25 February 2026, Wednesday
Hindi News Blog Page 145

Tamil Nadu Stampede : एक्टर विजय की सभा में भगदड़, 29 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, करूर में मचा हड़कंप

भगदड़ के बाद आर्थिक सहायता की घोषणा
भगदड़ के बाद आर्थिक सहायता की घोषणा.

Tamil Nadu Stampede: तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय की रैली के दौरान बड़ा हादसा हो गया. भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मचने से 29 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा और राहत कार्य जारी है.

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरी संवेदना जताई. उन्होंने एक्स पर लिखा कि करूर की सभा में हुआ यह हादसा अत्यंत दुखद है. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें इस कठिन घड़ी में साहस दे और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

Tamil Nadu Stampede : एक्टर विजय की सभा में भगदड़, 29 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, करूर में मचा हड़कंप Tamil Nadu Stampede 1

विपक्षी नेता ई. पलानीस्वामी का बयान

AIADMK महासचिव और नेता प्रतिपक्ष एडप्पाड़ी के पलानीस्वामी ने कहा कि करूर की प्रचार सभा में अव्यवस्था के कारण कई लोगों की जान गई है और अनेक अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने इस त्रासदी को ‘चौंकाने वाला’ बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरा शोक प्रकट किया.

इसे भी पढ़ें-त्योहारों में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी, कानून-व्यवस्था पर CM योगी सख्त; बोले- एक भी दोषी नहीं बचेगा

मुख्यमंत्री स्टालिन ने दिए त्वरित निर्देश

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हादसे पर चिंता जताते हुए संबंधित मंत्रियों और जिला प्रशासन से फोन पर बात की. उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल उपचार मिले और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

स्टालिन ने त्रिची जिले के मंत्री को भी अतिरिक्त सहायता भेजने का आदेश दिया और एडीजीपी से हालात सामान्य करने के लिए कदम उठाने को कहा. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि डॉक्टरों और पुलिस का सहयोग करें.

इसे भी पढ़ें-

दवाओं पर 100% टैरिफ, बढ़ेगा अमेरिका का हेल्थ खर्च; ट्रंप का अमेरिकियों को झटका!

जीएसटी में कटौती का सिलसिला जारी रहेगा, पीएम मोदी बोले- जनता को लगातार मिलेगी राहत

Bhagalpur News : घंटाघर में निगम बनाएगा दुकान, चौक-चौराहों पर लगायेगा तिरंगा लाइट, दुर्गापूजा पर सख्ती

भागलपुर नगर निगम कार्यालय में स्थायी समिति की बैठक
भागलपुर नगर निगम कार्यालय में स्थायी समिति की बैठक.

Bhagalpur News : शहर के चौक-चौराहों और सरकारी परिसरों की सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है. नगर निगम ने शनिवार को हुई स्थायी समिति की बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगाई. इसमें घंटाघर और आसपास के क्षेत्र में दुकानों के निर्माण से लेकर तिरंगा लाइट लगाने और प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण तक के काम शामिल हैं.

बैठक में तय हुआ कि वीर कुंवर सिंह चौक और स्टेशन चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के पास वेलकम और सजावटी कार्य कराया जाएगा. वहीं घंटाघर, त्रिमूर्ति चौक, तिलकामांझी चौक और चंपापुल समेत कई जगहों पर आकर्षक तिरंगा लाइट लगाई जाएगी. इसके अलावा घंटाघर क्षेत्र में दुकानों का भी निर्माण कराया जाएगा.

