25 February 2026, Wednesday
Hindi News Blog Page 155

Jitiya Vrat Aarti 2025: संतान की सलामती के लिए आज माताएं करेंगी जीवित्पुत्रिका व्रत, आरती का है खास महत्व

आज माताएं करेंगी जीवित्पुत्रिका व्रत
आज माताएं करेंगी जीवित्पुत्रिका व्रत

Jitiya Vrat Aarti 2025: संतान की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना से जुड़ा जीवित्पुत्रिका व्रत मातृशक्ति के अटूट विश्वास और त्याग का पर्व है. इसे जितिया भी कहते हैं. इस अवसर पर माताएं निर्जल उपवास कर अपने पुत्र की रक्षा और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं. वर्ष 2025 में यह पर्व रविवार, 14 सितंबर को मनाया जाएगा. एक दिन पहले नहाय-खाय की रस्म अदा कर उपवास की शुरुआत होती है. मान्यता है कि व्रत के दौरान जीमूतवाहन की आरती किए बिना पूजा अधूरी रहती है.

आरती – जितिया व्रत विशेष

जय जय जय जितिया महारानी।
तुम हो सब जीवों की माता, हर लेती हो दुःख सब प्राणी।
जय जय जय जितिया महारानी।

तुम्हारे व्रत से संतानें, निरोगी और लंबी उम्र पाएं।
सुख-समृद्धि का वास हो घर में, तुम ऐसी कृपा बरसाएं।
जय जय जय जितिया महारानी।

जो नारी श्रद्धा से पूजे, तुम्हारी महिमा अपरम्पार।
हर संकट से रक्षा करती, और भरती खुशियों का संसार।
जय जय जय जितिया महारानी।

सत्यवादी राजा जीमूतवाहन की, महिमा है तुम से जुड़ी।
तुम्हारी कृपा से ही हुई, उस राजा की यश की घड़ी।
जय जय जय जितिया महारानी।

तुम हो दुःखहर्ता, सुखकर्ता, तुम हो जीवन की दात्री।
तुम्हारी पूजा से पावन हो, हर घर की जननी और गात्री।
जय जय जय जितिया महारानी।

जितिया व्रत पूजा मंत्र

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।

सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।

व्रत की तिथि और समय

  • अष्टमी तिथि प्रारंभ: 14 सितंबर 2025, सुबह 5:04 बजे
  • अष्टमी तिथि समाप्त: 15 सितंबर 2025, सुबह 3:06 बजे
  • व्रत का दिन: रविवार, 14 सितंबर 2025
  • सरगही (ओठगन) मुहूर्त: सूर्योदय से पहले, प्रातः 5:53 बजे तक
  • पारण: सोमवार, 15 सितंबर 2025 को सुबह 6:27 बजे के बाद

जीवित्पुत्रिका व्रत की विशेषता

इस दिन पुत्रवती महिलाएं निर्जला और निराहार उपवास करती हैं. इसमें जल, अन्न, फल, दूध कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता और व्रती को दिनभर ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है.

पूजा-विधि

  • शुभ मुहूर्त में एक पात्र में जल भरकर उसमें गंधर्व राजकुमार जीमूतवाहन की प्रतिमा स्थापित करें.
  • जीमूतवाहन की पूजा फूल, अक्षत, माला, धूप-दीप से करें.
  • उन्हें खल्ली, सरसों का तेल, बांस के पत्ते और लाल-पीली रूई अर्पित करें.
  • मिट्टी व गोबर से मादा चील और मादा सियार की प्रतिमा बनाकर उन पर सिंदूर, केराव, खीरा, दही और चूड़ा अर्पित करें.
  • प्रतिमाओं के ललाट पर लाल सिंदूर से टीका करें.
  • इसके बाद महिलाएं जितिया व्रत कथा या जीवित्पुत्रिका व्रत कथा सुनें और संतान की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.

पारण की विधि

15 सितंबर की सुबह सूर्योदय के बाद व्रत का पारण किया जाता है. पारण में व्रती को रागी की रोटी, तोरई और नोनी साग की सब्जी का सेवन करना शुभ माना गया है.

