25 February 2026, Wednesday
Hindi News Blog Page 148

Aaj Ka Rashifal 23 September 2025: जानें मेष से मीन राशि तक का भविष्यफल, सिंह राशि वाले रहें सतर्क

Aaj Ka Rashifal 3 November 2025
Aaj Ka Rashifal 3 November 2025

Aaj Ka Rashifal 23 September 2025: 23 सितंबर 2025 को ग्रहों की चाल कई राशियों की किस्मत पर असर डालेगी. कुछ राशि जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं प्रख्यात ज्योतिषाचार्य से आज का विस्तृत राशिफल.

मेष राशि

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सफलता से भरा रहेगा. ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. धन लाभ की संभावना है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. दांपत्य जीवन और स्वास्थ्य सामान्य रहेंगे.

वृषभ राशि

वृषभ जातकों को आज व्यस्तता और भागदौड़ का सामना करना पड़ सकता है. धैर्य और संयम से काम लेना होगा. खर्च सामान्य रहेंगे लेकिन रिश्तों में तनाव आ सकता है. आज बड़े निवेश से बचना उचित होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन तरक्की भरा है. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने की संभावना है. परिवार में शुभ कार्य से माहौल प्रसन्न रहेगा. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. प्रेम जीवन और अधिक मजबूत होगा.

कर्क राशि

कर्क जातकों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संपत्ति से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा. सेहत के प्रति लापरवाही न करें.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा. विरोधियों से सावधान रहें. नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है और व्यापारी वर्ग को लाभ होने के योग हैं. प्रेम जीवन में मजबूती आएगी.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज सतर्क रहना जरूरी है. कुछ लोग आपके खिलाफ व्यवहार कर सकते हैं जिससे मानसिक तनाव रहेगा. आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है. यात्राओं को आज टालना बेहतर रहेगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है. अचानक धन लाभ की संभावना है और नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम जीवन में उत्साह बढ़ेगा और यात्रा का योग है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक जातकों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. व्यापार में लाभदायक समझौता हो सकता है. परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बनेगा. प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी.

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को वित्तीय मामलों में सावधानी बरतनी होगी. व्यवसाय से जुड़े लोगों को विदेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मकर राशि

मकर जातकों के लिए आज सफलता और प्रगति का दिन है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. धन लाभ की संभावना है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है. कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है. व्यापार में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है. अविवाहित जातकों को शुभ समाचार मिलेगा. परिवार में शांति और सौहार्द रहेगा.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को घर और बाहर दोनों जगह नई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी. बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है. प्रेम जीवन में सकारात्मकता आएगी. अधूरे कार्य पूरे होंगे और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में इस शहर का होगा कायाकल्प, सड़कों से लेकर स्मारकों तक होगा नवीनीकरण

पति बनाता रहा वीडियो, उकसावे पर पत्नी ने लगा ली फांसी — भागलपुर में छाया मातम

सुपरस्टार Mohanlal को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले– प्रतिभा के प्रतीक

Bihar News : बिहार में इस शहर का होगा कायाकल्प, सड़कों से लेकर स्मारकों तक होगा नवीनीकरण

शहर का होगा कायाकल्प
शहर का होगा कायाकल्प

Bihar News : शहरी विकास एवं आवास विभाग (यूडीएचडी) ने भागलपुर को नया रूप देने की दिशा में पहल शुरू कर दी है. शहर के केंद्रीय व्यावसायिक क्षेत्र (सीबीडी) और ऐतिहासिक इलाकों के लिए व्यापक पुनरोद्धार योजना तैयार की जा रही है. इसके लिए योग्य कंसल्टेंट फर्मों से प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं. चयनित एजेंसी न केवल शहरी सौंदर्यीकरण पर काम करेगी, बल्कि यातायात प्रबंधन, सार्वजनिक सुविधाओं और धरोहर संरक्षण को भी प्राथमिकता देगी.

योजना के तहत सड़क और ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने, पार्किंग और ड्रेनेज की बेहतर व्यवस्था करने, साफ-सफाई को सुदृढ़ करने और सार्वजनिक स्थानों को नया स्वरूप देने पर जोर रहेगा. इसके साथ ही ऐतिहासिक इमारतों और स्मारकों को संरक्षित कर उन्हें आकर्षण का केंद्र बनाने की तैयारी है. विभाग का मानना है कि इस परियोजना से भागलपुर न केवल राज्य में, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अलग पहचान बनाएगा.

