26 February 2026, Thursday
Hindi News Blog Page 161

Jharkhand High Court : रांची सदर अस्पताल के बाहर एंबुलेंस अटकी तो ये होंगे जिम्मेदार

सदर अस्पताल में एंबुलेंस फंसी तो अफसरों पर गिरेगी गाज
Jharkhand High Court

Jharkhand High Court : झारखंड हाईकोर्ट ने रांची सदर अस्पताल के बाहर प्रसूता को ला रही एंबुलेंस के ट्रैफिक जाम में फंसने की घटना को गंभीर माना है. अदालत ने स्वतः संज्ञान लेकर मामले पर सुनवाई की और भविष्य में इस तरह की स्थिति टालने के लिए कड़े निर्देश दिए. कोर्ट ने साफ कहा कि अब यदि अस्पताल के मुख्य गेट या परिसर में एंबुलेंस बाधित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी ट्रैफिक एसपी और सिविल सर्जन पर होगी.

मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने कहा कि जीवन और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच नागरिकों का मौलिक अधिकार है. संविधान का अनुच्छेद 21 न सिर्फ जीवन बल्कि आपात स्थिति में समय पर इलाज उपलब्ध कराने की गारंटी भी देता है. अदालत ने पाया कि रांची सदर अस्पताल में मरीजों को पहुंचने में लगातार दिक्कतें आ रही हैं और प्रशासनिक लापरवाही के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है.

कोर्ट ने जताई नाराजगी

पीठ ने यह भी टिप्पणी की कि पुलिस और अस्पताल प्रबंधन दोनों ही अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश कर रहे हैं और एक-दूसरे पर दोष डालते रहे हैं. अदालत ने इसे अस्वीकार्य बताया और कहा कि राज्य की जिम्मेदारी है कि लोगों को बिना रुकावट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

अवैध पार्किंग पर लगेगी रोक

अदालत ने ट्रैफिक एसपी को निर्देश दिया है कि अस्पताल के प्रवेश द्वार के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए, ताकि ऑटो और अन्य वाहनों की अवैध पार्किंग से मार्ग अवरुद्ध न हो. साथ ही, पुरुलिया रोड पर भीड़ कम करने और यातायात को सुचारू रखने के लिए अभियान चलाने का आदेश दिया गया है.

अस्पताल परिसर में सुधार की जरूरत

सिविल सर्जन को कहा गया है कि अस्पताल कैंपस के भीतर वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित करें. यदि भविष्य में लापरवाही से गाड़ियां इस तरह खड़ी पाई जाती हैं कि आपातकालीन मार्ग अवरुद्ध हो, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी. हाईकोर्ट ने साफ किया कि दोनों अधिकारी मिलकर यह देखेंगे कि ऐसी स्थिति दोबारा न दोहराई जाए.

इसे भी पढ़ें-

झारखंड के टॉपर्स को सीएम हेमंत सोरेन का खास सम्मान, मिले स्कूटी, लैपटॉप और 3 लाख रुपये

‘मेरी मां का अपमान, देश की बेटी का अपमान’ – पीएम मोदी का भावुक बयान

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Punjab News : पंजाब के सीएम भगवंत मान की हालत बिगड़ी, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

पंजाब के सीएम भगवंत मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत शुक्रवार को अचानक खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो दिनों से हल्की अस्वस्थता महसूस कर रहे सीएम मान ने पहले घर पर ही आराम किया, लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण डॉक्टरों ने तत्काल अस्पताल आने की सलाह दी. अधिकारियों के अनुसार उन्हें वायरल फीवर और पाचन संबंधी परेशानियां हैं.

अरविंद केजरीवाल ने हालचाल लिया

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम मान के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके आवास का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सीएम से मुलाकात कर हालचाल जाना. 4 सितंबर से लगातार अस्वस्थ रहने के कारण सीएम मान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे में भी शामिल नहीं हो पाए.

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा प्रभावित

पंजाब में हाल ही में भारी बारिश के चलते कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं. मुख्यमंत्री मान लगातार प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रहे थे, लेकिन 3 सितंबर से स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वे घर पर ही थे. अरविंद केजरीवाल पहले उनके साथ दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन सीएम की अनुपस्थिति में केजरीवाल ने अलग से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया. स्वास्थ्य में अब धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है.

मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित

सीएम मान के अस्वस्थ होने के कारण राज्य मंत्रिमंडल की शुक्रवार को निर्धारित बैठक स्थगित कर दी गई. बैठक में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की जानी थी. राज्य में बाढ़ के कारण अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.71 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है.

इसे भी पढ़ें-

पंजाब में 37 साल बाद सबसे विनाशकारी बाढ़, 30 से अधिक मौतें और लाखों प्रभावित

यमुना का जलस्तर खतरे के पार, लोहे के पुल पर ट्रैफिक रोकने का फैसला

चीन से हाथ, रूस से साथ लेकर स्वदेश लौटे पीएम मोदी; दुश्मनों के सपने चकनाचूर

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Bhagalpur News: भागलपुर में घटा जलस्तर, फिर भी खतरे के निशान से ऊपर गंगा

इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब
इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब

Bhagalpur News : भागलपुर में गंगा के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी है, लेकिन यह रफ्तार बेहद धीमी है. शुक्रवार को पानी का स्तर आठ सेंटीमीटर कम हुआ और 33.73 मीटर पर दर्ज किया गया.

इसके बावजूद गंगा का बहाव खतरे के निशान 33.68 मीटर से अब भी पांच सेंटीमीटर ऊपर बना हुआ है. जब तक जलस्तर सामान्य सीमा से नीचे नहीं आता, तब तक निचले इलाकों में बाढ़ का दबाव बरकरार रहेगा.

प्रशासन की ओर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और प्रभावित इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें-

शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए भागलपुर के 15 शिक्षक, DM ने बढ़ाया उत्साह

पीएम की मां के अपमान पर आज बिहार बंद, पटना में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Bhagalpur : शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए भागलपुर के 15 शिक्षक, DM ने बढ़ाया उत्साह

भागलपुर के 15 शिक्षक सम्मानित
भागलपुर के 15 शिक्षक सम्मानित.

Bhagalpur News : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समीक्षा भवन में शिक्षा विभाग द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 15 शिक्षकों को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित किया गया. जिलाधिकारी डॉ. चौधरी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक-शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की.

जिलाधिकारी ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा – ‘शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता हैं. उनकी भूमिका केवल ज्ञान देने तक सीमित नहीं होती, बल्कि वे संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण की नींव रखते हैं. विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके गुरु का मार्गदर्शन अहम होता है.

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, डीपीओ लेखा एवं नियोजन बबीता कुमारी, डीपीओ स्थापना अमरेन्द्र पांडे, डीपीओ सेकेंडरी विनय सुमन सहित बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे. पूरा समारोह गरिमा और उत्साह से परिपूर्ण रहा.

सम्मानित शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में नवाचारों और रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की शिक्षा को सरल व प्रभावी बनाने का प्रयास किया है. किसी ने खेल-कूद गतिविधि को शिक्षण का हिस्सा बनाया, तो किसी ने टीएलएम (शैक्षणिक सामग्री) के जरिए सीखने को रोचक बनाया.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में चुनावी तैयारी पर बैठक; मतदान केंद्र और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

