26 February 2026, Thursday
Hindi News Blog Page 160

Chakravyuh Operation: चाईबासा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर

टीएसपीसी का इनामी नक्सली ढेर
टीएसपीसी का इनामी नक्सली ढेर.(सांकेतिक तस्वीर)

Encounter News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई. गोइलकेरा थाना क्षेत्र की बुर्जुवा पहाड़ी पर हुई इस कार्रवाई में 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली अमित हांसदा मारा गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान नक्सली का शव बरामद हुआ है. मौके से एक SLR राइफल और कई अन्य हथियार भी जब्त किए गए.

माओवादी संगठन का सक्रिय चेहरा था हांसदा

कोल्हान रेंज के डीआईजी नुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि ढेर हुआ नक्सली अमित हांसदा उर्फ अप्टन, भाकपा (माओवादी) का स्वयंभू जोनल कमांडर था. लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था. फिलहाल इलाके में जवानों का सर्च अभियान जारी है ताकि अन्य नक्सलियों के ठिकानों तक पहुंचा जा सके.

जवानों की दबिश से जंगल में भागे उग्रवादी

सूत्रों के मुताबिक, गोइलकेरा क्षेत्र के रेलापारल इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सुबह-सुबह अभियान छेड़ा. करीब 6 बजे शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबल भारी पड़े. इसी बीच कई नक्सली जान बचाकर घने जंगलों की ओर भाग निकले. पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी तेज कर दी है.

इसे भी पढ़ें-

पटना से नेपाल की दूरी होगी आसान, दानापुर-जोगबनी रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत

 टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ने पहले दिन मचाया धमाका, कमाई में बनाया रिकॉर्ड

Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ने पहले दिन मचाया धमाका, कमाई में बनाया रिकॉर्ड

कमाई में बनाया रिकॉर्ड
कमाई में बनाया रिकॉर्ड

Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा बागी 4 5 सितंबर को सिनेमाघरों में आई. फिल्म ने रिलीज के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींचा. इसकी सीधी टक्कर विवेक अग्निहोत्री की राजनीतिक फिल्म द बंगाल फाइल्स से रही. सोशल मीडिया पर फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 12 करोड़ की कमाई कर दर्शकों को खुश किया.

पहले दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन

टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा और संजय दत्त की फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. रिपोर्ट्स के अनुसार, A सर्टिफिकेट के बावजूद फिल्म ने वर्ल्डवाइड 17.15 करोड़ की कमाई की. भारत में नेट कलेक्शन 12 करोड़ रहा, वहीं विदेशों से 3 करोड़ की कमाई हुई. कुल भारत में ग्रॉस कमाई 14.15 करोड़ रही.

ओपनिंग के रिकॉर्ड में बागी 4 का स्थान

बागी 4 ने टाइगर श्रॉफ के करियर में शानदार शुरुआत की. यह उनकी पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई. इसने बागी (11.94 करोड़) और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (12.06 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया.

टाइगर श्रॉफ की टॉप ओपनिंग फिल्मों की सूची

वॉर (2019): 53.35 करोड़

बागी 2 (2018): 25.10 करोड़

बागी 3 (2020): 17.50 करोड़

बड़े मियां छोटे मियां (2024): 16.07 करोड़

बागी 4 (2025): 13.20 करोड़

फिल्म का मिजाज और स्टार कास्ट

बागी 4 में एक्शन, ड्रामा और इमोशन का संतुलित मिश्रण है. दर्शक टाइगर श्रॉफ के दमदार स्टंट और संजय दत्त के खतरनाक अंदाज का आनंद ले सकते हैं. फिल्म में हरनाज़ संधू, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और सोनम बाजवा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. बागी सीरीज हमेशा से ही दर्शकों को हाई-एड्रेनालाईन एक्शन का अनुभव देती रही है.

