25 February 2026, Wednesday
Hindi News Blog Page 151

SSC CGL 2025: आयोग ने उम्मीदवारों के लिए नई एडवाइजरी जारी, धोखाधड़ी करने वालों पर सख्त रोक

नई एडवाइजरी जारी
नई एडवाइजरी जारी

SSC CGL 2025 : कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL 2025) के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी, हैकिंग या रिमोट टेकओवर में पकड़े गए उम्मीदवारों को तुरंत परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा. यह कदम परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए उठाया गया है.

परीक्षा केंद्रों में डिजिटल निगरानी और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी

SSC CGL 2025 परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर तक पूरे देश के 227 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही है. आयोग ने बताया कि सभी केंद्रों पर डिजिटल निगरानी उपकरण और सुरक्षा उपाय लगाए गए हैं, जिससे हर उम्मीदवार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और किसी भी अनुचित गतिविधि को रोका जा सके.

गड़बड़ी पकड़े जाने पर उम्मीदवारों पर लागू नियम और संभावित दंड

आयोग ने स्पष्ट किया कि अगर तकनीकी निगरानी के दौरान कोई गड़बड़ी पकड़ी जाती है, तो परीक्षा को बीच में रोका नहीं जाएगा ताकि अन्य उम्मीदवार प्रभावित न हों. लेकिन पोस्ट-एग्जाम जांच में दोषी पाए जाने वाले उम्मीदवारों के अंक रद्द किए जाएंगे और उन्हें भविष्य की SSC परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी.

इसे भी पढ़ें-मॉप-अप राउंड का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी डिटेल

रिमोट टेकओवर और हैकिंग के मामलों में कानूनी कार्रवाई का ऐलान

कुछ परीक्षा केंद्रों पर हैकिंग और रिमोट टेकओवर के प्रयास सामने आए हैं. आयोग ने कहा कि दोषी उम्मीदवारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित परीक्षा केंद्रों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे. दोषियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे भी दर्ज किए जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-ऐसे करें डाउनलोड, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

परीक्षा संचालन की वर्तमान स्थिति और रद्द शिफ्टों का विवरण

SSC ने जानकारी दी कि अब तक परीक्षा देशभर में सुचारू रूप से हो रही है. कुल 2,435 शिफ्टों में से केवल 25 शिफ्ट रद्द करनी पड़ी हैं, जिससे लगभग 7,705 उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं.

इसे भी पढ़ें-

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान : GST दर घटाने से होने वाले घाटे की भरपाई केंद्र नहीं करेगा

वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान
वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

GST Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट कहा कि जीएसटी दरों में की गई कटौती से यदि राजस्व कम होता है, तो इसकी भरपाई के लिए केंद्र सरकार अलग से मुआवजा नहीं देगी. उनके अनुसार, इस फैसले का असर केंद्र और राज्यों दोनों पर बराबर पड़ेगा. जीएसटी परिषद ने हाल ही में बड़ा बदलाव करते हुए कर ढांचे को सरल बनाया है और अब चार स्लैब की जगह केवल दो स्लैब—5% और 18%—लागू होंगे. नई व्यवस्था 22 सितंबर से लागू होगी, जिससे कारोबार और उपभोग दोनों स्तरों पर तेजी आने की उम्मीद है.

राज्यों की आशंकाओं पर सीतारमण ने दिया स्पष्ट संदेश

जीएसटी परिषद की पिछली बैठक में कई राज्यों ने कर दरों में कमी के बाद संभावित राजस्व घाटे पर चिंता जताई थी. विपक्ष-शासित प्रदेशों ने सवाल उठाया कि यदि आय घटेगी तो नुकसान की भरपाई कौन करेगा. इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी परिषद “दाता और ग्राही” का मंच नहीं है, बल्कि यह सभी सरकारों की साझा जिम्मेदारी है.

इसे भी पढ़ें-चमोली में बादल फटने से मची तबाही, छह घर ढहे, देखें तबाही का वीडियो

कर संग्रह के बंटवारे में केंद्र और राज्यों की समान हिस्सेदारी

सीतारमण ने समझाया कि जीएसटी से मिलने वाली कुल आय में केंद्र और राज्य का हिस्सा 50-50 है. केंद्र के हिस्से में आने वाले राजस्व का भी 41% सीधे राज्यों को वापस चला जाता है. इस हिसाब से वास्तव में केंद्र के पास केवल 23% राशि ही बचती है. इसलिए घाटे का बोझ राज्यों के साथ-साथ केंद्र को भी उतना ही उठाना होगा.