दीवारों पर दिखेगी मंजूषा कला

जिला समाहरणालय और उसके आसपास के सरकारी कार्यालयों की दीवारों पर मंजूषा चित्रकारी कराई जाएगी. इसके लिए स्थानीय कला को बढ़ावा देने के मकसद से 30 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाने की योजना है. निगम परिसर में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल का भी सौंदर्यीकरण होगा. बैठक में डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त शुभम कुमार, नगर प्रबंधक विनय कुमार यादव, समिति के सदस्य और निगम अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-दशहरा से पहले मुंगेर में झड़प; दो समुदाय आपस में भिड़े, स्थिति पर पुलिस का नियंत्रण

सड़कों और नालों पर भी फोकस

निगम ने शहर की आधारभूत संरचना पर भी खास ध्यान देने का फैसला किया है. 73 स्थानों पर सड़क, नाला और प्याऊ निर्माण की योजना को स्वीकृति दी गई है. इन कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे. प्रस्तावित योजनाओं की लागत 3.64 लाख से 27 लाख रुपये तक है.

त्योहारों पर सफाई और सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था, पूजा समिति होंगे पुरस्कृत

बैठक में पर्व-त्योहारों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई. दुर्गापूजा के दौरान साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, विसर्जन व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया. तय हुआ कि पूजा समितियों की रैंकिंग होगी और मानकों पर खरा उतरने वाली शीर्ष तीन समितियों को निगम पुरस्कृत करेगा. सप्तमी और अष्टमी को मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त पंडालों का निरीक्षण करेंगे.

साथ ही आदेश दिया गया कि नवमी से लेकर विसर्जन तक कचरा ट्रांसफर स्टेशनों से लिगेसी वेस्ट पूरी तरह हटाया जाए. विसर्जन मार्गों पर पानी के टैंकर और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी. स्वास्थ्य शाखा प्रभारी को निर्देश मिला कि दो दिनों के भीतर नाला उड़ाही का काम पूरा हो.

पुलिस-निगम में तालमेल से होगी ट्रैफिक की सुचारू व्यवस्था

त्योहारों के दौरान भीड़ और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग के साथ समन्वय किया जाएगा. मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने साफ कहा कि दुर्गापूजा की तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि साफ-सफाई और अनुशासन में सहयोग दें.

नयी योजनाओं से दूर होगी असमानता

कुछ पार्षदों ने योजनाओं के बंटवारे में असमानता की शिकायत की थी. इस पर नगर आयुक्त शुभम कुमार ने बैठक में 8.73 करोड़ रुपये की 73 नयी योजनाओं का प्रस्ताव रखा. इनमें खासतौर पर उन वार्डों को प्राथमिकता दी गई, जहां पहले कम काम हुए थे. समिति ने इसे भी मंजूरी दे दी और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी.

इसे भी पढ़ें-

नीतीश कुमार ने भागलपुर को दी 301 करोड़ की सौगात, हर छत पर सोलर लगाने का वादा

भागलपुर विश्वविद्यालय में ABVP और राजद के बीच हिंसक टकराव, तनाव का माहौल

Bihar News : दशहरा से पहले मुंगेर में झड़प; दो समुदाय आपस में भिड़े, स्थिति पर पुलिस का नियंत्रण

दशहरा से पहले मुंगेर में झड़प
दशहरा से पहले मुंगेर में झड़प.

Bihar News : दशहरा से पहले मुंगेर जिले में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो समुदाय के बीच झड़प हो गई. एसपी के अनुसार, सफियासराय थाना क्षेत्र के फरदा गांव में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद के दौरान लोग आपस में भिड़ गए. झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया. घायल युवक को तुरंत मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटना स्थल पर पुलिस पहुंची

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बंद, डीजे पर पाबंदी, शांति समिति की बैठक में कड़ा निर्देश

सूचना मिलने के बाद सफियासराय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद भी कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रण में लाई.

