25 February 2026, Wednesday
Hindi News Blog Page 153

पीएम मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा पर नीतीश का तोहफा, श्रमिकों के खातों में पहुंचे 802 करोड़

CM नीतीश
नीतीश सरकार 25 जिलों में नई चीनी मिलें लगाएगी.

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के निर्माण श्रमिकों को विशेष सौगात दी. बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत 16,04,929 श्रमिकों के बैंक खातों में सीधे 5,000 रुपये की राशि डाली गई. इस योजना पर कुल 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपये खर्च किए गए, जो लाभार्थियों तक सीधे ट्रांसफर किए गए हैं.

श्रमिकों को मिलेगा आर्थिक सहारा

नीतीश कुमार ने कहा कि निर्माण कार्यों में जुटे श्रमिक राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस वित्तीय मदद से उनके परिवारों की स्थिति बेहतर होगी और सामाजिक-आर्थिक विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार श्रमिकों की भलाई और सुरक्षा को लेकर लगातार प्रयास कर रही है.

प्रतिज्ञा योजना पोर्टल लॉन्च

इसी मौके पर मुख्यमंत्री ने “मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना” के वेब पोर्टल की शुरुआत भी की. इस योजना का मकसद है समाज के उन वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना, जो अब तक विकास की दौड़ से पीछे रह गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल गरीब और वंचित तबके के लिए एक नया अवसर साबित होगी.

प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच X के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री निरंतर देश और जनता की सेवा में जुटे हैं और उनका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायक है.

इसे भी पढ़ें-

अचानक बिहार पहुंचने जा रहे हैं अमित शाह, क्या राजनीति में आने वाला है नया मोड़?

AI वीडियो पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- किसी मां को राजनीति में घसीटना गलत

बीजेपी को जन सुराज का समर्थन, PK बोले-कांग्रेस अभद्रता पर माफी मांगे

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

सुपर सरप्राइज; अचानक बिहार पहुंचने जा रहे हैं अमित शाह, क्या राजनीति में आने वाला है नया मोड़?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं. सभी पार्टियां अपने अभियान को मजबूत करने में जुटी हैं. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम अचानक दो दिवसीय दौरे पर पटना आएंगे. उनका आगमन विशेष विमान से शाम 7 बजे होगा.

कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ रणनीति बैठक

पटना में रात्रि विश्राम के बाद अमित शाह अगले दिन तय कार्यक्रम के तहत दो बड़ी बैठकों में शामिल होंगे. इन बैठकों में वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव और संगठन की रणनीति पर चर्चा करेंगे. उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने और चुनावी तैयारी में गति आने की उम्मीद है.

सासाराम बैठक: मगध और शाहाबाद क्षेत्र

गृह मंत्री गुरुवार सुबह सासाराम (डेहरी, ललन सिंह स्टेडियम) जाएंगे. यहां मगध और शाहाबाद के दस जिलों के लगभग 2500 प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी. इसमें रोहतास, कैमूर, आरा, बक्सर, पूर्वी गया, पश्चिमी गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल और औरंगाबाद के सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य और पदाधिकारी शामिल होंगे.

बेगूसराय बैठक: पूर्वी और मध्य बिहार

दोपहर 2 बजे अमित शाह बेगूसराय (रिफाइनरी टाउनशिप खेल मैदान) पहुंचेंगे. यहां पटना ग्रामीण, पटना महानगर, बाढ़, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, खगड़िया और बेगूसराय के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. सूत्रों के अनुसार वह 27 सितंबर को शेष जिलों के नेताओं के साथ बैठक करने फिर बिहार लौटेंगे.

राजनीतिक माहौल में नया उत्साह

15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा राज्य में हलचल पैदा कर चुका है. इसके दो दिन बाद अमित शाह का अचानक बिहार दौरा चुनावी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और राज्य की सियासत में नई ऊर्जा जोड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें-

AI वीडियो पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- किसी मां को राजनीति में घसीटना गलत

बीजेपी को जन सुराज का समर्थन, PK बोले-कांग्रेस अभद्रता पर माफी मांगे

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

Viral Video: बाज ने जिंदा सांप को नोच-नोच कर खाया, वीडियो देख कांप जाएगा दिल

वीडियो देख कांप जाएगा दिल
वीडियो देख कांप जाएगा दिल.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला और भयावह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बाज को जिंदा सांप को पकड़कर नोचते और खाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो देख हर किसी की रूह कांप उठती है. बाज अपनी ताकतवर चोंच और तेज पंजों के सहारे सांप को मजबूती से पकड़ता है. सांप बचने के लिए लगातार तड़पता है और अपनी पूंछ लपेटकर बाज को हटाने की कोशिश करता है, लेकिन बाज के पंजों के दबाव में वह असहाय नजर आता है. उसकी तमाम कोशिशें बेकार साबित होती हैं और बाज बिना रुके उसके शरीर को नोचना जारी रखता है.