व्रत का महत्व

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार जितिया व्रत करने से संतान को दीर्घायु, सुख-समृद्धि और जीवन की बाधाओं से सुरक्षा प्राप्त होती है. इस व्रत से घर-परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
  • कथाओं के अनुसार, राजा जीमूतवाहन ने नाग जाति की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था. उनके इस त्याग की स्मृति में ही यह व्रत प्रारंभ हुआ और आज भी उतनी ही श्रद्धा से किया जाता है.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में निकली 1180 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती, 1.12 लाख रुपये तक वेतन, ऐसे करें आवेदन

पीएम मोदी और उनकी मां से जुड़े AI वीडियो पोस्ट पर दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन, कांग्रेस पर FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन, कांग्रेस पर FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन, कांग्रेस पर FIR दर्ज

AI Video Controversy: रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां का एआई-जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया है. बीजेपी ने कांग्रेस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस व उसके आईटी सेल के खिलाफ FIR दर्ज की. शिकायत बीजेपी दिल्ली चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक संकेत गुप्ता ने नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में की.

शिकायत में पीएम की छवि प्रभावित होने का आरोप

बीजेपी नेता ने दावा किया कि यह वीडियो प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है और कानून, नैतिकता तथा महिलाओं की गरिमा का उल्लंघन करता है.

इसे भी पढ़ें-AI वीडियो पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- किसी मां को राजनीति में घसीटना गलत

कानून के तहत FIR दर्ज की गई

दिल्ली पुलिस ने मामले में धारा 336 (जालसाजी), 340 (2) (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का असली रूप में उपयोग), 352 (जानबूझकर अपमान से शांति भंग), 356 (2) (मानहानि) और बीएनएस की धारा 61 (2) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया.

AI वीडियो में मां की आलोचना दिखाई गई
बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पीएम की दिवंगत मां का AI वीडियो साझा किया, जिसमें प्रधानमंत्री अपने सपने में दिखाई देते हैं और उनकी मां उनके राजनीतिक कदमों की आलोचना करती हैं.

बीजेपी ने कांग्रेस को कठोर संदेश दिया

बीजेपी और उसके सहयोगियों ने वीडियो को “शर्मनाक” करार दिया और सवाल उठाया कि विपक्ष मोदी पर हमला करने के लिए कितनी हद तक जा सकता है.

नेताओं ने मां और नारी सम्मान की बात कही

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह वीडियो न केवल पीएम मोदी की मां का अपमान है, बल्कि मातृशक्ति और नारी सम्मान का उल्लंघन भी है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इकोसिस्टम ने इसे सही ठहराया.

राहुल गांधी से माफी की मांग

बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस वीडियो से सिर्फ पीएम मोदी की माता ही नहीं, बल्कि हर मां और बिहार की जनता का अपमान हुआ. उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी माफी मांगे.

इसे भी पढ़ें-

बीजेपी को जन सुराज का समर्थन, PK बोले-कांग्रेस अभद्रता पर माफी मांगे

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान मैच बहिष्कार की मांग, टीम INDIA रखेगी ठंडे दिमाग से खेल पर फोकस

भारत-पाकिस्तान मैच बहिष्कार की मांग
भारत-पाकिस्तान मैच बहिष्कार की मांग

Asia Cup : एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच के बहिष्कार की मांग उठ रही है. इस बीच भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच रेयान टेन डोएशे ने मुख्य कोच गौतम गंभीर की सलाह का समर्थन किया और कहा कि टीम को केवल क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. डोएशे ने बताया कि यह मामला भावनात्मक रूप से बहुत संवेदनशील है और खिलाड़ियों को बीसीसीआई व भारत सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है. कश्मीर के पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ खेल संबंध समाप्त करने की मांग जोर पकड़ रही है.

आमतौर पर ऐसे मामलों में मुख्य कोच मीडिया से बात करते हैं, लेकिन इस बार गंभीर के बजाय जूनियर कोच डोएशे को भेजा गया, क्योंकि बोर्ड को डर था कि उनसे उनके पुराने रुख के बारे में सवाल पूछे जा सकते हैं.

