26 February 2026, Thursday
Hindi News Blog Page 159

Dhanbad Accident : लोदना में जर्जर आवास ढहा, दो बच्चों सहित तीन की मौत, 4 घायल

धनबाद के लोदना में जर्जर आवास ढहा
धनबाद के लोदना में जर्जर आवास ढहा

Dhanbad Accident : धनबाद के झरिया इलाके के लोदना आठ नंबर में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां बीसीसीएल का एक पुराना और जर्जर क्वार्टर अचानक ढह गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि तेज बारिश के दौरान कुछ बच्चे और स्थानीय लोग बारिश से बचने के लिए इस परित्यक्त मकान के अंदर चले गए थे. तभी अचानक इमारत भरभराकर गिर गई और सभी लोग मलबे के नीचे दब गए.

स्थानीय लोगों ने की बचाव की कोशिश

जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया. घायलों को पहले झरिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. बाद में चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें- कतरास में डबल ट्रेजेडी, भू-धंसान से घर ध्वस्त, सर्विस वैन 100 फीट नीचे खाई में गिरी

मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

इस हादसे में जान गंवाने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं. मृतकों की पहचान गोपाल शर्मा (25), चिराग कुमार (10) और सुषमा कुमारी (11) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक गोपाल अपनी भांजी सुषमा को लेकर बारिश से बचने के लिए क्वार्टर में गया था, लेकिन भवन गिरने से दोनों की मौत हो गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घायलों की हालत गंभीर

इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इनमें शंभु पाती, माइकल, छोटू और आकिब अंसारी शामिल हैं. सभी का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है.

विधायक ने लिया जायजा

हादसे की सूचना पाकर झरिया की विधायक रागिनी सिंह भी मौके पर पहुंचीं और घटना की पूरी जानकारी ली. मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई.

इसे भी पढ़ें-प्रेमिका का नाम हथेली पर लिख कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति दोनों झारखंड के पूर्व राज्यपाल, क्या है यह संयोग?

Draupadi Murmu and CP Radhakrishnan
द्रौपदी मुर्मू और सीपी राधाकृष्णन

CP Radhakrishnan: देश ने नया उपराष्ट्रपति चुना है. एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने विपक्षी प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराया. कुल 452 वोट राधाकृष्णन के पक्ष में पड़े, जबकि रेड्डी के लिए 300 मत आए. बहुमत के लिए आवश्यक 385 मतों को राधाकृष्णन ने 67 वोट से पार किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राधाकृष्णन को जीत पर बधाई दी.

झारखंड से जुड़ा खास नाता

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों ही पदों पर झारखंड का नाम जुड़ने के कारण यह जीत और खास हो गई है. द्रौपदी मुर्मू झारखंड की 9वीं राज्यपाल रह चुकी हैं, जबकि सीपी राधाकृष्णन ने 11वें राज्यपाल के रूप में सेवा दी.

इसे भी पढ़ें-सीपी राधाकृष्णन देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुने गए, सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया

मुर्मू ने करीब छह साल राज्यपाल के रूप में काम किया, जबकि राधाकृष्णन ने लगभग 1 साल तक झारखंड के राज्यपाल का पद संभाला. इस प्रकार झारखंड ने संवैधानिक पदों में अपनी पहचान बनाई.

राज्यपाल के रूप में कार्यकाल और फैसले

सीपी राधाकृष्णन ने 18 फरवरी 2023 को झारखंड में राज्यपाल पद ग्रहण किया. अपने कार्यकाल में उन्होंने उच्च शिक्षा और शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए कई निर्णय लिए. इसी दौरान उन्होंने चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलवाई.

उनका कार्यकाल 30 जुलाई 2024 तक चला, यानी कुल 1 साल 5 महीने और 13 दिन. इस दौरान उनके कई फैसलों को राज्य में अहम माना गया.

क्या यह सिर्फ संयोग है?

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों का झारखंड से जुड़ाव कई लोगों के लिए दिलचस्प संयोग माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषक इसे झारखंड के संवैधानिक महत्व की दिशा में एक संकेत भी बता रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

कब मुंह खोलना है और कब चुप रहना है, जानिए आचार्य चाणक्य की अनमोल सीख

पीएम मोदी के आगे नरम पड़े ट्रंप! बोले–मोदी से रिश्ते बेहद मजबूत

Ranchi News : रांची में इस्लामनगर से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, झारखंड-दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

आतंकी दानिश कर रहा था विस्फोटक का जखीरा तैयार
आतंकी दानिश कर रहा था विस्फोटक का जखीरा तैयार

Ranchi News : झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने रांची के इस्लामनगर इलाके में आज सुबह 10 सितंबर को तब्रक लॉज में छापेमारी की. कई घंटे चली इस तलाशी के दौरान पुलिस ने असहर दानिश नामक संदिग्ध को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से कई डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और एक हथियार बरामद हुआ. प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह आईएसआईएस से जुड़े होने की आशंका में है और संगठन के लिए सक्रिय था.