दोनों पक्ष के 22 लोग गिरफ्तार

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा, वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवी लोगों की पहचान की जा रही है. एसपी ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. गोलीबारी में शिवजी यादव के 19 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के पैर में गोली लगी है, जिनका इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़ें-

नीतीश कुमार ने भागलपुर को दी 301 करोड़ की सौगात, हर छत पर सोलर लगाने का वादा

भागलपुर विश्वविद्यालय में ABVP और राजद के बीच हिंसक टकराव, तनाव का माहौल

त्योहारों में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी, कानून-व्यवस्था पर CM योगी सख्त; बोले- एक भी दोषी नहीं बचेगा

कानून-व्यवस्था पर CM योगी सख्त
कानून-व्यवस्था पर CM योगी सख्त

Yogi Adityanath Issues Strict Instructions : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को राज्य सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने त्योहारों के दौरान उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी और कहा कि दशहरा बुराई व आतंक को समाप्त करने का पर्व है, इसलिए ऐसे उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि वे दोबारा गलत कदम उठाने की हिम्मत न कर सकें. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्रवाई टालें नहीं, अभी सही समय है.

आपत्तिजनक जुलूसों पर नाराजगी

सीएम योगी ने हाल ही में कानपुर नगर, वाराणसी, मुरादाबाद, बदायूं, महराजगंज, उन्नाव, संभल, आगरा और बरेली में निकले आपत्तिजनक जुलूस और भड़काऊ नारों पर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि प्रदेश की शांति भंग करने की यह साजिश किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी. योगी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि ऐसे मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज हो और आयोजकों व मास्टरमाइंड की पहचान कर उनकी संपत्ति तक की जांच की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि एक भी दोषी बचना नहीं चाहिए, इसके लिए वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया की गहराई से जांच अनिवार्य है.

इसे भी पढ़ें- BSNL का बड़ा कदम: पीएम मोदी कल करेंगे स्वदेशी 4G नेटवर्क की शुरुआत

सीएम योगी ने की कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर रात शासन के वरिष्ठ अधिकारियों, जोनल एडीजी, आईजी, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के साथ बैठक की. इसमें उन्होंने अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. जातीय संघर्ष भड़काने वालों को लेकर भी उन्होंने कड़े निर्देश दिए और कहा कि शासन के आदेशों का पूरी तरह पालन कराया जाए.

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर सतर्कता

ग्रेटर नोएडा में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो पर भी मुख्यमंत्री ने नजर रखी. भारी भीड़ और विदेशी खरीदारों की मौजूदगी को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा. गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि शो के दूसरे दिन लगभग 49 हजार लोगों ने प्रदर्शनी देखी.

इसे भी पढ़ें-

दवाओं पर 100% टैरिफ, बढ़ेगा अमेरिका का हेल्थ खर्च; ट्रंप का अमेरिकियों को झटका!

जीएसटी में कटौती का सिलसिला जारी रहेगा, पीएम मोदी बोले- जनता को लगातार मिलेगी राहत

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा, जानें मेष से मीन तक कैसा बीतेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 3 November 2025
Aaj Ka Rashifal 3 November 2025

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: 27 सितंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक अवसर लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में परिश्रम रंग लाएगा और पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी. आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है, वहीं सामाजिक और रिश्तों में सहयोग का लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें. आइए जानते आज का राशिफल—

मेष

विद्या और बुद्धि में वृद्धि होगी. धन कमाने के प्रयास सफल रहेंगे. परिवार में शुभ कार्य होंगे. संचित धन का उपयोग संभव है. संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे और सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा.

वृष

पढ़ाई और चिंतन में मन लगेगा. नए अवसर मिलेंगे और योजनाएं सफल होंगी. लोकप्रियता बढ़ेगी और धन लाभ के साथ सम्मान भी मिलेगा. शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे.

मिथुन

कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी. आर्थिक लाभ होगा. विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और प्रभावशाली लोगों से मदद मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा.

कर्क

अध्ययन और वाणी में निखार आएगा. व्यापार में लाभ मिलेगा. घर के लिए उपयोगी वस्तुएं खरीदेंगे. भौतिक सुख मिलेगा और परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा. इच्छाएं पूरी होंगी.

सिंह

आमदनी बढ़ेगी लेकिन बचत कम हो सकती है. रुके हुए काम बनेंगे. व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा. परिवार संग आनंद के क्षण बिताएंगे. वाहन सुख भी संभव है.

