25 February 2026, Wednesday
Hindi News Blog Page 143

7 October Top News: बिहार में चुनावी रण की शुरुआत, CJI पर हमले से देश में नाराजगी — पढ़ें मंगलवार की 20 बड़ी खबरें एक साथ

7 October Top News
7 October Top News

7 October Top News: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है. 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी. वहीं सुप्रीम कोर्ट में CJI बी.आर. गवई पर हमले की कोशिश ने पूरे देश को झकझोर दिया है. बंगाल में बीजेपी नेताओं पर हुए हमले से भी तनाव बढ़ा है. आइए जानते हैं, मंगलवार सुबह की 20 बड़ी खबरें — एक नजर में।

1. बिहार में 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. राज्य में दो चरणों में मतदान होगा — पहला 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को. मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.

इसे भी पढ़ें-बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

2. खास रहने वाले हैं बिहार के 2025 के चुनाव

इस बार का बिहार विधानसभा चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है. नेताओं ने मैदान संभाल लिया है और प्रत्याशी प्रचार में जुट चुके हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसका असर बिहार के साथ-साथ बंगाल की राजनीति पर भी पड़ेगा.

3. सात राज्यों की आठ सीटों पर 11 नवंबर को उपचुनाव

मुख्य चुनावों के साथ ही सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं. 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को नतीजे आएंगे.

4. पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेताओं पर हमला

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर जानलेवा हमला हुआ. दोनों बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तभी भीड़ ने उन पर हमला कर दिया.

5. घाटशिला सीट पर भी होगा उपचुनाव

बिहार चुनाव के साथ ही झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव की घोषणा की गई है. अनुसूचित जनजाति आरक्षित इस सीट पर 11 नवंबर को मतदान होगा. नामांकन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होगी.

6. झरिया मास्टर प्लान की निगरानी के लिए बनेगी समिति

केंद्र सरकार ने धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र में कोयला खदानों की आग और पुनर्वास कार्यों की निगरानी के लिए एक नई समिति गठित करने का फैसला किया है. संशोधित झरिया मास्टर प्लान को तेजी से लागू किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

7. नवोदय विद्यालय में एडमिशन की अंतिम तारीख आज

जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है. आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 7 अक्टूबर है. यह प्रवेश परीक्षा JNVST 2026 के लिए आयोजित की जा रही है. इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

8. एकलव्य स्कूल में 1 लाख सैलरी वाली सरकारी नौकरी का मौका

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में नॉन-टीचिंग पदों पर 1620 रिक्तियां निकली हैं. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है और अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 तय की गई है. यह नौकरी 1 लाख रुपये तक की सैलरी के साथ शानदार अवसर मानी जा रही है.

9. कॉमेडी क्वीन भारती सिंह दूसरी बार मां बनने वालीं

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ तस्वीर साझा कर दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है. फोटो में वे पहाड़ों के बीच बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

10. कोर्ट में CJI पर जूता फेंकने की कोशिश, आरोपी वकील निलंबित

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील राकेश किशोर ने CJI बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया. इसके बाद वकील को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

11. महिला वर्ल्ड कप 2025: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया

आईसीसी महिला विश्वकप में सोमवार को खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात दी.

12. मुगल हरम की कहानियां: अमीरी के पीछे छिपे अंधेरे राज

मुगलिया सल्तनत अपनी ऐश्वर्य और ताकत के लिए प्रसिद्ध थी, लेकिन उसके महलों की रातें रहस्यमयी और गहरी कहानियों से भरी थीं.

13. हरमनप्रीत ने दिखाया दम, पाकिस्तान पर बड़ी जीत

महिला विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराया. मैच के दौरान हरमनप्रीत कौर और पाक गेंदबाज नशरा संधू के बीच हुई नोकझोंक सुर्खियों में रही.

14. उत्तर बंगाल में भारी बारिश से तबाही, चाय बागान बर्बाद

भारी बारिश और भूस्खलन से उत्तर बंगाल में तबाही मची है. दार्जिलिंग में 29 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और चाय की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं.

15. आज 7 अक्टूबर को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

महर्षि वाल्मीकि जयंती और शरद पूर्णिमा के अवसर पर आज कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.

