24 February 2026, Tuesday
Hindi News Blog Page 141

Bhagalpur News : भागलपुर में पीठासीन पदाधिकारियों को मिली मॉक पोल की विशेष ट्रेनिंग

पीरपैंती में चुनाव तैयारियों की अंतिम समीक्षा
पीरपैंती में चुनाव तैयारियों की अंतिम समीक्षा

Bhagalpur News : स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. इसी क्रम में गुरुवार को इंटर स्तरीय प्लस टू विद्यालय, जिला स्कूल परिसर में पीठासीन एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया.

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी के आदेश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट के उपयोग की बारीकियां सिखाई गईं. प्रशिक्षकों ने अधिकारियों से 100-100 मॉक पोल कराए और वीवीपैट की पर्चियों के मिलान की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास कराया.

जिला प्रशासन का कहना है कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदान कर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना और मतदान दिवस पर किसी तरह की त्रुटि या भ्रम की स्थिति से बचाव सुनिश्चित करना है.

Karwa Chauth 2025 : करवा चौथ पर रंगों का चयन; राशि अनुसार क्या पहनें और क्या न पहनें

अपने प्रिय को यहां से भेजे करवा चौथ की शुभकामनाएं
अपने प्रिय को यहां से भेजे करवा चौथ की शुभकामनाएं.

Karwa Chauth 2025 : करवा चौथ विवाहित महिलाओं के लिए प्रेम, आस्था और समर्पण का विशेष अवसर है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और पारंपरिक वेश-भूषा और आभूषणों से सजती हैं. ज्योतिषीय दृष्टि से, हर राशि के जातकों के लिए कुछ रंग शुभ माने जाते हैं और कुछ रंग व्रत तथा सकारात्मक ऊर्जा पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं. सही रंगों का चयन करने से न केवल व्रत का प्रभाव बढ़ता है बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी मजबूत रहता है.

  • मेष (Aries): चमकीले या गहरे लाल रंग से परहेज करें. यह क्रोध और उत्तेजना बढ़ाकर व्रत की ऊर्जा पर नकारात्मक असर डाल सकता है.
  • वृषभ (Taurus): गहरा नीला और काला रंग अशुभ है. पहनने से नकारात्मकता और मानसिक दबाव बढ़ सकता है.
  • मिथुन (Gemini): भूरे और ग्रे रंग मानसिक अस्थिरता और बेचैनी को जन्म दे सकते हैं, इसलिए इनसे बचें.
  • कर्क (Cancer): गहरे लाल और काले रंग की ओर ध्यान न दें. यह भावनात्मक असंतुलन और तनाव पैदा कर सकता है.
  • सिंह (Leo): हल्का नीला और काला रंग आत्मविश्वास और संतुलन को प्रभावित कर सकता है.
  • कन्या (Virgo): गहरा नीला और लाल रंग ग्रहों के अनुकूल प्रभाव को कमजोर कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूरी बनाएं.
  • तुला (Libra): भूरा और मटमैला रंग पहनने से ऊर्जा कम हो सकती है और मानसिक सुस्ती आ सकती है.
  • वृश्चिक (Scorpio): हल्का पीला रंग मानसिक तनाव और उलझन को बढ़ावा दे सकता है.
  • धनु (Sagittarius): काला और धूसर रंग अशुभ हैं, ये सौभाग्य और मानसिक संतुलन को बाधित कर सकते हैं.
  • मकर (Capricorn): लाल और नारंगी रंग से दूर रहें. यह उत्तेजना और अस्थिरता बढ़ा सकता है.
  • कुंभ (Aquarius): हरा और लाल रंग मानसिक भ्रम और अस्थिरता को जन्म दे सकते हैं.
  • मीन (Pisces): गहरा नीला और काला रंग मन की शांति को कमजोर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-

मेष से मीन तक आज किसे मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें 7 अक्टूबर का राशिफल

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Bhagalpur News : चुनाव तैयारी को लेकर डीएम की बैठक, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं पर चर्चा

चुनाव तैयारी
चुनाव तैयारी को लेकर डीएम की बैठक.