तड़प रहा सांप, फिर भी पेट फाड़कर खा रहा है बाज

यहां देखें वीडियो

वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि बाज ने अपने पंजों में दबाकर सांप को स्थिर कर दिया है. अपनी मजबूत चोंच से वह सीधे सांप के पेट पर वार करता है और उसे फाड़ देता है. इसके बाद सांप का मांस और आंत बाहर निकलते हैं, जिसे बाज भूख और उत्सुकता के साथ खाता है. सांप दर्द में कराहता है और बचने की हर संभव कोशिश करता है, लेकिन बाज की पकड़ के सामने वह पूरी तरह असहाय है. यह दृश्य देखने वालों के लिए बेहद डरावना और हृदय विदारक है.

तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. अब तक इसे 2 लाख से अधिक लोगों ने देखा है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है: “पहली बार देखा किसी बाज को जिंदा सांप खाते हुए.” कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, “प्रकृति कितनी क्रूर हो सकती है, फिर भी नजरें हटाना मुश्किल है.” एक अन्य ने लिखा, “भूख का कोई समय नहीं होता.” कई अन्य यूजर्स ने भी इमोजी और शब्दों के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है.

प्राकृतिक क्रूरता का यह दृश्य

वीडियो ने यह साबित कर दिया कि प्रकृति में जीवन और मृत्यु का खेल कितनी बेरहमी से चलता है. बाज और सांप का यह संघर्ष दर्शकों के लिए रोमांचक तो है, लेकिन डरावना भी है. इस तरह का दृश्य देखकर कई लोग इसे शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

शेर के सामने डटकर खड़ा हुआ ब्लैक माम्बा, जंगल में छिड़ी खौफनाक टक्कर

सड़क पर क्रैश होते विमान का डरावना वीडियो वायरल, गाड़ियां उड़ती हुई दिखाई दीं

नाग की तड़पती मौत और नागिन का गम, भावुक कर देने वाला वीडियो

Ranchi News: AI और तकनीक के साथ बदल रही इंजीनियरिंग की दुनिया

रांची में तेज बारिश
रांची में तेज बारिश शुरू.

Ranchi News: इंजीनियरिंग की दुनिया अब सिर्फ परंपरागत तकनीकों तक सीमित नहीं रह गई है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक उपकरणों ने इंजीनियरिंग के कामकाज को पूरी तरह नया रूप दे दिया है. पहले पुल, भवन या मशीनें बनाने में महीनों की मेहनत और कई स्तरों की जांच जरूरी होती थी. आज AI और डिजिटल टूल्स डिजाइनिंग को तेज, आसान और अधिक सटीक बना रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि AI के जरिए नए डिज़ाइन और संरचनाओं की कल्पना करना और उन्हें वास्तविकता में बदलना पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल हो गया है.

सिविल इंजीनियरिंग में स्मार्ट मैपिंग और 3D मॉडलिंग बेहतर और मजबूत ढांचे तैयार कर रही हैं. वहीं, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ऑटोमेशन और प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स उत्पादन प्रक्रिया को और अधिक कुशल बना रहे हैं.

बदलाव के साथ नई चुनौतियां

इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीकी बदलावों के साथ नई चुनौतियां भी उभर रही हैं. अब युवाओं को केवल पारंपरिक ज्ञान पर निर्भर नहीं रहना चाहिए; उन्हें डिजिटल टूल्स और आधुनिक तकनीक सीखनी होगी. समय के साथ शिक्षा और प्रशिक्षण के तरीके भी बदल रहे हैं. इन बदलावों से इंजीनियरों का कौशल क्षेत्र व्यापक होगा और बहु-विषयक ज्ञान की जरूरत बढ़ेगी.

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में नए बदलाव

रांची के नीतिश स्वरूप, जो 2005 से मैकेनिकल इंजीनियर हैं और वर्तमान में सहायक महाप्रबंधक हैं, बताते हैं कि उद्योग और समाज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है. हालांकि, पिछले दशक में इसमें काफी बदलाव आया है.

