25 February 2026, Wednesday
Hindi News Blog Page 149

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में इन 9 मंत्रों से करें देवी के नौ रूपों की आराधना, हर इच्छा होगी पूरी

नवरात्रि में इन 9 मंत्रों से करें देवी के नौ रूपों की आराधना
नवरात्रि में इन 9 मंत्रों से करें देवी के नौ रूपों की आराधना

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की साधना का पर्व है. इस दौरान नौ दिनों तक मां के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. घरों और पंडालों में विधिपूर्वक अनुष्ठान, हवन, कन्या पूजन और मंत्रजाप का आयोजन होता है. मान्यता है कि इन नौ दिनों में मंत्रों का जाप करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

आइए जानते हैं नवरात्रि के हर दिन कौन से स्वरूप की उपासना की जाती है और उनके लिए कौन-सा मंत्र शुभ माना गया है.

मां दुर्गा के नौ स्वरूप और संबंधित मंत्र

पहला दिन – मां शैलपुत्री

नवरात्रि का प्रारंभ मां शैलपुत्री की पूजा से होता है. विश्वास है कि इस दिन आराधना करने से स्वास्थ्य में सुधार और जीवनशक्ति में वृद्धि होती है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं शैलपुत्री देव्यै नमः”

दूसरा दिन – मां ब्रह्मचारिणी

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की उपासना की जाती है. माना जाता है कि उनकी कृपा से आयु लंबी होती है और जीवन में स्थिरता आती है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं ब्रह्मचारिणी देव्यै नमः”

तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. श्रद्धा से उनकी आराधना करने पर दुख-कष्ट दूर होते हैं और शांति की प्राप्ति होती है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं चंद्रघंटा देव्यै नमः”

चौथा दिन – मां कूष्मांडा

चौथे दिन मां कूष्मांडा का पूजन किया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन मंत्रों का जाप करने से ज्ञान और बुद्धि का विकास होता है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं कूष्मांडा देव्यै नमः”

पांचवा दिन – मां स्कंदमाता

पंचमी के दिन मां स्कंदमाता की उपासना का महत्व है. उनकी पूजा से घर-परिवार में लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक संकट दूर होते हैं.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं स्कंदमाता देव्यै नमः”

छठा दिन – मां कात्यायनी

षष्ठी के दिन मां कात्यायनी की आराधना होती है. मान्यता है कि उनका आशीर्वाद सुंदरता बढ़ाता है और शीघ्र विवाह का मार्ग प्रशस्त करता है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं कात्यायनी देव्यै नमः”

सातवां दिन – मां कालरात्रि

सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की उपासना की जाती है. उनकी आराधना से भय दूर होता है और साहस एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं कालरात्रि देव्यै नमः”

आठवां दिन – मां महागौरी

अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा होती है. विश्वास है कि उनके आशीर्वाद से संतान संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
मंत्र:
“सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके.
शरण्ये त्र्यंबके गौरि नारायणी नमोऽस्तुते॥”

नवां दिन – मां सिद्धिदात्री

नवमी को मां सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है. उनकी कृपा से भय, चिंता और नकारात्मकता का अंत होता है तथा आत्मबल बढ़ता है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं सिद्धिदात्री देव्यै नमः”

Disclaimer: यहां दी गई सामग्री पारंपरिक मान्यताओं और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है. HelloCities24 इसकी किसी भी प्रकार से पुष्टि या गारंटी नहीं करता.

इसे भी पढ़ें-

हीथ्रो समेत कई यूरोपीय हवाई अड्डों पर साइबर हमला, उड़ानें बाधित

समय सीमा पार हो गई तो घबराएं नहीं, अब भी है मौका

महंगाई ने तोड़ी कमर! सरसों तेल, चावल और आटा के दाम बेकाबू, जानें क्या-क्या हुआ महंगा