16. WhatsApp पर बिना नंबर बताए होगी चैटिंग

WhatsApp नया फीचर लाने जा रहा है, जिससे यूज़र बिना मोबाइल नंबर साझा किए चैट कर सकेंगे. यह फीचर Instagram के “यूज़रनेम चैट” जैसा होगा.

17. नजदीकी आधार केंद्र का पता करें मिनटों में

अगर आपको आधार अपडेट करवाना है, तो अब नजदीकी केंद्र का पता लगाना आसान हो गया है. कुछ क्लिक में आप जान सकेंगे कि आपके आसपास कौन से आधार केंद्र सक्रिय हैं.

18. जयपुर के अस्पताल में आग, छह लोगों की मौत

जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद प्रशासन ने सभी सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है.

19. चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार की घोषणा, तीन वैज्ञानिक सम्मानित

‘पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस’ पर शोध के लिए मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रैमस्डेल और शिमॉन साकागुची को 2025 का चिकित्सा नोबेल पुरस्कार दिया गया है.

20. फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्तियन लेकोर्नू ने दिया इस्तीफा

फ्रांस में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है. नए प्रधानमंत्री सेबेस्तियन लेकोर्नू ने पदभार संभालने के कुछ ही दिनों बाद इस्तीफा दे दिया.

इसे भी पढ़ें-

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Aaj Ka Rashifal : मेष से मीन तक आज किसे मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें 7 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 November 2025
Aaj Ka Rashifal 3 November 2025

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन नई ऊर्जा और अवसर लेकर आया है. ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है और भाग्य कई क्षेत्रों में सहयोग देगा. कार्यक्षेत्र में प्रगति, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख के योग बन रहे हैं. संयम और विवेक से लिए गए निर्णय आगे चलकर लाभदायक साबित होंगे. आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा दिन का प्रभाव।

मेष राशि (Aries)

आज आपके जीवन में बदलाव की बयार चल सकती है. करियर या व्यापार में नई संभावनाएं उभरेंगी. किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें — छोटी लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है. जल्दबाजी से बचें और निर्णय सोच-समझकर लें.

वृषभ राशि (Taurus)

मेहनत से सफलता के द्वार खुलेंगे. अटके हुए काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा. लेकिन अहंकार और गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है. कुछ लोग आपकी तरक्की से ईर्ष्या कर सकते हैं. सरकारी कामों और कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

मिथुन राशि (Gemini)

आज भाग्य आपके साथ है. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन प्रगति का संकेत दे रहा है. जीवनसाथी का सहयोग और पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी.

कर्क राशि (Cancer)

कार्य क्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं, जो भविष्य में लाभकारी रहेंगे. अधूरे काम पूरे होंगे और आपकी मेहनत की सराहना होगी. निवेश से जुड़ी किसी भी योजना में सतर्क रहें. विरोधियों पर नजर रखें, वे गुप्त रूप से सक्रिय हो सकते हैं.

सिंह राशि (Leo)

दिन थोड़ा अस्थिर रह सकता है. किसी अप्रिय समाचार से मन विचलित हो सकता है. वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम वाले कामों से बचें. हालांकि आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी — देर से ही सही, लेकिन परिणाम अनुकूल आएगा.

कन्या राशि (Virgo)

पेशेवर चिंताएं घटेंगी और पारिवारिक वातावरण में सुकून रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. प्रेम संबंधों में सफलता और भरोसा बढ़ेगा. दिन का अधिकांश हिस्सा खुशी और मानसिक शांति से भरा रहेगा.

तुला राशि (Libra)

आज विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है. किसी भी निर्णय को बिना जांचे-परखे न लें. तनाव के बावजूद आपका आत्मविश्वास आपको सही दिशा देगा. स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें और अति-प्रतिक्रिया से बचें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

भाग्य आज आपका साथ देगा. अटके हुए काम पूरे होंगे और धन लाभ के योग बनेंगे. राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी. मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी. परिवार में आनंद और सौहार्द बना रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius)

आपकी मेहनत आज रंग लाएगी. कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे. करियर में तरक्की और प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं. उत्साह और आत्मविश्वास के साथ दिन का भरपूर आनंद लें.

मकर राशि (Capricorn)

आज आपको दोस्तों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा. कारोबारी मामलों में सुधार होगा और रुके हुए काम पूरे होंगे. धार्मिक प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा की योजना बन सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है.

