24 February 2026, Tuesday
Hindi News Blog Page 134

दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, 3,000+ पदों के लिए खुला मौका, तुरंत करें आवेदन

दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती
दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती.

SSC SI Recruitment 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,073 रिक्त पदों को भरा जाएगा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों और पुलिस विभाग में करियर बनाने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है.

आवेदन की अंतिम तिथि

SSC SI Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 तक चलेगी, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2025 है. जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें तुरंत आवेदन करना चाहिए, क्योंकि लिंक बंद होने के बाद आवेदन संभव नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें-बिहार में 1907 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख जानें

आवेदन कैसे करें

आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.

  • होमपेज के “Apply” सेक्शन में जाकर CAPF & Delhi Police SI Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • नए उम्मीदवार “New Registration” पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरें.
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें और फॉर्म भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद हार्डकॉपी प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें.

योग्यता और उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन अनिवार्य है. उम्मीदवारों की उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे.

चयन प्रक्रिया

SSC SI के लिए चयन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं. चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस या CAPF में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया जाएगा.

आवेदन सुधार का मौका

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 26 और 27 अक्टूबर 2025 को अपने फॉर्म में करेक्शन करने का अवसर मिलेगा. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पदों और योग्यता की पूरी जानकारी जरूर पढ़ लें.

इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर में दिल्ली पुलिस और CAPF में योग्य उम्मीदवारों को सब इंस्पेक्टर के पदों पर मौका मिलेगा, जिससे उनकी करियर की नई दिशा तय होगी.

इसे भी पढ़ें-

AI भी नहीं छीन सकता ये नौकरियां! यहां अब भी चलता है इंसानी दिमाग का सिक्का

AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Bihar News: दिवाली और छठ में नहीं मिलेगी छुट्टी, पटना डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दिवाली और छठ में नहीं मिलेगी छुट्टी
दिवाली और छठ में नहीं मिलेगी छुट्टी.

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव और त्योहारों के बीच पटना जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है. दिवाली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम त्यागराजन एस.एम. ने बड़ा फैसला लिया है. आदेश के तहत जिले के सभी अधिकारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं. प्रशासन ने यह निर्णय त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और निगरानी को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है.

20 से 28 अक्टूबर तक नहीं मिलेगी छुट्टी

जारी आदेश के मुताबिक, 20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी की अनुमति नहीं दी जाएगी. यह नियम जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर तक लागू रहेगा. डीएम ने निर्देश दिया है कि इस अवधि में सभी अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय में मौजूद रहें ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

कब हैं दिवाली और छठ

इसे भी पढ़ें-झारखंड के कर्मचारियों को मिला दिवाली बोनस, डीए बढ़कर 58% हुआ

डीएम कार्यालय से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि इस वर्ष दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी. वहीं आस्था का महापर्व छठ 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से शुरू होकर 28 अक्टूबर की सुबह उषा-अर्घ्य के साथ संपन्न होगा. इन त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है.

तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

त्योहारी सीजन में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने अनुमंडलवार मजिस्ट्रेटों की तैनाती का निर्देश दिया है. डीएम ने कहा कि अधिकारी अपनी मौजूदगी सुनिश्चित करें ताकि पूजा-पर्वों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना न रहे. जिला मुख्यालय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य कर दी गई है.

विशेष परिस्थितियों में ही अनुमति

आदेश में यह भी कहा गया है कि 18 से 28 अक्टूबर के बीच किसी अधिकारी को यदि विशेष परिस्थिति में अवकाश की आवश्यकता होती है, तो वह वरिष्ठ प्रभारी के माध्यम से कारण स्पष्ट करते हुए आवेदन देंगे. केवल अनुमोदन मिलने पर ही मुख्यालय छोड़ने की अनुमति दी जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

इसे भी पढ़ें-

iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू, जानें कहां और कितने में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं

Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

WhatsApp से हो रही है जासूसी! इन खतरनाक संकेतों को पहचानें और करें बचाव

IND vs AUS : पर्थ में उतरी नई टीम इंडिया, कोहली-रोहित की वापसी से बढ़ा जोश, देखें वीडियो

पर्थ में उतरी नई टीम इंडिया
पर्थ में उतरी नई टीम इंडिया

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की एंट्री हो चुकी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी. इसके लिए भारतीय टीम पर्थ पहुंच चुकी है, जहां पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा. इस दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और नए कप्तान शुभमन गिल एक साथ नजर आए. वहीं, हेड कोच गौतम गंभीर भी खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे.

