25 February 2026, Wednesday
Hindi News Blog Page 152

PM Modi 75th Birthday Wishes: ट्रंप सहित विश्व के नेताओं ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

विश्व के नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं.
विश्व के नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं.

PM Modi 75th Birthday Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को 75वां जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर कई अंतरराष्ट्रीय नेता और प्रमुख व्यक्तित्वों ने उन्हें बधाई संदेश भेजा. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सहित अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दीं. नरेंद्र मोदी का जन्म 1950 में गुजरात के वडनगर में हुआ था.

पुतिन ने सराहा मोदी का योगदान

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए भारत-रूस के संबंधों को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत योगदान की प्रशंसा की. क्रेमलिन की वेबसाइट पर प्रकाशित संदेश में पुतिन ने कहा कि मोदी ने देशवासियों के बीच सम्मान अर्जित किया और वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला. उन्होंने भारत की सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी प्रगति की भी तारीफ की.

ट्रंप ने जताया सहयोग और सम्मान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 16 सितंबर को मोदी को फोन किया और जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रयासों को सराहा और यूक्रेन संकट में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया. ट्रंप के संदेश को भारत-अमेरिका संबंधों में सुधार की दिशा में सकारात्मक संकेत माना गया.

नेतन्याहू की दोस्ताना शुभकामनाएं

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मोदी को “अच्छा मित्र” बताते हुए उनके योगदान और भारत-इजराइल संबंधों में उपलब्धियों की प्रशंसा की. उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में जल्द मिलने की इच्छा जताई.

मेलोनी ने व्यक्त की प्रेरणा और सम्मान

इसे भी पढ़ें-समय सीमा पार हो गई तो घबराएं नहीं, अब भी है मौका

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता और दृढ़ संकल्प प्रेरक हैं. उन्होंने मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने की शुभकामनाएं दीं.

सुनक ने याद किया भारत दौरा

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मोदी को शुभकामनाएं दीं और जी20 शिखर सम्मेलन में भारत यात्रा की याद साझा की. उन्होंने कहा कि मोदी उनके और ब्रिटेन के अच्छे मित्र रहे हैं और दोनों देशों के संबंध मजबूत होते देखकर उन्हें खुशी होती है.

दुनिया के अन्य नेताओं की शुभकामनाएं

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, म्यांमा के राष्ट्रपति मिन आंग हलिंग, गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली, डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे, साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, त्रिनिदाद एवं टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेस्वर और मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

इसे भी पढ़ें-

LPG सस्ता हुआ… लेकिन सिर्फ इनके लिए! जानिए किसे मिला फायदा, किसे नहीं

कर्मचारियों का कितना बदलेगा वेतन ढांचा? सैलरी में 34% तक बढ़ोतरी संभव

क्या है MSP? जिसे नहीं जानते आधे से ज्यादा किसान, वही बना सकता है उन्हें मालामाल

बिहार के किसानों की बड़ी छलांग, सब्जियां विदेशों में एक्सपोर्ट

ITR Filling : समय सीमा पार हो गई तो घबराएं नहीं, अब भी है मौका

ITR Filling अब भी है मौका.
ITR Filling अब भी है मौका.

ITR Filling : यदि आपने निर्धारित समय सीमा में आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल नहीं किया है, तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. सरकार ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 16 सितंबर 2025 कर दी थी. यह निर्णय तकनीकी समस्याओं और टैक्सपेयर्स की सुविधा के मद्देनज़र लिया गया. लेकिन अगर आप इस अतिरिक्त एक दिन की अवधि में भी आईटीआर फाइल नहीं कर पाए हैं, तो भी आयकर विभाग ने वैकल्पिक समाधान उपलब्ध कराए हैं.

लेट आईटीआर फाइल करने का विकल्प

जो टैक्सपेयर निर्धारित समय पर आईटीआर दाखिल नहीं कर पाए, वे अब 31 दिसंबर 2025 तक लेट फीस के साथ रिटर्न फाइल कर सकते हैं. इसे बिलेटेड रिटर्न कहा जाता है. यानी, अंतिम तारीख निकल जाने के बाद भी टैक्सपेयर्स के पास आईटीआर दाखिल करने का मौका है, लेकिन इसके लिए लेट फीस देनी होगी. इस साल के लिए यह अंतिम समयसीमा 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है.