सर्वे के बाद तय होंगे काम

कंसल्टेंट एजेंसी के चयन के बाद सबसे पहले पूरे शहर का सर्वे कराया जायेगा. इसमें ट्रैफिक की समस्या वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर समाधान निकाला जायेगा. इसके बाद बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर सुधार की योजना बनेगी. सर्वे के दौरान शहर की ऐतिहासिक धरोहरों और पुरानी इमारतों की भी लिस्ट तैयार की जायेगी, ताकि उन्हें सुरक्षित और आकर्षक बनाया जा सके. यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए भागलपुर की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने में अहम होगी.

इसे भी पढ़ें-पति बनाता रहा वीडियो, उकसावे पर पत्नी ने लगा ली फांसी — भागलपुर में छाया मातम

इन बिंदुओं पर होगा जोर

  • फिजिकल रिडेवलपमेंट : जर्जर भवनों और पुराने ढांचे का नवीनीकरण.
  • पब्लिक स्पेस डेवलपमेंट : पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए समर्पित रास्ते.
  • ट्रांसपोर्ट इंटीग्रेशन : वाहन, पैदल और साइकिल चालकों के लिए सुगम आवागमन.

कल्चरल लाइफ स्टाइल प्रमोशन : पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय संस्कृति को नई पहचान.

निविदा 8 अक्टूबर को खुलेगी

यूडीएचडी ने इसके लिए निविदा जारी कर दी है. तकनीकी बिड 8 अक्टूबर को खोली जायेगी. जो भी एजेंसियां इस चरण में सफल होंगी, उनकी वित्तीय बोली पर फैसला होगा. सबसे कम दर देने वाली एजेंसी को काम सौंपा जायेगा, जो भागलपुर को नए स्वरूप में ढालने की जिम्मेदारी निभायेगी.

इसे भी पढ़ें-

बिहार के भागलपुर में 24 सितंबर तक शस्त्र सत्यापन कराना अनिवार्य, नहीं तो लाइसेंस निलंबित

विधानसभा चुनाव से पहले DM एक्टिव, 2 महत्वपूर्ण स्थलों का किया निरीक्षण

Maurya Mandapam Inauguration: 15 करोड़ की लागत से बने मौर्य मंडपम का आज होगा उद्घाटन, मिलेगा बहुउद्देशीय हब

Maurya Mandapam
Patna. Maurya Mandapam

Maurya Mandapam Inauguration : पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड (PSCL) की महत्त्वाकांक्षी परियोजना मौर्य मंडपम आज 22 सितंबर सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों उद्घाटित होगी. करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह केंद्र न सिर्फ आधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल डिज़ाइन का उदाहरण बनेगा बल्कि शहरवासियों को व्यापार, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का एक ही छत के नीचे प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराएगा.

मौर्य मंडपम की विशेषताएं

मौर्या लोक ए ब्लॉक की छत पर 12 हजार वर्गफुट क्षेत्र में मल्टीपर्पज हॉल और रूफटॉप बैंक्वेट तैयार किया गया है। इंसुलेटेड रूफ की वजह से यहां तापमान सामान्य से लगभग 10 डिग्री कम रहेगा, जिससे गर्मियों में भी आराम मिलेगा.

मनोरंजन के लिए परिसर में दो स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स और छह हजार वर्गफुट का फाइन डाइनिंग रेस्तरां विकसित किया गया है. वहीं, मौर्या लोक बी ब्लॉक की छत पर आठ हजार वर्गफुट में जिम और योगा सेंटर बनाया गया है. स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने वाली यह सुविधा युवाओं और परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी.

इसके अलावा, मौर्या टावर के 6ठे और 7वें तल पर 24 हजार वर्गफुट क्षेत्र में आधुनिक दफ्तर बनाए गए हैं, जिससे व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी. परिसर के भीतर स्वामी विवेकानंद पार्क का सौंदर्यीकरण और सड़कों-लाइटिंग का विकास भी किया गया है, जिससे पूरे इलाके की भव्यता और बढ़ गई है.