दूसरा दल भी पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

टीम इंडिया का पहला दल सोमवार (15 अक्टूबर) की सुबह रवाना हुआ था और देर शाम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया. वहीं, हेड कोच गौतम गंभीर की अगुवाई में दूसरा दल मंगलवार (16 अक्टूबर) को पर्थ पहुंचा. इस समूह में मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल और अन्य सपोर्ट स्टाफ शामिल रहे. सभी खिलाड़ी अब पहले वनडे की तैयारी में जुट गए हैं, जो पर्थ के वाका ग्राउंड में खेला जाएगा.

सात महीने बाद वनडे में वापसी

यह सीरीज इसलिए खास है क्योंकि लगभग सात महीने बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में लौट रहे हैं. दोनों ने टेस्ट और टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है और अब पूरा ध्यान वनडे पर केंद्रित किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों दिग्गजों का रिकॉर्ड शानदार रहा है. माना जा रहा है कि यह सीरीज उनके भविष्य के लिए अहम साबित होगी.

अनुभव और स्थिरता का फायदा

कोहली और रोहित ने संकेत दिए हैं कि अगर फिटनेस और मोटिवेशन बरकरार रहा तो वे 2027 वर्ल्ड कप तक भारत के लिए खेलते रहेंगे. टीम में उनकी मौजूदगी से आत्मविश्वास और संतुलन बढ़ेगा. नए कप्तान शुभमन गिल ने भी कहा कि इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों का अनुभव युवा टीम के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा.

कहां-कहां होंगे मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में होगा. दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड और तीसरा व अंतिम वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा. इसके बाद 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. यह पूरा दौरा टीम इंडिया के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप और 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

Bihar Elections 2025: आखिरी वक्त में नीतीश कुमार का बड़ा दांव, बाहुबली के बेटे की सीट बदली, हार का डर बना वजह

बाहुबली के बेटे की सीट बदली
बाहुबली के बेटे की सीट बदली

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. इस सूची में सबसे बड़ा चौंकाने वाला नाम बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद का रहा. चेतन, जो 2020 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर शिवहर से विधायक बने थे, इस बार औरंगाबाद जिले की नबीनगर सीट से चुनाव मैदान में होंगे. दरअसल, उन्होंने 2024 में पाला बदलकर जेडीयू का दामन थामा था, लेकिन पार्टी ने उनके लिए इस बार सीट बदलने का फैसला लिया है.

हार की आशंका से बदली गई सीट

पार्टी सूत्रों का कहना है कि चेतन आनंद की पुरानी सीट शिवहर से हारने की आशंका जताई जा रही थी. स्थानीय मतदाताओं में नाराजगी और पार्टी बदलने के बाद के समीकरण को देखते हुए जेडीयू नेतृत्व ने रणनीतिक फैसला लिया. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस बदलाव पर अंतिम मुहर लगाई, ताकि चेतन की जीत पक्की की जा सके. जानकारी यह भी है कि उनके समर्थन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई है.

आनंद परिवार का राजनीतिक सफर

चेतन की मां लवली आनंद ने 1996 में पहली बार शिवहर से विधायक के रूप में जीत दर्ज की थी. इससे पहले 1994 में वह वैशाली लोकसभा उपचुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं. हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राजद उम्मीदवार के तौर पर सहरसा से किस्मत आजमाई, लेकिन हार गईं. इसके बाद 2020 में चेतन आनंद ने राजद टिकट पर जीत हासिल की और विधायक बने.

इसे भी पढ़ें-बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, राघोपुर में अब होगा ‘तेजस्वी बनाम सतीश यादव’ का हाईवोल्टेज मुकाबला

आनंद मोहन की शुरुआत और विवाद

आनंद मोहन का राजनीतिक सफर 1990 में सहरसा जिले की महिषी सीट से शुरू हुआ था, जहां से वे पहली बार विधायक बने. उस दौर में वे पप्पू यादव के राजनीतिक प्रतिद्वंदी और अगड़े वर्ग के प्रभावशाली नेता के रूप में उभरे थे. बाद में उन्होंने 1996 और 1998 में दो बार शिवहर लोकसभा सीट से संसद में एंट्री की. लेकिन 1994 में गोपालगंज डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड में नाम आने के बाद उनके परिवार की राजनीति पर संकट गहराया. 2005 में लवली आनंद ने जेडीयू टिकट पर बाढ़ सीट से जीत दर्ज की थी, हालांकि कुछ महीनों में ही विधानसभा भंग हो गई थी.