कन्या

उच्च पदस्थ अधिकारियों से प्रभाव बढ़ेगा. नई उम्मीदें जन्म लेंगी. समृद्धि और सहयोग प्राप्त होगा. धैर्य और साहस से सभी कार्य पूरे होंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

तुला

मेहनत से सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. पारिवारिक जिम्मेदारियों पर खर्च बढ़ सकता है. बच्चों और भाई-बहनों से सुख मिलेगा.

वृश्चिक

बुद्धि और कौशल से सम्मान प्राप्त होगा. बिजनेस में शुभ बदलाव आएंगे और लाभ होगा. आत्मसम्मान की रक्षा होगी. दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा. संपत्ति से जुड़े कार्य सफल होंगे.

धनु

खुशखबरी मिलेगी. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अवसर मिलेंगे. किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिलेंगे.

मकर

रहन-सहन और जीवनशैली में सुख मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. शत्रुओं पर विजय मिलेगी और सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा. बकाया धन भी मिल सकता है.

कुंभ

आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी होगी. आय में वृद्धि होगी. नए लोगों से परिचय होगा. माता-पिता का सम्मान करेंगे. घर-परिवार में शांति और संतोष का माहौल रहेगा. इच्छाएं पूरी होंगी.

मीन

काम के प्रति निष्ठा रखें. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी. धैर्य और गंभीरता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. जरूरी वस्तुओं की खरीद पर खर्च बढ़ सकता है.

इसे भी पढ़ें-

इंडिया टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान, करुण नायर टीम से बाहर

अफगानिस्तान का विजयी आगाज, राशिद खान बोले- अभी कमी दूर करनी है

फखर और अबरार चमके, टीम ने फाइनल का टिकट कटाया

खेलों के रंग में रंगेगा भागलपुर; 13 सितंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता

आसिफ अली ने कहा अलविदा; एशिया कप 2025 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Bihar Police Constable Result 2025: 99 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी PET/PST के लिए चुने गए, देखें लिस्ट

Bihar Police Constable Result 2025:
Bihar Police Constable Result 2025:

Bihar Police Constable Result 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है. केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर लिखित परीक्षा का परिणाम अपलोड कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 19,838 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आयोग ने जानकारी दी कि लिखित परीक्षा पास करने वाले 99,000 से ज्यादा उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए बुलाया गया है.

Bihar Police Constable Result 2025: परीक्षा और आवेदन का विवरण

इस साल की सबसे बड़ी भर्तियों में शामिल बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल 16,73,586 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत आयोजित इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ फॉर्मेट में वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है. उम्मीदवार अपने रोल नंबर से अपना नाम इस लिस्ट में देख सकते हैं.

Bihar Police Constable Result 2025: रिजल्ट ऐसे डाउनलोड करें

इसे भी पढ़ें-17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, 45 लाख छात्र देंगे परीक्षा

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
    होमपेज पर “Written Examination Result for Constable (Advt. No. 01/2025)” लिंक पर क्लिक करें.
  • क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी, जहां शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की PDF उपलब्ध होगी.
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर खोजें.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट को सेव या प्रिंट कर लें.

आगे की चयन प्रक्रिया

रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा. इनमें सबसे पहले Physical Standard Test (PST) होगा. इसमें उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन और सीने का माप लिया जाएगा ताकि यह जांचा जा सके कि वे निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हैं. इसके बाद Physical Efficiency Test (PET) कराया जाएगा, जिसमें दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी. इनसे उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता और फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-आयोग ने उम्मीदवारों के लिए नई एडवाइजरी जारी, धोखाधड़ी करने वालों पर सख्त रोक

महत्वपूर्ण निर्देश

सभी सफल उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेज पहले से तैयार रखें और शारीरिक परीक्षण के लिए अभ्यास करना शुरू कर दें. PET और PST की तारीखों और अन्य निर्देशों की जानकारी भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी. उम्मीदवारों को नियमित रूप से पोर्टल चेक करने की सलाह दी गई है ताकि कोई महत्वपूर्ण अपडेट न छूटे.