डिजाइन और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में अंतर

पहले: मैन्युअल ड्रॉइंग और स्केल का उपयोग होता था. डिज़ाइन में बदलाव करना समय-साध्य होता था.
अब: CAD/CAM, 3D मॉडलिंग और सिमुलेशन सॉफ्टवेयर डिज़ाइन प्रक्रिया को तेज और अधिक प्रभावी बना रहे हैं. प्रोटोटाइप बनाने से पहले प्रदर्शन और संभावित समस्याओं का मूल्यांकन संभव है.

मैन्युफैक्चरिंग में तकनीकी बदलाव

पहले: भारी मशीनों और मैन्युअल ऑपरेशन पर अधिक निर्भरता थी. गुणवत्ता अक्सर ऑपरेटर के अनुभव पर निर्भर होती थी.
अब: CNC मशीनिंग, रोबोटिक्स और AI आधारित गुणवत्ता जांच से निर्माण प्रक्रिया अधिक ऑटोमेटेड और सटीक हो गई है.

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और एनालिटिक्स में परिवर्तन

पहले: प्रोजेक्ट की प्रगति जानने के लिए कागजी रिपोर्ट और मीटिंग्स पर निर्भर रहना पड़ता था.
अब: AI आधारित प्रोजेक्ट टूल्स, IoT डैशबोर्ड और डेटा एनालिटिक्स से रियल-टाइम निर्णय लेना सरल और तेज़ हो गया है.

रखरखाव में सुधार

पहले: मशीन खराब होने पर ही मरम्मत होती थी.
अब: प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस और डिजिटल ट्विन तकनीक संभावित खराबियों का पहले पता लगा कर समय रहते सुधार करती है.

विदेश में इंजीनियरों का दृष्टिकोण

सुधीर सिन्हा, जो पिछले 17 वर्षों से स्टैनफोर्ड में हैं, बताते हैं कि AI ने चिकित्सा और रोगी देखभाल में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं. नयी तकनीक अपनाकर ही बेहतर प्रबंधन और जिम्मेदारी निभाई जा सकती है.

स्वाति श्रीवास्तव, जो जर्मनी में SAP कंपनी में 10 वर्षों से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, कहती हैं कि AI ने आईटी सेक्टर में मैनुअल काम को अधिक बौद्धिक और रणनीतिक रूप दिया है. AI खतरा नहीं, बल्कि अवसर है. जो पेशेवर इसे अपनाएंगे, वे अपनी नौकरियों को सुरक्षित रखने के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहेंगे.

इंजीनियरिंग का दायरा बढ़ा
शालिनी सिंह, अमेरिका की मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, बताती हैं कि AI कार्यों को तेज, सुरक्षित और किफायती बनाता है, लेकिन लगातार कौशल अपडेट करना आवश्यक है. भविष्य में वही इंजीनियर सफल होंगे जो परंपरागत ज्ञान और आधुनिक तकनीक में संतुलन बनाएंगे.

मानव मस्तिष्क की अहमियत

प्रियंका शर्मा, रांची एयरपोर्ट में सहायक महाप्रबंधक, कहती हैं कि AI कार्यप्रणाली बदल देता है और कई काम मिनटों में पूरा कर देता है, लेकिन मानव मस्तिष्क का कोई विकल्प नहीं. सिविल इंजीनियरिंग में अनुभव और सोच की भूमिका हमेशा अहम रहेगी.

AI से सिविल इंजीनियरिंग को फायदा

सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार कहते हैं कि AI ने सिविल इंजीनियरिंग में बड़े बदलाव किए हैं. बड़े प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग और डेटा प्रबंधन अब AI से आसान हो गया है.

संचार के क्षेत्र में बदलाव

BSNL रांची के टेलीकॉम ऑफिसर राजेश रंजन बताते हैं कि पहले वायर वाले फोन थे, फिर मोबाइल आए और अब सेटेलाइट फोन की तकनीक आ रही है, जिसमें टावर की आवश्यकता नहीं होगी. टीवी टावर से सेटेलाइट चैनल और OTT तक इंटरनेट ने संचार की दुनिया बदल दी है.