टीम इंडिया करेगी केवल खेल पर ध्यान केंद्रित

नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के अहम सदस्य डोएशे ने कहा, “यह एक बहुत संवेदनशील मामला है. खिलाड़ी जनता की भावनाओं को महसूस कर रहे हैं. हमने टीम की बैठकों में इस पर चर्चा की है. खिलाड़ी यहाँ क्रिकेट खेलने आए हैं और हम सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “हमारी सोच खेल को राजनीति से अलग रखने की है. मैं भावनाओं को समझता हूं, लेकिन हम बीसीसीआई और सरकार के नियमों का पालन कर रहे हैं.

मुख्य कोच गौतम गंभीर का संदेश है कि उन चीजों पर ध्यान न दें जो हमारे नियंत्रण में नहीं हैं, केवल क्रिकेट पर फोकस करें.”

गौतम गंभीर पहले भी दे चुके हैं कड़ा बयान

 इसे भी पढ़ें-एशिया कप से पहले सलमान आगा की फिटनेस पर सवाल, अभ्यास सत्र अधूरा छोड़ भागा

दिलचस्प है कि इससे पहले गंभीर ने खुद भी इस विषय पर सख्त रुख अपनाया था. पहलगाम आतंकी हमले के बाद उन्होंने नयी दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा था, “मेरा व्यक्तिगत उत्तर कोई मायने नहीं रखता. जब तक सीमा पार आतंकवाद बंद नहीं होता, भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ नहीं होना चाहिए. आखिरकार यह सरकार का निर्णय है कि हम उनके साथ खेलेंगे या नहीं.

कोई भी क्रिकेट मैच, बॉलीवुड फिल्म या कोई अन्य बातचीत भारतीय सैनिकों और नागरिकों की जान से महत्वपूर्ण नहीं है.”

टीमों की सूची

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

पाकिस्तान टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम.

इसे भी पढ़ें-

अफगानिस्तान का विजयी आगाज, राशिद खान बोले- अभी कमी दूर करनी है

फखर और अबरार चमके, टीम ने फाइनल का टिकट कटाया

खेलों के रंग में रंगेगा भागलपुर; 13 सितंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता

आसिफ अली ने कहा अलविदा; एशिया कप 2025 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

बीसीसीएल ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में 80 फीट ऊंचा साइलो ढहा, इलाके में मची अफरा-तफरी

बीसीसीएल ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में बड़ा हादसा
बीसीसीएल ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में बड़ा हादसा

BCCL Block-2 Washery Accident: बीसीसीएल के ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ. लगभग रात 11:30 बजे, 80 फीट ऊँचा साइलो प्लांट अचानक ढह गया. हादसे में एक कर्मचारी ऊपर फंस गया, जिसे शनिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया. करोड़ों रुपये की लागत से तैयार यह प्लांट हादसे का शिकार बन गया.

अधिकारियों और विधायक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य का निरीक्षण किया.

निर्माण आठ साल में मेसर्स एचईसीएल ने किया

न्यू मधुबन कोल वाशरी, बीसीसीएल की 5 एमटीपीएस क्षमता वाली प्रमुख परियोजना है. इसका निर्माण आठ साल में मेसर्स एचईसीएल ने किया. इसका ऑनलाइन उद्घाटन 24 मार्च 2022 को पूर्व कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किया था. उद्घाटन समारोह में राज्यमंत्री राव साहब पाटील दानवे, कोयला मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार जैन, कोल इंडिया अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल और बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता भी उपस्थित थे.

परफॉर्मेंस गारंटी टेस्ट के दो साल बाद साइलो धराशायी

परफॉर्मेंस गारंटी टेस्ट के दो साल बाद साइलो धराशायी हो गया. 29 नवंबर 2023 को वाणिज्यिक परिचालन शुरू हुआ. शुरुआती दौर में पांच रैक वाश्ड कोल का सफल डिस्पैच हुआ. यूनियन ने कमजोर निर्माण पर सवाल उठाए थे, लेकिन प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.