इसे भी पढ़ें-

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के धमाकेदार एक्शन से फैंस उत्साहित

आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ ने मचाई सनसनी, दिवाली पर हिट होगी या फ्लॉप?

सैयारा की ब्लॉकबस्टर पर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले – जैसे अपने बच्चे की जीत देखी

रजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को एडवांस बुकिंग में पछाड़ा, 16 करोड़ की कमाई

नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान का जलवा, रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए पूरी लिस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नरम रुख अपनाया, पीएम मोदी ने भी जताया दोस्ताना धन्यवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

PM Modi praised Donald Trump : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ भारत के मजबूत संबंधों पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक्स पर लिखा कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सकारात्मक भावनाओं और दृष्टिकोण की सराहना करते हैं. पीएम ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापक और स्थायी रणनीतिक साझेदारी है, जो दोनों देशों के लिए लाभकारी और भविष्य उन्मुख है. उन्होंने ट्रंप का तहे दिल से धन्यवाद किया और उनके प्रति मित्रभावना व्यक्त की.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया भरोसेमंद संबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ‘विशेष संबंध’ हैं और इसमें चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है. ट्रंप ने कहा, “मैं हमेशा प्रधानमंत्री मोदी का मित्र रहूंगा. वह प्रभावशाली और कुशल प्रधानमंत्री हैं. फिलहाल कुछ फैसले मुझे पसंद नहीं आए, लेकिन हमारे देशों के बीच संबंध मजबूत हैं. कभी-कभी छोटे मतभेद दिखते हैं.”

दोनों देशों के रिश्ते बने मजबूत और सकारात्मक

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि भारत और अमेरिका के संबंध स्थायी और सकारात्मक हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य में यह साझेदारी और भी मजबूती से आगे बढ़ेगी. पीएम मोदी ने भी अपने संदेश में इन रिश्तों की मजबूती और निरंतर सकारात्मक दिशा की ओर ध्यान आकर्षित किया.

इसे भी पढ़ें-

इंडिया माफी मांगेगा और करेगा समझौता – बड़बोलेपन में ट्रंप को भी पीछे छोड़ गए मंत्री लुटनिक

पीएम मोदी के आगे नरम पड़े ट्रंप! बोले–मोदी से रिश्ते बेहद मजबूत

Donald Trump U-Turn : पीएम मोदी के आगे नरम पड़े ट्रंप! बोले–मोदी से रिश्ते बेहद मजबूत

ट्रंप का ऐलान‍!
ट्रंप का ऐलान‍!

Donald Trump take U-Turn on PM Modi :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दिए अपने बयान से पलटी मार ली है. दरअसल, ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा था कि अमेरिका भारत और रूस को चीन के हाथों खो चुका है. इस टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सफाई दी और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों को “बेहतरीन” बताया.

पहले बयान से मचा हड़कंप

ट्रंप ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ नजर आ रहे थे. इसके साथ उन्होंने लिखा था – “लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हवाले कर दिया है. उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो.” इस बयान ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी थी.

इसे भी पढ़ें-इंडिया माफी मांगेगा और करेगा समझौता – बड़बोलेपन में ट्रंप को भी पीछे छोड़ गए मंत्री लुटनिक

फिर बदला सुर

अपने ही पोस्ट पर सवाल पूछे जाने पर ट्रंप ने तुरंत रुख बदलते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अमेरिका ने भारत को खो दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी से उनकी “बहुत अच्छी बनती है” और हाल की मुलाकात को सकारात्मक बताया.

रूस से तेल खरीद पर खटास

ट्रंप ने हालांकि यह साफ किया कि अमेरिका भारत की रूस से बढ़ती तेल खरीद को लेकर नाखुश है. उनका कहना था कि यूक्रेन युद्ध से पहले भारत रूस से बहुत कम तेल लेता था, लेकिन अब यह आयात कई गुना बढ़ चुका है. इसी कारण अमेरिका ने भारत पर 50% तक का आयात शुल्क लगाया है.