शहर की नई पहचान

यह परियोजना केवल एक इमारत नहीं, बल्कि पटना की नई पहचान है। बहुउद्देशीय हब बनने जा रहा मौर्य मंडपम शहर के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह विज़न राजधानी को आधुनिक शहरी सुविधाओं से सुसज्जित करने की ओर एक और ठोस प्रयास माना जा रहा है.

एक साथ 1300 परियोजनाओं का शिलान्यास

इसी अवसर पर मुख्यमंत्री राज्यभर के 33 जिलों में बुडको की 769.63 करोड़ रुपये की लागत वाली 1300 योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे. इनमें सड़क और नाला निर्माण, पार्कों का विकास, हाईमास्ट लाइट लगाना और अन्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार शामिल है. इन परियोजनाओं से स्वच्छता, सार्वजनिक सुविधाओं और सौंदर्यीकरण में व्यापक सुधार होगा.

स्मार्ट सिटी की दिशा में कदम

पीएससीएल के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि मौर्य मंडपम और अन्य विकास कार्यों से शहरवासियों को बेहतर जीवन गुणवत्ता और पर्यावरण के अनुकूल संरचनाएं मिलेंगी. यह पहल पटना को एक स्मार्ट और टिकाऊ शहर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी.

इसे भी पढ़ें-

पति बनाता रहा वीडियो, उकसावे पर पत्नी ने लगा ली फांसी — भागलपुर में छाया मातम

नया जीएसटी ढांचा 22 सितंबर से होगा लागू, पीएम मोदी बोले– हर वर्ग को मिलेगी बचत और राहत

पति बनाता रहा वीडियो, उकसावे पर पत्नी ने लगा ली फांसी — भागलपुर में छाया मातम

कुप्पाघाट में गंगा स्नान के दौरान हादसा
कुप्पाघाट में गंगा स्नान के दौरान हादसा

Bihar News: भागलपुर जिले के काहलगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली 31 वर्षीय चांदनी देवी ने दिल्ली में अपने पति विद्यानंद राय की मौजूदगी में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला टेबल पर खड़ी होकर फंदा तैयार करती दिख रही है. इस दौरान पास में मौजूद उनके बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे.

पति करता रहा उकसावे वाली बातें

वीडियो में साफ नजर आता है कि पति लगातार महिला को भड़काता रहा और कहता है—“सिर्फ फंदा ही बांधोगी या लटककर दिखाओगी?” बच्चों के रोने की आवाज सुनाई पड़ने पर भी उसने डांट दिया और पत्नी को बचाने के बजाय मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करता रहा. महिला कुछ देर पति की तरफ देखती है, आंखों में आंसू हैं और फिर फंदे से लटक जाती है.

लोन विवाद से तनाव

मृतका के भाई राकेश मंडल ने बताया कि पति ने चांदनी देवी के नाम पर माइक्रो फाइनेंस से करीब चार लाख का लोन लिया था. इसी को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था. कर्ज चुकाने का दबाव और पति की लगातार धमकियों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया.

पुलिस को मिला वीडियो

यह वीडियो 1 मिनट 7 सेकेंड लंबा है, जिसे दिल्ली पुलिस ने आरोपी पति के मोबाइल से बरामद किया है. फुटेज में महिला को पंखे से चादर का फंदा लगाते और पति के उकसाने पर कदम उठाते साफ देखा जा सकता है. मृतका तीन बच्चों की मां थी, जिनमें सबसे छोटा केवल पांच साल का है.

गिरफ्तारी और जांच

दिल्ली पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच जारी है. वहीं, मृतका का परिवार भागलपुर से दिल्ली पहुंच चुका है. इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है.

इसे भी पढ़ें-

बिहार के भागलपुर में 24 सितंबर तक शस्त्र सत्यापन कराना अनिवार्य, नहीं तो लाइसेंस निलंबित

इसे भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले DM एक्टिव, 2 महत्वपूर्ण स्थलों का किया निरीक्षण

नया जीएसटी ढांचा 22 सितंबर से होगा लागू, पीएम मोदी बोले– हर वर्ग को मिलेगी बचत और राहत

नया जीएसटी ढांचा 22 सितंबर से होगा लागू
नया जीएसटी ढांचा 22 सितंबर से होगा लागू

Benefits of GST 2.0 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 22 सितंबर 2025 को राष्ट्र को संबोधित करते हुए नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और जीएसटी के नए संस्करण को लागू करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन से “जीएसटी बचत उत्सव” शुरू होगा, जिससे गरीब, किसान, व्यापारी, महिलाएं और मध्यम वर्ग सभी को लाभ मिलेगा.