इसे भी पढ़ें-

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

BSNL का बड़ा कदम: पीएम मोदी कल करेंगे स्वदेशी 4G नेटवर्क की शुरुआत

BSNL
3G नेटवर्क को अलविदा कहने की तैयारी.

BSNL 4G Launch: बीएसएनएल के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कंपनी के 4जी स्टैक का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान देशभर में 98 हजार साइटों से स्वदेशी 4जी नेटवर्क की शुरुआत होगी. खास बात यह है कि यह तकनीक पूरी तरह भारत में विकसित हुई है. इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जो 4जी से जुड़े सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर खुद तैयार कर वैश्विक स्तर पर सप्लाई करने की क्षमता रखते हैं. इस लॉन्च के बाद भारत के सभी टेलीकॉम ऑपरेटर 4जी सेवाओं से लैस हो जाएंगे. जियो, एयरटेल और वीआई पहले ही 4जी और 5जी नेटवर्क पर सक्रिय हैं.

ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस लॉन्चिंग को ऐतिहासिक बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत की दूरसंचार यात्रा में यह एक बड़ी छलांग है. बीएसएनएल की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री दो बड़े उपक्रमों की शुरुआत करेंगे. उन्होंने कहा कि 98 हजार साइटों पर एक साथ 4जी स्टैक का रोलआउट किया जाएगा, जिससे देश का कोई भी हिस्सा नेटवर्क कवरेज से वंचित नहीं रहेगा.

टीसीएस और सी-डॉट की अहम भूमिका

इसे भी पढ़ें-युद्धभूमि का नायक: 1965 से 2025 तक दुश्मनों को दहलाने वाला मिग-21, अब सिर्फ यादों में रहेगा

बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क के निर्माण में कई भारतीय कंपनियों का योगदान है. रिपोर्ट के अनुसार, 4जी का कोर नेटवर्क सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलिमैटिक्स (सी-डॉट) ने विकसित किया है, जबकि रेडियो एक्सेस नेटवर्क तेजस नेटवर्क ने बनाया है. पूरे सिस्टम को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने इंटीग्रेट किया है.

5जी में अपग्रेड की सुविधा

भले ही बीएसएनएल 4जी लॉन्च करने में निजी कंपनियों से पीछे रह गई हो, लेकिन 5जी रेस में बराबरी करने की तैयारी कर रही है. इसका 4जी नेटवर्क इस तरह तैयार किया गया है कि इसे आसानी से 5जी में अपग्रेड किया जा सके. उम्मीद है कि कंपनी इस साल के अंत तक दिल्ली और मुंबई में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेगी. बीएसएनएल का यह रोलआउट उसके 9 करोड़ से अधिक वायरलेस ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित होगा. साथ ही, जिन लोगों ने नेटवर्क और इंटरनेट की समस्या के कारण कंपनी को छोड़ा था, वे भी वापसी कर सकते हैं, क्योंकि बीएसएनएल के रिचार्ज प्लान निजी ऑपरेटरों से सस्ते हैं.

इसे भी पढ़ें-

दवाओं पर 100% टैरिफ, बढ़ेगा अमेरिका का हेल्थ खर्च; ट्रंप का अमेरिकियों को झटका!

जीएसटी में कटौती का सिलसिला जारी रहेगा, पीएम मोदी बोले- जनता को लगातार मिलेगी राहत

युद्धभूमि का नायक: 1965 से 2025 तक दुश्मनों को दहलाने वाला मिग-21, अब सिर्फ यादों में रहेगा

मिग-21, अब सिर्फ यादों में रहेगा
मिग-21, अब सिर्फ यादों में रहेगा.