मोदी के साथ अच्छे संबंधों पर जोर

नाराज़गी जताने के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके व्यक्तिगत रिश्ते बेहद अच्छे हैं. उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में मोदी अमेरिका दौरे पर आए थे और उस दौरान दोनों नेताओं की बातचीत बेहद सकारात्मक माहौल में हुई थी.

इसे भी पढ़ें-

बलूचिस्तान रैली पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत और कई घायल

बलूचिस्तान रैली पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत और कई घायल

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Chanakya Niti: कब मुंह खोलना है और कब चुप रहना है, जानिए आचार्य चाणक्य की अनमोल सीख

जानिए आचार्य चाणक्य की अनमोल सीख
जानिए आचार्य चाणक्य की अनमोल सीख

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य न सिर्फ राजनीति और रणनीति के माहिर थे, बल्कि जीवन प्रबंधन की गहरी समझ भी रखते थे. उनकी नीतियां आज भी इंसान के सोचने का तरीका और जीवन जीने की शैली बदल देती हैं. उनका कहना था कि जुबान इंसान की सबसे बड़ी ताकत भी है और सबसे बड़ी कमजोरी भी. इसलिए यह समझना बेहद जरूरी है कि किस वक्त बोलना है और कब खामोश रहना ही बेहतर है. सही समय पर बोले गए शब्द इंसान की तकदीर बदल सकते हैं, जबकि गलत मौके पर कही बात रिश्तों और सम्मान दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है.

शब्दों की ताकत को समझें

चाणक्य के अनुसार इंसान के शब्द उसकी पहचान बनाते हैं. अगर बोलचाल में मिठास होगी तो लोग आकर्षित होंगे, लेकिन कटु वाणी से अच्छे रिश्ते भी टूट सकते हैं. इसलिए हर शब्द सोच-समझकर कहना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें-मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड घर पर बनाइए, मिनटों में तैयार हो जाएगी चटपटी रगड़ा चाट

कब जरूरी है आवाज उठाना

चुप रहना हमेशा समझदारी नहीं होता. चाणक्य नीति कहती है कि अन्याय, बुराई और सच छिपाने के हालात में इंसान को अपनी बात रखनी चाहिए. सही समय पर बोला गया सच न सिर्फ इज्जत दिलाता है बल्कि आपकी छवि को मजबूत बनाता है.

कब खामोशी है सबसे बड़ा जवाब

हर स्थिति में बोलना सही नहीं होता. चाणक्य कहते हैं कि गुस्से के समय, विवाद की स्थिति में या जब सामने वाला सुनने के लिए तैयार न हो, तब चुप रहना ही बेहतर है. ऐसी खामोशी से अनावश्यक टकराव से बचा जा सकता है और धैर्य की परीक्षा भी मजबूत होती है.

इसे भी पढ़ें-

हार्ट अटैक आने से 10 साल पहले मिलते हैं ये संकेत, पहचानकर बच सकती है जान

AI सेहत के लिए कितना सुरक्षित? जानें कैसे चैटबॉट्स बन सकते हैं मेंटल हेल्थ का खतरा

Lipstick Reuse Hacks DIY: लिपस्टिक का दोबारा इस्तेमाल ऐसे करें कि सब पूछें ‘कौन-सा प्रोडक्ट है?’

Men’s Grooming Tips: महंगे कपड़े पहनकर भी लगते हो सस्ते? जानिए क्यों

Viral Video: नाग की तड़पती मौत और नागिन का गम, भावुक कर देने वाला वीडियो

भावुक कर देने वाला वीडियो
भावुक कर देने वाला वीडियो

Viral Video: कहा जाता है कि प्यार केवल इंसानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जीव-जंतु भी अपने साथी के प्रति गहरे जुड़ाव रखते हैं. जब किसी का साथ छूट जाता है तो उसका दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाग की मौत हो जाती है और उसके पास बैठी नागिन उसे देखती रह जाती है. यह दृश्य लोगों को गहराई से झकझोर रहा है.

