25 February 2026, Wednesday
Hindi News Blog Page 146

Bihar News : भागलपुर में रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बंद, डीजे पर पाबंदी, शांति समिति की बैठक में कड़ा निर्देश

शांति समिति की बैठक में कड़ा निर्देश
शांति समिति की बैठक में कड़ा निर्देश.

Bihar News : दुर्गा पूजा को लेकर जिला शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को समीक्षा भवन में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की, जबकि वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत सहित प्रशासन व पुलिस के वरीय अधिकारी तथा विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

बैठक में रखे गए मुद्दे

बैठक के दौरान पूजा महासमिति, काली बड़ी पूजा समिति, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी एवं अन्य समितियों के प्रतिनिधियों ने अपनी बातें रखीं. इनमें प्रमुख रूप से –

  • सड़कों की मरम्मती व सफाई.
  • गांगटा पोखर की सफाई.
  • विसर्जन घाटों पर प्रकाश व्यवस्था व बैरिकेडिंग.
  • ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने.
  • पंडालों में पर्याप्त महिला पुलिस बल की तैनाती.
  • असामाजिक तत्वों पर निगरानी.

डीएम के निर्देश

डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि प्रशासन हर बिंदु पर गंभीरता से कार्रवाई करेगा. नगर निगम को निर्देश दिया गया कि पूजा समितियों के सहयोग से ब्लीचिंग पाउडर व चुना का छिड़काव कराया जाए तथा रात्रि में कचरा उठाव सुनिश्चित हो.
उन्होंने समितियों से अपील की कि –

  • सड़क के दोनों ओर ठेला/खोमचा न लगने दें.
  • चिमकी लाइट कम से कम 16 फीट ऊंचाई पर लगवाएं.
  • बड़े पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और मैप के अनुसार पंडाल निर्माण करें.
  • पंडाल में वॉलेंटियर्स की ड्यूटी बैज के साथ लगाई जाए तथा रात में प्रतिमा के पास 2-3 वॉलेंटियर मौजूद रहें.

एसएसपी के निर्देश

वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने स्पष्ट किया कि –

  • डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
  • केवल लाइसेंसधारी जुलूसों को अनुमति होगी.
  • ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कई जगह वन-वे रूट लागू किया जाएगा.
  • पंडालों में बालू व पानी की व्यवस्था रहे ताकि आग लगने पर तुरंत काबू पाया जा सके.
  • प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग दरवाजे बनाए जाएं.
  • उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी घटना की सूचना प्रशासन को तुरंत दी जाए, विलंब होने पर छोटी घटना भी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है.

अन्य निर्देश

उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह व नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि –

  • रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बंद करना अनिवार्य होगा.
  • प्रतिमा की ऊंचाई निर्धारित मानक से अधिक न हो ताकि विसर्जन में परेशानी न आए.

बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष, संबंधित विभागों के अधिकारी और जिला शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-

नीतीश कुमार ने भागलपुर को दी 301 करोड़ की सौगात, हर छत पर सोलर लगाने का वादा

भागलपुर विश्वविद्यालय में ABVP और राजद के बीच हिंसक टकराव, तनाव का माहौल

Bihar News : नीतीश कुमार ने भागलपुर को दी 301 करोड़ की सौगात, हर छत पर सोलर लगाने का वादा

नीतीश कुमार ने भागलपुर को दी 301 करोड़ की सौगात
नीतीश कुमार ने भागलपुर को दी 301 करोड़ की सौगात

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को कहलगांव प्रखंड के धुआबे पहुंचे, जहां उन्होंने 301 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 59 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इसी मौके पर उन्होंने पूर्व विधायक स्व. सदानंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और वादा किया कि अगली बार मौका मिला तो राज्य की हर छत पर सौर ऊर्जा लगाई जाएगी.

कानून-व्यवस्था और विकास पर जोर

सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था की तस्वीर बदली है. पुलिस बल की संख्या बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया. उन्होंने कहा, “पहले लोग शाम ढलते ही घर से निकलने से कतराते थे, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं.”

मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य में बड़े बदलाव किए गए. शिक्षकों की बहाली, अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के विकास के साथ आठ लाख युवाओं को रोजगार देने की उपलब्धि उनकी सरकार ने हासिल की है.

केंद्र से मिल रहा है भरपूर सहयोग

नीतीश ने सड़क निर्माण को सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनाया. उनके अनुसार अब बिहार के किसी भी हिस्से से पटना पांच घंटे में पहुंचा जा सकता है और इस समय को और कम करने पर काम चल रहा है. भागलपुर जिले की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ समय वे गलत लोगों के साथ चले गए थे, लेकिन अब डबल इंजन सरकार है और केंद्र से भरपूर सहयोग मिल रहा है.

Bihar News : नीतीश कुमार ने भागलपुर को दी 301 करोड़ की सौगात, हर छत पर सोलर लगाने का वादा CM Nitish Kumar 02
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी

महिला सशक्तीकरण पर ऐलान

नीतीश कुमार ने महिला सशक्तीकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में 50% और सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण महिलाओं को दिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने महिला रोजगार योजना की घोषणा की. योजना के तहत पात्र महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे और बेहतर काम करने पर यह राशि बढ़ाकर 2 लाख रुपये तक की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर विश्वविद्यालय में ABVP और राजद के बीच हिंसक टकराव, तनाव का माहौल

भाषण में चुनावी रंग

मुख्यमंत्री का पूरा संबोधन चुनावी तेवर में रहा. उन्होंने सीधे किसी पर हमला नहीं बोला, लेकिन पुराने गठबंधन का जिक्र करते हुए यह संकेत दिया कि अब उनकी नीति और दिशा स्पष्ट है.

मंच पर एनडीए नेताओं की मौजूदगी

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, सांसद अजय कुमार मंडल, विधायक पवन यादव, गोपाल मंडल, ललन पासवान, ललित मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह, जदयू जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह और सुभानंद मुकेश समेत एनडीए के कई नेता मंच पर मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-बिजली इंजीनियर के पास मॉल, फ्लैट और अकूत दौलत, EOU भी हैरान

सदानंद सिंह के योगदान को याद किया गया

इस मौके पर दिवंगत कांग्रेस नेता सदानंद सिंह को भी याद किया गया. 1943 में जन्मे और 2021 में दिवंगत हुए सिंह ने कहलगांव से नौ बार विधायक चुने जाने का रिकॉर्ड बनाया. वे आठ बार कांग्रेस और एक बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजयी रहे.

दो बार मंत्री, दो बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दो बार कांग्रेस विधायक दल के नेता रहे सिंह ने 2000 से 2005 तक विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई. कहलगांव में पावर ग्रिड और ऊर्जा परियोजनाओं की नींव रखकर उन्होंने क्षेत्र को विकास की नई दिशा दी. अपने करिश्माई व्यक्तित्व और सर्वसम्मानित छवि के कारण वे आज भी लोगों की यादों में जिंदा हैं.

इसे भी पढ़ें-

आयोग ने उम्मीदवारों के लिए नई एडवाइजरी जारी, धोखाधड़ी करने वालों पर सख्त रोक

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

India vs West Indies: इंडिया टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान, करुण नायर टीम से बाहर

शुभमन गिल बने कप्तान, करुण नायर टीम से बाहर
शुभमन गिल बने कप्तान, करुण नायर टीम से बाहर

India vs West Indies Test Series 2025: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी. उससे पहले बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. इस बार टीम का नेतृत्व युवा बल्लेबाज शुभमन गिल करेंगे, जो पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज में कप्तानी संभालेंगे. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के चलते उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए उनकी जगह उपकप्तानी की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा को दी गई है.

गिल की कप्तानी में नई चुनौती

शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ उनके प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर चयनकर्ताओं ने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है. घरेलू सरजमीं पर पहली बार कप्तानी करना गिल के लिए बड़ी चुनौती होगी. अब तक उनका टेस्ट करियर प्रभावशाली रहा है और फैंस यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि कप्तानी में वह कैसा प्रदर्शन करते हैं.