Bhagalpur News : भागलपुर के समीक्षा भवन में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले में चुनावी तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की. इसमें भागलपुर के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सभी कोषांगों के वरिष्ठ नोडल अधिकारी और तीनों अनुमंडल अधिकारी शामिल हुए.

डीएम ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को मतदान तिथि तक सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के भवनों में एक से पांच केंद्र तक हो सकते हैं और उसके अनुसार गाड़ियों का प्रबंध किया जाएगा. उदाहरण के लिए, तीन मतदान केंद्र वाले भवन में 12 मतदान कर्मी और 8 पुलिसकर्मी होंगे, इसलिए छोटी बस में 26 सीटें होने पर कर्मियों का आवागमन सुगम बनाया जा सकता है. वहीं, तीन से अधिक मतदान केंद्र वाले भवनों के लिए बड़ी बस और रास्तों की स्थिति का पूर्व सत्यापन आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें-बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर लोजपा में आपात बैठक, जानिए अपडेट्स

सहायक निर्वाची पदाधिकारी तीन या अधिक केंद्र वाले भवनों का सत्यापन करेंगे और उसकी फोटो रिपोर्ट ग्रुप में साझा करेंगे. मतदान केंद्रों पर वोटिंग कंपार्टमेंट इस बार मॉडल बूथ के अनुसार बनाए जाएंगे, जिनमें प्रवेश और निकास दोनों द्वार होंगे. वेबकास्टिंग के लिए कैमरों की स्थिति पहले से तय की जाएगी और सभी सुविधाओं का सही संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, खासकर ऐसे केंद्रों में जहाँ अधिक संख्या में मतदान केंद्र हैं, ताकि भीड़ होने पर कोई असुविधा न हो.

डीएम ने सी-वीजील ऐप पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए. बैठक में उप आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी और जिला के सभी वरिष्ठ कोषांग व नोडल अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर लोजपा में आपात बैठक, जानिए अपडेट्स

लोजपा में आपात बैठक
लोजपा में आपात बैठक.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर असहमति बढ़ती जा रही है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी नाराजगी जताई है, जबकि जदयू किसी भी सीट को अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ साझा करने के लिए तैयार नहीं है. इसी बीच, जेपी नड्डा की फोन कॉल के बाद चिराग पासवान ने गुरुवार को पार्टी की आपात बैठक बुलाई, जो प्रदेश कार्यालय में जारी है.

भाजपा ने गठबंधन टूटने की आशंका को देखते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को चिराग पासवान से बातचीत का जिम्मा सौंपा है. लोजपा को 22 सीटें देने का प्रस्ताव है, लेकिन चिराग कुछ प्रमुख क्षेत्रों पर अपना दावा जता रहे हैं.

बैठक में रणनीति और निर्णय

इसे भी पढ़ें-पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में चुनावी रणनीति और सीट बंटवारे पर चर्चा होगी. सभी सांसद, प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला प्रमुख और अन्य वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हैं. सूत्रों का कहना है कि पार्टी कोई बड़ा राजनीतिक निर्णय ले सकती है. चिराग पासवान खुद इसमें शामिल नहीं होंगे, क्योंकि वे दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में मौजूद रहेंगे.

चिराग की मांगें

भाजपा ने लोजपा को 20 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है, जबकि चिराग पासवान 35 से अधिक सीटें चाहते हैं. उनकी नाराजगी के कारण बुधवार को किसी भी बातचीत में शामिल नहीं हुए. चिराग चाहते हैं कि वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई में उनकी पार्टी को सीट मिले. इसके अलावा, गोविंदगंज सीट पर भी उनका दावा है. उन्होंने राज्यसभा या विधान परिषद की एक सीट और एक बड़ा मंत्रालय भी मांगा है.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Bhagalpur News : भागलपुर में 08 से 18 अक्टूबर तक EVM प्रशिक्षण का होगा आयोजन

पीरपैंती में चुनाव तैयारियों की अंतिम समीक्षा
पीरपैंती में चुनाव तैयारियों की अंतिम समीक्षा

Bhagalpur News : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के मद्देनजर जिला रकूल, भागलपुर में ईवीएम और वी.वी.पैट (VVPAT) का इंटरस्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा.

