25 February 2026, Wednesday
Hindi News Blog Page 154

बरारी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमिटी बनी, प्रदीप यादव फिर अध्यक्ष चुने गए

इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब
इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब

Bhagalpur News: बरारी स्थित बड़गाछ चौक पर रविवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की अहम बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रदीप लाल यादव ने की. इस दौरान वर्ष 2024 का आय-व्यय और लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष धीरज कुमार ने प्रस्तुत किया. साथ ही बीते वर्ष हुए पूजा आयोजन और मंदिर निर्माण पर चर्चा की गई.

बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमिटी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें प्रदीप लाल यादव को पुनः अध्यक्ष चुना गया. मनोज मंडल को कार्यकारी अध्यक्ष और गोपाल प्रसाद को सचिव की जिम्मेदारी दी गई. वहीं पंकज कुमार राय को संयुक्त सचिव पद सौंपा गया.

कोषाध्यक्ष पद पर धीरज कुमार और शेषांकर गांधी का चयन हुआ. समिति ने विजय झा गांधी को मेड़पति, जबकि ब्रजेष्ठ कुमार और राज कुमार झा को आमंत्रित सदस्य बनाया. कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी बेंकटेश कुमार और बिट्टू कुमार को सौंपी गई. इसके अलावा अरविंद कुमार और पिक्कू कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया.

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने इस वर्ष भी भव्य और अनुशासित तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन करने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें-दीपावली से पहले छात्रों को बड़ी राहत, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज

CM Nitish Gift: दीपावली से पहले छात्रों को बड़ी राहत, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज.

CM Nitish Gift: दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विद्यार्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में संशोधन करते हुए चार लाख रुपये तक के लोन को पूरी तरह ब्याज मुक्त कर दिया है. साथ ही किश्तों की अधिकतम संख्या 70 से बढ़ाकर 120 कर दी गई है, जिससे छात्रों के लिए भुगतान आसान होगा.

10 साल तक की मिलेगी राहत

अब छात्र या छात्रा को यदि चार लाख रुपये तक का कर्ज लेना है, तो उसे ब्याज नहीं देना होगा. यह राशि 10 वर्ष की अवधि में किस्तों के माध्यम से लौटाई जा सकेगी. किश्तें ज्यादा होने से मासिक EMI पहले की तुलना में काफी कम हो जाएगी और परिवारों पर आर्थिक दबाव घटेगा.

छात्रों को होंगे ये लाभ

  • आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई अधूरी छोड़ने की नौबत नहीं आएगी.
  • पूरी तरह ब्याजमुक्त लोन की सुविधा.
  • लंबी अवधि में भुगतान से EMI घटेगी.
  • गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा का अवसर.
पहलूपहलेअब
अधिकतम लोन₹4 लाख₹4 लाख
ब्याज दरलागूशून्य
किश्तों की संख्या70120
भुगतान अवधिकरीब 6 वर्ष10 वर्ष

सीएम नीतीश का कहना

नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार का मकसद छात्रों को पढ़ाई और करियर के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है. उनका कहना था कि अब कोई भी छात्र आर्थिक कमी की वजह से अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ेगा. यह कदम युवाओं को सपनों को साकार करने और भविष्य मजबूत बनाने में मदद करेगा.

इसे भी पढ़ें-

पटना में सीमित सख्या में पूजा समितियों को मिलेगी मंजूरी, विसर्जन मार्गों का होगा निर्धारण

सुरक्षाबलों ने ढेर किया टीएसपीसी का इनामी नक्सली, 5 लाख का था ईनाम

बीसीसीएल ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में 80 फीट ऊंचा साइलो ढहा, इलाके में मची अफरा-तफरी

Kolkata News : प्रेम के जाल में उलझी छात्रा, बांग्लादेश जाकर प्रेमी से मिली धोखा

मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव
मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव.

