26 February 2026, Thursday
Hindi News Blog Page 157

iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू, जानें कहां और कितने में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं

iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू
iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू

Apple India : Apple ने भारत में iPhone 17 परिवार की प्री-बुकिंग आज से शुरू कर दी है. लॉन्च रेंज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नया iPhone Air शामिल हैं. ये डिवाइस 19 सितंबर से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे.

प्री-बुकिंग कहाँ और कैसे होगी

ग्राहक Apple की आधिकारिक वेबसाइट और Apple स्टोर्स के साथ-साथ प्रमुख ऑफ़लाइन व ऑनलाइन रिटेलर्स — जैसे Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और अन्य अधिकृत पार्टनर — पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. कई रिटेलर्स ने प्री-बुकिंग विकल्प 12 सितंबर शाम 5:30 बजे से लाइव कर दिए जायेंगे.

एडवांस बुकिंग राशि (Advance)

इसे भी पढ़ें-OnePlus 12R vs Samsung Galaxy S24 FE – ₹40,000 में कौन है असली चैंपियन?

जानकारियों के अनुसार iPhone 17, iPhone Air और नए वॉच/एयरपॉड्स के लिए सामान्य अग्रिम राशि ₹2,000 रखी गई है, जबकि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के लिए अग्रिम लगभग ₹17,000 तय किया गया है. (रिटेलर-वार यह राशि थोड़ी बदल सकती है).

भारत में कीमतें (मुख्य वेरिएंट)

  • iPhone 17: 256GB ₹82,900; 512GB ₹1,02,900.
  • iPhone Air: 256GB ₹1,19,900; 512GB ₹1,39,900; 1TB ₹1,59,900.
  • iPhone 17 Pro: 256GB ₹1,34,900; 512GB ₹1,54,900; 1TB ₹1,74,900.
  • iPhone 17 Pro Max: 256GB ₹1,49,900; 512GB ₹1,69,900; 1TB ₹1,89,900; 2TB ₹2,29,900.
    ये रेट आधिकारिक लिस्टिंग और प्रमुख रिटेलर पृष्ठों पर प्रकाशित हैं.

वॉच और एयरपॉड्स की कीमतें

Apple Watch Ultra 3, Apple Watch Series 11, Watch SE 3 और AirPods Pro 3 की प्राइसिंग भी घोषित है और इन्हें प्री-बुक किया जा सकता है.(विट्ठमान रिटेल-प्राइसिंग अलग-अलग रिटेलर पर देखने को मिल सकती है).

बैंक ऑफ़र, EMI और एक्सचेंज

Apple ऑनलाइन स्टोर व साझेदारों पर नो-कॉस्ट EMI विकल्प (कुछ योजनाओं पर) और चुनिंदा कार्ड्स पर इंस्टेंट कैशबैक तक ₹5,000 जैसे ऑफ़र उपलब्ध हैं; साथ ही पुराने फोन के बदले एक्सचेंज वैल्यु के तौर पर कुछ मामलों में ₹64,000 तक का विकल्प दर्शाया जा रहा है — पर यह वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी.

इसे भी पढ़ें-Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

नोट — अंतिम पुष्टि जरूरी

कृपया ध्यान दें: कुछ ऑफ़र, अग्रिम राशियाँ और उपलब्धता रिटेलर-वार या शहर-वार अलग हो सकती हैं. खरीदने से पहले हमेशा आधिकारिक Apple पेज या चुने हुए रिटेलर की वेबसाइट/स्टोर पर अंतिम विवरण जांच लें.

इसे भी पढ़ें-

Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

WhatsApp से हो रही है जासूसी! इन खतरनाक संकेतों को पहचानें और करें बचाव

Mahindra XUV700 1.43 लाख तक सस्ता हुआ, Bolero-Thar समेत कई मॉडलों के दाम घटे

Mahindra xuv700
Mahindra xuv700

GST Impact Cars : यदि आप Mahindra XUV700 खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी अच्छा मौका मिल सकता है. नई GST दरों के लागू होते ही ऑटो बाजार में कीमतों में साफ प्रभाव दिखा और महिंद्रा ने भी अपनी कुछ लोकप्रिय गाड़ियों की कीमतें घटा दीं. बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक छुट मिली है और XUV700 के विभिन्न वेरिएंट पर खरीदारों को बड़ा फायदा मिल रहा है.