LPG सस्ता हुआ… लेकिन सिर्फ इनके लिए! जानिए किसे मिला फायदा, किसे नहीं

कर्मचारियों का कितना बदलेगा वेतन ढांचा? सैलरी में 34% तक बढ़ोतरी संभव

क्या है MSP? जिसे नहीं जानते आधे से ज्यादा किसान, वही बना सकता है उन्हें मालामाल

बिहार के किसानों की बड़ी छलांग, सब्जियां विदेशों में एक्सपोर्ट

बांग्लादेश की आखिरी ओवर में रोमांचक जीत, सुपर-4 में श्रीलंका को दी मात

बांग्लादेश की आखिरी ओवर में रोमांचक जीत
बांग्लादेश की आखिरी ओवर में रोमांचक जीत

Asia Cup 2025 – BAN vs SL: दुबई में शनिवार को खेले गए एशिया कप सुपर-4 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को रोमांचक अंदाज़ में चार विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की. मैच की आखिरी गेंद तक चले संघर्ष में गेंदबाजों के कसी हुई गेंदबाजी और सैफ हसन व तौहीद हृदोय की धमाकेदार पारियां निर्णायक साबित हुईं. इस हार के साथ श्रीलंका का जीत का सिलसिला थम गया, जबकि बांग्लादेश ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

श्रीलंका की बल्लेबाजी

पहले खेलते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 168 रन बनाए. पाथुम निसांका (22) और कुसल मेंडिस (34) ने 44 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दी, मगर बीच के ओवरों में रनगति थम सी गई. कामिल मिशारा और कुसल परेरा लय नहीं पकड़ सके. ऐसे में पूर्व कप्तान दासुन शनाका ने मोर्चा संभालते हुए मात्र 37 गेंदों पर नाबाद 64 रन जड़े, जिसमें छह छक्के और तीन चौके शामिल थे. कप्तान चरित असलंका ने 21 रन का योगदान दिया. बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजुर रहमान सबसे प्रभावी साबित हुए, जिन्होंने 20 रन देकर तीन विकेट झटके.

बांग्लादेश की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत डगमगाती रही. नुवान तुषारा ने तंजीद हसन को जल्दी आउट कर दबाव बना दिया. हालांकि कप्तान लिटन दास (23) और सैफ हसन ने दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़कर पारी को संभाला. सैफ हसन ने मात्र 35 गेंदों में अर्धशतक ठोका और 61 रन बनाए. उनके साथ तौहीद हृदोय ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और 37 गेंदों पर 58 रन जोड़े. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की.

इसे भी पढ़ें-भारत-पाकिस्तान मैच बहिष्कार की मांग, टीम INDIA रखेगी ठंडे दिमाग से खेल पर फोकस

14वें ओवर में दुनिथ वेलालगे ने सैफ को आउट किया, जबकि हृदोय ने 17वें ओवर में कमिंदु मेंडिस पर एक ओवर में 16 रन बटोरे. लेकिन 19वें ओवर में चमीरा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया. इसके बावजूद उनका अर्धशतक टीम को जीत के करीब ले गया.

आखिरी ओवर का ड्रामा

जब आखिरी ओवर शुरू हुआ, तब बांग्लादेश को पांच रन की दरकार थी. पहली गेंद पर जैकर अली ने चौका जड़कर जीत आसान कर दी, लेकिन शनाका ने अगली ही गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया. महेदी हसन बिना खाता खोले दो गेंदों पर आउट हो गए, जिससे तनाव और बढ़ गया. अब दो गेंदों पर एक रन चाहिए था.

नासुम अहमद ने गेंद गली की ओर खेली और नॉन-स्ट्राइकर छोर पर मौजूद शमीम हसन ने रन पूरा कर टीम को जीत दिला दी. अगर थ्रो सीधा स्टंप्स पर लगता तो शमीम रन आउट हो सकते थे. बांग्लादेश ने इस तरह 169 रन बनाकर एक गेंद बाकी रहते मैच अपने नाम किया.

नायक और नाकामियां

बांग्लादेश की जीत में सैफ हसन और तौहीद हृदोय की अर्धशतकीय पारियां सबसे अहम रहीं. वहीं श्रीलंका की ओर से दासुन शनाका की 64 रन की नाबाद आतिशी पारी भी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकी. पूरा मुकाबला आखिरी क्षण तक दर्शकों को रोमांच से बांधे रखने वाला रहा.