चार स्लैब खत्म कर जीएसटी दरों को दो स्तर पर सीमित किया गया

जीएसटी परिषद ने इस महीने की शुरुआत में कर ढांचे को और आसान बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया. अब तक लागू चार स्लैब को घटाकर केवल दो प्रमुख दरें रखी गई हैं—5% और 18%. हालांकि, विलासिता की वस्तुओं और हानिकारक उत्पादों पर विशेष 40% दर पहले की तरह जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें-ट्रंप सहित विश्व के नेताओं ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

गलत वर्गीकरण और कर चोरी से अतीत में घटा राजस्व

वित्त मंत्री ने बताया कि पहले कई वस्तुओं को गलत श्रेणी में डालकर कम कर दर का लाभ उठाया जाता था, जिससे सरकार को नुकसान हुआ. उन्होंने उदाहरण दिया कि पॉपकॉर्न के मीठे और नमकीन संस्करण पर अलग-अलग दरें लागू थीं, जिससे भ्रम और कर चोरी की स्थिति बनती थी. नई संरचना में इन खामियों को दूर कर दिया गया है.

राज्यों को अतिरिक्त मुआवजा देने का कोई इरादा नहीं

सीतारमण ने दोहराया कि केंद्र किसी भी हालत में अलग से मुआवजा नहीं देगा. उनके अनुसार, जीएसटी की आय और उसका नुकसान दोनों साझी जिम्मेदारी हैं और इसका असर सभी पर समान रूप से पड़ेगा.

नई पीढ़ी के जीएसटी सुधार से पारदर्शिता और मांग में बढ़ोतरी

वित्त मंत्री ने भरोसा जताया कि हालिया दर कटौती और नया ढांचा “नई पीढ़ी के जीएसटी सुधार” की दिशा में अहम कदम साबित होगा. उनका कहना है कि इससे कर प्रणाली ज्यादा पारदर्शी और सरल होगी, साथ ही उपभोक्ता मांग भी बढ़ेगी.

दो लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि अर्थव्यवस्था में प्रवाहित होगी

सीतारमण ने दावा किया कि नई व्यवस्था से करीब दो लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त रूप से बाजार में आएंगे. इससे आम उपभोक्ताओं और व्यापार जगत दोनों को सीधा लाभ होगा. वित्त मंत्री के मुताबिक, इस सुधार से देश की 140 करोड़ की आबादी की क्रय शक्ति में इजाफा होगा.

22 सितंबर से लागू होंगे जीएसटी दरों में किए गए बदलाव

वित्त मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि संशोधित दरें 22 सितंबर से लागू हो जाएंगी. इसके बाद से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को नई दरों का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

LPG सस्ता हुआ… लेकिन सिर्फ इनके लिए! जानिए किसे मिला फायदा, किसे नहीं

कर्मचारियों का कितना बदलेगा वेतन ढांचा? सैलरी में 34% तक बढ़ोतरी संभव

क्या है MSP? जिसे नहीं जानते आधे से ज्यादा किसान, वही बना सकता है उन्हें मालामाल

बिहार के किसानों की बड़ी छलांग, सब्जियां विदेशों में एक्सपोर्ट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24 कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Aaj Ka mausam: झारखंड में 19 सितंबर को बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट, हवाएं चलेंगी तेज

भूस्खलन के बाद रेड अलर्ट जारी
भूस्खलन के बाद रेड अलर्ट जारी

Aaj Ka mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, रांची केंद्र ने गुरुवार को चेतावनी जारी की है कि 19 सितंबर को राज्य में कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी जिनकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके मद्देनज़र येलो अलर्ट घोषित किया गया है.

तीन दिन में गिरेगा अधिकतम तापमान

मौसम केंद्र ने जानकारी दी है कि अगले 24 घंटे तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद आने वाले तीन दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है. शुक्रवार को राज्यभर में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है.