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के आदेश के तहत यह प्रशिक्षण 08 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा. इस कार्यक्रम में चुनावी अधिकारियों और कर्मचारियों को मॉक ड्रिल के जरिए ईवीएम और VVPAT मशीन के संचालन और उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा.

निर्वाचन विभाग का उद्देश्य है कि सभी संबंधित अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान मशीन का प्रयोग पूरी तरह से निपुण और सुरक्षित रूप से करने के लिए तैयार किया जाए.

इसे भी पढ़ें-

झारखंड के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवीनी, 2026 से शामिल होंगे अध्याय

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Arbaaz Khan Daughter Name: सलमान खान की भतीजी का नाम ‘सिपारा’, जानें इस खूबसूरत नाम का मतलब

सलमान खान की भतीजी का नाम 'सिपारा'
सलमान खान की भतीजी का नाम 'सिपारा'.

Arbaaz Khan Daughter Name: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान 5 अक्टूबर को माता-पिता बने हैं. कपल ने फिलहाल अपनी बेटी की पहली झलक फैंस को नहीं दिखाई है, लेकिन उसका नाम पहले ही रिवील कर दिया. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अरबाज और शूरा ने अपनी नन्ही परी का बेहद प्यारा नाम साझा किया है.

अरबाज और शूरा ने बेटी का नाम क्या रखा?

अरबाज खान और शूरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बेबी गर्ल सिपारा खान का स्वागत है. प्यार के साथ, शूरा और अरबाज.” पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अल्हम्दुलिल्लाह ❤️.” इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने बधाई संदेशों की बरसात कर दी. स्टार्स जैसे राशा थड़ानी, महीप कपूर, जन्नत जुबैर और कई अन्य ने नए पैरेंट्स को शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें-मानसून विदाई की राह पर, फिर भी कई जगह झमाझम के आसार – ठंडी हवाओं से बदलेगा मौसम का मिजाज

सिपारा का मतलब क्या है?

कई वेबसाइटों के अनुसार, ‘सिपारा’ नाम उर्दू/अरबी शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ है “पवित्र कुरान का एक हिस्सा या खंड”. इस नाम में धार्मिक और सांस्कृतिक सुंदरता दोनों झलकती हैं.

अरबाज और शूरा की पहली मुलाकात

अरबाज खान और शूरा की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी, जिसे अरबाज ने प्रोड्यूस किया था. शूरा उस फिल्म में रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट थीं. कुछ समय डेटिंग के बाद, दोनों ने दिसंबर में निकाह कर लिया. शादी अर्पिता खान शर्मा के घर पर आयोजित समारोह में हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे.

अरबाज की पहले की शादी

अरबाज ने शूरा से पहले मलाइका अरोड़ा से शादी की थी और उनका एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है. अरहान अपने माता-पिता के साथ बेहद घनिष्ठ रिश्ता रखते हैं.

इसे भी पढ़ें-

झारखंड के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवीनी, 2026 से शामिल होंगे अध्याय

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Jharkhand Weather Today: झारखंड से जल्द लौटेगा मॉनसून, अब बदलेगा मौसम का मिजाज – 10 अक्टूबर तक कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश

Delhi Weather
नये साल की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली ठंड.(सांकेतिक तस्वीर)

Jharkhand Weather Today: झारखंड में मानसून की वापसी की उलटी गिनती शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले 2 से 3 दिनों में राज्य से मॉनसून की विदाई लगभग तय है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अनुकूल परिस्थितियां बनी रहीं तो 12 से 14 अक्टूबर के बीच झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह लौट जाएगा.