Kolkata News : सोशल मीडिया पर हुई जान-पहचान कब मोहब्बत में बदल गई, इसका अंदाजा जलपाईगुड़ी की एक छात्रा को उस वक्त हुआ जब उसने घर-परिवार की परवाह छोड़कर सीमा पार कर दी. अवैध रूप से बांग्लादेश पहुँची यह युवती वहां पहुंचते ही निराशा में डूब गई, क्योंकि जिस युवक के लिए उसने सबकुछ दांव पर लगाया था, उसने उसे पहचानने से ही इनकार कर दिया. गनीमत रही कि पुलिस, बीएसएफ और बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड्स (बीजीबी) की तत्परता से छात्रा सकुशल भारत लौटा दी गई.

इसे भी पढ़ें-570 करोड़ क्लब में शामिल हुई मोहित सूरी की फिल्म, हंसल मेहता बोले- पर्दे से नजरें हटाना मुश्किल

जानकारी के अनुसार, यह लड़की मयनागुड़ी थाने के क्रांति क्षेत्र की रहने वाली है और मयनागुड़ी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है. छह सितंबर को वह प्राइवेट ट्यूशन के बहाने घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक लौटकर नहीं आई. परेशान परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि छात्रा की जान-पहचान करीब एक साल पहले फेसबुक पर बांग्लादेश के युवक से हुई थी. चैटिंग और कॉल्स के सिलसिले में दोस्ती धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल गई. इसी मोह में आकर युवती बिना पासपोर्ट-वीजा के बांग्लादेश चली गई.

इसे भी पढ़ें-ममता बनर्जी का बड़ा एलान, पश्चिम बंगाल में छठ पर्व पर 2 दिन का अवकाश

लेकिन, वहां पहुंचते ही युवक ने रिश्ते को ठुकरा दिया. मजबूर होकर छात्रा पाटग्राम इलाके में अपने रिश्तेदारों के पास चली गई. इस बीच मयनागुड़ी पुलिस ने मामले की सूचना बीएसएफ को दी. इसके बाद भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों के बीच वार्ता हुई और शनिवार को लड़की को सीमा पार कर भारत वापस लाया गया.

घर लौटते ही परिजनों की आंखें खुशी से भर आईं. उन्होंने बेटी को सुरक्षित लाने के लिए बीएसएफ और स्थानीय पुलिस का आभार जताया.

इसे भी पढ़ें- 

पटना-कोलकाता गरीब रथ अब आरा जंक्शन से होगी शुरू, देखें रूट और टाइम टेबल

पटना से नेपाल की दूरी होगी आसान, दानापुर-जोगबनी रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

नेपाल में बवाल के बीच रांची के 12 लोग फंसे, होटल में कैद लेकिन सुरक्षित

Durga Puja 2025: पटना में सीमित सख्या में पूजा समितियों को मिलेगी मंजूरी, विसर्जन मार्गों का होगा निर्धारण

नवरात्रि में इन 9 मंत्रों से करें देवी के नौ रूपों की आराधना
नवरात्रि में इन 9 मंत्रों से करें देवी के नौ रूपों की आराधना

Durga Puja 2025: पटना में इस साल दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन ने सख्त मानक तय किए हैं. करीब 1,400 पूजा समितियों को ही आयोजन की स्वीकृति दी जाएगी. हर पंडाल की ऊंचाई, सीसीटीवी की मौजूदगी और बिजली के इंतज़ामों की जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी. पुलिसकर्मी मौके पर निरीक्षण करेंगे और नियमों के अनुरूप मिलने वाली समितियों को विसर्जन के लिए अलग-अलग मार्ग आवंटित किए जाएंगे.

2,000 से अधिक आवेदन, लेकिन छंटनी जारी

इस वर्ष लगभग 2,000 समितियों ने लाइसेंस के लिए अर्जी दी है. हालांकि अंतिम सूची में वही नाम रहेंगे, जिनकी व्यवस्था सुरक्षा मानकों पर खरी उतरेगी. थानों की टीम पंडालों का निरीक्षण कर रही है. जिन स्थानों पर वायरिंग या ढांचा असुरक्षित पाया जाएगा, उन्हें लाइसेंस नहीं मिलेगा.