मोदी ने कहा कि यह सुधार आम लोगों के खर्च कम करने के साथ-साथ उनकी जरूरत की चीजें खरीदने को आसान बनाएगा. उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अहम पड़ाव बताया.

कई टैक्सों के जाल से मिलेगी राहत

पीएम मोदी ने कहा कि पहले देश में अलग-अलग तरह के टैक्स लागू होते थे. जीएसटी ने इस जटिल ढांचे को सरल कर दिया और अब “वन नेशन, वन टैक्स” का सपना पूरी तरह से साकार हो रहा है.

आयकर छूट और जीएसटी सुधार से भारी बचत

मोदी ने बताया कि आयकर छूट सीमा को 12 लाख रुपये तक बढ़ा दिया गया है. इसके साथ ही नए सुधारों से लोगों को लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी. उन्होंने इसे मध्यम वर्ग और गरीबों के लिए डबल फायदा कहा.

व्यापार आसान होगा, निवेश को बढ़ावा मिलेगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी 2.0 से न केवल परिवारों का बोझ घटेगा बल्कि निवेशकों के लिए भरोसेमंद माहौल भी बनेगा. उनका कहना था कि सुधार का मकसद टैक्स सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी और आसान बनाना है.

केवल दो मुख्य स्लैब, तंबाकू पर खास प्रावधान

मोदी ने स्पष्ट किया कि अब जीएसटी में केवल 5% और 18% की दो दरें रहेंगी. इसके अलावा 40% का अलग स्लैब रहेगा, जिसमें तंबाकू और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले उत्पाद शामिल होंगे.

स्वदेशी को अपनाने की अपील

अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि आजादी की तरह समृद्ध भारत का रास्ता भी स्वदेशी से होकर जाएगा. उन्होंने लोगों से “मेड इन इंडिया” उत्पाद अपनाने और विदेशी सामान छोड़ने की अपील की.

त्योहारों में बढ़ेंगी खुशियां और खरीदारी

त्योहारी मौसम का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि नया जीएसटी ढांचा हर घर की खुशियों को दोगुना करेगा. उन्होंने दावा किया कि इससे विकास की गति बढ़ेगी, व्यापार सरल होगा और हर राज्य समान भागीदार बनेगा.

जीएसटी 2.0 की 10 बड़ी बात

  • पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी (GST) सुधारों का फैसला आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ा कदम है. पीएम मोदी ने कहा कि पहले की देश में कई तरह के टैक्स लगते थे, लेकिन हमने देशहित में सभी को जीएसटी के दायरे में लाया. अब देश दर्जनों टैक्स के जाल से मुक्त हो गया है. वन नेशन वन टैक्स का सपना साकार हो गया है.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, जीएसटी सुधार हर परिवार में खुशहाली लाएंगे, भारत की विकास गाथा को गति देंगे.
  • खबर मोदी संबोधन पांच खबर मोदी संबोधन पांच आयकर छूट सीमा बढ़ाने और जीएसटी सुधारों से लोगों को 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 लाख रुपये तक की आय पर आयकर छूट, जीएसटी सुधारों का हवाला दिया. पीएम मोदी ने कहा यह फैसला गरीबों, नव-मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग के लिए डबल बोनांजा ऑफर है.
  • पीएम मोदी ने अपने 19 मिनट के भाषण में कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स को देश की जरूरत के हिसाब से हमने रिफार्म किया है. उन्होंने कहा कि यह सुधार भारत के विकास को नई गति देंगे.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीएसटी में सुधार मध्यम परिवारों पर खर्च के बोझ को हल्का करेंगे, बल्कि निवेश के लिए एक आदर्श माहौल बनाने में सहायता करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी में रिफॉर्म का असली मकसद इसके ढांचे को सरल बनाना है.
  • पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने सिर्फ दो जीएसटी स्लैब- 5 फीसदी और 18 फीसदी तो रखा है. एक 40 फीसदी का तीसरा जीएसटी स्लैब भी है, इसमें तंबाकू समेत अन्य स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तुओं को रखा गया है.
  • पीएम मोदी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता को जैसे स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली है, वैसे ही देश की समृद्धि को भी स्वदेशी के मंत्र से ही ताकत मिलेगी.
  • प्रधानमंत्री ने देश के नाम संबोधन में स्वदेशी पर जोर दिया. पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें विदेशी चीजों से मुक्ति पानी होगी हमें वही सामान खरीदना चाहिए जो मेड इन इंडिया हो. हमें स्वदेशी के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है. उन्होंने कहा कि इससे भारत का हर राज्य विकसित होगा और भारत विकसित होगा.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा. देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी… मैं अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों और बचत उत्सव के लिए देश भर के लाखों परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. ये सुधार भारत की विकास गाथा को गति देंगे, व्यापार को सरल बनाएंगे, निवेश को अधिक आकर्षक बनाएंगे और विकास की दौड़ में हर राज्य को समान भागीदार बनाएंगे.”