सम्मानित शिक्षकों की सूची

  1. शिल्पी कुमारी – M.S. Saino, जगदीशपुर (रोचक गतिविधि द्वारा पठन-पाठन)
  2. तृप्ति कुमारी – M.S. Mukheria, जगदीशपुर (गतिविधि आधारित शिक्षण)
  3. सुनील कुमार ठाकुर – M.S. Athgama, खरीक (रोचक तथ्यों के साथ शिक्षण)
  4. भारती झा – M.S. Saino, जगदीशपुर (खेल-कूद आधारित शिक्षा)
  5. गौरव कुमार गणेश ठाकुर – U.M.S. Bihpur Purab, बिहपुर (टीएलएम सामग्री का उपयोग)
  6. शंकर कुमार राम – M.S. Masdi East, सुल्तानगंज (खेल-कूद गतिविधि)
  7. ओम प्रकाश – M.S. Dogachchi, नाथनगर (गतिविधि आधारित शिक्षण)
  8. डॉ. नसीबा परवीन – U.M.S. Garhotia, गोरेडीह (रोचक तथ्यों के साथ शिक्षण)
  9. सुचित्रा स्तुती – M.S. Maheshamunda Hindi, कहलगांव (पठन-पाठन में नवाचार)
  10. नजीर नसर – P.S. Yadavtola Lakshmipur, इस्माइलपुर (टीएलएम सामग्री का प्रयोग)
  11. राजश्री कुमारी – M.S. Pannuchak Ghogha, कहलगांव (खेल-कूद आधारित शिक्षण)
  12. रानी कुमारी – Madhusudan Sarvodaya H.S., बिहपुर (पठन-पाठन में नवाचार)
  13. पूजा कुमारी – S.D.M.L.G.H. Mirjanhat, नगर निगम भागलपुर (गतिविधि आधारित शिक्षण)
  14. अलका कुमारी – M.S. Khagra, नवगछिया (रोचक तथ्यों के साथ शिक्षण)
  15. शशि शेखर गुप्ता – M.S. Athgama, खरीक (गतिविधि आधारित शिक्षण)

इसे भी पढ़ें-

पीएम की मां के अपमान पर आज बिहार बंद, पटना में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

OnePlus 12R vs Samsung Galaxy S24 FE – ₹40,000 में कौन है असली चैंपियन?

₹40k में कौन है असली चैंपियन?
₹40k में कौन है असली चैंपियन?

Samsung Galaxy S24 FE Vs OnePlus 12R : 2025 में ₹40,000 के आसपास स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Samsung Galaxy S24 FE और OnePlus 12R सबसे बड़े दावेदार हैं. दोनों ही ब्रांड्स ने अपने Fan Edition और बजट फ्लैगशिप सेगमेंट में दमदार फीचर्स पेश किए हैं. सवाल यह है कि इस रेंज में कौन सी डिवाइस ज्यादा संतुलित विकल्प है.

डिजाइन और डिसप्ले: डिसप्ले कलर प्रिसिजन और सटीकता में बेहतरी का मुकाबला

Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच का AMOLED स्क्रीन है, जबकि OnePlus 12R में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है. OnePlus की स्क्रीन रेज़ोल्यूशन (2780×1264) और ब्राइटनेस में थोड़ी बढ़त देती है, वहीं Samsung का डिस्प्ले कलर प्रिसिजन और सटीकता में बेहतर है. दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट है, लेकिन OnePlus का LTPO टेक्नोलॉजी बैटरी बचाने में मदद करता है.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: कौन है दमदार?

Galaxy S24 FE Exynos 2400e SoC पर चलता है, जबकि OnePlus 12R Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आता है. गेमिंग और मल्टीटास्किंग में OnePlus थोड़ा तेज़ है. RAM के मामले में OnePlus 16GB तक का विकल्प देता है, जबकि Samsung में 8GB RAM ही उपलब्ध है.
दोनों डिवाइस Android 14 के साथ आती हैं, लेकिन Samsung का One UI 6.1 ज्यादा polished है और 7 साल तक अपडेट्स मिलता है, जबकि OnePlus 3 साल तक ही अपडेट सपोर्ट करता है.

कैमरा और बैटरी: किसका सबसे अच्छा ?

Samsung में 50MP मुख्य कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 8MP टेलीफोटो है, जबकि OnePlus में 50MP मुख्य, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस है. टेलीफोटो की वजह से Samsung का कैमरा सेटअप ज्यादा versatile है.
बैटरी में OnePlus 12R में 5500mAh और 80W फास्ट चार्जिंग है, वहीं Samsung में 4700mAh बैटरी और 25W चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग का लाभ मिलता है.

कीमत और वैल्यू: खुद तय करें

Samsung Galaxy S24 FE ₹54,000 से शुरू होता है, जबकि OnePlus 12R ₹39,999 में उपलब्ध है. अधिक RAM और स्टोरेज के साथ OnePlus ₹50,000 के अंदर भी वैल्यू ऑफ मनी देता है.

इसे भी पढ़ें-

Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

WhatsApp से हो रही है जासूसी! इन खतरनाक संकेतों को पहचानें और करें बचाव

देवघर RJD विधायक सुरेश पासवान की हालत बिगड़ी, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती
दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती(फोटो : सोशल मीडिया)

Deoghar MLA Suresh Paswan: देवघर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक सुरेश पासवान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी.