हालांकि, 10 अक्टूबर तक राज्य के कुछ इलाकों—धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, सिंहभूम, रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ और सिमडेगा—में दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी. फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

रांची में तापमान में गिरावट, कई जिलों में मौसम शुष्क

बुधवार को खूंटी में 9 मिमी और मेदिनीनगर में 1.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि रांची, जमशेदपुर, बोकारो और चाईबासा समेत अन्य जिलों में बारिश नहीं हुई. इस बीच रांची के तापमान में हल्की गिरावट आई है. अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 0.1 डिग्री कम है.

इसे भी पढ़ें-मानसून विदाई की राह पर, फिर भी कई जगह झमाझम के आसार – ठंडी हवाओं से बदलेगा मौसम का मिजाज

न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 0.8 डिग्री की गिरावट आई. राज्य में बुधवार को सबसे अधिक तापमान गोड्डा का रहा, जहां पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा.

अक्टूबर में सामान्य से लगभग दोगुनी बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस अक्टूबर में झारखंड में सामान्य से करीब 99 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है. एक अक्टूबर से अब तक राज्य में औसतन 66.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य वर्षापात 33.3 मिमी होता है. रांची में इस अवधि में 38.3 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 38 प्रतिशत अधिक है. हालांकि, कुछ जिलों में वर्षा औसत से कम रही—साहेबगंज में 58 प्रतिशत, गोड्डा में 18 प्रतिशत और सिमडेगा में 49 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें-

झारखंड के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवीनी, 2026 से शामिल होंगे अध्याय

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Aaj Ka Mausam : मानसून विदाई की राह पर, फिर भी कई जगह झमाझम के आसार – ठंडी हवाओं से बदलेगा मौसम का मिजाज

मानसून विदाई की राह पर
मानसून विदाई की राह पर.

Aaj Ka Mausam : देशभर में मौसम ने करवट ले ली है. कई राज्यों में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है, जबकि कुछ इलाकों में बारिश का दौर अभी जारी है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन और कम दबाव के क्षेत्र के असर से हाल के दिनों में उत्तर भारत समेत कई हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक दक्षिण भारत के राज्यों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ेंगी और कहीं-कहीं तेज बारिश भी संभव है.

वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों से मानसून की वापसी के हालात बन चुके हैं. अगले 2-3 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से मानसून के लौटने की प्रक्रिया तेज़ होने की संभावना है. इसके साथ ही कई राज्यों में अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है.

देशभर में मौसमी सिस्टम की स्थिति

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ से प्रेरित निम्न दबाव क्षेत्र इस वक्त पूर्वी हरियाणा और आसपास के इलाकों में सक्रिय है. समुद्र तल से करीब 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है. वहीं, दक्षिण बांग्लादेश और पूर्वोत्तर असम के ऊपर भी चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बने हुए हैं. इन मौसमी तंत्रों के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी, दिल्ली और पंजाब के उत्तरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा असम, मेघालय, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिमी यूपी, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार में भी बारिश हुई है.

राजस्थान में तापमान में गिरावट

बीते दिनों हुई तेज बारिश और हवाओं के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई. आने वाले दो सप्ताह तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके बाद धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ने लगेगा.

इसे भी पढ़ें-टमाटर के बीज बने लाल सोना, चांदी से भी महंगे दाम पर बिक रहे हाइब्रिड सीड्स

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दी ने दस्तक दे दी है. कुल्लू-मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई. गोंधला में 30 सेमी, केलांग में 15 सेमी, हंसा में 5 सेमी और कुकुमसेरी में 3.2 सेमी बर्फ जमी. निचले क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलीं. शिमला, पालमपुर, जुब्बड़हट्टी और सुंदरनगर में भी मध्यम वर्षा हुई. मौसम विभाग ने गुरुवार को निचले इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है.

आज कहां बरसेगा पानी

स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप, गोवा और दक्षिण कोंकण क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं. वहीं, पश्चिमी हिमालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ सकती हैं.