पलामू जिले में भी छापेमारी

सिर्फ रांची ही नहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने पलामू जिले में भी छापेमारी की. यहां से एक अन्य संदिग्ध को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है. इन कार्रवाईयों के बाद इलाके में भय और तनाव फैल गया है. स्थानीय लोग डर के मारे घरों में बंद नजर आए. सुरक्षा एजेंसियों की लगातार गश्त से यह स्पष्ट होता है कि राज्य में सक्रिय आतंकी नेटवर्क पर नजर रखी जा रही है.

गिरफ्तारी कैसे संभव हुई?

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची में आईएसआईएस का संदिग्ध असहर दानिश छिपा हुआ है. सूचना मिलने के बाद देर रात पुलिस रांची पहुंची और झारखंड एटीएस के सहयोग से तलाशी अभियान शुरू किया. तीसरे ताले पर छानबीन के दौरान पुलिस ने उसके पास से हथियार बरामद किया. इसके बाद और गहन जांच में कई डिजिटल दस्तावेज और एक लिक्विड भी मिला, जिसे संभावित विस्फोटक माना जा रहा है.

दानिश का जानें पिछला रिकॉर्ड, पूछताछ जारी

इसे भी पढ़ें-नेपाल में बिगड़े हालात, स्थिरता भारत के लिए बेहद जरूरी, पीएम मोदी चिंतित

दानिश बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है. दिल्ली में उसके खिलाफ पहले से ही एक मामला दर्ज था. स्पेशल सेल लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. अब उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ से उसके नेटवर्क और गतिविधियों की महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.

झारखंड में ISIS कनेक्शन

झारखंड में पहले भी समय-समय पर आईएसआईएस से जुड़े मामले सामने आए हैं. हाल के वर्षों में एटीएस ने 5 से 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने कबूल किया कि वे संगठन के लिए सक्रिय थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. इस गिरफ्तारी से राज्य में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ गई है.

इलाके में तनाव भरी रही स्थिति तनाव

इस्लामनगर में तलाशी के दौरान इलाके की स्थिति तनावपूर्ण रही. लोग भयभीत दिखे क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों की गश्त लगातार जारी थी और लॉज के अंदर तलाशी कई घंटे तक चली. स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता रखी जा रही है.

नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस अब दानिश के साथ-साथ उसके नेटवर्क का पता लगाने के लिए लगातार पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ से यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि वह कब से संगठन में था और किस प्रकार की योजनाओं में शामिल था. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

अफगानिस्तान का विजयी आगाज, राशिद खान बोले- अभी कमी दूर करनी है

Asia Cup 2025: अफगानिस्तान का विजयी आगाज, राशिद खान बोले- अभी कमी दूर करनी है

अफगानिस्तान का विजयी आगाज
अफगानिस्तान का विजयी आगाज

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला अफगानिस्तान ने जोरदार अंदाज़ में अपने नाम किया. अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगान टीम ने हांगकांग को 94 रन से हराकर टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 188 रन बनाए. इस स्कोर तक पहुंचाने में सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह उमरजई की तूफानी पारियों का अहम योगदान रहा. जवाब में हांगकांग की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 9 विकेट पर सिर्फ 94 रन ही बना सकी.

राशिद ने कहा-हमारे लिए यह अच्छा मुकाबला रहा

जीत के बाद कप्तान राशिद खान बेहद खुश नजर आए, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि स्कोरकार्ड जितना आसान दिख रहा है, मैच उतना आसान नहीं था. उन्होंने माना कि अफगानिस्तान के लिए शुरुआती विकेट गंवाना चिंता का विषय बना हुआ है और इस पर काम करना होगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टीम कॉम्बिनेशन तय करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता है, खासकर तब जब मुजीब उर रहमान जैसे खिलाड़ी को बाहर बैठाना पड़े.