निर्माण की कहानी और पहले के हादसे

साइलो का निर्माण 2014 में दिल्ली की कंपनी बेगेन इंडिया ने शुरू किया और बाद में इसे स्थानीय ठेकेदार राजेश पांडेय को सौंपा गया. 2017 में निर्माण पूरा हुआ, लेकिन इस दौरान साइलो का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई. इसके बाद बीसीसीएल प्रबंधन के अधीन साइलो का निर्माण दोबारा पूरा किया गया.

इसे भी पढ़ें-

धनबाद में दलित महिला की पैतृक जमीन पर कब्जा, मंत्री के हस्तक्षेप पर डीसी सक्रिय

नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री, सुशीला कार्की ने संभाली कमान

Dhanbad News : धनबाद में दलित महिला की पैतृक जमीन पर कब्जा, मंत्री के हस्तक्षेप पर डीसी सक्रिय

दुकानों से वसूली पर विवाद
दुकानों से वसूली पर विवाद

Dhanbad News : बाघमारा प्रखंड की जमुआटांड़ पंचायत निवासी दलित महिला कमला देवी अपने पुश्तैनी मकान और जमीन को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं. कमला देवी का आरोप है कि बिना किसी वैधानिक बंटवारे के कुछ लोगों ने उनके पिता का इकलौता इंदिरा आवास जेसीबी से ढहा दिया और जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है.

उनके अनुसार, यह जमीन जमुआटांड़ मौजा की खाता संख्या 88 में खतियान और पंजीयन-2 के तहत उनके पिता छूनू रजवार के नाम दर्ज है. इसके बावजूद दबंग किस्म के लोग वहां ईंट, बालू और सीमेंट गिराकर बाउंड्री बनाने का कार्य करवा रहे हैं.

मंत्री के ट्वीट पर प्रशासन हरकत में

मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए कमला देवी ने राज्य सरकार को शिकायत भेजी. इसके बाद झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा ने इस प्रकरण पर ट्वीट किया और धनबाद डीसी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

मंत्री के ट्वीट के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए. बताया जा रहा है कि यह शिकायत झामुमो सोशल मीडिया प्रभारी ब्रह्मदेव पासवान की ओर से मंत्री तक पहुंचाई गई थी.

इसे भी पढ़ें-

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गिरोह ने कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है

Disha Patani House Firing: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गिरोह ने कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग

Bareilly News: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी से जुड़ी चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बरेली के सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने उनके घर के बाहर फायरिंग कर दी. हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं और दो राउंड हवाई फायरिंग भी की. राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. इस वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी गोल्डी बराड़ गिरोह ने ली है.

पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक दिशा पाटनी और उनकी बहन खुशबू पाटनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली गई

Disha Patani House Firing: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गिरोह ने कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है Bareilly News
 facebook post

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फेसबुक पर एक पोस्ट डाली गई है जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है. पोस्ट में दो लोगों—वीरेंद्र चरण और महेंद्र सरन (डेलाना)—का नाम लिखते हुए दावा किया गया है कि यह हमला उनके इशारे पर किया गया. पोस्ट में लिखा गया कि यह कार्रवाई दिशा पाटनी और उनकी बहन खुशबू द्वारा संतों और सनातन धर्म के खिलाफ कथित अपमानजनक बयानबाजी की वजह से की गई है.

संदेश में साफ तौर पर कहा गया—“यह तो ट्रेलर था, अगली बार किसी ने धर्म का अपमान किया तो घर में कोई भी सुरक्षित नहीं बचेगा.” पुलिस अब इस पोस्ट की प्रामाणिकता की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ने पहले दिन मचाया धमाका, कमाई में बनाया रिकॉर्ड

फिल्म इंडस्ट्री को भी धमकी

पोस्ट में आगे लिखा गया कि यह चेतावनी केवल पाटनी परिवार के लिए नहीं है, बल्कि फिल्म जगत से जुड़े हर उस व्यक्ति के लिए है जो भविष्य में धर्म या संतों के खिलाफ कुछ कहेगा. गिरोह ने दावा किया कि वे धर्म और समाज की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं और पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता.