इसे भी पढ़ें-

सुपरस्टार Mohanlal को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले– प्रतिभा के प्रतीक

टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ने पहले दिन मचाया धमाका, कमाई में बनाया रिकॉर्ड

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के धमाकेदार एक्शन से फैंस उत्साहित

आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ ने मचाई सनसनी, दिवाली पर हिट होगी या फ्लॉप?

सैयारा की ब्लॉकबस्टर पर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले – जैसे अपने बच्चे की जीत देखी

रजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को एडवांस बुकिंग में पछाड़ा, 16 करोड़ की कमाई

नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान का जलवा, रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए पूरी लिस्ट

PM Modi आज शाम 5 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

बंगाल और असम दौरे पर प्रधानमंत्री
बंगाल और असम दौरे पर प्रधानमंत्री.

PM Modi Address To Nation: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 सितंबर 2025 शाम 5 बजे पूरे देश को संबोधित करेंगे. यह भाषण नवरात्रि की पूर्व संध्या पर होने वाला है और इसमें देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दी जाएंगी. इसके साथ ही हाल ही में लागू हुई जीएसटी दरों में कटौती पर भी चर्चा हो सकती है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस कटौती के कारण विभिन्न उत्पादों की कीमतों में कमी आएगी, जिससे आम नागरिक को राहत मिलने की संभावना है.

इतिहास में बड़े संबोधन

इसे भी पढ़ें-मोदी की मां को गाली मामले पर सम्राट चौधरी का पलटवार, लालू परिवार और कांग्रेस को दी सख्त चेतावनी

मोदी ने पहले भी राष्ट्र को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं. 2016 में नोटबंदी का ऐलान और 2019 में भारत द्वारा ‘एंटी-सैटेलाइट मिसाइल’ परीक्षण की सफलता का संदेश भी उन्होंने इसी मंच से साझा किया था. उस समय भारत, इस तकनीकी क्षमता वाले चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया था.

कोरोना काल में जनता से संवाद

कोविड-19 महामारी के दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधनों के माध्यम से देशवासियों से सीधा संवाद किया. उन्होंने लॉकडाउन और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी, सरकार की तैयारियों और कदमों के बारे में विस्तार से बताया और नागरिकों को स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

क्या हो सकता है खास

इस बार नवरात्रि की पूर्व संध्या पर दिए जाने वाले संबोधन में विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी न केवल जीएसटी कटौती के असर पर प्रकाश डालेंगे, बल्कि देशवासियों को त्योहार की शुभकामनाएँ भी देंगे. साथ ही, वह आर्थिक और सामाजिक पहलुओं पर सरकार की योजनाओं को भी साझा कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-

सुपरस्टार Mohanlal को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले– प्रतिभा के प्रतीक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विष्णुपद मंदिर में किया पिंडदान, सुरक्षा कड़ी रही

GST दर घटाने से होने वाले घाटे की भरपाई केंद्र नहीं करेगा

सुपरस्टार Mohanlal को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले– प्रतिभा के प्रतीक

मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

Dadasaheb Phalke Award : भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार मोहनलाल विश्वनाथन नायर को वर्ष 2023 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा हुई है. चार दशक से अधिक लंबे करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके मलयालम सुपरस्टार को यह सर्वोच्च फिल्म सम्मान 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा. अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के रूप में 65 वर्षीय मोहनलाल का योगदान भारतीय कला जगत के लिए ऐतिहासिक माना जाता है.