लेट फाइलिंग पर नियम

आयकर अधिनियम की धारा 234एफ के तहत लेट रिटर्न दाखिल करने पर पेनाल्टी लागू होती है. जिनकी सालाना आय 5 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें 5,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा. वहीं, जिनकी सालाना आय 5 लाख रुपये तक है, उन्हें अधिकतम 1,000 रुपये की लेट फीस चुकानी होगी. लेट फीस की राशि टैक्सपेयर की आय पर निर्भर करती है.

लेट फाइलिंग की चुनौतियाँ

  • रिफंड में देरी: समय पर आईटीआर न भरने से टैक्स रिफंड में लंबा समय लग सकता है.
  • स्क्रूटनी का खतरा: लेट दाखिल करने पर आयकर विभाग की अतिरिक्त जांच का सामना करना पड़ सकता है.
  • ब्याज का भुगतान: यदि टैक्स बकाया है, तो 1% मासिक ब्याज देना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें-महंगाई ने तोड़ी कमर! सरसों तेल, चावल और आटा के दाम बेकाबू, जानें क्या-क्या हुआ महंगा

बिलेटेड रिटर्न का महत्व

बिलेटेड रिटर्न टैक्सपेयर्स के लिए राहत भरा विकल्प है. इससे समय सीमा पार होने के बाद भी कर दायित्व पूरा किया जा सकता है. हालांकि, लेट फीस और ब्याज के कारण यह विकल्प महंगा हो सकता है. फिर भी, यह समय पर आईटीआर न दाखिल करने से होने वाली वित्तीय परेशानियों—जैसे लोन लेने में कठिनाई, वीजा आवेदन में समस्या और लेन-देन में पारदर्शिता की कमी—से बचाव का बेहतर तरीका है.

टैक्सपेयर्स के लिए सुझाव

  • अपनी आय, निवेश और टैक्स डिडक्शन से जुड़े दस्तावेज़ तैयार कर लें.
  • आयकर विभाग के पोर्टल पर सभी विवरण भरें.
  • आवश्यकता पड़ने पर कर विशेषज्ञ या चार्टर्ड अकाउंटेंट से सलाह लें.
  • 31 दिसंबर 2025 तक अपना बिलेटेड रिटर्न दाखिल करें, ताकि पेनाल्टी और ब्याज से बचा जा सके.

वित्तीय अनुशासन का हिस्सा भी…

आयकर रिटर्न दाखिल करना केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि वित्तीय अनुशासन का हिस्सा भी है. तकनीकी कारणों से सरकार ने समय सीमा एक दिन बढ़ाई थी, लेकिन जिन्होंने 16 सितंबर 2025 तक आईटीआर नहीं भरा, उनके पास अब भी विकल्प मौजूद हैं. 31 दिसंबर 2025 तक लेट फीस और ब्याज के साथ आईटीआर फाइल किया जा सकता है. इसलिए दस्तावेज तैयार रखें और जल्द से जल्द आईटीआर दाखिल करें.

इसे भी पढ़ें-

LPG सस्ता हुआ… लेकिन सिर्फ इनके लिए! जानिए किसे मिला फायदा, किसे नहीं

कर्मचारियों का कितना बदलेगा वेतन ढांचा? सैलरी में 34% तक बढ़ोतरी संभव

क्या है MSP? जिसे नहीं जानते आधे से ज्यादा किसान, वही बना सकता है उन्हें मालामाल

बिहार के किसानों की बड़ी छलांग, सब्जियां विदेशों में एक्सपोर्ट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Jamshedpur News: जेसीएपीसीपीएल के कर्मचारियों को 19% बोनस का लाभ

जमशेदपुर
फॉर्च्यूनर के संदिग्ध नंबर पर पुलिस की खोज जारी.

Jamshedpur News: टाटा स्टील और जापानी कंपनी निप्पन स्टील के संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के कर्मचारियों को इस वर्ष लगभग 19 फीसदी बोनस दिया जाएगा. मंगलवार को कंपनी मैनेजमेंट और यूनियन के बीच बोनस समझौते पर दस्तखत किए गए.