इस तरह बिहार चुनाव 2025 में जेडीयू ने एक बार फिर राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखकर बड़ा दांव खेला है, ताकि चेतन आनंद जैसे प्रभावशाली चेहरे को सुरक्षित सीट से उतारा जा सके.

इसे भी पढ़ें-

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

BJP Third List : बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, राघोपुर में अब होगा ‘तेजस्वी बनाम सतीश यादव’ का हाईवोल्टेज मुकाबला

बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट
बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट

Bihar Election 2025 : भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार देर रात बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी और अंतिम सूची जारी कर दी. इस लिस्ट में 18 नाम शामिल किए गए हैं. इसके साथ ही पार्टी ने अपने हिस्से की सभी 101 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पूरी कर ली है. सबसे चर्चित राघोपुर सीट से बीजेपी ने यादव उम्मीदवार को मैदान में उतारकर राजनीतिक मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.

राघोपुर से सतीश यादव को टिकट

बीजेपी ने तेजस्वी यादव की पारंपरिक सीट राघोपुर से सतीश यादव को उम्मीदवार बनाया है. यह सीट लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का गढ़ मानी जाती है और यहां से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं पार्टी ने भभुआ की विधायक भरत बिंद और मोहनिया की विधायक संगीता पासवान को दोबारा टिकट देकर संगठन के प्रति वफादारी का इनाम दिया है.

इन नेताओं को मिला मौका

बीजेपी की तीसरी सूची में शामिल उम्मीदवारों में रामनगर से नंद किशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडे, बगहा से राम सिंह, लौरिया से विनय बिहारी, नौतन से नारायण प्रसाद, चनपटिया से उमाकांत सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान, कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह, चिरैया से लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, कोचाधामन से बिना देवी, बायसी से विनोद यादव, राघोपुर से सतीश यादव, बिहपुर से कुमार शैलेंद्र, पीरपैंती से मुरारी पासवान, रामगढ़ से अशोक सिंह, मोहनिया से संगीता कुमारी, भभुआ से भरत बिंद और गोह से रणविजय सिंह के नाम शामिल हैं.

तीन विधायकों का कटा टिकट

बीजेपी ने इस सूची में अपने तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं. इनमें पीरपैंती के ललन पासवान, नरकटियागंज की रश्मि वर्मा और रामनगर की भागीरथी देवी शामिल हैं. पार्टी ने नरकटियागंज से पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे और रामनगर सुरक्षित सीट से नंद किशोर राम को उम्मीदवार बनाया है.

इसे भी पढ़ें-सीट बंटवारे से पहले CPI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, पहली लिस्ट जारी कर बदला महागठबंधन का समीकरण

सभी 101 सीटों पर पूरी हुई घोषणा

इस लिस्ट के साथ ही बीजेपी ने बिहार में अपने हिस्से की सभी 101 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं. पहली लिस्ट में पार्टी ने 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे, जबकि बुधवार शाम दूसरी लिस्ट में 12 नाम जारी हुए थे. देर रात आई तीसरी लिस्ट में शेष 18 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई, जिससे एनडीए की चुनावी तैयारी अब पूरी मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें-

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

Chhattisgarh Naxal Operation: छत्तीसगढ़ में 78 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, अमित शाह बोले- 2026 तक देश  वामपंथी उग्रवाद के खतरे से मुक्त होगा

छत्तीसगढ़ में 78 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ में 78 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Chhattisgarh Naxal Operation: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति का असर नजर आने लगा है. सुकमा जिले में 10 महिलाओं समेत कुल 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. इनमें से 16 नक्सलियों पर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इसी तरह कांकेर जिले में माओवादियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े दो सदस्य और 32 महिला नक्सलियों समेत 50 नक्सलियों ने बीएसएफ के एक शिविर में सरेंडर कर दिया. वहीं कोंडागांव जिले में भी पांच लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने बुधवार को आत्मसमर्पण किया.