रामगढ़ में सबसे ज्यादा वर्षा दर्ज

विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है, जो वर्तमान में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों से हो रही है. बीते 24 घंटों में झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. इस अवधि में रामगढ़ में सबसे अधिक 26.6 मिमी बारिश हुई.

पाकुड़ सबसे गर्म, लातेहार सबसे ठंडा

राज्य में गुरुवार को सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, लातेहार का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर रहा. न्यूनतम पारा सामान्य या सामान्य से थोड़ा अधिक रहा.

मानसून सीजन में 19% अधिक वर्षा

झारखंड में इस वर्ष मानसून के दौरान अब तक औसत से 19 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. राज्य में 944.5 मिमी की तुलना में अब तक 1123.7 मिमी वर्षा हो चुकी है. हालांकि बीते सप्ताह सामान्य 145.6 मिमी के मुकाबले 112.8 मिमी ही बारिश हुई, जो कि 23 प्रतिशत कम है.

राजधानी रांची में बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग ने बताया है कि 19 सितंबर को राजधानी रांची में दिनभर बादल छाए रहेंगे. एक-दो बार हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें-मेयर ढाई घंटे करती रहीं इंतजार, नगर आयुक्त समेत अधिकारी नदारद, तीसरी बार बैठक स्थगित

Bhagalpur News : दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी; मेयर ने सुरक्षा और स्वच्छता को दी प्राथमिकता

दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी
दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी

Bhagalpur News : नगर निगम सभागार में गुरुवार को मेयर डॉ. वसुंधरा लाल की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई. इस दौरान पूजा समितियों के सदस्य, पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग के अधिकारी और शहर के प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे.

बैठक में मुख्य रूप से पूजा के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने, स्वच्छता सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर दिया गया. मेयर ने सभी समितियों से आग्रह किया कि प्रशासन की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए, ताकि शहर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल कायम रहे.

सुरक्षा और व्यवस्था पर निर्देश

  • विसर्जन मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी.
  • पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों की नियमित सफाई व कचरा प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा.
  • बिजली और पानी की निरंतर आपूर्ति के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे.
  • प्रतिमा विसर्जन के दिन यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे.
  • मेयर डॉ. वसुंधरा लाल ने कहा कि प्रशासन और समितियों के संयुक्त प्रयास से इस वर्ष का दुर्गा पूजा महोत्सव भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा.

इसे भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले DM एक्टिव, 2 महत्वपूर्ण स्थलों का किया निरीक्षण

Bhagalpur News : विधानसभा चुनाव से पहले DM एक्टिव, 2 महत्वपूर्ण स्थलों का किया निरीक्षण

विधानसभा चुनाव से पहले DM एक्टिव
विधानसभा चुनाव से पहले DM एक्टिव

Bhagalpur News : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को दो अहम स्थलों का निरीक्षण किया.

महिला आईटीआई में वज्र गृह व मतगणना केंद्र की संभावना

बरारी स्थित महिला आईटीआई परिसर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भू-तल और ऊपरी तल के सभी कक्षों एवं हॉल का बारीकी से अवलोकन किया. मतदान केंद्रों की संख्या में इस बार 415 की वृद्धि होने से दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए यहां वज्र गृह (स्ट्रॉन्ग रूम) और मतगणना केंद्र बनाए जाने की संभावना है.

जिले में कुल सात विधानसभा क्षेत्र

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में स्वच्छता ही सेवा महा अभियान की शानदार शुरुआत

भागलपुर जिले में कुल सात विधानसभा क्षेत्र हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को ईवीएम प्राप्ति एवं मतगणना केंद्र के रूप में उपयोग किया गया था. इस बार संभावना है कि वहां पांच तथा महिला आईटीआई में दो विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना कराई जाएगी.

कोषागार का भी किया निरीक्षण

महिला आईटीआई का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी डॉ. चौधरी ने जिला कोषागार का भी जायजा लिया. उन्होंने विभिन्न संचिकाओं के रखरखाव की स्थिति देखी और व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए.

वरीय पदाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद को कई दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कार्यालय व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित करने और अभिलेखों को सुरक्षित ढंग से संरक्षित रखने पर जोर दिया.

