29.5 C
Delhi
Hindi News Blog Page 163

Kolkata News : भिखारी बनकर मकान में चोरी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव
मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव.

Kolkata News : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना क्षेत्र के केशरम्भा गांव में दो दिन पहले हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली. भिखारी का भेष धारण कर एक घर से सोने-चांदी के गहने और नगद चोरी करने वाले युवक और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला और युवक भिखारी के वेश में एक मकान के बाहर पहुंचे थे. घर खाली देखकर वे भीतर घुसे और अलमारी से आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए. चोरी की घटना सामने आने के बाद मकान मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. इस बीच, गंगुटिया क्षेत्र में ग्रामीणों ने दोनों संदिग्धों को घूमते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. सख्ती से पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली. फिलहाल पुलिस आरोपियों से आगे की जानकारी जुटा रही है.

इसे भी पढ़ें-भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई घायल

डेबरा: भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई घायल

मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव
मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव.

Kolkata News: डेबरा में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया, जब पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया. इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया.

जानकारी के अनुसार, डेबरा में आबकारी विभाग के अभियान के दौरान आदिवासी युवक डॉ. सोरेन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पहले से ही आक्रोशित थे. इसी मामले और भाजपा नेता तन्मय दास की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने छह घंटे का डेबरा बंद का आह्वान किया था.

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपाई सड़क पर उतरकर नारेबाजी कर रहे थे और जाम लगाने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन मामला बढ़ता चला गया. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई.

स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इसमें कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए. वहीं, भाजपा नेता तन्मय दास का आरोप है कि पुलिस तृणमूल कांग्रेस के दबाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है और उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-दीघा जगन्नाथ धाम ने शुरू की नई सुविधा, महाप्रसाद सीधे घर पहुंचेगा

पटना में भीषण सड़क हादसा, मोतीपुर के युवक की मौत

नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला
नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला.

Motipur : पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत महौली गांव के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई. मृतकों में मोतीपुर थाना क्षेत्र के नकटा गांव निवासी 38 वर्षीय सुनील कुमार भी शामिल थे. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई. पत्नी नीतू कुमारी बेसुध होकर रो रही थीं. सुनील अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और पीछे दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गए हैं.

सुनील कुमार एक निजी कंपनी में ट्रेजरी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार, वे झारखंड से काम निपटाकर अपनी टीम के साथ पटना लौट रहे थे. इसी दौरान महौली फ्लाईओवर के नीचे उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा इतना भयावह था कि कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों में सुनील के अलावा पटना निवासी राजेश कुमार (50), संजय कुमार सिन्हा (55), कमल किशोर और समस्तीपुर के प्रकाश चौरसिया (35) शामिल थे. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और गमगीन माहौल में सुनील का अंतिम संस्कार किया गया.

इसे भी पढ़ें-ड्यूटी से लौट रहे झारखंड जगुआर के जवान की सड़क हादसे में मौत

Ranchi News : ड्यूटी से लौट रहे झारखंड जगुआर के जवान की सड़क हादसे में मौत

सच्चिदानंद सिंह
सच्चिदानंद सिंह(फाइल फोटो)

Ranchi News : रांची के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलता रिंग रोड स्थित कचरा डंपिंग यार्ड के पास बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. पलामू जिले के गहर पठार निवासी 48 वर्षीय सच्चिदानंद सिंह, पिता नंदकिशोर सिंह, की अज्ञात ऑटो से टक्कर लगने के कारण मौत हो गई.

सच्चिदानंद सिंह टेंडर स्थित झारखंड जगुआर में आरक्षी के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में रातू रिंग रोड के बुद्ध विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे. घटना की जानकारी के अनुसार, वह देर रात ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार और सहकर्मियों में शोक का माहौल है.

इसे भी पढ़ें-

‘मेरी मां का अपमान, देश की बेटी का अपमान’ – पीएम मोदी का भावुक बयान

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Ranchi News: ब्लैकबोर्ड से स्मार्ट बोर्ड तक – शिक्षा और शिक्षक का बदलता रूप

शिक्षा और शिक्षक का बदलता रूप
शिक्षा और शिक्षक का बदलता रूप

Ranchi News: तकनीकी प्रगति ने शिक्षा के परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है. जहां पहले शिक्षक और छात्र ब्लैकबोर्ड और चॉक तक सीमित थे, वहीं अब स्मार्ट बोर्ड और डिजिटल प्लेटफॉर्म पढ़ाई को और अधिक रोचक और इंटरैक्टिव बना रहे हैं. यह बदलाव केवल तकनीकी नहीं है, बल्कि शिक्षण और सीखने के तरीकों में भी बड़ा परिवर्तन लेकर आया है. शिक्षकों को अब खुद भी नई तकनीक सीखनी पड़ रही है और डिजिटल माध्यम से छात्रों को जोड़ना पड़ रहा है.