इस समझौते के अनुसार, इस साल कुल बोनस राशि लगभग 88 लाख रुपये होगी. हाल ही में हुए वेज रिवीजन समझौते के तहत बोनस में एरियर के रूप में लगभग 2.53 लाख रुपये और जुड़ेंगे. इस प्रकार, कर्मचारियों के बीच कुल 91 लाख रुपये का बोनस बांटा जाएगा. कुल 145 कर्मचारियों को यह लाभ मिलेगा. पिछले साल यह राशि 82 लाख रुपये थी.

इस साल कर्मचारियों को न्यूनतम 46,762 रुपये और अधिकतम 67,500 रुपये बोनस मिलेगा. बोनस समझौते पर कंपनी की ओर से एमडी अभिजीत नानोती, सीएचआरओ अजय कुमार सिंह, सीएचआरओ विकास कुमार, तौसीफ, कल्याणी, फैक्ट्री मैनेजर विकास महेंद्र, डायरेक्टर तानिगुची और अजय गुप्ता ने हस्ताक्षर किए. वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष शहनवाज आलम, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन और चिरंजीवी, मनीष गुप्ता, महामंत्री रवि कुमार, अखिलेश कुमार, मदन शर्मा, संजीव मेहता सहित अन्य पदाधिकारियों ने दस्तखत किए.

इसे भी पढ़ें- जीएनएम छात्राओं के लिए नई बस सेवा शुरू, 3 शिफ्ट में होगी आवाजाही

Bihar News : केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर भागलपुर में जमीन अधिग्रहण, रैयतों की सूची हुई जारी

जमीन अधिग्रहण, रैयतों की सूची हुई जारी
जमीन अधिग्रहण, रैयतों की सूची हुई जारी

Bihar News: भागलपुर जिले के विक्रमशिला खुदाई स्थल के समीप प्रस्तावित केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. भू-अर्जन विभाग ने रैयतों की सूची जारी कर दी है. शिक्षा विभाग की ओर से 4.29 एकड़ भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजा गया है. यह क्षेत्र खुदाई स्थल से सटा हुआ है, जहां भविष्य में पुरातात्विक खोज की संभावना बताई जाती है.

मूल्य निर्धारण को लेकर समिति का गठन

जमीन की कीमत तय करने के लिए छह सदस्यीय समिति बनाई जाएगी. भू-अर्जन विभाग की टीम ने रैयतों का सर्वेक्षण आरंभ कर दिया है. सूची प्रकाशन के बाद 60 दिनों तक दावा-आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलेगा. इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति जमीन का मूल्य तय करेगी. उचित मूल्यांकन होने पर रैयतों को नोटिस भेजकर भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी. वर्तमान में धारा 19(1) के तहत सर्वे कार्य प्रगति पर है.

पहले जारी हुई थी अधिसूचना

भूमि अधिग्रहण से जुड़ी अधिसूचना 14 जून को धारा 11(1) के अंतर्गत जारी की गई थी. इसके बाद 30 दिनों तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए थे. परियोजना के सामाजिक लाभ और लागत का आकलन तकनीकी विशेषज्ञ समिति ने किया है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बनेगा नाला सहित दो सड़कें, 51.76 लाख से होगा निर्माण

कुल 215 एकड़ भूमि चिह्नित

विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 215 एकड़ से अधिक भूमि चिन्हित की गई है. इसमें अंतिचक में 92 एकड़ 70 डिसमिल और मलकपुर में 84 एकड़ 33 डिसमिल भूमि शामिल है.