इसे भी पढ़ें-

अफगानिस्तान का विजयी आगाज, राशिद खान बोले- अभी कमी दूर करनी है

फखर और अबरार चमके, टीम ने फाइनल का टिकट कटाया

खेलों के रंग में रंगेगा भागलपुर; 13 सितंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता

आसिफ अली ने कहा अलविदा; एशिया कप 2025 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Cyber Attack: हीथ्रो समेत कई यूरोपीय हवाई अड्डों पर साइबर हमला, उड़ानें बाधित

हीथ्रो हवाई अड्डे पर साइबर हमला.
हीथ्रो हवाई अड्डे पर साइबर हमला.(फोटो: जीबी न्यूज)

Cyber Attack: लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे सहित कई यूरोपीय एयरपोर्ट्स पर साइबर हमले की वजह से शुक्रवार को सेवाएं ठप हो गईं. इस दौरान यात्रियों को चेक-इन और बैगेज सिस्टम के फेल होने से परेशानी झेलनी पड़ी. कॉलिन्स एयरोस्पेस द्वारा उपलब्ध कराए गए सॉफ़्टवेयर में आई गड़बड़ी ने पूरी व्यवस्था बिगाड़ दी. यात्रियों को मैन्युअल तरीके से चेक-इन और सामान जमा करना पड़ा.

ब्रिटिश एयरवेज ने बैक-अप सिस्टम का सहारा लिया, लेकिन बाकी एयरलाइनों की उड़ानें प्रभावित हुईं.

ब्रुसेल्स और बर्लिन में भी गड़बड़ी

इसे भी पढ़ें-समय सीमा पार हो गई तो घबराएं नहीं, अब भी है मौका

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार रात ब्रुसेल्स एयरपोर्ट पर यात्रियों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ा. यहां भी मैन्युअल चेक-इन की व्यवस्था करनी पड़ी. इसी तरह, बर्लिन ब्रैंडेनबर्ग एयरपोर्ट पर बोर्डिंग में अव्यवस्था और यात्रियों की भीड़ देखी गई.

एयरलाइनों की सेवाएं चरमराईं

आरटीएक्स, जो कॉलिन्स एयरोस्पेस की मूल कंपनी है, ने कहा कि साइबर हमले का असर कुछ हवाई अड्डों पर देखा गया है. हालांकि कंपनी ने दावा किया कि प्रभावित सेवाओं को जल्द सामान्य किया जाएगा. इलेक्ट्रॉनिक चेक-इन और बैगेज प्रोसेसिंग बाधित हुई, मगर इन्हें मैन्युअली संभाला जा सकता है.

ब्रिटिश एयरवेज ने अपनी उड़ानों को बैक-अप सिस्टम से सामान्य रखा, लेकिन हीथ्रो से उड़ान भरने वाली बाकी एयरलाइनों को बड़ी मुश्किल उठानी पड़ी.

इसे भी पढ़ें-महंगाई ने तोड़ी कमर! सरसों तेल, चावल और आटा के दाम बेकाबू, जानें क्या-क्या हुआ महंगा

उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों में नाराजगी

हीथ्रो एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से कहा है कि वे हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर चेक करें. लंबी दूरी की उड़ानों के लिए यात्रियों को तीन घंटे और घरेलू उड़ानों के लिए दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई. ब्रुसेल्स एयरपोर्ट ने भी चेतावनी दी कि उड़ानें देर से चल सकती हैं या रद्द हो सकती हैं.

यूरोपीय संस्था यूरो कंट्रोल के अनुसार, इस साइबर हमले की वजह से आधे से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं.