मूर्ति विसर्जन के लिए तय होंगे मार्ग

इसे भी पढ़ें-ममता बनर्जी का बड़ा एलान, पश्चिम बंगाल में छठ पर्व पर 2 दिन का अवकाश

लाइसेंसधारी समितियों को प्रशासन द्वारा अलग-अलग विसर्जन मार्ग दिए जाएंगे. इससे जुलूस के दौरान भीड़ का दबाव नियंत्रित रहेगा और यातायात सुचारु रूप से चलता रहेगा. इस व्यवस्था के लिए पुलिस पदाधिकारी और समिति प्रतिनिधि लगातार आपस में समन्वय बनाएंगे.

बिजली व्यवस्था पर विशेष ध्यान

पूजा पंडालों और आसपास की गलियों में बिजली आपूर्ति सुरक्षित रहे, इसके लिए पावर विभाग ने काम शुरू कर दिया है. 33 केवी और 11 केवी फीडर की मरम्मत की जा रही है. पुराने तार बदले जा रहे हैं और ट्रांसफॉर्मरों की जांच भी की जा रही है. कोशिश यही है कि किसी भी श्रद्धालु को खतरा न हो और उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो.

निगरानी के लिए विशेष प्लान

अगले सप्ताह से प्रशासन और पूजा समितियों की संयुक्त बैठकें होंगी. पुलिस हर पंडाल पर निगरानी रखेगी और भीड़ नियंत्रण की विशेष तैयारी होगी. अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी के तहत सभी व्यवस्थाएँ की जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें-

सुरक्षाबलों ने ढेर किया टीएसपीसी का इनामी नक्सली, 5 लाख का था ईनाम

बीसीसीएल ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में 80 फीट ऊंचा साइलो ढहा, इलाके में मची अफरा-तफरी

Chhath Puja 2025: ममता बनर्जी का बड़ा एलान, पश्चिम बंगाल में छठ पर्व पर 2 दिन का अवकाश

आज डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें शुभ समय और पूजा विधि
आज डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें शुभ समय और पूजा विधि

Chhath Puja 2025 Update : हिन्दी दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छठ महापर्व को लेकर ऐतिहासिक घोषणा की. उन्होंने बताया कि इस वर्ष छठ पूजा पर राज्य में लगातार दो दिन का सरकारी अवकाश दिया जाएगा. यह कदम न केवल त्योहार की मान्यता को दर्शाता है बल्कि बंगाल की बहुरंगी सामाजिक-सांस्कृतिक छवि को और प्रबल बनाता है.

बिहारी समुदाय के लिए सम्मान

पश्चिम बंगाल में रोजगार, शिक्षा और व्यापार की तलाश में बिहार-झारखंड से बड़ी संख्या में लोग रहते हैं. कोलकाता, आसनसोल, दुर्गापुर और सिलीगुड़ी जैसे शहरों में हर साल छठ पर्व का आयोजन हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में होता है. अब छुट्टी मिलने से प्रवासी लोग आसानी से परंपरागत रीति-रिवाज निभा सकेंगे और पर्व का उत्सवपूर्ण माहौल बना सकेंगे.

सांस्कृतिक धरोहर की कड़ी

बिहार और बंगाल के रिश्ते हमेशा से साझा परंपराओं और एक जैसी जीवनशैली पर आधारित रहे हैं. लोकगीतों से लेकर गंगा तट की धार्मिक परंपराओं तक, दोनों राज्यों की संस्कृति में गहरा मेल दिखता है. छठ पर्व भी उसी जुड़ाव का प्रतीक है, जिसकी गूंज कोलकाता से लेकर उत्तर बंगाल तक सुनाई देती है.

पहली बार छठ पर अवकाश

राज्य में लंबे समय से यह मांग उठ रही थी कि छठ महापर्व पर आधिकारिक अवकाश घोषित किया जाए. इस बार पहली दफा सरकार ने इसे मान लिया है. लगातार दो दिन की छुट्टी का ऐलान प्रवासी समाज के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. अब श्रद्धालु संध्या और उषा दोनों अर्घ्य परंपरागत रूप से निभा पाएंगे.