सरकारी जमीन पर कब्जा

इसके अतिरिक्त लगभग 28 एकड़ 33 डिसमिल भूमि बिहार सरकार की है, जिस पर कुछ जगह झोपड़ियां बनी हुई हैं. रैयती भूमि पर कोई घर नहीं है, लेकिन इसमें आम के बागान और कृषि योग्य क्षेत्र शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें-

विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

कोतवाली चौक पर जलापूर्ति पाइप की मरम्मत शुरू, डॉ. प्रीति शेखर ने लिया जायजा

Delhi University UG Admissions 2025: मॉप-अप राउंड का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी डिटेल

Delhi University
Delhi University

Delhi University UG Admissions 2025 (Hindi): दिल्ली विश्वविद्यालय ने अंडरग्रेजुएट (UG) एडमिशन 2025 के लिए ऑन-द-स्पॉट मॉप-अप राउंड की घोषणा कर दी है. यह राउंड उन सीटों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो मॉप-अप राउंड 1 के बाद भी खाली हैं. इस बार एडमिशन क्लास 12वीं या समकक्ष परीक्षा के अंकों के आधार पर होंगे और CUET स्कोर का इस्तेमाल नहीं होगा.

Delhi University UG Admissions 2025 (Hindi): रजिस्ट्रेशन की तिथियां

DU के नोटिस के अनुसार, ऑन-द-स्पॉट मॉप-अप राउंड का रजिस्ट्रेशन 17 सितंबर 2025 शाम 5 बजे से शुरू होकर 19 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगा. इस दौरान छात्र admission.uod.ac.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Delhi University UG Admissions 2025 (Hindi): कौन कर सकता है आवेदन?

इसे भी पढ़ें-ऐसे करें डाउनलोड, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

वे छात्र जो पहले से CSAS (UG) 2025 पोर्टल पर रजिस्टर हैं लेकिन किसी प्रोग्राम में एडमिट नहीं हुए हैं, वे अपने डैशबोर्ड के Mop-up टैब से आवेदन कर सकते हैं. वहीं, जो छात्र अब तक CSAS पोर्टल पर रजिस्टर नहीं हुए हैं, वे नया आवेदन करके मॉप-अप राउंड में शामिल हो सकते हैं. इसके लिए उन्हें नियमित रजिस्ट्रेशन फीस के अलावा 1,000 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा. जो छात्र पहले से किसी कॉलेज या प्रोग्राम में एडमिट हैं, वे इस राउंड में आवेदन नहीं कर पाएंगे.

Delhi University UG Admissions 2025 (Hindi): खाली सीटों की जानकारी

मॉप-अप राउंड में उपलब्ध सीटों की सूची दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. इसमें कॉलेज और प्रोग्राम-वाइज जानकारी दी जाएगी, ताकि छात्र अपने लिए सही विकल्प चुन सकें.

Delhi University UG Admissions 2025 (Hindi): उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

DU ने स्पष्ट किया है कि एडमिशन केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जो संबंधित प्रोग्राम की पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, जैसा कि Bulletin of Information (UG) 2025 में दिया गया है. यानी केवल 12वीं के अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि प्रत्येक प्रोग्राम के विशेष नियम भी लागू होंगे.

इसे भी पढ़ें-

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Patna News : मेयर ढाई घंटे करती रहीं इंतजार, नगर आयुक्त समेत अधिकारी नदारद, तीसरी बार बैठक स्थगित

नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला
नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला.

Patna News : पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक मंगलवार को फिर आयोजित नहीं हो सकी. नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के अनुपस्थित रहने से तीसरी बार बैठक अधर में लटक गई. दोपहर 12:30 बजे से तीन बजे तक मेयर सीता साहू, डिप्टी मेयर रेशमी कुमारी और समिति सदस्य मनोज कुमार, बिनोद कुमार, कुमार संजीत, अनिता देवी, कांति देवी, श्वेता राय व कावेरी सिंह बैठक स्थल पर इंतजार करते रहे. लेकिन, कोई अधिकारी मौजूद नहीं था.

यहां तक कि अनुपस्थिति की जानकारी भी नहीं दी गई. जबकि नगर सचिव ने 13 सितंबर को ही सभी को पत्र भेजकर 16 सितंबर की बैठक तय कर दी थी. बैठक नहीं होने से वार्डों में विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव लंबित रह गए.

नाराज मेयर और समिति सदस्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर आयुक्त के रवैये को तानाशाही बताया और कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामले की जानकारी देंगे. जरूरत पड़ी तो धरना-प्रदर्शन और कोर्ट का सहारा भी लेंगे.