कमजोरी के कारण बिगड़ी तबीयत

विधायक के निजी सचिव प्रमोद यादव ने जानकारी दी कि सुरेश पासवान पिछले कई दिनों से कमजोरी महसूस कर रहे थे. चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी और स्वास्थ्य धीरे-धीरे बिगड़ता जा रहा था. इसी वजह से उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लाया गया.

किडनी और लीवर में संक्रमण

दिल्ली पहुंचने के बाद मंगलवार को सर गंगाराम अस्पताल में उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. जांच रिपोर्ट में ब्लड शुगर का स्तर 300 से अधिक पाया गया. इसके साथ ही किडनी और लीवर में संक्रमण की पुष्टि हुई. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें मैक्स हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया, जहां वर्तमान में उनका इलाज जारी है.

हालत स्थिर, जल्द मिलेगी छुट्टी

डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में सुधार हो रहा है और किसी तरह का गंभीर खतरा नहीं है. यदि स्वास्थ्य में इसी तरह प्रगति जारी रही तो अगले तीन से चार दिनों में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-

कतरास में डबल ट्रेजेडी, भू-धंसान से घर ध्वस्त, सर्विस वैन 100 फीट नीचे खाई में गिरी

इसे भी पढ़ें-

मनोहरपुर स्टेशन पर डीजल इंजन ने 5 डिब्बों को मारी टक्कर, ट्रैक मरम्मत के बीच रेल हादसा

मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज, 34 गाड़ियों में लगाए गए ह्यूमन बम का दावा

मुठभेड़ की रात: पलामू में नक्सलियों से भिड़ंत, 2 जवान शहीद, एक घायल

झारखंड के टॉपर्स को सीएम हेमंत सोरेन का खास सम्मान, मिले स्कूटी, लैपटॉप और 3 लाख रुपये

Dhanbad News: कतरास में डबल ट्रेजेडी, भू-धंसान से घर ध्वस्त, सर्विस वैन 100 फीट नीचे खाई में गिरी

भू-धंसान से घर ध्वस्त
धनबाद में भू-धंसान से घर ध्वस्त(फोटो: प्रभात खबर)

Dhanbad News: धनबाद जिले के कतरास में शुक्रवार सुबह हालात अचानक बिगड़ गए जब कुछ घंटों के भीतर दो बड़े हादसे हो गए. पहला हादसा बाघमारा अनुमंडल के रामकनाली ओपी क्षेत्र के बट्टू बाबू बंगला के पास हुआ, जहां अचानक भू-धंसान से करीब आधा दर्जन घर ध्वस्त हो गए. इस घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि दर्जनभर से ज्यादा मवेशी जमीन में समा गए.

लोगों में डर का माहौल

भू-धंसान की सूचना मिलते ही लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे. यह इलाका पहले से ही खतरनाक क्षेत्र के रूप में चिन्हित है. स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में नगदी, जेवर और मवेशी सबकुछ जमीन में धंस गया. नागेश्वर यादव और कारू यादव के परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

खाई में समा गई सर्विस वैन

इसी बीच, दूसरा बड़ा हादसा पास ही स्थित बीसीसीएल कतरास के कांटा पहाड़ी इलाके में हुआ. यहां एमपीएल आउटसोर्सिंग कंपनी की एक सर्विस वैन स्लाइड होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी. खदान में पानी भरा हुआ था और वैन में आधा दर्जन से ज्यादा कर्मचारी सवार थे.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, सीआईएसएफ और कोल अधिकारियों की टीम राहत कार्य में जुट गई. मौके पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है. हालांकि, कंपनी और प्रशासनिक अधिकारी फिलहाल किसी आधिकारिक बयान से बच रहे हैं. बचाव अभियान लगातार जारी है.