इसे भी पढ़ें- पटना-कोलकाता गरीब रथ अब आरा जंक्शन से होगी शुरू, देखें रूट और टाइम टेबल

राजनीतिक और सामाजिक संदेश

ममता बनर्जी ने इस घोषणा को हिन्दी दिवस से जोड़कर पेश किया. उन्होंने हिन्दी भाषी समुदाय को शुभकामनाएँ दीं और याद दिलाया कि उनकी सरकार ने 2011 से अब तक इस वर्ग के हित में कई कदम उठाए हैं. विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्णय केवल त्योहार से जुड़ा नहीं है, बल्कि सामाजिक सम्मान और राजनीतिक रणनीति का भी हिस्सा है.

हिन्दी भाषियों का बढ़ता प्रभाव

पश्चिम बंगाल की कुल आबादी में लगभग 10-12 प्रतिशत लोग हिन्दी भाषी हैं, जिनमें अधिकतर बिहार और झारखंड से आए प्रवासी हैं. उद्योग और मजदूरी से लेकर छोटे कारोबार तक इनकी बड़ी भूमिका है. छठ पर छुट्टी देकर ममता बनर्जी ने इस समुदाय को सीधा संदेश दिया है कि उनकी राजनीति सबको साथ लेकर चलने वाली है.

इसे भी पढ़ें- पटना से नेपाल की दूरी होगी आसान, दानापुर-जोगबनी रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

नेपाल में बवाल के बीच रांची के 12 लोग फंसे, होटल में कैद लेकिन सुरक्षित

Saiyaara: 570 करोड़ क्लब में शामिल हुई मोहित सूरी की फिल्म, हंसल मेहता बोले- पर्दे से नजरें हटाना मुश्किल

फिल्म सैयारा का हंसल मेहता ने किया रिव्यू
फिल्म सैयारा का हंसल मेहता ने किया रिव्यू

Saiyaara Box Office & OTT Update: मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा सैयारा ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और दर्शकों का दिल जीत लिया. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 50 दिन का सफर पूरा करने के बाद वर्ल्डवाइड करीब 570 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया. अब यह फिल्म 12 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध हो गई है.

फिल्म में पहली बार नजर आए नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी को खूब सराहा गया. ऑन-स्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि फिल्म जल्दी ही हिट साबित हो गई.

इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गिरोह ने कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है

हंसल मेहता ने दिया अपना रिव्यू

फिल्ममेकर हंसल मेहता ने सैयारा देखने के बाद अपने सोशल मीडिया पर लंबा नोट साझा किया. उन्होंने लिखा कि वे सिर्फ अपनी बनाई या “विशेष” बताई जाने वाली फिल्में ही नहीं देखते, बल्कि सिनेमा को खुले नजरिए से देखते हैं. उनके मुताबिक, सैयारा ने उन्हें याद दिलाया कि हिंदी सिनेमा पहले क्यों इतना असरदार हुआ करता था.

उन्होंने कहा— “सही इमोशन, सही संगीत, बैलेंस्ड नैरेटिव और कमाल की जोड़ी— यही है सिनेमा की ताकत. अहान पांडे और अनीत पड्डा नए, ताजगी से भरे और बेहद प्रभावशाली हैं. पर्दे पर उन्हें देखकर नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है. अहान का आत्मविश्वास और अनीत की सहजता इस फिल्म को और भी खास बनाते हैं. लगता है जैसे एक नया स्टार जन्म ले चुका है और एक नई ‘आशिकी’ आकार ले रही है.”

इसे भी पढ़ें-टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ने पहले दिन मचाया धमाका, कमाई में बनाया रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस सफर

मोहित सूरी की इस फिल्म ने न केवल घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. लगभग 570 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सैयारा 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है. अब ओटीटी पर भी दर्शकों को यह कहानी खूब लुभा रही है.

इसे भी पढ़ें-

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के धमाकेदार एक्शन से फैंस उत्साहित

आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ ने मचाई सनसनी, दिवाली पर हिट होगी या फ्लॉप?

सैयारा की ब्लॉकबस्टर पर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले – जैसे अपने बच्चे की जीत देखी

रजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को एडवांस बुकिंग में पछाड़ा, 16 करोड़ की कमाई

नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान का जलवा, रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए पूरी लिस्ट

Palamu Encounter: सुरक्षाबलों ने ढेर किया टीएसपीसी का इनामी नक्सली, 5 लाख का था ईनाम

टीएसपीसी का इनामी नक्सली ढेर
टीएसपीसी का इनामी नक्सली ढेर.(सांकेतिक तस्वीर)

Naxal Encounter in Jharkhand : झारखंड के पलामू जिले के मनातू जंगल में रविवार सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली. सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में नक्सली संगठन टीएसपीसी के सक्रिय कमांडर मुखदेव यादव को मार गिराया. उस पर राज्य सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सली का शव और हथियार घटनास्थल से बरामद कर लिए.