राशिद ने कहा, “हमारे लिए यह अच्छा मुकाबला रहा. रन बनाना हमेशा आत्मविश्वास बढ़ाता है. लेकिन शुरुआती विकेट खोने की समस्या लगातार बनी हुई है, जिस पर ध्यान देना होगा. डेथ ओवर्स में उमरजई की बल्लेबाजी शानदार रही. हमारे पास बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं जो विपक्षी बल्लेबाजों को दबाव में डालते हैं. हमें लक्ष्य का पीछा करते हुए भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा. टीम का संतुलन बनाए रखना आसान नहीं है, लेकिन हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं.”

अफगानिस्तान की पारी में उमरजई का तूफान

15 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 110/4 था और ऐसा लग रहा था कि हांगकांग टीम मैच में वापसी कर लेगी. लेकिन इसके बाद खेल का पासा पलट गया. सेदिकुल्लाह अटल को हांगकांग ने कई मौके दिए, जिनका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और अतीक इकबाल के एक ओवर में 25 रन ठोक डाले.

अजमतुल्लाह उमरजई ने भी मैदान पर आतिशी बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों पर अपना पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया. 19वें ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर उन्होंने दर्शकों को रोमांचित कर दिया. आयुष शुक्ला के एक ओवर में उन्होंने 24 रन बटोरे.

उनकी 53 रन की पारी और अटल की धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत अंतिम पांच ओवरों में अफगानिस्तान ने 78 रन ठोक दिए और स्कोर 188/6 तक पहुंचा दिया. गेंदबाजी में भी उमरजई ने कमाल दिखाया और 2 ओवर में महज 4 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

इसे भी पढ़ें-फखर और अबरार चमके, टीम ने फाइनल का टिकट कटाया

हांगकांग कप्तान ने माना-अफगानिस्तान का स्कोर उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा था

मैच के बाद हांगकांग के कप्तान यासिम मुर्तजा ने माना कि अफगानिस्तान का स्कोर उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा था. उन्होंने कहा, “हम सोच रहे थे कि वे 150 तक रुक जाएंगे, लेकिन आखिर में उन्होंने 188 बना डाले. उमरजई की बल्लेबाजी ने मैच पलट दिया. हमारे पास कुछ सकारात्मक चीजें रहीं, जैसे बाबर की पारी और हमारे स्पिनरों की गेंदबाजी. लेकिन अभी भी हमें कई क्षेत्रों में सुधार करना होगा.”

हांगकांग की कमजोर बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही. बाबर हयात ने जरूर 39 रन बनाए, लेकिन उन्हें कोई और बल्लेबाज साथ नहीं दे सका. कप्तान यासिम मुर्तजा ने 16 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 94 रन ही बना सकी.

अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजों का प्रदर्शन भी शानदार रहा. गुलबदिन नायब ने दो विकेट लिए और सिर्फ आठ रन दिए. फजलहक फारूकी ने भी दो सफलताएँ हासिल कीं. कप्तान राशिद खान, नूर अहमद और उमरजई को एक-एक विकेट मिला. इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में अपने इरादे साफ कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें-

खेलों के रंग में रंगेगा भागलपुर; 13 सितंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता

आसिफ अली ने कहा अलविदा; एशिया कप 2025 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

शुभमन गिल बने टीम इंडिया के उप-कप्तान, इस खिलाड़ी का कटा पत्ता

Nepal Crisis : नेपाल में बिगड़े हालात, स्थिरता भारत के लिए बेहद जरूरी, पीएम मोदी चिंतित

नेपाल में बिगड़े हालात
नेपाल में बिगड़े हालात

Nepal Crisis : नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल ने हिंसक रूप ले लिया है. मंगलवार को गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल के घर पर हमला कर दिया और वहां आगजनी कर दी. हादसे में उनकी पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार झुलस गईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी जान चली गई. इस घटना के बाद पूरे देश में तनाव और बढ़ गया.

इस्तीफे पर मजबूर हुए ओली

तेजी से बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से हटने का फैसला कर लिया. छात्रों की अगुवाई वाला Gen Z आंदोलन अब सड़कों पर हिंसा में बदल चुका है. काठमांडू समेत कई शहरों में सरकारी दफ्तरों, नेताओं के आवास और संसद भवन तक को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया. अराजक स्थिति से सरकार पूरी तरह कमजोर पड़ गई.