इसे भी पढ़ें-

विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

कोतवाली चौक पर जलापूर्ति पाइप की मरम्मत शुरू, डॉ. प्रीति शेखर ने लिया जायजा

Bihar News: खगड़िया हेलीपैड पर तेजस्वी यादव की गाड़ी कीचड़ में फंसी, ट्रैक्टर से निकालनी पड़ी

तेजस्वी यादव की गाड़ी कीचड़ में फंसी
तेजस्वी यादव की गाड़ी कीचड़ में फंसी

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला. खगड़िया में लगातार हो रही बारिश से हेलीपैड के पास कीचड़ भर गया था. जैसे ही तेजस्वी यादव का काफिला वहां पहुँचा, उनकी गाड़ी दलदल में धंस गई. कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने धक्का देकर निकालने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी हिल भी न सकी. आखिरकार एक ट्रैक्टर मंगाना पड़ा और उसकी मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया.

कार्यकर्ताओं का उत्साह

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर लगेगा ब्लास्टलेस ट्रैक, तेज और आरामदायक होगा सफर

तेजस्वी यादव ने खगड़िया में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में सत्ता परिवर्तन की अपील की. उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाला शासन युवाओं को रोजगार देने वाला होगा. बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में जुटे समर्थक लगातार नारेबाज़ी करते रहे. तेजस्वी यादव भी बूंदाबांदी के बीच हेलिकॉप्टर में बैठे दिखाई दिए और कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था.

हेलिकॉप्टर में बच्चे को बुलाया

हेलिपैड पर एक भावुक नजारा भी देखने को मिला. तेजस्वी यादव ने भीड़ में मौजूद एक छोटे बच्चे को अपने पास बुलाया और हेलिकॉप्टर में साथ बैठा लिया. बच्चा बेहद खुश दिखा और मुस्कुराते हुए लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन करने लगा. तेजस्वी भी उससे बातचीत करते रहे. समर्थकों ने इस gesture की खूब सराहना की और बच्चे के साथ नेता प्रतिपक्ष की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गईं.

इसे भी पढ़ें-

अररिया में तेजाबकांड; मामूली विवाद ने ले लिया खौफनाक रूप, 14 लोग झुलसे

केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर भागलपुर में जमीन अधिग्रहण, रैयतों की सूची हुई जारी

विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

कोतवाली चौक पर जलापूर्ति पाइप की मरम्मत शुरू, डॉ. प्रीति शेखर ने लिया जायजा

Chamoli Cloudburst : चमोली में बादल फटने से मची तबाही, छह घर ढहे, देखें तबाही का वीडियो

चमोली में बादल फटने से मची तबाही
चमोली में बादल फटने से मची तबाही

Chamoli Cloudburst : उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में गुरुवार तड़के बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया. लगातार हुई बारिश से भारी भूस्खलन हुआ और कुंती लंगाफली वार्ड में छह मकान ढह गए. जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि सात लोग लापता हैं जबकि दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है. राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. इस बीच घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसे ANI ने साझा किया है.

संभलने का मौका तक नहीं मिला

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा अचानक हुआ. तेज़ बहाव के साथ आए मलबे ने पूरे इलाके को चपेट में ले लिया. कई घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए. लोग बताते हैं कि रात में हुई इस आपदा में किसी को निकलने का मौका तक नहीं मिला. बचाव दल लगातार लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश में जुटा है.

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर

इसे भी पढ़ें-ट्रंप सहित विश्व के नेताओं ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने जानकारी दी कि कुंतरी वार्ड में दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर भेज दी गई हैं. प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता लापता लोगों को खोजने और प्रभावितों को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने की है.

पहले भी खतरे में आए थे कई मकान

करीब पंद्रह दिन पहले भी इसी इलाके के कुंतरी वार्ड में 16 मकानों में गहरी दरारें आने और ज़मीन धंसने की घटनाएँ हुई थीं. उस समय 64 लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया था. वहीं नंदानगर की मोख घाटी के धुर्मा गांव में भी मोख नदी उफान पर है, जिसकी वजह से आधा दर्जन घर मलबे की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए.