कंपनी ने XUV700 की कीमतों में कटौती की घोषणा की है और Bolero, Thar सहित अन्य मॉडल भी सस्ते हुए हैं. अब खरीदार XUV700 के कुछ वेरिएंट्स पर 88,900 रुपये से लेकर 1,43,000 रुपये तक बचत कर सकते हैं.

Mahindra XUV700 1.43 लाख तक सस्ता हुआ, Bolero-Thar समेत कई मॉडलों के दाम घटे Mahindra xuv700 variants price list
Mahindra xuv700 variants price list

किस वेरिएंट पर कितनी बचत?

  • XUV700 के कई वेरिएंट्स पर पहले कर की दरें लगभग 48% तक पहुंचती थीं जिनमें नई GST नीति के तहत इसे घटाकर 40% किया गया है. इस बदलाव का असर वेरिएंट-वार इस तरह दिखता है:
  • MX वेरिएंट पर करीब 88,900 रुपये तक की बचत.
  • AX3 वेरिएंट पर लगभग 1,06,500 रुपये की कटौती.
  • AX5 S वेरिएंट अब करीब 1,10,200 रुपये तक सस्ता हुआ है.
  • AX5 वेरिएंट पर करीब 1,18,300 रुपये की बचत मिल रही है.
  • AX7 वेरिएंट लगभग 1,31,900 रुपये तक सस्ता हुआ है.
  • टॉप-ऑफ-द-लाइन AX7 L वेरिएंट पर अधिकतम 1,43,000 रुपये तक की बचत संभावित है.

इसे भी पढ़ें- सितंबर में लॉन्च होंगी ये दमदार कारें, फीचर्स और कीमत दोनों में खुशखबरी

Bolero, XUV3XO, Thar और Scorpio पर भी कमी

XUV700 के अलावा महिंद्रा ने अन्य मॉडलों की कीमतों में भी कटौती की घोषणा की है. Bolero और Bolero Neo में अधिकतम 1.27 लाख रुपये तक कमी आई है. XUV3XO लाइन के पेट्रोल वेरिएंट लगभग 1.4 लाख रुपये सस्ते हुए हैं जबकि इसके डीजल ट्रिम्स में करीब 1.56 लाख रुपये तक की छूट देखी गई है. Thar रेंज को भी फायदा मिला है: 2WD डीजल मॉडल की कीमत लगभग 1.35 लाख रुपये घटाई गई है और 4WD डीजल मॉडल पर लगभग 1.01 लाख रुपये की कटौती आई है. Thar Roxx की कीमत में भी करीब 1.33 लाख रुपये की कमी दर्ज की गई है. साथ ही, Scorpio Classic पर तकरीबन 1.01 लाख रुपये तक की कटौती की गई है.

क्या करना चाहिए खरीदारों को?

ध्यान रहे कि बेस वेरिएंट को छोड़कर ज्यादातर ट्रिम्स एक लाख रुपये से अधिक सस्ते कर दिए गए हैं. फिलहाल महिंद्रा ने XUV700 के लिये वेरिएंट-वार नई एक्स-शोरूम कीमतों का विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किया है. इसलिए सटीक कीमतें जानने के लिए अपने नजदीकी महिंद्रा डीलर से संपर्क कर लेना बेहतर होगा.

GST स्लैब में बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगे. नए नियम के कारण बड़ी SUVs पर टैक्स 40% होगा; इससे Scorpio-N में 1.45 लाख रुपये की कटौती आई.