इसे भी पढ़ें-सीपी राधाकृष्णन देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुने गए, सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया

भारत की प्रतिक्रिया और मोदी का संदेश

नेपाल की स्थिति पर भारत ने चिंता जताई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नेपाल में हो रही हिंसा बेहद पीड़ादायक है और इसमें कई युवाओं की मौत ने दिल को झकझोर दिया है. उन्होंने कहा कि नेपाल की स्थिरता भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. मोदी ने वहां के लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील भी की.

पाल की अशांति को लेकर चिंता

भारत के कई पूर्व राजनयिकों ने भी नेपाल की अशांति को लेकर चिंता जाहिर की. उनका कहना है कि पड़ोसी देश में जारी यह संकट भारत की सुरक्षा और रणनीतिक हितों से जुड़ा हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि नेपाल में स्थिरता और शांति केवल वहां की राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया के लिए निर्णायक महत्व रखती है.

इसे भी पढ़ें-

कब मुंह खोलना है और कब चुप रहना है, जानिए आचार्य चाणक्य की अनमोल सीख

पीएम मोदी के आगे नरम पड़े ट्रंप! बोले–मोदी से रिश्ते बेहद मजबूत

Viral Video: सड़क पर क्रैश होते विमान का डरावना वीडियो वायरल, गाड़ियां उड़ती हुई दिखाई दीं

सड़क पर क्रैश होते विमान का डरावना वीडियो
सड़क पर क्रैश होते विमान का डरावना वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसमें एक विमान सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होता दिखाई दे रहा है. वीडियो के दृश्य इतने भयानक हैं कि देखने वाले भी सकते में हैं.

वीडियो का मंजर(Viral Video)

वीडियो में विमान लैंडिंग की तैयारी कर रहा है, लेकिन इसके एक इंजन में आग लगी हुई है. नीचे सड़क पर वाहन चल रहे हैं और अचानक विमान सड़क पर गिर जाता है. इस टकराव से कई गाड़ियाँ पलट जाती हैं और विमान थोड़ी दूरी तय करने के बाद रुकता है. इस दृश्य ने इंटरनेट पर लोगों को झकझोर दिया है.

इसे भी पढ़ें-नाग की तड़पती मौत और नागिन का गम, भावुक कर देने वाला वीडियो

असली या नकली?

कई यूजर्स का मानना है कि यह वीडियो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाया गया है. वीडियो पोस्ट करने वाले ने लिखा कि यह केवल कल्पना के लिए बनाया गया है, ताकि लोग यह सोच सकें कि अगर कोई विमान सड़कों पर गिरता तो दृश्य कैसा होता. सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर चौंक रहे हैं और कई ने इस पर अपने विचार साझा किए हैं.

यूजर्स की प्रतिक्रिया

वीडियो के बारे में लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ ने लिखा कि यह असली लग रहा है, जबकि कई ने साफ कहा कि यह AI-जेनरेटेड विज़ुअल है. वीडियो ने दर्शकों में डर और हैरानी दोनों पैदा कर दी है.

इसे भी पढ़ें-

कमजोर दिल वालों के लिए खतरनाक, चूजे के रक्षक बाज ने सांप को किया बेबस

इंडिया में यहां पानी में दौड़ती हैं ट्रेनें, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे

सांडों की भिड़ंत में उड़ी ‘पापा की परी’! स्कूटी समेत हवा में उछली लड़की

AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

ChatGPT से भूलकर भी न पूछें ये 10 सवाल, वरना पड़ सकता है पछताना!

Vice President Election Result: सीपी राधाकृष्णन देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुने गए, सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया

सीपी राधाकृष्णन देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुने गए
सीपी राधाकृष्णन देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुने गए.(फोटो क्रेडिट: DDNews)

Vice President Election Result: भारत के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हो गया है और भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुने गए हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराया. इस चुनाव में निर्वाचक मंडल के 781 सदस्यों में से 767 ने मतदान किया, जिनमें से एक डाक मतपत्र था. मतदान प्रक्रिया मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे समाप्त हुई.

मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत 760 से अधिक सांसदों ने हिस्सा लिया.

कितने सदस्यों ने डाला वोट

राज्यसभा के 233 निर्वाचित और 12 मनोनीत सदस्य, लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य इस चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं. मौजूदा समय में पांच राज्यसभा और एक लोकसभा सीट खाली होने के कारण कुल 781 सदस्य मतदान के पात्र थे, जिनमें से 767 ने हिस्सा लिया. इनमें से 15 वोट अमान्य घोषित किए गए.

पीएम मोदी ने दी बधाई

जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी. उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि राधाकृष्णन का जीवन समाज सेवा और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने में बीता है और उपराष्ट्रपति के रूप में वे संवैधानिक मूल्यों और संसदीय संवाद को और मजबूत करेंगे.