कुंभ राशि (Aquarius)

भाग्य आपका साथ दे रहा है. नई नौकरी, प्रोजेक्ट या आर्थिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं. मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा. पुराने कर्ज या बकाया राशि वसूल होने की संभावना है. विवेकपूर्ण निर्णय सफलता की कुंजी रहेंगे.

मीन राशि (Pisces)

दिन सामान्य रहेगा, पर परिस्थितियां कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक योजनाओं में सावधानी रखें. पारिवारिक मतभेद संवाद से सुलझेंगे. हर कदम सोच-समझकर उठाना लाभकारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें-

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

TMBU : टीएमबीयू प्रशासन ने परीक्षा विभाग में चार नए उप नियंत्रक किए नियुक्त

चार नए उप नियंत्रक किए गए नियुक्त
चार नए उप नियंत्रक किए गए नियुक्त.

TMBU : Tilka Manjhi Bhagalpur University (TMBU) प्रशासन ने परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली सुधारने और छात्रों की सुविधा के लिए चार उप परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किए हैं. प्रभारी कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार प्रो. रामाशीष पूर्वे ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. नियुक्त शिक्षकों को छात्र-छात्राओं से जुड़े शैक्षणिक दस्तावेज, डिग्री, प्रोविजनल, रजिस्ट्रेशन, माइग्रेशन, वेरिफिकेशन तथा पेंडिंग रिजल्ट से संबंधित विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पीजी अंगिका विभाग के डॉ. गौतम कुमार को पेंडिंग शाखा का, पीजी गांधी विचार विभाग के डॉ. मनोज कुमार दास को औपबंधिक, टेस्टिमोनियल, अंकपत्र व डिग्री से जुड़ा कार्य का उप परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है. पीजी केमिस्ट्री के डॉ. बद्रीनाथ झा को पंजीयन, प्रोविजनल और परीक्षा बोर्ड संबंधित कार्य और पीजी उर्दू के डॉ. सरफराज अहमद को वेरिफिकेशन व अन्य संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी मिली है. रजिस्ट्रार ने सभी से कहा है कि मंगलवार तक संबंधित विभाग/कार्यालय में अनिवार्य योगदान दें व इसकी सूचना रजिस्ट्रार कार्यालय को उपलब्ध कराएं.

इसे भी पढ़ें-बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

बताया जाता है कि 15 से 25 सितंबर के बीच परीक्षा विभाग में प्रोविजनल, डिग्री, अंकपत्र व माइग्रेशन हेतु छात्रों की भीड़ लगी रहती थी और आवेदन के बावजूद दस्तावेज समय पर न मिलने की शिकायतें आ रही थीं. आरोप था कि विभाग में पिक-एंड चूज़ तरीके से प्रोविजनल व अन्य दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे और दलाली की सक्रियता बढ़ गई थी. इसी को लेकर एबीवीपी व छात्र राजद एक-दूसरे पर दलाली का आरोप लगाते हुए भिड़ गए, जो 24 व 25 सितंबर को मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया; इसमें कुछ कार्यकर्ता घायल भी हुए थे.

इसे भी पढ़ें-

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Muzaffarpur News : मीनापुर और साहेबगंज में अलग-अलग हादसे में दो की मौत

Muzaffarpur News
मुजफ्फरपुर में होटल उद्घाटन के दौरान रंगदारी का प्रयास.

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र स्थित सुरजन पकड़ी गांव में सोमवार को करेंट लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान वार्ड संख्या-9 निवासी रामवृक्ष भगत के पुत्र रामबली भगत (67) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, रामबली भगत अपनी पत्नी के साथ खेत में बकरी चराने गए थे. इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तार पास के पेड़ से टकरा गई, जिससे करंट प्रवाहित हो गया. उसकी चपेट में आने से रामबली भगत की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय पुलिस दल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

वहीं, साहेबगंज प्रखंड के बसंतपुर चैनपुर पंचायत के मधुबनी गांव में रविवार की रात करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रभु पंडित के पुत्र वीरेंद्र कुमार (26) के रूप में हुई है. बताया गया कि वह बिजली मिस्त्री था और घर में खराब पंखे की मरम्मत कर रहा था, तभी करंट की चपेट में आ गया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. अविवाहित युवक की मौत से परिजनों में मातम छा गया. राजद नेता पृथ्वीनाथ राय ने घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार, जितेंद्र राम, पारस पासवान, डॉ. अमोद और श्रीनिवास सहित कई लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर 

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar
Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar

Bihar Assembly Election 2025 : नई दिल्ली/पटना: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का कार्यक्रम घोषित किया है. इस बार मतदान दो चरणों में कराए जाएंगे — 6 और 9 नवंबर 2025 को वोटिंग होगी और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. साथ ही कुछ जगहों पर उपचुनाव भी संपन्न कराए जाएंगे.