नाग की मौत, नागिन का दर्द

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक नाग तड़पते हुए दम तोड़ देता है. उसके पास खड़ी नागिन फन फैलाकर केवल उसे देखती रहती है. मानो अपने साथी को खोने का दर्द उसकी आंखों से साफ झलक रहा हो. यह नजारा देखकर लोग बेहद भावुक हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-पंजाब में 37 साल बाद सबसे विनाशकारी बाढ़, 30 से अधिक मौतें और लाखों प्रभावित

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के रामपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष दानिश गुल जुनैद ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा– “शिवपुरी: नाग की मौत के बाद भी पास बैठी रही नागिन. नरवर के ग्राम छतरी की घटना, सर्पमित्र का कहना है कि यह जोड़ा करीब 17 साल से साथ था.” इस वीडियो को देखकर लोग अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा– “किसी अपने को खोने का दर्द हर किसी के लिए असहनीय होता है.” वहीं, दूसरे ने कहा– “प्यार केवल इंसानों में ही नहीं होता, जानवर भी अपने साथी को खोने का गम गहराई से महसूस करते हैं.” कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि नागिन शायद अपने नाग की मौत का बदला लेने का इरादा रखती होगी.

इसे भी पढ़ें-

कमजोर दिल वालों के लिए खतरनाक, चूजे के रक्षक बाज ने सांप को किया बेबस

इंडिया में यहां पानी में दौड़ती हैं ट्रेनें, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे

सांडों की भिड़ंत में उड़ी ‘पापा की परी’! स्कूटी समेत हवा में उछली लड़की

AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

ChatGPT से भूलकर भी न पूछें ये 10 सवाल, वरना पड़ सकता है पछताना!

Aaj ka Mausam : 7 दिन तक बरसेंगे बादल, IMD ने यूपी–एमपी समेत कई राज्यों में जारी किया अलर्ट

यूपी–एमपी समेत कई राज्यों में जारी किया अलर्ट
यूपी–एमपी समेत कई राज्यों में जारी किया अलर्ट

Aaj ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते देशभर में मौसम के बड़े बदलाव का पूर्वानुमान दिया है. विभाग का कहना है कि 6 से 7 सितंबर के बीच गुजरात के कई इलाकों में तेज से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. खासकर सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में 30 सेंटीमीटर तक वर्षा का अनुमान है. इसी तरह 6 सितंबर को पूर्वी राजस्थान और 7 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है.

उत्तर भारत में फिर सक्रिय होगा मॉनसून

पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 और 7 सितंबर को उत्तराखंड, 8 और 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और 8 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है. 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में झमाझम बारिश के आसार हैं. पंजाब में 10 सितंबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10–11 सितंबर को बादल जमकर बरस सकते हैं. मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान कई इलाकों में गरज, बिजली और तेज हवाएं भी चलेंगी.

इसे भी पढ़ें-इंडिया माफी मांगेगा और करेगा समझौता – बड़बोलेपन में ट्रंप को भी पीछे छोड़ गए मंत्री लुटनिक

मध्य भारत में लगातार वर्षा के आसार

मध्य प्रदेश, खासकर पश्चिमी हिस्से में अगले एक हफ्ते तक कई जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 8 से 10 सितंबर के बीच बिहार, 10–11 सितंबर को छत्तीसगढ़ और 9–10 सितंबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी अच्छी वर्षा का पूर्वानुमान है.

पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश के संकेत

आईएमडी के अनुसार, 6–7 सितंबर और 10–11 सितंबर को असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश होगी. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6–7 सितंबर के दौरान भारी वर्षा के आसार हैं. अरुणाचल प्रदेश में 6 से 9 सितंबर तक लगातार तेज बारिश का अनुमान है. पूरे पूर्वोत्तर में अगले 7 दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक बनी रहेगी.