MIG 21 Retirement : भारतीय वायुसेना का सबसे चर्चित और खतरनाक लड़ाकू विमान मिग-21 आज यानी 26 सितंबर को सेवा से विदा ले रहा है. यह भारत का पहला सुपरसोनिक जेट था जिसने 1965, 1971 और 1999 के युद्धों में पाकिस्तान को कड़ी चुनौती दी. अपने अंतिम वर्षों में भी इस जेट ने पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराकर अपनी ताकत साबित की थी.

मिग-21: भारत का पहला सुपरसोनिक जेट

  • मिग-21 सोवियत संघ (अब रूस) द्वारा निर्मित था.
  • 1963 में इसे भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया.
  • ध्वनि की गति से तेज उड़ान भरने की क्षमता रखने वाला यह विमान उस दौर में भारत की हवाई ताकत का प्रतीक बना.

इसे भी पढ़ें-दवाओं पर 100% टैरिफ, बढ़ेगा अमेरिका का हेल्थ खर्च; ट्रंप का अमेरिकियों को झटका!

अपग्रेडेड वर्जन: मिग-21 बाइसन

  • समय के साथ पुराना होने पर इसे 2000 में अपग्रेड किया गया.
  • मिग-21 बाइसन में नया रडार, उन्नत मिसाइलें और हेलमेट-माउंटेड साइट्स जोड़े गए.
  • इसके बावजूद डिजाइन की सीमाएँ और उम्र बढ़ने से चुनौतियाँ बनी रहीं.

पायलट की यादें

रिटायर्ड वंडर कमांडर अविनाश चिकटे ने कहा,
“1982 में पहली बार जब मैंने मिग-21 देखा, तो वह धूप में चमक रहा था। उसका शंक्वाकार आकार और खूबसूरती मुझे मोह रहा था. लेकिन मेरे पास केवल 175 घंटे का अनुभव था, इसलिए डर भी लग रहा था कि क्या मैं इसे संभाल पाऊँगा.”

युद्धों में मिग-21 की भूमिका

1965 का युद्ध: पहली बार जंग में उतरा और पाकिस्तानी विमानों को कड़ी टक्कर दी.

  • 1971 का युद्ध: बांग्लादेश की आजादी में निर्णायक योगदान, पाकिस्तानी ठिकानों पर सटीक हमले.
  • 1999 का कारगिल युद्ध: रात में दुश्मन के ठिकानों पर हमले किए.
  • 2019 की बालाकोट स्ट्राइक: मिग-21 बाइसन ने एफ-16 को गिराया, ग्रुप कैप्टन अभिनंदन ने यह कारनामा किया.
  • 2025 का ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए अभियान में मिग-21 की आखिरी बड़ी भूमिका रही.

अब कौन लेगा जगह?

  • मिग-21 की जगह अब तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमान लेंगे.
  • तेजस एचएएल और एडीए द्वारा विकसित स्वदेशी विमान है.
  • यह अस्त्र-1 और अन्य स्वदेशी हथियार प्रणालियों से लैस होगा.
  • तेजस के उन्नत संस्करण को मिराज की जगह लाने की तैयारी भी चल रही है.
  • हादसों की वजह से मिला नाम – “उड़ता ताबूत”
  • पिछले 60 साल में 400 से ज्यादा मिग-21 क्रैश हुए.
  • इनमें 200 से ज्यादा पायलटों की जान गई.

मुख्य कारण:

  • पुराना डिजाइन (1950-60 का दशक)
  • रखरखाव में मुश्किलें
  • ट्रेनिंग की कमी या पायलट की गलती
  • तेजस की डिलीवरी में देरी क्यों?
  • इंजन की समस्या: तेजस एमके-1ए का जीई-F404 इंजन अमेरिका से आता है. सप्लाई चेन बाधित होने से डिलीवरी मार्च 2025 में शुरू हुई.
  • उत्पादन की रुकावट: एचएएल ने छह तेजस तैयार किए, पर इंजन की कमी से शामिल नहीं हो सके. नासिक और बेंगलुरु में नई उत्पादन लाइनें शुरू हुईं.
  • सर्टिफिकेशन में समय: नए सिस्टम जैसे एईएसए रडार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम की टेस्टिंग में लंबा समय लगा.