इसे भी पढ़ें-

LPG सस्ता हुआ… लेकिन सिर्फ इनके लिए! जानिए किसे मिला फायदा, किसे नहीं

कर्मचारियों का कितना बदलेगा वेतन ढांचा? सैलरी में 34% तक बढ़ोतरी संभव

क्या है MSP? जिसे नहीं जानते आधे से ज्यादा किसान, वही बना सकता है उन्हें मालामाल

बिहार के किसानों की बड़ी छलांग, सब्जियां विदेशों में एक्सपोर्ट

Bihar Railway Station: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर लगेगा ब्लास्टलेस ट्रैक, तेज और आरामदायक होगा सफर

महाराजपुर के पास न्यू फरक्का एक्सप्रेस का इंजन फेल
महाराजपुर के पास न्यू फरक्का एक्सप्रेस का इंजन फेल(सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Railway Station: बक्सर रेलवे स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं की ओर बढ़ रहा है. रेलवे प्रशासन ने बिना गिट्टी वाले ब्लास्टलेस ट्रैक लगाने की मंजूरी दी है, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा और ट्रेन की स्पीड में भी सुधार आएगा.

परियोजना और निविदा प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत स्टेशन की लाइन नंबर 1, 4 और 5 पर ब्लास्टलेस ट्रैक बिछाया जाएगा. इस काम के लिए निविदा जारी कर दी गई है और 24 सितंबर से बिडिंग प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है. चयनित एजेंसी को कार्य सौंपा जाएगा और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा.

क्यों खास है ब्लास्टलेस ट्रैक

ब्लास्टलेस ट्रैक पारंपरिक पटरियों से अलग होते हैं, इन्हें कंक्रीट या डामर की सतह पर बिछाया जाता है. इससे पटरी टिकाऊ और स्थिर रहती है. ट्रेन का भार समान रूप से वितरित होता है, जिससे स्पीड बढ़ती है और सफर अधिक आरामदायक बनता है. भारी मालगाड़ियों को भी आसानी से संभाला जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-अररिया में तेजाबकांड; मामूली विवाद ने ले लिया खौफनाक रूप, 14 लोग झुलसे

यात्रियों के लिए कम झटके

इस तकनीक की वजह से यात्रियों को सफर के दौरान कम झटके और कंपन महसूस होंगे. ट्रेन के पार्ट्स पर घिसाव कम होगा और तकनीकी खराबी की संभावना घटेगी. कंक्रीट सतह ट्रैक को मजबूती देती है और पटरी से उतरने की घटनाओं का खतरा कम होता है.

रखरखाव में आसानी और साफ-सफाई

गिट्टी न होने का यह फायदा भी है कि रखरखाव आसान रहेगा और समय व पैसे की बचत होगी. बार-बार गिट्टी बदलने या समतल करने की आवश्यकता नहीं होगी. स्टेशन के आसपास के लोग और यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा. यात्रियों की मांग है कि इसे वर्ल्ड क्लास सुविधाओं वाला स्टेशन बनाया जाए.

ट्रेन यात्रा में नई सुविधा

रेलवे प्रशासन का मानना है कि यह बदलाव न सिर्फ गति और आराम बढ़ाएगा, बल्कि सफर को सुरक्षित भी बनाएगा. स्टेशन की तस्वीर बदलने वाला यह कदम आधुनिक रेल परिवहन की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-

केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर भागलपुर में जमीन अधिग्रहण, रैयतों की सूची हुई जारी

विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

कोतवाली चौक पर जलापूर्ति पाइप की मरम्मत शुरू, डॉ. प्रीति शेखर ने लिया जायजा

Bihar Crime: अररिया में तेजाबकांड; मामूली विवाद ने ले लिया खौफनाक रूप, 14 लोग झुलसे

पति पत्नी विवाद में एसिड अटैक
पति पत्नी विवाद में एसिड अटैक.

Bihar Crime: अररिया जिले के आरएस थाना क्षेत्र के मटियारी वार्ड संख्या 1 में रविवार देर रात आपसी विवाद ने बड़ा हिंसक मोड़ ले लिया. नशे में धुत युवकों से कहासुनी के बाद एक पक्ष ने भीड़ पर तेजाब फेंक दिया. इस हमले में 14 लोग झुलस गए, जिनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ऐसे शुरू हुआ विवाद

ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र साह का पुत्र कुछ युवकों के साथ रंजीत जादव के घर में बैठकर स्मैक का सेवन कर रहा था. तभी रंजीत ने आपत्ति जताई और उन्हें समझा कर अपने घर लौट आया. बात यहीं खत्म हो जाती, लेकिन नशे में धुत युवक नाराज हो गए और रंजीत के भांजे की साइकिल तोड़ दी. इस घटना से गांव के लोग भी मौके पर जुट गए.