बड़ी तैनाती और नेटवर्किंग

बिहार चुनाव के लिए कुल 8.5 लाख कर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि मतदान सुचारू रहे. मतदाता सहायता के लिए आयोग ने ECINet के माध्यम से BLO से सीधे संपर्क की व्यवस्था की है; बिहार के बाहर के मतदाता भी 1950 पर कॉल करके अपने BLO से सहायता प्राप्त कर सकेंगे (डायलिंग: +91 + एसटीडी कोड + 1950).

हर सीट के लिए अलग ऑब्जर्वर

इसे भी पढ़ें-चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र पर एक-एक ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं — कुल 243 ऑब्जर्वर राज्य के बाहर से भेजे जाएंगे.

पोस्टल बैलट और काउंटिंग व्यवस्था

चुनाव आयोग ने कहा है कि पोस्टल बैलट की गिनती अंतिम दो राउंड की काउंटिंग से पहले पूरी कर ली जाएगी, ताकि अंतिम परिणाम प्रक्रिया व्यवस्थित रहे.

भीड़ नियंत्रण और वेबकास्टिंग

लंबी कतारों से बचने के लिए हर पोलिंग बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता तय किए गए हैं. इसके अलावा, पहले 50% केन्द्रों के बजाय अब सभी (100%) पोलिंग स्टेशनों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि मतदान की लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके.

डिजिटल इंडेक्स कार्ड और रिपोर्टिंग

चुनाव पूरा होने के कुछ दिनों के भीतर आयोग डिजिटल इंडेक्स कार्ड जारी करेगा जिसमें मतदान प्रतिशत, महिला भागीदारी और जिलेवार आंकड़े उपलब्ध होंगे; संपूर्ण डेटा एकत्रित कर प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित किया जाएगा.

‘वन-स्टॉप डिजिटल’ ऐप की शुरुआत

मतदाताओं की सहूलियत के लिए चुनाव आयोग ने बिहार में वन-स्टॉप डिजिटल ऐप लागू किया है. इस ऐप में मतदान केंद्र, गाइडलाइंस और अन्य आवश्यक सूचनाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी — पहले आयोग कई अलग-अलग ऐप्स चला रहा था, अब सारी सुविधाएँ एक जगह समाहित की गई हैं.

17 नए इनिशिएटिव और प्रशिक्षण

चुनाव में पारदर्शिता व बेहतर संचालन के लिए आयोग ने 17 नए इनिशिएटिव लागू किए हैं, जिन्हें बाद में पूरे देश में अपनाया जाएगा. इनमें बूथ‑लेवल एजेंट्स की ट्रेनिंग महत्वपूर्ण है — चुनाव आयोग के प्रशिक्षण संस्थान ने पहली बार बिहार के सभी बूथ‑लेवल एजेंट्स को प्रशिक्षित किया है और अब जिला स्तरीय ट्रेनिंग भी करवाई जा रही है. साथ ही बूथ‑लेवल अधिकारियों के प्रशिक्षण का स्वरूप बदला गया है ताकि वे स्थानीय और विधानसभा स्तर दोनों पर सक्षम हों.

इसे भी पढ़ें-

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Bihar Election Update: चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

Bihar Election Update: चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें
Bihar Election Update: चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें.

Bihar Election Update: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज होने वाला है. चुनाव आयोग (ECI) पटना से तैयारियों का जायजा लेकर वापस दिल्ली लौट चुका है और सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. इस बार कुछ पार्टियों ने दो चरणों में चुनाव कराने की मांग की है, ताकि मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण हो सके.

AAP ने पेश की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

आम आदमी पार्टी (AAP) के बिहार प्रभारी अजेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने सोमवार को 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की. यह घोषणा स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में की गई.