सितंबर की घटना के बाद बढ़ाया गया अभियान

तीन सितंबर की रात हुई मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हुए थे. उसी घटना के बाद से सुरक्षाबल लगातार इलाके में नक्सलियों की खोजबीन कर रहे थे. रविवार तड़के चले इस अभियान में फिर से गोलीबारी हुई और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इनामी नक्सली को ढेर कर दिया. इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक इंसास राइफल भी जब्त की.

इसे भी पढ़ें-पढ़ाई का बहाना, आतंकी दानिश कर रहा था विस्फोटक का जखीरा तैयार, जानें अब तक की जांच

शशिकांत गंझू की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन

सूत्रों के अनुसार, हाल की मुठभेड़ में शशिकांत गंझू का दस्ता शामिल था, जिसमें मुखदेव यादव भी मौजूद था. गंझू पर दस लाख का इनाम है और उसकी तलाश में कोबरा, जगुआर व जिला पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं. गुप्त सूचना के आधार पर ही रविवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया था.

गोलीबारी में ढेर हुआ इनामी नक्सली

जैसे ही सुरक्षाबलों की टीम जंगल में आगे बढ़ी, नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान मुखदेव यादव मारा गया. पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह सफलता संगठन की कमर तोड़ने वाली है और आने वाले दिनों में अन्य बड़े नक्सली भी कानून के शिकंजे में आएंगे.

इसे भी पढ़ें-

रांची में इस्लामनगर से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, झारखंड-दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

नेपाल में बिगड़े हालात, स्थिरता भारत के लिए बेहद जरूरी, पीएम मोदी चिंतित

अफगानिस्तान का विजयी आगाज, राशिद खान बोले- अभी कमी दूर करनी है

अदाणी पावर ने बिहार में 3 अरब डॉलर की बिजली परियोजना का किया ऐलान, हजारों को मिलेगा रोजगार

बिहार
बिहार में लगेगा न्यूक्लियर पावर प्लांट.

Adani Power Investment: अदाणी पावर लिमिटेड ने बिहार में बड़ा निवेश करने की घोषणा की है. कंपनी लगभग 3 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 26,482 करोड़ रुपये) खर्च कर भागलपुर जिले के पीरपैंती क्षेत्र में 2,400 मेगावाट की क्षमता वाला आधुनिक थर्मल पावर प्लांट स्थापित करेगी. यह संयंत्र 25 वर्ष की बिजली आपूर्ति अनुबंध व्यवस्था के अंतर्गत बनेगा और अगले 60 महीनों के भीतर उत्पादन शुरू कर देगा. निर्माण के दौरान लगभग 10,000 से अधिक लोगों को काम मिलेगा, वहीं संचालन शुरू होने पर करीब 3,000 स्थायी रोजगार के अवसर पैदा होंगे. यह कदम बिहार में बिजली की बढ़ती मांग पूरी करने और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में अहम साबित होगा.

25 साल का बिजली आपूर्ति अनुबंध

कंपनी ने बताया कि इस परियोजना के लिए बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) के साथ 25 साल की पावर सप्लाई एग्रीमेंट (PSA) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस समझौते के तहत उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) को बिजली आपूर्ति की जाएगी.

न्यूनतम दर पर हासिल की परियोजना

अदाणी पावर ने 6.075 रुपये प्रति यूनिट की न्यूनतम दर का ऑफर देकर यह कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया. कंपनी का कहना है कि यह संयंत्र डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन एंड ऑपरेट (DBFOO) मॉडल के तहत विकसित होगा. लक्ष्य है कि पांच साल के भीतर उत्पादन शुरू कर दिया जाए.