कोविड काल ने शिक्षा में मोड़ लाया

कोविड-19 महामारी ने शिक्षा व्यवस्था को चुनौतीपूर्ण स्थिति में डाल दिया. स्कूल और कॉलेज बंद हो गए और पढ़ाई पूरी तरह ऑनलाइन होने लगी. न छात्र तैयार थे और न शिक्षक, लेकिन शिक्षकों ने तुरंत परिस्थितियों के अनुसार अपने आप को अपडेट किया. मोबाइल, लैपटॉप और इंटरनेट नए क्लासरूम बने. गूगल मीट, जूम और अन्य प्लेटफॉर्म पर वर्चुअल क्लास शुरू हुई. जो शिक्षक पहले कंप्यूटर से परिचित नहीं थे, उन्होंने स्क्रीन शेयर, ऑनलाइन लेक्चर और डिजिटल नोट्स के जरिए पढ़ाई जारी रखी.

शिक्षक डिजिटल कंटेंट तैयार कर रहे हैं

ब्लैकबोर्ड और डस्टर की जगह स्मार्ट बोर्ड और डिजिटल पेन ने ले ली है. प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग और एक्टिविटी-ड्रिवन क्लास बच्चों की भागीदारी बढ़ा रहे हैं. ऑनलाइन असाइनमेंट और क्विज़ का चलन बढ़ा है. शिक्षक अब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि डिजिटल कंटेंट तैयार करने और बच्चों को समझाने वाले मल्टी-टास्किंग गाइड बन चुके हैं.

नई पीढ़ी और नई चुनौतियां

आज के छात्र पहले की तुलना में अलग हैं. पहले जानकारी सीमित थी, अब इंटरनेट ने असीमित ज्ञान उपलब्ध कर दिया है. शिक्षकों को बच्चों को केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें सही जानकारी देना और गलत जानकारी को अलग करना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है. योग्यता आधारित परीक्षा और इंटरनेट की असीमित जानकारी के बीच, शिक्षकों को लगातार खुद को अपडेट रखना पड़ता है.

नवीन तकनीक सीखना चुनौतीपूर्ण लेकिन जरूरी

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू के प्रिंसिपल दीपक कुमार ने बताया कि कोविड के बाद शिक्षकों को डिजिटल माध्यम सीखना पड़ा. ई-कंटेंट, यूट्यूब वीडियो और ऑनलाइन क्लास तैयार करने का काम चुनौतीपूर्ण था. लेकिन शिक्षकों ने एक-दूसरे की मदद से डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपनाया. अब पुराने शिक्षक भी वेबसाइट हैंडल कर लेते हैं, गूगल शीट बनाते हैं और डिजिटल बोर्ड पर क्लास लेते हैं.

इसे भी पढ़ें-झारखंड के टॉपर्स को सीएम हेमंत सोरेन का खास सम्मान, मिले स्कूटी, लैपटॉप और 3 लाख रुपये

चॉक, वॉक और टॉक अभी भी जरूरी

केरली स्कूल के प्रिंसिपल राजेश पिल्लई के अनुसार क्लासरूम टीचिंग के लिए चॉक, वॉक और टॉक महत्वपूर्ण हैं. चॉक की जगह डिजिटल पेन ने ले ली है, लेकिन वॉक और टॉक अभी भी उतना ही जरूरी है. ऑडियो-वीडियो और थ्रीडी एनीमेशन के माध्यम से पढ़ाई और भी प्रभावशाली हो गई है.

सीखकर दूसरों को सिखाना भी हुआ जरूरी

डॉ. श्वेता सिंह, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू की शिक्षिका, बताती हैं कि कोविड के बाद शिक्षक खुद सीखकर दूसरों को भी सिखाने लगे. वीडियो बनाना, ऑनलाइन क्लास लेना और डिजिटल प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करना अब रोजमर्रा का हिस्सा बन गया है. शिक्षकों के लिए हर दिन अपडेट होना अब अनिवार्य हो गया है.

इसे भी पढ़ें-

‘मेरी मां का अपमान, देश की बेटी का अपमान’ – पीएम मोदी का भावुक बयान

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Bhagalpur : भागलपुर में चुनावी तैयारी पर बैठक; मतदान केंद्र और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

भागलपुर में चुनावी तैयारी पर बैठक
भागलपुर में चुनावी तैयारी पर बैठक.

Bhagalpur News : भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की गई. बैठक में तीनों अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विधि व्यवस्था की सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाये.