इसे भी पढ़ें-बांग्लादेश की आखिरी ओवर में रोमांचक जीत, सुपर-4 में श्रीलंका को दी मात

जडेजा बने उपकप्तान

टीम इंडिया की घोषणा में उपकप्तान का बदलाव भी अहम है. ऋषभ पंत के चोटिल होने के कारण चयनकर्ताओं ने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर भरोसा जताया है. टेस्ट क्रिकेट में लगातार उनके योगदान को देखते हुए उम्मीद है कि वह कप्तान गिल के लिए महत्वपूर्ण सहयोगी साबित होंगे.

नायर को बाहर कर पडिक्कल की वापसी

टीम चयन में कुछ चौंकाने वाले फैसले भी हुए. देवदत्त पडिक्कल और अक्षर पटेल की वापसी की गई है. जबकि करुण नायर और तेज गेंदबाज आकाशदीप को बाहर कर दिया गया. नायर इंग्लैंड सीरीज में रन बनाने में विफल रहे थे और चार मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए थे. वहीं सरफराज खान को भी इस बार मौका नहीं मिल पाया.

वेस्टइंडीज का इतिहास और चुनौती

वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने सीरीज से पहले भारत को चुनौती देते हुए कहा कि अगर न्यूजीलैंड भारत को घर में हरा सकता है तो उनकी टीम भी ऐसा करने की क्षमता रखती है. दोनों टीमों के बीच अब तक 100 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 23 और वेस्टइंडीज ने 30 जीते हैं, जबकि 47 मैच ड्रॉ रहे हैं. हालांकि हालिया रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है. पिछली 9 टेस्ट सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज को हराया है, जिनमें से तीन बार क्लीन स्वीप हुआ. वेस्टइंडीज ने भारत को आखिरी बार 2002 में टेस्ट सीरीज में मात दी थी.

इसे भी पढ़ें-भारत-पाकिस्तान मैच बहिष्कार की मांग, टीम INDIA रखेगी ठंडे दिमाग से खेल पर फोकस

टीम इंडिया की लिस्ट

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, एन जगदीशन.

इसे भी पढ़ें-

अफगानिस्तान का विजयी आगाज, राशिद खान बोले- अभी कमी दूर करनी है

फखर और अबरार चमके, टीम ने फाइनल का टिकट कटाया

खेलों के रंग में रंगेगा भागलपुर; 13 सितंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता

आसिफ अली ने कहा अलविदा; एशिया कप 2025 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Bihar News : भागलपुर विश्वविद्यालय में ABVP और राजद के बीच हिंसक टकराव, तनाव का माहौल

ABVP और राजद के बीच हिंसक टकराव
ABVP और राजद के बीच हिंसक टकराव

Bihar News : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के परिसर में छात्र राजनीति ने तूल पकड़ लिया. दो गुट—ABVP और छात्र राजद—एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि राजद के समर्थकों ने ABVP कार्यकर्ताओं पर हमला किया.

घटना 24 सितंबर की शाम करीब 4 बजे हुई. झड़प के बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनाव फैल गया. ABVP कार्यकर्ताओं ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राजद के छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

झड़प का पूरा हाल

ABVP कार्यकर्ता आनंद कुमार अपने साथियों ऋषि महतो, सूर्य प्रताप दुबे और शिवम तिवारी के साथ परिसर में मौजूद थे. इसी समय छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव अपने समर्थकों प्रिंस यादव, प्रभाकर यादव, आशीष रॉय, गोविंद और करीब 15–20 अन्य साथियों के साथ पहुंचे. आरोप है कि राजद के छात्र ABVP कार्यकर्ताओं पर अचानक टूट पड़े और उनके साथ मारपीट की.

मारपीट में गंभीर रूप से घायल आनंद कुमार को जेएलएन अस्पताल, मायागंज में भर्ती कराया गया. इस दौरान कई अन्य छात्र भी चोटिल हुए, जिससे परिसर में माहौल और तनावपूर्ण हो गया.