विवाद की क्या है वजह?

दरअसल, जुलाई में दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य की महिलाओं और लिव-इन रिश्तों पर की गई टिप्पणियों का विरोध किया था. शुरुआत में इन बयानों को प्रेमानंद महाराज से जोड़ा गया, लेकिन बाद में खुशबू पाटनी ने एक वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी सिर्फ अनिरुद्धाचार्य महाराज की बातों को लेकर थी. इसी घटना के बाद से मामला चर्चा में है और अब यह फायरिंग उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के धमाकेदार एक्शन से फैंस उत्साहित

आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ ने मचाई सनसनी, दिवाली पर हिट होगी या फ्लॉप?

सैयारा की ब्लॉकबस्टर पर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले – जैसे अपने बच्चे की जीत देखी

रजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को एडवांस बुकिंग में पछाड़ा, 16 करोड़ की कमाई

नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान का जलवा, रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए पूरी लिस्ट

Rajasthan Group D Admit Card 2025 : ऐसे करें डाउनलोड, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

दिसंबर में परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी
दिसंबर में परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी.

Rajasthan 4th Grade Exam 2025: राजस्थान में ग्रुप D यानी 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 48,199 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. परीक्षा तीन दिन—19, 20 और 21 सितंबर 2025 को दो शिफ्ट (सुबह और शाम) में आयोजित होगी. इच्छुक अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड 12 सितंबर 2025 से आधिकारिक पोर्टल पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. लॉगिन के लिए उम्मीदवारों को अपना SSO ID इस्तेमाल करना होगा.

Rajasthan Group D Exam 2025: मुख्य जानकारी

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में निकली 1180 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती, 1.12 लाख रुपये तक वेतन, ऐसे करें आवेदन

  • कुल पद: 48,199
  • एग्जाम डेट: 19, 20 और 21 सितंबर 2025 (सुबह-शाम की शिफ्ट)
  • एडमिट कार्ड उपलब्ध: 12 सितंबर 2025 से
  • आधिकारिक पोर्टल: recruitment.rajasthan.gov.in
  • जरूरी दस्तावेज़: एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (एक महीने से पुरानी न हो)

परीक्षा हॉल में किन वस्तुओं की मनाही है

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को कुछ सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इसमें घड़ी, पेन, पानी की बोतल, पर्स, ज्योमेट्री बॉक्स, मोबाइल फोन और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं. साथ ही परीक्षार्थियों को तय समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें- SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

Rajasthan Group D Admit Card 2025: डाउनलोड करने का तरीका

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in
  2. होमपेज पर Get Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब संबंधित भर्ती (Group D) का चयन करें.
  4. अपनी Application Number और Date of Birth दर्ज करें.
  5. जानकारी सबमिट करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  6. डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 चेक करने का डायरेक्ट लिंक

इसे भी पढ़ें-

AI भी नहीं छीन सकता ये नौकरियां! यहां अब भी चलता है इंसानी दिमाग का सिक्का

AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Aaj Ka Rashifal 13 September 2025 : जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और कौन रहे सावधान

Aaj Ka Rashifal 3 November 2025
Aaj Ka Rashifal 3 November 2025

Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: शनिवार का दिन कुछ लोगों के लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा तो कुछ को सावधानी बरतनी होगी. आज कार्यक्षेत्र, धन, संबंध और स्वास्थ्य से जुड़े मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं. आइए जानते हैं 12 राशियों की विस्तृत भविष्यवाणी—

मेष

आज का दिन उत्साह और सकारात्मकता लाएगा. सुखद सूचना मिलने से मन हल्का रहेगा. नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को अवसर मिल सकता है. पैसों के मामले में सोच-समझकर कदम उठाएं. निजी रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है.

वृषभ

आज कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां जुड़ेंगी, जिससे व्यस्तता बढ़ेगी. अधूरे काम पूरे होने की संभावना है. आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर रहेगा. प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा और जीवनसाथी या साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा.