डिजाइन शिक्षा में नया दौर

IIT धनबाद के डीन प्रो. मृत्युंजय कुमार सिंह कहते हैं कि AI और नई तकनीकों ने डिजाइन शिक्षा को बदल दिया है. पहले डिजाइन ड्रॉइंग शीट पर बनते थे, अब CAD/CAM लैब और 3D प्रिंटर से छात्र तुरंत संरचना और फीचर्स देख सकते हैं.

मानव रचनात्मकता और टीमवर्क का महत्व

NIAMT की असिस्टेंट प्रोफेसर शालिनी महतो का कहना है कि AI रिप्लेसमेंट नहीं, बल्कि सशक्तिकरण का उपकरण है. यह मानव की रचनात्मकता और टीमवर्क को और मजबूत बनाता है और शिक्षा क्षेत्र में सीखने की बाधाएं कम करता है.

इसे भी पढ़ें-

दीपावली से पहले छात्रों को बड़ी राहत, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज

अदाणी पावर ने बिहार में 3 अरब डॉलर की बिजली परियोजना का किया ऐलान, हजारों को मिलेगा रोजगार

बरारी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमिटी बनी, प्रदीप यादव फिर अध्यक्ष चुने गए

इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब
इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब

Bhagalpur News: बरारी स्थित बड़गाछ चौक पर रविवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की अहम बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रदीप लाल यादव ने की. इस दौरान वर्ष 2024 का आय-व्यय और लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष धीरज कुमार ने प्रस्तुत किया. साथ ही बीते वर्ष हुए पूजा आयोजन और मंदिर निर्माण पर चर्चा की गई.

बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमिटी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें प्रदीप लाल यादव को पुनः अध्यक्ष चुना गया. मनोज मंडल को कार्यकारी अध्यक्ष और गोपाल प्रसाद को सचिव की जिम्मेदारी दी गई. वहीं पंकज कुमार राय को संयुक्त सचिव पद सौंपा गया.

कोषाध्यक्ष पद पर धीरज कुमार और शेषांकर गांधी का चयन हुआ. समिति ने विजय झा गांधी को मेड़पति, जबकि ब्रजेष्ठ कुमार और राज कुमार झा को आमंत्रित सदस्य बनाया. कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी बेंकटेश कुमार और बिट्टू कुमार को सौंपी गई. इसके अलावा अरविंद कुमार और पिक्कू कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया.

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने इस वर्ष भी भव्य और अनुशासित तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन करने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें-दीपावली से पहले छात्रों को बड़ी राहत, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज

CM Nitish Gift: दीपावली से पहले छात्रों को बड़ी राहत, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज.

CM Nitish Gift: दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विद्यार्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में संशोधन करते हुए चार लाख रुपये तक के लोन को पूरी तरह ब्याज मुक्त कर दिया है. साथ ही किश्तों की अधिकतम संख्या 70 से बढ़ाकर 120 कर दी गई है, जिससे छात्रों के लिए भुगतान आसान होगा.

10 साल तक की मिलेगी राहत

अब छात्र या छात्रा को यदि चार लाख रुपये तक का कर्ज लेना है, तो उसे ब्याज नहीं देना होगा. यह राशि 10 वर्ष की अवधि में किस्तों के माध्यम से लौटाई जा सकेगी. किश्तें ज्यादा होने से मासिक EMI पहले की तुलना में काफी कम हो जाएगी और परिवारों पर आर्थिक दबाव घटेगा.

छात्रों को होंगे ये लाभ

  • आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई अधूरी छोड़ने की नौबत नहीं आएगी.
  • पूरी तरह ब्याजमुक्त लोन की सुविधा.
  • लंबी अवधि में भुगतान से EMI घटेगी.
  • गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा का अवसर.
पहलूपहलेअब
अधिकतम लोन₹4 लाख₹4 लाख
ब्याज दरलागूशून्य
किश्तों की संख्या70120
भुगतान अवधिकरीब 6 वर्ष10 वर्ष

सीएम नीतीश का कहना

नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार का मकसद छात्रों को पढ़ाई और करियर के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है. उनका कहना था कि अब कोई भी छात्र आर्थिक कमी की वजह से अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ेगा. यह कदम युवाओं को सपनों को साकार करने और भविष्य मजबूत बनाने में मदद करेगा.