39 हथियार किए सुरक्षा बलों के हवाले

अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने 39 हथियार भी सौंपे हैं. इनमें सात एके-47 राइफलें, दो सेल्फ-लोडिंग राइफलें, चार इंसास राइफलें, एक इंसास एलएमजी (लाइट मशीन गन) और एक स्टेन गन शामिल है. समर्पण करने वालों में डिविजनल कमेटी के पांच प्रमुख सदस्य — प्रसाद ताड़ामी, हीरालाल कोमरा, जुगनू कोवाची, नरसिंह नेताम और नंदे (राजमन मंडावी की पत्नी) शामिल हैं. इसके अलावा 21 एरिया कमेटी सदस्य और 21 पार्टी कैडर भी हैं, जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में अब बजेगी दिवाली की गूंज! सुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखों को मंजूरी, ये रहेंगी शर्तें

नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या घटी

गृह मंत्रालय के मुताबिक, नक्सलवाद से सर्वाधिक प्रभावित जिलों की संख्या अब घटकर सिर्फ तीन रह गई है. वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिले ही वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से सबसे अधिक प्रभावित माने जा रहे हैं. मंत्रालय ने इसे सुरक्षा बलों के सतत अभियान और केंद्र-राज्य समन्वय का परिणाम बताया है.

अमित शाह ने बताया ऐतिहासिक क्षण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या छह से घटकर तीन होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर निर्णायक रणनीति अपनाई है. शाह ने भरोसा जताया कि 31 मार्च 2026 तक भारत पूरी तरह वामपंथी उग्रवाद के खतरे से मुक्त हो जाएगा. उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘न्यू इंडिया’ के विजन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.

इसे भी पढ़ें-

झारखंड के कर्मचारियों को मिला दिवाली बोनस, डीए बढ़कर 58% हुआ

दिवाली-छठ पर राहत, मुंबई और गुजरात में प्लेटफॉर्म टिकट फ्री

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

Diwali 2025 : दिल्ली में अब बजेगी दिवाली की गूंज! सुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखों को मंजूरी, ये रहेंगी शर्तें

सड़कों और हाईवे से हटाए जाएं आवारा मवेशी
सड़कों और हाईवे से हटाए जाएं आवारा मवेशी.

Diwali 2025 : इस बार दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की गूंज सुनाई देगी। सुप्रीम कोर्ट ने सीमित समय और शर्तों के साथ ग्रीन पटाखे जलाने की मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने 18 से 21 अक्टूबर तक सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे के बीच ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी है.

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिवाली पर एनसीआर के बाहर से तस्करी कर लाए गए पटाखे सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाते हैं। CJI बी.आर. गवई ने कहा कि चूंकि ये पटाखे नियंत्रण से बाहर स्रोतों से आते हैं, इसलिए ये ग्रीन पटाखों की तुलना में अधिक नुकसानदेह होते हैं। कोर्ट ने कहा कि उत्सव की भावना और पर्यावरण सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

क्या हैं ग्रीन पटाखे?

ग्रीन पटाखे ऐसे क्रैकर्स होते हैं जिनमें पारंपरिक पटाखों की तुलना में कम रासायनिक तत्व और धूल फैलाने वाले पदार्थ इस्तेमाल होते हैं। इससे वायु प्रदूषण कुछ हद तक कम होता है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ये पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं और इनमें भी सूक्ष्म कण और गैसें उत्सर्जित होती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें फिलहाल एक अस्थायी समाधान माना है और प्रदूषण नियंत्रण निकायों को उस दौरान वायु गुणवत्ता पर नजर रखने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट की शर्तें और सख्ती

न्यायालय ने यह स्पष्ट किया कि अगर किसी स्थान पर नकली या अवैध पटाखे पाए गए, तो निर्माता का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, दिल्ली-एनसीआर में केवल स्वीकृत ग्रीन पटाखे ही फोड़े जा सकेंगे। कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि बाहर से पटाखों की तस्करी न हो.

हर साल उठता है पटाखों का विवाद

इसे भी पढ़ें-झारखंड के कर्मचारियों को मिला दिवाली बोनस, डीए बढ़कर 58% हुआ

दिल्ली में हर साल दीवाली के बाद प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी तक पहुंच जाता है। इसी वजह से पिछले कुछ वर्षों में पटाखों पर पूरी तरह बैन लगाने की मांग उठती रही है। हालांकि, पटाखों की तस्करी रोक पाना मुश्किल रहा है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने ‘ग्रीन पटाखों’ को व्यवहारिक विकल्प माना है ताकि उत्सव भी हो और हवा भी साफ रहे.