इसे भी पढ़ें-

LPG सस्ता हुआ… लेकिन सिर्फ इनके लिए! जानिए किसे मिला फायदा, किसे नहीं

कर्मचारियों का कितना बदलेगा वेतन ढांचा? सैलरी में 34% तक बढ़ोतरी संभव

क्या है MSP? जिसे नहीं जानते आधे से ज्यादा किसान, वही बना सकता है उन्हें मालामाल

बिहार के किसानों की बड़ी छलांग, सब्जियां विदेशों में एक्सपोर्ट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Jharkhand Encounter: रंगदारी से आतंक मचाने वाला कुख्यात उत्तम यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार इनामी था अपराधी

कुख्यात उत्तम यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
कुख्यात उत्तम यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Jharkhand Encounter: हजारीबाग एसआईटी ने शनिवार को चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में कुख्यात अपराधी उत्तम यादव को मुठभेड़ में मार गिराया कारोबारियों और ठेकेदारों को धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाला यह अपराधी तेजी से गिरोह खड़ा कर चुका था उस पर बिहार पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था हजारीबाग जिले में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे

कई बार गिरफ्त में आ चुके थे गिरोह के सदस्य

22 जून 2025 को श्री ज्वेलर्स के मालिक ने गोलीबारी कर रंगदारी मांगने का केस सदर थाने में दर्ज कराया था इसके बाद जूता दुकानदार और एक अन्य ज्वेलर को भी धमकी दी गई थी सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने 29 जून को उसके नौ गुर्गों को पकड़कर हजारीबाग में परेड कराया था वहीं 27 जुलाई को गोरहर पुलिस ने हथियारों के साथ गिरोह के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया

संयुक्त कार्रवाई में हुआ खात्मा

शनिवार को हजारीबाग और चतरा पुलिस की संयुक्त टीम उसका पीछा कर रही थी इसी दौरान वह चतरा की सीमा में पहुंच गया और भागते हुए एसआईटी पर फायरिंग करने लगा जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे उत्तम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया उसे चतरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें-

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पटरी पर किया प्रदर्शन, कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

पटना एयरपोर्ट पर मिलेगा शॉपिंग और फूड का नया अनुभव, छठ से पहले खुलेंगी 40 ब्रांडेड दुकानें

त्योहारों में उड़ानें महंगी, दिल्ली-मुंबई-हैदराबाद के टिकट तीन गुना तक बढ़े

Bihar News : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे विधानसभा चुनाव में गौ भक्त उम्मीदवारों का प्रचार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे चुनाव प्रचार
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे चुनाव प्रचार

Bihar News: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद किया. उन्होंने गौ भक्तों की संकल्प यात्रा निकाली और घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर गौ रक्षा और सनातन धर्म की रक्षा के लिए उनके समर्थक उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.

गौ रक्षा को केंद्र में रखकर चुनाव प्रचार

शंकराचार्य जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे. गौ रक्षा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और समाज की आधारशिला है.” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल उन प्रत्याशियों को वोट दें जो गौ रक्षा के प्रति स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों.

राष्ट्रीय स्तर पर भी उठाई पहल

शंकराचार्य जी ने बताया कि वे दिल्ली में राष्ट्रीय पार्टी के कार्यालय गए और लोकसभा में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए पक्ष रखने का आग्रह किया. लेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने अब तक अपना स्पष्ट पक्ष नहीं रखा. इसी कारण से उन्होंने निर्णय लिया कि बिहार विधानसभा चुनाव में मजबूरी में गौ भक्त उम्मीदवार उतारे जाएंगे.

सभी विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार

इसे भी पढ़ें-पटना तारामंडल में आज CM नीतीश कुमार करेंगे VR थिएटर और एस्ट्रो पार्क का उद्घाटन

शंकराचार्य जी ने घोषणा की कि सभी विधानसभा क्षेत्रों से उनके उम्मीदवार मैदान में होंगे. नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद औपचारिक रूप से यह जानकारी साझा की जाएगी कि कौन-कौन उनके उम्मीदवार हैं.

कार्यक्रम और श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया

कार्यक्रम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल से परिपूर्ण रहा. उपस्थित भक्तों ने शंकराचार्य जी के संदेश को श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वीकार किया. जानकारी उनके राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने दी.