इसे भी पढ़ें-

पटना में सीमित सख्या में पूजा समितियों को मिलेगी मंजूरी, विसर्जन मार्गों का होगा निर्धारण

सुरक्षाबलों ने ढेर किया टीएसपीसी का इनामी नक्सली, 5 लाख का था ईनाम

बीसीसीएल ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में 80 फीट ऊंचा साइलो ढहा, इलाके में मची अफरा-तफरी

Kolkata News : प्रेम के जाल में उलझी छात्रा, बांग्लादेश जाकर प्रेमी से मिली धोखा

मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव
मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव.

Kolkata News : सोशल मीडिया पर हुई जान-पहचान कब मोहब्बत में बदल गई, इसका अंदाजा जलपाईगुड़ी की एक छात्रा को उस वक्त हुआ जब उसने घर-परिवार की परवाह छोड़कर सीमा पार कर दी. अवैध रूप से बांग्लादेश पहुँची यह युवती वहां पहुंचते ही निराशा में डूब गई, क्योंकि जिस युवक के लिए उसने सबकुछ दांव पर लगाया था, उसने उसे पहचानने से ही इनकार कर दिया. गनीमत रही कि पुलिस, बीएसएफ और बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड्स (बीजीबी) की तत्परता से छात्रा सकुशल भारत लौटा दी गई.

इसे भी पढ़ें-570 करोड़ क्लब में शामिल हुई मोहित सूरी की फिल्म, हंसल मेहता बोले- पर्दे से नजरें हटाना मुश्किल

जानकारी के अनुसार, यह लड़की मयनागुड़ी थाने के क्रांति क्षेत्र की रहने वाली है और मयनागुड़ी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है. छह सितंबर को वह प्राइवेट ट्यूशन के बहाने घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक लौटकर नहीं आई. परेशान परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि छात्रा की जान-पहचान करीब एक साल पहले फेसबुक पर बांग्लादेश के युवक से हुई थी. चैटिंग और कॉल्स के सिलसिले में दोस्ती धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल गई. इसी मोह में आकर युवती बिना पासपोर्ट-वीजा के बांग्लादेश चली गई.

इसे भी पढ़ें-ममता बनर्जी का बड़ा एलान, पश्चिम बंगाल में छठ पर्व पर 2 दिन का अवकाश

लेकिन, वहां पहुंचते ही युवक ने रिश्ते को ठुकरा दिया. मजबूर होकर छात्रा पाटग्राम इलाके में अपने रिश्तेदारों के पास चली गई. इस बीच मयनागुड़ी पुलिस ने मामले की सूचना बीएसएफ को दी. इसके बाद भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों के बीच वार्ता हुई और शनिवार को लड़की को सीमा पार कर भारत वापस लाया गया.

घर लौटते ही परिजनों की आंखें खुशी से भर आईं. उन्होंने बेटी को सुरक्षित लाने के लिए बीएसएफ और स्थानीय पुलिस का आभार जताया.

इसे भी पढ़ें- 

पटना-कोलकाता गरीब रथ अब आरा जंक्शन से होगी शुरू, देखें रूट और टाइम टेबल

पटना से नेपाल की दूरी होगी आसान, दानापुर-जोगबनी रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

नेपाल में बवाल के बीच रांची के 12 लोग फंसे, होटल में कैद लेकिन सुरक्षित

Durga Puja 2025: पटना में सीमित सख्या में पूजा समितियों को मिलेगी मंजूरी, विसर्जन मार्गों का होगा निर्धारण

नवरात्रि में इन 9 मंत्रों से करें देवी के नौ रूपों की आराधना
नवरात्रि में इन 9 मंत्रों से करें देवी के नौ रूपों की आराधना

Durga Puja 2025: पटना में इस साल दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन ने सख्त मानक तय किए हैं. करीब 1,400 पूजा समितियों को ही आयोजन की स्वीकृति दी जाएगी. हर पंडाल की ऊंचाई, सीसीटीवी की मौजूदगी और बिजली के इंतज़ामों की जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी. पुलिसकर्मी मौके पर निरीक्षण करेंगे और नियमों के अनुरूप मिलने वाली समितियों को विसर्जन के लिए अलग-अलग मार्ग आवंटित किए जाएंगे.

2,000 से अधिक आवेदन, लेकिन छंटनी जारी

इस वर्ष लगभग 2,000 समितियों ने लाइसेंस के लिए अर्जी दी है. हालांकि अंतिम सूची में वही नाम रहेंगे, जिनकी व्यवस्था सुरक्षा मानकों पर खरी उतरेगी. थानों की टीम पंडालों का निरीक्षण कर रही है. जिन स्थानों पर वायरिंग या ढांचा असुरक्षित पाया जाएगा, उन्हें लाइसेंस नहीं मिलेगा.