इसे भी पढ़ें-

मारुति सुजुकी की नई SUV का टीजर रिलीज, Creta को टक्कर देने के लिए तैयार, जानें लॉन्चिंग डेट

TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर 99,900 रुपये में भारत में लॉन्च, रेंज 158 KM

Bihar Politics : AI वीडियो पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- किसी मां को राजनीति में घसीटना गलत

दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन, कांग्रेस पर FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन, कांग्रेस पर FIR दर्ज

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में एक AI जनरेटेड वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी को लेकर उठे गाली विवाद के बीच कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो शेयर किया. इसके सामने आते ही सियासी हलचल तेज हो गई. बीजेपी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

पार्टी ने लिखा कि पहले कांग्रेस-राजद के मंच से पीएम की मां को गालियां दी गईं और अब उनका वीडियो बनाकर अपमान किया जा रहा है. बीजेपी ने सवाल किया कि कांग्रेस आखिर कितनी नीचे गिरेगी.

इसे भी पढ़ें-सीपी राधाकृष्णन देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुने गए, सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया

जनता जवाब देगी : विजय कुमार सिन्हा

बिहार कांग्रेस की ओर से जारी इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी स्वर्गीय मां जैसी दिखने वाली महिला भी नजर आती है. इस पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बिहार की परंपरा और मूल्यों से भटक चुकी है. यह मानसिकता भारतीय संस्कृति और समाज के खिलाफ है, जिसे जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. सिन्हा ने दावा किया कि लोग आगामी चुनाव में कांग्रेस को इसका कड़ा सबक सिखाएंगे.

कांग्रेस की सफाई

इधर, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने सफाई दी कि मोदी की मां सभी के लिए सम्माननीय हैं और पार्टी का मकसद उनका अपमान करना नहीं था. उन्होंने कहा कि इस वीडियो का संदेश यह है कि किसी भी चुनावी प्रचार में दिवंगत मां को शामिल नहीं करना चाहिए. किसी भी मां को राजनीति में लाना उचित नहीं है. भगत ने कहा कि कांग्रेस ने इस वीडियो के जरिए यही सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की है.

इसे भी पढ़ें-

बीजेपी को जन सुराज का समर्थन, PK बोले-कांग्रेस अभद्रता पर माफी मांगे

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

IND vs PAK: एशिया कप से पहले सलमान आगा की फिटनेस पर सवाल, अभ्यास सत्र अधूरा छोड़ भागा

अभ्यास सत्र अधूरा छोड़ भागा कप्तान
अभ्यास सत्र अधूरा छोड़ भागा कप्तान

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को होना है, लेकिन उससे पहले पाकिस्तानी खेमे से फिटनेस को लेकर खबर आई है. कप्तान सलमान अली आगा गर्दन में खिंचाव की वजह से बुधवार को टीम के अभ्यास सत्र का पूरा हिस्सा नहीं खेल पाए. आईसीसी क्रिकेट अकादमी में उन्हें पट्टी बांधे देखा गया और हल्की एक्सरसाइज करने के बाद वह आराम करने बैठ गए.

टीम अभ्यास में नजर आई कमी

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, आगा मैदान पर तो पहुंचे लेकिन उन्होंने सिर्फ शुरुआती एक्सरसाइज की. इसके बाद जब बाकी खिलाड़ी वार्म-अप और ड्रिल्स में जुटे थे, कप्तान किनारे बैठे नजर आए. तेज गेंदबाजी के दौरान उनकी असहजता साफ दिखाई दी. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यह गंभीर समस्या नहीं है और महज एहतियाती कदम के तौर पर उन्हें आराम दिया गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार को ओमान के खिलाफ अभ्यास में वह शामिल होंगे.

जीत के साथ आई थी टीम

पाकिस्तान ने हाल ही में खेली गई त्रिकोणीय टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था. फाइनल में अफगानिस्तान को 75 रन से हराकर उसने खिताब अपने नाम किया. इस प्रतियोगिता में यूएई भी शामिल था. मोहम्मद नवाज की हैट्रिक उस सीरीज का आकर्षण रही. इसी जीत के साथ पाकिस्तान ने एशिया कप में कदम रखा है.