किन पार्टियों ने दूरी बनाई

चुनाव प्रक्रिया से कई दलों ने दूरी बनाए रखी. बीजू जनता दल (बीजद), भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया.

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?

चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन (67 वर्ष) का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में हुआ. बचपन से ही वे आरएसएस और जनसंघ से जुड़े रहे. उन्होंने व्यवसाय प्रबंधन में स्नातक की डिग्री ली और 16 साल की उम्र में आरएसएस स्वयंसेवक के रूप में काम शुरू किया.

राधाकृष्णन ने 1998 और 1999 में कोयंबटूर से लगातार दो बार लोकसभा चुनाव जीते. हालांकि बाद में वे तीन चुनाव हार गए. तमिलनाडु में सभी राजनीतिक दलों में उनका सम्मान है और इसी कारण उन्हें भाजपा ने कई राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया. वे ओबीसी समुदाय से आते हैं और समर्थक उन्हें अक्सर ‘तमिलनाडु का मोदी’ कहते हैं.

राज्यपाल के रूप में कार्यकाल

31 जुलाई 2024 को राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली थी. इससे पहले वे डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल रहे. इसी दौरान उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया. अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद वे लगातार तमिलनाडु से जुड़े रहे और कई कार्यक्रमों में भाग लेते रहे.

राजनीति और संगठनात्मक यात्रा

राधाकृष्णन 1974 में जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी में शामिल हुए और 1996 में भाजपा की तमिलनाडु इकाई के सचिव बने. सांसद रहते हुए उन्होंने कई संसदीय समितियों में अध्यक्ष और सदस्य के तौर पर भूमिका निभाई. 2004 से 2007 के बीच वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे और इस दौरान उन्होंने 19,000 किलोमीटर की ‘रथ यात्रा’ निकाली, जो 93 दिनों तक चली.

खेलों से भी रहा लगाव, टेबल टेनिस में कॉलेज चैंपियन

राजनीति से पहले राधाकृष्णन खेलों में भी सक्रिय रहे. वे कॉलेज स्तर पर टेबल टेनिस चैंपियन और लंबे दूरी के धावक भी रहे. माना जाता है कि 2004 में द्रमुक द्वारा एनडीए से नाता तोड़ने के बाद भाजपा के लिए नए गठबंधन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही.

इसे भी पढ़ें-

कब मुंह खोलना है और कब चुप रहना है, जानिए आचार्य चाणक्य की अनमोल सीख

पीएम मोदी के आगे नरम पड़े ट्रंप! बोले–मोदी से रिश्ते बेहद मजबूत

Bhagalpur News : भागलपुर में 2678 मतदान केंद्र, विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

Bhagalpur News : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन, भागलपुर में विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत और नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

मतदान केंद्रों की मैपिंग

डीएम ने निर्देश दिया कि 10 सितंबर तक भेद्यता और क्रिटिकल आधार पर सभी मतदान केंद्रों की मैपिंग पूरी कर ली जाए. जिले में कुल 2678 मतदान केंद्र 1288 भवनों में स्थापित हैं.

  • एक मतदान केंद्र वाले भवन – 389
  • दो मतदान केंद्र वाले भवन – 587
  • तीन मतदान केंद्र वाले भवन – 178
  • चार मतदान केंद्र वाले भवन – 100
  • पाँच मतदान केंद्र वाले भवन – 23
  • छह मतदान केंद्र वाले भवन – 11

मतदान केंद्रों की संख्या के हिसाब से पुलिस बल की तैनाती भी तय की गई है.

सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियां

  • जिले में 72 SST, 23 FST और 295 सेक्टर ऑफिसर की प्रतिनियुक्ति की गई है.
  • 5 EVM डिस्पैच सेंटर और 2 काउंटिंग स्थल बनाने पर विचार किया जा रहा है.

अपराधियों पर शिकंजा कसने और विधि-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए कई सख्त निर्देश दिए गए. इनमें शामिल हैं:

  • थाना स्तर पर बाउंड डाउन की कार्रवाई तेज करना.
  • कुख्यात अपराधियों पर सीसीए के तहत क्षेत्र बदर का प्रस्ताव भेजना.
  • गैर-जमानती वारंट का त्वरित निष्पादन.
  • सांप्रदायिक, जातीय विवाद, नशाखोरी और अवैध शराब से जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करना.
  • अवैध हथियार रखने वालों के लाइसेंस रद्द कराना और दुकानों की सघन जांच.
  • सभी रूटों पर वाहन चेकिंग, अंतर जिला और अंतर राज्य बॉर्डर पर कड़ी निगरानी.
  • सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई.
  • होटलों की जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर.