पीएम मोदी ने कही खास बात

इसे भी पढ़ें-‘कुली’ की ग्रैंड सक्सेस पर बेटी सौंदर्या का रिएक्शन, बोलीं- अप्पा है पावरहाउस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर मोहनलाल को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें “उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा का प्रतीक” बताया. उन्होंने कहा कि मलयालम सिनेमा और रंगमंच में दशकों तक शानदार योगदान देने वाले मोहनलाल का केरल की संस्कृति से गहरा रिश्ता रहा है. पीएम के मुताबिक, उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी है और उनका काम नई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.

केंद्रीय मंत्री और नेताओं की बधाई

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोहनलाल का सफर भारत की रचनात्मकता का प्रतिनिधित्व करता है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि “केरल से लेकर वैश्विक मंच तक, मोहनलाल जी ने हमारी संस्कृति और आकांक्षाओं को नई पहचान दी है.”
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी ट्वीट कर उन्हें सम्मान की शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने कहा कि केरल के गौरव मोहनलाल को यह पुरस्कार मिलना हर प्रशंसक के लिए गर्व का क्षण है.

इसे भी पढ़ें-भोजपुरी टीवी पर धमाकेदार एंट्री: 2026 में आएगा पहला रियलिटी शो ‘प्यार का पंचायत’

सिनेमा का चमकता सितारा

मोहनलाल ने कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है. उनकी चर्चित कृतियों में थानमात्रा, दृश्यम, वानप्रस्थम, मुंथिरिवल्लिकल थलिर्कुम्बोल और पुलीमुरुगन प्रमुख हैं. सहज और गहरे अभिनय के लिए उन्हें दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, नौ बार केरल राज्य पुरस्कार और कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले हैं.
फिल्मों के अलावा उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2019 में पद्मभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें-

टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ने पहले दिन मचाया धमाका, कमाई में बनाया रिकॉर्ड

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के धमाकेदार एक्शन से फैंस उत्साहित

आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ ने मचाई सनसनी, दिवाली पर हिट होगी या फ्लॉप?

सैयारा की ब्लॉकबस्टर पर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले – जैसे अपने बच्चे की जीत देखी

रजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को एडवांस बुकिंग में पछाड़ा, 16 करोड़ की कमाई

नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान का जलवा, रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए पूरी लिस्ट

Video: मोदी की मां को गाली मामले पर सम्राट चौधरी का पलटवार, लालू परिवार और कांग्रेस को दी सख्त चेतावनी

Deputy CM Samrat Chaudhary
Deputy CM Samrat Chaudhary

Bihar Election 2025: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, राजनीतिक बयानबाज़ी और टकराव भी तेज होते जा रहे हैं. शनिवार को वैशाली जिले में आयोजित तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा की अंतिम सभा के दौरान विवाद खड़ा हो गया. भाजपा ने आरोप लगाया कि सभा में मौजूद कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इस पर रविवार को उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजद और कांग्रेस को निशाने पर लिया.

सम्राट चौधरी बोले – “तेजस्वी के सामने गाली, बिहार के लिए कलंक”

इसे भी पढ़ें-राजगीर–पटना सफर होगा और आसान, फास्ट मेमू अब रोज दौड़ेगी

सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस समय तेजस्वी यादव मंच पर खड़े थे, उसी दौरान भीड़ से प्रधानमंत्री की मां को लेकर गाली दी गई. उन्होंने इसे बिहार की संस्कृति और सामाजिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कहा कि महागठबंधन के नेताओं को इस पर सफाई देनी चाहिए.

“गुंडई से राजनीति नहीं चलेगी”

डिप्टी सीएम ने कहा कि लालू परिवार और कांग्रेस के गुंडे लोकतांत्रिक परंपरा को तोड़ने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जननी कहे जाने वाले बिहार में इस तरह की घटनाएं शर्मनाक हैं और जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी.