इसे भी पढ़ें-

पटना एयरपोर्ट पर मिलेगा शॉपिंग और फूड का नया अनुभव, छठ से पहले खुलेंगी 40 ब्रांडेड दुकानें

पटना एयरपोर्ट पर मिलेगा शॉपिंग और फूड का नया अनुभव, छठ से पहले खुलेंगी 40 ब्रांडेड दुकानें

अचानक बिहार पहुंचने जा रहे हैं अमित शाह, क्या राजनीति में आने वाला है नया मोड़?

AI वीडियो पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- किसी मां को राजनीति में घसीटना गलत

बीजेपी को जन सुराज का समर्थन, PK बोले-कांग्रेस अभद्रता पर माफी मांगे

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

पटना तारामंडल में आज CM नीतीश कुमार करेंगे VR थिएटर और एस्ट्रो पार्क का उद्घाटन

पटना तारामंडल
पटना तारामंडल

Patna (Bihar): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना तारामंडल में वर्चुअल रियलिटी थिएटर और एस्ट्रो पार्क का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही मोबाइल साइंस एग्जीबिशन बस, इंटर्नशिप पोर्टल और ऑब्जर्वेटरी डोम का भी शुभारंभ किया जाएगा.

खास 3D डोम और VR अनुभव

इस थिएटर में जर्मनी से मंगाया गया विशेष 3D डोम स्क्रीन लगाया गया है. इसके जरिए दर्शकों को तारों और ग्रहों की दुनिया का वास्तविक अनुभव मिलेगा. इस वर्चुअल रियलिटी थिएटर का निर्माण लगभग 5.59 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है.

सिम्युलेटर कुर्सियों और VR हेडसेट

25 सीटों वाली सिम्युलेटर कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शक 3D और 4D अनुभव का आनंद ले सकेंगे. VR हेडसेट की मदद से लोग रोलर कोस्टर राइड, पानी के भीतर जाने और कंपन जैसी गतिविधियों का अनुभव कर पाएंगे.

इसे भी पढ़ें-मेयर ढाई घंटे करती रहीं इंतजार, नगर आयुक्त समेत अधिकारी नदारद, तीसरी बार बैठक स्थगित

3D साउंड और एक्टिव ग्लास

थिएटर में 3D साउंड सिस्टम लगाया गया है, जो दर्शकों को अंतरिक्ष में होने का एहसास कराएगा. इसके साथ ही एक्टिव 3D ग्लास प्रदान किए जाएंगे, जिससे अनुभव और भी प्रभावशाली बनेगा.

सोविनियर शॉप और विज्ञान संबंधी सामग्री

तारामंडल परिसर में सोविनियर शॉप भी तैयार की गई है. यहाँ स्पेस सूट, ड्रोन, विज्ञान संबंधी मॉडल, किताबें और बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक खिलौने उपलब्ध होंगे. यह स्थल विज्ञान प्रेमियों और बच्चों के लिए एक प्रकार का विज्ञान मेला जैसा अनुभव देगा.

इसे भी पढ़ें-

पटना एयरपोर्ट पर मिलेगा शॉपिंग और फूड का नया अनुभव, छठ से पहले खुलेंगी 40 ब्रांडेड दुकानें

पटना एयरपोर्ट पर मिलेगा शॉपिंग और फूड का नया अनुभव, छठ से पहले खुलेंगी 40 ब्रांडेड दुकानें

अचानक बिहार पहुंचने जा रहे हैं अमित शाह, क्या राजनीति में आने वाला है नया मोड़?

AI वीडियो पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- किसी मां को राजनीति में घसीटना गलत

बीजेपी को जन सुराज का समर्थन, PK बोले-कांग्रेस अभद्रता पर माफी मांगे

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विष्णुपद मंदिर में किया पिंडदान, सुरक्षा कड़ी रही

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विष्णुपद मंदिर में किया पिंडदान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विष्णुपद मंदिर में किया पिंडदान

President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को गया पहुँचीं और विष्णुपद मंदिर में पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया. उनके दौरे को लेकर मंदिर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.