मूर्ति विसर्जन के लिए तय होंगे मार्ग

इसे भी पढ़ें-ममता बनर्जी का बड़ा एलान, पश्चिम बंगाल में छठ पर्व पर 2 दिन का अवकाश

लाइसेंसधारी समितियों को प्रशासन द्वारा अलग-अलग विसर्जन मार्ग दिए जाएंगे. इससे जुलूस के दौरान भीड़ का दबाव नियंत्रित रहेगा और यातायात सुचारु रूप से चलता रहेगा. इस व्यवस्था के लिए पुलिस पदाधिकारी और समिति प्रतिनिधि लगातार आपस में समन्वय बनाएंगे.

बिजली व्यवस्था पर विशेष ध्यान

पूजा पंडालों और आसपास की गलियों में बिजली आपूर्ति सुरक्षित रहे, इसके लिए पावर विभाग ने काम शुरू कर दिया है. 33 केवी और 11 केवी फीडर की मरम्मत की जा रही है. पुराने तार बदले जा रहे हैं और ट्रांसफॉर्मरों की जांच भी की जा रही है. कोशिश यही है कि किसी भी श्रद्धालु को खतरा न हो और उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो.

निगरानी के लिए विशेष प्लान

अगले सप्ताह से प्रशासन और पूजा समितियों की संयुक्त बैठकें होंगी. पुलिस हर पंडाल पर निगरानी रखेगी और भीड़ नियंत्रण की विशेष तैयारी होगी. अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी के तहत सभी व्यवस्थाएँ की जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें-

सुरक्षाबलों ने ढेर किया टीएसपीसी का इनामी नक्सली, 5 लाख का था ईनाम

बीसीसीएल ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में 80 फीट ऊंचा साइलो ढहा, इलाके में मची अफरा-तफरी

Chhath Puja 2025: ममता बनर्जी का बड़ा एलान, पश्चिम बंगाल में छठ पर्व पर 2 दिन का अवकाश

आज डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें शुभ समय और पूजा विधि
आज डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें शुभ समय और पूजा विधि

Chhath Puja 2025 Update : हिन्दी दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छठ महापर्व को लेकर ऐतिहासिक घोषणा की. उन्होंने बताया कि इस वर्ष छठ पूजा पर राज्य में लगातार दो दिन का सरकारी अवकाश दिया जाएगा. यह कदम न केवल त्योहार की मान्यता को दर्शाता है बल्कि बंगाल की बहुरंगी सामाजिक-सांस्कृतिक छवि को और प्रबल बनाता है.

बिहारी समुदाय के लिए सम्मान

पश्चिम बंगाल में रोजगार, शिक्षा और व्यापार की तलाश में बिहार-झारखंड से बड़ी संख्या में लोग रहते हैं. कोलकाता, आसनसोल, दुर्गापुर और सिलीगुड़ी जैसे शहरों में हर साल छठ पर्व का आयोजन हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में होता है. अब छुट्टी मिलने से प्रवासी लोग आसानी से परंपरागत रीति-रिवाज निभा सकेंगे और पर्व का उत्सवपूर्ण माहौल बना सकेंगे.

सांस्कृतिक धरोहर की कड़ी

बिहार और बंगाल के रिश्ते हमेशा से साझा परंपराओं और एक जैसी जीवनशैली पर आधारित रहे हैं. लोकगीतों से लेकर गंगा तट की धार्मिक परंपराओं तक, दोनों राज्यों की संस्कृति में गहरा मेल दिखता है. छठ पर्व भी उसी जुड़ाव का प्रतीक है, जिसकी गूंज कोलकाता से लेकर उत्तर बंगाल तक सुनाई देती है.

पहली बार छठ पर अवकाश

राज्य में लंबे समय से यह मांग उठ रही थी कि छठ महापर्व पर आधिकारिक अवकाश घोषित किया जाए. इस बार पहली दफा सरकार ने इसे मान लिया है. लगातार दो दिन की छुट्टी का ऐलान प्रवासी समाज के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. अब श्रद्धालु संध्या और उषा दोनों अर्घ्य परंपरागत रूप से निभा पाएंगे.