जिलाधिकारी ने कहा कि BNSS की धारा 126 और 135 के अंतर्गत थानावार बॉन्ड डाउन की कार्रवाई पूरी हो. अवैध हथियारों की जप्ती की जाए.

पिछले 10 वर्षों के चार्जशीटर, संप्रदायिक और जाति विवाद से जुड़े अपराधियों की सूची तैयार कर कार्रवाई की जाए.

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और थाना अध्यक्षों को चुनावी सभा स्थलों का निरीक्षण कर उनकी क्षमता का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया, ताकि राजनीतिक दलों की मांग के अनुसार स्थल उपलब्ध कराया जा सके.

अन्य महत्वपूर्ण तैयारियां-

सीएपीएफ आवासन स्थलों का निरीक्षण, शौचालय और पेयजल की स्थिति का आकलन.

मतदान केंद्रों की टैगिंग की सूची पहले से तैयार.

मतदान केंद्रों की वालनरेब्लिटी और क्रिटिकलिटी की मैपिंग.

ईवीएम डिस्पैच सेंटर और वाहन पार्किंग स्थलों का चयन.

फ्लैग मार्च के लिए रूट चार्ट तैयार और संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी.

प्रखंड स्तर पर हेलीपैड स्थलों की सूची तैयार.

मतदान केंद्रों पर क्लस्टर नोडल पदाधिकारी नियुक्त.

बैठक में पुलिस अधीक्षक नवगछिया, उप विकास आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, ERO और कोषांग के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-

पीएम की मां के अपमान पर आज बिहार बंद, पटना में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Bhagalpur News : भागलपुर DM ने आदि कर्मयोगी अभियान की जिला कार्यशाला का किया शुभारंभ

भागलपुर में कार्यशाला का किया शुभारंभ.
भागलपुर में कार्यशाला का किया शुभारंभ.

Bhagalpur News : जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर तप्त सुधा होटल में आयोजित आदि कर्मयोगी अभियान की जिला कार्यशाला का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह और सहायक समाहर्ता जतिन कुमार ने दीप प्रज्वलन में सहयोग किया.

जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करना और इसके लाभ को शत प्रतिशत लाभुकों तक पहुँचाना प्रमुख उद्देश्य है.

आदि कर्मयोगी अभियान भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की प्रमुख पहल है. इसका उद्देश्य समुदाय आधारित नियोजन, बहुस्तरीय प्रशिक्षण और विभागीय समन्वय के माध्यम से जनजातीय विकास योजनाओं को अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाना है. अभियान में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, वन विभाग, पंचायती राज और पेय जल एवं स्वच्छता जैसे आठ विभाग नोडल हैं.

इस अभियान का मुख्य फोकस है:

ग्राम स्तर पर विभागों के बीच समन्वय मजबूत करना.

ग्राम और पंचायत स्तर के कर्मचारियों के बीच तालमेल स्थापित करना.

जनजातीय समुदाय की समस्याओं का सामुदायिक दृष्टिकोण से समाधान.

नागरिक समाज और युवा जनजातीय संगठनों के सहयोग से संवेदनशीलता बढ़ाना.

प्रखंड एवं ग्राम स्तर पर उत्तरदायी शासन समूहों का गठन

भागलपुर जिले में अभियान के तहत तीन जनजातीय बाहुल्य प्रखंड—पीरपैंती, कहलगांव और सन्हौला—के कुल 62 जनजातीय गांव शामिल हैं. जिला स्तरीय कार्यशाला के बाद प्रखंड और ग्राम स्तर पर भी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा. प्रखंड स्तर पर BMTs (प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक) दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं का संचालन करेंगे और उसके बाद Village Action Plan तैयार किया जाएगा. सभी संबंधित विभाग समन्वय के माध्यम से योजना का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे.

जिलाधिकारी ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान, सेवा, समर्पण और संकल्प से प्रेरित एक आंदोलन है, जो 2047 में विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगा.

इसे भी पढ़ें-

पीएम की मां के अपमान पर आज बिहार बंद, पटना में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

अफगानिस्तान में आधी रात धरती कांपी, 9 की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भी हिला जमीन

Bhagalpur News : भागलपुर में जेंडर संवेदीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जेंडर संवेदीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम
जेंडर संवेदीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम

Bhagalpur News : महिला एवं बाल विकास निगम (DHEW) भागलपुर और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से चल रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तीसरे दिन जेंडर संवेदीकरण पर एक कार्यक्रम रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, तेतरी पकरा में आयोजित किया गया.

इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इनमें माहवारी स्वच्छता देखभाल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, बाल विवाह रोकथाम, PCPNDT Act, POSH Act (लैंगिक भेदभाव रोकथाम), दहेज रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम 1930, महिला हेल्पलाइन 181, इमरजेंसी नंबर 112, वन स्टॉप सेंटर और डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एमपावरमेंट ऑफ वीमेन जैसी सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा की गई.