भारत से भिड़ंत को लेकर तैयारियां

सलमान आगा ने इससे पहले कहा था कि टीम की तैयारियां एशिया कप को ध्यान में रखकर की गई थीं और अब सभी खिलाड़ी बेहतर फॉर्म में हैं. धीमी पिचों पर प्रदर्शन सुधारने के लिए पाकिस्तान ने अपने स्पिन आक्रमण को मजबूत किया है, जो त्रिकोणीय सीरीज में कारगर रहा. टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि कप्तान जल्द ही पूरी तरह फिट होकर भारत के खिलाफ अहम मैच में उतरेंगे.

ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई की टीमें शामिल हैं. फिलहाल पाकिस्तान आईसीसी रैंकिंग में आठवें स्थान पर है.

इसे भी पढ़ें-

अफगानिस्तान का विजयी आगाज, राशिद खान बोले- अभी कमी दूर करनी है

फखर और अबरार चमके, टीम ने फाइनल का टिकट कटाया

खेलों के रंग में रंगेगा भागलपुर; 13 सितंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता

आसिफ अली ने कहा अलविदा; एशिया कप 2025 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Bhagalpur News : चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

कर्मियों को मिला प्रशिक्षण
कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

Bhagalpur News : बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी तेज हो गई है. इसी क्रम में भागलपुर के इंटर स्तरीय जिला स्कूल, इंटर स्तरीय मारवाड़ी पाठशाला, सीएमएस हाई स्कूल, मुस्लिम माइनॉरिटी इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में चुनाव ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त किए जाने वाले पीठासीन पदाधिकारी, पी-1, पी-2, पी-3 समेत अन्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया.

मास्टर प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण सत्र में ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट और वीवीपैट के संचालन की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही मतदान प्रक्रिया के दौरान कर्मियों को निभाए जाने वाले दायित्वों और आवश्यक दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया.

इसे भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना; हर परिवार की महिला को मिलेगा रोजगार शुरू करने का अवसर

पटना-कोलकाता गरीब रथ अब आरा जंक्शन से होगी शुरू, देखें रूट और टाइम टेबल

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना; हर परिवार की महिला को मिलेगा रोजगार शुरू करने का अवसर

इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब
इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब

Bhagalpur News: महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है. इस योजना में वे महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं, जो अभी तक किसी स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी हैं. शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती रुचि को देखते हुए नगर निगम कार्यालयों में हेल्प डेस्क खोला गया है. योजना का संचालन ग्रामीण इलाकों में ग्रामीण विकास विभाग और जीविका करेगी, जबकि शहरों में नगर विकास एवं आवास विभाग जिम्मेदारी निभाएगा.

योजना की प्रमुख बातें

  • शुरुआती मदद के तौर पर 10 हजार रुपये की पहली किस्त दी जाएगी.
  • रोजगार शुरू होने और जरूरत पड़ने पर मूल्यांकन के आधार पर 2 लाख रुपये तक अतिरिक्त सहायता उपलब्ध होगी.

पात्रता की शर्तें

  • परिवार की परिभाषा पति-पत्नी और अविवाहित बच्चों तक सीमित.
  • जिन अविवाहित महिलाओं के माता-पिता नहीं हैं, उन्हें अलग परिवार माना जाएगा.
  • आवेदिका की उम्र 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए.
  • आवेदिका और उसका पति न तो आयकर दाता हों और न ही सरकारी सेवा (स्थायी/संविदा) में.
  • शहरी क्षेत्रों की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं लाभार्थी बन सकेंगी.

आवेदन की प्रक्रिया

योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं जीविका की वेबसाइट (www.brlps.in) पर पंजीकरण करेंगी. इसके लिए मोबाइल नंबर, आधार, बैंक खाता विवरण और चुने हुए व्यवसाय की जानकारी देनी होगी। साथ ही आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है.

इसे भी पढ़ें-

AI भी नहीं छीन सकता ये नौकरियां! यहां अब भी चलता है इंसानी दिमाग का सिक्का

AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली में निकली 1180 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती, 1.12 लाख रुपये तक वेतन, ऐसे करें आवेदन

दिल्ली में निकली 1180 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती
दिल्ली में निकली 1180 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती

Teacher Bharti 2025: दिल्ली सरकार के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (PRT) पदों पर नियुक्ति के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का एलान किया है. कुल 1180 पदों पर यह नियुक्तियां होंगी. इनमें 502 पद सामान्य वर्ग, 306 ओबीसी, 137 ईडब्ल्यूएस, 166 एससी और 69 एसटी वर्ग के लिए तय किए गए हैं.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 17 सितंबर 2025 से होगी और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर 2025 है. इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है.

आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया

  • DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें.
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • नए उम्मीदवार पहले पंजीकरण करें, जबकि पुराने उम्मीदवार सीधे लॉगिन कर सकते हैं.
  • आवेदन पत्र को सही-सही भरकर मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें.
  • शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • अंत में आवेदन की प्रति प्रिंट कर सुरक्षित रखें.

जानें, वेतनमान और चयन

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह वेतन मिलेगा. चयन की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हो सकता है.

BElEd वाले कर सक सकेंगेअप्लाई

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास की हो. साथ ही CTET (प्राइमरी लेवल) पास होना जरूरी है. इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी के पास DElEd, JBT, ETE, DIET या BElEd में से किसी एक का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है.

इसे भी पढ़ें-

AI भी नहीं छीन सकता ये नौकरियां! यहां अब भी चलता है इंसानी दिमाग का सिक्का

AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Bihar Train Update: पटना-कोलकाता गरीब रथ अब आरा जंक्शन से होगी शुरू, देखें रूट और टाइम टेबल

रील बनाते हुए ट्रेन की चपेट में आए 3 किशोर
रील बनाते हुए ट्रेन की चपेट में आए 3 किशोर(फोटो: सोशल मीडिया)

Bihar Train News: पटना-कोलकाता गरीब रथ को लेकर रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है. अब यह ट्रेन आरा जंक्शन से खुलेगी. इसके साथ ही ट्रेन नंबर 12359/60 गरीब रथ की जगह इसे 13127 और 13128 के रूप में चलाया जाएगा. यह सेवा हफ्ते में तीन दिन उपलब्ध होगी. आरा से ट्रेन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 6.30 बजे खुलेगी, जबकि कोलकाता से यह रात 8.05 बजे प्रस्थान करेगी.

लंबे समय से उठ रही थी मांग

जानकारी के अनुसार, आरा जंक्शन रेलफैन क्लब ने हाल ही में सांसद सुदामा प्रसाद और रेलवे अधिकारियों से मिलकर इस ट्रेन के आरा तक विस्तार की मांग रखी थी. इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा गया था. इसके बाद रेलवे ने यह अहम फैसला लिया. इससे आरा के साथ-साथ बक्सर और पूर्वी यूपी के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, कार्रवाई से हड़कंप

रूट और टाइमिंग का पूरा शेड्यूल

गाड़ी संख्या 13127 कोलकाता-आरा गरीब रथ एक्सप्रेस कोलकाता से रात 8.05 बजे खुलेगी और निर्धारित स्टॉपेज पर रुकते हुए सुबह 6.05 बजे पटना पहुंचेगी. यहां से 6.15 बजे प्रस्थान कर 6.30 बजे दानापुर और फिर 7.45 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी.

वहीं, आरा से चलने वाली 13128 आरा-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस शाम 6.30 बजे खुलेगी. यह 7.18 बजे दानापुर, 7.55 बजे पटना पहुंचेगी और 8.05 बजे वहां से रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.30 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

त्योहारों से पहले खास सौगात

दशहरा, दिवाली और छठ पूजा से पहले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे का यह कदम किसी तोहफे से कम नहीं है. त्योहारों के दौरान भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आरा जंक्शन से गरीब रथ ट्रेन की शुरुआत यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.

इसे भी पढ़ें-

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

नेपाल में बवाल के बीच रांची के 12 लोग फंसे, होटल में कैद लेकिन सुरक्षित

Bihar Raid: शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, कार्रवाई से हड़कंप

विजिलेंस टीम ने छापेमारी
विजिलेंस टीम ने छापेमारी

Raid In Bihar: पटना सहित कई जिलों में गुरुवार को शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक (रीजनल डिप्टी डायरेक्टर) वीरेंद्र नारायण के आवासों और कार्यालयों पर निगरानी (विजिलेंस) की टीम ने छापेमारी की. यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में की गई. छापे की कार्रवाई पटना, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर स्थित ठिकानों पर एक साथ शुरू हुई.