इसे भी पढ़ें- पटना-कोलकाता गरीब रथ अब आरा जंक्शन से होगी शुरू, देखें रूट और टाइम टेबल

राजनीतिक और सामाजिक संदेश

ममता बनर्जी ने इस घोषणा को हिन्दी दिवस से जोड़कर पेश किया. उन्होंने हिन्दी भाषी समुदाय को शुभकामनाएँ दीं और याद दिलाया कि उनकी सरकार ने 2011 से अब तक इस वर्ग के हित में कई कदम उठाए हैं. विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्णय केवल त्योहार से जुड़ा नहीं है, बल्कि सामाजिक सम्मान और राजनीतिक रणनीति का भी हिस्सा है.

हिन्दी भाषियों का बढ़ता प्रभाव

पश्चिम बंगाल की कुल आबादी में लगभग 10-12 प्रतिशत लोग हिन्दी भाषी हैं, जिनमें अधिकतर बिहार और झारखंड से आए प्रवासी हैं. उद्योग और मजदूरी से लेकर छोटे कारोबार तक इनकी बड़ी भूमिका है. छठ पर छुट्टी देकर ममता बनर्जी ने इस समुदाय को सीधा संदेश दिया है कि उनकी राजनीति सबको साथ लेकर चलने वाली है.

इसे भी पढ़ें- पटना से नेपाल की दूरी होगी आसान, दानापुर-जोगबनी रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

नेपाल में बवाल के बीच रांची के 12 लोग फंसे, होटल में कैद लेकिन सुरक्षित

Saiyaara: 570 करोड़ क्लब में शामिल हुई मोहित सूरी की फिल्म, हंसल मेहता बोले- पर्दे से नजरें हटाना मुश्किल

फिल्म सैयारा का हंसल मेहता ने किया रिव्यू
फिल्म सैयारा का हंसल मेहता ने किया रिव्यू

Saiyaara Box Office & OTT Update: मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा सैयारा ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और दर्शकों का दिल जीत लिया. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 50 दिन का सफर पूरा करने के बाद वर्ल्डवाइड करीब 570 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया. अब यह फिल्म 12 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध हो गई है.

फिल्म में पहली बार नजर आए नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी को खूब सराहा गया. ऑन-स्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि फिल्म जल्दी ही हिट साबित हो गई.

इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गिरोह ने कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है

हंसल मेहता ने दिया अपना रिव्यू

फिल्ममेकर हंसल मेहता ने सैयारा देखने के बाद अपने सोशल मीडिया पर लंबा नोट साझा किया. उन्होंने लिखा कि वे सिर्फ अपनी बनाई या “विशेष” बताई जाने वाली फिल्में ही नहीं देखते, बल्कि सिनेमा को खुले नजरिए से देखते हैं. उनके मुताबिक, सैयारा ने उन्हें याद दिलाया कि हिंदी सिनेमा पहले क्यों इतना असरदार हुआ करता था.

उन्होंने कहा— “सही इमोशन, सही संगीत, बैलेंस्ड नैरेटिव और कमाल की जोड़ी— यही है सिनेमा की ताकत. अहान पांडे और अनीत पड्डा नए, ताजगी से भरे और बेहद प्रभावशाली हैं. पर्दे पर उन्हें देखकर नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है. अहान का आत्मविश्वास और अनीत की सहजता इस फिल्म को और भी खास बनाते हैं. लगता है जैसे एक नया स्टार जन्म ले चुका है और एक नई ‘आशिकी’ आकार ले रही है.”

इसे भी पढ़ें-टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ने पहले दिन मचाया धमाका, कमाई में बनाया रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस सफर

मोहित सूरी की इस फिल्म ने न केवल घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. लगभग 570 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सैयारा 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है. अब ओटीटी पर भी दर्शकों को यह कहानी खूब लुभा रही है.

इसे भी पढ़ें-

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के धमाकेदार एक्शन से फैंस उत्साहित

आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ ने मचाई सनसनी, दिवाली पर हिट होगी या फ्लॉप?

सैयारा की ब्लॉकबस्टर पर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले – जैसे अपने बच्चे की जीत देखी

रजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को एडवांस बुकिंग में पछाड़ा, 16 करोड़ की कमाई

नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान का जलवा, रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए पूरी लिस्ट

Patna
clear sky
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
19 %
4.6kmh
0 %
Wed
26 °
Thu
32 °
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
36 °

जरूर पढ़ें