22.3 C
Delhi
Hindi News Blog Page 162

Delhi Flood Video : यमुना के उफान से दिल्ली में हड़कंप, बस्तियां डूबीं, सामने आया डरावना वीडियो

यमुना के उफान से दिल्ली में हड़कंप
यमुना के उफान से दिल्ली में हड़कंप(फोटो: PTI)

Delhi Flood Video : दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर रौद्र रूप दिखा रही है. शुक्रवार सुबह पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 207.33 मीटर दर्ज किया गया. यह स्तर गुरुवार की तुलना में थोड़ा कम है, क्योंकि उस समय नदी 207.48 मीटर पर थी. सुबह छह बजे तक यह 207.35 मीटर रहा. मामूली गिरावट के बावजूद पानी अब भी खतरे के निशान से ऊपर है.

वायरल हुआ ड्रोन फुटेज

इसे भी पढ़ें-पंजाब में 37 साल बाद सबसे विनाशकारी बाढ़, 30 से अधिक मौतें और लाखों प्रभावित

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यमुना का जो वीडियो जारी किया है, उसने लोगों को चिंतित कर दिया है. ड्रोन से लिए गए फुटेज में साफ दिख रहा है कि नदी का तेज बहाव निचले इलाकों को डुबो चुका है. मठमार्केट और वासुदेव घाट के आसपास की बस्तियां पानी में समा गई हैं. वीडियो देखकर लोग सहमे हुए हैं क्योंकि हालात बेहद खतरनाक दिख रहे हैं.

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

अधिकारियों का अनुमान है कि 5 सितंबर तक जलस्तर धीरे-धीरे कम हो सकता है. फिलहाल कई परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों या राहत शिविरों में रह रहे हैं. पुराना रेलवे पुल इस समय निगरानी का अहम केंद्र बना हुआ है. प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति नदी में तैरने या नाव चलाने की कोशिश न करे, वरना स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-यमुना का जलस्तर खतरे के पार, लोहे के पुल पर ट्रैफिक रोकने का फैसला

सिविल लाइंस तक पहुंचा बाढ़ का असर

गुरुवार को नदी का पानी सिविल लाइंस इलाके तक पहुंच गया. इससे राहत शिविरों में रह रहे लोगों के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है. मच्छरों और कीटों के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. वहीं मयूर विहार फेज-1 और यमुना बाजार में पानी घुस जाने से शिविरों में रह रहे विस्थापित लोग और अधिक दिक्कत में आ गए हैं. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर क्षेत्र में तीसरे पुश्ते पर कुछ लोग अपने पालतू जानवरों और एक गाय के साथ फंसे हुए हैं.

दिल्ली में बाढ़ की यह तस्वीरें राजधानी की नाजुक स्थिति को साफ तौर पर बयां कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें-

चीन से हाथ, रूस से साथ लेकर स्वदेश लौटे पीएम मोदी; दुश्मनों के सपने चकनाचूर

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों की बड़ी उपलब्धि, NIRF 2025 में IIT Patna 34वें से छलांग लगाकर 19वें स्थान पर

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों की बड़ी उपलब्धि
बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों की बड़ी उपलब्धि(फोटो: सोशल मीडिया)

NIRF Ranking 2025 : शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF Ranking 2025) जारी कर दी. हर साल की तरह इस बार भी अलग-अलग कैटेगरी में देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन हुआ है. बिहार के इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए यह साल खास रहा है, क्योंकि IIT Patna और NIT Patna दोनों ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए ऊंची पायदान हासिल की है.

IIT Patna की ऐतिहासिक प्रगति

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Patna) ने इस बार शानदार उछाल दर्ज किया है. पिछले वर्ष जहां यह टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में 34वें स्थान पर था, वहीं 2025 की रैंकिंग में यह सीधे 19वें स्थान पर पहुंच गया. महज एक साल में 15 पायदान ऊपर आना संस्थान के मजबूत अकादमिक ढांचे, शोध गतिविधियों और अनुभवी फैकल्टी का परिणाम माना जा रहा है. यह उपलब्धि राज्य के उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर कही जा रही है.