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में 6 सितंबर को तेज बारिश हो सकती है. वहीं, केरल में 8 से 10 सितंबर के बीच बादल जमकर बरसेंगे. आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अगले 5 दिनों तक 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें-

बलूचिस्तान रैली पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत और कई घायल

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Trump Tariff: इंडिया माफी मांगेगा और करेगा समझौता – बड़बोलेपन में ट्रंप को भी पीछे छोड़ गए मंत्री लुटनिक

Trump Tariff: ट्रंप के मंत्री लुटनिक का विवादित बयान
Trump Tariff: ट्रंप के मंत्री लुटनिक का विवादित बयान, Photo- @CommerceGov

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट में शामिल वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने भारत को लेकर बड़ा और विवादित बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में नयी दिल्ली बातचीत की मेज पर लौटेगा और ट्रंप से समझौता करने की कोशिश करेगा. लुटनिक ने ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में कहा– “मेरा मानना है कि एक-दो महीने में भारत बातचीत को तैयार होगा. वे माफी मांगेंगे और डोनाल्ड ट्रंप के साथ समझौते की राह खोजेंगे.”
लुटनिक ने आगे कहा कि आखिरकार यह ट्रंप पर निर्भर करेगा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ किस तरह तालमेल बिठाना चाहते हैं, क्योंकि राष्ट्रपति वही हैं.

भारत–चीन सिर्फ अमेरिकी बाज़ार के भरोसे – लुटनिक

ब्लूमबर्ग की ओर से जब उनसे ट्रंप के हालिया ट्रुथ सोशल पोस्ट पर सवाल किया गया तो लुटनिक ने कहा कि अमेरिका ही असली उपभोक्ता है. ट्रंप ने अपने पोस्ट में पीएम मोदी की एक तस्वीर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ साझा की थी और लिखा था कि ”भारत और रूस को हमने गहरे चीन के हाथों खो दिया है.”

इस पर लुटनिक ने कहा– “भारत और चीन, दोनों अमेरिका में सामान बेचते हैं, न कि एक-दूसरे को. क्योंकि पूरी दुनिया की उपभोक्ता शक्ति हमारी 30,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था है. आखिरकार उन्हें हमारे पास ही लौटना होगा.”

भारत के बढ़ते रूसी तेल आयात पर सवाल

लुटनिक ने भारत पर रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध से पहले भारत का रूसी तेल आयात दो फीसदी से भी कम था, जबकि अब यह 40 फीसदी तक पहुंच गया है. उनके मुताबिक, ”भारत को दूसरों की परवाह नहीं है, बस सस्ता तेल खरीदकर मोटा मुनाफा कमाना चाहता है.” लुटनिक ने यह भी कहा कि भारत को यह तय करना होगा कि वह अंततः किस पक्ष के साथ खड़ा होना चाहता है.

इसे भी पढ़ें-

बलूचिस्तान रैली पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत और कई घायल

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Vande Bharat Express: पटना से नेपाल की दूरी होगी आसान, दानापुर-जोगबनी रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत

दानापुर-जोगबनी रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत
दानापुर-जोगबनी रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत

Vande Bharat Express: बिहार के यात्रियों को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने जा रही है. दानापुर से जोगबनी तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी. इस ट्रेन के शुरू होते ही सीमांचल क्षेत्र और नेपाल सीमा से जुड़े लोगों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा. संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निकट भविष्य में इसका शुभारंभ करेंगे.

नेपाल बॉर्डर तक नया रेल विकल्प

जोगबनी स्टेशन भारत-नेपाल की सीमा पर स्थित है और यहां से यात्री सीधे पड़ोसी देश में प्रवेश कर सकते हैं. अब तक पटना से जोगबनी तक की यात्रा लंबी और थकाऊ मानी जाती थी, लेकिन वंदे भारत के चलने पर यह दूरी करीब आठ घंटे में पूरी हो जाएगी. ट्रेन में आधुनिक चेयर कार, बेहतर सीटिंग, इंटरनेट और अन्य उन्नत सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी.