इसे भी पढ़ें-

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नरम रुख अपनाया, पीएम मोदी ने भी जताया दोस्ताना धन्यवाद

पीएम मोदी के आगे नरम पड़े ट्रंप! बोले–मोदी से रिश्ते बेहद मजबूत

इंडिया माफी मांगेगा और करेगा समझौता – बड़बोलेपन में ट्रंप को भी पीछे छोड़ गए मंत्री लुटनिक

US Tariff : दवाओं पर 100% टैरिफ, बढ़ेगा अमेरिका का हेल्थ खर्च; ट्रंप का अमेरिकियों को झटका!

ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी
ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

US Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कई आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह टैरिफ एक अक्टूबर से लागू होगा. फार्मास्यूटिकल दवाओं पर 100% आयात कर लगाया जाएगा, जबकि किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटी पर 50%, असबाबवाले फर्नीचर पर 30% और हेवी ट्रकों पर 25% शुल्क वसूला जाएगा. ट्रंप ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साझा की.

स्थानीय निवेश करने वाली कंपनियों को छूट

राष्ट्रपति ने यह भी स्पष्ट किया कि दवा क्षेत्र में वे कंपनियां, जो अमेरिका के भीतर उत्पादन इकाई स्थापित कर रही हैं, इन नए शुल्क से मुक्त रहेंगी. हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से पहले से ही बढ़ रही महंगाई और तेज हो सकती है और आर्थिक विकास पर दबाव बढ़ेगा.

स्वास्थ्य खर्च पर पड़ेगा असर

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के मुताबिक, वर्ष 2024 में देश ने करीब 233 अरब डॉलर मूल्य की दवाइयां और औषधीय उत्पाद आयात किए थे. विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ दवाओं की कीमतें दोगुनी हो सकती हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ मेडिकेयर और मेडिकेड जैसी स्वास्थ्य योजनाओं की लागत भी बढ़ सकती है.

मुद्रास्फीति पर नया दबाव

ट्रंप का दावा है कि महंगाई अब अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती नहीं रही, मगर आंकड़े कुछ और ही तस्वीर दिखाते हैं. पिछले एक साल में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) 2.9% तक बढ़ चुका है, जबकि अप्रैल में यह दर 2.3% थी. तब भी ट्रंप प्रशासन ने आयात शुल्क की एक बड़ी श्रृंखला लागू की थी, जिससे नियोक्ताओं और उपभोक्ताओं दोनों को असमंजस का सामना करना पड़ा.

इसे भी पढ़ें-

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नरम रुख अपनाया, पीएम मोदी ने भी जताया दोस्ताना धन्यवाद

पीएम मोदी के आगे नरम पड़े ट्रंप! बोले–मोदी से रिश्ते बेहद मजबूत

इंडिया माफी मांगेगा और करेगा समझौता – बड़बोलेपन में ट्रंप को भी पीछे छोड़ गए मंत्री लुटनिक

PM Modi GST Reform : जीएसटी में कटौती का सिलसिला जारी रहेगा, पीएम मोदी बोले- जनता को लगातार मिलेगी राहत

बंगाल और असम दौरे पर प्रधानमंत्री
बंगाल और असम दौरे पर प्रधानमंत्री.

PM Modi GST Reform : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का उद्घाटन करते हुए करदाताओं और उपभोक्ताओं को राहत का नया भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि हाल ही में वस्तु एवं सेवाकर (GST) में की गई बड़ी कटौती महज शुरुआत है, आने वाले समय में टैक्स दरें और घटेंगी. पीएम मोदी ने दावा किया कि 2017 से लागू जीएसटी सुधारों ने आम परिवारों, किसानों और व्यवसायियों के बजट को आसान बनाया है.