CCTV में कैद

इसे भी पढ़ें-बिजली इंजीनियर के पास मॉल, फ्लैट और अकूत दौलत, EOU भी हैरान

विश्वविद्यालय परिसर के CCTV कैमरों ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली. मौके पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्णा कुमार और थाना के S.I. बिमल कुमार यादव भी मौजूद थे. अधिकारियों ने तुरंत स्थिति नियंत्रण में लाने की कोशिश की और तनाव फैलने से रोका.

शिकायत और कानूनी कार्रवाई

ABVP नेता कुणाल पांडे ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है और आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के छात्र अक्सर परिसर में धमकियां देते हैं और हिंसा फैलाते हैं.

कुणाल ने कहा कि ABVP के कुछ छात्र समस्या सुलझाने प्रशासन के पास गए थे, तभी राजद कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया. इससे पहले भी विश्वविद्यालय में जात-पात और गुटों के बीच झड़पें हो चुकी हैं. उदाहरण के लिए, भागलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए थे, जिसके बाद प्रशासन ने 39 छात्रों को निष्कासित किया था.

प्रशासन और पुलिस की भूमिका

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाने और दोनों पक्षों के छात्रों को शांत कराने के लिए कदम उठाए. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी छात्रों की पहचान होने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

आयोग ने उम्मीदवारों के लिए नई एडवाइजरी जारी, धोखाधड़ी करने वालों पर सख्त रोक

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

छोटी हीरोइन संग रोमांस पर आमिर-सलमान के अलग सुर, भाईजान बोले – ‘हीरोइन बड़ी हो तो क्या बोल्ड…’

Too Much with Kajol & Twinkle
Too Much with Kajol & Twinkle

Talk Show : ट्विंकल खन्ना और काजोल का टॉक शो ‘Too Much with Kajol & Twinkle’ इन दिनों सुर्खियों में है. इस एपिसोड में बॉलीवुड के दो सबसे चर्चित सुपरस्टार्स आमिर खान और सलमान खान ने खुलकर अपने विचार साझा किए. शो में दोनों ने कभी एक-दूसरे का साथ दिया तो कभी अलग राय रखते हुए सवालों के जवाब दिए. इस बार का सबसे चर्चा में रहने वाला सवाल था – खुद से उम्र में छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस.

एक्ट्रेस बड़ी हो तो सीन बोल्ड?

इसे भी पढ़ें-जुबिन गर्ग का लोकगीत, जिसे सुनकर दिल भर आए और आंखों में आंसू आ जाएं

आमिर ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा, “अगर हीरो छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करता है तो यह सिनेमा जादू कहलाता है, लेकिन जब उम्र में बड़ी एक्ट्रेस किसी यंग हीरो के साथ रोमांस करती है, तो इसे बोल्ड समझा जाता है. मैं हर प्रोजेक्ट में कास्टिंग और स्क्रिप्ट की जरूरतों को देखते हुए फैसले करता हूं. कई बार एज डिफरेंस स्क्रिप्ट की डिमांड के कारण होता है. अंत में, कहानी ही सब तय करती है.”

उन्होंने माधुरी और श्रीदेवी का उदाहरण देते हुए कहा कि, अगर श्रीदेवी आज भी एक्टिव होतीं, तो लीड रोल्स में ही दिखाई देतीं. ऐसा ही माधुरी भी कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें उपयुक्त रोल ऑफर हों. आमिर ने यह भी बताया कि अक्सर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर युवा एक्ट्रेस को प्राथमिकता देते हैं, ताकि स्क्रीन पर जोड़ी फ्रेश और प्राकृतिक लगे.

सलमान का नजरिया

सलमान खान ने आमिर की बात से पूरी तरह सहमति नहीं जताई. उन्होंने कहा, “अगर कभी हीरोइन उम्र में बड़ी और हीरो युवा हो, तो इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होती. यह जरूरी नहीं कि सीन बोल्ड लगे. दोनों कलाकारों की क्षमता और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ज्यादा मायने रखती है.”

दोनों सुपरस्टार्स के अलग नजरिए ने यह साफ कर दिया कि बॉलीवुड में उम्र और रोमांस को लेकर अलग-अलग दृष्टिकोण हैं. आमिर अनुभव और कहानी के हिसाब से फैसले लेते हैं, जबकि सलमान का फोकस ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और नैचुरल परफॉर्मेंस पर रहता है.