मिथुन

आपकी बोलचाल और प्रतिभा आज लोगों को प्रभावित करेगी. समाज में सम्मान बढ़ेगा. लालच से दूरी बनाए रखें, नहीं तो हानि हो सकती है. निवेश को लेकर सावधानी जरूरी है. नौकरीपेशा लोगों को काम की तारीफ मिलेगी.

कर्क

धनलाभ के योग हैं, साथ ही अचानक प्राप्ति भी संभव है. घरेलू वातावरण सुखद रहेगा. प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी. सेहत को लेकर लापरवाही न करें, खानपान पर ध्यान दें.

सिंह

भाग्य का साथ मिलेगा और नए अवसर सामने आएंगे. व्यापार में लाभ की संभावना है. समझदारी से लिए गए फैसले लाभकारी होंगे. परिवार में तालमेल बना रहेगा. कानूनी मामलों से दूरी रखना लाभदायक होगा.

कन्या

आज सतर्क रहना होगा. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और विवाद बढ़ सकता है. खर्चों पर संयम रखें. पुराने मित्र से भेंट सुखद रहेगी. घर में किसी की तबीयत खराब हो सकती है.

तुला

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. अटके हुए काम पूरे होंगे और भाग्य मजबूत रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतनवृद्धि का योग है. रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें. प्रेम संबंधों में साथी से उपहार मिलने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें-नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री, सुशीला कार्की ने संभाली कमान

वृश्चिक

ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा. कामकाज में सफलता मिलेगी. विवाहिता का दिन शुभ रहेगा. निवेश के लिए उपयुक्त समय है. बेरोजगार लोगों को नौकरी का अवसर मिल सकता है.

धनु

आज खुशी का माहौल रहेगा. अधूरे काम पूरे होंगे और लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में हल्का तनाव संभव है.

मकर

अधिक मेहनत करनी होगी लेकिन परिणाम मनोनुकूल नहीं मिल पाएंगे. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकती. व्यापारियों को नया ऑर्डर मिल सकता है. प्रेम और स्वास्थ्य दोनों में सावधानी आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली हाई कोर्ट में बम की धमकी, परिसर में हड़कंप, सुरक्षा बढ़ाई गई, देखें वीडियो

कुंभ

पिछले दिनों की तुलना में स्थिति बेहतर होगी. नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. अतिरिक्त आमदनी की संभावना है. कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी. परिवार में विवाद की आशंका है, लेकिन प्रेम जीवन सुखद रहेगा.

मीन

दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. कुछ कार्य आसानी से पूरे होंगे तो कुछ में रुकावटें आएंगी. व्यापारियों को नया अवसर मिल सकता है. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. नौकरी में सावधानी रखें और उधार देने से बचें.

👉 यह राशिफल सामान्य भविष्यवाणी है. व्यक्तिगत परिणाम आपकी कुंडली पर निर्भर करते हैं.

इसे भी पढ़ें-

दिल्ली में निकली 1180 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती, 1.12 लाख रुपये तक वेतन, ऐसे करें आवेदन

AI भी नहीं छीन सकता ये नौकरियां! यहां अब भी चलता है इंसानी दिमाग का सिक्का

AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Nepal : नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री, सुशीला कार्की ने संभाली कमान

नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री
नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री

Nepal Interim Government : नेपाल ने अपने राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिखा है. वरिष्ठ नेता सुशीला कार्की ने शुक्रवार को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में पद की शपथ दिलाई. समारोह में उपराष्ट्रपति राम सहाय यादव, प्रधान न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह रावत, सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

छह महीने में होंगे आम चुनाव

शपथ लेने के तुरंत बाद सुशीला कार्की ने आम चुनाव की तारीख घोषित करने का संकेत दिया. उनकी अध्यक्षता में हुई अंतरिम मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 4 मार्च को आम चुनाव कराने की सिफारिश की गई. राष्ट्रपति पौडेल ने साफ कहा कि नई अंतरिम सरकार को छह महीने के भीतर संसदीय चुनाव संपन्न कराना होगा. कार्की का चयन राष्ट्रपति, सैन्य अधिकारियों और युवा प्रतिनिधियों के बीच हुई व्यापक चर्चा के बाद किया गया.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली हाई कोर्ट में बम की धमकी, परिसर में हड़कंप, सुरक्षा बढ़ाई गई, देखें वीडियो