नवरात्रि पर टैक्स में राहत, आगे भी कटौती जारी

22 सितंबर 2025 को नवरात्रि के पहले दिन केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तुओं, वाहनों और रोजमर्रा की चीजों पर जीएसटी घटाया था. पीएम मोदी ने कहा कि इससे उपभोक्ताओं और कारोबारियों दोनों को बड़ी राहत मिली है. उन्होंने साफ कहा- “जीएसटी बचत उत्सव अब शुरू हुआ है, जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, टैक्स का बोझ और घटेगा.”

इसे भी पढ़ें-इंडिया 6G युग की ओर; दिल्ली में होगी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, जुटेंगे दुनिया के दिग्गज

2014 से पहले का टैक्स जंजाल

प्रधानमंत्री ने 2014 से पहले की कर प्रणाली को “जटिल और महंगी” बताते हुए उदाहरण दिए. उनके मुताबिक, उस समय 1000 रुपये की शर्ट पर 117 रुपये टैक्स देना पड़ता था. जीएसटी लागू होने के बाद यह 50 रुपये हुआ और अब हालिया कटौती के बाद सिर्फ 35 रुपये रह गया है. टूथपेस्ट, तेल और शैंपू जैसी रोजमर्रा की चीजों पर पहले 31% तक टैक्स लगता था, जो अब घटकर करीब 18% रह गया है.

परिवार की जेब पर सीधा असर

मोदी ने कहा कि पहले किसी भी परिवार को सालाना 1 लाख रुपये की खरीदारी पर 25,000 रुपये टैक्स चुकाना पड़ता था. जीएसटी सुधारों के बाद यह टैक्स घटकर 5 से 6 हजार रुपये तक रह गया है. उन्होंने कहा कि आज जरूरत की अधिकांश चीजों पर सिर्फ 5% जीएसटी है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है.

इसे भी पढ़ें-चुनावी साल में नीतीश की बड़ी सौगात, कैमूर को 980 करोड़ की 178 परियोजनाएं

किसानों और वाहन खरीदारों के लिए राहत

पीएम मोदी ने ट्रैक्टर और वाहनों पर घटे टैक्स का उदाहरण देते हुए बताया कि 2014 में एक ट्रैक्टर पर लगभग 70,000 रुपये टैक्स लगता था, जो अब 30,000 रुपये रह गया है. यानी किसानों को सीधे 40,000 रुपये की बचत. इसी तरह थ्री-व्हीलर पर 55,000 रुपये की जगह अब 35,000 रुपये टैक्स देना पड़ रहा है. स्कूटर और मोटरसाइकिल पर भी अब 8 से 9 हजार रुपये तक सस्ते हो चुके हैं.

टैक्स सुधार से बढ़ी आय और बचत

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार में टैक्स ढांचा आसान हुआ है और इससे लोगों की आय व बचत दोनों बढ़ी हैं. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में “टैक्स की लूट” होती थी. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आज 12 लाख रुपये तक की सालाना आय टैक्स फ्री है, जबकि कांग्रेस के दौर में सिर्फ 2 लाख रुपये तक ही छूट थी. सरकार का दावा है कि इनकम टैक्स और जीएसटी सुधारों से देशवासियों को अब तक करीब ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत हो चुकी है.

विपक्ष पर निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. लेकिन सच्चाई यह है कि उनकी सरकार ने महंगाई कम करने और टैक्स प्रणाली को सरल बनाने का काम किया है.

जीएसटी सुधारों की अगली कड़ी

मोदी ने कहा कि 2017 में जीएसटी लागू होना भारत की अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर था. अब 2025 में इसे “नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी” के रूप में और मजबूत बनाया जा रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि टैक्स सुधार का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और देश की आर्थिक ताकत के साथ-साथ आम जनता पर टैक्स का बोझ और हल्का होता जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

कोलकाता में 1986 के बाद रिकॉर्ड बारिश, 10 मौतें, उड़ानें-स्कूल बंद

सैंडिस कंपाउंड में प्रवेश शुल्क का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24 कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Patna
clear sky
15.3 ° C
15.3 °
15.3 °
42 %
1.3kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
35 °

जरूर पढ़ें