इसे भी पढ़ें-इस तारीख के आने का करें इंतजार, महिलाओं के खाते में आयेंगे 10-10 हजार

माफी नहीं मांगते, तो जनता उन्हें सबक सिखाएगी

भाजपा नेता ने कहा कि अगर लालू परिवार और कांग्रेस इस घटना के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगते, तो जनता उन्हें सबक सिखाएगी. चौधरी ने चेतावनी दी कि महागठबंधन की सोच ही बिहार की अस्मिता को कमजोर करने वाली है और अगर वे सत्ता में लौटे, तो समाज और आम नागरिक की गरिमा पर आंच आएगी.

इसे भी पढ़ें

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे विधानसभा चुनाव में गौ भक्त उम्मीदवारों का प्रचार

पटना एयरपोर्ट पर मिलेगा शॉपिंग और फूड का नया अनुभव, छठ से पहले खुलेंगी 40 ब्रांडेड दुकानें

पटना एयरपोर्ट पर मिलेगा शॉपिंग और फूड का नया अनुभव, छठ से पहले खुलेंगी 40 ब्रांडेड दुकानें

अचानक बिहार पहुंचने जा रहे हैं अमित शाह, क्या राजनीति में आने वाला है नया मोड़?

AI वीडियो पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- किसी मां को राजनीति में घसीटना गलत

बीजेपी को जन सुराज का समर्थन, PK बोले-कांग्रेस अभद्रता पर माफी मांगे

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

Bihar Rail News : राजगीर–पटना सफर होगा और आसान, फास्ट मेमू अब रोज दौड़ेगी

वेस्टर्न रेलवे के बोरीवली–कांदिवली सेक्शन में झेलनी पड़ेगी परेशानी
वेस्टर्न रेलवे के बोरीवली–कांदिवली सेक्शन में झेलनी पड़ेगी परेशानी.

Bihar Rail News: बिहार के प्राचीन नगर राजगीर से पटना के बीच चलने वाली फास्ट मेमू ट्रेन को नियमित सेवा का दर्जा मिल गया है. यह कदम स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग के मद्देनज़र उठाया गया है.

ट्रेन का नया नंबर और संचालन

पहले यह ट्रेन स्पेशल फास्ट मेमू 03201 के रूप में चलती थी. अब इसे नियमित ट्रेन 63273-63274 के रूप में संचालित किया जाएगा. रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को आसान और सुविधाजनक सफर देना है.

यात्रियों को मिलने वाले फायदे

नई व्यवस्था के तहत ट्रेन सुबह 7:40 बजे राजगीर से रवाना होकर 2 घंटे 20 मिनट में 10:00 बजे पटना पहुंचेगी. यह श्रमजीवी एक्सप्रेस से केवल 25 मिनट पहले चलती है. किराया सामान्य पैसेंजर ट्रेन के समान रहेगा, जिससे आम यात्री लाभान्वित होंगे. नियमित संचालन से श्रमजीवी एक्सप्रेस पर भी भीड़ कम होगी.

मेंटेनेंस और स्थानीय रोजगार

फास्ट मेमू ट्रेन का प्रायमरी मेंटेनेंस राजगीर स्टेशन में होगा. इससे ट्रेन की नियमितता सुनिश्चित होगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

लंबे समय के बाद मिली सुविधा

स्थानीय निवासी और नियमित यात्री लंबे समय से इस ट्रेन को नियमित करने की मांग कर रहे थे. अब राजगीर और पटना के बीच बेहतर रेल संपर्क यात्रियों के लिए और सुविधाजनक बन गया है.

इसे भी पढ़ें

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे विधानसभा चुनाव में गौ भक्त उम्मीदवारों का प्रचार

पटना एयरपोर्ट पर मिलेगा शॉपिंग और फूड का नया अनुभव, छठ से पहले खुलेंगी 40 ब्रांडेड दुकानें

पटना एयरपोर्ट पर मिलेगा शॉपिंग और फूड का नया अनुभव, छठ से पहले खुलेंगी 40 ब्रांडेड दुकानें

अचानक बिहार पहुंचने जा रहे हैं अमित शाह, क्या राजनीति में आने वाला है नया मोड़?