पिंडदान और परंपरा

उड़ीसा क्षेत्र के पुरोहित मंगल झांगर ने धार्मिक विधि-व्यवस्था के अनुसार पिंडदान संपन्न कराया. राष्ट्रपति को इस अनुष्ठान की महत्ता और परंपरा से अवगत कराया गया. यह पहला अवसर था जब उन्होंने गयाजी में पिंडदान किया. उनके पूर्वजों ने भी इसी स्थल पर पिंडदान किया था, और संबंधित दस्तावेज उन्हें दिखाए गए.

सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम

राष्ट्रपति के आगमन के दौरान शहर और मंदिर परिसर में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया. कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई और आवागमन नियंत्रित किया गया. डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी आनंद कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-असम राइफल्स पर घात लगाकर हमला, 2 जवान शहीद, 3 घायल

श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया

मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्रपति का सम्मानपूर्वक स्वागत किया. प्रशासन और सुरक्षा बलों की सक्रिय उपस्थिति के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ.

पिंडदान के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वापस लौट गईं.

इसे भी पढ़ें-

GST दर घटाने से होने वाले घाटे की भरपाई केंद्र नहीं करेगा

चमोली में बादल फटने से मची तबाही, छह घर ढहे, देखें तबाही का वीडियो

Kurmi Andolan : प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पटरी पर किया प्रदर्शन, कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

पटरी पर किया प्रदर्शन
पटरी पर किया प्रदर्शन

Kurmi Andolan : कुड़मी समाज के आह्वान पर अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शनिवार, 20 सितंबर से शुरू हो गया. समाज की प्रमुख मांग है कि कुड़मी समुदाय को एसटी सूची में शामिल किया जाए. इसका असर धीरे-धीरे रेल संचालन पर दिखने लगा है.

शनिवार सुबह 8 बजे रामगढ़ जिले के बरकाकाना स्टेशन पर आंदोलनकारियों का जत्था प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर धरने पर बैठ गया. इस दौरान कुड़मी समाज के लोग पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़कर स्टेशन परिसर में प्रवेश कर गए और पटरी पर बैठकर नारेबाजी करने लगे. इस कारण स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं.

इसे भी पढ़ें-मेयर ढाई घंटे करती रहीं इंतजार, नगर आयुक्त समेत अधिकारी नदारद, तीसरी बार बैठक स्थगित

कई ट्रेनें कैंसिल, तो कुछ शॉर्ट टर्मिनेट

रेल रोको आंदोलन के कारण बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन ट्रेन यहां से नहीं चल सकी. इसके अलावा, 53348 बरवाडी-गोमो सवारी गाड़ी और 53357 बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन सवारी गाड़ी रद्द करनी पड़ी. वहीं, 18309 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस को टोरी होते हुए लोहरदगा से रांची की ओर मार्ग बदलना पड़ा. 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस को टोरी स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया.

पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती

बरकाकाना रेलवे स्टेशन में रेलवे प्रशासन और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है. इसमें एसडीपीओ पतरातु गौरव गोस्वामी, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर नीलम भेंगरा, उमाशंकर वर्मा, अख्तर अली, निर्भय कुमार, जीआरपी थाना प्रभारी शमीम अंसारी, आरपीएफ इंस्पेक्टर टीस अहमद और सीओ पतरातु मनोज चौरसिया शामिल हैं.

यात्री रहे परेशान

बरकाकाना रेलखंड के भंडारीदह रेलवे स्टेशन पर सुबह 7 बजे से बरकाकाना से आसनसोल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन खड़ी रही. अधिकांश यात्री धीरे-धीरे सड़क मार्ग से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए. सुबह 10:30 बजे तक ट्रेन स्टेशन में खड़ी रही, जिससे यात्रियों को करीब 3.5 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा. फुसरो से धनबाद जाने वाले यात्री भी बसों के जरिए यात्रा करने लगे. स्टेशन में कुछ यात्री वहीं बैठे हुए प्रतीक्षा कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें-

पटना एयरपोर्ट पर मिलेगा शॉपिंग और फूड का नया अनुभव, छठ से पहले खुलेंगी 40 ब्रांडेड दुकानें

त्योहारों में उड़ानें महंगी, दिल्ली-मुंबई-हैदराबाद के टिकट तीन गुना तक बढ़े

Patna Airport News: त्योहारों में उड़ानें महंगी, दिल्ली-मुंबई-हैदराबाद के टिकट तीन गुना तक बढ़े

मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट नये साल में होगा चालू
मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट नये साल में होगा चालू.