इसे भी पढ़ें-GST काउंसिल का बड़ा फैसला; हानिकारक उत्पाद पान मसाला-तंबाकू महंगे, जीवनरक्षक दवाइयां सस्ती

कोयला आपूर्ति सुनिश्चित

परियोजना की निरंतरता के लिए आवश्यक कोयले का आवंटन भारत सरकार की ऊर्जा नीति के तहत किया गया है. इससे बिजली संयंत्र को स्थिरता से चलाने में मदद मिलेगी और राज्य की ऊर्जा सुरक्षा को नया आधार मिलेगा.

रोजगार के अवसर

अदाणी पावर का यह मेगा निवेश स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में रोजगार भी उपलब्ध कराएगा. अनुमान है कि निर्माण के दौरान 10,000 से 12,000 लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि संयंत्र चालू होने पर लगभग 3,000 लोगों को स्थायी नौकरी मिलेगी.

बिहार की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम

इस परियोजना से बिहार में बिजली उत्पादन क्षमता मजबूत होगी और राज्य की बढ़ती मांग पूरी करने के साथ-साथ औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी. अदाणी पावर का यह कदम राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और दीर्घकालिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा.

इसे भी पढ़ें-गांव जहां हर घर में करोड़पति रहते हैं, जानकर रह जाएंगे हैरान

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24 कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Jitiya Vrat Aarti 2025: संतान की सलामती के लिए आज माताएं करेंगी जीवित्पुत्रिका व्रत, आरती का है खास महत्व

आज माताएं करेंगी जीवित्पुत्रिका व्रत
आज माताएं करेंगी जीवित्पुत्रिका व्रत

Jitiya Vrat Aarti 2025: संतान की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना से जुड़ा जीवित्पुत्रिका व्रत मातृशक्ति के अटूट विश्वास और त्याग का पर्व है. इसे जितिया भी कहते हैं. इस अवसर पर माताएं निर्जल उपवास कर अपने पुत्र की रक्षा और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं. वर्ष 2025 में यह पर्व रविवार, 14 सितंबर को मनाया जाएगा. एक दिन पहले नहाय-खाय की रस्म अदा कर उपवास की शुरुआत होती है. मान्यता है कि व्रत के दौरान जीमूतवाहन की आरती किए बिना पूजा अधूरी रहती है.

आरती – जितिया व्रत विशेष

जय जय जय जितिया महारानी।
तुम हो सब जीवों की माता, हर लेती हो दुःख सब प्राणी।
जय जय जय जितिया महारानी।

तुम्हारे व्रत से संतानें, निरोगी और लंबी उम्र पाएं।
सुख-समृद्धि का वास हो घर में, तुम ऐसी कृपा बरसाएं।
जय जय जय जितिया महारानी।

जो नारी श्रद्धा से पूजे, तुम्हारी महिमा अपरम्पार।
हर संकट से रक्षा करती, और भरती खुशियों का संसार।
जय जय जय जितिया महारानी।

सत्यवादी राजा जीमूतवाहन की, महिमा है तुम से जुड़ी।
तुम्हारी कृपा से ही हुई, उस राजा की यश की घड़ी।
जय जय जय जितिया महारानी।

तुम हो दुःखहर्ता, सुखकर्ता, तुम हो जीवन की दात्री।
तुम्हारी पूजा से पावन हो, हर घर की जननी और गात्री।
जय जय जय जितिया महारानी।

जितिया व्रत पूजा मंत्र

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।

सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।

व्रत की तिथि और समय

  • अष्टमी तिथि प्रारंभ: 14 सितंबर 2025, सुबह 5:04 बजे
  • अष्टमी तिथि समाप्त: 15 सितंबर 2025, सुबह 3:06 बजे
  • व्रत का दिन: रविवार, 14 सितंबर 2025
  • सरगही (ओठगन) मुहूर्त: सूर्योदय से पहले, प्रातः 5:53 बजे तक
  • पारण: सोमवार, 15 सितंबर 2025 को सुबह 6:27 बजे के बाद

जीवित्पुत्रिका व्रत की विशेषता

इस दिन पुत्रवती महिलाएं निर्जला और निराहार उपवास करती हैं. इसमें जल, अन्न, फल, दूध कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता और व्रती को दिनभर ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है.