3 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार वीरेंद्र नारायण पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है. फिलहाल वे तिरहुत प्रमंडल में रीजनल डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और इससे पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) भी रह चुके हैं. शुरुआती जांच में उन पर करीब 3 करोड़ 75 लाख रुपये से ज्यादा की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है.

महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच

विजिलेंस की टीम ने अब तक कई दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कागजात कब्जे में लिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और जल्द ही बरामद संपत्ति और रकम का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगा. राज्य में हाल के दिनों में विजिलेंस की टीम लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है.

घर और दफ्तर की तलाशी जारी

छापेमारी के दौरान संबंधित परिसरों को चारों ओर से घेरकर आवाजाही रोक दी गई है. टीम घर के कमरों और दफ्तर में रखे हर दस्तावेज की जांच कर रही है. कीमती सामान की सूची बनाई जा रही है और घर से मिले लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को भी जब्त कर खंगाला जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, वीरेंद्र नारायण के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं. इन्हीं आरोपों की पुष्टि के बाद आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर विजिलेंस की टीम छापेमारी करने पहुंची.

इसे भी पढ़ें-

पटना से नेपाल की दूरी होगी आसान, दानापुर-जोगबनी रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत

पीएम की मां के अपमान पर आज बिहार बंद, पटना में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पढ़ाई का बहाना, आतंकी दानिश कर रहा था विस्फोटक का जखीरा तैयार, जानें अब तक की जांच

आतंकी दानिश कर रहा था विस्फोटक का जखीरा तैयार
आतंकी दानिश कर रहा था विस्फोटक का जखीरा तैयार

Ranchi Terrorist Danish: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पत्थलकुदवा इलाके में स्थित न्यू तबारक लॉज से बुधवार सुबह सुरक्षा एजेंसियों ने आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध आतंकी अशरफ दानिश को दबोचा. बताया जा रहा है कि दानिश खुद को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाला छात्र बताकर लॉज में रह रहा था. उसकी दिनचर्या इतनी सामान्य दिखती थी कि उसके साथ रहने वाले लोग भी उसकी असलियत से अनजान थे.

जांच एजेंसियों को मिला अहम सुराग

गिरफ्तारी के बाद दानिश को दिल्ली स्पेशल सेल की टीम कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले गई. शुरुआती पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह सात अन्य साथियों के साथ हथियार और विस्फोटक सामग्री इकट्ठा करने का काम कर रहा था. एजेंसियों के अनुसार यह पूरा नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से जुड़ा था और गुप्त तरीके से गतिविधियां चला रहा था.

इसे भी पढ़ें-रांची में इस्लामनगर से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, झारखंड-दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

साधारण छात्र का ये नकाब

दानिश के साथ एक दिव्यांग युवक भी उसी कमरे में रहता था. पूछताछ में उसने कहा कि उसे कभी दानिश पर शक नहीं हुआ और न ही हथियार या विस्फोटकों की जानकारी थी. लॉज के अन्य छात्रों ने भी यही बताया कि दानिश हमेशा प्रतियोगी परीक्षा की चर्चा करता और अपने परिवार की मदद करने की बात कहता था. यहां तक कि उसके कमरे में प्रतियोगिता की किताबें भी मिलीं, जिससे उसकी साजिश लंबे समय तक छिपी रही.

इसे भी पढ़ें-

नेपाल में बिगड़े हालात, स्थिरता भारत के लिए बेहद जरूरी, पीएम मोदी चिंतित

अफगानिस्तान का विजयी आगाज, राशिद खान बोले- अभी कमी दूर करनी है

Patna
clear sky
16.7 ° C
16.7 °
16.7 °
42 %
2.9kmh
0 %
Wed
16 °
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
35 °
Sun
36 °

जरूर पढ़ें