AI वीडियो पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- किसी मां को राजनीति में घसीटना गलत

बीजेपी को जन सुराज का समर्थन, PK बोले-कांग्रेस अभद्रता पर माफी मांगे

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में इन 9 मंत्रों से करें देवी के नौ रूपों की आराधना, हर इच्छा होगी पूरी

नवरात्रि में इन 9 मंत्रों से करें देवी के नौ रूपों की आराधना
नवरात्रि में इन 9 मंत्रों से करें देवी के नौ रूपों की आराधना

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की साधना का पर्व है. इस दौरान नौ दिनों तक मां के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. घरों और पंडालों में विधिपूर्वक अनुष्ठान, हवन, कन्या पूजन और मंत्रजाप का आयोजन होता है. मान्यता है कि इन नौ दिनों में मंत्रों का जाप करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

आइए जानते हैं नवरात्रि के हर दिन कौन से स्वरूप की उपासना की जाती है और उनके लिए कौन-सा मंत्र शुभ माना गया है.

मां दुर्गा के नौ स्वरूप और संबंधित मंत्र

पहला दिन – मां शैलपुत्री

नवरात्रि का प्रारंभ मां शैलपुत्री की पूजा से होता है. विश्वास है कि इस दिन आराधना करने से स्वास्थ्य में सुधार और जीवनशक्ति में वृद्धि होती है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं शैलपुत्री देव्यै नमः”

दूसरा दिन – मां ब्रह्मचारिणी

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की उपासना की जाती है. माना जाता है कि उनकी कृपा से आयु लंबी होती है और जीवन में स्थिरता आती है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं ब्रह्मचारिणी देव्यै नमः”

तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. श्रद्धा से उनकी आराधना करने पर दुख-कष्ट दूर होते हैं और शांति की प्राप्ति होती है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं चंद्रघंटा देव्यै नमः”

चौथा दिन – मां कूष्मांडा

चौथे दिन मां कूष्मांडा का पूजन किया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन मंत्रों का जाप करने से ज्ञान और बुद्धि का विकास होता है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं कूष्मांडा देव्यै नमः”

पांचवा दिन – मां स्कंदमाता

पंचमी के दिन मां स्कंदमाता की उपासना का महत्व है. उनकी पूजा से घर-परिवार में लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक संकट दूर होते हैं.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं स्कंदमाता देव्यै नमः”

छठा दिन – मां कात्यायनी

षष्ठी के दिन मां कात्यायनी की आराधना होती है. मान्यता है कि उनका आशीर्वाद सुंदरता बढ़ाता है और शीघ्र विवाह का मार्ग प्रशस्त करता है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं कात्यायनी देव्यै नमः”

सातवां दिन – मां कालरात्रि

सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की उपासना की जाती है. उनकी आराधना से भय दूर होता है और साहस एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं कालरात्रि देव्यै नमः”

आठवां दिन – मां महागौरी

अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा होती है. विश्वास है कि उनके आशीर्वाद से संतान संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
मंत्र:
“सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके.
शरण्ये त्र्यंबके गौरि नारायणी नमोऽस्तुते॥”

नवां दिन – मां सिद्धिदात्री

नवमी को मां सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है. उनकी कृपा से भय, चिंता और नकारात्मकता का अंत होता है तथा आत्मबल बढ़ता है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं सिद्धिदात्री देव्यै नमः”

Disclaimer: यहां दी गई सामग्री पारंपरिक मान्यताओं और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है. HelloCities24 इसकी किसी भी प्रकार से पुष्टि या गारंटी नहीं करता.

इसे भी पढ़ें-

हीथ्रो समेत कई यूरोपीय हवाई अड्डों पर साइबर हमला, उड़ानें बाधित

समय सीमा पार हो गई तो घबराएं नहीं, अब भी है मौका

महंगाई ने तोड़ी कमर! सरसों तेल, चावल और आटा के दाम बेकाबू, जानें क्या-क्या हुआ महंगा

LPG सस्ता हुआ… लेकिन सिर्फ इनके लिए! जानिए किसे मिला फायदा, किसे नहीं

कर्मचारियों का कितना बदलेगा वेतन ढांचा? सैलरी में 34% तक बढ़ोतरी संभव

क्या है MSP? जिसे नहीं जानते आधे से ज्यादा किसान, वही बना सकता है उन्हें मालामाल

बिहार के किसानों की बड़ी छलांग, सब्जियां विदेशों में एक्सपोर्ट

Patna
clear sky
17.7 ° C
17.7 °
17.7 °
41 %
2.2kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
36 °

जरूर पढ़ें