प्रत्याशियों और उनके निर्वाचन क्षेत्र— 

  • डॉ. मीरा सिंह — बेगूसराय
  • योगी चौपाल — कुशेश्वरस्थान (दरभंगा)
  • अमित कुमार सिंह — तरैया (सारण)
  • भानु भारतीय — कसबा (पूर्णिया)
  • शुभदा यादव — बेनीपट्टी (मधुबनी)
  • अरुण कुमार रजक — फुलवारीशरीफ (पटना)
  • डॉ. पंकज कुमार — बांकीपुर (पटना)
  • अशरफ आलम — किशनगंज
  • अखिलेश नारायण ठा — परिहार (सीतामढ़ी)
  • अशोक कुमार सिंह — गोविंदगंज (मोतिहारी)
  • पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह — बक्सर

कार्यकाल और चुनाव की समयसीमा

इसे भी पढ़ें-आज शाम होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार विधानसभा का 243 सदस्यीय कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. राजनीतिक दलों ने आग्रह किया है कि छठ पर्व के बाद चुनाव कराया जाए, ताकि त्योहार में घर लौटे मतदाता भी मतदान में भाग ले सकें.

पिछले चुनाव की समीक्षा

2020 के विधानसभा चुनाव तीन चरणों में संपन्न हुए थे, जिसमें 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था. इस बार कुछ दल एक चरण में मतदान की वकालत कर रहे हैं, लेकिन अंतिम निर्णय चुनाव आयोग का ही होगा.

मुख्य मुकाबला और नए खिलाड़ी

मुख्य राजनीतिक लड़ाई NDA और महागठबंधन के बीच दिखाई दे रही है. वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी राज्य की राजनीति में नई ताकत के रूप में उभर रही है.

पिछले चुनाव में सीट बंटवारा

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 125 सीटें मिली थीं और बहुमत हासिल हुआ था, जबकि महागठबंधन ने 110 सीटें जीती थीं. राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी.

इसे भी पढ़ें-

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Bihar Election 2025: आज शाम होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Election Commission Press Conference
आज शाम होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज का दिन बेहद अहम साबित हो सकता है. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने की घोषणा की है. संभावना है कि इसी दौरान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें आधिकारिक रूप से घोषित की जाएंगी. गौरतलब है कि रविवार को भी पटना में आयोग की प्रेस मीट हुई थी, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की थी.

22 नवंबर से पहले होंगे चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया था कि 17वीं बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो जाएगा. इसलिए उससे पहले राज्य में मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी. उन्होंने कहा कि जैसे लोग छठ महापर्व को श्रद्धा से मनाते हैं, वैसे ही चुनाव को लोकतंत्र का पर्व मानकर पूरे उत्साह से भाग लेना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान लागू गाइडलाइनों की भी जानकारी दी थी.

इस बार चुनाव में होंगे कई बड़े बदलाव

पटना प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने खुलासा किया कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में 17 नए नियम लागू किए जा रहे हैं, जिनकी शुरुआत यहीं से होगी और बाद में इन्हें पूरे देश में अपनाया जाएगा. इनमें सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब ईवीएम पर प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीरें लगाई जाएंगी, ताकि मतदाताओं को पहचान में कोई कठिनाई न हो.

इसे भी पढ़ें-नीट यूजी राउंड 3 में 15,000 से ज्यादा सीटें, ऐसे करें च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग

पोलिंग बूथ पर नई व्यवस्था

चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए हर पोलिंग बूथ पर लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम की व्यवस्था की है. इससे किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी. प्रत्येक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता ही होंगे ताकि भीड़ न बढ़े. साथ ही, मतदाताओं को वोट डालने के दौरान मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी — उन्हें प्रवेश से पहले ही बाहर मोबाइल जमा करना होगा.

पहली बार लागू होगा ‘वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म’

बिहार में इस बार निर्वाचन आयोग वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत करने जा रहा है. इस पोर्टल पर मतदाताओं को मतदान केंद्र, समय और आवश्यक दिशानिर्देशों से जुड़ी सभी जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी. मतदान समाप्त होने के कुछ दिनों बाद आयोग एक डिजिटल इंडेक्स कार्ड जारी करेगा, जिसमें कुल मतदान प्रतिशत, महिला वोटरों की भागीदारी और जिलेवार आंकड़े दर्ज रहेंगे.