इसे भी पढ़ें-

झारखंड के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवीनी, 2026 से शामिल होंगे अध्याय

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Bhagalpur News : भागलपुर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला, जानें अपडेट्स

मतदान
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला

Bhagalpur News : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान पर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला स्वीप कोर कमिटी के अध्यक्ष सह उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह ने की. इसमें जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में जिले में मतदाता जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने पर अहम निर्णय लिए गए. इनमें नैतिक मतदान शपथ, साइकिल रैली, जागरूकता पैदल रैली, रंगोली प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, सेल्फी प्वाइंट और बैंड पार्टी जुलूस जैसे आयोजन शामिल हैं. वहीं, प्रखंड और मतदान केंद्र स्तर पर रंगोली, मतदाता चौपाल, घर-घर भ्रमण, प्रभात फेरी, साइकिल रैली और मशाल जुलूस कराने पर भी सहमति बनी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बिजली आपूर्ति का संकट: लंबी कटौती से शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ीं

नगर निगम क्षेत्र में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए निगम के वाहनों से जिंगल्स बजाने और स्मार्ट सिटी के एलईडी स्क्रीन पर प्रचार-प्रसार करने का प्रस्ताव रखा गया. इसके साथ ही टाउन हॉल में एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश स्वीप के नोडल पदाधिकारी सह डायरेक्टर एन.ई.पी. को दिया गया.

बैठक में नगर आयुक्त शुभम कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, स्वीप के मॉडल पदाधिकारी डायरेक्टर एन.ई.पी., जीएम डीआईसी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Bhagalpur News : भागलपुर में बिजली आपूर्ति का संकट: लंबी कटौती से शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ीं

भागलपुर बिजली
एक कॉल पर मिलेगी मदद

Bhagalpur News : भागलपुर शहर में बिजली आपूर्ति की स्थिति लगातार खराब हो रही है. बार-बार कटौती और अनियमित आपूर्ति से जनता त्रस्त है. रखरखाव के कार्यों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं दिख रहा. दुकानदारों से लेकर घरेलू उपभोक्ताओं तक, सभी प्रभावित हैं. शहर की यह समस्या अब गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है.

भागलपुर में बिजली आपूर्ति की स्थिति फिर से खराब हो गई है. मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक से दो घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भारी असुविधा हुई. जिन इलाकों में खुले तारों को इंसुलेटेड वायर से बदला जा रहा है, वहां कटौती का समय और भी लंबा रहा.
खलीफाबाग फीडर से जुड़े बाजार और आसपास के मोहल्लों में सबसे अधिक दिक्कत हुई, जहां बिजली तीन घंटे से ज्यादा समय तक बंद रही. इससे दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हुआ और घरेलू उपभोक्ता भी परेशान रहे.

दक्षिणी भागलपुर के विक्रमशिला और मिरजानहाट फीडर में भी बिजली बार-बार बाधित हुई, जिसने लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया.
बरारी क्षेत्र में भी दो घंटे से अधिक समय तक रुक-रुक कर बिजली कटौती हुई. भीखनपुर में वोल्टेज की कमी और आपूर्ति में बार-बार रुकावट ने निवासियों को मुश्किल में डाला. लोगों का कहना है कि रखरखाव और तार बदलने के कार्य लगातार चल रहे हैं, लेकिन बिजली व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं दिख रहा. नतीजतन, शहरवासी अनियमित बिजली आपूर्ति से त्रस्त हैं.

खलीफाबाग फीडर की बिजली आज भी रहेगी बंद

खलीफाबाग फीडर की बिजली आपूर्ति बुधवार को भी प्रभावित रहेगी. सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि खुले तारों को कवर वायर से बदलने के लिए फीडर को एक घंटे और एलटी लाइन को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Patna
clear sky
22.3 ° C
22.3 °
22.3 °
29 %
3.8kmh
0 %
Tue
21 °
Wed
31 °
Thu
33 °
Fri
34 °
Sat
35 °

जरूर पढ़ें