इसे भी पढ़ें-

सुपरस्टार Mohanlal को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले– प्रतिभा के प्रतीक

टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ने पहले दिन मचाया धमाका, कमाई में बनाया रिकॉर्ड

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के धमाकेदार एक्शन से फैंस उत्साहित

आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ ने मचाई सनसनी, दिवाली पर हिट होगी या फ्लॉप?

सैयारा की ब्लॉकबस्टर पर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले – जैसे अपने बच्चे की जीत देखी

रजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को एडवांस बुकिंग में पछाड़ा, 16 करोड़ की कमाई

नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान का जलवा, रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए पूरी लिस्ट

Indian Music : जुबिन गर्ग का लोकगीत, जिसे सुनकर दिल भर आए और आंखों में आंसू आ जाएं

Jaane Kya Chaahe Mann Baawra
Jaane Kya Chaahe Mann Baawra (फोटो: सोशल मीडिया)

Indian Music : बॉलीवुड के कई गाने समय की कसौटी पर टिके रहते हैं. कुछ गीत हंसी और खुशी लाते हैं, कुछ दिल को छूकर रुला देते हैं, और कुछ ऐसे होते हैं जिनके अर्थ गहराई से समझ में आए तो भी हर सुनने पर नए एहसास देते हैं. ऐसे ही एक कलाकार थे जुबिन गर्ग, जिनका 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया. असम के ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाले जुबिन ने केवल भारत ही नहीं, बल्कि 40 भाषाओं में अपनी आवाज़ से लाखों दिलों को छुआ.

जुबिन ने अपने करियर में करीब 32 हजार गाने रिकॉर्ड किए. बॉलीवुड में उनके कई गाने हिट रहे. इनमें से एक खास गाना है, जिसमें असमिया लोकगीत के बोल शामिल हैं. यह गीत 2006 में आई फिल्म ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ का है, और इसके बोल हैं ‘जाने क्या चाहे मन बावरा’. जुबिन के जाने के बाद यह गीत और भी भावुक कर देने वाला बन गया है.

इसे भी पढ़ें-‘जॉली एलएलबी 3’ ने दिखाई दमखम, ‘निशानची’ और ‘मिराय’ की कमाई में गिरावट

गाने की शुरुआत अंग्रेजी में इस तरह होती है

“Feeling blue feeling blue feeling blue… My heart says can’t be true”
अर्थात, “नीला-नीला महसूस हो रहा है… लेकिन दिल कहता है कि यह सच नहीं हो सकता”.

पहला अंतरा गहरी भावनाओं को है दर्शाता

“सघन आंचला सारा होवे, सजन आंसूओं में क्या जोर होवे”
इसका मतलब है कि जब दिल भारी होता है और भावनाएं उमड़ती हैं, तो आंसू अपने आप बह जाते हैं. गाने की शांत धुन इसे और भी मार्मिक बनाती है. यह गीत मूल रूप से असमिया लोकगीत है, जिसे जुबिन ने अपनी फिल्म ‘दिसंग’ के लिए गाया था.

दूसरे अंतरा में भावनाओं का मिलता है विस्तार

“पवन पूर्वा में यूं उड़ता जावे, बदरा-चंदा से मन जुड़ता जावे, आवे हवा का झोंका फिर ऐसा, टूटे पतंग की डोर सा”
इसका अर्थ है कि प्रेम और भावनाओं के असर से मन कभी बादलों और चाँद जैसी ऊंचाइयों तक पहुंच जाता है, तो कभी अचानक हवा के झोंके से टूटी पतंग की तरह असहाय हो जाता है. जुबिन के निधन के बाद उनके प्रशंसक इस गीत को सुनकर वही भाव अनुभव कर रहे हैं—प्यार, खोने की पीड़ा और बेचैनी.

जुबिन गर्ग की आवाज़ ने सिर्फ बॉलीवुड नहीं, बल्कि पूरे देश के संगीत प्रेमियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी. उनका यह लोकगीत, जिसमें असमिया संस्कृति की झलक है, आज भी सुनने वालों के दिल को छू रहा है और उनके संगीत को अनंत स्मृति में बदल रहा है.