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?

प्रारंभिक योजना के अनुसार, दानापुर से चलने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और पूर्णिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी. सुबह जोगबनी से खुलकर यह ट्रेन दोपहर तक दानापुर पहुंचेगी, जबकि वापसी में दानापुर से रवाना होकर रात तक सीमांचल पहुंच जाएगी. रेलवे ने हालांकि आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है. यह संभावित है.

सीमांचल को पहली बार वंदे भारत की सौगात

यह पहली बार होगा जब सीमांचल इलाके के लिए वंदे भारत जैसी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन उपलब्ध होगी. रेलवे का इरादा है कि इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए 16 कोच का रैक लगाया जाए. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में ट्रेन का सेट दानापुर डिपो लाया जाएगा और तकनीकी परीक्षण के बाद ही इसे शुरू किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-बख्तियारपुर में मतदाता सूची की बड़ी गड़बड़ी, समस्तीपुर और वैशाली के वोटर मिले शामिल

इलाज, शिक्षा और पर्यटन को मिलेगा फायदा

पटना और बिहार के बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए अब भी बड़ी संख्या में नेपाली मरीज आते हैं. सड़क या सामान्य ट्रेनों से लंबा सफर करने की मजबूरी उनकी सबसे बड़ी चुनौती रही है. वंदे भारत शुरू होने के बाद न केवल उनका समय बचेगा बल्कि उन्हें ज्यादा आरामदायक सफर का अनुभव होगा. शिक्षा, रोजगार और पर्यटन से जुड़े यात्रियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा.

उद्घाटन की तैयारी

राज्य प्रशासन और रेलवे विभाग ट्रेन के उद्घाटन की तैयारियों में जुट गए हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, उसी दिन इस नई वंदे भारत सेवा को भी पटरी पर उतारा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-रविवार को चंद्र ग्रहण, दोपहर से सूतक शुरू, बाबाधाम में शाम 6 बजे तक ही जलार्पण

रविवार को चंद्र ग्रहण, दोपहर से सूतक शुरू, बाबाधाम में शाम 6 बजे तक ही जलार्पण

Chandra Grahan 2025
Chandra Grahan 2025

Chandra Grahan 2025: भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर इस बार खास खगोलीय घटना घटने वाली है. 7 सितंबर, रविवार की रात को चंद्र ग्रहण लगेगा. पंचांग गणना के अनुसार ग्रहण का आरंभ रात 9 बजकर 56 मिनट पर होगा और इसका समापन रात 1 बजकर 28 मिनट पर होगा. इस ग्रहण से जुड़े धार्मिक नियमों के अनुसार सूतक काल दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा.

बाबा धाम में शाम तक ही जलार्पण

इसे भी पढ़ें-रांची सदर अस्पताल के बाहर एंबुलेंस अटकी तो ये होंगे जिम्मेदार

देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में ग्रहण को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है. परंपरा के अनुरूप रविवार को शाम 6 बजे तक ही जलार्पण की अनुमति दी जाएगी. उसके बाद सूतक लगने और ग्रहण की अवधि तक मंदिर में जल चढ़ाने और विशेष पूजा-अर्चना पूरी तरह रोक दी जाएगी.

श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील

मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और अनुशासन बनाए रखें. ग्रहण की समाप्ति के बाद मंदिर में शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके उपरांत बाबा दरबार में पुनः सामान्य पूजा-पाठ और दर्शन की व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

झारखंड के टॉपर्स को सीएम हेमंत सोरेन का खास सम्मान, मिले स्कूटी, लैपटॉप और 3 लाख रुपये

‘मेरी मां का अपमान, देश की बेटी का अपमान’ – पीएम मोदी का भावुक बयान

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Patna
clear sky
16.6 ° C
16.6 °
16.6 °
35 %
2.5kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
36 °

जरूर पढ़ें