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा पर नीतीश का तोहफा, श्रमिकों के खातों में पहुंचे 802 करोड़

पहले भी दो बार टल चुकी है बैठक

सशक्त स्थायी समिति की बैठक इससे पहले भी दो बार रद्द हो चुकी थी. 26 अगस्त को मुख्यमंत्री के शिलान्यास और मंगल तालाब कार्यक्रम के कारण मीटिंग स्थगित की गई थी. उसके बाद छह सितंबर को बैठक बुलाने की कोशिश हुई, लेकिन 200 में से सिर्फ चार एजेंडा मिलने पर इसे 16 सितंबर के लिए टाला गया. मंगलवार को भी नगर आयुक्त और अधिकारियों की गैरमौजूदगी के कारण तीसरी बार बैठक नहीं हो सकी.

समिति सदस्य बिनोद कुमार ने कहा कि नगर आयुक्त और सचिव के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर कोई जवाब नहीं मिला. उनका कहना था कि यदि व्यस्तता थी तो पूर्व सूचना दी जानी चाहिए थी. सदस्य कुमार संजीत ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया शुरू होने वाली है, ऐसे में काम रुक जाएंगे. उन्होंने समिति के चुनाव कराने के विभागीय फैसले पर भी सवाल उठाया.

मेयर का जवाब और आरोप

मेयर सीता साहू ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से भेजे गए शो-कॉज नोटिस का 245 पेज का जवाब विभाग को भेजा गया है. उनका आरोप है कि जांच की जिम्मेदारी संयुक्त नगर आयुक्त रहे देवेंद्र सुमन को दी गई, जो पहले नगर आयुक्त के अधीन काम कर चुके हैं. ऐसे में रिपोर्ट पक्षपातपूर्ण है.

मेयर ने कहा कि नगर आयुक्त विशेष सचिव के पद पर रहते हुए अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं. भ्रष्टाचार और निरंकुश व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

निगम प्रशासन का पलटवार

दूसरी ओर, नगर निगम प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि मेयर की अगुवाई में होने वाली बैठकों में जरूरी एजेंडे शामिल नहीं किए जाते. इसका असर विकास योजनाओं पर पड़ रहा है और निगम की छवि खराब हो रही है. प्रशासन ने कई नियमों का हवाला देते हुए कामकाज में कमियों का आरोप लगाया.

इसे भी पढ़ें-

पटना एयरपोर्ट पर मिलेगा शॉपिंग और फूड का नया अनुभव, छठ से पहले खुलेंगी 40 ब्रांडेड दुकानें

अचानक बिहार पहुंचने जा रहे हैं अमित शाह, क्या राजनीति में आने वाला है नया मोड़?

AI वीडियो पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- किसी मां को राजनीति में घसीटना गलत

बीजेपी को जन सुराज का समर्थन, PK बोले-कांग्रेस अभद्रता पर माफी मांगे

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

पटना एयरपोर्ट पर मिलेगा शॉपिंग और फूड का नया अनुभव, छठ से पहले खुलेंगी 40 ब्रांडेड दुकानें

नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला
नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला.

Patna News : पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए अब सुविधाएं और बेहतर होने जा रही हैं. यहां देश-विदेश के नामचीन फूड एंड बेवरेज आउटलेट्स और रिटेल ब्रांड्स की दुकानें खोली जा रही हैं. मेट्रो शहरों की तर्ज पर पटना आने-जाने वाले यात्री अब कॉफी और स्नैक्स की अलग-अलग वैराइटी का आनंद ले सकेंगे. वहीं, ब्रांडेड शोरूम से कपड़े, जूते, घड़ियां और अन्य जरूरी सामान भी खरीदा जा सकेगा.

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, पटना एयरपोर्ट के आगमन, प्रस्थान और मल्टी-लेवल कार पार्किंग परिसर में कुल 40 दुकानें खोली जाएंगी. इनमें 23 फूड वेंचर्स और 17 रिटेल शॉप शामिल होंगे. योजना है कि छठ पूजा से पहले सभी स्टोर्स यात्रियों के लिए खोल दिए जाएं.