NIT Patna ने भी सुधारी स्थिति

केवल IIT Patna ही नहीं, बल्कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT Patna) ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार दर्ज किया है. बीते साल 55वें स्थान पर रहने वाला यह संस्थान अब 53वें स्थान पर पहुंच गया है. भले ही यह उछाल छोटा लगे, लेकिन लगातार ऊपर की ओर बढ़ना इस संस्थान की प्रगति और प्रयासों को दर्शाता है.

ओवरऑल रैंकिंग में शीर्ष संस्थान

इस बार की ओवरऑल कैटेगरी में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु ने दूसरा स्थान पाया है, जबकि तीसरे नंबर पर IIT बॉम्बे रहा. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई बड़े संस्थानों ने भी टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है. IIT दिल्ली चौथे, IIT कानपुर पांचवें और IIT रुड़की सातवें स्थान पर रहा. इसके अलावा एम्स दिल्ली को आठवां, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) को नौवां और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) को दसवां स्थान मिला है.

यह रैंकिंग शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में देशभर के संस्थानों की गुणवत्ता और योगदान को सामने लाती है.

इसे भी पढ़ें-बिहार के हर पंचायत में बनेगा खेल क्लब, भागलपुर में 12 सितंबर तक आवेदन का मौका

पीएम की मां के अपमान पर आज बिहार बंद, पटना में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

Bihar: बिहार के हर पंचायत में बनेगा खेल क्लब, भागलपुर में 12 सितंबर तक आवेदन का मौका

इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब
इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब

Bihar News : बिहार राज्य सरकार ने गांव-गांव में खेल की सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना की पहल पर सभी ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों में खेल क्लब का गठन किया जा रहा है.

खेल विभाग की ओर से जनवरी 2025 में इसके लिए ऑनलाइन निबंधन प्रक्रिया शुरू की गई थी. भागलपुर जिले में अब तक अध्यक्ष पद के लिए 165 पंचायतों से, सचिव पद के लिए 175 पंचायतों से और कोषाध्यक्ष पद के लिए 29 पंचायतों से आवेदन आए थे. इनके आधार पर चुनाव कर चयन किया गया.

हालांकि जिले के 73 ग्राम पंचायतों में अध्यक्ष पद, 63 पंचायतों में सचिव पद और 209 पंचायतों में कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन नहीं मिले थे. इन रिक्त पदों के लिए अब 12 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन निबंधन का अवसर दिया गया है.

इच्छुक खिलाड़ी, प्रशिक्षक या खेल प्रेमी (14 से 45 वर्ष आयु वर्ग) https://club.biharsports.org/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यदि एक से अधिक आवेदन आते हैं तो चुनाव कर पदाधिकारी चुने जाएंगे.

सबौर प्रखंड में ग्राम पंचायत बरारी, लोदीपुर और शंकरपुर में अध्यक्ष पद, जबकि फरका, खनकित्ता, चंदेरी, परघरी, बैजलपुर, रजंदीपुर और लैलख में सचिव पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए सभी पंचायतों में आवेदन किया जा सकता है. अन्य प्रखंडों की सूची जिला खेल कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें-

पीएम की मां के अपमान पर आज बिहार बंद, पटना में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Pakistan vs UAE: फखर और अबरार चमके, टीम ने फाइनल का टिकट कटाया

फखर और अबरार चमके
फखर और अबरार चमके

Pakistan vs UAE T20I: एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 31 रनों से मात देकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल में जगह बना ली. निर्णायक मुकाबला अब रविवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच होगा. इस मैच में फखर जमान और स्पिनर अबरार अहमद ने शानदार खेल दिखाकर टीम को जीत दिलाई. जमान ने 44 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए, जबकि अबरार ने करियर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके.

पाकिस्तान की खराब शुरुआत के बाद जमान का कमाल

शारजाह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम शुरुआती झटकों से जूझी. महज 11.3 ओवर में स्कोरबोर्ड पर 80 रन ही जुड़ पाए और आधी टीम पवेलियन लौट गई. सलामी बल्लेबाज सैम अयूब (11), साहिबजादा फरहान (16), कप्तान सलमान आगा (7), मोहम्मद हारिस (14) और हसन नवाज (4) सस्ते में निपट गए. इस संकट के बीच फखर जमान और मोहम्मद नवाज ने छठे विकेट के लिए 91 रन जोड़कर पारी को संभाला.