इसे भी पढ़ें-

मनोहरपुर स्टेशन पर डीजल इंजन ने 5 डिब्बों को मारी टक्कर, ट्रैक मरम्मत के बीच रेल हादसा

मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज, 34 गाड़ियों में लगाए गए ह्यूमन बम का दावा

मुठभेड़ की रात: पलामू में नक्सलियों से भिड़ंत, 2 जवान शहीद, एक घायल

झारखंड के टॉपर्स को सीएम हेमंत सोरेन का खास सम्मान, मिले स्कूटी, लैपटॉप और 3 लाख रुपये

Mumbai High Alert: मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज, 34 गाड़ियों में लगाए गए ह्यूमन बम का दावा

मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज
मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज

Mumbai High Alert : मुंबई पुलिस को एक ऐसा मैसेज मिला है जिसने पूरे शहर की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है. ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर पर आए इस मैसेज में दावा किया गया कि मुंबई की 34 कारों में “ह्यूमन बम” लगाए गए हैं. खुद को लश्कर-ए-जिहादी कहने वाले संगठन ने धमकी दी कि 14 आतंकी भारत में प्रवेश कर चुके हैं और करीब 400 किलो आरडीएक्स से विस्फोट किया जाएगा. संदेश के सामने आते ही पूरे मुंबई और महाराष्ट्र में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.

पूरे राज्य में बढ़ी चौकसी

पुलिस के अनुसार, धमकी भरा संदेश अनंत चतुर्दशी से ठीक पहले भेजा गया है. इसके चलते मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील स्थानों पर जांच तेज कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें-मनोहरपुर स्टेशन पर डीजल इंजन ने 5 डिब्बों को मारी टक्कर, ट्रैक मरम्मत के बीच रेल हादसा

धमकी में बड़े हमले का जिक्र

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मैसेज में लिखा गया है— 34 गाड़ियों में ह्यूमन बम लगाकर विस्फोट किया जाएगा, जिसमें भारी मात्रा में आरडीएक्स इस्तेमाल होगा और लाखों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है. फिलहाल पुलिस धमकी के स्रोत और उसकी सच्चाई की गहराई से जांच कर रही है.

ठाणे में झूठी बम कॉल करने वाला गिरफ्तार

इसी बीच, ठाणे जिले में एक अलग घटना में 43 वर्षीय शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने रविवार शाम सरकारी रेलवे पुलिस की हेल्पलाइन पर कॉल कर दावा किया था कि कलवा रेलवे स्टेशन पर बम लगाया गया है. पुलिस ने तुरंत जांच की, लेकिन कॉल झूठी निकली. बाद में आरोपी रूपेश मधुकर रणपिसे को गिरफ्तार कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें-

मुठभेड़ की रात: पलामू में नक्सलियों से भिड़ंत, 2 जवान शहीद, एक घायल

झारखंड के टॉपर्स को सीएम हेमंत सोरेन का खास सम्मान, मिले स्कूटी, लैपटॉप और 3 लाख रुपये

‘मेरी मां का अपमान, देश की बेटी का अपमान’ – पीएम मोदी का भावुक बयान

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Train Accident : मनोहरपुर स्टेशन पर डीजल इंजन ने 5 डिब्बों को मारी टक्कर, ट्रैक मरम्मत के बीच रेल हादसा

रील बनाते हुए ट्रेन की चपेट में आए 3 किशोर
रील बनाते हुए ट्रेन की चपेट में आए 3 किशोर(फोटो: सोशल मीडिया)

Train Accident : चाईबासा जिले के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार तड़के अप्रत्याशित दुर्घटना घट गई. सुबह करीब चार बजकर पंद्रह मिनट पर यार्ड की लाइन संख्या सात पर खड़े डिब्बों को एक बैंकिंग डीजल इंजन ने अचानक टक्कर मार दी. इस हादसे में ट्रैक मेंटेनर अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रेलकर्मी सीके बारीक भी जख्मी बताए गए हैं. दोनों को उत्कल एक्सप्रेस से चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.

क्षतिग्रस्त हुआ एक कोच, औजार बिखरे

टक्कर इतनी तेज थी कि पांच में से एक कोच पूरी तरह चकनाचूर हो गया. बताया जाता है कि ये कोच ट्रैक मरम्मत कार्य में उपयोग किए जा रहे थे. इनमें रेलकर्मी अस्थायी रूप से रहते थे और पटरियों की मरम्मत में प्रयुक्त मशीनें व उपकरण रखे हुए थे. जोरदार झटके के बाद डिब्बे हिलकर पटरी से नीचे जा गिरे और अंदर का सामान इधर-उधर बिखर गया.