छोटे कैबिनेट की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्की जल्द ही छोटा मंत्रिमंडल बनाएंगी. मंत्रिमंडल की शुरुआती बैठक में संसद को भंग करने की सिफारिश भी की जा सकती है. राष्ट्रपति ने इस फैसले से पहले प्रमुख राजनीतिक दलों, नागरिक समाज और कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श किया था.

हिंसक प्रदर्शनों के बीच मिली जिम्मेदारी

कार्की के सामने सबसे बड़ी चुनौती देश में कानून-व्यवस्था की बहाली है. बीते रविवार से नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंधों के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं. इन आंदोलनों ने उग्र रूप ले लिया, जिसके कारण पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अचानक पद से इस्तीफा देना पड़ा.

इसे भी पढ़ें- AI वीडियो पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- किसी मां को राजनीति में घसीटना गलत

जेन जेड आंदोलन का दबाव

युवाओं द्वारा चलाए गए इस आंदोलन में भ्रष्टाचार पर रोक, पक्षपात खत्म करने और सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग उठाई गई थी. इसी दौरान हुई झड़पों में एक भारतीय नागरिक समेत कम से कम 51 लोगों की जान गई. उम्मीद जताई जा रही है कि कार्की की अगुवाई में बनी अंतरिम सरकार से नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता पर विराम लग सकेगा.

इस वजह से ओली ने दिया था इस्तीफा

इससे पहले जेन जेड समूह की ओर से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू करने के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था. प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में भ्रष्टाचार पर अंकुश, पक्षपात को समाप्त करना और सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध हटाना शामिल था. नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध के खिलाफ हाल में हुए जेन जेड प्रदर्शन में एक भारतीय नागरिक सहित कम से कम 51 लोगों की मौत हुई है. (इनपुट- भाषा)

इसे भी पढ़ें-

दिल्ली में निकली 1180 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती, 1.12 लाख रुपये तक वेतन, ऐसे करें आवेदन

AI भी नहीं छीन सकता ये नौकरियां! यहां अब भी चलता है इंसानी दिमाग का सिक्का

AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Bhagalpur News : भागलपुर में बनेगा नाला सहित दो सड़कें, 51.76 लाख से होगा निर्माण

इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब
इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब

Bhagalpur News : शहर में आवागमन को सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने दो सड़कों और एक नाले के निर्माण की योजना को मंजूरी दी है. इसके तहत मुर्तुजाचक और रघुसाह लेन में सड़क और नाले का निर्माण कराया जाएगा.

यहां होंगे निर्माण कार्य

  • मुर्तुजाचक लेन : अशोक भगत के घर से सुरेश साह के घर होते हुए रामचंद्र पोद्दार के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण होगा.
  • रघुसाह लेन : यहां पीसीसी सड़क के साथ-साथ आरसीसी नाले का भी निर्माण किया जाएगा.

51.76 लाख होगी लागत

सड़क और नाले के निर्माण पर कुल 51 लाख 76 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे. नगर निगम ने इसके लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

29 सितंबर को होगा कांट्रैक्टर का चयन

जारी निविदा के आधार पर 29 सितंबर को कांट्रैक्टर का चयन किया जाएगा. चयनित एजेंसी को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए तीन महीने की समय-सीमा दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

दिल्ली में निकली 1180 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती, 1.12 लाख रुपये तक वेतन, ऐसे करें आवेदन

AI भी नहीं छीन सकता ये नौकरियां! यहां अब भी चलता है इंसानी दिमाग का सिक्का

AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Patna
clear sky
22 ° C
22 °
22 °
32 %
3kmh
0 %
Wed
22 °
Thu
31 °
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
36 °

जरूर पढ़ें