मल्टी लेवल पार्किंग में दिखेगा मिनी मॉल का रूप

कार पार्किंग के ऊपर दो फ्लोर पर एक मिनी मॉल तैयार किया जाएगा. यहां करीब 1,145 वर्गमीटर में 17 रिटेल शॉप और 1,200 वर्गमीटर क्षेत्र में 23 फूड वेंचर्स शुरू होंगे. रिटेल शॉप में ब्रांडेड फुटवियर, गार्मेंट और एक्सेसरीज उपलब्ध होंगी, वहीं फूड कॉर्नर पर बरिस्ता, सबवे, स्टारबक्स और हरिलाल जैसे लोकप्रिय ब्रांड मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें-सुपर सरप्राइज; अचानक बिहार पहुंचने जा रहे हैं अमित शाह, क्या राजनीति में आने वाला है नया मोड़?

आम लोग भी कर सकेंगे खरीदारी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि नई दुकानों का लाभ सिर्फ यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा. मल्टी लेवल कार पार्किंग में खुलने वाले स्टोर्स पर आम लोग भी जाकर खरीदारी कर सकेंगे. इसके अलावा एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो एग्जीक्यूटिव लाउंज की भी व्यवस्था की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

AI वीडियो पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- किसी मां को राजनीति में घसीटना गलत

बीजेपी को जन सुराज का समर्थन, PK बोले-कांग्रेस अभद्रता पर माफी मांगे

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

पीएम मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा पर नीतीश का तोहफा, श्रमिकों के खातों में पहुंचे 802 करोड़

CM नीतीश
नीतीश सरकार 25 जिलों में नई चीनी मिलें लगाएगी.

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के निर्माण श्रमिकों को विशेष सौगात दी. बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत 16,04,929 श्रमिकों के बैंक खातों में सीधे 5,000 रुपये की राशि डाली गई. इस योजना पर कुल 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपये खर्च किए गए, जो लाभार्थियों तक सीधे ट्रांसफर किए गए हैं.

श्रमिकों को मिलेगा आर्थिक सहारा

नीतीश कुमार ने कहा कि निर्माण कार्यों में जुटे श्रमिक राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस वित्तीय मदद से उनके परिवारों की स्थिति बेहतर होगी और सामाजिक-आर्थिक विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार श्रमिकों की भलाई और सुरक्षा को लेकर लगातार प्रयास कर रही है.

प्रतिज्ञा योजना पोर्टल लॉन्च

इसी मौके पर मुख्यमंत्री ने “मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना” के वेब पोर्टल की शुरुआत भी की. इस योजना का मकसद है समाज के उन वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना, जो अब तक विकास की दौड़ से पीछे रह गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल गरीब और वंचित तबके के लिए एक नया अवसर साबित होगी.

प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच X के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री निरंतर देश और जनता की सेवा में जुटे हैं और उनका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायक है.

इसे भी पढ़ें-

अचानक बिहार पहुंचने जा रहे हैं अमित शाह, क्या राजनीति में आने वाला है नया मोड़?

AI वीडियो पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- किसी मां को राजनीति में घसीटना गलत

बीजेपी को जन सुराज का समर्थन, PK बोले-कांग्रेस अभद्रता पर माफी मांगे

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

सुपर सरप्राइज; अचानक बिहार पहुंचने जा रहे हैं अमित शाह, क्या राजनीति में आने वाला है नया मोड़?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं. सभी पार्टियां अपने अभियान को मजबूत करने में जुटी हैं. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम अचानक दो दिवसीय दौरे पर पटना आएंगे. उनका आगमन विशेष विमान से शाम 7 बजे होगा.

कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ रणनीति बैठक

पटना में रात्रि विश्राम के बाद अमित शाह अगले दिन तय कार्यक्रम के तहत दो बड़ी बैठकों में शामिल होंगे. इन बैठकों में वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव और संगठन की रणनीति पर चर्चा करेंगे. उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने और चुनावी तैयारी में गति आने की उम्मीद है.