तेजाब फेंकने से मचा हड़कंप

गवाहों के अनुसार, हंगामे के बीच आरोपित युवकों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और अचानक बाहर मौजूद ग्रामीणों पर तेजाब फेंक दिया. घटना में महिलाएं और बच्चे भी झुलस गए. घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. कई पीड़ितों की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

आंख में पड़ा तेजाब

आंख में तेजाब जाने से आंख के अस्पताल में उनका इलाज जारी है. यह घटना बुधवार 17 सितंबर 2025 की संध्या करीब 8 से 9 बजे के बीच की बतायी जा रही है. घटना को लेकर अररिया आरएस थाना में पीड़ित पक्ष की तरफ से आवेदन भी दिया गया. इधर घटना की जानकारी मिलने पर आरएस थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी हुई है. पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.

गांव में तनाव, पुलिस का कड़ा पहरा

इसे भी पढ़ें-बाज ने जिंदा सांप को नोच-नोच कर खाया, वीडियो देख कांप जाएगा दिल

सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार और आरएस थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है. पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

एक हीं परिवार के छह हिरासत में

धामा सरपंच मो सिकंदर ने जानकारी दी कि आरएस थाना पुलिस ने तेजाब कांड के आरोपी में से एक ही परिवार के 6 लोगों को हिरासत में लिया है.

एसपी ने दी जानकारी

एसपी अंजनी कुमार ने कहा, “घटना के बाद हालात काबू में हैं. आरएस थाना की पुलिस कैंप कर रही है और एसडीपीओ स्वयं मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. तेजाब हमले में सात लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.”

इसे भी पढ़ें-

केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर भागलपुर में जमीन अधिग्रहण, रैयतों की सूची हुई जारी

विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

कोतवाली चौक पर जलापूर्ति पाइप की मरम्मत शुरू, डॉ. प्रीति शेखर ने लिया जायजा

Bhagalpur News : भागलपुर में स्वच्छता ही सेवा महा अभियान की शानदार शुरुआत

स्वच्छता ही सेवा महा अभियान की शानदार शुरुआत
स्वच्छता ही सेवा महा अभियान की शानदार शुरुआत

Bhagalpur News : भागलपुर के समीक्षा भवन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत “स्वच्छता ही सेवा महा अभियान” का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में किया गया. जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला जल स्वच्छता समिति ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, मच्छरजनित रोगों से बचाव और पार्कों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. आम नागरिकों को इस अभियान में शामिल होने और स्वच्छता के प्रति जागरूक होने के लिए आमंत्रित किया गया है. छोटे-छोटे पार्कों की मरम्मत और स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देना भी इस अभियान का हिस्सा है.

स्वास्थ्य, पोषण और जल गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

इसे भी पढ़ें-केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर भागलपुर में जमीन अधिग्रहण, रैयतों की सूची हुई जारी

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग जिले के सभी क्षेत्रों में जल की गुणवत्ता की नियमित जांच करेगा और किसी भी समस्या को तुरंत ठीक किया जाएगा. समेकित बाल विकास योजना के तहत पोषण महा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कुपोषित बच्चों की नियमित देखभाल और उनके माता-पिता को जागरूक करना शामिल है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी किशोरियों, महिलाओं, बच्चों और सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी.

जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि वे अभियान में सक्रिय भाग लेकर स्वच्छता कर्मियों का सहयोग करें और जिले को स्वच्छ बनाने में योगदान दें. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, वरीय उप समाहर्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह, डीपीओ आईसीडीएस अनुपमा कुमारी, एनडीसी विकास कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-

विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

कोतवाली चौक पर जलापूर्ति पाइप की मरम्मत शुरू, डॉ. प्रीति शेखर ने लिया जायजा

Patna
clear sky
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
18 %
3.2kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
36 °

जरूर पढ़ें