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-

फोरलेन सड़क से बदल जाएगी भागलपुर-नवगछिया की तस्वीर, DPR विभाग को सौंपा गया

भागलपुर DM ने आदि कर्मयोगी अभियान की जिला कार्यशाला का किया शुभारंभ

Bhagalpur News : भागलपुर DM की देखरेख में 9 माह की बच्ची को मिला नया आशियाना

भागलपुर डीएम
9 माह की बच्ची को मिला नया आशियाना

Bhagalpur News : भागलपुर जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को एक विशेष दत्तक ग्रहण मामले की सुनवाई कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया. उन्होंने 9 माह की उस बालिका को, जिसे परित्यक्त अवस्था में रेस्क्यू कर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान भागलपुर में रखा गया था, औपचारिक रूप से गोवा के दत्तक ग्राही माता-पिता को गोद सौंपा.

डीएम ने इस अवसर पर दत्तक माता-पिता को बालिका के सर्वांगीण विकास और देखभाल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी.
कार्यक्रम में सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई भागलपुर श्रीमती बेबी रानी भी मौजूद रहीं.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर DM ने आदि कर्मयोगी अभियान की जिला कार्यशाला का किया शुभारंभ

फोरलेन सड़क से बदल जाएगी भागलपुर-नवगछिया की तस्वीर, DPR विभाग को सौंपा गया

Bhagalpur News: फोरलेन सड़क से बदल जाएगी भागलपुर-नवगछिया की तस्वीर, DPR विभाग को सौंपा गया

NH
भागलपुर बाइपास NH में होगा शामिल

Bhagalpur News: भागलपुर और नवगछिया के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए बनने वाली नवगछिया-चौधरीडीह फोरलेन सड़क परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है. एजेंसी ने पहले चरण की सड़क का डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) विभाग को सौंप दिया है.

इस परियोजना के तहत सड़क का निर्माण दो चरणों में होगा—

पहला चरण: नवगछिया जीरोमाइल से बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मोड़ तक (लगभग 10 किमी)

दूसरा चरण: बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मोड़ से चौधरीडीह तक

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं

फ्लाइओवर: जीरोमाइल के पास 1600 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा नया फ्लाइओवर बनेगा. यह पहले से बने फ्लाइओवर के समानांतर होगा, जिससे टू-लेन के स्थान पर फोरलेन फ्लाइओवर की सुविधा मिलेगी.

रेल ओवर ब्रिज (ROB): गोपालपुर के पास पहले से मौजूद आरओबी के बगल में एक और नया आरओबी (60 मीटर लंबा, 10 मीटर चौड़ा) तैयार होगा.

व्हीकल अंडरपास (VUP): सेंट टेरेसा स्कूल, हवाई अड्डा, जाह्नवी चौक और तेतरी के पास व्हीकल अंडरपास बनाए जाएंगे.

छोटे ब्रिज: बाइपास मार्ग पर दो छोटे ब्रिज भी शामिल होंगे.

सड़क की चौड़ाई और लागत

  • नवगछिया जीरोमाइल से भागलपुर जिच्छो बाइपास तक 14.130 किमी लंबी और 22 मीटर (75 फीट) चौड़ी फोरलेन सड़क का निर्माण होगा.
  • फिलहाल सड़क की चौड़ाई सिर्फ 10 मीटर (33 फीट) है.
  • इस परियोजना पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी.
  • कनेक्टिविटी का फायदा

फोरलेन सड़क बनने के बाद इसका जुड़ाव नवगछिया की ओर एनएच-31 से और भागलपुर की तरफ मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीन फील्ड हाइवे व हंसडीहा फोरलेन से होगा. साथ ही, यह सड़क सीधे समानांतर फोरलेन गंगा ब्रिज से भी जुड़ेगी.

विभागीय प्रतिक्रिया

एनएच के अभियंता ने बताया कि डीपीआर का अध्ययन किया जा रहा है. त्रुटिहीन पाए जाने पर इसे अंतिम स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर DM ने आदि कर्मयोगी अभियान की जिला कार्यशाला का किया शुभारंभ

Patna
clear sky
14.5 ° C
14.5 °
14.5 °
42 %
2.1kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
35 °

जरूर पढ़ें