बार-बार हादसे से बढ़ी चिंता

इस घटना ने चक्रधरपुर रेल मंडल की सुरक्षा तैयारियों पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. कुछ ही समय पहले राउरकेला यार्ड में भी एक मालगाड़ी नियंत्रण खोकर बस्ती में घुस गई थी. उस मामले में कई कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई थी, इसके बावजूद हादसों की रफ्तार कम होती नहीं दिख रही.

डीआरएम ने जांच टीम बनाई

घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने जांच समिति गठित कर रिपोर्ट मांगी है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इंजन की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई. रेलकर्मियों का कहना है कि लगातार हो रही लापरवाही से मंडल में परिचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहा है.

इसे भी पढ़ें-

मुठभेड़ की रात: पलामू में नक्सलियों से भिड़ंत, 2 जवान शहीद, एक घायल

झारखंड के टॉपर्स को सीएम हेमंत सोरेन का खास सम्मान, मिले स्कूटी, लैपटॉप और 3 लाख रुपये

‘मेरी मां का अपमान, देश की बेटी का अपमान’ – पीएम मोदी का भावुक बयान

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Delhi Flood Video : यमुना के उफान से दिल्ली में हड़कंप, बस्तियां डूबीं, सामने आया डरावना वीडियो

यमुना के उफान से दिल्ली में हड़कंप
यमुना के उफान से दिल्ली में हड़कंप(फोटो: PTI)

Delhi Flood Video : दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर रौद्र रूप दिखा रही है. शुक्रवार सुबह पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 207.33 मीटर दर्ज किया गया. यह स्तर गुरुवार की तुलना में थोड़ा कम है, क्योंकि उस समय नदी 207.48 मीटर पर थी. सुबह छह बजे तक यह 207.35 मीटर रहा. मामूली गिरावट के बावजूद पानी अब भी खतरे के निशान से ऊपर है.

वायरल हुआ ड्रोन फुटेज

इसे भी पढ़ें-पंजाब में 37 साल बाद सबसे विनाशकारी बाढ़, 30 से अधिक मौतें और लाखों प्रभावित

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यमुना का जो वीडियो जारी किया है, उसने लोगों को चिंतित कर दिया है. ड्रोन से लिए गए फुटेज में साफ दिख रहा है कि नदी का तेज बहाव निचले इलाकों को डुबो चुका है. मठमार्केट और वासुदेव घाट के आसपास की बस्तियां पानी में समा गई हैं. वीडियो देखकर लोग सहमे हुए हैं क्योंकि हालात बेहद खतरनाक दिख रहे हैं.

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

अधिकारियों का अनुमान है कि 5 सितंबर तक जलस्तर धीरे-धीरे कम हो सकता है. फिलहाल कई परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों या राहत शिविरों में रह रहे हैं. पुराना रेलवे पुल इस समय निगरानी का अहम केंद्र बना हुआ है. प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति नदी में तैरने या नाव चलाने की कोशिश न करे, वरना स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-यमुना का जलस्तर खतरे के पार, लोहे के पुल पर ट्रैफिक रोकने का फैसला

सिविल लाइंस तक पहुंचा बाढ़ का असर

गुरुवार को नदी का पानी सिविल लाइंस इलाके तक पहुंच गया. इससे राहत शिविरों में रह रहे लोगों के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है. मच्छरों और कीटों के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. वहीं मयूर विहार फेज-1 और यमुना बाजार में पानी घुस जाने से शिविरों में रह रहे विस्थापित लोग और अधिक दिक्कत में आ गए हैं. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर क्षेत्र में तीसरे पुश्ते पर कुछ लोग अपने पालतू जानवरों और एक गाय के साथ फंसे हुए हैं.

दिल्ली में बाढ़ की यह तस्वीरें राजधानी की नाजुक स्थिति को साफ तौर पर बयां कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें-

चीन से हाथ, रूस से साथ लेकर स्वदेश लौटे पीएम मोदी; दुश्मनों के सपने चकनाचूर

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Patna
clear sky
16.6 ° C
16.6 °
16.6 °
35 %
2.5kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
36 °

जरूर पढ़ें