पूजा-विधि

  • शुभ मुहूर्त में एक पात्र में जल भरकर उसमें गंधर्व राजकुमार जीमूतवाहन की प्रतिमा स्थापित करें.
  • जीमूतवाहन की पूजा फूल, अक्षत, माला, धूप-दीप से करें.
  • उन्हें खल्ली, सरसों का तेल, बांस के पत्ते और लाल-पीली रूई अर्पित करें.
  • मिट्टी व गोबर से मादा चील और मादा सियार की प्रतिमा बनाकर उन पर सिंदूर, केराव, खीरा, दही और चूड़ा अर्पित करें.
  • प्रतिमाओं के ललाट पर लाल सिंदूर से टीका करें.
  • इसके बाद महिलाएं जितिया व्रत कथा या जीवित्पुत्रिका व्रत कथा सुनें और संतान की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.

पारण की विधि

15 सितंबर की सुबह सूर्योदय के बाद व्रत का पारण किया जाता है. पारण में व्रती को रागी की रोटी, तोरई और नोनी साग की सब्जी का सेवन करना शुभ माना गया है.

व्रत का महत्व

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार जितिया व्रत करने से संतान को दीर्घायु, सुख-समृद्धि और जीवन की बाधाओं से सुरक्षा प्राप्त होती है. इस व्रत से घर-परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
  • कथाओं के अनुसार, राजा जीमूतवाहन ने नाग जाति की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था. उनके इस त्याग की स्मृति में ही यह व्रत प्रारंभ हुआ और आज भी उतनी ही श्रद्धा से किया जाता है.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में निकली 1180 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती, 1.12 लाख रुपये तक वेतन, ऐसे करें आवेदन

पीएम मोदी और उनकी मां से जुड़े AI वीडियो पोस्ट पर दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन, कांग्रेस पर FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन, कांग्रेस पर FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन, कांग्रेस पर FIR दर्ज

AI Video Controversy: रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां का एआई-जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया है. बीजेपी ने कांग्रेस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस व उसके आईटी सेल के खिलाफ FIR दर्ज की. शिकायत बीजेपी दिल्ली चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक संकेत गुप्ता ने नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में की.

शिकायत में पीएम की छवि प्रभावित होने का आरोप

बीजेपी नेता ने दावा किया कि यह वीडियो प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है और कानून, नैतिकता तथा महिलाओं की गरिमा का उल्लंघन करता है.

इसे भी पढ़ें-AI वीडियो पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- किसी मां को राजनीति में घसीटना गलत

कानून के तहत FIR दर्ज की गई

दिल्ली पुलिस ने मामले में धारा 336 (जालसाजी), 340 (2) (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का असली रूप में उपयोग), 352 (जानबूझकर अपमान से शांति भंग), 356 (2) (मानहानि) और बीएनएस की धारा 61 (2) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया.

AI वीडियो में मां की आलोचना दिखाई गई
बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पीएम की दिवंगत मां का AI वीडियो साझा किया, जिसमें प्रधानमंत्री अपने सपने में दिखाई देते हैं और उनकी मां उनके राजनीतिक कदमों की आलोचना करती हैं.

बीजेपी ने कांग्रेस को कठोर संदेश दिया

बीजेपी और उसके सहयोगियों ने वीडियो को “शर्मनाक” करार दिया और सवाल उठाया कि विपक्ष मोदी पर हमला करने के लिए कितनी हद तक जा सकता है.

नेताओं ने मां और नारी सम्मान की बात कही

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह वीडियो न केवल पीएम मोदी की मां का अपमान है, बल्कि मातृशक्ति और नारी सम्मान का उल्लंघन भी है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इकोसिस्टम ने इसे सही ठहराया.

राहुल गांधी से माफी की मांग

बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस वीडियो से सिर्फ पीएम मोदी की माता ही नहीं, बल्कि हर मां और बिहार की जनता का अपमान हुआ. उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी माफी मांगे.

इसे भी पढ़ें-

बीजेपी को जन सुराज का समर्थन, PK बोले-कांग्रेस अभद्रता पर माफी मांगे

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

Patna
clear sky
22 ° C
22 °
22 °
32 %
3kmh
0 %
Wed
22 °
Thu
31 °
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
36 °

जरूर पढ़ें