14 पारियों के बाद फखर का अर्धशतक

फखर जमान ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बड़ी पारी खेली. मई 2024 के बाद यह उनका पहला अर्धशतक रहा. उन्होंने अपनी नाबाद 77 रनों की पारी में 10 चौके और 2 छक्के जमाए. नवाज ने भी 2 छक्के और 3 चौके की मदद से तेजी से रन बटोरे. आखिरी पाँच ओवरों में दोनों ने मिलकर 74 रन और अंतिम दो ओवरों में 42 रन ठोक डाले. जमान ने 20वें ओवर में लगातार पाँच चौके जड़कर पाकिस्तान को 171/5 तक पहुँचा दिया.

अबरार अहमद की फिरकी में फंसा यूएई

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत तेज रही. अलीशान शराफू और मोहम्मद वसीम ने रन गति बढ़ाई, लेकिन वसीम 19 रन पर आउट हो गए. इसके बाद टीम दबाव में आ गई. शराफू ने हालांकि 51 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे. लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. अबरार अहमद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 4 विकेट निकाले और यूएई की उम्मीदें तोड़ दीं. आखिर में ध्रुव पराशर (18*) और हैदर अली (12) ने कुछ रन जोड़े, लेकिन टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 140 ही बना सकी.

फाइनल में पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान

यह यूएई की लगातार तीसरी हार रही, जबकि पाकिस्तान ने चार में से तीसरी जीत दर्ज की. इसी जीत के साथ उसने फाइनल का टिकट पक्का किया. अब रविवार को खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान और अफगानिस्तान आमने-सामने होंगे. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच अफगानिस्तान और यूएई के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

खेलों के रंग में रंगेगा भागलपुर; 13 सितंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता

आसिफ अली ने कहा अलविदा; एशिया कप 2025 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

भागलपुर में मशाल खेल प्रतियोगिता; अंडर-14 फुटबॉल में 5 टीमों ने दिखाया दम

Kolkata : पूर्व आईएएस सुनील गुप्ता बने IIT खड़गपुर रिसर्च पार्क के संचालन प्रमुख

मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव
मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव.

Kharagpur News : भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता को आईआईटी खड़गपुर रिसर्च पार्क फाउंडेशन, कोलकाता में मुख्य रणनीति, क्रियान्वयन एवं संचालन प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया है. इस संबंध में संस्थान की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की गई.

गुप्ता 1987 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई आईआईटी कानपुर से की, जहां से उन्हें सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री मिली. इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा अमेरिका की स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क, बफ़ेलो से प्राप्त की.

अपने लंबे प्रशासनिक कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभाई. इनमें भारत के उपराष्ट्रपति के सचिव के रूप में उनकी सेवाएं विशेष रूप से चर्चित रहीं. शासन-प्रशासन, नीतिगत निर्णय और संस्थागत रणनीति से जुड़े उनके व्यापक अनुभव को रिसर्च पार्क के लिए अत्यंत उपयोगी माना जा रहा है.

आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने कहा, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सुनील कुमार गुप्ता हमारे साथ जुड़े हैं. उनका अनुभव रिसर्च पार्क की योजनाओं को गति देगा और उद्योग तथा समाज से सहयोग मजबूत होगा.”

रिसर्च पार्क फाउंडेशन, कोलकाता, नवाचार, इनक्यूबेशन और एंटरप्राइज विकास का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उम्मीद है कि गुप्ता के मार्गदर्शन में यह संस्थान और अधिक प्रभावी तरीके से अपने उद्देश्यों को पूरा करेगा.

इसे भी पढ़ें- भिखारी बनकर मकान में चोरी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Kolkata News : बुलडोजर से टकराई बाइक, युवक की मौत; साथी घायल

मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव
मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव.

Kharagpur News: झाड़ग्राम जिले के बिनपुर थाना अंतर्गत शिलदा क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एक बुलडोजर से टकरा गई, जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेश कुमार चंद के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, राजेश अपने एक मित्र के साथ नारायणपुर से बेलपहाड़ी-शिलदा मुख्य सड़क होते हुए घर लौट रहा था. रास्ते में अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह बुलडोजर से जा भिड़ी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया. हादसे में घायल युवक का इलाज जारी है.