जनभावनाएं और सरकार की प्रतिक्रिया

दिल्ली में कई लोगों ने तर्क दिया कि वायु प्रदूषण केवल पटाखों से नहीं, बल्कि पराली, वाहन धुएं और औद्योगिक गतिविधियों से भी बढ़ता है। उनका कहना है कि दिवाली पर थोड़ी राहत मिलनी चाहिए। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह निर्णय परंपरा और पर्यावरण दोनों का सम्मान करता है। उन्होंने लोगों से ‘स्वच्छ और हरित दिवाली’ मनाने की अपील की.

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि त्योहारों की रौनक कायम रहे और राजधानी की हवा भी स्वच्छ बनी रहे। “आइए, इस दिवाली हम उत्सव और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाएं और स्वच्छ दिल्ली, हरित दिल्ली का संकल्प पूरा करें।”

इसे भी पढ़ें-

दिवाली-छठ पर राहत, मुंबई और गुजरात में प्लेटफॉर्म टिकट फ्री

NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व सीएम रवि नाइक नहीं रहे, PM मोदी बोले- गोवा के विकास में निभाई ऐतिहासिक भूमिका

गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व सीएम रवि नाइक नहीं रहे
गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व सीएम रवि नाइक नहीं रहे

Ravi Naik Passes Away: गोवा की राजनीति में शोक की लहर है. राज्य के कृषि मंत्री और दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का 79 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. देर रात पोंडा के एक निजी अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया.

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में नहीं बच सकी जान

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, नाइक अपने पोंडा आवास पर थे जब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी. तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास सफल नहीं हुए.

दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार

पार्थिव शरीर को खड़पबंध स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. हजारों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं. दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

नेताओं ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “रवि नाइक जी का निधन दुःखद है. उन्होंने गोवा के विकास में अहम भूमिका निभाई और जनता के सच्चे सेवक थे.”
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि नाइक की दशकों की सेवा और नेतृत्व राज्य के लिए प्रेरणादायक रहे.

पीएम मोदी ने आगे कहा-

वे दलितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से समर्पित थे. इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. ॐ शांति

चार दशक लंबा सार्वजनिक जीवन

नाइक 1984 में MGP से राजनीति में आए और पहली बार विधायक बने. बाद में कांग्रेस में शामिल होकर 1991 से 1993 तक मुख्यमंत्री रहे. 1994 में छह दिन के लिए फिर से मुख्यमंत्री बने. सात बार विधायक और एक बार सांसद रहे नाइक ने 2022 में बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी.

जनता के बीच लोकप्रिय नेता

किसानों और ग्रामीण मुद्दों के प्रति सक्रिय रहने वाले नाइक हमेशा जनता के बीच लोकप्रिय रहे. उनके निधन से गोवा की राजनीति में एक खालीपन महसूस किया जा रहा है.

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

इसे भी पढ़ें-

सीट बंटवारे से पहले CPI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, पहली लिस्ट जारी कर बदला महागठबंधन का समीकरण

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

Bihar Election : सीट बंटवारे से पहले CPI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, पहली लिस्ट जारी कर बदला महागठबंधन का समीकरण

सीट बंटवारे से पहले CPI का 'मास्टरस्ट्रोक'
सीट बंटवारे से पहले CPI का 'मास्टरस्ट्रोक'

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर अभी सहमति नहीं बनी है, लेकिन इस बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. पार्टी ने सीट शेयरिंग के इंतज़ार के बिना अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.

जारी पत्र के अनुसार, सीपीआई ने तेघड़ा से रामरतन सिंह, बखरी (सु) से सूर्यकांत पासवान, बछवाड़ा से अवधेश कुमार राय, बांका से संजय कुमार, हरलाखी से राकेश कुमार पांडे और झंझारपुर से राम नारायण यादव को प्रत्याशी घोषित किया है. पार्टी ने बताया कि इन सभी को इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव चिन्ह देने का निर्णय लिया गया है.

इसे भी पढ़ें-जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

पत्र में आगे कहा गया है कि दूसरी सूची में गोह, करगहर, बेलदौर, बिहारशरीफ, राजापाकर (सु), केसरिया, चनपटिया और विक्रम सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा महागठबंधन से सहमति मिलने के बाद की जाएगी.