यह नया प्रयोग बिहार से शुरू होकर देशभर के चुनावी तंत्र में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है. अब सभी की नजरें चुनाव आयोग की शाम 4 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का औपचारिक कार्यक्रम सामने आएगा.

इसे भी पढ़ें-

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

NEET UG 2025 Counseling: नीट यूजी राउंड 3 में 15,000 से ज्यादा सीटें, ऐसे करें च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग

नीट यूजी राउंड 3 में 15,000 से ज्यादा सीटें
नीट यूजी राउंड 3 में 15,000 से ज्यादा सीटें

NEET UG 2025 Counseling : मेडिकल में दाखिला चाहने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) ने NEET UG 2025 काउंसलिंग के तीसरे चरण की शुरुआत कर दी है. अब छात्र 6 और 7 अक्टूबर तक अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स चुनकर सीट लॉक कर सकते हैं. इस राउंड में देशभर की MBBS और BDS सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है.

एमसीसी ने बढ़ाई समय सीमा

काउंसलिंग के तीसरे चरण में सीटों के पुनर्गठन के बाद चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की डेडलाइन बढ़ा दी गई है. छात्रों को इस बार नई जोड़ी गई सीटों पर अपनी प्राथमिकता दर्ज करने का मौका मिला है. इस चरण में कुल 15,796 MBBS सीटें शामिल हैं, जिनमें 4,821 एक्सप्लिसिट वैकेंसी और 10,737 वर्चुअल वैकेंसी की सीटें जोड़ी गई हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां जानें — 

  • सीट अलॉटमेंट: 8 अक्टूबर 2025
  • कॉलेज रिपोर्टिंग: 9 से 17 अक्टूबर 2025
  • डेटा वेरिफिकेशन: 18 और 19 अक्टूबर 2025

एमसीसी ने सभी उम्मीदवारों से कहा है कि वे नियमित रूप से mcc.nic.in पर लॉगिन करें, क्योंकि अभी कुछ और सीटें भी जोड़ी जा सकती हैं.

ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग कैसे करें — 

उम्मीदवारों को सबसे पहले mcc.nic.in वेबसाइट पर जाकर UG Medical Counseling 2025 Registration लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर लॉगिन करें. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें, फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और अपनी पसंद की सीटें चुनकर उन्हें लॉक कर दें.

रजिस्ट्रेशन फीस का नियम

इसे भी पढ़ें-99 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी PET/PST के लिए चुने गए, देखें लिस्ट

डीम्ड यूनिवर्सिटीज के लिए काउंसलिंग में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को ₹5,000 का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा. यदि कोई छात्र ऑल इंडिया कोटा और डीम्ड यूनिवर्सिटी दोनों काउंसलिंग्स में भाग लेना चाहता है, तो उसे भी यही शुल्क जमा करना होगा.

NEET UG Counseling 2025: च्वाइस फिलिंग प्रोसेस क्या है?

  • MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
  • UG Medical Counseling 2025 New Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना NEET UG 2025 रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें.
  • लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा करें.
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन पेमेंट से जमा करें.
  • अंत में अपनी पसंद की सीटें भरें और लॉक करें.

कॉलेज अलॉटमेंट की प्रक्रिया

काउंसलिंग के बाद छात्रों को उनकी रैंक, श्रेणी, सीट की उपलब्धता और चॉइस फिलिंग के आधार पर कॉलेज आवंटित किया जाता है. आवंटन के बाद उन्हें तय तिथि के भीतर कॉलेज जाकर रिपोर्टिंग और दस्तावेज़ सत्यापन पूरा करना होता है.

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प

एमसीसी और राज्यों द्वारा आयोजित यह प्रक्रिया दो तरीकों से की जाती है — ऑनलाइन और ऑफलाइन. ऑनलाइन सिस्टम में उम्मीदवार पूरी प्रक्रिया वेबसाइट से पूरी करते हैं, जबकि ऑफलाइन काउंसलिंग में उन्हें निर्धारित केंद्रों पर उपस्थित होना पड़ता है.

इसे भी पढ़ें-

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Bihar Election 2025: VIP प्रमुख मुकेश सहनी का ऐलान — सरकार बनी तो डिप्टी सीएम बनेंगे हम

VIP प्रमुख मुकेश सहनी का ऐलान
VIP प्रमुख मुकेश सहनी का ऐलान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गरमाता जा रहा है. तारीखों के एलान से पहले ही नेताओं के बयानों ने सियासी ताप बढ़ा दिया है. वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने रविवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाएगी और वह खुद डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे.