इसे भी पढ़ें-

सुपरस्टार Mohanlal को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले– प्रतिभा के प्रतीक

टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ने पहले दिन मचाया धमाका, कमाई में बनाया रिकॉर्ड

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के धमाकेदार एक्शन से फैंस उत्साहित

आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ ने मचाई सनसनी, दिवाली पर हिट होगी या फ्लॉप?

सैयारा की ब्लॉकबस्टर पर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले – जैसे अपने बच्चे की जीत देखी

रजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को एडवांस बुकिंग में पछाड़ा, 16 करोड़ की कमाई

नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान का जलवा, रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए पूरी लिस्ट

वाह रे बिहार! बिजली इंजीनियर के पास मॉल, फ्लैट और अकूत दौलत, EOU भी हैरान

वाह रे बिहार! बिजली इंजीनियर के पास से निकला अकूत दौलत
वाह रे बिहार! बिजली इंजीनियर के पास से निकला अकूत दौलत

EOU Raid In Bihar: बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बुधवार को समस्तीपुर के विद्युत अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान करोड़ों की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज मिले. जांच में गोरखपुर और वाराणसी में खरीदी गई जमीन, समस्तीपुर स्थित शॉपिंग मॉल में निवेश और दानापुर के फ्लैट से जुड़े सबूत बरामद हुए. इसके साथ ही सीवान स्थित पुश्तैनी घर और बैंक लॉकर की जानकारी भी एजेंसी को हाथ लगी है.

दानापुर फ्लैट से कागजात और खातों का खुलासा

कश्यप ग्रीन सिटी, दानापुर में स्थित फ्लैट से टीम ने भूमि-पत्र, बीमा से जुड़ी रसीदें, वाहन संबंधी दस्तावेज और कई बैंक कार्ड बरामद किए. जांच में यह भी सामने आया कि अभियंता की पत्नी बॉबी के नाम पर सीवान एसबीआई शाखा में एक लॉकर है, जिसकी तलाशी आगे की जाएगी. इसके अलावा विवेकानंद ने एचडीएफसी बैंक में आया इंटरप्राइजेज और ग्रेस इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स नाम से खाते खोल रखे थे, जिनमें पत्नी का पैन नंबर इस्तेमाल किया गया था.

फर्जी नाम से खुले खाते

ईओयू ने पाया कि एचडीएफसी बैंक में ललन सिंह और विसर्जन सिंह नाम से भी खाते सक्रिय थे, जिनसे अभियंता का मोबाइल नंबर और ई-मेल जुड़ा था. इन खातों में उनकी तैनाती वाले इलाकों से नगद और यूपीआई के जरिए बड़ी राशि जमा की जाती थी. बाद में वही रकम उनके, उनकी पत्नी या संबंधित कंपनियों के खातों में भेज दी जाती थी.

आय से कई गुना अधिक संपत्ति

प्रारंभिक मूल्यांकन में विवेकानंद की कुल वैध आय करीब 2.74 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि उनके पास 4.87 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पाई गई. यानी 77 प्रतिशत से ज्यादा संपत्ति उनकी घोषित आय से अधिक है. जांच टीम का मानना है कि सभी दस्तावेजों की विस्तृत पड़ताल के बाद यह अंतर और बढ़ सकता है.

पुश्तैनी मकान और खरीदी गई इमारत

इसे भी पढ़ें-17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, 45 लाख छात्र देंगे परीक्षा

सीवान जिले के रघुनाथपुर थाने के संठी गांव निवासी अभियंता ने अपने पैतृक घर के अलावा रसीदचक में चार मंजिला भवन भी खरीदा है. 2009 में सहायक अभियंता के रूप में करियर शुरू करने वाले विवेकानंद सहरसा, दलसिंहसराय, हाजीपुर, मोतिहारी, पूर्णिया, छपरा, रोहतास और पटना में पदस्थापित रह चुके हैं.