जिला परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार, जिला मिशन समन्वयक तबरेज खान और केंद्र प्रशासक मोना कुमारी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-

बिहार बंद के दौरान जहानाबाद में तनाव, शिक्षिका और राजद समर्थक से झड़प

पीएम की मां के अपमान पर आज बिहार बंद, पटना में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

अफगानिस्तान में आधी रात धरती कांपी, 9 की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भी हिला जमीन

Bihar Band: बिहार बंद के दौरान जहानाबाद में तनाव, शिक्षिका और राजद समर्थक से झड़प

शिक्षिका और राजद समर्थक से झड़प
शिक्षिका और राजद समर्थक से झड़प

Bihar Band: बिहार. गुरुवार को बिहार बंद का असर शहर में भी देखने को मिला. सुबह से ही एनडीए समर्थक अरवल मोड़ पर बैनर-पोस्टर लेकर जमा हुए और नारेबाजी की. कहीं शिक्षिका के साथ मारपीट की गई तो कहीं राजद समर्थक के साथ झड़प हुई. बीच सड़क पर जमकर बवाल हुआ. 

शिक्षिका के साथ विवाद

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रास्ते से गुजर रही एक शिक्षिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी की. नाराज समर्थकों ने उन्हें रोककर धक्का-मुक्की की. पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर शिक्षिका को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर गाड़ी में बैठाया.

इसे भी पढ़ें-एनडीए का बिहार बंद, कई जिलों में बवाल और नारेबाजी, पुलिस सतर्क

राजद समर्थक से झड़प

अरवल मोड़ पर ही बंद समर्थकों और एक राजद कार्यकर्ता के बीच कहासुनी हुई, जो जल्दी ही मारपीट में बदल गई. राजद समर्थक को समर्थकों ने हमला कर घायल कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें-

पीएम की मां के अपमान पर आज बिहार बंद, पटना में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

अफगानिस्तान में आधी रात धरती कांपी, 9 की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भी हिला जमीन

बख्तियारपुर में मतदाता सूची की बड़ी गड़बड़ी, समस्तीपुर और वैशाली के वोटर मिले शामिल

मतदाता सूची की बड़ी गड़बड़ी
मतदाता सूची की बड़ी गड़बड़ी

SIR in Bihar : बिहार में SIR के बाद कई इलाकों की मतदाता सूची में गड़बड़ी उजागर हो रही है. बख्तियारपुर के हरदासपुर दियारा समेत पांच पंचायतों में करीब 300 मतदाताओं के नाम एक से अधिक जगह दर्ज पाए गए हैं. हरदासपुर दियारा पंचायत में समस्तीपुर और वैशाली जिले के मतदाताओं के नाम भी सूची में शामिल हैं. इसी तरह काला दियारा, चिरैया रूपस, रूपस महाजी और रामनगर सतभैया पंचायतों में भी कई मतदाताओं के नाम दो या दो से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं.

समस्तीपुर के मतदाताओं के नाम सूची में बने रहे

पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची से इन नामों को हटाना था. बीएलओ को निर्देश दिया गया था कि मतदाताओं से संपर्क कर उनके नाम, पते और उम्र की जानकारी जांचें और आवश्यकतानुसार नाम जोड़ें या हटाएं. लेकिन हरदासपुर दियारा पंचायत में समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र 137 के कई मतदाताओं के नाम सूची में वैसा ही रह गए.

इसे भी पढ़ें-एनडीए का बिहार बंद, कई जिलों में बवाल और नारेबाजी, पुलिस सतर्क

वैशाली के मतदाता भी सूची में शामिल

वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र 129 के कई मतदाता भी बख्तियारपुर की सूची में दर्ज हैं. उदाहरण के तौर पर बूथ संख्या 184, हरदासपुर दियारा दक्षिणी क्षेत्र के मतदाता उमेश राय, रिंकी देवी, महेश राय, सलिता देवी और खेवन राय का नाम महनार विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 342 में भी शामिल है. इसी तरह मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र 137 के कई मतदाता बख्तियारपुर बूथ 184 में शामिल हैं. फिलहाल हरदासपुर पंचायत में तीन-तीन अलग-अलग विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र के मतदाता अपने वोट का प्रयोग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

पीएम की मां के अपमान पर आज बिहार बंद, पटना में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुठभेड़ की रात: पलामू में नक्सलियों से भिड़ंत, 2 जवान शहीद, एक घायल

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Patna
clear sky
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
12 %
3.1kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
36 °

जरूर पढ़ें