावी बढ़त बनाई जा सकती है.

मोदी समेत कई दिग्गज करेंगे रैलियां

भाजपा नेताओं ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री भी बिहार आएंगे. उनका लक्ष्य नामांकन अवधि के दौरान एनडीए प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाना और प्रचार को गति देना है.

छह और ग्यारह नवंबर को दो चरणों में मतदान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमित शाह का स्वागत किया. बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों — 6 और 11 नवंबर — को होंगे. मतगणना 14 नवंबर को तय की गई है.

महागठबंधन में अब भी सीट बंटवारे पर सस्पेंस

एनडीए अपने सभी 243 उम्मीदवार घोषित कर चुका है. महागठबंधन में तेजस्वी यादव ने नामांकन कर दिया है, लेकिन राजद ने अभी तक प्रत्याशियों की औपचारिक सूची जारी नहीं की है. वहीं, कांग्रेस ने देर रात 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी, जिससे गठबंधन में सीटों के बंटवारे की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है.

इसे भी पढ़ें-

आखिरी वक्त में नीतीश कुमार का बड़ा दांव, बाहुबली के बेटे की सीट बदली, हार का डर बना वजह

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

NEET SS Exam 2025 Postponed: अब दिसंबर में होगी परीक्षा, जानें नई तारीखें और पूरा शेड्यूल

दिवाली-छठ पर नहीं मिलेगी छुट्टी
दिवाली-छठ पर नहीं मिलेगी छुट्टी.

NEET SS Exam 2025 : परीक्षा देने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने सुपर स्पेशलिटी परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है. पहले यह परीक्षा 7 और 8 नवंबर को निर्धारित थी, लेकिन अब इसे 27 और 28 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा. NBE के अनुसार, यह फैसला प्रशासनिक कारणों से लिया गया है ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके.

NEET SS Exam 2025: दो दिन, दो शिफ्ट में परीक्षा

इसे भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, 3,000+ पदों के लिए खुला मौका, तुरंत करें आवेदन

संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षा दो दिनों तक दो शिफ्ट में ली जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी. अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है. विस्तृत टाइमटेबल और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द ही NBE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

नई डेट शीट कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार natboard.edu.in वेबसाइट पर जाकर “NEET SS 2025 Exam Schedule PDF” लिंक से नया शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं. इसे सेव करने या प्रिंट निकालने की सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा से पहले किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे.

नीट एसएस परीक्षा कौन कराता है?

NEET SS परीक्षा का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) करता है, जो देशभर में मेडिकल से जुड़ी प्रमुख परीक्षाओं का संचालन करता है. इसके माध्यम से उम्मीदवारों को DM और MCh जैसे सुपर स्पेशलिटी कोर्स में दाखिले के लिए चयनित किया जाता है.

NEET SS परीक्षा क्या है और क्यों जरूरी है?

इसे भी पढ़ें-बिहार में 1907 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख जानें

NEET SS (National Eligibility cum Entrance Test – Super Speciality) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसमें एमडी या एमएस करने वाले डॉक्टर सुपर स्पेशलिटी कोर्स में प्रवेश लेते हैं. यह परीक्षा डॉक्टरों की योग्यता और विशेषज्ञता का मूल्यांकन करती है. बिना NEET SS पास किए देश के किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में DM या MCh कोर्स में दाखिला संभव नहीं है.

NEET UG और PG से क्या फर्क है?

जहां NEET UG और PG परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित करती है, वहीं NEET SS का संचालन NBE द्वारा किया जाता है. तीनों परीक्षाएं मेडिकल शिक्षा के अलग-अलग स्तरों पर एडमिशन के लिए ली जाती हैं, जिनमें NEET SS सबसे उच्च स्तर की परीक्षा मानी जाती है.

इसे भी पढ़ें-

AI भी नहीं छीन सकता ये नौकरियां! यहां अब भी चलता है इंसानी दिमाग का सिक्का

AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Congress First List: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 48 उम्मीदवारों को मिला मौका

टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में बगावत
टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में बगावत

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की है. पार्टी ने 48 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. कुदंबा से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को मैदान में उतारा गया है, जबकि कदवा से वरिष्ठ नेता शकील अहमद चुनाव लड़ेंगे. राजापाकर सीट पर एक बार फिर प्रतिभा दास पर भरोसा जताया गया है.