6 सीटों से आगे बढ़ने की तैयारी

इस बार सीपीआई 6 से अधिक सीटों पर दावेदारी की तैयारी में है. 2020 के चुनाव में पार्टी ने 6 सीटों पर लड़ा था और 2 पर जीत हासिल की थी. जबकि अब 8 और सीटों के नाम प्रतीक्षा सूची में हैं. जानकारों का कहना है कि यह कदम सीपीआई की राजनीतिक दबाव रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है.

इसे भी पढ़ें-NDA की उम्मीदवार लिस्ट फिर टली, अब 14 अक्टूबर को होगा बड़ा एलान

हरलाखी में पिता की विरासत संभालेंगे राकेश पांडे

हरलाखी सीट से इस बार भी पूर्व विधायक और पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पांडे के पुत्र राकेश कुमार पांडे मैदान में उतरेंगे. वहीं, झंझारपुर से पुराने नेता राम नारायण यादव को दोबारा मौका दिया गया है.

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सीपीआई का यह कदम गठबंधन की आंतरिक राजनीति को नया मोड़ दे सकता है.

इसे भी पढ़ें-

Bihar Elections 2025: सोमवार को NDA जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

Aaj Ka Mausam: बिहार में दस्तक दे चुकी है ठंड, नवंबर से बढ़ेगी सिहरन, जानें क्या बोले मौसम वैज्ञानिक

नवंबर से बढ़ेगी सिहरन
नवंबर से बढ़ेगी सिहरन

Aaj Ka Mausam: बिहार में मौसम अब करवट ले चुका है. मानसून के पूरी तरह रुखसत होने से पहले ही सुबह और शाम की हवाओं में ठंडक घुलने लगी है. अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में ही राजधानी पटना समेत कई जिलों में रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. दिन और रात के तापमान में गिरावट से लोगों ने अब हल्की चादरें और रजाइयां निकालनी शुरू कर दी हैं. धूप की तपिश भी कम हो गई है और अब यह सर्दियों जैसी ‘मीठी गर्माहट’ देने लगी है.

‘ला नीना’ का असर: लंबी और तीखी सर्दी का संकेत

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल बिहार में ठंड सामान्य से ज्यादा कड़ी रहने वाली है. इसकी वजह ‘ला नीना’ का प्रभाव बताया गया है. इस दौरान प्रशांत महासागर के तापमान में स्थिरता रहती है, जिससे वायुमंडलीय हवाएं और ठंडी हो जाती हैं. इसका सीधा असर भारत के उत्तर और पूर्वी इलाकों पर पड़ता है. वैज्ञानिकों के अनुसार नवंबर के मध्य से ठंड तेजी से बढ़ेगी और दिसंबर-जनवरी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी देखने को मिलेगी. इस बार सर्दी का दौर लंबे समय तक बना रह सकता है.

आज का मौसम: साफ आसमान और सिहरन भरी सुबहें

बुधवार को बिहार का मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है. ग्रामीण इलाकों में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे और ओस की बूंदों से हुई, जबकि शहरी इलाकों में भी ओस का असर दिखा. दिन में हल्की धूप रहेगी और शाम के समय ठंडी हवाएं महसूस की जाएंगी. अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री और न्यूनतम 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें-Jio का नया दांव; ऑफलाइन रिचार्ज पर ₹50 की बचत, जानिए कैसे उठाएं फायदा

अगले 7 दिन: दिन में धूप, रात में ठंडक

मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक मौसम के खुशनुमा बने रहने की संभावना जताई है. आसमान साफ रहेगा और दिन में हल्की धूप के साथ रातें ठंडी रहेंगी. बीते दिनों पटना का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया था. मंगलवार को तापमान हल्का बढ़कर 31.7 डिग्री पर पहुंचा, जिससे दिन में थोड़ी उमस महसूस हुई, लेकिन रातें अब भी ठंडक भरी हैं. हल्की धुंध और मुलायम धूप के साथ आने वाले दिन मौसम को और सुहावना बना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-

iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू, जानें कहां और कितने में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं

Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

WhatsApp से हो रही है जासूसी! इन खतरनाक संकेतों को पहचानें और करें बचाव

Patna
clear sky
18.7 ° C
18.7 °
18.7 °
40 %
1.3kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
33 °
Sat
35 °

जरूर पढ़ें