महागठबंधन की बैठक में तय हुई रणनीति

तेजस्वी यादव के आवास पर रविवार को हुई बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, वामदल और वीआईपी समेत कई दलों के नेता मौजूद थे. इस दौरान चुनावी रणनीति और सीटों के बंटवारे पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक के बाद सहनी ने बताया कि सीटों को लेकर समझौता लगभग तय हो चुका है और दो-तीन दिनों में इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा.

राजद नेताओं ने दी जानकारी

इसे भी पढ़ें-दार्जिलिंग-कलिम्पोंग में भूस्खलन के बाद रेड अलर्ट जारी, बंगाल में मचेगी तबाही?

बैठक से बाहर आने के बाद राजद विधायक आलोक मेहता ने भी कहा कि अधिकतर सीटों पर सहमति बन चुकी है. हालांकि, कुछ दलों के साथ अंतिम रूपरेखा पर चर्चा जारी है, जिसे जल्द निपटा लिया जाएगा.

इंडिया ब्लॉक की स्थिति

बिहार में इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व लालू प्रसाद यादव की आरजेडी कर रही है. इसमें कांग्रेस, वीआईपी, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई(एमएल), पशुपति पारस गुट की आरएलजेपी और झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसी पार्टियां शामिल हैं. महागठबंधन के नेता अभी सीट शेयरिंग पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि अगला दो-तीन दिन इस समीकरण को तय कर देगा.

इसे भी पढ़ें-

39 जिंदगियां खत्म; सामने आया हादसे का वीडियो, फूट-फूटकर रो रहे परिजन

‘उठ जाओ… कहां चले गए’, अपनों के शव देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े

दवाओं पर 100% टैरिफ, बढ़ेगा अमेरिका का हेल्थ खर्च; ट्रंप का अमेरिकियों को झटका!

जीएसटी में कटौती का सिलसिला जारी रहेगा, पीएम मोदी बोले- जनता को लगातार मिलेगी राहत

Heavy Rain Alert: दार्जिलिंग-कलिम्पोंग में भूस्खलन के बाद रेड अलर्ट जारी, बंगाल में मचेगी तबाही?

भूस्खलन के बाद रेड अलर्ट जारी
भूस्खलन के बाद रेड अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: पश्चिम बंगाल में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे दार्जिलिंग और आसपास के जिलों में तबाही मची है. भूस्खलन के कारण कम से कम 20 लोग मारे जा चुके हैं और दर्जनों घायल हुए हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है और बताया है कि राज्य में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों के कुछ हिस्सों के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया. जिसमें अगले 24 घंटे में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है.

कलिम्पोंग और दार्जिलिंग के लिए येलो अलर्ट

इसे भी पढ़ें-कटक में दो समुदाय के बीच झड़प, इंटरनेट सेवा ठप, सोमवार को बंद का ऐलान

मौसम विभाग ने कलिम्पोंग समेत दार्जिलिंग के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर बंगाल के अधिकांश जिलों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में 7-20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश और कूचबिहार, अलीपुरद्वार व दार्जिलिंग के कुछ हिस्सों में 20 सेंटीमीटर तक अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

भूस्खलन से तबाही

मिरिक, दार्जिलिंग और आसपास के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें कई बच्चों सहित कम से कम 20 लोग मारे गए. कई घर बह गए, सड़क संपर्क टूट गया और कई गांव अलग-थलग पड़ गए. इसके अलावा, सैकड़ों पर्यटक भी फंस गए हैं.

इसे भी पढ़ें-

39 जिंदगियां खत्म; सामने आया हादसे का वीडियो, फूट-फूटकर रो रहे परिजन

‘उठ जाओ… कहां चले गए’, अपनों के शव देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े

दवाओं पर 100% टैरिफ, बढ़ेगा अमेरिका का हेल्थ खर्च; ट्रंप का अमेरिकियों को झटका!

जीएसटी में कटौती का सिलसिला जारी रहेगा, पीएम मोदी बोले- जनता को लगातार मिलेगी राहत

Patna
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
34 %
2.6kmh
0 %
Tue
20 °
Wed
31 °
Thu
33 °
Fri
34 °
Sat
35 °

जरूर पढ़ें