2020 में 70 सीटों पर चुनाव लड़ चुकी कांग्रेस इस बार सीमित सीटों के बावजूद संगठन मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है. सूत्रों के अनुसार, बाकी उम्मीदवारों की सूची भी जल्द सार्वजनिक की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें-

आखिरी वक्त में नीतीश कुमार का बड़ा दांव, बाहुबली के बेटे की सीट बदली, हार का डर बना वजह

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

Bhagalpur News : इंजीनियर शैलेंद्र ने भरा नामांकन, पांच साल में विरासती संपत्ति बढ़ी 3.55 करोड़ रुपये

इंजीनियर शैलेंद्र ने भरा नामांकन
इंजीनियर शैलेंद्र ने भरा नामांकन.

Bhagalpur News : बिहपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने गुरुवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय स्थित नामांकन कक्ष में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने अपने और पत्नी की चल-अचल संपत्तियों का पूरा ब्योरा शपथ पत्र में प्रस्तुत किया.

शपथ पत्र के अनुसार, वर्ष 2025 में विधायक शैलेंद्र की कुल आय 9,58,380 रुपये तथा पत्नी की आय 6,77,370 रुपये दर्शाई गई है. उनकी स्वअर्जित संपत्ति 60 लाख रुपये और विरासती संपत्ति 4 करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई है.

वर्ष 2020 के शपथ पत्र पर नजर डालें तो उस समय उनके खाते में 6,57,462 रुपये और पत्नी के खाते में 6,40,152 रुपये थे. तब भी स्वअर्जित संपत्ति 60 लाख रुपये थी, जबकि विरासती संपत्ति 75 लाख रुपये दर्ज थी. यानी पिछले पांच वर्षों में विरासती संपत्ति में लगभग 3 करोड़ 55 लाख रुपये का इजाफा हुआ है.

वर्ष 2020 में दाखिल शपथ पत्र में बिहपुर झंडापुर, बिहपुर भवानीपुर और खरीक थाना क्षेत्रों में दर्ज प्राथमिकी का उल्लेख था, जबकि 2025 के शपथ पत्र में किसी भी आपराधिक मामले का जिक्र नहीं किया गया है.

नामांकन के बाद इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनहित और विकास को प्राथमिकता दी है. जनता का निरंतर सहयोग उन्हें मिलता रहा है और इस बार भी वे भारी बहुमत से जीत का भरोसा जता रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

Ministers Resign : गुजरात में बड़े स्तर पर मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी, सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा इस्तीफा

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल(फाइल फोटो)

Ministers Resign : गुजरात में मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज मुंबई से गांधीनगर लौट आए हैं. सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार के सभी मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं. मुख्यमंत्री शाम तक राज्यपाल को नए मंत्रिमंडल की सूची सौंपेंगे.

अहम बैठकें और रणनीति

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज कई अहम बैठकें हुईं. भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव सुनील बंसल गांधीनगर पहुंचे और प्रदेश महासचिव रत्नाकर के साथ बैठक की. ज्यादातर विधायकों ने भी अपने निवास पर मौजूदगी दर्ज कराई.

आज रात मुख्यमंत्री पटेल के घर पर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. इसमें सभी मौजूदा मंत्री और पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में नए मंत्रियों के चयन और कैबिनेट के संतुलन पर चर्चा होगी.

इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में 78 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, अमित शाह बोले- 2026 तक देश  वामपंथी उग्रवाद के खतरे से मुक्त होगा

नए मंत्रियों में संभावित समीकरण

जानकारी के अनुसार, नए मंत्रियों में अधिकतर BJP के विधायक शामिल होंगे. वहीं, कांग्रेस से BJP में शामिल हुए दो-तीन विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है. चयन करते समय इलाके और जाति के समीकरण को ध्यान में रखा जाएगा, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव 2027, नगर निगम और लोकल बॉडी चुनावों में मजबूत स्थिति बनाई जा सके.

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां

नए मंत्रियों को 17 अक्टूबर, 2025 को सुबह 11:30 बजे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में राज्यपाल आचार्य देवव्रत शपथ दिलाएंगे. समारोह में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी.

गुजरात में लंबे समय से चर्चित कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है. इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही राज्य सरकार का नया मंत्रिमंडल औपचारिक रूप से स्थापित होगा.

इसे भी पढ़ें-

झारखंड के कर्मचारियों को मिला दिवाली बोनस, डीए बढ़कर 58% हुआ

दिवाली-छठ पर राहत, मुंबई और गुजरात में प्लेटफॉर्म टिकट फ्री

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

Patna
clear sky
15.8 ° C
15.8 °
15.8 °
43 %
1.3kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °

जरूर पढ़ें