सूचना मिलने पर बिनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें-भिखारी बनकर मकान में चोरी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Kolkata News : भिखारी बनकर मकान में चोरी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव
मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव.

Kolkata News : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना क्षेत्र के केशरम्भा गांव में दो दिन पहले हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली. भिखारी का भेष धारण कर एक घर से सोने-चांदी के गहने और नगद चोरी करने वाले युवक और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला और युवक भिखारी के वेश में एक मकान के बाहर पहुंचे थे. घर खाली देखकर वे भीतर घुसे और अलमारी से आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए. चोरी की घटना सामने आने के बाद मकान मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. इस बीच, गंगुटिया क्षेत्र में ग्रामीणों ने दोनों संदिग्धों को घूमते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. सख्ती से पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली. फिलहाल पुलिस आरोपियों से आगे की जानकारी जुटा रही है.

इसे भी पढ़ें-भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई घायल

डेबरा: भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई घायल

मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव
मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव.

Kolkata News: डेबरा में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया, जब पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया. इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया.

जानकारी के अनुसार, डेबरा में आबकारी विभाग के अभियान के दौरान आदिवासी युवक डॉ. सोरेन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पहले से ही आक्रोशित थे. इसी मामले और भाजपा नेता तन्मय दास की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने छह घंटे का डेबरा बंद का आह्वान किया था.

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपाई सड़क पर उतरकर नारेबाजी कर रहे थे और जाम लगाने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन मामला बढ़ता चला गया. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई.

स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इसमें कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए. वहीं, भाजपा नेता तन्मय दास का आरोप है कि पुलिस तृणमूल कांग्रेस के दबाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है और उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-दीघा जगन्नाथ धाम ने शुरू की नई सुविधा, महाप्रसाद सीधे घर पहुंचेगा

पटना में भीषण सड़क हादसा, मोतीपुर के युवक की मौत

नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला
नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला.

Motipur : पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत महौली गांव के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई. मृतकों में मोतीपुर थाना क्षेत्र के नकटा गांव निवासी 38 वर्षीय सुनील कुमार भी शामिल थे. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई. पत्नी नीतू कुमारी बेसुध होकर रो रही थीं. सुनील अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और पीछे दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गए हैं.

सुनील कुमार एक निजी कंपनी में ट्रेजरी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार, वे झारखंड से काम निपटाकर अपनी टीम के साथ पटना लौट रहे थे. इसी दौरान महौली फ्लाईओवर के नीचे उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा इतना भयावह था कि कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों में सुनील के अलावा पटना निवासी राजेश कुमार (50), संजय कुमार सिन्हा (55), कमल किशोर और समस्तीपुर के प्रकाश चौरसिया (35) शामिल थे. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और गमगीन माहौल में सुनील का अंतिम संस्कार किया गया.

इसे भी पढ़ें-ड्यूटी से लौट रहे झारखंड जगुआर के जवान की सड़क हादसे में मौत

Ranchi News : ड्यूटी से लौट रहे झारखंड जगुआर के जवान की सड़क हादसे में मौत

सच्चिदानंद सिंह
सच्चिदानंद सिंह(फाइल फोटो)

Ranchi News : रांची के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलता रिंग रोड स्थित कचरा डंपिंग यार्ड के पास बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. पलामू जिले के गहर पठार निवासी 48 वर्षीय सच्चिदानंद सिंह, पिता नंदकिशोर सिंह, की अज्ञात ऑटो से टक्कर लगने के कारण मौत हो गई.

सच्चिदानंद सिंह टेंडर स्थित झारखंड जगुआर में आरक्षी के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में रातू रिंग रोड के बुद्ध विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे. घटना की जानकारी के अनुसार, वह देर रात ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार और सहकर्मियों में शोक का माहौल है.

इसे भी पढ़ें-

‘मेरी मां का अपमान, देश की बेटी का अपमान’ – पीएम मोदी का भावुक बयान

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Patna
clear sky
26.5 ° C
26.5 °
26.5 °
20 %
3.3kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
36 °

जरूर पढ़ें