सासाराम बैठक: मगध और शाहाबाद क्षेत्र

गृह मंत्री गुरुवार सुबह सासाराम (डेहरी, ललन सिंह स्टेडियम) जाएंगे. यहां मगध और शाहाबाद के दस जिलों के लगभग 2500 प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी. इसमें रोहतास, कैमूर, आरा, बक्सर, पूर्वी गया, पश्चिमी गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल और औरंगाबाद के सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य और पदाधिकारी शामिल होंगे.

बेगूसराय बैठक: पूर्वी और मध्य बिहार

दोपहर 2 बजे अमित शाह बेगूसराय (रिफाइनरी टाउनशिप खेल मैदान) पहुंचेंगे. यहां पटना ग्रामीण, पटना महानगर, बाढ़, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, खगड़िया और बेगूसराय के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. सूत्रों के अनुसार वह 27 सितंबर को शेष जिलों के नेताओं के साथ बैठक करने फिर बिहार लौटेंगे.

राजनीतिक माहौल में नया उत्साह

15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा राज्य में हलचल पैदा कर चुका है. इसके दो दिन बाद अमित शाह का अचानक बिहार दौरा चुनावी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और राज्य की सियासत में नई ऊर्जा जोड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें-

AI वीडियो पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- किसी मां को राजनीति में घसीटना गलत

बीजेपी को जन सुराज का समर्थन, PK बोले-कांग्रेस अभद्रता पर माफी मांगे

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

Viral Video: बाज ने जिंदा सांप को नोच-नोच कर खाया, वीडियो देख कांप जाएगा दिल

वीडियो देख कांप जाएगा दिल
वीडियो देख कांप जाएगा दिल.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला और भयावह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बाज को जिंदा सांप को पकड़कर नोचते और खाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो देख हर किसी की रूह कांप उठती है. बाज अपनी ताकतवर चोंच और तेज पंजों के सहारे सांप को मजबूती से पकड़ता है. सांप बचने के लिए लगातार तड़पता है और अपनी पूंछ लपेटकर बाज को हटाने की कोशिश करता है, लेकिन बाज के पंजों के दबाव में वह असहाय नजर आता है. उसकी तमाम कोशिशें बेकार साबित होती हैं और बाज बिना रुके उसके शरीर को नोचना जारी रखता है.

तड़प रहा सांप, फिर भी पेट फाड़कर खा रहा है बाज

यहां देखें वीडियो

वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि बाज ने अपने पंजों में दबाकर सांप को स्थिर कर दिया है. अपनी मजबूत चोंच से वह सीधे सांप के पेट पर वार करता है और उसे फाड़ देता है. इसके बाद सांप का मांस और आंत बाहर निकलते हैं, जिसे बाज भूख और उत्सुकता के साथ खाता है. सांप दर्द में कराहता है और बचने की हर संभव कोशिश करता है, लेकिन बाज की पकड़ के सामने वह पूरी तरह असहाय है. यह दृश्य देखने वालों के लिए बेहद डरावना और हृदय विदारक है.

तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. अब तक इसे 2 लाख से अधिक लोगों ने देखा है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है: “पहली बार देखा किसी बाज को जिंदा सांप खाते हुए.” कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, “प्रकृति कितनी क्रूर हो सकती है, फिर भी नजरें हटाना मुश्किल है.” एक अन्य ने लिखा, “भूख का कोई समय नहीं होता.” कई अन्य यूजर्स ने भी इमोजी और शब्दों के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है.

प्राकृतिक क्रूरता का यह दृश्य

वीडियो ने यह साबित कर दिया कि प्रकृति में जीवन और मृत्यु का खेल कितनी बेरहमी से चलता है. बाज और सांप का यह संघर्ष दर्शकों के लिए रोमांचक तो है, लेकिन डरावना भी है. इस तरह का दृश्य देखकर कई लोग इसे शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

शेर के सामने डटकर खड़ा हुआ ब्लैक माम्बा, जंगल में छिड़ी खौफनाक टक्कर

सड़क पर क्रैश होते विमान का डरावना वीडियो वायरल, गाड़ियां उड़ती हुई दिखाई दीं

नाग की तड़पती मौत और नागिन का गम, भावुक कर देने वाला वीडियो

Patna
clear sky
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
19 %
4.6kmh
0 %
Wed
26 °
Thu
32 °
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
36 °

जरूर पढ़ें