ईओयू की अगली कार्रवाई

जब्त किए गए दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि बैंक खातों, जमीन और निवेश से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने के बाद अभियंता के खिलाफ अगली कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

आयोग ने उम्मीदवारों के लिए नई एडवाइजरी जारी, धोखाधड़ी करने वालों पर सख्त रोक

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, 45 लाख छात्र देंगे परीक्षा

दिसंबर में परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी
दिसंबर में परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी.

CBSE Board Exam 2026 Date: सीबीएसइ ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टेंटेटिव डेट जारी कर दी है. 10वीं और 12वीं में पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह जानकारी अहम है. बोर्ड की नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 15 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी.

लगभग 45 लाख छात्र दे सकेंगे परीक्षा

बोर्ड ने बताया कि अगले साल फरवरी से परीक्षा प्रक्रिया शुरू होगी और इसे सुचारू रूप से संचालित करने के लिए टेंटेटिव डेट शीट जारी की गई है. इस साल 45 लाख से अधिक छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे. छात्रों और स्कूलों को समय पर तैयारी के लिए यह जानकारी साझा की गई है.

इसे भी पढ़ें-आयोग ने उम्मीदवारों के लिए नई एडवाइजरी जारी, धोखाधड़ी करने वालों पर सख्त रोक

CBSE बोर्ड की जानकारी

कितने विषयों में होगी परीक्षा

2026 में बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं, 12वीं के खेल छात्रों के लिए विशेष परीक्षा, 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा और 12वीं की सप्लीमेंटरी शामिल हैं. ये परीक्षाएं भारत के अलावा 26 देशों में 204 विषयों में आयोजित की जाएंगी. इस बार भी लगभग 45 लाख छात्र इन परीक्षाओं में हिस्सा लेंगे.

इसे भी पढ़ें-मॉप-अप राउंड का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी डिटेल

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिकल, मूल्यांकन और रिजल्ट से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे. प्रभावी योजना और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए यह टेंटेटिव डेट शीट जारी की गई है. अधिक जानकारी और पूरी डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.

इसे भी पढ़ें-

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Bihar News : सीएम नीतीश करेंगे प्रतिमा अनावरण व लाभुक संवाद, DM-SSP ने लिया तैयारियों का जायजा

DM-SSP ने लिया तैयारियों का जायजा
DM-SSP ने लिया तैयारियों का जायजा.

Bihar News : भागलपुर के सन्हौला प्रखंड स्थित अरार धोआवे पंचायत के श्रीचंडिका मिश्रीलाल कृष्ण प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 25 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके साथ ही वे लाभुकों से सीधा संवाद भी करेंगे. कार्यक्रम सुभह 10 बजे से आयोजित होगा.

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी की जा रही है. मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने हेलीपैड, प्रतिमा अनावरण स्थल, लाभुक संवाद स्थल सहित पूरे परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और सुविधा से जुड़े सभी इंतजाम समय पर पूरे कर लिए जाएंगे ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके.

इसे भी पढ़ें-

इंडिया 6G युग की ओर; दिल्ली में होगी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, जुटेंगे दुनिया के दिग्गज

बिहार में इस शहर का होगा कायाकल्प, सड़कों से लेकर स्मारकों तक होगा नवीनीकरण

कोलकाता में 1986 के बाद रिकॉर्ड बारिश, 10 मौतें, उड़ानें-स्कूल बंद

सैंडिस कंपाउंड में प्रवेश शुल्क का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

इंडिया 6G युग की ओर; दिल्ली में होगी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, जुटेंगे दुनिया के दिग्गज

इंडिया 6G युग की ओर
इंडिया 6G युग की ओर

IMC 2025: भारत तेजी से डिजिटल क्रांति की ओर कदम बढ़ा रहा है और अब उसकी नज़र 6जी तकनीक पर है. इसी दिशा में नई दिल्ली 9 और 10 अक्टूबर को एक बड़े आयोजन की मेजबानी करेगा. इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) और भारत 6जी अलायंस की साझेदारी से होने वाली यह दूसरी अंतरराष्ट्रीय भारत 6जी संगोष्ठी देश की तकनीकी क्षमता और भविष्य की रणनीति को दुनिया के सामने पेश करेगी. इस मंच पर भारत की भूमिका, उसकी बढ़ती ताकत और वैश्विक सहयोग पर गहन चर्चा होगी.