त्योहारों के दौरान पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ ने किराए को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा दिया है. सामान्य दिनों में दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के लिए टिकट काफी किफायती रहते हैं, लेकिन अब यह किराया तीन गुना तक बढ़ गया है. खासकर हैदराबाद रूट पर छठ पूजा के समय एकतरफा टिकट 21,000 रुपये तक बिक रहा है. एयरलाइंस का कहना है कि मांग बढ़ने और सीटों की सीमितता इस उछाल का मुख्य कारण है.

दिल्ली रूट पर अधिक दबाव

पटना–दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है. सामान्य समय में 4,500–5,500 रुपये का टिकट अब दुर्गा पूजा के दौरान 8,000–10,000 रुपये में बिक रहा है. दीपावली और छठ के समय यह बढ़कर 13,000–23,000 रुपये तक जा पहुंचा है.

इसे भी पढ़ें- बिहार में आज 40 किमी की रफ्तार से हवा और मूसलधार बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

मुंबई रूट और अन्य मार्ग

मुंबई–पटना रूट पर भी टिकट महंगे हैं. सामान्य दिनों में 7,000–9,000 रुपये में मिलने वाला टिकट अब 15,000–20,000 रुपये तक पहुंच गया है. नौकरीपेशा और छात्र वर्ग को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है क्योंकि अंतिम समय में टिकट दोगुना से अधिक महंगा हो जाता है.

दक्षिण भारत की उड़ानें

हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई की उड़ानों पर भी भारी दबाव है. छठ पूजा के दौरान पटना–हैदराबाद रूट पर टिकट की दरें 21,000 रुपये तक पहुँच गई हैं, जो अब तक का सबसे उच्च स्तर माना जा रहा है. दक्षिण भारत में बड़ी संख्या में बिहारी प्रवासी काम करते हैं और त्योहार पर घर लौटने की वजह से इन रूट्स पर बुकिंग का दबाव अत्यधिक है.

एयरलाइंस का पक्ष

एयरलाइंस कंपनियों का कहना है कि मांग अचानक बढ़ने और सीटों की सीमितता के कारण किराया ऊँचा हुआ है. हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया है कि अतिरिक्त फ्लाइट्स का संचालन करके यात्रियों को राहत दी जाएगी.

सुरक्षा पर विशेष ध्यान

त्योहारों की भीड़ और संवेदनशील माहौल को देखते हुए पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. हाल ही में हाईजैक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. इसमें CISF, NSG कमांडो, एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्थानीय पुलिस ने मिलकर अभ्यास किया. दो घंटे चले इस अभ्यास में यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आतंकियों को नियंत्रण में लाने की रणनीति का परीक्षण किया गया.

त्योहार और यात्रियों पर असर

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ बिहार में सिर्फ धार्मिक पर्व नहीं बल्कि घर लौटने का अवसर भी हैं. लेकिन इस बार महंगे टिकटों ने आम लोगों की यात्रा पर भारी असर डाला है. ट्रेन और बसों की भीड़ के कारण हवाई यात्रा ही एकमात्र विकल्प बचा है, लेकिन महंगे किराए परिवारों के बजट पर बोझ डाल रहे हैं.

एयरलाइंस कंपनियों ने संकेत दिए हैं कि अतिरिक्त उड़ानों का संचालन जल्द किया जाएगा. फिलहाल यात्रियों को महंगे टिकटों के साथ सफर करना होगा. यह स्थिति स्पष्ट करती है कि बिहार में हवाई सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है और भविष्य में राज्य को अधिक फ्लाइट कनेक्टिविटी की जरूरत होगी.

इसे भी पढ़ें-नई शुरुआत और तरक्की के संकेत, जानें आज 20 सितंबर 2025 का राशिफल

Patna
clear sky
27.2 ° C
27.2 °
27.2 °
23 %
2.6kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
36 °

जरूर पढ़ें