संचार मंत्री करेंगे संगोष्ठी का उद्घाटन

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे. उनके साथ संचार और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर, दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल और भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद भी मंच साझा करेंगे. यह संगोष्ठी इस बात का प्रतीक होगी कि सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत एक साथ मिलकर भविष्य की तकनीकी रूपरेखा तैयार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-चुनावी साल में नीतीश की बड़ी सौगात, कैमूर को 980 करोड़ की 178 परियोजनाएं

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की तकनीकी ताकत

इस बार का आयोजन और भी खास रहेगा क्योंकि इसमें अमेरिका, जापान, जर्मनी, स्वीडन, फिनलैंड, स्कॉटलैंड, यूरोप और ब्रिटेन जैसे 8 देशों के विशेषज्ञ भाग लेंगे. भारत की ओर से अग्रणी वैज्ञानिक, आईटी कंपनियों के प्रमुख और नीति निर्माता मौजूद रहेंगे. दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में 70 से अधिक वक्ता 6जी तकनीक की संभावनाओं, चुनौतियों और उससे जुड़े नवाचारों पर अपनी राय रखेंगे.

दिग्गज टेक कंपनियों की मौजूदगी

संगोष्ठी में एरिक्सन, नोकिया, क्वालकॉम और एनवीडिया जैसी वैश्विक टेक कंपनियां शिरकत करेंगी. इनके अलावा जीएसएमए और एनजीएमएन जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन भी उपस्थित रहेंगे. माना जा रहा है कि इस मंच पर न केवल 6जी तकनीक को लेकर विचार-विमर्श होगा, बल्कि उद्योग और शिक्षा जगत के बीच साझेदारी के नए रास्ते भी खुलेंगे.

होंगे दो अहम समझौते और चार तकनीकी रिपोर्ट जारी

इस आयोजन के दौरान उद्योग, शिक्षा और सरकार के बीच दो ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किए जाएंगे. इसके साथ ही चार तकनीकी रिपोर्ट भी पेश होंगी, जिनमें भारत की 6जी रणनीति और उसके संभावित रोडमैप की झलक दिखाई देगी. विशेषज्ञों का मानना है कि इन रिपोर्टों से आने वाले वर्षों में भारत की डिजिटल नीतियों को दिशा मिलेगी.

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 का भव्य आयोजन

इसे भी पढ़ें-बिहार में इस शहर का होगा कायाकल्प, सड़कों से लेकर स्मारकों तक होगा नवीनीकरण

भारत में डिजिटल शक्ति को दुनिया के सामने रखने के लिए इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 का आयोजन 8 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होगा. यह एशिया का सबसे बड़ा टेक प्लेटफॉर्म माना जाता है. आयोजकों के मुताबिक इस बार करीब 150 देशों से 1.5 लाख से अधिक आगंतुक शामिल होंगे. 400 से ज्यादा प्रदर्शनी स्टॉल लगेंगे, जहां अत्याधुनिक तकनीक और डिजिटल समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही 7,000 प्रतिनिधि और 800 से ज्यादा वक्ता इस मेगा इवेंट का हिस्सा बनेंगे.

भारत की 6G रणनीति को मिलेगी गति

विशेषज्ञों का मानना है कि इस संगोष्ठी और इंडिया मोबाइल कांग्रेस के जरिए भारत यह संदेश देना चाहता है कि वह 5जी के बाद 6जी तकनीक में भी दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है. इस दिशा में सरकार, उद्योग और शोध संस्थान मिलकर काम कर रहे हैं ताकि भारत न सिर्फ उपभोक्ता बने, बल्कि भविष्य की तकनीक का निर्माता और निर्यातक भी बन सके.

इसे भी पढ़ें-

कोलकाता में 1986 के बाद रिकॉर्ड बारिश, 10 मौतें, उड़ानें-स्कूल बंद

सैंडिस कंपाउंड में प्रवेश शुल्क का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

Patna
clear sky
15.3 ° C
15.3 °
15.3 °
42 %
1.3kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
35 °

जरूर पढ़ें